Breaking News
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने छत्तीसगढ़ के प्रभारी अधिकारी श्री सी.एस. कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक/विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने की दी गयी जानकारी
बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होगी।
वहीं शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियां शामिल होगी। इसके अतिरिक्त जनजातीय जिलों के लिए अतिरिक्त फोकस योजनाएं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय में नामांकन, छात्रवृत्ति योजनाएं, वन अधिकार पत्र व्यक्तिगत और सामुदायिक, वन धन विकास केंद्र आयोजन स्व सहायता समूह को लाभान्वित किया जाना है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - धरती कहे पुकार के स्वच्छता गीत, स्कूल के छात्रों के द्वारा, स्थानीय कलाकार, स्थानीय स्कूल प्रधानाध्यापक, महिला एसएचजी सदस्य, स्थानीय कलाकार की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
ऑन स्पॉट क्विज़ वैन ईएमसीईई के द्वारा उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं, स्थानीय खिलाड़ियों आदि का अभिनंदन और पुरस्कार दिया जाना, ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्धियों, भूमि रिकॉर्ड का शत प्रतिशत डिजिटलीकरण कराने, ओडीएफ$, जल जीवन मिशन की स्थिति, संतृप्ति किये जाने तथा पंचायत सचिव द्वारा अन्य ग्राम पंचायत स्तर के साथ समन्वय स्थापित कर सफल आयोजन के निर्देश दिये गये।
ऑन-स्पॉट सेवाएं - स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-पीएचसी, आशा के द्वारा समर्थित कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजातीय क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड निर्माण, पीएम उज्ज्वला नया नामांकन, स्थानीय एलपीजी डीलर मेरा भारत स्वयंसेवक, नामांकन नेहरू युवक केंद्र के अधिकारी, केसीसी नामांकन एटीएमए, राज्य कृषि विभाग के अधिकारी को डेटा की जानकारी पोर्टल पर उसी दिन अपलोड करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में समस्त सचिव, संबंधित योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ भौतिक, वर्चुअल रूप से तथा जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए थे। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों के रोल और रिस्पांसिबिलिटी के संबंध से उन्हें अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए आयोजन से पूर्व तैयार की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, मनेन्द्रगढ़ जनपद सीईओ रघुनाथ राम, नितेश उपाध्याय, सर्व नगरीय निकाय सीएमओ श्रीमती अंजना बाइक्लिक, इश्हाक खान, तरून एक्का सहित कार्यक्रम से संबंधित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने ”विकसित भारत संकल्प यात्रा” के सम्बंध में दिए निर्देश/वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों से हुए रूबरू
कोरिया / माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों से जनहित के अनेक कार्य हुए हैं। इसी कड़ी में विगत माह से विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है ताकि आमजन को हुए लाभ और जनहितकारी योजनाओं से तत्काल मौके पर निराकरण किये जायेंगे। आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ”विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध जिला स्तरीय सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी गांवों व कस्बों में ”विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार प्रसार गंभीरता से करें।
मुख्य सचिव श्री जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को आईईसी वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी जुड़ेंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरो से विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यकक तैयारी पूर्ण करने के निर्देष दिए जिससे केन्द्र सरकार के प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित लोगों मे समयबद्ध तरीके से पहुचाया जा सकें।
बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला, विकासखण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन कर लिया गया है। साथ ही हर ग्राम पंचायत में वैन के स्वागत सत्कार और अभियान के बेहतर क्रियान्वयन हेतु स्वागत समिति एवं उत्सव समिति का गठन भी किया गया है। साथ ही आईईसी वैन के यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों से इस अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, कृषि गतिविधियों के आयोजन, केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा उनका अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री स्वनिधि, विश्वकर्मा, उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा योजना, स्टार्टअप - स्टैंड अप इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम ईबस सेवा सहित कई योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिवासी विद्यार्थियों के पंजीयन, वन धन विकास केंद्र जैसी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि इन योजनाओं के लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे।
संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा आयोग की तैयारी/युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित
