CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

मीडिया के सभी प्लेटफार्म में एक्जिटपोल पर 30 नवम्बर तक लगी रोक भारत निर्वाचन आयोग ने किया आदेश जारी

मीडिया के सभी प्लेटफार्म में एक्जिटपोल पर 30 नवम्बर तक लगी रोक भारत निर्वाचन आयोग ने किया आदेश जारी

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 108

कोरिया/ विधानसभा चुनाव में अब किसी भी मीडिया के द्वारा एक्जिटपोल का प्रसारण, आयोजन नहीं किया जा सकता। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 7 नवम्बर सुबह 7 बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े 6 बजे तक एक्जिट पोल के आयोजन या प्रसारण को प्रतिबंधित किया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सुबह 7 बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े 6 बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का आयोजन करने या प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी।
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन पांच राज्यों में साधारण निर्वाचन और उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी एक्जिट पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

continue reading
 15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित/दो दिन बंद रहेगी मदिरा दुकानें

15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित/दो दिन बंद रहेगी मदिरा दुकानें

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 140

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित समस्त मदिरा दुकानों को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 15 नवम्बर 2023 शायं 05 बजे से 17 नवम्बर 2023 सायं 5 बजे तक सम्पूर्ण दिवस के लिये बंद रखे जाने आदेश जारी करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 सम्पन्न कराने हेतु जिले में अवस्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजीट मदिरा दुकानों तथा एफ.एल. 4(क) क्लब बार बंद रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

 

continue reading
 ईवीएम एवं वी.वी.पैट मशीनों की कमीशिनिंग 6 नवम्बर को

ईवीएम एवं वी.वी.पैट मशीनों की कमीशिनिंग 6 नवम्बर को

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 116

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में निर्वाचन हेतु उपयोग में लाये जाने वाली EVM एवं VVPAT मशानों का कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य 06 नवम्बर 2023 को किये जाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत हेतु डॉ. रामकिंकर पाण्डेय तथा श्री सुशील कुमार को तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ हेतु श्री वेद प्रकाश मिश्रा तथा श्री  टी. विजय गोपाल राव को अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किया गया है। EVM एवं VVPAT मशीनों की कमीशिनिंग और सीलिंग के लिए टेबलवार सेक्टर अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भी सूचित किया गया है।

continue reading
कलेक्टर ने जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन ही दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

कलेक्टर ने जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन ही दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 398

 मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जिला कोषालय के माध्यम से जिले के सेवानिवृत कर्मचारी श्री दीनबंधु दत्त मिश्रा, प्रधान पाठक शिक्षा विभाग को पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री  दीनबंधु दत्त मिश्रा ने  39 वर्ष 09 माह 12 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं। पेंशन प्रकरण की जानकारी देते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्र शेखर सर्राफ ने बताया कि श्री मिश्रा 31 अक्टूबर 2023 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाली श्रीमती उषा रानी वर्मन, प्रधान पाठक का भी पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी कर दिया गया है।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को देय पेंशन हितलाभ का भुगतान, नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण करें। कोषालय अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, सेवा पुस्तिका एवं कार्मिक संपदा में समस्त कर्मचारियों का नाम व जन्मतिथि हिन्दी व अंग्रेजी में एक समान हो, इसका सत्यापन कर आवश्यक सुधार करा लें ताकि पेंशन प्रकरण के निराकरण में विलंब न हो।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला सहायक कोषालय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र जायसवाल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

continue reading
 छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना दिया वोट करने का संदेश

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना दिया वोट करने का संदेश

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 108

मनेन्द्रगढ़/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा सर निर्देशन में 31 अक्टूबर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटाडोल में विकासखंड भरतपुर की स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत क्विज एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में विद्यालयीन छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा क्विज प्रतियोगिता के उपरांत गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद छात्र एवं छात्राओं ने मतदाता शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

continue reading
कोरिया जिले में मतदान तिथि 17 नवम्बर को सामान्य अवकाश घोषित/कलेक्टर ने 17 नवम्बर को ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील

कोरिया जिले में मतदान तिथि 17 नवम्बर को सामान्य अवकाश घोषित/कलेक्टर ने 17 नवम्बर को ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 65

