Breaking News
ताज़ातरीन
सुशासन दिवस से पूर्व ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन अभियान प्रारंभ
मनेन्द्रगढ़/ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष ’’सुशासन दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के नागरिकों के मध्य सरकार की जवाबदेही के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ज़िले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व आज सभी विकासखंडों में 25 दिसम्बर 2023 को ’’सुशासन दिवस’’ मनाये जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत अटल चौक की साफ़ सफ़ाई और पुताई तथा सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई इत्यादि की गयी। जिसमें सरपंच, पंच, सचिव, बच्चे, टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन एवं ग्रामवासी सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों तथा स्वयं सहायता महिला समूह के द्वारा विकसित भारत के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रैली निकाल के ग्रामीणों का स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ आने के पूर्व ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता का महत्व:- स्वच्छता भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टियों से मानव जीवन का अत्यंत आवश्यक घटक है। स्वस्थ और अच्छा जीवन जीने के लिए यह आवश्यक है। स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए व्यक्ति को स्वच्छता अपनानी चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से बचाव का अभ्यास करना आवश्यक है। इसके अलावा, हमारे पर्यावरण की स्वच्छता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जब आप स्वच्छता बनाए रखेंगे तो आप बीमारियों से बच सकते हैं, और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जब पर्यावरण स्वच्छ होता है। इसी तरह, घरों के आसपास झाड़ियाँ साफ करने से हानिकारक कीड़ों और जानवरों से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, हमें न केवल पर्यावरण को साफ करना चाहिए बल्कि पर्यावरण को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करना चाहिए। इसी प्रकार खाद्य उद्योग में भी स्वच्छता का अत्यधिक महत्व है। यह उपभोक्ताओं की भलाई सुनिश्चित करता है। जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता कितनी महत्वपूर्ण है। सजीव हो या निर्जीव वस्तुएं, हर चीज में सफाई की जरूरत होती है। इसके अलावा, यह एक नैतिक गुण भी है जो लोगों को सराहनीय बनाता है।
खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही जारी
बिलासपुर/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विगत 05 दिनों में खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। कोनी, रतनपुर, मस्तुरी, सिरगिट्टी एवं बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 11 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 04 वाहनों में रेत, 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी), 02 वाहनों में कोयला, 01 वाहन में मुरूम, 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना रतनपुर, थाना हिरी, थाना सिरगिट्टी, एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। दोमुहाना (बिलासपुर) क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मिट्टी उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/ समझौता राशि रू.80,200/- जमा कराया गया है। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम मनपहरी एवं तेन्दुवा में स्वीकृत चूनापत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में 02 पट्टेधारियों द्वारा खदान क्षेत्र में पट्टा अनुबंध की शर्ताे एवं नियमों का उल्लंघन किया जाना पाया गया। नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित पट्टेदारों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित/31 दिसम्बर तक करा सकते है बीमा
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम के लिए शुरू की गई है। भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित फसल बीमा का लाभ किसान उठा सकते है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर 31 दिसम्बर तक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते है।
भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित फसल बीमा कराने के लिए आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र की कॉपी, बैंक पास बुक की कॉपी, फसल बुवाई प्रमाण पत्र की कॉपी, किसानों का वैध मोबाईल नंबर होना आवश्यक है। उद्यानिकी फसलों (रबी मौसम) के लिए दिया जाने वाला प्रीमियम बीमा राशि का 5 प्रतिशत है।