कोरिया / सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के अभ्यार्थियों के लिए युवा कैरियर निर्माण के अंतर्गत योजना वर्ष 2023 के अतर्गत संघ व राज्य लोक सेवा आयोग जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराए जाने हेतु वर्ष 2023-24 बैकुण्ठपुर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। चयनित अभ्यार्थियों को बैकुण्ठपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्राक्ययन परीक्षा ओएमआर आधारित, वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर अधारित होगे जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ व भारत का सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान, गणित तथा रीजनिग, हिन्दी, अग्रेजी भाषा, सामान्य विज्ञान तथा समसामयिकी विषय शामिल होंगे।
पात्रता रखने वाले आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होने के साथ न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष में 1 जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी। आवेदक संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हो वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यार्थियों को योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने हेतु 18 से 22 दिसम्बर 2023 तक सहायक आयुक्त, आदिम जाति विकास कार्यालय बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु वेब साइट https;//korea.gov.in/ पर कर सकते है।
शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश
कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर तथा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी 2024 तक के लिए जिले में संचालित विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत जिले में दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 09ः00 बजे से 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 04ः15 बजे तक सोमवार से शनिवार खुलेंगे। वहीं एक पाली में संचालित शालाएँ सोमवार से शनिवार प्रातः 10ः30 बजे से सायं 03ः30 तक खुली रहेंगी ।
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम घोरंजा पंचायत में संपन्न हुआ
जयनगर/आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम घोरंजा पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अंजू देवी, BDO गौतम कुमार, जिला परिषद केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया इंदु देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जागेश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ सभा के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में सभी लाभुकों को गीत प्रस्तुत कर एवं नाटकीए रूप में विस्तृत जानकारी दी गई।
.png)
उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गोद भराई रसम का भी आयोजन किया गया। प्रमुख ने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। वीडियो गौतम कुमार ने लोगों को सरकार की योजनाएं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और लोगों से अपील की हर एक व्यक्ति को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि जितना अधिक वृक्ष लगेगा,उतना ही प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी। इस कार्यक्रम में लगभग 300 वृक्ष के पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति सदस्या अंजू देवी, पूर्व मुखिया अजय यादव, पूर्व मुखिया इस्लाम अंसारी, एमो महेश प्रसाद, रोहित ठाकुर विनोद यादव, प्रखंड सभागार के सभी सदस्य, स्वास्थ्य टीम, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई
कोरिया /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदेश एवं शाल श्रीफल देकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अग्निवीर थल सेना रैली भर्ती में शामिल होने युवा हुए रवाना /कलेक्टर ने बस को दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनाएं
बिलासपुर/अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के तहत जांजगीर चांपा जिले में 15 एवं 20 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। आज दो बसों में जिले के 54 युवा सवार होकर जिला रोजगार कार्यालय कोनी से जांजगीर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर उप संचालक, रोजगार श्री अमर पहारे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जांजगीर चांपा जिले के खोखराभांठा में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क बस सुविधा की युवाओं ने सराहना की। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम परसदा निवासी श्री रामप्रसाद साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा मुहैया कराने से हमंे राहत मिली है। अब हम निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसी प्रकार तखतपुर ब्लॉक के ग्राम निगारबंद निवासी श्री प्रेम कश्यप ने निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि 15 दिसम्बर को 815 युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के 405 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को 703 प्रतिभागियों के लिए परीक्षा होगी जिसमें जिले के 69 युवा शामिल होंगे। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था भी की गई है। उप संचालक श्री पहारे ने बताया कि 20 दिसम्बर की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोनी से बस रवाना होगी।
कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक/लक्ष्य निर्धारण कर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें/कलेक्टर/शासकीय जमीन के अतिक्रमण से बचाने राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका
कलेक्टर ने बताया कि जिस हल्का पटवारी में आवेदनों की संख्या अधिक होगी, वहां पर राजस्व अमला टीम का गठन करते हुए छोटे-छोटे शिविर लगाकर प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार पटवारीवार प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदारों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। इस प्रकार प्रकरणों के लिए लिस्ट बनाकर अभियान चलाकर शत्-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण के लंबित प्रकरणों के लिए राजस्व अमला तथा वन विभाग को संयुक्त रूप से सूची बनाकर समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में शासकीय जमीनों पर बहुतायत संख्या में अतिक्रमण किए गए हैं, निष्पक्ष होकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने राजस्व अमला को हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, समस्याओं के निराकरण करने में उसका बेहतर निर्वहन करें। उन्होंने जिस क्षेत्र में फर्जी पट्टे का वितरण हुआ है आवश्यक जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने आदिवासी भूमि विक्रय की जानकारी लेते हुए संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। बेनामी जमीन अन्तरण के प्रकरणों की सूची बनाकर भू-राजस्व संहिता की धारा 170 (ख) में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ई नामांतरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा सभी जानकारी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा खसरा को अपडेट रखने, डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित खातों एवं खबरों की जानकारी लेकर आधार, मोबाइल, किसान, किताब एवं जेंडर की जानकारी प्रविष्टि नियमित करने कहा। उन्होंने पटवारी की भूमि में उपस्थिति एवं आवास की स्थिति की जानकारी ली तथा पटवारियों से बेहतर कार्य कराने के लिए मुख्यालय में निवास करने निर्देशित किया तथा निष्क्रिय पटवारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति की सभी प्रमाण पत्र समय अवधि में निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, शशी शेखर मिश्रा, समस्त आरआई, पटवारी सहित राजस्व अमला उपस्थित रहे।
गुरू घासीदास जंयती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित
कोरिया / कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह़ ने अबाकरी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मंदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।
जिले में अबतक 98920 क्विंटल धान की खरीदी
कोरिया 12 दिसम्बर 2023/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नम्बर से प्रारम्भ हो गया है। जानकारी मुताबिक इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 282 है जबकि धान बोए गए रकबा लगभग 29 हजार 771 हेक्टेयर है, वहीं धान खरीदी के लिए 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इन उपार्जन केन्द्रों से अबतक 98920 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केन्द्र गिरजापुर में 9092, चिरमी में 3591, बंजारीड़ांड में 898, छिन्दडांड में 3341, जामपारा में 5663, जिल्दा में 3173, रतनपुर में 259, झरनापारा में 3421, छिदिंया में 5922, तरगवां में 5058, धौराटिकरा में 3612, पटना में 18664, पोंडी में 8906, बडेकलुआ में 1547, बैमा में 5250, अकलासरई में 347, रजौली में 2331, सरभोका में 9548, सलबा में 3142, कटगोडी में 2674 तथा सोनहत में 2472 क्विंटल का धान खरीदी पंजीकृत कृषको से की गई है।
योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समस्त जिला अधिकारी कमर कस लें/कलेक्टर/कार्यक्रम के लिए ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जहां आम जनता सुगमता से पहुंच सके...सीईओ जिला पंचायत/समस्त विभाग मोबिलाईजेशन कराना सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का नामांकन, उत्तरदायित्वों के निर्वहन, समन्वय, समितियों का गठन, अधिकारियों का प्रशिक्षण, जिला स्तर पर नियंत्रण एवं समन्वय कक्ष की स्थापना, प्रचार-प्रसार हेतु वैन के रूट चार्ट, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गांव में पहुंचने के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, वाहन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, आईटी पोर्टल में वास्तविक समय में निगरानी आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन हेतु आईईसी वैन भारत सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें प्रोग्राम का आयोजन करने के लिए सम्पूर्ण सुविधाएं जैसे एल.ई.डी., टी.वी., माइक, स्पीकर, बुकलेट्स, क्विज हेतु पुरस्कार, टी-शर्ट, टोपी, कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण विजुअल, बैनर-पोस्टर आदि उपलब्ध रहेगा। जिला, शहरी, स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाना है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का चिन्हांकन, उत्तरदायित्व के निर्वहन, समन्वय समितियों का गठन, तैनात अधिकारियों प्रशिक्षण, वैन के लिए रूट चार्ट, कार्यक्रम का तिथि एवं स्थल का निर्धारण, जागरूकता एवं प्रचार प्रसार एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी कराना अधिकारी सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ श्री चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त ग्राम पंचायत में ऐसे स्थानों का चयन करें। जहां पर आम जनता सुगमता के साथ पहुंच सके।