कोरिया/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कोरिया जिले में दिव्तीय चरण में मतदान के अवसर पर 17 नवम्बर को सामान्य अवकाश घोषित किया  है।
बता दें भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के 9 अक्टूबर 2023 के आदेश क्रमांक ईसीआई/पीएन/57/2023 के तहत ही सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। बता दें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उपरोक्त प्रावधान में मतदान दिवस को किसी कारोबार, व्यवसाय, ओद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन नियोजित प्रत्येक व्यक्ति सवेतन अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश है।
कलेक्टर ने की अपील
कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह  ने कोरिया वासियों से अपील करते हुए कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदान करने समय पर जरूर पहुंचे। उन्होंने सभी वर्गों से कहा है कि यह अवसर हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वयं औऱ अपने परिचितों, पड़ोसियों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें।

continue reading
 निर्वाचन के चलते आबकारी ने अब तक 40 जगहों पर मारा छापा/19 प्रकरण में 18 गिरफ्तार’/छापेमारी में 100 लीटर अवैध महुआ मदिरा पकड़ाया

निर्वाचन के चलते आबकारी ने अब तक 40 जगहों पर मारा छापा/19 प्रकरण में 18 गिरफ्तार’/छापेमारी में 100 लीटर अवैध महुआ मदिरा पकड़ाया

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 138

कोरिया/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न दलों के माध्यम अवस्थित होटल तथा ढाबों में अवैध मदिरा व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई  गतिविधि न हो, इस हेतु लगातार आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
बैकुण्ठपुर थाना के अंतर्गत खाटपानी नाला के पास लावारिस अवस्था में 15 हजार रुपए की 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 14 हजार रुपए 200 किग्रा महुआ लहान की जब्ती की गई।
आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक जिले में 40 जगहों में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई है तथा  19 प्रकरणों पर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इस दौरान लगभग 260 लीटर मदिरा तथा 200 किलोग्राम महुआ लाहन की जब्ती की गई है। बरामद सामग्रियों की कीमत करीब 31 हजार रुपये है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि लगातार इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।

 

continue reading
बैकुण्ठपुर विधानसभा निर्वाचन में 8 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला/अंतिम दिन किसी ने नहीं ली नाम वापसी

बैकुण्ठपुर विधानसभा निर्वाचन में 8 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला/अंतिम दिन किसी ने नहीं ली नाम वापसी

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 154

प्रत्याशियों को हुआ चुनाव चिन्ह आवंटित
बैकुण्ठपुर के मतदाता 17 को करेंगे भाग्य का फैसला

कोरिया / 
जिले में विधानसभा निर्वाचन की सरगर्मी, गुलाबी ठंड में बढ़ी हुई है। निर्वाचन कार्य मे जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों के नहाने व भोजन का समय अन्य दिनों के अपेक्षा बदल चुका है।
 विधानसभा बैकुंठपुर निर्वाचन में नामांकन पत्र जमा करने के पश्चात नाम वापसी की आज 2 नवम्बर को अंतिम तिथि थी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अब आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।
भारतीय जनता पार्टी से श्री भइया लाल राजवाड़े, कांग्रेस से श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से श्री सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री संजय सिंह कमरो तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री बृजमोहन साहू है।
बता दें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र राज्यस्तरीय मान्यता दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) है और अन्य गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल है। आज इन प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दी गई।
भारतीय जनता पार्टी को कमल , कांग्रेस को हाथ,आम आदमी पार्टी को झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी, समाजवादी को साइकिल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी तथा निर्दलीय प्रत्याशी को एयर कंडीशनर चिन्ह प्रदान की गई है।
बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में महज 14 दिन बचे हैं। 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से सभी 306 मतदान केन्द्रों में विधानसभा के दो लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।

continue reading
 जिला ऑटो संघ के सदस्यों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ, बनाए गए स्वीप के दूत

जिला ऑटो संघ के सदस्यों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ, बनाए गए स्वीप के दूत

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 35

बिलासपुर/स्वीप गतिविधियों के तहत सेक्रसा स्टेडियम बिलासपुर में स्वीप संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ऑटो संघ के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई और स्वीप का दूत नियुक्त करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा।  

