Breaking News
ताज़ातरीन
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना अंतर्गत/विशेष पंजीयन अभियान-पंजीकरण अभियान
कोरिया/महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में निर्धारित मापदण्डों में पात्र परिवारों के प्रथम बच्चे के जन्म पर 02 किश्तों में राशि 5000 तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एकमुश्त 6000 दिए जाने का प्रावधान है। योजना अंतर्गत जिले में 07 दिसम्बर 2023 से 10 दिसम्बर तक विशेष पंजीयन अभियान-पंजीकरण अभियान शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा आंगनबाडी केन्द्र में तथा पात्र हितग्राहियों के घर-घर जाकर योजना का फार्म भरा जा रहा है। कोरिया जिले अंतर्गत पंजीयन अभियान के तहत अब तक कुल प्रथम बालिका के 214 आवेदन एवं द्वितीय बालिका के 26 आवेदनों का पंजीयन/पंजीकरण किया जा चुका है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा‘/सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरिया/भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ की शुरुआत की गई है।
इसी संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बैठक लेकर उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान न्याय योजना, जल जीवन मिशन जैसी भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में अधिकारियों को इस अभियान में बढ़ चढकर अपनी भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियांे से अपने विभागीय बैठक लेकर मैदानी स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी आवष्यक तैयारी करने हेतु निर्देषित करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले के हर ग्राम पंचायत में आईईसी वैन में लगे एलईडी और विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भारत सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा, ज्ञात हो कि कोरिया जिले को 4 आईईसी वैन दी गई है। यह वैन प्रतिदिन 2 विभिन्न ग्राम पंचायतों का कवरेज करेगी।
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का बयान अमर्यादितः शेषराज हरवंश कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ बयानबाजी पर प्रतिक्रिया
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार की दंश झेल रही कांग्रेस पर अब अपने ही सितम ढाने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसे लेकर अब कांग्रेस नेता भी मुखर होने लगे हैं। पामगढ़ की नवनिवार्चित विधायक शेषराज हरवंश ने इसे अर्थहीन बताया है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लॉकों और जिलों की डेल्टा रैंकिंग के संबंध में हुई बैठक/कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों को जिले की डेल्टा रैंकिंग की वृद्धि के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरिया /आकांक्षी ब्लॉकों और आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग के संबंध में नीति आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन हुआ। बता दें की नीति आयोग द्वारा एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल संसाधन वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आदि सूचकांक के आधार पर जिलों की रैंकिंग होती है। वीडियो कांफ्रेंस के पश्चात कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा बैठक की समीक्षा भी की गई जिस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को जिले के डेल्टा रैंकिंग में वृद्धि करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके साथ उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागवार जानकारी नीति आयोग की एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के लिए निर्देशित किया। जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा ने बताया कि आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम 2023 का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर में सुधार करना और बेहतर बनाना है, इस कार्यक्रम को देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।
कलेक्टर ने किया छिंदडांड धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण मौसम की स्थिति के अनुसार उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

चखना सेंटरों को ध्वस्त करने लगातार कार्रवाई जारी/दर्जनों सेंटरों को किया गया जमींदोज
