CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

गोदाम में बिना अनुमति रखे गये 213 क्विंटल धान पर की गयी कार्यवाही

गोदाम में बिना अनुमति रखे गये 213 क्विंटल धान पर की गयी कार्यवाही

30-Nov-2023 199
मनेन्द्रगढ़। आज कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी विनीता चौरसे तहसीलदार श्रीकांत पांडे, नोडल अधिकारी आनंद सिंह एवं सहायक पंजीयक बजरंग पैकरा के द्वारा संयुक्त रूप से धान उपार्जन केंद्र बरबसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपार्जन केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश साहू उपस्थित मिले। समिति के गोदाम में निरीक्षण करने पर पुराने गोदाम में 83 कट्टा वजन 33.2 क्विंटल पुराना सोनम धान एवं नए गोदाम में 450 कट्टा वजन 180 क्विंटल मोटा धान पाया गया । प्रभारी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरे घर में फर्श रिपेयरिंग का काम चलने के कारण मेरे स्वयं का धान गोदाम में रखा हूं एवं रिपेयरिंग होने के पश्चात धान को अपने घर ले जाऊंगा साथ ही प्रभारी ने बताया कि शासकीय गोदाम में धान रखने के संबंध में किसी उच्च अधिकारियों को मौखिक या लिखित रूप से सूचना नहीं दी गई है। उपार्जन केंद्र मे अभी तक किसी भी किसान का टोकन नहीं काटा गया है। जिससे धान खरीदी शून्य है। उक्त कारण से गोदाम में रखा गया धान को ज़ब्त कर प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
continue reading
धान खरीदी केंद्र धौराटिकरा में पाई गई अनिमियता, धौराटिकरा समिति में नियम विरुद्ध किया जा रहा है धान खरीदी, किसानों की मेहनत की कमाई पर डाला जा रहा है ढाका

धान खरीदी केंद्र धौराटिकरा में पाई गई अनिमियता, धौराटिकरा समिति में नियम विरुद्ध किया जा रहा है धान खरीदी, किसानों की मेहनत की कमाई पर डाला जा रहा है ढाका

कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी एक नवंबर से शुरू हो चुकी है, और किसानों के हित के लिए शासन तमाम कवायदें देती नज़र आई है, आपको बता दें कि बीते वर्ष 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है, जिसका लाभ किसानों को मिल सके मगर हर बार की तरह कहीं ना कहीं किसानों को धान खरीदी केन्द्रों में चल रही अनियमितताओं का खामियाजा भोगना पड़ ही जाता है और इस बार भी ऐसा ही एक मामला अभी शुरूआती दौर में ही सामने देखने को मिला है।

जिला कोरिया में मौजूद धौराटिकरा समिति में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जहां शासन के निर्देशानुसार किसानों से 40,700 धान लेने का आदेश है, वहीं उसके विपरीत धान खरीदी केंद्र समिति धौराटिकरा में 41 किलो लिया जा रहा है। किसानों से धान एवं ढाला भी नहीं करवाया जा रहा है, डायरेक्ट बोरी पलटी कर लिया जा रहा है धान। जिसमें सबसे एहम सवाल खड़े होता है धान खरीदी समिति प्रबंधक पर कि क्या उन्हें इस समूचे अनियमितताओं से भरे कृत्यों की जानकारी नहीं है? या फिर क्या इन सभी कृत्यों में धान खरीदी समिति प्रबंधक खुद संलिप्त हैं और किसानों के अधिकारों का हनन बिना किसी रोक टोक के बेधड़क चल रहा है? इस पर प्रशासन किस तरह की कार्यवाही को अंजाम देती है और आखिर कब तक कार्यवाही होती है? यह अब आगे देखने की बात होगी।
continue reading
 जिले में मतगणना प्रशिक्षण प्रारम्भ/पूर्ण सावधानी के साथ करें मतगणना कार्य/जिला निर्वाचन अधिकारी/आयोग के दिशा निर्देशों के एसओपी का करें पालन

जिले में मतगणना प्रशिक्षण प्रारम्भ/पूर्ण सावधानी के साथ करें मतगणना कार्य/जिला निर्वाचन अधिकारी/आयोग के दिशा निर्देशों के एसओपी का करें पालन