फसल बीमा योजना से फसलों को होने वाली विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा एवं क्षतिपूर्ति प्राप्त किया जा सकता है। किसान अपनी फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक सहकारी बैंक, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल एवं डाक विभाग अथवा बीमा प्रतिनिधियों के माध्यम से करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए उद्यानिकी विभाग के ब्लॉक में कार्यरत् अधिकारियों व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से 99071-22727 पर संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर ने बहरासी धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण/बिचौलियों पर कार्यवाही करने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़/ जिला कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने आज तहसील भरतपुर अंतर्गत बहरासी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा मूलभूत आवश्यक्ताआंे का जायजा लिया। कलेक्टर श्री दुग्गा द्वारा समिति प्रबंधक को एफ.ए. क्वालिटी के उत्तम धान खरीदी के साथ ही सही तरीके से धान की बोरियों को स्टेकिंग करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर मौजूद तहसीलदार भरतपुर व तहसीलदार कोटाडोल को कोचिंयो पर कड़ी कार्यवाही तथा मध्य प्रदेश से धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगातार शामिल हो रहे अधिक संख्या में ग्रामीण/आज दो पाली में 8 स्थानों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन/दुरस्थ ग्राम रांपा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये कलेक्टर/विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण तथा अधिकारियों को योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़/ जिले में निरंतर विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ सकारात्मक दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनहित एवं जनकल्याण के लिए प्रारम्भ यह यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे इसके लिए आज जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आज दिवस पर 8 स्थल चयनित किये और प्रत्येक चयनित क्षेत्र में दो-दो जगह शिविर लगाए। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के सोनवर्षा, महाई, महराजपुर, रोकड़ा में, विकासखंड खड़गवां के रतनपुर, कोटया तथा जिले के दूरस्थ अंचल विकासखंड जनकपुर ग्राम जुइली तथा रांपा पहुंचा। तीनों विकासखंड में दो पाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविर में लोगों की रुचि विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार अपडेट और उज्जवला इत्यादि में देखी जा रही है। आधार अपडेट के लिए शिविर के आस पास के क्षेत्रवासी बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। इसी प्रकार केन्द्र व राज्य की योजनाओं के लिए विभागों द्वारा लगाए सभी स्टॉलांे में लगातार ग्रामीण जन लगातार अधिक संख्या में शामिल हो रहे है।
स्वास्थ्य मेला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल के विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला से सभी 6 स्थानों पर हेल्प कैंप लगाए गए थे। जिसमें लोगों द्वारा गैर संचारी रोग (बीपी, शुगर इत्यादि), सिकल सेल रोग और टीबी जैसी बीमारियों का इलाज किया गया। आज भी सभी स्थानों में कैंप लगाए हैं। जुईली 299 ने टी.बी. स्क्रीनिंग, 20 टी.बी. रेफर, 172 ने एनसीडी स्क्रीनिंग, बी.पी. के 13 केश, 172 ने शुगर जांच करायी, जिसमें 13 लोग पॉजिटिव पाये गये। 60 लोगों ने सिकलसेल जांच कराया जिसमें 02 लोग पॉजीटिव पाये गये। इस प्रकार रांपा में के स्वास्थ्य मेला में आज 322 लोगों ने टी.बी. परीक्षण कराया जिसमें 14 लोग पॉजीटिव पाये गये। 205 ने एनसीडी जांच करायी। वही 205 लोगों ने अपना शुगर जांच कराया। जिसमें 13 शुगर पॉजीटिव पाये गये। 24 बी.पी. के केश पाये गये। 98 ने सिकलसेल जांच कराया। जिसमें 04 लोग पॉजीटिव पाये गये।
क्यूआर कोड से स्कैन प्रतियोगियों ने लिया क्विज कॉम्पिटिशन लिया भाग- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में देवल कुमार निवासी परेवाडोल, गोपाल कारे निवासी जनकपुर, विरेन्द्र निवासी जनकपुर, अरूण कुमार निवासी ग्राम दूधासी, आदित्य निवासी जनकपुर तथा मनोज निवासी जनकपुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ में लगे क्यू आर कोड को स्कैन कर क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया।
आज कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा जिले के दूरस्थ विकासखण्ड भरतपुर के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत रांपा पहुंचे। रांपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने घूम-घूम कर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों तथा ग्रामीण जनों को विकसित भारत की शपथ दिलायी । इस दौरान एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, सीएमओ श्री सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राज कुमार खाती, समाज कल्याण अधिकारी रमेश सिन्हा, तहसीलदार मनहर राठिया, यादवेन्द्र कैवर्त,जनपद सीईओ अनिल कुमार अग्निहोत्री सहित विकसित भारत संकल्य यात्रा के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ठेकेदारों को दो टूक कहा- किसी भी हालत जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचे/अधिकारी समस्या का तत्काल करें समाधान- श्री लंगेह
