Breaking News
ताज़ातरीन
मतदान दल के रूप में निर्वाचन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी तैयार रहें - डॉ चतुर्वेदी सीईओ
कोरिया/विधानसभा निर्वाचन में संलग्न मतदान दल कार्य के लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह से मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने की जानकारी हो। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सभी अधिकारी कर्मचारियों का क्रमशः प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस अनुक्रम में मतदान दल गठन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता के अनुसार सभी को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष और ऑडिटोरियम में मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित अतिरिक्त शासकीय कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि मतदान केंद्र में आपके द्वारा की जाने वाली सभी प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित हैं, आपको केवल उनका सही तरीके से निष्पादन करना है। आपको सभी यूनिट को संलग्न करना, मॉक पोल करवाना, उसके रिकॉर्ड हटाना और फिर पूरी मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सम्पादित करवाना होगा। किसी भी कठिन स्थिति में बिना किसी घबराहट के आपको निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्यवाही करनी है। कोई भी अतिरिक्त निर्णय लेकर कुछ भी न करें। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षुओं से उन्होंने क्रम से प्रशिक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न पूछे और उनके निराकरण की जानकारी प्रदान की। मतदान कार्य पूरा कराने के बाद केंद्र से निकलने के पश्चात सीधे स्ट्रांग रूम आने के बारे में जानकारी देने के साथ उन्होंने कहा कि केंद्र से निकलकर ईव्हीएम मशीन और दस्तावेज जमा कराने तक आप पूरी सजगता से कार्य करें। इस दौरान मास्टर ट्रेनर और 200 प्रशिक्षुओं के साथ सभी मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
एमसीबी जिला में सतत् स्वीप जन जागरूकता अभियान जारी
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शनमें जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई प्राचार्य शासकीस विवेकानन्द पी.जी. महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के संयोजन में एमसीबी जिला में सतत् स्वीप जन जगारूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में आज हसदेव एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, को प्रातः कालीन प्राथर्ना के उपरान्त सारगर्भित मतदाता जागरूकता व्याख्यान देते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा बताया गया कि आप सबको ईपीक कार्ड मिल चुके होगे, आप सभी 17 नवम्बर 2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करें। इस वर्ष निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से उपर के मतदाता, बिमार वृद्ध, दिव्यांग मतदाता को मत दिलाने पोलिंग पार्टी उनके घर जाकर मतदान कराने जायेगी। उन्होने सभी लोगों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 5 व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके उपरान्त कलेक्टर द्वारा मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर हसदेव एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बिश्नोई ने जागरूकता उद्बोधन दिया एवं जन जागरूकता नारे लगाये। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, महाप्रबंधक (बचाव सेवाएं) मनोज विश्नोई, भू राजस्व अधिकारी संजय सिन्हा, विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारी संजय पाण्डेय, सिक्योरिटी ऑफिसर मेजर कृपाल सिंह, फाहद अहमद, अमन नामदेव कार्मिक प्रबंधक, अन्य अधिकारीगण एवं स्टाफ ने मतदान करने का संकल्प लिया। हसदेव एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा द्वारा प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
03 मतदान केंद्रों का हुआ स्थल परिवर्तन
निर्वाचन आयोग के अनुमोदन उपरांत स्थल परिवर्तन की सूचना राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों का प्रदान कर दी गयी है तथा इस आशय की जानकारी सूचना पटल पर भी चस्ता कर दी गयी है।
बैठक में राजनीतिक दल के बहुजन समाज पार्टी से रमाकांत प्रसाद मौर्य, हरिशंकर, कांग्रेस से सौरभ मिश्रा, भाजपा से आशीष मजूमदार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामजीत पनिका, हीरा लाल पनिका, करन सिंह इवनाती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से आर्य राज डेविड, शिरीष नायर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, एसडीएम विजयेन्द्र सारथी, बी.एस. मरकाम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विधानसभा निर्वाचन 2023/निर्वाचन में भोजन व्यवस्था के लिए निविदा 2 नवम्बर तक
बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन में जिले में भोजन व्यवस्था हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा निविदा 2 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक मंगाई गई है। निविदा उसी दिन शाम 5 बजे खोली जाएगी। निविदा के लिए प्रतिभूति के रूप में 50 हजार रूपये बैंक ड्राफ्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर के नाम से निविदाकार को सेक्यूरिटी डिपाजिट राष्ट्रीयकृत बैंक का जमा करना होगा। निविदा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं निर्देश इस कार्यालय के वेबसाईट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन bilaspur.gov.in पर एवं कार्यालयीन अवधि में जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते है।
