Breaking News
ताज़ातरीन
राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुआ ई.व्ही.एम. मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन
मनेन्द्रगढ़/21 अक्टूबर 2023/ विगत दिवस 20 अक्टूबर 2023 को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के रिटर्निंग ऑफिसर श्री मूलचन्द चोपड़ा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अभिलाषा पैकरा एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव के लिए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ई.व्ही.एम. और व्ही.व्ही. पैट मशीनों का प्रथम लेवल रेंडमाइजेशन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों में ईवीएम एवं व्ही.व्ही.पैट मशीनों का उपयोग करने से पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ई.व्ही.एम आबंटन की प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों और आपत्तियों की आशंका को खत्म किया जाता है। ईएमएस सॉफ्टवेयर से कंप्यूटर उपलब्ध सभी ई.व्ही.एम के नंबरों की सूची को दर्ज किया जाता है। फिर ईएमएस सॉफ्टवेयर अपने आप इन मशीनों को विधानसभाओं के बीच वितरित कर देता है। जिसके बाद कोई दल यह आरोप नहीं लगा सकेगा कि जानबूझकर कोई मशीन किसी विशेष विधानसभा अथवा बूथ में भेजी गयी है।
राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराया गया। रैण्डमाइजेशन के पश्चात् प्रिन्ट आउट निकालकर सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गयी। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के सदस्यों को नामांकन फॉर्म से संबंधित जानकारी भी दी गयी।
इस अवसर पर राजनैतिक दल के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अशोक श्रीवास्तव, भाजपा से आशीष मजूमदार, आप पार्टी से राजेश भगवानी, विशेष सोनी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से आर्य राज डेविड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार, तहसलीदार नीरज कांत तिवारी, यादवेन्द्र कैवर्त, डीआईओ अभिजीत कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सरगुजा संभागायुक्त जिले के स्वीप कार्यक्रम हुई शामिल/नये मतदाताओं वोट करने किया आह्वान/दिव्यांग और 80 प्सल बुजुर्ग मतदाताओं प्रोत्साहित करने दिया संदेश
मनेन्द्रगढ़/ एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जिला कार्यालय निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुई। स्वीप कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
उन्होंने वहां पर डाक मतपत्र मतदान दलों का प्रशिक्षण कुल 16 महिलाओं को सुविधा केंद्र के लिए कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा कराया जा रहा था उसने बातचीत की। उन्होंने उनसे प्रशिक्षण के बारे में पूछा। जिसमें प्रारूप 12 12क, 13क ख ग, की एवं 80 प्लस दिव्यांग मतदाताओं के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षार्थियों ने बताया कि ये मददाता कैसे मतदान करेंगे। संभागायुक्त ने स्वीप कार्यक्रम में सम्मलित होकर नवीन मतदाताओं को मतदान देने के साथ ही अपने परिवार तथा आस पास के दिव्यांग तथा 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं प्रेरित करने कहा। उन्होंने बच्चों को अपने माता पिता को प्रेरित करने के लिए उत्साहित किया और कहा लोकतंत्र में मतदान करना हमारा कर्तव्य और अधिकार है। उन्होंने नये मतदाताओं को सोशल मीडिया पर पहली बार वोट डालने वाला फोटो शेयर करने कहा। उन्होंने नवीन मतदाताओं का मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने स्काउट एवं गाइड के बच्चों को बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं मतदान दिवस के दिन सहयोग करने कहा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, नये मतदाताओं को चुनाव कराने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वीप के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए हस्ताक्षर भी किया और मतदाता सेल्फी जोन में फोटो खिचवाया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, डीईओ अजय मिश्रा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी
बिलासपुर/जिले में नवरात्रि, दशहरा (रावण दहन) एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी किये है।
जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन की ड्यूटी नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली के साथ थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, रावण दहन स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान एवं विसर्जन स्थल पचरी घाट जूना बिलासपुर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी की ड्यूटी थाना क्षेत्र सिविल लाईन एवं रावण दहन स्थल पुलिस ग्राउण्ड, सकरी तहसीलदार श्री प्रकाश चंद साहू की ड्यूटी थाना क्षेत्र तोरवा एवं रावण दहन स्थल रेलवे फुटबाल ग्राउण्ड, अतिरिक्त तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता की ड्यूटी थाना क्षेत्र सरकण्डा एवं रावण दहन स्थल नूतन चौक, सरकण्डा एवं विसर्जन स्थल सरकण्डा पुल के पास तथा छठघाट, नायब तहसीलदार श्री हितेश कुमार साहू की थाना क्षेत्र तारबाहर एवं नायब तहसीलदार की ड्यूटी श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी की ड्यूटी थाना क्षेत्र कोनी में लगाई गई है।
शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान/जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने कॉलेज एवं स्कूलों में स्वीप के विविध कार्यक्रम
बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया जा रहा है। गांव गांव से लेकर शहर तक इन कार्यक्रमों से मतदाताओं में जागरूकता आ रही है और बड़ी संख्या में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरपाली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाने, शपथ ग्रहण एवं स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों द्वारा बनाई गई पोस्टर की प्रदर्शनी शीघ्र जिला पंचायत परिसर में लगाई जाएगी ताकि मतदाता प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या मंे मतदान करें। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा, सीपत स्थित मदनलाल शुक्ला कॉलेज, डीएलएस कॉलेज, नवापारा के डीपी शुक्ला स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय एवं साईंस कॉलेज मंे एक दिया एक वोट और मतदान के लिए एक दीप जैसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित किया गया। डीपी विप्र महाविद्यालय में पतंग सजाओं प्रतियोगिता की गई।
जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
स्वीप साइकिल रैली/मतदाताओं को जागरूक करने शहर में निकलेगी विशाल साइकिल रैली/कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील
बिलासपुर/शहर में मतदाता जागरूकता के लिए विशाल स्वीप साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 22 अक्टूबर को सवेरे 7.30 बजे अरपा रिवर व्यू (अरपा रिवर फ्रंट) से शुरू होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण साइकिल रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली में तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें, एनएसएस कैडेट्स सहित आम नागरिक शामिल होंगे। साइकिल रैली अरपा रिवर फ्रंट से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी कॉलेज चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, ईदगाह चौक होते हुए सिम्स चौक में लखीराम ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। कलेक्टर ने रैली में जिले के लोगों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। यह रैली आईडीबीआई बैंक द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर विधान सभा हेतु लिया पहला नामांकन पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी व अन्य समर्थक रहे मौजूद, 26 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन
बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आज से ही द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र की खरीदी और दाखिले किए जा सकेंगे। कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधानसभा के लिए शनिवार को भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने पहला नामांकन पत्र लिया। प्रदेश के पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े ने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंच कर नामांकन फार्म खरीदा।

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन पत्र/पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फार्म/नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा जमा
कोरिया/ आज से जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत द्वितीय चरण के नामांकन भरने का कार्य शुरू हो गया है।
बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। वहीं चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन पत्र डालने की तिथि भी जारी कर दी गई है। कोरिया जिले में द्वतीय चरण में चुनाव होंगे। आज नामांकन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तीन प्रत्याषी भारतीय जनता पार्टी के श्री भईयालाल राजवाड़े, आम आदमी पार्टी से श्री आकाष जायसवाल के अलावा श्री सोमेष साय विष्वकर्मा ने नामांकन फार्म लिए हैं। निर्वाचन का संचालन नियम, 1961 के अधीन नामनिर्देशन से संबंधित प्रारूप 1 नियम 3 के तहत निर्वाचन की सूचना पटल में चस्पा भी की गई है।
दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र होगा जमा
बैकुण्ठपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न) सुबह 11 बजे पूर्वाह्न और 3 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक दो पर रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अंकिता सोम, अनुविभागीय अधिकारी (रा) बैकुण्ठपुर या सहायक रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अमृता सिंह, तहसीलदार बैकुण्ठपुर को अधिसूचित किया गया है। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान एवं समय पर प्राप्त करना होगा।
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा 31 अक्टूबर
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक 2 में मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी।
नाम वापसी 2 नवम्बर
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष क्रमांक 2 पर जमा होगा।
कोरिया जिले में मतदान 17 नवम्बर
कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सा
कोरिया जिले में मतदान 17 नवम्बर
कोरिया/जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा। आज जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाकर आवश्यक जानकारी व सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना भी किया।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदो को कोरियावासियो ने किया याद/कोरिया के बहादुर बेटों ने माटी का बढ़ाया मान
शहीद परिवारों को किया सम्मान/हम सबके लिए भावुक व गर्व का दिन है- कलेक्टर