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर शराब दुकानों के समीप संचालित चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई आज भी जारी रही। नगर निगम, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सकरी, उस्लापुर, गनियारी, तखतपुर, यदुनंदन नगर, तिफरा, बोदरी, सिरगिट्टी, परसदा, दगोरी, बिल्हा, हरदीटोना समेत अन्य देशी विदेशी शराब दुकानों के समीप संचालित चखना सेंटरों को ध्वस्त किया। इसी प्रकार नगर पंचायत बोदरी एवं मल्हार में भी दर्जनों चखना सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए हटाया गया। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में भी समीक्षा करते हुए शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी चखना सेंटरों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि फिर से यह सेंटर संचालित न हो सके इसलिए इन्हें जमींदोज किया जाए। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अगले दो दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब दुकानों के समीप संचालित चखना सेंटरों को निस्तोनाबूत किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे इस कदम से राहगीरों समेत आसपास रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। लोग इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना कर रहे है। गौरतलब है कि शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालित इन चखना सेंटरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आसपास के रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी जगहों पर अपराधिक घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।
बारिश को देखते हुए समस्त उपार्जन केन्द्रों में किये जाये तिरपाल एवं कैप कव्हर की व्यवस्था/कलेक्टर
जिले में अब तक 13121.60 क्विंटल धान की हुई खरीदी
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर व ज़िला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले में कुल 12 समीतियों के 24 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 13121.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान मोटा किस्म का है। जिले में खरीदी हेतु प्रथम टोकन 21 नवम्बर 2023 को काटा गया था एवं सर्वाधिक धान की खरीदी जिले के केल्हारी में हुई है। सभी उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों एवं ट्रस्टेड़ पर्सन की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी उपार्जन केन्द्रों मे बायोमैट्रिक डिवास से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मौसम की वर्तमान परिस्थितियो को देखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में धान को बारिस से बचा कर रखने के निर्देश दिये है, ताकि किसी भी प्रकार की नुक़सानी से बचा जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि बारिस के वजह से कोई किसान निर्धारित तिथि में धान नहीं ला पाता है तो उसका टोकन अगामी दिवस के लिए पुनः काटा जा सकता है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संख्या मे तिरपाल, कैप कव्हर की व्यवस्था की गयी है। खाद्य अधिकारी द्वारा सभी उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को निर्धारित नमी वाले धान, मानक एवं गुणवत्ता युक्त धान की खरीदी हेतु निर्देशित किया गया।
जिले की समग्र विकास के लिए प्रशासन का प्रत्येक अमला सजग और सतर्क रहे/कलेक्टर/शत प्रतिशत परिणाम मिले इसके लिए सुव्यवस्थित व योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक विभाग कार्य करें
कलेक्टर ने समस्त विभाग को अपने विभाग के कार्यों टेबल टॉप समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य या अन्य कार्य है उनको पूरा करने के लिए 3 माह का समय है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कमर कस लें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाये। प्रत्येक ग्राम वार शाला चौपाल लगाकर गुणवत्ता युक्त परिणाम मूलक शिक्षा के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। स्कूल शालाओं में साफ़-सफ़ाई पर विशेष ध्यान दें। ड्रॉप आउट बच्चों की लिस्ट तैयार करें और घर घर भ्रमण कर बच्चों को स्कूल भेजने पालकों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी से बिजली बिल एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु समय पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके। इसके साथ उन्होंने जिले के समस्त प्राथमिक, सामुदायिक तथा जिला अस्पताल में निरन्तर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कूलों, छात्रावास, आश्रमों का नियमित निरीक्षण करने के साथ ही उपस्थिति पंजीयों का अवलोकन करने के दिये निर्देश।
सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं का लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, मातृ वंदना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास, ओडीएफ प्लस आदि पर ध्यान दें। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा ज़िला शिक्षाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शिक्षा की स्थित में सुधार करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करें। मौसम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने ज़िला खाद्य अधिकारी को धान ख़रीदी की व्यवस्था पर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने विभाग के सेट अप की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि राजस्व के सभी कार्य धीमे गति पर चल रहे हैं, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित सभी कार्यों में तेज़ी लायें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने सब अनुविभाग में जितने भी जर्जर भवन हैं निरीक्षण कर लिस्ट तैयार करें, ताकि उनके स्थान पर नया भवन तैयार कर सके।