Ibtesam Deshmukh 29-Nov-2023 158

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के तैयारी एवं मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आज स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर श्री वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की प्रक्रिया में मतगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। मतगणना का पूरा कार्य रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन एवं निगरानी में होता है। जिला मनेन्द्रगढ़ के दोनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत और क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ का मतगणना छत्तीगढ़ राज्य भंडारण निगम गोदाम चैनपुर में दिनांक 03 दिसंबर 2023 दिन रविवार को की जाएगी।मतगणना केंद्र पर नियुक्त सभी गणना कर्मचारी, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच आदि ले जाना निषेध है। मतगणना स्थल में प्रवेश के पूर्व सभी व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाएगी। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना का कार्य एक बड़े मतगणना हॉल में संपन्न होगा। प्रत्येक गणना टेबल पर गणना का कार्य मतगणना दल द्वारा किया जाएगा, जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक एक गणना सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर (निगरानी हेतु) रहेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय 08:00 बजे प्रातः से मतगणना प्रारंभ होगा। मतगणना के प्रारंभ होते ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 को जोर से पढ़ा जाएगा। गणन अभिकर्ता को मतगणना हाल में घूमने की अनुमति नहीं होगी, वे आबंटित टेबल पर ही बैठेंगे। निर्वाचन संचालन नियम 1961 की 54 क के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना सबसे पहले प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद समय 08:30 प्रातः से ही ई.व्ही.एम. से मतों की गणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना कर्मियों को डाक मत पत्र गणना की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बतलाया गया। उन्हें यह भी बताया गया की डाक मतपत्र किन-किन कारणों से खारिज किए जाते और डाक मतपत्रों की संवीक्षा किस प्रकार किया जाता है। सभी गणना कर्मियों को ई.व्ही.एम. से मतों की गणना के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के अंत में व्ही. व्ही. पेट के पेपर पर्चियों के गणना के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा गणना कर्मियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना के (एसओपी) मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश देते हुए पूर्ण सावधानी के साथ मतगणना कार्य करने को कहा। पपत्रों में दर्ज लिखावट सुवाच्य एवं स्पष्ट अक्षरों में होने चाहिए। प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर 01 भरतपुर-सोनहत श्री मूलचन्द चोपड़ा, रिटर्निंग ऑफिसर 02 मनेन्द्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, श्री अनिल सिदार उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
 धान को बारिश से बचाने करें समुचित इंतजाम : कलेक्टर/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

धान को बारिश से बचाने करें समुचित इंतजाम : कलेक्टर/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

Ibtesam Deshmukh 29-Nov-2023 74

बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गये धान को बारिश से बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था धान खरीदी केंद्रों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और धान खरीदी, पंजीयन में त्रुटि सुधार व बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना पहले की जाएगी। पूरी सावधानी और मुस्तैदी से मतगणना के कार्य को अधिकारी-कर्मचारी अंजाम दें। मतगणना परिणाम को लाईव एलईडी टीव्ही के माध्यम से परिसर में देखा जा सकता है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों की पुताई गोबर पेंट से कराना सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग से जुड़ी खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने शराब दुकानों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रतनपुर और मस्तुरी में एनआरसी शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिड डे मील, संकुल केंद्रों का निरीक्षण और बीआरसी, सीआरसी को समय-समय पर विजिट करने के लिए निर्देश देने कहा और विभागीय समन्वय से लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान जल्द करने के लिए  उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।  

continue reading
 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 मतदान में नियोजित किये गये अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय जारी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 मतदान में नियोजित किये गये अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय जारी

Ibtesam Deshmukh 28-Nov-2023 201

 

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 मतदान में नियोजित किये गये विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 33 सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी 232 दल के कुल 925 अधिकारी-कर्मचारियों सहित 26 माइक्रो आब्जर्वर तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के 15 सेक्टर अधिकारी, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 156 दल के कुल 623 अधिकारी एवं कर्मचारियों को कुल 1902900 रूपये मानदेय जारी किया गया।

 

continue reading
 बकरियों में पी0पी0आर0 का टीकाकरण 20 दिसम्बर तक

बकरियों में पी0पी0आर0 का टीकाकरण 20 दिसम्बर तक

Ibtesam Deshmukh 28-Nov-2023 109

कोरिया/उपसंचालक पषुधन विकास विभाग द्वारा 21 नवम्बर से बकरी एवं भेड़ प्रजाति के पशुओं को पी.पी.आर. नामक संक्रामक रोग से बचाव हेतु संघन टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
उपसंचालक पशुधन ने बताया कि पी.पी.आर से बकरियों की महामारी या बकरी प्लेग भी कहा जाता है। इस बिमारी की रोकथाम के लिये माह नवम्बर एवं दिसम्बर में प्रतिवर्ष टीकाकरण किया जाता है। इस वर्ष भी 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2023 तक पी.पी.आर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारी घर-घर पहुॅच कर बकरी एवं भेड़ प्रजाति के पशओं में टीकाकरण एवं टैगिंग कार्य किया जा रहा है।
उपसंचालक पशु ने भेड़ एवं बकरी पशुपालकों अपने-अपने बकरियों भेड़ों का टीकाकरण अवष्य कराने कहा है जिससे पी.पी.आर. नामक संक्रामक बिमारी से ग्रसित होने से बचाया जा सकें।