जवानों के बहादुरी और बलिदान हरदम देती है प्रेरणा-एसपी
कोरिया/21 अक्टूबर भारत के उन प्रमुख दिवस में शामिल है, जिसमें, बहादुरी, त्याग, बलिदान और देश प्रेम के लिए अपने प्राणों के न्योछावर करने वाले उन तमाम जवानों को याद किया जाता है।
आज 21 अक्टूबर को देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले जवानों की शहादत को याद करने के लिए पुलिस लाइन, बैकुंठपुर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, एमसीबी जिले के एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोरिया के बहादुर बेटों ने भी माटी का मान बढ़ाया। कोरिया वैसे तो प्राकृतिक संसाधनों से भरे जिले हैं। लेकिन यहाँ के बहादुर बेटों ने भी अपनी जीजिविषा, देश प्रेम और त्याग के लिए भी जाने जाते हैं उपनिरीक्षक श्री संतोष एक्का, आरक्षक श्री राजेश पटेल, श्री बृज भूषण लाल श्रीवास्तव और श्री हुसनैन अंसारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना नक्सली व देश के दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त हुए थे।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पुलिस लाइन में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भावुक पल है तो गर्व करने का दिन भी है, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने कहा कि इन शहीद जवानों के नेक कार्य हमें हरदम प्रेरणा देती रहेगी।
बता दें भारत के तिब्बत में 2,500 मील लंबी चीन के साथ सीमा है। 1959 में आज ही के दिन 10 बहादुर पुलिस कर्मियों ने हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक,अधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार और आम नागरिक भी पहुंच कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो शिक्षकों को नोटिस जारी
मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा के पश्चात जिले में आदर्श आचार सांहिता लागू है। जानकारी के अनुसार श्री टी. विजय गोपाल राव व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ई-संवर्ग) मनेन्द्रगढ़ द्वारा सोशल मीडिया पेज पर श्री गुलाब कमरो कांग्रेस प्रत्याशी भरतपुर-सोनहत को बधाई एवं शुभकामनाओं का संदेश भेजा था। इसी प्रकार श्री उदय सिंह शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला भगवानपुर प्रताप सिंह विकासखण्ड भरतपुर द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर श्री टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिकापुर को संबोधित करते हुए ठीक साल भर पहले सीजीटीए का मनेन्द्रगढ़ में आहूत हुए कार्यक्रम का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने उक्त कथन को संज्ञान में लेते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है, निर्धारित समयावधि पर जवाब प्रस्तुत न किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
आयोग द्वारा जिले में तीन व्यय प्रेक्षक नियुक्त
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चालू विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक प्रेक्षक को दो विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री आर.भूपति (आईआरएस 2009) बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री अजय कुमार अरोरा (आईआरएस 2011) तथा कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री हर्षद सदाशिव आराधी व्यय प्रेक्षक होंगे। जिला पंचायत भवन में उनके लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। तीनों प्रेक्षक 21 अक्टूबर को प्रथम चरण के दौरे पर बिलासपुर पहुंच जाएंगे।
सरगुजा संभागायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण/स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के दिये निर्देश
भरतपुर-सोनहत 01 एवं मनेन्द्रगढ़ 02 दोनों रिटर्निंग आफिसर कक्ष का किया मुआयना
मनेन्द्रगढ़/ सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पहुंची थी। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों एवं निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में आयुक्त महोदया सरगुजा संभाग की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अनिल सिदार सहित निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संभागायुक्त को जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जिले की भौगोलिक जानकारी देते हुए, जनसंख्या, वोटरों की संख्या के साथ मतदान केन्द्रों, एफएसटी, एसएसटी, व्हीएसटी, व्यय निगरानी दल की भी जानकारी दी।
संभागायुक्त ने आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या निर्वाचन दल में होती है तो तत्काल वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन लेकर समस्या का निराकरण करें। सर्वप्रथम उन्होंने जिले में अब तक नये मतदाओं के पंजीयन तथा ईपीक कार्ड की जानकारी ली। मतदाता पंजीयन नोडल द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक 24500 लोगों का नाम जोड़ा गया है। तथा अभी तक आयोग से प्राप्त सभी ईपिक कार्ड का वितरण पोस्ट ऑफिस के माध्यम से किया जा चुका है। उन्होंने सी-विजील की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये, सी-विजील में सही जानकारी अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, व्हीएसटी दल की प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने सिजर मैनेजमेंट की प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि बैंकों को आदर्श आचार संहिता मेें सिजर प्रक्रिया के बारे में अवश्य बताये कि निर्वाचन के दौरान बैंक के द्वारा एटीएम में पैसा रिफिल