उन्होंने कहा कि जनदर्शन में गरीब वर्ग के लोग आते हैं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायें। आयुष्मान कार्ड तथा वनाधिकार पट्टा के कार्य निरंतर प्रगतिशील रहेंगे। उन्होंने एसडीएम तथा सीईओ जनपद को निर्देश दिया कि आवास का लगातार मॉनिटरिंग करें। एनआरएलएम के समस्त कार्य हितग्राही मूलक हो जिससे हितग्राही वंचित न हो। कलेक्टर ने बताया कि कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी मद से बहुत से कार्य स्वीकृत किये जाते है। उनके प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। जिसमें समय रहते कार्यवाही की जा सके। सिद्ध बाबा में सामुदायिक भवन तथा पौंडीडीह स्कूल में लैब बनाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक विभाग में कुछ इस तरह के बड़े प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा गया जिससे लोगों की सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी हो सके। प्रपोजल में मूलभूत आवश्यकताओं और जिले के विकास को मुख्य रूप से केंद्रित पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा जिले की समृद्धि के लिए प्रशासन का प्रत्येक अमला सजग और सतर्क होना चाहिए। प्रत्येक योजना में शत प्रतिशत परिणाम मिले इसके लिए सुव्यवस्थित व योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक विभाग कार्य करेंगें। सभी कर्मचारी सिविल सेवा आचरण का पालन करे।
समय सीमा की बैठक में एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचन्द चोपड़ा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, विजयेन्द्र सारथी, डीईओ अजय मिश्रा, समस्त जनपद सीईओं, समस्त सीएमओं सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।
चखना सेंटरों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई : कलेक्टर/जनदर्शन एवं टीएल बैठक अब हर सोमवार को
बिलासपुर/बिलासपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चखना सेंटरों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तीन दिनों के भीतर सभी चखना सेंटरों को ध्वस्त किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज इस आशय के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आज शाम तक और ग्रामीण इलाकों में दो दिन के भीतर शराब दुकानों के पास संचालित चखना सेंटरों को तोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने नगर निगम, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम को इस कार्रवाई को अंजाम देने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनदर्शन अब हर सोमवार को टीएल की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे से होगा। समय-सीमा की बैठक भी मंगलवार की जगह हर सोमवार को सुबह 11 बजे होगी।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। प्रत्येक मंगलवार को होने वाला जनदर्शन अब हर सोमवार को दोपहर 12 बजे से टीएल बैठक के पश्चात होगा। चुनावी आचार संहिता के चलते विगत दो माह से जनदर्शन का कार्यक्रम बंद था। जनदर्शन में कलेक्टर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते है। उन्होंने सभी एसडीएम को स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार दौरा कर व्यवस्था देखने कहा। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन रिकार्ड रूम का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अभिलेख लेने कलेक्टोरेट के रिकार्ड रूम आते है। उन्हें अभिलेख प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेमौसम बारिश को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। टीएल के लंबित प्रकरणों को कलेक्टर ने जल्द निराकृत करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन आज
कोरिया/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि आज 07 दिसम्बर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिको, विधवाओं, सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों को अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन 31 दिसम्बर तक
कोरिया / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा हैं। इसमें बेरोजगार युवक एवं युवतियों को योजना अंतर्गत अधिकतम स्वीकृत लागत निर्माण/उद्योग इकाईयांे हेतु 25 लाख, सेवा इकाई 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदक न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