continue reading
 बूथ के अनुसार मशीनों का मिलान माइक्रो आब्जर्वर का मुख्य दायित्व- सीईओ/मतगणना कार्य में केवल निर्धारित मानक के अनुसार होगी गिनती

बूथ के अनुसार मशीनों का मिलान माइक्रो आब्जर्वर का मुख्य दायित्व- सीईओ/मतगणना कार्य में केवल निर्धारित मानक के अनुसार होगी गिनती

Ibtesam Deshmukh 28-Nov-2023 84

कोरिया/विधानसभा निर्वाचन के तहत आगामी 3 नवम्बर को मतगणना का कार्य स्ट्रांग रूम परिसर रामानुज विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार माइक्रो आब्जर्वर भी मतगणना कार्य की निगरानी के लिए उपस्थित रहेंगे। आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष में माइक्रो आब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रातः 8 बजे से मतगणना स्थल पर कार्य प्रारंभ होगा, सबसे पहले प्रथम चरण में पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित मास्टर ट्रेनर श्री विनय मोहन भट्ट ने आपको विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी संशय की स्थिति में न रहें, 13ग लिफाफे में 13ख घोषणा पत्र और 13क के लिफाफे रहेंगे, उसके अंदर आपको मतपत्र मिलेगा जिसे आपको गणना में लेना है। इस तरह से मतों की गिनती के बाद मशीनो में पड़े मतों की गणना की कार्यवाही प्रारम्भ होंगी। जिला पंचायत सीईओ ने कहा आज माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण के साथ सेक्टर अधिकारी और गणना में नियोजित अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण इसीलिए दिया जा रहा है कि आप सब एक टीम के तौर पर निष्पक्ष मतगणना कार्य सम्पादित करा सकें। सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि 13ग लिफाफे मे मानक के अनुसार कोई भी कमी है तो वह आगे मतगणना के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने आगे कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर यह विशेष ध्यान रखें कि मतदान केंद्रों में जारी हुई ईव्हीएम ही गणना के लिए टेबल पर उपलब्ध कराई जाएगी। मतों की गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए आपको निगरानी रखने का कार्य दिया गया है इसलिए विशेष सजग होकर आपको अपना कार्य करना है। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर एम सी हिमधर, सहायक परियोजना अधिकारी के के गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम जयनगर पंचायत भवन में किया गया

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम जयनगर पंचायत भवन में किया गया

 आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम जयनगर पंचायत भवन में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन डीसी, डी डी सी , प्रखंड प्रमुख , प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। उपायुक्त महोदया ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। सरकार अभी सभी लोगों को री ऋण मुहैया करवा रही है। बैंक से कम ब्याज दर पर लोगों को ऋण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गरीब असहाय लोगों को विकलांगों को धोती साड़ी साइकिल दिया गया। उपायुक्त महोदया ने लोगों से अपील की की हर एक व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाना चाहिए, धोती साड़ी कपड़ा फट सकता है, लेकिन आपके द्वारा एक पेड़ लगाए जाने से युगों युगों तक लोगों को फायदा मिलता है। ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया कौशर खान मुखिया राजकुमार यादव सुरेंद्र भाई मोदी, ऐमो महेश प्रसाद, एवं सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गन विद्यालय के बच्चे ग्रामीण उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट

continue reading
 विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिेय दिये निर्देश/आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे, जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सके - जस्टिम गौतम भादुड़ी

विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिेय दिये निर्देश/आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे, जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सके - जस्टिम गौतम भादुड़ी