कोरिया/जिला जल स्वच्छता मिशन जिला-कोरिया द्वारा आहूत जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में ठेकेदारों को बुलाया गया था। बैठक में जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाया जाना है। इसमें किसी भी तरह को कोताही नहीं बरती जाए।
श्री लंगेह ने जल जीवन मिशन कार्य को लेकर ठेकेदार व सम्बंधित अधिकारियों को समय- सीमा के भीतर हर घर जल पहुंचे, इस पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मिषन के तहत पाइप लाईन विस्तार, चबूतरा निर्माण, पानी टंकी, विघुत कनेक्षन, सोलर कनेक्षन, जल आपूर्ति हेतु रोड किनारे खूदे गये गढढो का समतलीकरण की पंचायतवार समीक्षा की। उन्होनें सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्य एवं अधूरे कार्याे को गुणवत्ता के साथ शीध्र पूर्ण करने के निर्देष दिये। उन्होनें संबधित अधिकारियों को निर्माण कार्याे का शतत् निरीक्षण करने के सख्त निर्देष दिये।
गौरतलब है कि बैकुण्ठपुर विकासखण्ड व सोनहत विकास खण्ड के अंतर्गत अप्रैल 2023 तक 51 हजार 836 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन हेतु पंजीयन किया गया था जिसमें से 34 हजार 777 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है। इस तरह बैकुंठपुर विकासखंड में 63.09 प्रतिशत व सोनहत विकास खण्ड 79.66 प्रतिशत नल कनेक्शन दिया गया है।
इस दौरान बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने कलेक्टर को फील्ड में होने वाले समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने शीध्र की समस्या का निराकरण का आष्वासन दिया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सी.बी.सिंह, क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता श्री सुजीत श्रीवास्तव, लोक स्वास्थ्य यांित्रकी विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता, जिला समन्वयक सहित ठेकेदार उपस्थित रहें।
लिंग आधारित हिंसा से निपटने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देषानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्षन में ग्राम पंचायत छिंदिया में नई चेतना जेण्डर 2.0 अन्तर्गत लिंग आधारित हिंसा से निपटने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच एवं ग्राम पंचायत की महिलायें, किषोरी बालिका तथा मिडिल स्कूल के छात्राओं को गुड-टच ,बैड-टच, घरेलू हिंसा ,सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाईन 181, चाईल्ड लाईन 1098, शक्ति सदन, पाक्सो यौन अपराध, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संबंध में जानकारी दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संरक्षण अधिकारी श्री वित्तबाला श्रीवास्तव, सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री विमला भगत, परामर्षदाता निर्मला पाण्डेय, सखी सेंटर श्रीमती नीता पाण्डेय एवं शक्ति सदन श्रीमती कल्पना शर्मा के द्वारा उक्त विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
392 बन्दियों से जेल निरीक्षण समिति हुए रूबरू/बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो
कोरिया /कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा 392 बन्दियों से रूबरू हुए।
बता दें बैकुण्ठपुर जेल एवं मनेन्द्रगढ़ उप जेल का समिति ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों से उम्र के संबंध में पूछताछ की गई। जिला जेल बैकुण्ठपुर में 172 बंदियों से उम्र के संबंध में पूछताछ की गई तथा उप जेल मनेन्द्रगढ़ में 220 बंदियों से पूछताछ किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह में जेलो का निरीक्षण इस उद्देश्य से किया जाता है कि जेल में ऐसे बंदी तो नहीं है, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलों में निरूद्ध हो गए हों।साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो सके।
निरीक्षण दल में श्रीमती माधुरी गुप्ता माननीय सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, अमित श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता बैकुण्ठपुर, श्री पंकज कुमार वर्मा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल थे।
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तेतरोन पंचायत में संपन्न हुआ