इस योजना की पात्रता हेतु आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, आवेदक के परिवार को वार्षिक आय 3 लाख से कम हो आवेदक का आयु दिनांक को 18 से 35 वर्ष के माध्यम हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से महिला तथा विकलांग एवं नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं सेवानिवृत्त सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट पात्रता है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवदेन पत्र के साथ में राशन कार्ड, निवास, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस (कोई भी एक) शैक्षणिक व तकनीकी संबंधी प्रमाण पत्र, जन्मतिथी, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्य, जाति, उद्यमी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र, भूमि एवं भवन किराए पर हो तो किरायानामा कम से कम पांच वर्ष की अवधि के लिए, मशीनरी, उपकरण, साज-सज्जा में हेतु वर्तमान दरों के कोटेषन, पासपोर्ट दो फोटो इस योजना का लाभ एक परिवार में से एक ही व्यक्ति को मिलेगा। भारत सरकार तथा राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ लिया हो वे पात्र नहीं होंगे।
आवेदक अपना समस्त दस्तावेजों के दो प्रतियों साथ में 31 दिसम्बर 2023 तक कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कलेक्टर परिसर में जमा कर सकतें है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
डॉ रमन सिंह के करीबी भईया लाल राजवाड़े को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी,,, राजवाड़े बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर और भटगांव में भईया लाल राजवाड़े का प्रभाव रहा कारगर
आगामी लोकसभा चुनाव में भी भईया लाल राजवाड़े की रहेगी अहम भूमिका,, कोरिया बैकुंठपुर - राजवाड़े समाज के बीच का बड़ा चेहरा और नामचीन हस्ती के रूप में भाजपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े का प्रभाव राजवाड़े बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र में बहुत कारगर माना जाता रहा है।बैकुंठपुर सहित भटगांव विधानसभा क्षेत्र में जहां एक ओर राजवाड़े समाज विधायक बनाने में एक तरफा योगदान देता है।तो वहीं दोनो मुख्य दल से एक ही समाज के दो दिग्गजों की आपसी और सामाजिक वोटों के बटवारे के बीच भी नए प्रत्याशी को जीत दिला पाना बड़ी चुनौती साबित हो रही थी।तो वहीं भईया लाल राजवाड़े की सीधी दखल ने भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की जीत को एकतरफा कर विधानसभा सीट को भाजपा के पाले में डालना बड़ी बात रही जो भईया लाल राजवाड़े की सामाजिक पैठ को दर्शाता है।जिसके बाद अब हाल ही मे लोकसभा चुनाव भी एक बड़ा संघर्ष है। और ऐसे में क्या भईया लाल राजवाड़े को फिर से राजवाड़े समाज के मतदाताओं को साधने कारगर भूमिका का परिचय देना पड़ेगा।और डॉ रमन सिंह की मजबूत राजनीतिक पैठ को साबित कराना पड़ेगा। ईलाज वाले "बाबा" के सेवा की बाट जोहती राज्य की आम जनता अभिभाजित कोरिया के कद्दावर भाजपा नेता व भाजपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े का राजनीतिक परिदृश्य क्षेत्र में आज भी एक उम्मदा पहचान के लिए बरकरार है।ज्ञात हो कि रमन सरकार में खेल युवा कल्याण मंत्री रहे भईया लाल राजवाड़े ने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में मिले उनके दायित्व के अलावा स्वास्थ के क्षेत्र में एक बड़ी अमिट छाप स्थापित की है।जिसके तहत उन्हें "ईलाज वाले बाबा"के नाम से राज्य की जनता हमेशा संबोधित करती आई है।जी हां जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह"चाउर वाले बाबा" के नाम से पूरे देश में जगजाहिर हैं उसी तरह उनके करीबी मंत्री भईया लाल राजवाड़े भी इलाज वाले बाबा की छाप लिए छत्तीसगढ़ की जनता के बीच बने हुए हैं।जान कर हैरानी होगी कि बीते पांच वर्षों में राज्य में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद भी भईया लाल राजवाड़े की सेवा भक्ति अपने लोगों के लिए कभी कम नहीं रही।आए दिन हर सुबह और शाम विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों से जुड़े लोगों का जमावड़ा उनके निवास में बड़ी संख्या में बना रहता था।और बिना किसी पद प्रभाव में रहते हुए भी भईया लाल राजवाड़े ने खुद से जुड़े लोगों का हर संभव सहयोग किया और अपने मानव और राजनीतिक धर्म का बखूबी निर्वहन किया। क्या,,? डॉ रमन सिंह के करीबी भईया लाल राजवाड़े को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी,,, रमन सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े जिनकी पहली चुनावी आमसभा के मुख्य अतिथि रहे रमन सिंह ने आमसभा से धुआंधार चुनावी पारी की शुरुआत कराई थी।और कहा था कि "पत्रकार और मीडिया के भाइयों राज्य के भूपेश सरकार तक समाचार पहुंचा दीजिए कि कोरिया से हाई वोल्टेज करंट लांच हो गया है।और खरवत दुर्गा पांडाल बैकुंठपुर में उपस्थित भईया लाल राजवाड़े के समर्थन के रूप में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की लोटिया डुबोने की जंगी शुरुआत हो चुकी है।