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2023 71

बिलासपुर/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार सिविल, क्रिमीनल, लैण्ड इक्वीजिशन, सीनियर सीटिजन, फैमिली कोर्ट के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों तथा स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) में लंबितं आमजन के रोजमर्रा से जुड़े हुए मामले,  प्री-लिटिगेशन के मामलों इत्यादि राजीनामा योग्य प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में निराकृत किये जावे, ताकि आमजन को इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके,  उक्त निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के द्वारा समस्त जिलों के जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सचिव, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश/न्यायाधीश, स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन, सी.जे.एम. एवं लेबर कोर्ट जज के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये आयोजित बैठक में दिये गये।
उनके द्वारा पिछली नेशनल लोक अदालत दिनांक 9-9-2023 में जिला न्यायालयों के द्वारा निराकृत किये गये 42082 लंबित मामलों की संख्या का जिक्र करते हुए उसमें और अधिक बढ़ोत्तरी किये जाने हेतु निर्देशित करते हुए प्री-लिटिगेशन के द्वारा मामलों को अधिक से अधिक सख्ंया में निराकृत करने हेतु जोर देते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में मामलों को आने से बचाया जा सकता है तथा प्रकरण संस्थित होने के पूर्व ही निराकृत हो जाते है जिससे पक्षकार भी अनावश्यक रूप से न्यायालयीन कार्यवाही से बच जाता हैं।  इसके अलावा उनके द्वारा सभी जिला न्यायाधीशों से न्यायिक अधिकारियों की समय समय पर बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उपरोक्त विडियो कान्फ्रेसिंग बैठक में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल के द्वारा समस्त न्यायाधीशगणों से फैमिली कोर्ट के मेटर, धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण एवं मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण तथा राजीनामा योग्य सभी प्रकार के सिविल व आपराधिक ऐसे प्रकरण जो 05 या 10 वर्ष से लंबित हैं, को चिन्हांकित करते हुए उनका अधिक से अधिक संख्या में निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देशित किये गये।
गौरतलब है कि नालसा के द्वारा वर्ष 2023 हेतु नेशनल लोक अदालत के लिए नियत तिथि के अनुसार आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-12-2023 को होनी थी, किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य में विधान सभा की चुनाव होने के कारण लोक अदालत की कार्यवाही में प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के आदेशानुसार उक्त तिथि को परिवर्तित करते हुए दिनांक 16-12-2023 को आयेाजित किया जा रहा है।  
अवगत हो कि नेशनल लोक अदालत सभी स्तरों के न्यायालयों में आयोजित किये जाते हैं, जिसमें उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, फैमिली कोर्ट, उपभोक्ता फोरम, ट्रिब्यूनल के साथ साथ राजस्व के न्यायालयों में भी आयोजित किये जाते हैं,  तथा लोक अदालत की नोटिस जारी करने एवं नोटिस की तामिली लोक अदालत तिथि के पूर्व पूर्ण की जाती है, जिसमंे भी प्रशासन एवं पुलिस विभाग की अहम भूमिका रहती है।

continue reading
 सड़क दुर्घटना रोकने के लिए  जल्द होगी सड़कों पर रम्बल  स्ट्रिप्स/मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मार्ग में ब्लेक स्पॉट का होगा चिन्हांकन/लापरवाही-नशा-ओवरटेकिंग बन रहा है दुर्घटना का कारण-श्री तिवारी

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जल्द होगी सड़कों पर रम्बल स्ट्रिप्स/मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मार्ग में ब्लेक स्पॉट का होगा चिन्हांकन/लापरवाही-नशा-ओवरटेकिंग बन रहा है दुर्घटना का कारण-श्री तिवारी

