Breaking News
ताज़ातरीन
31 दिसम्बर को गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन
कोरिया/अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पारंपरिक लोककथा या लोकगीत, लोकगायन, लोक नृत्य जैसे- पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी परंपरागत लोक वाद्य आदि से लोक कलाकारों के प्रतिभा की पहचान कर पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं विकास करने के उद्देश्य से 31 दिसम्बर 2023 को आदर्श बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर, चरचा में कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार 31 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बता दें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग तहत् 2023-24 में गुरूघासीदास लोक कला महोत्सव योजना नियम वर्ष 2005 अनुसार किया जा रहा है, इस सम्बंध में आदिवासी विकास विभाग कोरिया में कार्यरत कर्मी के मोबाइल नम्बर 9907203250 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन की सतत कार्यवाही से दलाल व कोचियों में हड़कम्प/अवैध धान परिवहन करते फिर पकड़ाया
कोरिया/पूरे जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में बड़ी संख्या में किसान, उपज के सही दाम प्राप्त करने के लिए धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं।
जिला प्रशासन इस बात की लगातार निगरानी में लगे हैं कि कहीं से भी अवैध धान परिवहन, भण्डारण न हो । बता दें सीमावर्ती जिले व मध्यप्रदेश राज्य से अवैध धान परिवहन की आशंका को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन इसे रोकने के लिए मुस्तैदी से जुटे हैं। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर व जिला प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं।
आज बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम को भाड़ी निवासी श्री रामकृष्ण साहू द्वारा दो पिकअप वाहन में अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर अधीनस्थ कर्मियों के साथ छापेमारी की कार्यवाही की गई। जानकारी के मुताबिक पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) पंडों किसान के खाते में अवैध रूप से खपाने ले ज़ाया जा रहा था। वाहन व 390 बोरी धान को ज़ब्त कर सील की गई व थाने भेजे गए हैं। पंडों के घर में जांच पंचनामा कर जानकारी दी गई कि अब-तक धान घर में रखा गया है, विक्रय हेतु नहीं ले जाया गया है।
जनदर्शन में प्राप्त हुए 06 आवेदन/संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
मनेद्रगढ़/आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में वनमण्डलाधिरी श्री लोक नाथ पटेल की उपस्थिति में अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा ने समय सीमा की संयुक्त बैठक ली। समय सीमा के बैठक पश्चात जनदर्शन के आवेदनों में पैतृक संपत्ति में दावेदारी के लिए, राजस्व रिकार्ड में नाम जुडवाने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, नल कलेक्शन, बकाया भुगतान जैसी मांग थी।
आवेदक मनेंद्रगढ़ की श्रीमती ज्ञान देवी गुप्ता ने वृद्धा पेंशन, दर्रीटोला की रामपति ने जमीन संबंधी, माला बाई ने विधवा पेंशन, एकता नगर खोंगापानी के चन्द्रबली ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा बकाया भुगतान के लिए, चनवारीडांड की लीलावती ने खाद्यान्न के लिए, खोंगापानी के विवेक चतुर्वेदी ने नियम विरूद्ध कार्य करने संबंधी आवेदन दिये। इसके साथ ही समस्त वार्डवासी वार्ड क्रमांक 01 मनेंद्रगढ़ के निवासियों ने घरों में नल कनेक्शन के लिए आवेदन दिये। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचंद चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, मनहरण सिंह राठिया, यादवेन्द्र कैवर्त, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, रघुनाथ राम, नितेश उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान, राशन व आधार आदि कार्ड बनने से हितग्राहियों में खुशी/बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं से हो रहे लाभान्वित
कोरिया/ सोनहत विकासखण्ड के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा में निकली श्मोदी की गारंटीश् वाहन ने लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी तो रहे हैं साथ ही जरूरतमंदों की समस्याएं भी दूर कर रहे हैं।
राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, केसीसी कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर सहित महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहें, जिससे हितग्राहियों को खुशी महसूस हो रही है।
बता दें लगातार अलग-अलग तिथियों में ग्राम पंचायत में वाहन पहुंच रही है। जिला पंचायत के सीईओ व प्रभारी कलेक्टर डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रुप से हितग्राहियों का चिन्हाकन कर उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए हैं। बता दें 28 दिसम्बर से 12 जनवरी तक इन ग्राम पंचायतों में क्रम अनुसार वाहन पहुंचेगी- ग्राम वसवाही, तजरा, घुघरा, करगोड़ी, पुसला, कछार, मघला, दामुज, बसेर, लटभा, सुंदरपुर, मझारटोला, सवत सरई, नोगर, मधौरा, रजौली, पोड़ी, मेन्द्रा, कछाड़ी, रामगढ़, सिघोर, उंझाव, अमृतपुर नटवाही, आंनदपुर व दसेर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा की वाहन नियमित रूप से पहुंचेंगी।