तत्पश्चात भईया लाल राजवाड़े की जीत को सुनिश्चित बताया था।जिसके बाद अब भईया लाल राजवाड़े बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बंपर जीत दर्ज कर चुके हैं और राज्य में भी उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाने जा रही है।और जिस बात को लेकर भईया लाल राजवाड़े "इलाज वाले बाबा"को उनके नेता और छत्तीसगढ़ राज्य के संभावित मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह क्या फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं।ताकि भईया लाल राजवाड़े छत्तीसगढ़ की आम जनता की सेवा में पूर्व की भांति तत्पर रहे और उनकी पहचान लोकप्रियता सरगुजा संभाग सहित राज्य में आम लोगों के बीच बरकरार रहे और भाजपा सहित भईया लाल राजवाड़े के बीच खड़ा बड़ा जनाधार एकजुट एकमत तठस्थ रहे।
विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में उत्साह से हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
जिले में शांतिपूर्ण मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिले वासियों का आभार व्यक्त
कलेक्टर श्री दुग्गा ने विधानसभा निर्वाचन की मतगणना कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों जिला अधिकारी और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की सच्ची लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने भी सराहनीय कार्य किया है। जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ मतदान करने सहित निर्वाचन व्यवस्थाओं में भी शानदार सहभागिता निभाई। मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति दी। साथ ही नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़- चढक़र हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उमंग और उत्साह से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वीप गतिविधियों को समाचारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में रचनात्मक भूमिका निभाई।
कुशासन पर सुशासन की जीत,,बैकुंठपुर की जनता का स्नेह, दिया ऐतिहासिक जीत का उपहार - भईया लाल राजवाड़े
लोकतांत्रिक पर्व में मतगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें - एन सी सरकार/सामान्य प्रेक्षक के उपस्थिति में पूरा हुआ मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण
कोरिया /भारत के लोकतंत्र की मजबूती के लिए सामान्य निर्वाचन का पर्व आयोजित होता है और आप सभी इसके अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आप सभी यह सुनिश्चित करें कि मतगणना का प्रत्येक चरण लिखित प्रक्रिया के तहत पूरा किया जाए और निष्पक्षता के साथ विधानसभा निर्वाचन के परिणाम प्राप्त हो सकें। उक्ताशय के विचार बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने मतगणना कार्य के लिए नियोजित सभी अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किए।
प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी अधिकारियों को सजगता से मतगणना कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन मशीनों में तकनीकी त्रुटि पाई जाएगी उन्हें अंतिम चरण में गिनती के लिए रखा जाएगा परन्तु इनके मतों की गिनती तभी होगी जब इनमें दर्ज मतों के अंतर से अंतिम परिणाम प्रभावित होने की स्थिति है। इस प्रशिक्षण सत्र को जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि मतगणना कार्य में नियोजित प्रत्येक जिम्मेदार को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में ही कार्य करना है। इस प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रमबद्ध प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान कोरिया की उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो सहित सभी मास्टर ट्रेनर और माइक्रो आब्जर्वर सहित सभी गणना अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वस्थ लोकतंत्र की खूबसूरती में मीडिया का अहम रोल- प्रेक्षक श्री सरकार/मतगणना में भी सभी वर्ग करें सहयोग-कलेक्टर श्री लंगेह/सुरक्षा, व्यवस्थित यातायात हेतु तीन पार्किंग स्थल तैयार-एसपी श्री बंसल
कोरिया /कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन बैकुंठपुर में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना को लेकर प्रेस वार्ता लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
इस अवसर पर उपस्थित सामान्य प्रेक्षक श्री नारायण चन्द्र सरकार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को हुए मतदान में जिस तरह से मीडिया ने सहयोग किया है, इसी तरह 3 दिसम्बर को भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा। उन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया को महत्वपूर्ण योगदान बताया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री लंगेह ने कहा कि 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था और 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे मतगणना होगी।