कलेक्टर-एसपी ने किया मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी संतोष सिंह ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। हर बार की तरह इस दफा भी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना इसी स्थल पर होगी। मतदान सामग्रियों का वितरण भी 16 नवम्बर को सवेरे इसी परिसर से किया जाकर दलों को रवाना किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, कॉलेज के प्राचार्य बलवीर सिंह चावला सहित सभी छह विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसर सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री शरण ने चुनाव आयोग द्वारा जारी चेकलिस्ट के अनुरूप तमाम तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की सिविल वर्क के काम 28 अक्टूबर को शाम तक पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए। जिले की सभी छहों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के लिए अलग-अलग हॉल एवं कमरे चिन्हांकित किए गए है। भवन के नीचे भू-तल पर मतगणना एवं इसके ठीक उपर स्ट्रांग रूम तैयार किये गये हैैं ताकि इव्हीएम मशीनों का परिवहन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके। स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशीने सीलबंद कमरे में सुरक्षित रहेंगी। रूम के अंदर एवं बाहर दोनों जगहों पर अग्निशमन व्यवस्था होगी। मालूम हो कि इव्हीएम मशीनें फिलहाल जिला कार्यालय परिसर स्थित भण्डार गृह में सुरक्षित रखे गये हैं। सेकण्ड रैण्डमाईजेशन के तत्काल बाद 4 नवम्बर को इन्हें स्ट्रांग रूम ले जाया जायेगा। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी इस पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं। पूरे भवन के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीव्ही स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जायेगी। बिजली विभाग को आपात जरूरत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रूप से जनरेटर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने परिसर में प्रस्तावित ऑब्जर्वर कक्ष, डीईओ कक्ष, नियंत्रण कक्ष, मीडिया सेन्टर, पार्किंग, केन्टीन आदि व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर स्थल चिन्हांकित किया एवं तैयारी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होने के बाद इव्हीएम मशीनंे इसी स्थल पर रखी जायेंगी। 3 दिसम्बर को मतों की गणना यहां की जायेगी।
श्रमदान में गूंजा, एक ही नारा मतदान करेगा बिलासपुर हमारा/हजारों की संख्या में श्रमिकों ने मतदान करने एवं कराने का लिया संकल्प
बिलासपुर/चुनाव आयोग का शत प्रतिशत मतदान का संदेश जिले में समाज के सभी तबकों में प्रभावकारी तरीके से पहंुच रहा है। इसी क्रम में आज श्रमिकों ने आगामी 17 नवम्बर को हजारों की संख्या में मतदान करने और कराने का संकल्प लिया। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे से समूचा बिलासपुर गूंज उठा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आज जिले में सभी जगहों पर श्रमिकों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने मस्तूरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। उन्होंने सभी से मतदान करने और कराने का संकल्प लेने की अपील की। चारो ब्लाकों के सभी पंचायतों में श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली। कार्यक्रम में नववधु एवं नव मतदाताओं का भी सम्मान किया गया। श्रम विभाग द्वारा शनिचरी चावड़ी, चिंगराजपारा, बृहस्पति बाजार चावड़ी, फल सब्जी मंडी तिफरा, नगर पालिका कोटा, दोमुहानी, बेलतरा, रहंगी सहित अन्य जगहों पर श्रमिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी में स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अग्रवाल की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया एवं श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में दुर्गा ऑयल, ब्लैक डायमंड, नर्मदा ड्रिंक्स, डिलक्स स्टील, बीईसी फर्टिलाइजर, केएस प्रोडक्स, शिवांगी फूडस, सत्या सर्विस सेंटर, महेंद्रा ऑटो सेन्टर एवं के पान सुगंध प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 500 श्रमिक शामिल हुए।
पांचवे दिन आज 23 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन/निक्षेप राशि जमा कर 33 लोगांे ने नाम निर्देशन पत्र कराया इश्यू
बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पांचवे दिन आज 23 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 33 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री मनोज टंडन, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री तरूण किशोर विश्वकर्मा, श्रद्धा सैमसन कुल 4 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री रामबनवास जगत, श्री श्याममुरत कौशिक, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री गीताराम साहू, श्री मोहन लाल मिश्रा कुल 5 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से श्री चंद्रकांत रात्रे, उत्तरा कुमार जोशी, श्रीमती संतुला देवी पाटले कुल 3 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री रामशरण यादव, श्री अरूण तिवारी, श्री माधोराम कैवर्त, श्री सुशांत शुक्ला, श्री रामकुमार सूर्यवंशी, श्री प्रहलाद कुमार यादव कुल 6 उम्मीदवारों ने इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र श्री श्याम सुुंदर कौशिक, श्री धनीराम यादव, श्री शिव नारायण ध्रुव, श्री मनोज ठाकुर एवं जागेश्वर सोनी कुल 5 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया है। श्री अमर अग्रवाल, श्री दिलीप लहरिया, ट्विंकल मौर्य, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, श्री जसबीर सिंह, श्री सियाराम कौशिक, श्री हेमचंद मिरी, श्री पंकज जेम्स, श्री अटल श्रीवास्तव एवं अपराजिता मंडल ने आज नामांकन पत्र का दूसरा सेट भी दाखिल किया। इस बीच 28 अक्टूबर चौथा शनिवार एवं 29 अक्टूबर को रविवार के दिन शासकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री रामेश्वर साहू, श्री संजीव खाण्डे, श्री दिनेश प्रताप सिंह खुसरो निखिल कुल 3 उम्मीदवार, कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री मुकेश कौशिक, श्री आशुतोष कुमार लहरे, श्री जावेद खान कुल 3 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री विकास कुमार चतुर्वेदी, श्रीमती आराधना मिश्रा, श्री राजपाल टंडन, श्री रंजीत बंजारे, श्री सूरज मिरी डहरिया, श्रीमती सारिका बेगम खान, श्री परमानंद मंहत, श्री सूरज कुमार अनंत कुल 8 उम्मीदवार, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री जीवन लाल पटेल, श्री वेदमणी सिंह, श्री अजय पानीकर, श्री शेखर बंजारे, श्री नरेन्द्र रात्रे, श्री निलेश विश्वास, श्री राजकुमार सतनामी, श्री लक्ष्मण पाठक, श्री बैजनाथ मिश्रा, श्री मुकेश कुमार चंद्राकर, श्री धनेन्द्र चंद्रवंशी कुल 11 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री हीरालाल, श्री संतोष मेश्राम, श्री राकेश यादव, श्री लवकुश कुमार साहू, श्री खोरबहरा राम साहू, श्री संतोष कुमार साहू कुल 6 उम्मीदवार एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र श्री प्रेमचंद जायसी एवं सुखमनी डहरिया ने कुल 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है।