Ibtesam Deshmukh 23-Nov-2023 58

कोरिया/कल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में एमसीबी जिले के बरबसपुर में मोटरसाइकिल सवार व कार के आमने-सामने भिड़ंत होने से पांच लोगों की असमय मृत्यु हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग अम्बिकापुर के ईई श्री नितेश तिवारी ने मृत परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा यह दुर्घटना बेहद विचलित करने वाला है।
 श्री तिवारी से बात करने पर जानकारी दी कि हाइवे सड़को पर ब्रेकर नहीं बनाया जा सकता लेकिन वाहनों को धीमी करने के लिए बाजार, चौक- चौराहे, स्कूल, अस्पताल, अंधा मोड़ जैसे उपयुक्त स्थानों पर रम्बल स्ट्रीक लगाया जाएगा ताकि चालक, वाहन को धीरे कर सकें इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे भी गए हैं।
रम्बल स्ट्रिप्स क्या है
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए रंबल स्ट्रिप्स एक प्रभावी उपाय है।  रंबल स्ट्रिप्स से उत्पन्न शोर और कंपन ड्राइवरों को यात्रा मार्ग छोड़ते समय सचेत कर देते हैं। रात में रेट्रोरिफ्लेक्टिव कोटिंग होने के कारण वाहनों चालको को आसानी से दिखाई पड़ती है।
उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल इस मार्ग पर ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन नहीं किया गया, लेकिन जिस तरह से भीषण सड़क दुर्घटना व जानमाल का नुकसान हुआ है, ऐसे में बहुत जल्दी ब्लैक स्पॉट का भी चिन्हांकन किया जाएगा ताकि ऐसे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
क्या है ब्लैक स्पॉट
कोई सड़क दुर्घटना के लिहाज से बेहद संवेदनशील और जहां बार-बार दुर्घटनायें होती रहती हों, उसे ब्लैक स्पॉट घोषित की जाती हैं।
ईई श्री तिवारी ने लोगों से अपील भी की है कि वाहन सावधानी से चलाएं व तेजगति में वाहन न चलाये। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क चौड़ी व यातायात का दबाव नहीं होने के कारण चालको द्वारा बहुत तेजी से वाहन चलाते हैं, ओवर टेकिंग के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खोते ही दुर्घटना  होने की आशंका बड़ होती है।
शराब व अन्य नशा करके वाहन चलाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोग स्वयं, परिवार अन्य लोगो को भी मुसीबत में डालते हैं। सड़क दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए बिल्कुल भी नशे की हालत में वाहन नहीं चलायें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से कहा है कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग जरूर करें।

continue reading
14 टेबलों पर 17 राउण्ड में होगी मतगणना/3 दिसम्बर को निकलेगा प्रत्याशियों के परिणाम

14 टेबलों पर 17 राउण्ड में होगी मतगणना/3 दिसम्बर को निकलेगा प्रत्याशियों के परिणाम

Ibtesam Deshmukh 23-Nov-2023 38

कोरिया/बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन क्रमांक 03 का मतदान 17 नवम्बर को सम्पन्न हो गया है। अब प्रदेश व जिले के मतदाता अपने दिए वोट का परिणाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह इंतजार खत्म होगा 3 दिसम्बर को, क्योंकि इसी दिन मतगणना होना है। बैकुंठपुर विधानसभा में 8 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाया है।
बैकुंठपुर के रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल को स्ट्राँग रूम बनाया गया है। ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा व चाक चौबंद के बीच कमरे को ताला-सील से बंद किया गया है और 24 घण्टे सुरक्षा जवान तैनात हैं।
कोरिया के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने बताया कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।  बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के तहत 228 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 14 मतगणना टेबल बनाया जाएगा और 17 राउंड में मतगणना होगी। सभी टेबलों पर काउंटिंग सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम के लिए जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशत्र बल व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।
बैकुंठपुर विधानसभा में 81.94 प्रतिशत मतदान
 17 नवम्बर को बैकुंठपुर विधानसभा क्रमांक 03 में 228 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 हजार 47 है, जिसमें 69 हजार 282 मतदाताओं ने मतदान की है, इसी तरह महिला मतदाता 84 हजार 29 है, जबकि 68 हजार 441 ने मतदान की और 3 तृतीय लिंग मतदाताओं ने मतदान किए हैं। इस तरह 1 लाख 68 हजार 81 मतदाताओं में से 1 लाख 37 हजार 726 मतदाताओं ने मतदान किए थे। इस तरह इस विधानसभा का मतदान प्रतिशत 81.94 प्रतिशत रहा है।

continue reading
 कोरिया में लगता है घुमक्कड़ों का जमावड़ा/प्रकृति प्रेमियों की बनी फेवरेट जगह