मतगणना पूर्व की गई तैयारियां के बारे में जानकारी देते हुए कहा मतगणना स्थल शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल को बनाया गया है। ईवीएम स्ट्रांग रूम को 3 दिसम्बर को सुबह 6 बजे खोला जाएगा। मतगणना पश्चात सीयू को स्ट्रांग रूम कक्ष में सील किया जायेगा और शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।
पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की संख्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि अब-तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 824 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का उपयोग किया। डाक से प्राप्त 29 मतपत्र हैं। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाता व 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 139 है जबकि अनिवार्य सेवा के 31 मतदाताओं के मतपत्र डाक से प्राप्त हुए हैं। इस तरह अब-तक 1023 मतदाताओं के मतपत्र पोस्टल बैलेट के माध्यम प्राप्त हुए हैं।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने बताया कि मतगणना हाल में पोस्टल बैलेट गणना के लिए 3 टेबल व ईवीएम गणना हेतु 14 टेबल तथा अंत में रेण्डम 5 व्ही.व्ही.पैट मशीनों की गणना हेतु एक टेबल लगाया जाएगा। मतगणना स्थल तक जाने के लिए तीन स्तर पर घेरे बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्रमांक 3 बैकुण्ठपुर के कुल 228 मतदान केन्द्र की गणना 17 राउंड में होगा और प्रत्येक चरण की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंध
प्रेस वार्ता में बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, पेन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल कैमरा, लैपटॉप, पेनड्राइव व किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस-गैजेट सुरक्षा व गोपनीयता को देखते हुए उक्त उपकरण ले जाने की मनाही की गई है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी की गई है, उसी आधार पर मतगणना स्थल पर अवलोकन की अनुमति मिलेगी। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारी 17(सी) भाग 2 की फोटोकॉपी कर काउंटिंग एजेंट व मीडिया प्रतिनिधि को प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
जुलूस-रैली में डीजे (डिस्क जॉकी) के उपयोग के सवाल पर श्री लंगेह ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर किसी भी तरह के डीजे चलाने की अनुमति नहीं होगी। डीजे के कारण बुजुर्ग, बीमार, बच्चों, गर्भवती, र्ह्दयरोगी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उच्च न्यायालय ने इसे रोकने के लिए शासन को कड़े निर्देश भी दिए हैं। वहीं जुलूस-रैली निकालने के लिए नियमानुसार अनुमति की लेनी होगी।
पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बताया कि सुरक्षा व सुचारू यातायात के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाया गया है। मतगणना स्थल के नजदीक स्कूल के पास, दुर्गा पंडाल, गंगाश्री होटल व खूटनपारा में दोपहिया, चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है।
मतगणना स्थल पर तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, शराब व अन्य अस्त्र-शस्त्र ले जाना पूर्णतः पाबंदी होगी। बता दें काउंटिंग एजेंट का प्रवेश गेट क्रमांक 01 व मीडिया कर्मी गेट नम्बर 3 से प्रवेश मिलेगा।
धान उपार्जन केन्द्र घुटरा में धान खरीदी प्रारम्भ नोडल अधिकारी ने कृषक का श्रीफल एवं फूलमाला से किया स्वागत
मनेन्द्रगढ़/01 दिसम्बर 2023/ साल के आखरी महिने के पहले दिन 01 दिसम्बर 2023 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम घुटरा में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय से नियुक्त नोडल अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय ने कृषक आदित्य राय का श्रीफल एवं फूलमाला से धान उपार्जन केन्द्र में किया स्वागत। इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी श्री रामबदन सिंह एवं प्रभारी दिलीप पटेल के द्वारा घुटरा में धान खरीद हेतु कुल 03 तीन टोकन जारी किया गया था। जिसमें 01 टोकन के माध्यम से प्रथम कृषक श्री आदित्य राय से धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। आदित्य राय के टोकन के माध्यम से 29 बोरी लगभग 11.60 क्विंटल धान क्रय किया गया। धान खरीदी केन्द्र में नोडल अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय जिला प्रबंधक के द्वारा चेक लिस्ट अनुसार धान खरीदी हेतु घुटरा के प्रभारी एवं अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया।
मतगणना तिथि से पहले कलेक्टर ने ली बैठक/राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ मतगणना नियमावली के बारे में की जानकारी साझा/मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित मोबाइल, पेन प्रतिबंध