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने विभाग वार फ्लेक्स तैयार कर कार्यक्रम स्थलों पर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के हकदार लाभार्थीओं के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आये है। उन्होंने कैसे आवेदन किया, कैसे योजना का लाभ लिया। योजना लेने के पश्चात उनके जीवन में आये परिवर्तन तथा योजना के द्वारा सकारात्मक प्रभाव को बताने की जरूरत है। इसी प्रकार धरती कहे पुकार के माध्यम से लोकल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्कूल, कॉलेज के छात्र, स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत समस्त विभागीय कार्यालयों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चेक लिस्ट तैयार करने कहा। जिसमें समस्त योजनाओं की रूपरेखा संकलित हो। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, न्यायालय परिसर, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों को साइलेंस जोन के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों में जितने भी अतिक्रमण हुए उनको तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, बी.एस. मरकाम, खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, समस्त जनपद सीईओ, समस्त नगर पंचायत सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व
कलेक्टर श्री दुग्गा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर कार्यवाही विवरण तैयार करने, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से माता एवं किशोरियों को मेरी कहानी मेरी जुबानी के हितग्राहियों के साथ समन्वय करने, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्वास्थ्य शिविर, टी.बी. स्क्रीनिंग, सिकलसेल, एनीमिया की जांच करने के साथ ही अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये जाने, राजस्व विभाग को पटवारियों के द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्यों का सम्पादन करने, स्कूल एवं शिक्षा विभाग को हाई स्कूल और कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं तथा उनके अभिभावकों सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धा आयोजन करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रगतिशील एवं महिला किसान, प्रधानमंत्री किसान योजना, नरेगा मजदूर, प्रधानमंत्री आवास, प्राथमिक सहकारी समिति, किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राहियों की जानकारी, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये
तहसील सिमगा मे मिली आर्थिक सहायता राशि

25 छात्रों की हथेली पर गरम तेल मामले की घटना पर न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने लिया संज्ञान
बिलासपुर/विगत दिनों 09 दिसम्बर को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर एवं मीडिया में चल रहे मेसेज एवं टीवी पर दिखाये जा रहे समाचार कि कोंडागॉंव जिले के माकड़ी ब्लॉक के केरावाही मिडिल स्कूल के 25 मासूम छात्रों की हथेली पर शिक्षकों के द्वारा बर्बरतापूर्वक रवैया अपनाते हुए छात्रांे को सजा देने के नाम पर कड़ाई में उबलते तेल की बून्दे उनके हथेलियों में डालने एवं उन छात्रों के हथेलियों पर फफोले पड़ जाने की घटना पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी के द्वारा संज्ञान लेते हुए सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल के माध्यम से तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, तत्पश्चात् सालसा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव के जिला न्यायाधींश/अध्यक्ष को जिला प्राधिकरण के सचिव के माध्यम से पीड़ित छात्रों को उनके परिजनों के माध्यम से उनके विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान किये जाने तथा विधिक सहायता, सलाह उपलब्ध कराये जाने तथा शासन की योजना के अनुरूप आर्थिक सहायता हेतु समुचित क्षतिपूर्ति राशि दिलवाये जाने तथा संबंधित दोषियांे के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही प्रथम दृष्टया अपराध प्रकट होने पर दोषियों के विरूद्ध विधि अनुसार उचित अग्रिम कार्यवाही अनिवार्य रूप से किये जाने भी निर्देश दिये गये। इसके अलावा प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्कूलों, छात्रावासों में बच्चों/छात्रों के प्रति बर्बरतापूर्वक व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु न्यायाधीशों, पैरालीगल वॉलिटियर्स एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
अवगत हो कि पूर्व में भी सालसा के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी द्वारा जिला कांकेर के एक दत्तक ग्रहण केन्द्र में प्रोग्राम मैनेजर द्वारा एक बच्चे के साथ किये गये बर्बरतापूर्वक पिटाई मामले में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रशासन के सहयोग से तत्काल कार्यवाही की गई थी। इसके अलावा प्रदेश भर के बाल गृह, दत्तक गृह इत्यादि में सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रत्येक माह भ्रमण किये जाने एवं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में निर्देश प्रसारित किये गये हैं।
दो माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुआ कलेक्टर जनदर्शन/अपर कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
बिलासपुर/दो माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन के दिन में बदलाव के कारण 31 लोगों ने अपर कलेक्टर को अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उनका आवेदन सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि साप्ताहिक जनदर्शन अब हर सोमवार को टीएल बैठक के बाद लगभग 12 बजे शुरू होगा। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहंुचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया।
तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लमेर के श्री मोहनलाल धु्रव सहित अन्य लोगों ने लमेर से भाड़म आने वाले मार्ग का मुरूमीकरण कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि धरसा मार्ग है, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जिससे किसानों को खेती किसानी के लिए खेत तक आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बारिश के दिनों में ज्यादा दिक्कत होती है। एडीएम ने संबंधित मामले को तखतपुर सीईओ को सौंपते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत लमेर के श्री मोहनलाल धु्रव ने सिंचाई के लिए बोरखनन करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे लघु एवं गरीब किसान है। जैविक खेती करना चाहते है। लेकिन सिंचाई के लिए बोरखनन करवाने में सक्षम नहीं है। एडीएम ने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। बिरकोनी निवासी श्रीमती दिव्या कौशिक ने प्राथमिकता राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया। इस मामले को खाद्य नियंत्रक देखेंगे। कोटा तहसील के ग्राम पंचायत करवा निवासी श्री महेन्द्र मंहत ने मोटराईज्ड ट्राईसिकल वाहन की मरम्मत करवाने एडीएम से मुलाकात कर आवेदन दिया। एडीएम ने उप संचालक समाज कल्याण को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करने निर्देशित किया। हरदीकला निवासी सेवानिवृत्त औषधालय सेवक श्री शंकर राव आहेर ने सेवानिवृत्ति पश्चात शेष राशि भुगतान करने की मांग की। इस मामले को जिला आयुर्वेद अधिकारी देखेंगे। ग्राम खजुरी नवागांव श्री धर्मेन्द्र ने शौचालय बनवाने आवेदन दिया। एडीएम ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिला स्तरीय टीम गठित
बिलासपुर /भारत सरकार द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। जिले में कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष नगर निगम के आयुक्त श्री कुणाल दुदावत होंगे। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को सचिव बनाया गया है। खाद्य नियंत्रक, उप संचालक कृषि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लीड बैंक मैनेजर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूचना अधिकारी, उप पंजीयक, सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी एवं मर्यादित बैंक, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक, मछली पालन विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, प्रभारी अधिकारी, भू अभिलेख, संयुक्त संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा (प्रा.), उप संचालक, जनसंपर्क को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति भारत सरकार के द्वारा दिये गये आदेशों एवं सभी कार्यक्रमों को पूरा करेगी।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पंचायतों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा : शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 दिसम्बर से
बिलासपुर/भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली के लिए अप्रैल माह में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 15 से 20 दिसम्बर तक जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन, खोखराभांठा में किया जाएगा। बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए 15 एवं 20 दिसम्बर की तारीख निर्धारित की गई है।
इस भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाआंे को 10वीं, 12वीं एवं उसके उपर की अंकसूची, टीसी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र फोटो युक्त, स्कूल या सरपंच द्वारा जारी किया गया फोटो युक्त चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत सरपंच या पार्षद द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण पत्र, सेंट्रल कास्ट सर्टिफिकेट एससी, एसटी, ओबीसी केवल, रिलेशन सर्टिफिकेट अगर हो तो, एनसीसी प्रमाण पत्र हो तो, खेल प्रमाण पत्र अगर हो तो केवल नेशनल लेवल का, सिंगल बैंक खाता, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पुलिस स्टेशन का चरित्र प्रमाण पत्र, 10 रूपए का स्टाम्प पेपर में रैली भर्ती में शामिल होने हेतु नोटरी द्वारा जारी शपथ पत्र, 3 माह के भीतर वाला सफेद या नीला बैकग्राउंड का 20 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार लिंक्ड मोबाईल नम्बर, जो अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं की परीक्षा ओपन से उत्तीर्ण हुए है उनके मार्कशीट ओरिजनल को बीईओ या डीईओ का अटेस्टेड अनिवार्य है, जो लोग ट्रेडमेन वाले है वे केवल 8वीं का ही अंकसूची लेकर जाएंगे। बिलासपुर जिले के ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण सभी युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर थल सेना भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकते है।
वन परिचेत्र खडगांव में लगातार हाथी के आतंक से भयभीत होकर ग्रामीण एवं गोंडवाना समाज के लोग शिकायत लेकर पहुंचे वन मण्डला अधिकारी बैकुण्ठपुर के पास
आपको बता दें कि लगातार पिछले 10 दिनों से वन परिक्षेत्र खड़गवां के फुनगा गांव में हाथियों का आतंक जारी है वहीं कुछ दिनों पहले एक हाथी लगातार ग्रामीणों के फसल एवं घर तोड़कर नुकसान नुकशान पहुचा रहे थे वही आज दूसरे हाथी के भी आने की खबर सामने आई जिससे परेशान ग्रामीण लगातार वन परीक्षित खडगांव में इसके शिकायत कर रहे थे लेकिन किसी प्रकार से उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा था जिसके बाद

परेशान ग्रामीण आज पूरे समाज के साथ बैकुंठपुर वन मंडल अधिकारी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कहा कि जल्द से जल्द हाथी के आवागमन को उसे क्षेत्र से हटाया जाए। वही इस विषय पर मंडला अधिकारी प्रभाकर खालको ने ग्रामीण की समस्या को सुना और कहा कि हम जल्द से जल्द इसका निराकरण और कहा कि ग्रमीण सतर्क रहें हतियो को आवश्यक परेशान न करे उनसे दूरी बनाए रखे एवं सभी ग्रमीण को टोर्च बाटने की बात कही कहा जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी