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की निगरानी करते हुए भिलौनी एवं मोपकाक्षेत्र में 06 मामले दर्ज
बिलासपुर/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। ग्राम भिलौनी तहसील मस्तुरी क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 05 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त 05 ट्रेक्टर वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त ग्राम मोपका तहसील बिलासपुर क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी ईट उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि रू. 1,05,300/- जमा कराया गया है।
कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा/धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बचे 4 दिनों मेंअभियान छेड़कर लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश/किसानों से बीमा कराने कलेक्टर की अपील
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर रबी फसलों के लिए संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीमा की अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। रबी फसलों की बीमा के लिए अब केवल 4 दिन ही शेष रह गए हैं। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अधिकाधिक किसानों को बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से अधिसूचित गांवों के एक-एक किसानों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर बीमा हेतु समझाइश एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए । कृषि, उद्यान एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ बचे 4 दिनों में अभियान छेड़कर तेजी से काम करने को कहा है। सीएससी अथवा बैंकों मंे आवश्यक कागजात लेकर जाने से आसानी से बीमा हो जायेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार रबी फसल बीमा के लिए 77 गांव अधिसूचित किये गये हैं। गेहूं, चना, अलसी एवं सरसों की फसलों का रबी में बीमा कराया जा सकता है। इस बार 800 किसानों की रबी बीमा का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध अब तक केवल 155 किसानों को बीमा कराया गया है। जबकि पिछले साल 239 किसानों ने बीमा कराया था। कलेक्टर ने इतनी कम संख्या में किसानों को बीमा कवर दिलाने पर असंतोष प्रकट किया है। उन्होंने चिन्हित गांवों का सघन दौरा कर प्रत्येक पात्र किसानों को बीमा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बीमा का प्रीमियम अत्यंत कम होता है। थोड़ी सी रकम प्रीमियम के रूप में अदा कर हम बड़े नुकसान से बच सकते हैं। प्रति एकड़ गेहू असिंचित के लिए 128 रूपये, सिंचित के लिए 158 रूपये, सरसों प्रति एकड़ 128 रूपये, चना 188 रूपये तथा अलसी प्रति एकड़ 110 रूपये के हिसाब से प्रीमियम राशि देना होगा।
कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सीएससी अथवा बैंक में बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए किसानों को नवीनतम आधार कार्ड कॉपी, नवीनतम बी-1 एवं पी-2, बैंक पास बुक के पहले पन्ने की कापी, फसल बुआई प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर एवं काश्तकार को घोषणा पत्र जरूरी है। अधिक जानकारी बीमा कम्पनी के टॉल फ्री नम्बर 14447 पर प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर, केवीके के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.एके त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, अधीक्षक भू अभिलेख केएस यादव, उप संचालक उद्यान एनएस लाउत्रे, सीएससी मैनेजर विवेक सिंह, बीमा कम्पनी के डीएम अवनीन्द्र सिंह समेत कृषि विभाग के एसएडीओ उपस्थित थे।
बैठक में लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के दिये निर्देश
संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा ने समय सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति ई-कोर्ट क्रियान्वयन, तथा भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों व मुआवजा भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों को लक्ष्य लेकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार को लंबित प्रकरणों जल्द से जल्द निराकरण करने के दिये निर्देश दिये।
जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना का हो व्यापक क्रियान्वयन/योजना से जिले के पीवीजीटी समूह के लोगों बनाये सशक्त/अपर कलेक्टर
मनेंद्रगढ़/आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में वनमण्डलाधिरी श्री लोक नाथ पटेल की उपस्थिति में अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा नेे समय सीमा की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ-साथ प्रधानमंत्री जनमन योजना का क्रियान्वयन करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिये।