कोरिया /आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन बैकुंठपुर के सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ मतगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था और आगामी रविवार, 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे मतगणना होगी। इसी सम्बंध में आज राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया।
बैठक में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मतगणना दिवस पर आवश्यक जानकारी देते हुए राजनीति दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को बताया कि मतगणना स्थल शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल को बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक ईवीएम स्ट्रांग रूम 3 दिसम्बर को सुबह 6 बजे खोला जाएगा। पोस्टल बैलेट भी ईवीएम स्ट्रांग रूम को खोलने के तुरंत बाद जिला कोषालय से सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। मतगणना पश्चात सीयू को स्ट्राँगरूम कक्ष में सील किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह द्वारा आज दिनांक तक प्राप्त पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस की संख्यात्मक जानकारी भी सभी जनप्रतिनिधियों से साझा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 824 मतदाता जिन्होंने पोस्टल बैलट का उपयोग किया। ईटीपीबीएस मतदाता 26, एवीएससी मतदाता 86, एवीपीडी मतदाता 53 है। इस तरह अब तक पोस्टल बैलेट से 1020 मतदाताओं ने मतदान किया है।
साथ ही यह भी बताया गया कि मतगणना हाल में पोस्टल बैलेट गणना के लिए 3 टेबल व ईवीएम गणना हेतु 14 टेबल तथा अंत में रेण्डम 5 व्ही.व्ही.पैट मशीनों की गणना हेतु एक टेबल लगाया जाएगा।
बता दें विधानसभा क्रमांक 3 बैकुण्ठपुर के कुल 228 मतदान केन्द्र की गणना 17 राउंड में होगा और प्रत्येक चरण की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित मोबाइल, पेन प्रतिबंध
जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, पेन सहित किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस सम्बंध में सभी प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि सुरक्षा व गोपनीय मामलों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गैजेट की अनुमति नहीं होगी और न ही मतगणना परिसर के अंदर किसी भी वाहन का प्रवेश दिया जाएगा।
पहचान पत्र अनिवार्य
आरओ श्रीमती अंकिता सोम ने प्रतिनिधियों को जानकारी दिया गया कि मतगणना कक्ष में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र लगाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा 17(सी) भाग 2 की फोटोकॉपी कर काउंटिंग एजेंट को प्रति प्रदाय की जाएगी।
नशा व अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंध
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर ने बताया कि मतगणना स्थल पर तंबाकू, गुटखा, शराब व अन्य अस्त्र-शस्त्र ले जाना पूर्णतः पाबंदी होगी।
बता दें काउंटिंग एजेंट का प्रवेश गेट क्रमांक 01 होगा।
सुरक्षा व्यवस्था
आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु 3 लेयर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया गया है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू सहित सम्बंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि को किया गया कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
मनेन्द्रगढ़/ माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रकरण में पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शिक्षण संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियां, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कोलाहल अधिनियम-1985 की धारा 5(2) एवं धारा 10(2) तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण)नियम, 2000 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सीमा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र ( साइलेंस जोन) घोषित किया है।कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एमसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन क्षेत्रों को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (साइलेंस जोन)घोषित किया गया है। इनमें समस्त न्यायालय क्षेत्र प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक, समस्त शैक्षणिक संस्थान शासकीय, निजी स्कूल, कॉलेज, व्यवसायिक अकादमी, प्रशिक्षण संस्थान और अन्य समस्त शैक्षणिक प्रतिष्ठान आदि क्षेत्र प्रातः 06:00 से सायं 06:00 बजे तक, समस्त चिकित्सालय शासकीय, निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम आदि क्षेत्र में सम्पूर्ण 24 घंटे, आवासीय क्षेत्र में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985, ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 एवं अन्य सुसंगत विधि के अधीन कार्यवाही की जायेगी।