ज़िले में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के आयोजन हेतु समिति का हुआ गठन
मनेन्द्रगढ़/ भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी अनुसार 04 दिसम्बर 2023 के माध्यम से ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ राष्ट्रव्यापी अभियान विषयक निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में 26 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाना है। भारत सरकार द्वारा राज्यों के साथ भागीदारी से लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रमुख योजानाएं जैसे-स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सक्रियता से प्रदान किये जाने हेतु सेवाओं को सुलभ बनाया जाना है। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभागों से समन्वय करते हुए समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेंगे।
विकासखण्ड स्तर पर क्रियान्वयनहेतु तथा ग्राम पंचायत समिति के साथ समन्वय करते हुए सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है तथा नगरीय क्षेत्र में क्रियान्वयनहेतु आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकार संबंधित विभागों के जिलाधिकारी, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगें।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलें में संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयनहेतु निम्नानुसार जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है:-
कलेक्टर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (अध्यक्ष), परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (सदस्य सचिव), वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ (सदस्य), अपर कलेक्टर (सदस्य), सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (सदस्य), महाप्रबंधक, एस.ई.सी.एल. नईलेदरी, चिरमिरी(सदस्य), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सदस्य), उप संचालक, कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन (सदस्य), जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग(सदस्य), जिला शिक्षा अधिकारी(सदस्य), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग(सदस्य), जिला खाद्य अधिकारी(सदस्य), सहायक पंजीयक सहकारिता(सदस्य), श्रम अधिकारी(सदस्य), अग्रणी बैंक (लीड बैंक) अधिकारी (सदस्य) तथा कलेक्ट्रेट से नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने ग्राम पंचायत स्तर पर - सचिव ग्राम पंचायत, रोजगार सहायक, पटवारी संबंधित हल्का, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, आशा कार्यकर्ता, प्राचार्य, प्रधानपाठक, पंचायत मुख्यालय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहकारिकता निरीक्षक, श्री दुग्गा ने उक्त समिति विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।
संकल्प पत्र के अनुरूप काम करने प्रशासन ने शुरू की तैयारी
बिलासपुर/संकल्प पत्र के अनुरूप काम करने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अफसरों से संकल्प पत्र का अवलोकन कर इसके पालन के लिए जिला स्तरीय कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल सहित प्रमुख योजनाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि राज्य में नई सरकार जल्द गठित होने वाली है। जिला प्रशासन ने घोषणा के अनुरूप काम करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत प्रारंभिक जानकारी एवं आंकड़ों का संकलन अभी से कर लें। योजनाओं का पालन करने के लिए जरूरी बजट का प्रारंभिक आकलन भी कर लिया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि संकल्प पत्र का अच्छी तरह से अवलोकन कर लें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दें।
अवैध खनिज उत्खनन पर कार्रवाई, परिवहन के 11 मामले दर्ज
बिलासपुर/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विगत 10 दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। मस्तूरी एवं चकरभाटा क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मुरूम उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि 2 लाख 92 हजार 620 जमा कराया गया है। इसके साथ ही मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 8 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 02 वाहनों में मिट्टी (ईट), 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी) तथा 03 वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना चकरभाटा, थाना हिर्री, थाना कोनी एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त 2 दिसम्बर को शिकायत के आधार पर ग्राम मोहतराई क्षेत्र स्थित कोल डिपो में खनिज कोयला का अवैध परिवहन किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच की गई जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा मौका जांच के समय पुलिस ने भी कोयला चोरी का मामला दर्ज कराये जाने की जानकारी दी गई तथा पुलिस के द्वारा भी जांच किया जाना बताया गया। जांच स्थल के पास ही खड़े कोयला से भरे वाहन के वाहन चालक से रॉयल्टी पर्ची की मांग किये जाने पर रॉयल्टी पची प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर खनि निरीक्षक के द्वारा उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में पुलिस एवं खनिज विभाग से जांच जारी है, जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।