उन्होंने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के अंर्तगत जिले में पीवीजीटी (विशेष रूप से कमजोर जनजातिय समूह) जिले में बैगा की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़के, नल से जल तथा समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण, बहु उद्देशीय केन्द्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास आदि। सभी बसाहटों को उपरोक्त 11 गतिविधियों में आवश्यकतानुसार पूर्णतः आच्छादित किया जाना है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर बसाहटवार कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाये। इस हेतु प्रत्येक बसाहट में उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकता के आंकलन के आधार पर गैप चिन्हित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। बहुउद्देशीय केन्द्र, छात्रावास, वनधन केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए भूमि की पहचान, आबंटन, अनुमतियां। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों के लिए लाभार्थियों को स्वामित्व विलेख तैयार करना। पाईप लाइनों के लिए खुदाई, पेड़ काटने की अनुमति । अधिकारों, योजनाओं की संतृप्ति के लिए पीवीटीजी लाभार्थियों की पहचान करना जैसे-आधार, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम किसान कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बैंक अकाउंट, आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्रों की उपलब्धता की जांच करना आदि को शामिल किया गया है। जिससे सामुदायिक अधोसंरचनाओं में सुधार के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक परिवार को शासकीय योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही पीवीजीटी बसाहटों में किये जाने वाले आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जानी है। क्यूआर कोड के माध्यम से इसे एक्सेस किया जा सकता है। सभी आईईसी सामग्री पोस्टर, स्टिकर, पैम्फ़लेट, पत्रक, और बैनर (पीएम जनमन के लिए जिला, ब्लॉक, पीवीटीजी बस्ती स्तर) फोटो और वीडियो को गूगल लिंक पर भी अपलोड किया जाना है।
मोदी जी की हर गारण्टी पांच साल में पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री/मुख्यमंत्री ने दो साल के बकाया बोनस का किया खातों में अंतरण
जिले की 62 हजार किसानों के खातों में पहुंचा 197 करोड़ रूपए
एसएमएस से रकम आने की सूचना पाकर किसानों के चेहरे खिले
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर वीसी के जरिए बिलासपुर सहित राज्य के किसानों को दो साल के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। उन्होंने रायपुर के ग्राम बेन्द्री (अभनपुर)में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कम्प्यूटर का बटन दबाकर बोनस वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने वीसी के जरिए सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति के बाद 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रूपये का बोनस वितरित कर हमने मोदी जी की दूसरी बड़ी गारण्टी को पूरा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पांच साल में मोदी की हर गारण्टी शिद्दत के साथ पूरी की जायेगी। बोनस वितरण का जिला स्तरीय समारोह बिल्हा मण्डी प्रांगण में संपन्न हुआ। विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि थे। जिले की 62 हजार से ज्यादा किसानों को 197 करोड़ रूपये का फायदा बोनस वितरण योजना से हुआ है।
मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अटल जयंती के मौके पर पिछले दो साल का बोनस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मोदी ने जो गारण्टी की घोषणा की हैं। उन गारण्टियों को अगले पांच साल में लोगों के घर-घर तक पहुंचाकर देंगे। श्री कौशिक ने किसानों को बोनस प्रमाण पत्र भी वितरित किये। उन्होंने कहा कि किसानों को अब प्रति एकड़ धान की फसल से लगभग 65 हजार रूपए की आमदनी हो रही है, जो कि देश में सर्वाधिक है। धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसमें धान की बोनस की राशि उन्हें अब किश्तों में नहीं बल्कि एकमुश्त प्रदान की जायेगी। श्री कौशिक ने कहा कि आगामी 22 जनवरी देश के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। रामलला उस दिन अयोध्या में विराजेंगे। छत्तीसगढ़ के लोग भी इस दिन अयोध्या पहुंचकर इस महत्वपूर्ण घटना के गवाह बनेंगे।
विधायक श्री कौशिक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले में चल रहे शिविरों का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए ये यात्राएं शुरू की गई हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा लोन, जनधन योजना सहित केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं से इस अभियान के अंतर्गत जुड़ कर लाभ उठाया जा सकता है। बड़े आदमियों को जितनी सुविधाएं मिलती हैं,उतनी सुविधाएं गरीब परिवारों को दिलाने के लिए प्रधानमंत्री जी संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश का सम्मान बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं। उनकी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारण्टी को पूर्ण करने का कार्य किया है।
