CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 भारत में लोकतंत्र की आत्मा है निष्पक्ष मतदान - सीईओ/विधानसभा निर्वाचन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण सम्पन्न

भारत में लोकतंत्र की आत्मा है निष्पक्ष मतदान - सीईओ/विधानसभा निर्वाचन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण सम्पन्न

31-Oct-2023 108

कोरिया /आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के बारीक निरीक्षण के लिए आपको चयनित किया गया है और आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में आपको प्रत्येक महत्वपूर्ण विषयों पर जांच कर अपनी रिपोर्ट मतदान के बाद ऑब्जर्वर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। उक्ताशय के विचार जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। कोरिया जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु मानव संसाधन प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में निष्पक्ष मतदान उसकी आत्मा है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन की बड़ी प्रक्रिया है और इसे निष्पक्ष तरीके से सम्पादित कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाते हैं और उनके सहयोगी के तौर पर आप सभी को प्रेक्षक की महती भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसलिए आप अपने कार्य करने के तरीके और प्रकृति को पूरी तरह से समझ लें। जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले में 153 मतदान केंद्रों पर आपको प्रेक्षक का कार्य करना है। यहां पर आपको सिर्फ निगरानी रखने का महत्वपूर्ण कार्य करना है और मतदान केंद्र पर पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराते हुए ऑब्जर्वर महोदय को इसकी रिपोर्ट देनी है। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर के सभी निर्धारित कार्यों के लिए प्रश्न पूछे और संदेह होने की स्थिति का निराकरण भी किया। जिला पंचायत सीईओ ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्त होने तक होने वाली प्रत्येक प्रक्रिया पर बात की और प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से प्रश्न पूछकर प्रशिक्षण के प्रत्येक विषय पर प्रदाय जानकारी की गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
 एकादशी उद्यापन यज्ञ का उद्घघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया/उद्घघाटन में उपस्थित पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं सभी जनप्रतिनिधि

एकादशी उद्यापन यज्ञ का उद्घघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया/उद्घघाटन में उपस्थित पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं सभी जनप्रतिनिधि

जयनगर/जयनगर प्रखंड के बेहराडीह पंचायत के पूर्व सरपंच रामशरण यादव के एकादशी यज्ञ उद्घाघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। एकादशी उद्यापन यज्ञ में महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर जल भरने के लिए कलश यात्रा में शामिल हुई।
यज्ञ में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कलश यात्रा में आचार्य पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण एवं जयकारे से जय श्री राम जय भोलेनाथ जय माता दी जय हनुमान से क्षेत्र गूंजेमन था।
कलश यात्रा समारोह में शामिल विधायक अमित कुमार यादव पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव प्रखंड प्रमुख अंजू देवी जिला परिषद केदारनाथ यादव पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ककरचोली मुखिया सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राम जी यादव  उपस्थित थे।
continue reading
 ग्राम तेंदुआ एवं पूटा मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

ग्राम तेंदुआ एवं पूटा मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 86

कोरिया / जिला विधिक सेवा प्रधिकरण बैकुण्ठपुर द्वारा विगत दिवस जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आंनद कुमार धु्रव के निर्देश एवं मार्गदर्शन में ग्राम तेंदुआ एवं पूटा मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार प्रधान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विरेन्द्र सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री विनय कुमार प्रधान के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा गया एवं बाल विवाह कानून से संबंधित जानकारी एवं पाक्सो आदि विषयों पर जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विरेन्द्र सिंह, मोटरयान अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बालकों का लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।

continue reading
 पर्यवेक्षकों ने एक-एक नोडल अधिकारी से की चर्चा/लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में सभी की सहभागिता जरूरी-श्री सरकार/पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समन्वय से निर्वाचन कार्य को करें-श्री रिजवी

पर्यवेक्षकों ने एक-एक नोडल अधिकारी से की चर्चा/लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में सभी की सहभागिता जरूरी-श्री सरकार/पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समन्वय से निर्वाचन कार्य को करें-श्री रिजवी