       
 जिला परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने कहा कि ज़िले में पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कम था और इस बार ‘‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान’’ ये संकल्प लेकर हम आगे बढ़ें हैं। हमें जिले के हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने ऑटो संघ के सदस्यों से अपील की कि वे अपने ऑटो के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश का प्रसार करें और हर मतदाता को चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं। श्री अग्रवाल ने ऑटो चालकों से ऑटो में बैनर, फ्लेक्स के जरिए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए वीडियो ज़िला प्रशासन द्वारा दिए गए वाट्सअप नंबर पर साझा करने का आग्रह किया और उत्कृष्ट वीडियो को पुरुस्कृत करने की घोषणा की।
           कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑटो चालकों की भूमिका लोगों को गंतव्य तक पंहुचाने में महत्वपूर्ण है हजारों लोग आपके संपर्क में रोज आते  हैं ऐसे में यदि आप लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते है तो लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी उन्होंने कहा कि वर्ष में एक बार आने वाला ये पर्व किसी राज्य के भविष्य को निर्धारित करता है एक एक मत बहुत कीमती है ऐसे में ये जरूरी है कि हम सब इस महापर्व में भागीदारी निभाएं और स्वयं के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
           कार्यक्रम में ऑटो संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ दिलाई गई। ऑटो चालकों ने अपने ऑटो के माध्यम से वोट 100 प्रतिशत का आकार बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

continue reading
 कलेक्टर ने प्रेक्षकों की मौजूदगी में ली अफसरों की बैठक/सेक्टर अधिकारी और मतदान दलों के वाहनों की जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानी

कलेक्टर ने प्रेक्षकों की मौजूदगी में ली अफसरों की बैठक/सेक्टर अधिकारी और मतदान दलों के वाहनों की जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानी

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 47


बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की मौजूदगी में आरओ एवं नोडल आधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने जिले में अब तक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की गई तैयारियों से प्रेक्षकों को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी सहित मतदान दलों को पोलिंग बूथ तक ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनके लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों को अब और तेजी गति एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री नायली इते, श्री कुमार प्रशांत, श्री उदयन मिश्रा, पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए एवं व्यय प्रेक्षक श्री अजय कुमार अरोरा, श्री आर भूपति, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, सभी आरओ सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
        कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने प्रेक्षकों को बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के 118 मतदान केंद्र मुंगेली जिले में और कोटा विधानसभा क्षेत्र के 64 मतदान केंद्र जीपीएम जिले में शामिल है। उन्होंने आरओ को इन पोलिंग बूथों का जायजा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव में विभिन्न कार्याें के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होंने मतदान केंद्रों में निर्वाचन के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी। नियुक्त सभी अधिकारियों एवं मतदान दलों का एक चरण का प्रशिक्षण हो चुका है। 351 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने शांति एवं सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं चुनावी सर्विलेंस टीमों द्वारा अब तक लगभग 2 करोड़ रूपए की नकद एवं सामग्री जब्त की गई है। चुनाव के मद्देनजर जिले के गुंडे, बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम द्वारा अब तक 2 हजार लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। प्रेक्षकों ने अवैध नकदी एवं अन्य सामग्रियों पर कड़ी निगरानी रखने कहा। मतदान केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लेने के निर्देश दिए।

continue reading
 मतदाता जागरूकता अभियान/नगोई रीपा की दीदियों की ने मतदान करने और कराने का लिया संकल्प/शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से गूंज उठा समूचा बिलासपुर

मतदाता जागरूकता अभियान/नगोई रीपा की दीदियों की ने मतदान करने और कराने का लिया संकल्प/शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से गूंज उठा समूचा बिलासपुर

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2023 24

बिलासपुर/लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में बिहान की दीदियां बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं। उन्होंने मतदान करने और कराने का संकल्प लिया है। बिल्हा ब्लॉक के नगोई रीपा में आयोजित कार्यक्रम में दीदियों द्वारा लगाए गए नारों शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से समूचा बिलासपुर गूंज उठा। रीपा की दीदियों ने स्वीप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी दन दीदियों द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने मुहिम चलायी जा रही है। कार्यक्रम में, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां शामिल हुई।


श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से कहा कि आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत कम है इसे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और आसपास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की।
जिला पंचायत सीईओं ने दिलाई मतदाता शपथ -
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अग्रवाल ने बिहान की दीदियों सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई।

continue reading
 एसएसटी ने पकड़ा 7 लाख रुपये नगद/कूड़ेली नाका पर सघन जांच में सपडाया मोटरसाइकिल चालक

एसएसटी ने पकड़ा 7 लाख रुपये नगद/कूड़ेली नाका पर सघन जांच में सपडाया मोटरसाइकिल चालक