किसानों में छायी खुशी की लहर -
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से जैसे ही कम्प्यूटर मंे क्लिक किया, थोड़ी देर में किसानों के मोबाईल में एसएमएस आने लगे। बटन दबाने के कुछ सेकण्ड में ही किसानों के खातों में बोनस की राशि पहुंच गई। एसएमएस सूचना पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे और खुशी में आपस में एक दूसरे को बताने लगे। बिल्हा के किसान अशोक मधुकर, ईश्वर कौशिक, प्रहलाद यादव एवं विजय महिलांगे ने बताया कि पुराना बोनस मिलने की हमने उम्मीद छोड़ दी थी। एक तरह से भूल भी गए थे। लेकिन मोदी की गारण्टी के रूप में मुख्यमंत्री श्री साय ने सपका पूर्ण किया है। परिवार में आपसी चर्चा कर इस राशि का सदुपयोग करेंगे। बिलासपुर जिले की 62 हजार से ज्यादा किसानों के खातों पर आज 197 करोड़ रूपये की राशि जमा हुई है। जिले की चारों विकासखण्ड मुख्यालयों के लोग वीसी के जरिए जुड़कर बोनस वितरण समारोह के गवाह बने। मस्तुरी में आयोजित समारोह में विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर में विधायक श्री धर्मजीत सिंह, कोटा में विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए किसानों को बोनस प्रमाण पत्र वितरित किये। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
जिले में जगह-जगह मनाया गया सुशासन दिवस/पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम
सुशासन स्थापित करने गांवो व शहरों में लिया गया संकल्प
सप्ताहव्यापी स्वच्छता अभियान का आगाज
बिलासपुर/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में जिले की सभी नगरीय निकायों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई गई। सप्ताहव्यापी स्वच्छता अभियान का भी आज सुशासन दिवस पर शुरू हुआ।
जिले में आज सुशासन दिवस पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में अटल चौक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया। गावों की तरह शहरों में भी सुशासन दिवस मनाया गया। निगम क्षेत्रों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसी क्रम में ग्राम और ग्राम पंचायतों में आज से आगामी एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।
जिला पंचायत सभाकक्ष में भी सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छांयाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। कार्यक्रम में सभी ने सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री अंकित गौराहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गौरी बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
शिक्षा के विकास से ही आएगा सुशासन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय/कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री/पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का विमोचन
खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, एवं कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। मुख्यमंत्री ने जयंती पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होने कहा कि आज एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे। श्री साय ने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता औैर कवि हदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते थे। कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधे भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। आभार ज्ञापन कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री केडी कुजंाम, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री संतोष सिंह, नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वंशगोपाल सिंह, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री रविप्रकाश दुबे, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपेड पर प्रमुख रूप से कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, संभागायुक्त श्री केडी कुजंाम, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री संतोष सिंह, श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने व्यायाम शाला, धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र और ज्ञानपथ का किया लोकार्पण -
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय, में आयोजित कुल उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्विद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण किया।
सुशासन दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने दो वर्षों के धान का प्रोत्साहन योजना के तहत 6 करोड़ 45 लाख रूपए का किसानों को दिया प्रमाण पत्र/कैबिनेट मंत्री के प्रथम आगमन पर कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