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 87

कोरिया/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु विभिन्न जिलों में अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी विधानसभावार पर्यवेक्षक पहुंचे हुए हैं। कल कोरिया पहुंचे सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस श्री नारायण चंद्र सरकार व पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख़्तर रिजवी, आईपीएस ने कलेक्टर सभागृह में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
पर्यवेक्षकों ने सभी नोडल अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक श्री सरकार ने नोडल अधिकारियों से कहा कि सन 1950 को देश में चुनाव कराने के लिए नियम और उपनियम मिले थे। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहद कुशलता के साथ करें। अधिकारियों से कहा कि मतदान स्थल पर रैम्प, पानी, शेड, बिजली जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी सिर्फ मतदान कराने तक नहीं है बल्कि जब-तक निर्वाचन आयोग मतगणना की अंतिम परिणाम नहीं आ जाते तब तक आप निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुस्तैदी के साथ कार्य करें। उन्होंने पोस्ट ऑफिस के अधिकारी से कहा कि बैलेट पेपर व अन्य आवश्यक डाक कार्य हेतु समय पर कार्य करें और व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अपनी जवाबदारी को भी समझें।
पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस श्री नारायण चन्द्र सरकार ने कहा कि चुनाव या निर्वाचन सिर्फ एक कार्य नहीं है बल्कि सशक्त लोकतंत्र की मजबूती प्रदान करने का पर्व भी है। ऐसे में सभी नोडल अधिकारी दिए गए जवाबदारी, जिम्मेदारी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कनिष्ठ कर्मचारियों से सतत तालमेल भी बनाए रखें। श्री सरकार ने बताया कि देश में संविधान लागू होने के बाद चुनाव आयोग का गठन किया गया औऱ पहले चुनाव आयुक्त श्री सुकुमार सेन जी को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। पंचायत से लेकर सांसद तक के चुनाव में सभी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की जिम्मेदारी तो बढ़ जाती है, इसके बावजूद यह सौभाग्य भी है कि इस कार्य में हम सबकी भागीदारी बन जाती है।
पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख़्तर रिजवी ने नोडल अधिकारियों खासकर पुलिस प्रशासन, एस.एस.टी., एफ.एस. टी., वी.वी.एस.टी. के नोडल अधिकारियों से कहा कि नाके, चेक पोष्ट में वाहन जांच करते समय पारदर्शिता के साथ शालीनता का परिचय जरूर दें। उन्होंने कहा कि आज सायबर क्राइम व फिल्म देखकर अलग-अलग घटना को अंजाम देने में लगे रहते हैं, ऐसी स्थिति में आपके चौकन्ना होना औऱ नियम के बारे में पूरी जानकारी ही ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद साबित होता है। श्री रिज़वी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी आम लोगों के साथ पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के समन्वय से ही करना होता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की जवाबदेही बढ़ जाती है कि निर्वाचन के समय अवैध शराब, धन आदि की परिवहन सामान्य दिनों के बजाय बढ़ जाती है। ऐसे में एस.एस.टी., एफ.एस. टी., वी.वी.एस.टी. के नोडल अधिकारी, कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करें। आबकारी अधिकारी से कहा कि अवैध रूप से बिकने वाले शराब व अन्य मादक पदार्थाें, कोचियों पर नजर रखें और कार्यवाही भी करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्वाचन सम्बंधी जानकारियां पूरी तरह से मालूम होना चाहिए, जानकारी नहीं होने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त कर लेना चाहिए, अति उत्साह में ऐसा कोई कार्य या निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए जिसका परिणाम गलत हो, और भविष्य में परेषानियों का कारण बनें। इन सभी चीजों से बचने के लिए पुलिस पर्यवेक्षक श्री रिज़वी ने कहा कि निर्वाचन नियमों को बारीकी से अध्ययन करें, उसके मुताबिक ही कार्य करें, सतत रुप से सम्पर्क में रहें और जानकारी के आभाव में कोई भी गलत निर्णय न लें।
बैठक में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्री निमेश कुमार बरैया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर जानकारी दी, बैठक में सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 78/2023/फोटो क्रमांक 01 से 03/बेक/मानिकपुरी

continue reading
 अधिकारी-कर्मचारी ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ/कोरिया वासियों ने वल्लभ भाई पटेल के योगदान को किया याद/हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा

अधिकारी-कर्मचारी ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ/कोरिया वासियों ने वल्लभ भाई पटेल के योगदान को किया याद/हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 86

कोरियामैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी।
 मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूँ।
बता दें देश में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण लोगों को एकजुट करना और समाज के उत्थान के लिये उनके विचारों से अवगत कराना है। यह दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित होना है। कोरिया वासियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद भी किया।
आज कलेक्टर सभागार में जिले के अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

continue reading
 नामांकन के अंतिम दिन कुल 81 उम्मीदवारों ने 155 नामांकन फॉर्म दाखिल किया