करने के क्या मानक प्रचालन प्रक्रिया है। उन्होंने राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मशीन की रेडमाइजेशन की स्थिति से अवगत होते हुए यथाशीघ्र रेडमाइजेशन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चुनाव आयोग सभी चीजों को लिखित रूप में लिपिबद्ध कर लिया है। आपको निर्वाचन के दौरान कोई भी समस्या आती है तो उसका निराकरण भी वही से होना है। आप लोगों को किसी प्रकार मार्गदर्शन की जरूरत है तो राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी बैठे उनसे मार्गदर्शन ले। निर्वाचन एक टीम वर्क काम है, इसे टीम के साथ समन्वय बनाकर सफल बनाने का प्रयास करें। यदि आप निर्वाचन की तैयारी पहले से ही कर लेंगे और किस फॉर्मेट में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध करानी है यह सुनिश्चित कर लेंगे तो कार्य दिवस के दिन आपको किसी भी प्रकार की समस्या से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही संभागायुक्त द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में निर्वाचन के लिए की जाने वाली व्यवस्था का मुआयना किया। नामांकन की प्रक्रिया विधानसभा वार कौन से कक्ष में होनी है इसके संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन से संबंधित स्थापित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण भी किया। जिसमें सी-विजिल, एमसीएमसी सेल, ईईएम कंट्रोल रूम इत्यादि शामिल थे।
इस दौरान रिटर्रिनिंग ऑफिसर भरतपुर-सोनहत श्री मूलचंद चोपड़ा, रिटर्रिनिंग ऑफिसर मनेन्द्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूडिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, सी-विजील नोडल बिजयेन्द्र सारथी, पीएलओ नोडल संजय कुमार ठाकुर सहित अन्य नोडल अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
निर्वाचन संबंधी कार्यशाला का आयोजन
बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर आज कुदुदंड स्थित कार्यालय जिला सेनानी नगर सेवा एवं जिला अग्निशमन अधिकारी बिलासपुर के होमगार्ड लाइन में एक दिवसीय निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा कार्यशाला में विधानसभा चुनाव 2023 में ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा के संचालक श्री एसके ठाकुर, जिला सेनानी श्री दीपांकर नाथ, तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन एवं होमगार्ड के 272 जवान उपस्थित रहे।
नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से, तैयारियां पूर्ण/जिला कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसके साथ ही जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन लेने का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए जिला कार्यालय में तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अफसरों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।
बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीट के लिए विधानसभा चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करने नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए सभी विधानसभा में अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय के अलग-अलग छह कमरों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह के वितरण करने के लिए व्यवस्था की है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार सहित कुल पांच लोग आरओ कक्ष में जा सकेंगे एवं सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किये जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र 25 कोटा का नामांकन पत्र नजूल न्यायालय के कक्ष क्रमांक 38 में लिया जाएगा। कोटा एसडीएम अमित कुमार सिंह नाम निर्देशन पत्र स्वीकार करेंगे। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 के लिए कलेक्टोरेट में प्रथम तल में ही कक्ष क्रमांक 44 भू अभिलेख शाखा में तखतपुर एसडीएम श्री सूरज साहू के द्वारा नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 के लिए अभ्यर्थी कलेक्टोरेट में एक कक्ष क्रमांक 26 न्यायालय भाड़ा नियंत्रक के कक्ष में जमा कर सकेंगे। बिल्हा एसडीएम श्री हरिओम द्विवेदी को यहां रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र कक्ष क्रमांक 25 में न्यायालय मजिस्ट्रेट कक्ष में जमा होंगे। बिलासपुर के एसडीएम श्री सुभाष सिंह राज को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। मसतूरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 में नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलेक्टोरेट में कक्ष क्रमांक 35 में अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यहां अनुविभागीय अधिकारी श्री बजरंग सिंह वर्मा को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 के लिए अपर कलेक्टर श्री रामधारी कुरुवंशी को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी अपर कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 50 में अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यही पर नामांकन पत्रों की जांच तथा चुनाव चिन्ह का वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट के सामने दोनों ओर बैरिकेट्स लगाए गये है एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
अधिकारियों कर्मचारियों से कहा आपके भरोसे हैं शतप्रतिशत मतदान की जिम्मा कोरिया जिले की माताएं मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें

