Breaking News
ताज़ातरीन
मतदान दलों की वापसी शुरू कलेक्टर लंगेह ने पीठ थपथपा कर दी बधाई सीईओ ने बुके देकर किया अभिनन्दन
कोरिया 17 नवम्बर 2023। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए जिस शिद्दत के साथ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह जुटे हुए थे वह यादगार बना।
बैकुंठपुर विधानसभा में दोपहर 01 बजे तक 39 93 प्रतिशत मतदान
विधानसभा निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण,खिंचाई सेल्फी, संगवारी और आदर्श मतदान केन्द्र की तैयारियों से हुए सन्तुष्ट


बैकुंठपुर विधानसभा में 2018 में 81 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान/2700 मतदाताओं ने नोटा को चुना था/8 प्रत्याशियों का हुआ था जमानत जब्त
कोरिया /छत्तीसगढ़ का बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन क्रमांक 03 में वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में 81.22 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
विदित हो कि वर्ष 2018 में बैकुंठपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 80 हजार 559, महिला मतदाताओं की संख्या 79 हजार दो, थर्ड जेंडर तीन, सर्विसेस 92 इस तरह 1 लाख 59 हजार 656 मतदाता थे।
जबकि 20 नवम्बर 2018 को हुए विधानसभा चुनाव में 65 हजार 349 पुरुष मतदाता, 63 हजार 347 महिला मतदाता और पोस्टल बैलेट से 975 मतदाताओं ने मतदान किया था, किंतु 848 मतदाताओं का मतदान सही पाया गया था।
ईवीएम से 1 लाख 28 हजार 696 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें से 1 लाख 26 हजार 71 मतदाताओं का मत सही पाया गया था। इसी तरह 2 हजार 625 मतदाताओं ने ईवीएम और पोस्टल बैलेट में 127 मतदाताओं ने नोटा का चयन किया था।
बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से एक का फार्म निरस्त हुआ था और एक ने नाम वापस लिया था। इस तरह 10 उम्मीदवार चुनाव में थे, जिसमें 8 प्रत्याशियों का जमानत जब्त हुआ था।
17 नवम्बर 2023 को होने वाले विधानसभा निर्वाचन बैकुंठपुर में पुरुष मतदाता 84 हजार 47, महिला मतदाता 84 हजार 29 और थर्ड जेंडर की मतदाता 5 मतदान करेंगे। इसी तरह सोनहत में 18 हजार 159 पुरुष मतदाता और 18 हजार 215 महिला व एक थर्ड जेंडर मतदाता मतदान करेंगे। जानकारी के मुताबिक 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और स्थानांतरित शासकीय कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है, जिसकी संख्या करीब एक हजार है।
पगडण्डी रास्तों से गुजरकर पहुंचेगी सेहराडांड मतदान केंद्र/मतदान करबो-मतदान कराबो के साथ रवाना हुए मतदान दल
कोरिया /स्वस्थ लोकतन्त्र की मजबूती के लिए बैकुंठपुर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर सेहराडांड मतदान केंद्र के लिए मतदान दल आज रवाना हुए।
सम्भवतः प्रदेश के सबसे कम मतदाता सेहराडांड मतदान केंद्र है, जहां महज 5 मतदाता महिपाल रौतिया, सिंगारो बाई चेरवा, दशरू अहिद व रामप्रसाद चेरवा कल 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए तैयार है।
बता दें आज आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर से मतदान दलो की रवाना हुए।
सेहराडांड मतदान केंद्र में जाने के लिए मतदान दल बस से रवाना हुए जो ग्राम कंदहा तक जाएगी, वहां से पगडण्डी रास्ते से ट्रेक्टर के माध्यम से पहुंचेगी।
मतदान दल के अधिकारियों ने उत्साह के साथ कहा कि हम अपने जवाबदेही को समझ रहे हैं और मतदान करबो कराबो के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे औऱ शत-प्रतिशत मतदान कराने का प्रयास भी करेंगे।
निर्वाचन के लिए पहला मतदान दल रवाना/आप अपने जिम्मेदारियों में सफल हो/ ऑल दी बेस्ट- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
कोरिया/आज रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर से मतदान दलो को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, एसपी श्री त्रिलोक बंसल, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने रवाना किया।
इस अवसर पर श्री लंगेह ने मतदान दलों से कहा कि आप अपने जिम्मेदारियों में सफल हों, आल दी बेस्ट..! फूलमाला देकर वाहनों को किया रवाना।
बता दें कल होने वाले मतदान के लिए सामग्री लेकर पहला मतदान दल आज करीब पौने दस बजे रवाना हुआ। श्री लंगेह ने मतदान दलो का उत्साहवर्धन किया।
पीठासीन अधिकारी श्री अशोक टुंडे, सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरथी के लिए मतदान सामग्री लेकर अपने दल के साथ रवाना हुए।
इस अवसर पर एसपी त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने पीठासीन अधिकारी को मीठा खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि कोरिया जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए कल 17 नवम्बर को मतदान होना है।
मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक/मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण
कोरिया /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के मतदान के एक दिन पहले यानी 16 नवम्बर तथा मतदान दिवस 17 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है।
इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी हैं।
हर मतदाता, मतदान जरूर करें-कलेक्टर श्री लंगेह/मतदान हमारा अधिकार, कर्तव्य व जिम्मेदारी - श्री लंगेह
कोरिया/आज जिले के दो लाख से अधिक मतदाताओं से अपील करता हूँ कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शुक्रवार, 17 नवम्बर को अपने मतदान केंद्र जाकर जरूर मतदान करें। मतदान करना हमारा हक है, कर्तव्य है और जिम्मेदारी भी है। मैं उन युवाओं से अपील करता हूँ, जो पहली बार वोट डालेंगे, उनसे अपेक्षा भी करता हूँ कि अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
जिले के सभी किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, डॉक्टरों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, इंजीनियर, श्रमिकों, निजी व सरकारी नौकरी पेशा से जुड़े वर्गों, व्यापारियों, कलाकारों, समाज प्रमुखों, समाजसेवी संस्थाओं आदि से आग्रह करता हूँ कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें। यह बात कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान दिवस के 48 घण्टे पहले कोरियावासियो से कही।
उन्होंने निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कार्य में लगे पुलिस जवानों, वाहन चालकों, भृत्यों से कहा है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर काम करें साथ ही निष्पक्षता, सावधानियां, गोपनीयता व पारदर्शिता के साथ अपनी जवाबदेही का निर्वहन भी करें। श्री लंगेह ने जिले के मीडिया व पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह से भ्रामक प्रचार, प्रसार न हो इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
निर्वाचन से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सम्बंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक पूरी तरह से चौकन्ना रहे। किसी भी कार्य में संशय होने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय बनाकर निराकरण करें।
श्री लंगेह ने जिला आबकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में अवैध शराब बिक्री करने वाले व नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही करें। थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अपराधी तत्वों के खिलाफ निगरानी करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। वाहनों की सघन जांच करें और नियमानुसार कार्यवाही करें।
एसएसटी व एफएसटी में कार्यरत कर्मियों को निर्देश देते हुए श्री लंगेह ने कहा कि जाँच, पड़ताल करते समय वीडियोग्राफी जरूर करें साथ ही शालीनता व पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बता दें बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में शुक्रवार 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
17 नवंबर को निर्भिक होकर करें मताधिकार का प्रयोग - कलेक्टर/फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया शांतिपूर्ण मतदान का संदेश
बिलासपुर/जिले में 17 नवंबर, 2023 को होने वाले विधानसभा मतदान से लगभग 63 घंटे पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया। इस फ्लैग मार्च में सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों के 600 से अधिक जवान शामिल हुए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी 17 नवंबर 2023 को होने विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु जागरुक करते हुए स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहर के मध्य स्थित घनी आबादी वाले इन इलाकों में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति मतदाताओँ के विश्वास को बढ़ाएगा। साथ ही चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को सुरक्षा बलों की तैनाती से साफ संदेश देने का प्रयास किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा निर्वाचन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न करी जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुविभाग एवं थाना स्तर पर भी आज फ्लैग मार्च निकाला गया।
करीब साढ़े चार किलोमीटर का फ्लैग मार्च -
फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस मैदान, सिविल लाइंस से हुई जो सत्यम चौक, मगरपारा चौक, बजरंग चौक, भारतीय नगर चौक, महिमा चौक, दीनदयाल उपाध्याय, श्रीकांत वर्मा मार्ग से होते हुए अग्रसेन चौक से पुलिस मौदान पर ही समाप्त हुआ। इस मार्च में केन्द्रीय सुरक्षा बल, पुलिस एक्शन फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रादेशिक पुलिस बल (पीएसी) के जवान मौजूद रहे।
कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हुए शामिल -
श्री कुणाल दुदावत, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, श्री अजय अग्रवाल, सीईओ, जिला पंचायत, बिलासपुर, एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, एडिशनल एसपी श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी आईपीएस सुश्री पूजा कुमार, आईपीएस श्री संदीप पटेल सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इस फ्लैग मार्च का हिस्सा बने।
मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पहले की अवधि के दौरान/निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया एवं प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित
कोरिया /विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पहले की अवधि के दौरान निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया एवं प्रचार-प्रसार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती नंदनी साहू ने बताया कि मतदान तिथि 17 नवंबर 2023 को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले की अवधि के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रतिबंधों के संबंध में भारत निवार्चन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता पर दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके तह्त सर्व संबंधितों को जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अंतर्गत मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस नहीं बुलाया जाएगा और न ही सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य उपकरण द्वारा जनता के समक्ष निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा। साथ ही निर्वाचन संबंधी संगीत समारोह, नाट्य अभिनय, अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद जनता को आकर्षित करने निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेंगे। इसके अलावा रेडियों पर प्रचार, प्रिंट मीडिया में विज्ञापन, निर्वाचन लड़ने वाले राजनीतिक दलों के फीचर फिल्मों का प्रसारण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
मतदान दलों को 16 नवम्बर को प्रदान किया जाएगा मतदान सामग्री/मतदान दलों को प्रातः 05 बजे से शा0 रामानुज उ0 मा0 वि0 बैकुण्ठपुर में उपस्थित होने के निर्देश
कोरिया3/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिले में 16 नवम्बर 2023 को मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आदेश जारी कर समस्त मतदान कर्मी (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01, मतदान अधिकारी क्रमांक-02, मतदान अधिकारी क्रमांक-03 एवं रिजर्व दल) को मतदान सामग्री प्राप्त करने हेतु 16 नवम्बर 2023 को प्रातः 05 बजे शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसके लिए श्रीमती चांदनी कवर डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी एवं श्रीमती उषा लकड़ा सहायक आयुक्त अदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान
कोरिया/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के अनुसार यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं।
ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा। बता दें कोरिया जिले में 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस दिन जिले में विशेष अवकाश भी रहेगा।
15 से 17 नवंबर तक शुष्क दिवस घोषित, नहीं होगी शराब की बिक्री/मतदान समाप्ति तक मदिरा एवं बार दुकान रहेगा बंद
कोरिया / जिले में विधानसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से 17 नवम्बर मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने दिए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों, होटल, क्लब बार को मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पूर्व अर्थात 15 नवम्बर 2023 की शाम 5 बजे से 17 नवम्बर 2023 को मतदान समाप्ति तक शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में समस्त मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।
बी एल ओ घर-घर बाँट रहे मतदाता पर्ची

निर्वाचन व्ययों का लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स ने जारी किया नोटिस
पोस्टल बैलेट से अब तक 504 मतदातओं ने किया मतदान/80 वर्ष सहित 40 फीसदी दिव्यांग व निर्वाचन कार्य में लगे मतदाताओं के लिए सुविधा
कोरिया/7 नवम्बर से शुरू हुए 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं, 40 फीसदी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दल द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदाताओं के घर जाकर मतदान कार्य कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान दलों को निष्पक्ष व गोपनीयता के साथ मतदान करवाने के निर्देश दिए थे तथा 16 रूट के माध्यम से घर-घर जा कर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया।
इस अभियान के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र तथा 40 प्रतिशत दिव्यांग कुल 144 मतदाताओं में से 139 मतदाताओं का पोस्टल बैलेट के माध्यम मतदान कराया गया तथा जानकारी के मुताबिक तीन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है व दो मतदाता घर पर अनुपस्थित पाये गये।
इसी तरह अन्य जिले से आए कर्मचारियों- अधिकारियों, जिसकी सेवाएं निर्वाचन कार्य में लगी है, ऐसे 338 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी सेंट जोसेफ स्कूल, रामपुर-बैकुंठपुर में जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना मतदान किया। वहीं अनिवार्य सेवा के 27 कर्मियों में भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। 13 से 15 नवम्बर तक निर्वाचन कार्य में लगे मतदाताओं को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित कक्ष में पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डालने की सुविधा होगी।