नामांकन के अंतिम दिन कुल 81 उम्मीदवारों ने 155 नामांकन फॉर्म दाखिल किया

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 108

बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल के आखिरी दिन कुल 81 उम्मीदवारों ने 155 नामांकन फॉर्म दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों मे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री रंजीत बंजारे, श्री पवन राज मसीह, श्री कलेसर बारमते, श्री राजपाल टंडन, श्री विकास कुमार चतुर्वेदी, सुश्री नेहा भारती, श्री श्यामलाल बर्मन, श्री देवप्रसाद, सुश्री आराधना मिश्रा, श्री निर्मल कुमार दिवाकर, श्री संतोष कुमार साहू, सुश्री सादिका बेगम खान, श्री परमानंद महंत, श्री सागर निषाद, श्री सुरेन्द्र कुमार मनु, श्री उदय शंकर भार्गव, श्री सूरज कुमार अनंत, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री सूरज मिरी डहरिया कुल 19 उम्मीदवारों ने 39 नामांकन फॉर्म दाखिल किए। कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री नेतराम साहू, श्री मुकेश कुमार कौशिक, श्री चेतन मानिकपुरी, श्री मनोज कुमार बिरको, श्री लक्ष्मी नारायण पोर्ते, श्री जावेदखान खान, श्रीमती ललिता बाई पैंकरा, डॉ. रेणु जोगी, राजिम साहू, श्री मनोज कुमार खाण्डे, श्री भुनेश्वर मार्काे, श्री प्यारेलाल रात्रे, श्री रमेश यादव कुल 13 उम्मीदवारों ने 22 नामांकन फॉर्म जमा किए। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री जेठू साहू, श्री हीरालाल, श्री गौतम प्रसाद साहू, श्री विकास कुमार धीवर, श्री लवकुश कुमार साहू, श्री खोरबहरा राम साहू, श्री संतोष कुमार साहू, श्री हरीश कुमार कुर्रे, श्री अश्वनी कुमार दुबे, श्री राकेश यादव, श्री अरविंद पाण्डेय, श्री विश्म्भर गुलहरे, श्री मुकेश कुमार चंद्राकर, श्री आनंद राम साहू, श्री लक्ष्मण पाठक, श्री धनेन्द्र चंद्रवंशी, श्री राजकुमार सतनामी, श्री परसराम यादव, हीराबाई यादव कुल 19 उम्मीदवारों ने 34 नामांकन फॉर्म जमा किए। इसी प्रकार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से सुश्री चांदनी भारद्वाज, श्री अभिषेक सोनी, श्री बॉबी पात्रे, श्री गणेश राम मेहरा, लक्ष्मी टंडन, श्री शब्दसांची पाटले एवं सुखमणी डहरिया कुल 7 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन फॉर्म जमा किए। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री संजीव खाण्डे, श्री मोहम्मद इरफान खान, श्री संतोष कौशल, श्री जयचंद कश्यप, श्री दिनेश कुमार कौशिक, श्री रामेश्वर साहू, श्री सुरेश कुमार दिवाकर, श्री दिनेश प्रताप खुसरो, श्री दिलीप अग्रवाल कुल 9 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन फॉर्म जमा किए। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री पूरनलाल छबरिया, श्री बरनलाल करियारे, श्री चंद्रशेखर पाण्डेय, श्री विजय आहूजा,  श्री जीवन लाल पटेल, श्री अमर कुमार रूपानी, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, श्री रश्मि साहू, श्री निलेश विश्वास, श्री वेदमनी सिंह, श्री अजय पनिकर, श्री नरेन्द्र रात्रे, श्री विद्याशंकर भारद्वाज, श्री बहोरन लाल यादव कुल 14 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन फॉर्म जमा किए।    

continue reading
 प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, तैयारियों पर जताया संतोष