कोरिया में लगता है घुमक्कड़ों का जमावड़ा/प्रकृति प्रेमियों की बनी फेवरेट जगह

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2023 321

कोरिया /छत्तीसगढ़ के कोरिया अपनी प्राकृतिक संसाधनों और सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। प्रकृति की गोद मे बसे और हरियाली की चादर से ढंके जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बेहद नजदीक में एक ऐसा डैम है, जो प्रकृति प्रेमियों और घुमक्कड़ों की पहली पसंद है। खास तौर पर इस डैम पर सुबह सूरज उगते और शाम होते ही सूरज और सुंदर व आकर्षक नजर आता है। शाम होते ही घुमक्कड़ शांत और एकांत जगह की तलाश में निकल जाते है।
 प्रकृति प्रेमी जंगल और पहाड़ के नजारे देखकर बेहद रोमांचित होते हैं। अगर हम आपको कहें कि ऐसा नजारा आपके शहर और प्रदेश में है, तो आपको बेहद आश्चर्य होगा। लेकिन हां कोरिया जिले के बैकुंठपुर के बेहद नजदीक में एक ऐसा डैम है जो प्रकृति प्रेमियों और घुमक्कड़ों की पहली पसंद है।
इस खबर के बाद आपको शहर के नजदीक जंगल, पहाड़, नदी और तालाब तलाश की तलाश दूर हो जायेगी। यह स्थल आपको अलग तरह की अनुभूति प्रदान करेगा। यहां हर सुबह-शाम शहरवासी घूमने आते हैं, वहीं सुबह से शाम तक यह स्थल मन को सुकून देने का भी महत्वपूर्ण स्थान भी है!
बैकुंठपुर नगर पालिका व कोरिया पैलेस से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर झुमका डैम मशहूर है, जो दूर से पहाड़ देखते ही मन कह उठता है, थैक्स गॉड.! इसकी खूबसूरती इतनी है कि हर शाम सनसेट देखने शहरवासी यहां घूमने आते हैं।

अगर आप भी अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो  झुमका डैम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। वहीं कोरिया घूमने आए प्रकृति प्रेमियों के पास कम समय है तो वो लोग इस डैम को घूमकर प्रकृति के अनुपम धरोहर के साथ रोमांचित हो सकते है। हालांकि बरसात के मौसम में इसका नजारा और भी मनोरम हो जाता है। वैसे डैम के पानी का  सिंचाई कार्य के लिए भी उपयोग किया जाता है।
बोट की भी सुविधा है, जो बेहद रोमांचक होते हैं, बाहर से आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठाए नहीं रहते। वैसे तो कोरिया हो या सरगुजा संभाग अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। यहाँ ऐसे अनेक पर्यटन स्थल है, जो मन को बरबस अपनी ओर खींच लेती है।

continue reading
 मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण/निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश

मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण/निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2023 119

बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को सिंचाई विभाग की प्राथना सभाकक्ष में आज चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम-कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री श्रीकांत वर्मा, श्री उज्ज्वल पोरवाल एवं श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। उन्हांेने भी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जीपीएम जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर एवं उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इण्डेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। रिटर्निंग अफसरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनजी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम सहित बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिले के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं सहयोगी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

continue reading
 धान खरीदी 23-24 बायोमेट्रिक प्रणाली द्वारा हुआ प्रारंभ

धान खरीदी 23-24 बायोमेट्रिक प्रणाली द्वारा हुआ प्रारंभ

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2023 181
मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में दिनांक 21-11-2023 मंगलवार को उपार्जन केंद्र बंजी तथा उपार्जन केंद्र कौड़ीमार में धान खरीदी 23-24 का प्रारंभ बायोमेट्रिक प्रणाली द्वारा किया गया जिसमें उपार्जन केंद्र बंजी में प्रथम कृषक के रूप में श्री प्रेम कुमार सिंह,ग्राम छिपछिपी से एवं उपार्जन केंद्र कौड़ीमार के कृषक श्री प्रेमलाल आ.रघुनाथ कौड़ीमार से 100 क्वि. एवं उमाकांत आ.शंभुनाथ से 19.20 क्वि. धान की बिक्री की गई।जानकारी अनुसार उपार्जन केंद्र बंजी में नया बारदाना 20  हज़ार एवं पी.डी.एस. बारदाना 500 नग उपलब्ध है ।खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर द्वारा दोनों उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्धारित नमी वाले धान,मानक एवं गुणवत्ता युक्त धन की खरीदी हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान नोडल अधिकारी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या.श्री आनंद सिंह,सरपंच तथा कृषक उपस्थित रहे ।
 
continue reading
 60 दिवस के भीतर स्पेशल ड्राईव के तहत जेलों में निरूद्ध पात्र 1086/बंदियों को जमानत तथा 369 बंदियों को किया रिहा - जस्टिम गौतम भादुड़ी

60 दिवस के भीतर स्पेशल ड्राईव के तहत जेलों में निरूद्ध पात्र 1086/बंदियों को जमानत तथा 369 बंदियों को किया रिहा - जस्टिम गौतम भादुड़ी