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 97

कोरिया / जिले में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन आयोग, कोरिया द्वारा गठित एसएसटी कूड़ेली नाका प्रभारी श्री अमित तिग्गा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मोटर साइकिल सी जी 16 सी 9975 में ग्राम चेर, बैकुंठपुर निवासी राज कुमार, पिता समय लाल से आज दोपहर को नगद 7 लाख 31 हजार 800 रुपए उनके बैग से बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई है। बता दे जिले में लगातार मोटर साइकिल सहित सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच, नाके व चेक पोस्ट पर वीडियोग्राफी के साथ लगातार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज एसएसटी द्वारा कूड़ेली नाका में 7 लाख 31 हजार 800 रुपये  बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई है।

continue reading
धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 112

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़/धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी  में 1 नवंबर 2023  को 24 वाॅ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में 11वीं की छात्रा श्रुति सिंह तोमर ने आकर्षक वेशभूषा धारण की कार्यक्रम के आयोजन में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त भी देखने को मिला।

जिसमें बच्चों ने स्टॉल लगाकर अलग-अलग व्यंजनों की प्रस्तुति दी स्कूल के मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार के द्वारा जानकारी के अनुसार ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल बना रहता है कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के  बच्चों में गुंजन साहू भूमिलता देवांगन पुष्पेंद्र यश कुमार किरण साहू हाउस परफेक्ट ग्रुप के बच्चों का  योगदान रहा। साथ ही स्कूल के प्रभारी शिवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, देव कुमार बंजारे, मुकेश कुमार टंडन, वर्षा कश्यप, गीतिका यादव, डीगेश्वर साहू, गौरव शर्मा के साथ समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही

continue reading
 जोर-शोर से जारी है मतदाता जागरूकता अभियान/कलेक्टर ने युवा मतदाताओं एवं नव वधुओं का किया सम्मान

जोर-शोर से जारी है मतदाता जागरूकता अभियान/कलेक्टर ने युवा मतदाताओं एवं नव वधुओं का किया सम्मान

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 81

घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए प्रेरित करें बीएलओ
तखतपुर में आयोजित स्वीप अभियान में शामिल हुए कलेक्टर
बिलासपुर/स्वीप अभियान अंतर्गत कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में तखतपुर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां शामिल हुईं।
कलेक्टर ने स्वीप के आकार में सजाई गई मोमबत्तियों को प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर पहली दफा मतदान की पात्रता पाने वाले 8 युवा मतदाताओं एवं आधा दर्जन नववधुओं का सम्मान किया। कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में स्वीप के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। नाम वापसी के बाद वे वोटर पर्ची मतदाताओं के घर पहुंचाएंगी। पर्ची यदि सही मतदाता तक पहुंचे तो वोटिंग प्रतिशत काफी बढ़ जायेगा। कलेक्टर ने बीएलओ के रूप में दायित्व निभा रहे कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर प्रेरित करने की अपील भी की। कलेक्टर ने शतप्रतिशत मतदान के लिए जारी अभियान में पूर्ण सहयोग के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मेगा स्वीप रंगोली का निर्माण किया गया जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। स्वीप अभियान को गति प्रदान करने के लिए स्काउट गाईड द्वारा लगभग 20 हजार से ज्यादा रंग बिरंगे पतंगों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कलेक्टर को पतंग की प्रतियां भेंट की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों से सभा को अवगत कराया।