प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, तैयारियों पर जताया संतोष

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 107

बिलासपुर /चुनाव आयोग के नियुक्त प्रेक्षकों ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम की प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया है। सामान्य प्रेक्षक श्री कुमार प्रशांत एवं उदयन मिश्रा एवं पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए ने संयुक्त रूप से शाम में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भी साथ थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग की चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियो का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार किये जा रहे स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का सघन निरीक्षण किया। मतगणना स्थल भूतल पर एवं स्ट्रांग रूम प्रथम मंजिल पर बनाये गये हैं। पुलिस प्रेक्षक श्री गजभिए ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिशा-निर्देश दिए। वाहनों के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल के समतलीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था करने को कहा है। जिला कार्यालय में रखे इव्हीएम सेकण्ड रैण्डमाईजेशन के बाद 4-5 तारीख से स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण भी इसी स्थल से 16 नवम्बर को किये जाएंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने इव्हीएम की सुरक्षा एवं पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।

continue reading
मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से छात्रों ने बताया मतदान का महत्व

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से छात्रों ने बताया मतदान का महत्व

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 81

बिलासपुर/ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज बिलासपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। उनके द्वारा गांधी चौक एवं लाल बहादुर शास्त्री स्वामी आत्मानंद स्कूल क्षेत्र में रैली निकालकर पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम मतदान के महत्व को बताया गया। रैली में छोड़कर अपने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारों का वाचन कर जागरूकता संदेश भी दिया गया। जिले मंे शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वृहद मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से बड़ी संख्या में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के बच्चे जुड़ रहे है।  

 

continue reading
 प्रेक्षक पहुंचे, सम्पर्क के लिए फोन नम्बर जारी/कलेक्टर-एसपी ने चुनाव तैयारियों से अवगत कराया

प्रेक्षक पहुंचे, सम्पर्क के लिए फोन नम्बर जारी/कलेक्टर-एसपी ने चुनाव तैयारियों से अवगत कराया

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 82

बिलासपुर/चुनाव आयोग नई दिल्ली द्वारा जिले के लिए नियुक्त सभी 7 प्रेक्षक बिलासपुर पहुंच चुके हैं। वे शहर के विभिन्न विश्राम गृहों में ठहरे हुए हैं। इनमें 3 सामान्य प्रेक्षक, तीन व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक शामिल हैं। सामान्य प्रेक्षक न्यू सर्किट हाऊस में, व्यय प्रेक्षक रेलवे की रेस्ट हाऊस न्यू सतपुड़ा भवन में एवं पुलिस प्रेक्षक एसईसीएल रेस्ट हाऊस में ठहरे हुए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षकों से न्यू सर्किट हाऊस मंे मुलाकात कर जिले में विधानसभा चुनाव परिदृश्य एवं तैयारियों से अवगत कराया। गौरतलब है कि सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक विधानसभा चुनाव के सिलसिले में प्रथम दौरे पर एवं व्यय प्रेक्षकों का दूसरे चरण का दौरा चल रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य प्रेक्षकों में कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री नायली इते, मोबाईल नम्बर (75870-16620) बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री कुमार प्रशांत, मोबाईल नम्बर (75870-16621) बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री उदयन मिश्रा, (मो.75870-16623) नियुक्त किये गये हैं। इसी प्रकार व्यय प्रेक्षकों में कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री हर्षद सदाशिव आराधी (मोबा-75870-16625) बिल्हा एवं बिलासपुर के लिए श्री आर भूपति(75870-16626) तथा बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए अजय कुमार अरोरा(75870-16627) तथा पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए( मोबा-75870-16624) नियुक्त किये गये है। पुलिस प्रेक्षक श्री गजभीए चुनाव के दौरान संपूर्ण जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। कोई भी नागरिक प्रेक्षकों से उक्त मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना साझा कर सकते हैं। बेलतरा एवं मस्तुरी के प्रेक्षक उदयन मिश्रा से सवेरे 10 से 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस के बैठक कक्ष में चुनाव संबंधी जानकारी को लेकर मुलाकात कर सकते हैं।

continue reading
 ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए समितियां गठित

ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए समितियां गठित

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 94

बिलासपुर/जिले में ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिला एवं अनुभाग स्तर पर समितियां गठित की गई है। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 एवं छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 के तहत कोलाहल नियंत्रण हेतु यह समितियां गठित की गई है। जिला स्तर पर गठित समिति में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल, बिलासपुर होंगे। अनुभाग स्तर पर गठित समिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अपर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल के प्रतिनिधि होंगे।

continue reading
 दीपावली पर फटाका दुकान संचालकों को करना होगा सुरक्षा मानकों का पालन