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तेतरोन पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ BDO गौतम कुमार, जिला परिषद केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया आशा देवी महावीर यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में नुक्कड़ सभा के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में सभी लाभुकों को गीत प्रस्तुत कर एवं नाटकीए रूप में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया। जिला परिषद केदारनाथ यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। स्थानीय मुखिया ने लोगों को सरकार की योजनाएं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने लोगों की सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि सरकार की योजना हर एक लाभुकों को झारखंड सरकार ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने में हमारे साथ-साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि को पूरा करके दिखाना है। ताकि कोई भी गरीब सरकार की योजना से वंचित न रहे। वृद्ध महिलाओं को एवं बुजुर्गों को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 वृक्ष के पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास एमो महेश प्रसाद, सुपरवाइजर शीतल पिंगुवा, सहीया साथी उमा कुमारी , सुलेखा देवी प्रखंड सभागार के सभी सदस्य, स्वास्थ्य टीम, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में किया गया अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन
बताया जाता है कि यह ऑपरेशन साधारण ऑपरेशन नहीं था। क्योंकि अपेंडिक्स इनफेक्टेड था। जिसके कारण ऑपरेशन करके उसे निकालना बहुत आवश्यक था। इस ऑपरेशन में डॉक्टर प्रसून टोप्पो के सहयोगी के रूप में सुबीना डेविड स्टाफ नर्स एवं मुकेश शर्मा द्वारा सहयोग प्रदाय किया गया। उक्त ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश तिवारी की जानकारी में किया गया।
आज मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचेगी जिले के 6 ग्राम पंचायतों तक/शासन की योजनाओं को जानने, समझने और उससे लाभान्वित होने का सबसे बढ़िया अवसर
ग्राम पंचायत उमझर और जुनापारा में कार्यक्रम आयोजित/संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
कोरिया / भारत शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आज जिले के ग्राम पंचायत उमझर और जुनापारा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ में लगे एलईडी द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया एवं हितग्राहियों को केन्द्रीय पोषित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
षिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लोगों को जानकारी दी गई, एवं हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। वहीं 6 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा उज्जवला योजना के हेतु 4 आवेदन दाखिल किए गए। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमित्रा ने बताया की उन्हें जब से अपना पक्का आवास मिला है तब से उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आया है, वे पहले अपने परिवार के साथ कच्चे घर में रहती थी जिस वजह से उनके परिवार को विभिन्न मौसमों में अलग अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता था बरसात में कहीं छत से पानी टपकता था तो कहीं कीड़े मकोड़ों और सांप का डर बना रहता था पर अब ‘मोदी की गारंटी‘ की वजह से उन्हें पक्का घर मिला है और वो बहुत खुश हैं। वहीं उज्जवला योजना के हितग्राही रेखा राजवाड़े ने बताया की उन्हें इस योजना के माध्यम से मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन प्राप्त हुआ। पहले रेखा लकड़ी का इस्तेमाल कर खाना बनाती थीं, अब मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुऑं से भी मुक्ति मिल गयी है साथ ही समय का भी बचत होता है। जिससे अन्य कार्य करने में समय मिल जाता है। इसके साथ ही ‘धरती करे पुकार‘ कार्यक्रम के रासायनिक खाद से होने वाली हानि से सभी को अवगत कराया गया एवं जैविक खाद के उपयोग हेतु लोगो को जागरूक किया गया
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के कब्बड्डी (40 वर्ष से ऊपर के महिला वर्ग) खेल में जिले के प्रतिनिधित्व करने वाले कलावती, मंगली बाई और शिमला को जिले के प्रतिनिधित्व करने पर मेडल से सम्मानित किया गया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता मोहम्मद शराफत अली, कृष्ण कुमार कुर्रे एवं आशीष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग द्वारा कृषि कार्य में ड्रोन स्प्रे मशीन का द्वारा कीटनाशक, उर्वरक के छिड़काव की प्रक्रिया भी ग्रामीणों से साझा की गई।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे-स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ आदि जैसी सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शांति बाई, उपसरपंच श्री गंगा राजवाड़े, ग्रामीणजन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
19 दिसम्बर को 8 ग्राम पंचायतों में पहुचेगीं मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज 19 दिसम्बर को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत बिशुनपुर, पतरापाली, खाड़ा में प्रातः 10ः30 बजे से ग्राम पंचायत फुलपुर, आमापारा, खोड़री में दोपहर 02ः00 बजे से एवं विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत ओदारी में 10ः30 बजे एवं कुशहा में दोपहर 02ः00 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जहां केन्द्र पोषित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।
घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री/बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन/घासीदास पर कुलपति द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन/विश्वविद्यालय के विजेता बच्चों को बांटे पुरस्कार
सामाजिक समरसता एवं समानता का बाबा जी का संदेश आज के समय में अधिक सार्थक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
जयंती पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा घासीदास जी की जयंती समारोह एवं कुल उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा जी का सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश आज अधिक प्रासंगिक एवं सार्थक है। उनके उपदेश का असर है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनी हुई है। बाबा जी के बताये रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक समरसता को और समृद्ध करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुलपति द्वारा संपादित किताब ‘गुरू घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक’ का विमोचन भी किया। श्री साय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र -छात्राओं को सम्मानित भी किया। विशेष अतिथि के रूप में समारोह में एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर ,बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा घासीदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शैक्षणिक संस्थाओं के अंतर्गत घासीदास विश्वविद्यालय में पहला कार्यक्रम बना है। विशाल स्तर पर जयंती समारोह आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि 18 वीं सदी में देश में सामाजिक भेदभाव एवं छूआछूत की भावना चरम पर थी। समाज में ऊंच-नीच की भावना गहराई लिए थी। ऐसी हालात में बाबा घासीदास जी का अवतरण हुआ। उन्हेांने मनखे-मनखे एक समान का उपदेश देकर सामाजिक समरसता का सूत्रपात किया। हमें गर्व है कि बाबा घासीदास जी के नाम पर पूरे देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ को और समृद्ध राज्य बनाएंगे। प्रकृति ने छत्तीसगढ़ की भूमि को उर्वरा बनाया है। खनिज एवं वन ससंाधनों की बहुलता है। छत्तीसगढ़ को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के अन्य प्रकल्पों पर काम के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जयंती के अवसर पर कॉलेज के एनएसएस ईकाई द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। 2 सौ यूनिट ब्लड संकलन का लक्ष्य इस शिविर में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में बच्चों के लिए संचालित सस्ते केन्टीन की प्रशंसा की। मात्र 10 रूपये में बच्चों को भरपेट एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन परोसी जाती है। फिलहाल 600 बच्चे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घासीदास विश्वविद्यालय का राजधानी में विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने बाबा जी के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 18 लाख आवासहीन परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया। ये सब पिछले पांच साल से मकान को लेकर काफी परेशान थे। राज्य सरकार ने मकान देने में काफी सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिया है। बाबा जी ने अपने संपूर्ण जीवन काल में सामाजिक समरसता बनाने और विषमता को दूर करने का काम किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब उनके बताये रास्ते पर चलकर समृद्व छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को गर्व है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहले दौरे पर हमारी शैक्षणिक संस्थान में आये। उन्हांेने कहा कि मनखे-मनखे एक समान का बाबाजी का संदेश अभूतपूर्व है। उनके संदेशों की भावना को हमारे सविधान में भी शामिल किया गया है। जिसके कारण देश आज तरक्की के नये आयाग विकसित कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर ने भी बाबा जी के जीवन संदेश और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया । संस्था के प्रोफेसर डॉ. टीआर रात्रे ने बाबा जी के जीवन दर्शन, शिक्षा एवं संदेश पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण -
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का किसी शैक्षणिक संस्थान में पहला दौरा था, जिससे छात्र-छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह था। प्रतिमा स्थल पर छात्रों ने पंथी नृत्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला एवं गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जोशीला स्वागत -