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2023 118

बिलासपुर/माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा रिट पीटिशन (क्रिमीनल) क्रंमांक 04/2021 एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के मार्गदर्शन एवं सतत् निगरानी में तथा उनके द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में गठित अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के द्वारा निरन्तर बैठक लिया जाकर स्पेशल ड्राईव अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में निरूद्ध पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें रिहा किये जाने हेतु कार्यवाही की गई है।
        गौरतलब है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नालसा द्वारा जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिनांक 18 सितम्बर से 20 नवम्बर 2023 तक एक विशेष अभियान चलाया जाकर अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की सतत बैठक करते हुए बंदियों को रिहा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  उक्त कमेटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जेलर और सचिव सदस्य है, जिनके द्वारा बैठक की जाकर बंदियों को जमानत पर रिहा किये जाने की अनुशंसा की जाती है। उपरोक्त दो माह की अवधि में समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कुल 114 बैठकें आयोजित की गई और पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत पर रिहा किये जाने हेतु अनुशंसित किया गया है,  जिसमें उक्त कमेटी के द्वारा कुुल 1389 बंदियों को चिन्हांकित कर 1222 बंदियों को जमानत का लाभ हेतु अनुशंसा किया गया, जिस पर संबंधित न्यायालय के द्वारा 1086 बंदियों को जमानत का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें रिहा किया गया है।
         गौरतलब है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा भी जेलों में बढ़ती भीड़ पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए बंदियों को जमानत का लाभ एवं ऐसे बंदियों जिनकी जमानत हो गई है, उन्हें रिहा किये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये है। नालसा के द्वारा  कमेटी को अधिक से अधिक पात्र बंदियों को जमानत के लाभ देने की अनुशंसा करते हुए उन्हें रिहा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
         ज्ञात हो कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार दिनांक 05-11-2023 को छत्तीसगढ़ की समस्त जेलों में तृतीय ‘‘राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत’’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक जिले के 2-2  न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्पेशल सिटिंग भी की गई थी तथा पात्र बंदियों का तत्काल जेल में ही उनके प्रकरण का  निराकरण कर रिहा किये जाने की कार्यवाही की गई। उक्त जेल लोक अदालत में पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों के कुल 369 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जेल लोक अदालत में न्यायालय एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी के न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया।

continue reading
न्यायालय में लंबित प्रकरण त्वरित निराकरण हो- श्री आनन्द कुमार ध्रुव/अधिवक्ता सहित विभागीय अधिकारियों हुई बैठक

न्यायालय में लंबित प्रकरण त्वरित निराकरण हो- श्री आनन्द कुमार ध्रुव/अधिवक्ता सहित विभागीय अधिकारियों हुई बैठक

Ibtesam Deshmukh 21-Nov-2023 204

कोरिया/जिला बैकुंठपुर-कोरिया के सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा 16 नवम्बर 2023 को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  आयोजित नेशनल लोक अदालत के सम्बन्ध में जिला अधिवक्ता संघ कोरिया के अधिवक्ता, जिले में संचालित सभी बैंक, नगर पालिका परिषद, विधुत विभाग बीमा कंपनियों के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ध्रुव ने लोक अदालत में लंबित  प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में उपस्थित अधिवक्ताओं व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करें, व्यक्तिगत रूचि लेते हुए ऐसे सभी जनहित के मुद्दे को शीघ्र निराकरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
श्री ध्रुव ने कहा कि पक्षकारों, जरूरतमंदों को लोक अदालत के महत्व और उनके उद्देश्य को बेहतर तरीके जानकारी देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत प्रत्येक जरूरतमन्द लोगों को हर सम्भव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित या पीड़ित परिवारों को त्वरित निर्णय, पारदर्शी व जवाबदेही के साथ न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर श्री मोहन सिंह कोराम सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर श्री विरेन्द्र सिंह उपस्थित  थे।

continue reading
 मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में/कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में/कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

Ibtesam Deshmukh 21-Nov-2023 106

बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे।
कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए गद्दा, तकिया, परदे, पीने का स्वच्छ पानी सहित अन्य इंतजाम करने कहा है। उनके रूकने के ही स्थान पर टीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि वे एक ही जगह से स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों को देख सके। कलेक्टर ने मतगणना के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित ले आउट के अनुसार ही व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगतार चालू रहें। उन्होंने अब तक लगाए गए सीसीटीवी के अलावा हर दरवाजे पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

continue reading
कार्तिक उद्ययापन यज्ञ का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

कार्तिक उद्ययापन यज्ञ का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

 जयनगर प्रखंड अंतर्गत परसाबाद पंचायत कटिया ग्राम मणीडीह मे कार्तिक उद्ययापन यज्ञ का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। यह यज्ञ प्रदीप राणा संतोष राणा माता मीना देवी पिता स्वर्गीय श्यामलाल राणा के तत्वाधान में कार्तिक उद्ययापन यज्ञ किया जा रहा है। 