continue reading
 आयोग की अनुमति सेे जिले की 17 मतदान केन्द्रों में परिवर्तन

आयोग की अनुमति सेे जिले की 17 मतदान केन्द्रों में परिवर्तन

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 90

बिलासपुर/चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद जिले की 17 मतदान केन्द्रों की भवन एवं स्थल में परिवर्तन किये गये है। मतदान केन्द्रों के जर्जर, मरम्मत अथवा नाम परिवर्तन इत्यादि कारणों से वोटरों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों मंे बदलाव किया गया है। इनमें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की 8, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की 7 और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 2 मतदान केन्द्र शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इन विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसरों को बदले गये मतदान केन्द्रों की सूची सौंपते हुए मतदान के लिए जरूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैैं।
       जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलने के बाद अब मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के नये मतदान केन्द्रों में शासकीय मिडिल स्कूल अतिरिक्त प्रधान पाठक कक्ष टिकारी, पंचायत भवन धनगंवा, आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्रमांक 29/1 सुकुलकारी, शासकीय प्राथमिक शाला भवन पचपेड़ी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला पचपेड़ी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उमावि हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम पचपेड़ी कक्ष 1 एवं कक्ष 2 तथा शासकीय प्राथमिक शाला लोहर्सी शामिल हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए नवघोषित मतदान केन्द्रों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बरतोरी कक्ष 1, जनपद प्राथमिक शाला बिटकुली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिटकुली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा (तिफरा) कमरा नम्बर 1 उत्तर भाग, शासकीय प्राथमिक शाला परसदा (तिफरा) कमरा नम्बर 3 उत्तर भाग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा (तिफरा) कमरा नम्बर 6 उत्तर भाग, शासकीय प्राथमिक शाला परसदा (तिफरा) कमरा नम्बर 2 उत्तर भाग तथा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल कक्ष क्रमांक 2 एवं 3 खपरगंज बिलासपुर शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केन्द्र परिवर्तन की सूचना से अवगत करा दिया गया है।

continue reading
विधिवत पूर्ण की गयी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षाविस क्षेत्र क्र्र 01 से 09 तथा विस क्षेत्र क्र्  02 से 11 नाम फाइनल

विधिवत पूर्ण की गयी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षाविस क्षेत्र क्र्र 01 से 09 तथा विस क्षेत्र क्र् 02 से 11 नाम फाइनल

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 85

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (अ.ज.जा.) के लिए नाम निर्देशन पत्रों की  संविक्षा उपरांत कुल 09 अभ्यर्थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गुलाब कमरो, भारतीय जनता पार्टी से रेणुका सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से सुखमंती सिंह, समाजवादी पार्टी से फूलमती गोंड, गण सुरक्षा पार्टी से लल्ला बैगा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्याम सिंह मरकाम, छत्तीसगढ़िया पार्टी से संतोषी, निर्दलीय से शिमला चेरवा तथा शुभाष शरण सिंह  है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा उपरांत विधिमान्य नाम निर्देशन अभ्यर्थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रमेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी से श्याम बिहारी जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से आदित्य राज डेविड, गण सुरक्षा पार्टी से अरूणा पनिका,  पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक से ओम प्रकाश अहिरवार, भारतीय चेतना शक्ति पार्टी से महेश प्रसाद, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से शेख स्माइल, निर्दलीय से डॉ. एल.एस. उदय, मनराज मौर्य तथा सुनीता वर्मा का नाम शामिल है। 

continue reading
 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान खरीदी के लिए सभी तैयारी पूर्ण/कठौतिया को बनाया गया नवीन धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान खरीदी के लिए सभी तैयारी पूर्ण/कठौतिया को बनाया गया नवीन धान उपार्जन केन्द्र

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 92

मनेन्द्रगढ़/शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवम्बर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान खरीदी प्रारंभ करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 01 नवीन धान उपार्जन केन्द्र कठौतिया प्रारंभ किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 24 उपार्जन केन्द्रों से धान की खरीदी की जानी है सभी 24 उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति की जा चुकी है। इस वर्ष धान की खरीदी बायोमेट्रिक डिवाइस से होनी है, बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरणों की व्यवस्था एवं बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं में कुछ समय लगने की संभावना है उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी तथा विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं के पूरा होने के पश्चात बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी की जायेगी। इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सभी समितियों को दिये जा चुके है। इस वर्ष धान खरीदी हेतु जिले में कुल 17912 किसानो का पंजीयन हुआ है जिसमे से 15682 कृषक विगत खरीदी वर्ष 2022-23 से कैरी फारवर्ड हुए है एवं 2230 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है। गत वर्ष पंजीकृत किसानो के धान का कुल रकबा 20932.98 था जो कि इस वर्ष बढ़ कर 23407.81 हुआ है। सभी समितियों मे पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई है। 01 नवम्बर को धान विक्रय हेतु किसी भी समिति में किसी भी कृषक ने टोकन नहीं कटवाया है। विगत वर्ष धान की कुल खरीदी 70793.56 मे. टन हुई थी जबकि इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 85660.21 मे. टन है।

 

continue reading
जगमग दीयों से दिया मतदाता जनजागरूकता सन्देश/दिवाली से पहले कोरियसवासी मना रहे मतदान अभियान पर्व/मतदान करबो-कराबो का शपथ