मनेंद्रगढ़/ कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात श्याम बिहारी जायसवाल का मनेन्द्रगढ़ में भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम वे चैनपुर स्थित मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां एमसीबी जिले के कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने उनका स्वागत किया, वहीं जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा भी कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अर्न्तगत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तत्कालिक दस समितियों में क्रय किये गए धान के विरूद्ध धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान वर्ष 2014-15 के लिए 3364 कृषकों की बोनस राशि चार करोड़ इक्यासी लाख रूपये एवं 2015-16 में 1315 किसानों की बोनस राशि एक करोड़ चौहत्तर लाख रूपये, इस प्रकार कुल 4679 किसानों के बैंक खाते में कुल छः करोड़ पैतालिस लाख रूपये अंतरित किए गए का प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया। एमसीबी के जिन किसानों को बोनस राशि दी गई उनमें अताउल्लाह ग्राम सिरौली को 308.40 क्विंटल धान का 92,520 रू. लालपुर के कौशल को 117.20 क्विंटल धान का 35,160 इसी प्रकार पिपरिया के छत्रपति को 39,240 रू., लालपुर के जीतेंद्र 62,400 रू., भलौर ग्राम के संतोष 8,640 रू. विष्णु प्रसाद पिपरिया को 13800 रू., भलौर के ही रामसुभग 40,920 रू. मदन मोहन शंकरपुर 33120 रू. बुंदेली के विजय बहादुर 16,800 रू. एवं बुंदेली के ही चरकूराम को 35,400 रू., डंगौरा ग्राम पंचायत के कृषक भारत सिंह 8,640 रू., कठोतियां के ठाकुर दयाल को 13,560 और रंजु देवी को 5,8,80 रू. तथा गुलाब नबी खरबैना को 21,840 रू. के बोनस का प्रमाण पत्र दिया गया। इस तरह कुल 3,78,240 रू. का बोनस उपरोक्त किसानों के खातें में राज्य शासन द्वारा जमा कराया जा चुका हैं जिसका प्रमाण पत्र सुशासन दिवस कार्यक्र म अवसर पर छ.ग. शासन के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा दिया गया। वर्तमान में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर में 14 समितियों के 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से कुल 18171 पंजीकृत किसानों से लगभग 8,55,890 क्विंटल धान क्रय किया जाना है। अभी तक जिले में 3540 किसानों से 1,80,642 क्विंटल धान क्रय की जा चुकी है। इसके पश्चात सुशासन दिवस जनता को संबोधित किया। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उज्जवला योजना एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उपस्थित लोगों को भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी गयी
इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार गोहाल पंचायत भवन में संपन्न हुआ
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार गोहाल पंचायत भवन में संपन्न हुआ।जयनगर प्रखंड के सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।प्रखंड प्रमुख अंजू देवी वीडियो गौतम कुमार एवं सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा जयनगर प्रखंड के सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभांरभ जयनगर प्रखण्ड प्रमुख अंजू देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार, जिला परिषद केदारनाथ यादव , मुखिया बिनोद दास ,बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ककरचोली पंचायत सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष मुखिया राजकुमार यादव, प्रखण्ड कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई का रस्म भी किया गया गोद भराई रस में प्रमुख अंजू देवी ने उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया। स्थानीय मुखिया विनोद दास उप मुखिया संदीप पांडे ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस कार्यक्रम में सभी योजनाओं का अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित ऐमो महेश प्रसाद,मनोज दास पंचायत सचिव सुरेश चंद्र पासवान प्रज्ञा केंद्र संचालक भारत भूषण शर्मा, रामकृपाल क्षितिज कुमार, सुपरवाइजर शीतल लगुवा प्रखण्ड कर्मी एवं सैकड़ो पंचायतवासी उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ ग्रामीणों को कर रहा योजनाओं के प्रति जागरूक/लाई, मुसर्रा, सरभोका तथा वाही ग्राम में शिविर का हुआ आयोजन/योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार
उत्सव समिति के सदस्य परसराम, दुलार सिंह, संतलाल सिंह, दिनेश राय, एस. कुमारी, मंगली भानू इन्द्रवती तथा स्वागत समिति के सदस्य देव कुमार, श्यामा देवी, संतलाल साहू, कछेन्द्रनाथ, रहमत उल्लाह, ग्रिजेश कुमार साहू के द्वारा विकसितर भारत संकल्प यात्रा रथ का बडे़ धूम-धाम से स्वागत किया गया। जहॉ बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रचार-प्रसार वाहन का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती चम्पा देवी पावले का भी स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक श्रीमती चम्पा देवी पावले ने शिविर में 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प दिलायी। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आजीविका मिशन, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। स्वास्थ्य टीम द्वारा टीबी, सिकल सेल की जांच की गई और आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद र