नावी कार्य में लगे केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों को मिलेगा निशुल्क उपचार/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से होगा इलाज
कोरिया/ प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरिया जिले में द्वितीय चरण में मतदान होगा। इसी कड़ी में शान्ति पूर्वक निर्वाचन कार्य सम्पन्न हो इसके लिए जिले में अस्थायी तौर पर केंद्रीय सशत्र बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।
निर्वाचन के दौरान कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में जवानों के घायल होने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार प्रदान कराने की व्यवस्था की गई है। घायल जवानों के उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम अनुबंधित अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी ताकि जवानों को उपचार संबंधित किसी तरह की दिक्कत ना हो।
मतदाता जागरूकता : मितानिन दीदियों ने ली मतदाता शपथ
बिलासपुर/जिला प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के तहत स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बोदरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। सांस्कृतिक दल द्वारा मतदाता जागरुकता के संबंध में संुदर प्रस्तुति दी गई।
‘सुबह का आगाज, स्वीप के साथ’ कार्यक्रम/विवेकानंद उद्यान में नागरिकों ने सेहत के साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
बिलासपुर/शहर के विवेकानंद उद्यान में आज सुबह सैर और योगा करने आए नागरिकों ने सेहत के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने का संकल्प लिया। लोगों ने न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग अपितु अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का जिम्मा लिया। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लगातार स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज सवेरे 7 बजे विवेकानंद उद्यान में सुबह का आगाज स्वीप के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वृद्ध, युवा, महिलाओं ने जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल के साथ मिलकर शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान का संकल्प दोहराया तथा स्वयं के आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ ली। इस आयोजन में लाफ्टर एवं योगा क्लब के सदस्यों ने शामिल होकर हंसो और हंसाओं का भी संदेश दिया। स्वीप पर आधारित क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सही उत्तर देने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया तथा स्वीप का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ -
स्वीप कार्यक्रम के तहत औद्योगिक क्षेत्र तिफरा के औद्योगिक केंद्र ब्लैक डायमण्ड मोटर्स प्राईवेट लिमिटेड में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी : कलेक्टर/कलेक्टर ने प्रशिक्षण में दिए महत्वपूर्ण टिप्स
बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रार्थना भवन में सेक्टर अधिकारियों, उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल के लिए आयोजित प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण में कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी है। सेक्टर ऑफिसर की हैसियत सेक्टर मजिस्ट्रेट की तरह होती है। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में मौजूद लोगों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना हमारा उद्देश्य है। चुनाव संबंधी हर प्रकार के कामकाज के लिए चुनाव आयोग के निर्देश बहुत ही स्पष्ट एवं पारदर्शी है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आत्मसात कर लें। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 153 सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों की क्लास भी ली। प्रशिक्षण से संबंधित सवाल पूछे और उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। कलेक्टर ने बताया कि मतदान पूर्व दिवस की तैयारी में मतदान दलों को सामग्री सहित मतदान केंद्रों में सुरक्षित पहुंचाना, किसी भी प्रकार की शंका होने पर समाधान करना तथा कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करने का दायित्व सेक्टर अधिकारी का है। सेक्टर ऑफिसर अपने पास रिजर्व मतदान सामग्री एवं कार्मिक रखेंगे, जिससे आवश्यकता वाले केंद्रों में पूर्ति की जा सके। सेक्टर अधिकारी कंट्रोल रूम को हर दो-दो घंटे में वोटिंग पर्सेंटेज की जानकारी देंगे। उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी टीम को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपको पूरी शक्तियां दी गई है। हर एक चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जंाच पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से करें। उन्होंने कहा कि दोनों टीम आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर एवं किसी भी माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहंुचे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम द्वारा इलेक्शन मैनेजमेंट, लॉ एंड आर्डर, ईव्हीएम की फंक्शनिंग एवं चुनाव से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। सेक्टर अधिकारियों से कहा गया कि वे सभी घटकों जैसे मतदान अधिकारी, नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम, रिटर्निंग ऑफिसर, बीएलओ इत्यादि का मोबाईल नंबर नोट करके रखें। सेक्टर ऑफिसर के वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से उनके वाहन की निगरानी रखी जाएगी।