दीपावली पर फटाका दुकान संचालकों को करना होगा सुरक्षा मानकों का पालन

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 71

बिलासपुर/दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी रूप से फटाका दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अग्निशमन यंत्र रखना आवश्यक होगा। इसके साथ ही उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतने के निर्देश जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने दिए है। फटाका दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कि कपड़ा, बास, बल्ली, रस्सी आदि के स्थान पर अज्वलनशील सामग्री जैसे लोहे के धातु से बने शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। ऐसी सामग्री जो जलने पर जहरीली धुआं देती हो, वह  प्रतिबंधित रहेगी।  
दुकान संचालकों द्वारा नायलोन, सिंथेटिक रस्सी का उपयोग न किया जाए। बांधने के लिए धातु के तार का उपयोग करना होगा। प्रत्येक फटाका दुकान चारों तरफ से एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर बनाई जाए। प्रकाश की व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैम्प एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। फटाका दुकान के क्षेत्र में 100 मीटर के अन्दर आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रतिबंधित होगा। फटाका दुकान परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था होना चाहिए एवं आपातकालीन स्थिति मंे एमरजेंसी लाईट की व्यवस्था होनी चाहिए। विद्युत तारों के ज्वाईंट खुला नहीं होने चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फयुज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बन्द हो जाए। दुकान के आस-पास ट्रांसफार्मर या हाई टेंशन लाईन नहीं होना चाहिए। प्रत्येक फटाका दुकान में 5 किलो क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र कम से कम 2 नग, 1 नग भरी हुई 200 लीटर पानी ड्रम एवं रेत भरी बाल्टी होनी चाहिए। फटाका दुकान परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था कम से कम 100 की दूरी पर होना चाहिए। फटाका दुकान में आपातकालीन सेवाओं के दूरभाष नम्बर यथा पुलिस कंट्रोल रूम, फायर स्टेशन एवं एम्बुलेंस का नंबर अंकित होना चाहिए। अग्निशमन वाहन के मूव्हमेंट के लिए पण्डाल के चारों तरफ 4.5 मीटर का खुला एवं समतल क्षेत्र होना चाहिए तथा यह क्षेत्र सभी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थाें से मुक्त होना चाहिए। दुकान संचालक की तरफ से एक जिम्मेदार व्यक्ति हमेशा फटाका दुकान पर होना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना होने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।  

continue reading
जिले में बनाए जाएंगे 60 संगवारी मतदान केंद्र/संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं

जिले में बनाए जाएंगे 60 संगवारी मतदान केंद्र/संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 77

बिलासपुर/धानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 60 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों कोटा, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, बेलतरा एवं बिलासपुर सहित 06 विधानसभाओं में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टॉफ महिलाएं होंगी। इसी प्रकार जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक, युवा प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक कुल 6 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्यों को संपादित किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में लगभग 3000 महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संगवारी मतदान केंद्रों में से ही 5 मतदान केंद्रों को सुसज्जित कर आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

 

continue reading
 कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 84

मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र दुग्गा के निर्देशानुसार जिले के मतदान केन्द्रो में मूलभूत सुविधा सुदृढ़ रखे जाने हेतु बार-बार मौखिक एवं लिखित रूप से आदेश निर्देश प्राप्त हुये थे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत सचिव राम सुन्दर टांडिया द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता, लापरवाही बरती जा रही है। विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के मतदान केन्द्र क्रमांक 224 बैरागी ग्राम पंचायत ताराबहरा में जनपद सीईओ ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम सचिव द्वारा कार्य में अनियमितता तथा लापरवाही बरतने के कारण जनपद सीईओ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सचिव को मतदान केन्द्र क्रमांक 224 बैरागी ग्राम पंचायत ताराबहरा में मूलभूत सुविधा छाया, पानी, शौचालय उपयोग करने लायक, बिजली, फर्नीचर एवं व्हील चेयर आदि) की व्यवस्था में कमी को पूर्ण करते हुये 02 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु जिला कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित की जावेगी। जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होगें।

continue reading
 निर्वाचन संबंधी शिकायत-समस्या हो तो पर्यवेक्षक के समक्ष करें दर्ज/आम लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल नम्बर जारी/सुबह 9 से 11 तक मिलेंगे पर्यवेक्षक

निर्वाचन संबंधी शिकायत-समस्या हो तो पर्यवेक्षक के समक्ष करें दर्ज/आम लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल नम्बर जारी/सुबह 9 से 11 तक मिलेंगे पर्यवेक्षक