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला बिलासपुर दौरा है। श्री साय गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माभी साथ में आए। उनका भी जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित हेलीपैड पर प्रमुख रूप से कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रजनीश सिंह,कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवाओं ने भी गाजे बाजे के साथ मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ
नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मण्डल को जिला एम.सी.बी. में परीक्षा केन्द्र स्थापित करने हेतु कलेक्टर ने लिखा पत्र
सचिव लोक सेवा आयोग को नवीन जिला एम.सी.बी. में परीक्षा केन्द्र स्थापित करने हेतु कलेक्टर ने लिखा पत्र
संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा NEET एवं JEE की परीक्षा की तैयारी कराए जाने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित
मनेंद्रगढ़/ जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी वर्ग के अभ्यथियों के लिए ’’युवा करियर निर्माण’’ के अंतर्गत योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराए जाने हेतु मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन परीक्षा ओएमआर आधारित, वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर अधारित होंगे। जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। संघ एवं लोक सेवा आयोग की परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ व भारत का सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान, गणित तथा रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी भाषा, सामान्य विज्ञान तथा समसामयिकी विषय शामिल होंगे एवं NEET व JEE की परीक्षा हेतु पाठ्यकम में भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान एवं गणित के विषय शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों के पात्रता हेतु अर्हता इस प्रकार होगी। आवेदक छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हैं वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु वेब साइट https://manendragarh-chirmiri-
कुल स्वीकृत सीट 200 (100 सीट नीट एवं जेईई के लिए तथा 100 सीट संघ लोक सेवा एवं राज्य लोक सेवा परीक्षाओं के लिए होगा।
परीक्षा का आयोजन- प्री चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने की तिथि 18 दिसम्बर 2023, प्री चयन परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2023 समय सायं 05ः00 बजे तक। प्री चयन परीक्षा तिथि 24 दिसम्बर 2023, प्री चयन परीक्षा केन्द्र स्थल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भरतपुर एवं मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के वेबसाइट से ’’युवा कैरियर निर्माण’’ योजना 2023-24 विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन एवं निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।
चपरासी हीरालाल ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिया 6 लाख रूपये का दान/जिले के सबसे प्रेरणादायी व्यक्ति हैं हीरालाल/कलेक्टर
कलेक्टर ने बताया कि महामारी, भूकंप, अकाल, बाढ़ और अन्य आपदाओं के कारण होने वाली पीड़ितों के शमन के लिए राहत की व्यवस्था, अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए के लिए उपयोग किया जाता है। श्री रामानुज अग्रवाल के सहयोग और मार्गदर्शन में हीरालाल ने बहुत बड़ी राशि रेडक्रास सोसायटी को स्वेच्छा से दान किया है। नया जिला गठन के बाद रेडक्रास सोसायटी बनाया गया है। जिसमें जिले कोई भी नागरिक अपनी यथाशक्ति दान कर सकता है। रेडक्रास सोसायटी में जमा राशि का उपयोग असहाय, जरूरतमंद व्यक्ति, गरीब छात्रों के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की लोग हीरालाल के समान ही आगे आकर यथाशक्ति रेडक्रास सोसायटी में दान करें। जिससे जिले वासियों के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए हीरालाल तथा रामानुज अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
छात्रों के लिए एकदिवसीय सेमीनार आयोजित/परीक्षा से भयमुक्त रहने दिए गए टिप्स
बिलासपुर/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय तिलकनगर में छात्रों के लिए एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार में शासकीय कन्या हाई स्कूल बैमा के प्राचार्य डॉ. आर.के. गौराहा के द्वारा ’’पढ़े तो कैसे पढ़े’’ विषय पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के छात्रों को जानकारी दी गई है। सेमिनार छात्रों के लिए काफी लाभदायी एवं प्रभावी रहा। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से भय को किस प्रकार दूर किया जा सकता हैं इस पर भी प्रकाश डाला गया। सेमीनार में छात्रों के अलावा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के शिक्षक एवं संस्था के प्राचार्य श्री आर.के.चारी उपस्थित रहे।