जगमग दीयों से दिया मतदाता जनजागरूकता सन्देश/दिवाली से पहले कोरियसवासी मना रहे मतदान अभियान पर्व/मतदान करबो-कराबो का शपथ

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 53

कोरिया / आज जिला कलेक्टरेट परिसर में  दीवाली के पहले मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दीया जलाकर आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन में मतदान का हिस्से बनने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया।
बता दे, विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बैकुंठपुर विधानसभा का दिव्तीय चरण में मतदान होगा। स्वीप के तहत श्संगवारी चला वोट डाले बरश् थीम  के अंतर्गत जिले के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में दीया जलाए औऱ कोरियावासियो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को मतदान के महत्व औऱ स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत का महत्व के बारे में लगातार जानकारी दिए जा रहे हैं।
शाम के समय कलेक्टरेट परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता दीप पर्व में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी दीया जलाकर, दीवाली के पहले दीप पर्व का एहसास कराया। साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारी ने मतदान करबो-कराबो का शपथ भी लिया।
17 नवम्बर को बनेंगे कोरिया के मतदाता साक्षी
पूरे प्रदेश में अपनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के लिए कोरिया जिले को जाना जाता। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने दीप मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होकर कहा कि इस दीप के उजाले से 17 नवम्बर को कोरियावसी साक्षी बनेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और अपने पड़ोस व सगे सम्बन्धियों को भी मतदान करने प्रेरित करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


continue reading
 सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 76

कोरिया /विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार (आई.ए.एस.) ने मतदान केंद्र खरवत, पटना, रनई बासनपारा व कुड़ेली जाकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
श्री सरकार ने स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम खरवत के मतदान केन्द्र क्रमांक 15,16, पटना में मतदान केन्द्र क्रमांक 55 ग्राम पंचायत भवन, शायकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई के मतदान केन्द्र क्रमांक 77,78, प्राथमिक शाला बरपारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 90 व प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला कुडेली मतदान केन्द्र क्रमांक 91, 92 का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों को तत्काल मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दिव्यांग, 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर, पानी, बिजली आदि सुविधाएं व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित बीएलओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने व कराने के लिए प्रेरित भी किया।

continue reading
मतदाता होंगे मजूबत लोकतंत्र के साक्षी/306 मतदान केन्द्रांे में होगा मतदान/एक महिला प्रत्याशी सहित आठ लोगों का होगा भाग्य का फैसला

मतदाता होंगे मजूबत लोकतंत्र के साक्षी/306 मतदान केन्द्रांे में होगा मतदान/एक महिला प्रत्याशी सहित आठ लोगों का होगा भाग्य का फैसला