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 70

कोरिया/ पूरे जिले मंे चुनावी तैयारियां जोरो पर है। जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह अवकाष दिवसों तथा देर रात तक एक-एक अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं। कोरिया जिला में आचार संहिता प्रभावषील है। सामान्य पर्यवेक्षक (आई.ए.एस) श्री नारायण चंद्र सरकार तथा (आई.पी.एस) पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियांे का जायजा लेने कोरिया पहुंचे हुए हैं।
बता दें कल 31 अक्टूबर 2023 से शासकीय विश्राम गृह, बैकुण्ठपुर में पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी सुबह 9 से 10 बजे तक तथा सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चन्द्र सरकार सुबह 10 से 11 बजे तक आम लोगों से मिलेंगे साथ ही दोनों वरिष्ठ अधिकारी मोबाइल पर भी उपलब्ध रहेंगे। सामान्य पर्यवेक्षक श्री सरकार का मोबाइल नम्बर 75870-16587 तथा पुलिस पर्यवेक्षक श्री रिजवी का मोबाइल नम्बर 75870-16588 है विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में निर्वाचन एवं निर्वाचन सुरक्षा व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या या शिकायत सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक के समक्ष रख सकते है।

continue reading
नाम निर्देशन के अंतिम दिन 13 लोगों ने जमा किया नामांकन/विस  क्षेत्र क्रं 01 से 10 तथा विस. क्षेत्र क्रे 02 से 11 लोगों के जमा हुये नाम निर्देशन पत्र

नाम निर्देशन के अंतिम दिन 13 लोगों ने जमा किया नामांकन/विस क्षेत्र क्रं 01 से 10 तथा विस. क्षेत्र क्रे 02 से 11 लोगों के जमा हुये नाम निर्देशन पत्र

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 79

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत (01) के लिए  कुल 07 लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किया। समाजवादी पार्टी से फूलमती, छत्तीसगढ़िया पार्टी से संतोषी कोल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से सुखवंती, गण सुरक्षा पार्टी से लल्ला बैगा तथा निर्दलीय से जय सिंह पैकरा, शुभशरण तथा श्रीमती शिमला ने नामांकन दाखिल किया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने 15 नामांकन पत्र जमा किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के लिए 06 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। जिनके नाम इस प्रकार हैं। अयोध्या प्रसाद विरगांठ ने छत्तीगढ़िया पार्टी, ओम प्रकाश अहिरवार ने पिपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक), श्रीमती अरूणा पनिका ने गण सुरक्षा पार्टी, शेख स्माइल तथा लक्ष्मण सिंह उदय ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तथा श्रीमती सुनिता वर्मा ने निर्दलीय से नामांकन दाखिल किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 में कुल 11 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन दाखिल किया है।

 

continue reading
 आमजन हसदेव हाउस में सामान्य प्रेक्षक से कर सकते हैं मुलाकात

आमजन हसदेव हाउस में सामान्य प्रेक्षक से कर सकते हैं मुलाकात

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 90

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर- सोनहत (अ.ज.जा.) तथा 02 मनेन्द्रगढ़ हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री ललीत मोहन रयाल (आई.ए.एस.) (मोबाईल नंबर 7587016671) एवं व्यय प्रेक्षक श्री सौरभ नारायण नायक (आई.आर.एस.) मोबाईल नंबर 7587016673) मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उपस्थित हैं। आम नागरिक व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात सप्ताह में मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक हसदेव रेस्ट हॉउस, नई लेदरी मनेन्द्रगढ़ में उनके समक्ष रख सकते हैं।

continue reading
सामान्य प्रेक्षक ने किया नामांकन कक्ष का निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने किया नामांकन कक्ष का निरीक्षण

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 92

मनेन्द्रगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक श्री ललीत मोहन रयाल (आईएएस) ने आज नामांकन तिथि के अंतिम दिवस पर जिला कार्यालय के भीतर संचालित दोनों नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। श्री ललीत मोहन रयाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (अ.ज.जा.) तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ दोनों नामांकन कक्ष में पहुंचे थे। जहां उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है या नहीं इसके संबंध में उपस्थित संबंधितों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामान्य निर्वाचन शाखा, एमसीएमसी कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत, अभिजीत कौशिक डीआईओ इत्यादि उपस्थित थे।

continue reading
आज अंतिम तिथि तक 6 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र जमा/कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जमा किया नामांकन पत्र