आप सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए अति महत्वपूर्ण संसाधन - लंगेह/संगवारी मतदान कर्मियों के साथ रिजर्व दल का प्रशिक्षण जिला पंचायत में सम्पन्न
कोरिया/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए कोरिया जिले में नियुक्त संगवारी मतदान केंद्र में नियुक्त किए गए और रिजर्व महिला मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने उपस्थित महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब निर्भय होकर अपना काम करें जिससे जिले में निष्पक्ष और निर्बाध रूप से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में इस बार जिले में दस संगवारी मतदान केंद्रों का चयन किया गया है जिसमे सिर्फ महिलाएं ही सारी व्यवस्था का संचालन करेंगी। इसके लिए आप मतदान केंद्रों में जाकर सभी आवश्यक तैयारी समय से पहले पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों में जाने और आने के लिए किसी भी परिस्थिति में निजी वाहन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आवागमन की आपात स्थिति में तुरन्त अपने सेक्टर अधिकारी को सूचित करें। सामग्री लेने के बाद जब तक सामग्री जमा न हो तब तक आप को विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी महिला कर्मियों को निडर होकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराएं, हम आपके साथ बराबरी से खड़े रहेंगे और आपको हर सम्भव मदद करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ आशुतोष ने कहा कि मतदान केंद्रों में जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जरूरी है कि आप सभी ईव्हीएम मशीनों के आपरेटिंग सिस्टम को अच्छे से जान लें। इसके साथ ही अतिरिक्त रिजर्व दल के कर्मचारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत के आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। रिजर्व दल के प्रत्येक व्यक्ति को अत्यंत गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आप को आपात स्थिति में मतदान दल के साथ जुड़कर काम करना होगा। इसलिए आपको हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला पंचायत सीईओ डा चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण के सम्बंध में कई प्रश्न करके उनके ज्ञान के स्तर की जांच की। प्रशिक्षण में बताई गई मतदान की प्रक्रिया सम्बन्धी विभिन्न प्रश्नों के लिए अलग अलग प्रशिक्षुओं से सवाल करते हुए उन्होंने मॉक पोल की प्रक्रिया से लेकर मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया के बारे में बातचीत की। साथ ही सभी के शंकाओं का निवारण भी किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों के साथ मतदान दल के तौर पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में स्वीप गतिविधियों को मिली बड़ी कामयाबी/गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुए स्वीप के चार आयोजन
बिलासपुर/जिले में आयोजित हुए स्वीप कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में शामिल किया गया है। इनमें शहर के साईंस कॉलेज में बनाए गए महारंगोली अभियान, पतंगों के माध्यम से दिये गये मतदाता जागरूकता संदेश, बच्चों द्वारा वीडियो के माध्यम से चुनावी भागीदारी एवं वोटिंग थीम पर सबसे बड़ी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस उपलब्धि के लिए स्वीप की पूरी टीम को बधाई देते हुए हर नागरिक को आभार व्यक्त किया है।
जिले में कुल 145 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान
मनेंद्रगढ़/ होम वोटिंग के अंतर्गत मंगलवार को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक की आयु के कुल 94 बुजुर्ग तथा चलने-फिरने में असमर्थ 51 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घरों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 33, तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के 61 बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 28, तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के 23 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिले में होम वोटिंग के अंतर्गत मतदान के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। मतदान दल के सभी अधिकारी-कर्मचारी माइक्रो आब्जर्वर तथा रूट प्रभारी के साथ निर्धारित समय में मतदाताओं के घरों में पहुंचकर मतदान के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। मतदान करने के पश्चात् बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहे जिले के दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के कारण आज उन्हें अपने शारीरिक असमर्थता के बावजूद भी अपने घर में मताधिकार का प्रयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की नई व्यवस्था हमारे लिए अच्छी सुविधा है। इसके फलस्वरूप अब निःशक्त हो या सशक्त देश के प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करा सकता है।