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छ.ग. राज्य के किसानों को धान के दो साल के बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए का होगा भुगतान/जिला मनेंद्रगढ़-चिरमरी-भरतपुर के किसानों को धान के दो साल के बकाया बोनस 6 करोड़ 44 लाख रुपये का होगा भुगतान सप्ताह भर चलेगा स्वच्छता अभियान
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता द्वारा सुशासन स्थापित करने का लिया जाएगा संकल्प/अटल चौक पर की जायेगी कविता पाठ, विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का होगा आयोजन
मनेन्द्रगढ़/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के समस्त जिलों में सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार जिला एमसीबी के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 6 करोड़ 44 लाख रूपए का भुगतान किया जाएगा। धान उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में धान उत्पादन पर प्रोत्साहन योजना के लिए राशि का प्रावधान किया है।
सुशासन दिवस के अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में जिला एमसीबी में कृषि उपज मंडी प्रांगण चैनपुर, विकासखंड भरतपुर अन्तर्गत जनकपुर सहकारी बैंक कैंपम्स तथा विकासखंड खड़गवाँ अंतर्गत जनपद कार्यालय प्रांगण में दोपहर 1ः00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 25 दिसंबर 2023 के पहले नगरीय निकायों तथा समस्त ग्राम पंचायतो में पूर्व से निर्मित अटल चौक की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह तक आयोजित किया जाना है।
सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का पांचवा दिन पूर्ण/शिविर लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ
बिलासपुर में जुटेंगे देशभर के 700 खिलाड़ी/राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 02 जनवरी से/सफल आयोजन के लिए कमिश्नर ने ली बैठक, अधिकारियों को सौंपा दायित्व
बिलासपुर/बिलासपुर में बेसबाल की 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 17 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए होगी। प्रतियोगिता में देशभर के 700 खिलाड़ी जुटेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज संभागायुक्त श्री के.डी. कुंजाम की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कमिश्नर श्री कुंजाम ने प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने कहा। खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रतियोगिता स्थल एवं खिलाड़ियों के आवास स्थलों में सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को, खिलाड़ियों के लिए कैप, टी शर्ट, ट्रेक सूट इत्यादि की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निर्देशक को, मैडल पदक, ट्रॉफी पुरस्कारों एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था हेतु एसईसीएल के सह प्रबंधक निदेशक, अध्यक्ष को, साफ-सफाई संबंधी व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त को, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ को, बस सुविधा के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को, आयोजनों का समाचार दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु संयुक्त संचालक जनसंपर्क को दायित्व सौंपे गये है। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, खाद्य नियंत्रक, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर. ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
छोटी बाई का बन रहा पक्का मकान, बारिश में अब नहीं होना पड़ेगा परेशान
मनेन्द्रगढ़/हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थित खराब होने के कारण सभी का यह सपना सकार नहीं हो पाता। गरीब, असहायों के सपने को साकार करने के लिए शासन द्वारा ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना‘ चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से ऐसे गरीब असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं था और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ थे। उन्हें इस योजना का लाभ देकर सरकार द्वारा गरीबों का सपना साकार किया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है, और दिया जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना‘ गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अन्तर्गत ग्राम उजियारपुर की निवासी श्रीमती छोटी बाई द्वारा बताया गया कि मुझे प्रधानमन्त्री आवास का लाभ दिया गया है, और मकान बनाने का काम चल रहा है। इससे पूर्व हमारा घर झोपड़ीनुमा था। पक्का घर बनाने का मेरा सपना था, लेकिन यह सपना कैसे पूरा होगा, मैं नहीं जानती थी। मुझे जब लोगों ने बताया कि मोदी जी ने एक घर बनाने की योजना चलाई है, तब मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। अब जब मैं अपने पक्के मकान में रहूंगी, तो मुझे यह सोचकर एक सपना लगता है। पहले झोपड़ीनुमा घर में सांप बिच्छू आ जाते थे। बरसात में झोपड़ी टपकने