आज अंतिम तिथि तक 6 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र जमा/कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जमा किया नामांकन पत्र

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2023 100

कोरिया / विधानसभा बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 03 के तहत आज नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तक 6 अभ्यर्थियों ने जमा की है। आज अंतिम तिथि तक 13 लोगों ने नामांकन पत्र क्रय किए थे।
आज नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम तिथि में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के मौजदूगी में जमा की है।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भईया लाल राजवाड़े, व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आकाश जायसवाल ने नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।
नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 31 अक्टूबर
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक 2 में मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।
नाम वापसी 2 नवम्बर
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में जमा होगा।
मतदान 17 नवम्बर
कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा। 

continue reading
 सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने ली चुनावी तैयारियों का जायजा/स्ट्रांग रूम एवं नियंत्रण कक्ष जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे सवाल

सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने ली चुनावी तैयारियों का जायजा/स्ट्रांग रूम एवं नियंत्रण कक्ष जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे सवाल

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2023 132

पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार एवं श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी निर्वाचन तैयारी को लेकर पहुंचे कोरिया
कोरिया 
 /कोरिया जिला सहित पूरे प्रदेश में 9 अक्टूबर से आचार संहिता प्रभावशील है। लगातार जिला निर्वाचन अधिकारी व उनके अमले बैठक, दौरा, दिशा-निर्देश, मतदाता जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण में व्यस्त है। बता दें कोरिया में द्वितीय चरण में 17 नवम्बर को मतदान होना है और आज नामांकन पत्र दाखिला करने की अंतिम तिथि भी है।
सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार (आई.ए.एस.) तथा पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी (आई.पी.एस) विधानसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर कोरिया जिले पहुंचे हुए हैं। आज सुबह दोनों पर्यवेक्षक श्री नारायण चन्द्र सरकार और श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी, रामानुज शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय, बैकुण्ठपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। वहां उपस्थित अधिकारियों से मतदान, मतगणना आदि तैयारियों के बारे में सवाल भी पूछे।
दोनों पर्यवेक्षक कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष जाकर पंजी संधारण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। नियंत्रण कक्ष में उन्होंने शिकायत, सुझाव के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी जानकारी या समस्या दूरभाष पर आते ही अपने मातहत अधिकारियों को अवगत कराएं और निर्धारित समय पर उसका निराकरण भी करें। एमसीएमसी कक्ष में जाकर संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों से पैड, फेक न्यूज तथा विज्ञापन आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पर्यवेक्षकों ने आर.ओ. कक्ष जाकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नामांकन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वैसे तो हर कार्य महत्वपूर्ण होता है लेकिन निर्वाचन कार्य बहुत ही जिम्मेदारी व गंभीर पूर्वक कार्य होते हैं, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का अध्ययन करते हुए कार्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से जरूर जानकारी लें। पुलिस पर्यवेक्षक श्री मोहम्मद अख्तर रिजवी ने सुरक्षा तथा वाहन संबंधी जानकारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले में शांति के साथ मतदान व मतगणना करने पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों को मतदान स्थल पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इस पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने पर्यवेक्षकों को मतदान की तैयारी, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, नियंत्रण कक्ष, मतदान केन्द्रों तथा पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने पर्यवेक्षकों को एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी., नाके, जांच, कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू उपस्थित थे।

continue reading
कलेक्टर पहुँचे संवेदनशील क्षेत्र गुमलवाड़ा के मतदान केंद्र का निरीक्षण पर ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

कलेक्टर पहुँचे संवेदनशील क्षेत्र गुमलवाड़ा के मतदान केंद्र का निरीक्षण पर ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2023 23

बस्तर/जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.   जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र के गुमलवाड़ा के मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे थे। उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले निर्वाचन में गुमलवाड़ा में 84 प्रतिशत मतदान किया गया था, इस पर कलेक्टर ने मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता की  सराहना की।

 कलेक्टर  और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा ने इससे पूर्व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के वनरेबल मतदान केंद्रों प्राथमिक शाला फ्रेजरपुर, प्राथमिक शाला जाटम, प्राथमिक शाला नानगुर मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के सामने मतदान केंद्र की पूरा विवरण का उल्लेख करने वाली जानकारी को  प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
continue reading

dpboss