यज्ञ में आचार्य पंडित बसंत पांडे विष्णु कांत पांडे एवं सभी आचार्य पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर मंत्र उच्चारण कर महिलाओं ने यज्ञ स्थल से माथे पर कलश लेकर परसाबाद बाजार होते हुए जय श्री राम , जय भोलेनाथ, जय माता दी, जय बजरंगबली, जयकारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ उत्तर वाहिनी जल भरने के लिए बड़ानो नदी पहुंचे। उत्तर वाहिनी से जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ उद्घाटन शुभारंभ के दौरान उपस्थित जिला परिषद केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, महावीर यादव, दिलीप यादव, रंजीत यादव आदित्य सोनी, सुनील पंडित, सभी ग्रामीण महिलाएं बच्चे बूढ़े उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।

 
continue reading
भोजपुरी संगम समाज  के लोगों मे छट पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया

भोजपुरी संगम समाज के लोगों मे छट पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया

Ibtesam Deshmukh 20-Nov-2023 253

 कोण्डागांव/कोण्डागांव जिले के स्थानीय बंधा तालाब तट पर प्रति वर्ष भोजपुरी संगम समाज द्वारा छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया । नहाय खाय से शुरुआत होने वाली आस्था का यह पर्व  समाज द्वारा छठी मैया पुजन का  आयोजन बड़ी धूम धाम से करते है। छट मैया के उपासक द्वारा दो दिन पूर्व डुबते सूरज को अर्ध्य दिया गया और आज सुबह सुबह उगते सुरज को अर्ध्य देकर चार  दिवसीय छठ पुजा का समापन किया गया ।ऐसी मान्यता है छठ पूजा में व्रतियों द्वारा जो भी उगते सूरज से  मनोकामना मांगा जाता है वह जरुर पूरी होती है । भोजपुरी संगम समाज समिति  के द्वारा रात्रि में भजन जगराता का आयोजन किया गया था । एवं सुबह सुर्य देवता को  पूजा अर्चना कर  आरती  की गई । साथ ही समिति  द्वारा आतिष बाजी  भी किया गया।  प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था देखी गई। नगर पालिका द्वारा बंधा तालाब को पूर्व में ही साफ सफाई किया गया एवं कोई अनहोनी घटीत ना हो इसे ध्यान में रखते विभाग ने मोटर बोर्ड की व्यवस्था भी रखी गई थी ।जहां हजारों की संख्या में नगर के महीला पुरुष बच्चे बुढे उपस्थित रहे ।

 

continue reading
बैकुंठपुर विधानसभा में 81.79 प्रतिशत मतदान कलेक्टर ने जताया सबका आभार

बैकुंठपुर विधानसभा में 81.79 प्रतिशत मतदान कलेक्टर ने जताया सबका आभार

कोरिया, 17 नवम्बर 2023।सुबह 11 बजे बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में 39.93 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 3 बजे 62.40 प्रतिशत पहुंच गया था। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता दोपहर के बाद बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे थे।

 
अभी मिली जानकारी के मुताबिक *बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में 81.79 प्रतिशत मतदान हुए हैं*। जिसमें पुरूष मतदाताओं ने 82.13 प्रतिशत, महिला मतदाताओं की संख्या 81.44 प्रतिशत व थर्ड जेंडर मतदाताओं ने 60 प्रतिशत मतदान की है।
 
बता दें बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के लिए 228 मतदान केंद्र व सोनहत विकासखण्ड में 78 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं  शेहराडांड, रावला व कांटो जैसे दूरस्थ वनांचल मतदान केन्द्रों में शतप्रतिशत मतदान सम्पन्न हुए। जिले में मतदान बेहद शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
 
 *कलेक्टर ने व्यक्त किया सबका आभार* 
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले के सभी मतदाताओं से कहा है कि लोकतंत्र के इस महाकुम्भ में आप सब साक्षी बने इसके लिए बहुत बधाई व आभार। 
 
उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, पुलिस कर्मियों, मीडिया व पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। 
 
उन्होंने महिला व दिव्यांग कर्मियों को विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप लोग विषम परिस्थितियों के बावजूद इस महत्वपूर्ण कार्य मे सहभागी बने इसके लिए बहुत शुभकामनाएं।
 
 उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा है कि भविष्य में भी जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग का सहयोग इसी तरह से करें।
continue reading

dpboss