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2023 74

 एक नजर बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र -बैकुण्ठपुर एवं भरतपुर-सोनहत के दो लाख से अधिक
कोरिया
/9 अक्टूबर 2023 से छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना एवं मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण मंे बस्तर संभाग व दुर्ग संभाग के कुछ विधानसभा सहित 20 सीटों के लिए 7 नवम्बर तथा रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा तथा दुर्ग संभाग के कुछ विधानसभा के 70 सीटों के लिए 17 नवम्बर को मतदान होगा। बैकुण्ठपुर एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा में दूसरे चरण में मतदान होगा। उक्त विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर 2023 को नामांकन भरना शुरू हुआ और 30 अक्टूबर को नामांकन भरने की अंतिम तिथि हुई। 31 अक्टूबर को स्क्रूटनी का कार्य किया जा रहा है।
बैंकुण्ठपुर विधानसभा क्रमांक-3 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंबिका सिंहदेव सहित कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है। आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री दुर्गेश साहू, भारतीय जनता पार्टी से भईया लाल राजवाड़े, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से श्री सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री संजय सिंह कमरो तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी श्री बृजमोहन साहू अपना भाग्य आजमाएंगे। वैसे नाम वापसी गुरूवार 2 नवम्बर 2023 को निर्धारित है।
बैकुण्ठपुर विधानसभा क्रमांक-03 मंे 228 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 84 हजार 47 है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 84 हजार 29 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 5 है। इस तरह 1 लाख 68 हजार 81 मतदाता है। वहीं भरतपुर-सोनहत (आंशिक) के 78 मतदान केन्द्रों में पुरूष मतदाताओं की संख्या 18 हजार 159, महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 215 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या मात्र एक है। इस तरह 306 मतदान केन्द्रों में 2 लाख 4 हजार 456 मतदाता इस लोकतंत्र के साक्षी बनेंगे।
18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या 6 हजार 493 हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2 हजार 90 है और 80 वर्ष ये उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1 हजार 231 है। अगर जेण्डर रेसियों की बात करें तो 1000 है।
अब हम बैकुण्ठपुर विधानसभा के मतदाताओं को प्रतिशत में जान लेते हैं। 18 से 19 वर्ष की मतदाता 3.86, 20 से 29 वर्ष 24.48, 30 से 39 वर्ष 29.23, 40 से 49 वर्ष 18.89, 50 से 59 वर्ष के 13.17, 60 से 69 वर्ष के 6.92, 70 से 79 आयु के 2.72, 80 से 89 आयु के 0.62, 90 से 99 आयु के 0.10 तथा 100 से 109 आयु के मतदाताओं की संख्या 0.01 प्रतिशत है।
मतदान केन्द्र-
बैकुण्ठपुर नगरीय-निकाय में 13, बैकुण्ठपुर ग्रामीण मंे 84, चरचा नगरीय-निकाय में 15, पटना में 73, बचरा पोंड़ी मंे 43 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 10 संगवारी मतदान का संचालन महिलाओं के द्वारा किया जाएगा, एक-एक दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्र बनाया गया है साथ ही 5 मॉडल मतदान केन्द्र के अलावा 150 वेबकास्टिंग मतदान केन्द्र भी बनाया गया है।
अधिकारी-कर्मचारी व वाहन व्यवस्था-
विधानसभा निर्वाचन सुगम, सुलभ हो इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने वाहनों की व्यवस्था भी कर ली है। इसमें 30 नग बेलोरो, 23 बस, 54 मिनी बस, 20 पिक-अप, 7 ट्रेक्टर तथा 5 ट्रक के माध्यम से चुनाव कार्य को सम्पन्न करने के लिए 50 रूट्स, 120 वाहन और 24 सेक्टर ऑफिसर को लगाया गया है। निर्वाचन कार्य में लगभग एक हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। मतदान के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर 23, बीएलओ 228 तथा बीएलओ सुपरवाइजर 30 लगाए गए हैं।
निर्वाचन संबंधी जानकारियां व शिकायत यहां करें-
जिला निर्वाचन कार्यालय में काल सेंटर स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य कर रही है। 1950 अथवा 07836-232555 डायल कर निर्वाचन संबंधी जानकारियां व शिकायत कर सकते हैं। अब तक 27 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें 23 शिकायतों को दूर किया गया है और 4 विचाराधीन है।
 सबसे कम मतदाता-
संभवतः प्रदेश में किसी मतदान केन्द्र में सबसे कम मतदाताओं की संख्या इस जिले में हो। मतदान केन्द्र सेहराडांड में 3 पुरूष मतदाता तथा 2 महिला मतदाता हैं, कांटो में 7 पुरूष तथा 5 महिला मतदाता हैं, वहीं रवला मतदान केन्द्र के अंतर्गत 14 पुरूष मतदाता तथा 9 महिला मतदाता ही मतदान करेंगे।
संपत्ति विरूपण
आचार संहिता लगते ही जिले में नगरीय निकायवार एवं ग्राम पंचायत वार संपत्ति विरूपण दल का गठन किया गया है, जिसके तहत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गई। इसके तहत शासकीय, अशासकीय, सार्वजनिक उपक्रम, निगम, मंडल, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, निजी कार्यालय, भवन, डिवाइडर, छत, दीवार आदि स्थानों से राजनीतिक व अन्य प्रचार-प्रसार से संबंधित फ्लेक्स, पोस्टर, स्टीकर, बैनर, पेंटिंग आदि को हटाने के लिए पूरा अमला लगा हुआ है। जिसके तहत शासकीय एवं निजी भवनों से 3,826 वाल राइटिंग, 1,381 पोस्टर्स, 437 बैनर्स 131 अन्य प्रचार सामग्री कुल 5,765 संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही करते हुए हटाया गया है।
कानून व्यवस्था- जिले में 178 लायसेंसशुदा शस्त्र थे हैं, जिसमें से 145 जमा हुआ है। 73 अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

continue reading

dpboss