लगती थी और ठंड के दिनों में बहुत परेशानी होती थी, पूरी रात आग के सहारे मेरा परिवार रहता था। अब पक्के घर में हम और हमारे बच्चे खुशहाली से रहेंगे। आवास एवं आवास निर्माण का पैसा मुझे प्राप्त हो रहा है। हमारा सपना साकार हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी जी एवं राज्य के मुख्यमंत्री श्री साय जी के आभारी हैं। जिन्होंने गरीबों को उनके सपने को पूरा करने का अवसर दिया। अब उनके कारण ही हम पक्के मकान में रहेंगे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सुशासन दिवस की तैयारियों के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश/विकासखण्ड मनेंद्रगढ़, खड़गवां, जनकपुर सहित समस्त समितियों में होगा कार्यक्रम का आयोजन/प्रत्येक अटल चौक पर भी कार्यक्रम आयोजित करने दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय सुशासन’’ दिवस दिनांक 25 दिसम्बर 2023 को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 14 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना की राशि के वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिले के अंर्तगत विकासखंड स्तर का कार्यक्रम जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के कृषि उपजमंडी प्रांगण चैनपुर, भरतपुर विकासखंड में जनकपुर सहकारी बैंक कैम्पस में एवं खड़गवां विकासखंड में जनपद कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। जिले के शेष 11 समितियों में समिति स्तर पर प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र विशिष्ठ अतिथियों द्वारा हिग्राहियों को प्रदान किया जायेगा। वर्ष 2014-15 में दस समितियों के 3364 कृषकों को उनके उपार्जित धान 156934 क्विटल के विरुद्ध चार करोड़ सत्तर लाख एवं वर्ष 2015-16 के दौरान उक्त 10 समितियों के 1315 कृषकों को उनके 58126.80 क्विटल धान के विरुद्ध एक करोड़ चौहत्तर लाख रुपये राशि सीधे उनके बैंक खाते में अन्तरण की जायेगी। इस प्रकार उक्त दोनों वर्षों का कुल 4679 किसानों को छः करोड़ चौवालिस लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित तीनों केंद्रों पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभांवित किसानों से सीधा संवाद किया जायेगा। इस हेतु केन्द्रों पर टू वे इंटरनेट कनेक्शन युक्त डिस्प्ले की व्यवस्था किया जा रहा है। साथ ही शेष ग्यारह समितियों में माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की समुचित व्यवस्था की गई है। विदित हो कि जिले के 14 समितियों के 24 उपार्जन केंन्द्रों में अभी तक 156767 क्विटल धान की खरिदी की जा चुकी है, इस वर्ष जिले के धान खरीदी का लक्ष्य 855890 क्विटल निर्धारित किया गया है, शासन के नवीन निर्देशानुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उक्त समस्त कार्यक्रम कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में संपादित किया जाना है।
निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मी हुए सम्मानित/टीम वर्क से ही विधानसभा निर्वाचन सफल हुआ-कलेक्टर/कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी से किया हर काम सफल होता है-एसपी/प्रत्येक कर्मी बेहतर योगदान दिए- सीईओ
कोरिया/ जिला निर्वाचन कार्यालय, कोरिया द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्य में बेहतर योगदान के लिए करीब 150 अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान के साथ प्रशास्ति-पत्र प्रदान किया गया।
विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को बेहद जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। सबसे बड़ी चीज इस चुनाव में टीम वर्क रहा। टीम वर्क के कारण ही कोरिया में शांति के साथ सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न हो पाया। उन्होंने सभी कर्मियों से आने वाले निर्वाचन में भी इसी टीम वर्क के साथ काम करने का आव्हान किया।
प्रशस्ति पत्र प्रदान के पश्चात श्री त्रिलोक बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन कार्य में कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरा किया है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह से आगामी चुनाव में भी सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किए और बहुत ही गंभीरता के साथ सौंपे गए जवाबदेही को पूरा किए इसी कारण कोरिया में निर्वाचन बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग व सफल पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुए।
सोनहत विकासखण्ड के आनंदपुर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला निर्वाचन कार्यालय एवं अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, श्रीमती अंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश कुमार साहू ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया गया।
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी जताया आभार
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरिया जिले में निर्वाचन कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