विशेष प्रेक्षकों ने सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षकों, निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारियों, की ली समीक्षा बैठक
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों ने निर्वाचन तैयारियों की ली जानकारी/आदर्श आचार संहिता का जिले में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश
मनेंद्रगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त विशेष प्रेक्षकों के द्वारा द्वितीय चरण के निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार (पूर्व आईएएस), विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टुटेजा (पूर्व आईआरएस) एवं पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा (पूर्व आईपीएस) ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकाररी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने ज़िला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की और मतदान दिवस पर मतदाताओं द्वारा सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। तीनों पर्यवेक्षकों द्वारा गंभीरता पूर्वक देखा गया। तैयारियों की बारी-बारी से समीक्षा किया गया। सबसे पहले अवगत कराया कि 45 प्रतिशत वोटर इंर्फोमेशन स्लिप का वितरण घर-घर जाकर डोर टू डोर किया जाये। विशेष ऑब्जर्वरों द्वारा निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत वोटर स्लिप का वितरण समय सीमा पर किया जाये साथ ही ए.एस.डी. सूची समय सीमा पर तैयार कर मतदान दलों को उपलब्ध कराया जाये।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि 100 प्रतिशत मतदाता सूची का वितरण किया जायेगा तथा ए.एस.डी. सूची की भी तैयारी की जायगी। निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग किये जाने के संबंध में पर्यवेक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत होम वोटिंग किया जावे, ज्ञातव्य है कि जिले में 80 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 147 मतदाताओं का घर-घर जाकर माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर आफिसर तथा अभ्यर्थियों के उपस्थिति में शत-प्रतिशत मतदान कराया गया।
जिले के सभी मतदान केन्द्र 388 की जानकारी दी गई। ज्ञातव्य है कि जिले में 30 महिला मतदान केन्द्र 10 आदर्श मतदान केन्द्र और 2 युवा मतदान केन्द्र 2 दिव्यांग मतदान केन्द्र का गठन किया गया है। कम्यूनिकेशन प्लान के बारे में जानकारी लिया गया जिले में 366 स्थानों पर कम्यूनिकेशन उपलब्ध है, तथा 22 शेडो एरिया है यहां पर वायरलेस की व्यवस्था की जा रही है।
पर्यवेक्षक द्वारा जिन मतदान केन्द्र में पिछले चुनाव में लो टर्न वोटर विधानसभा क्षेत्र क्र. 01 में कुल 06 मतदान केन्द्र है तथा विधानसभा क्षेत्र 02 में 18 मतदान केन्द्र है इनकी समीक्षा करने के निर्देश दिये गये । राज्य के औसत से इस क्षेत्र में कम मतदान केन्द्र का कार्य किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी को सलाह दी गई कि कम मतदान के कारण का तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोल प्रबंधन के साथ बैठक कर इस क्षेत्र में राज्य के औसत से अधिक मतदान हेतु विशेष प्रयास किया जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्वीप की गतिविधियां तो चल रही है। लेकिन पूर्ण वोटर टर्न आउट क्यों नहीं हो रहा है। इस पर प्रेक्षक के द्वारा कमियों का ऑकलन कर अधिक से अधिक मतदान हेतु उपाय किये जाये खदान प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर मतदाताओं को मतदान केन्द्र में अधिक से अधिक सुविधा प्रदान किया जाये। जिससे कि लो टर्न ऑउट वाले क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो सके। साथ ही खदान में कार्य कर रहे जो शिफ्ट में है उनको भी मतदान सुविधा हेतु निर्देशित किया जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि कोई मतदाता को मतदान केन्द्र तक (एसईसीएल क्षेत्र) में पहुंचने कठिनाईयां होती है तो उन्हें नियमानुसार सुविधा प्रदान की जाये। इसी प्रकार ग्रामीण एवं शहरी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा छाया, पानी की व्यवस्था की जाये।
विशेष आब्जर्वरों द्वारा विशेष रूप से आदर्श आचार संहिता का जिले में कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिले में सतत निरीक्षण के तहत समस्त वाहनों, शासकीय वाहन, प्रचार-प्रसार वाहन, अभ्यर्थियों के द्वारा उपयोग किये जाने वाले के साथ-साथ एम्बुलेंश, कम दूरी तथा अधिक दूरी वाले यात्री वाहनों का भी एफएसटी, एसएसटी, मजिस्टेªट के द्वारा सघन जांच किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री ललीत मोहन रयाल, पुलिस प्रेक्षक के.वी. मोहन राव, व्यय प्रेक्षक श्री सौरभ नारायण नायक, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, रिटर्निंग अधिकारी श्री मूल चन्द चोपड़ा, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी, व्यय नोडल श्री विजयेन्द्र सारथी उपस्थित रहे।