मतदान दिवस 17 नवंबर के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित
मनेन्द्रगढ़/ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में मतदान द्वितीय चरण अर्थात् 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) में उल्लेखित प्रावधानों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पत्र में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधान सभा निर्वाचन-2023 हेतु जिले में स्थापित शासकीय संस्थाओं, कार्यालयों, सभी कारखानों तथा गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों को मतदान के दिन अर्थात 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को सवेतन अवकाश स्वीकृत किया जाता है। जिले के ऐसे समस्त कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घण्टे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अन्तर्गत आते है। उनके काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जायेगी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो तथा भाजपा प्रत्याशी रेणुका ने जमा किया नामांकन
दोनों विधानसभा के लिए अब 26 अभ्यर्थियों लिया नामांकन फॉर्म
अब तक 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन
मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए आज कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत तथा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह ने नामाकंन पत्र जमा किया। इसी प्रकार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने भी नामाकंन पत्र जमा किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चन्द्र सिंह ने विधासभा अध्यक्ष चरणदास महंत तथा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं श्याम बिहारी जासवाल ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भईयालाल राजवाडे़ की उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा किया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी श्री आदित्य राज डेविड ने तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी महेश प्रसाद ने नामांकन पत्र जमा किया। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नामांकन पत्र अभ्यर्थियों ने लिया है। इनमें से 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा कर दिया है।
पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर ने लिया जायजा/नौ सौ कर्मी ले रहे हैं एक साथ प्रशिक्षण/सावधानी एवं जिम्मेदारी से ले प्रशिक्षण- लंगेह
कोरिया/विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल रामपुर में आज से पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रशिक्षण स्थल पहुंच कर प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी-कर्मचारियों से ई.व्ही.एम मशीन के संचालन सहित कई विषयों पर चर्चा की और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा, उतना ही चुनाव कार्य के निष्पादन में सुगम होगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01 में करीब नौ सौ कर्मचारी अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से बतौर परीक्षा के माध्यम से 50 नंबर के प्रश्न भी पूछे जा रहे है, जिसमें 40 अंक पाना अनिवार्य है। ऐसे प्रशिक्षणार्थियों सही जानकारी नहीं देने पर उन्हें पुनः प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की गई है।
श्री लंगेह ने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी ई.व्ही.एम व वी.वी.पी.ए.टी. मशीन के संचालन स्वयं करके देखें ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मास्टर ट्रेनर से जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण ले ताकि मतदान केन्द्रों में किसी प्रकार की व्यवधान न हो। उन्होंने मतदान तिथि के पूर्व तथा मतदान के दिन समस्त व्यवस्थाएं अवश्य सुनिष्चित कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षकों को ई.व्ही.एम द्वारा मतदान की कार्य प्रणाली, मतदान दलों द्वारा ई.व्ही.एम को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम में इरर का निराकरण, ई.व्ही.एम के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली मतदान के दौरान सावधानी एवं आवश्यक प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की सीलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मतदान दलों को प्रदान करने एवं मतदान दल के सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी 30 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार बैकुण्ठपुर में प्रशिक्षण आयोजित है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपस्थित रहें।
झगराखाण्ड, खोगापानी कॉलरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित/बहकावे में कभी ना आना सोच समझकर बटना/कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़/ छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन में विधनासभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत वेस्ट झगराखण्ड, खोगापानी के भूतिगत परियोजना में मतदान के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरेन्द्र दुग्गा कलेक्टर एवं डॉ. विश्नोई ने मतदाताओं के लिए प्रेरक उब्दोधन दिए। सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारी, कामगार मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों जैसे- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोड दो, वोड डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, यह है सब की जिम्मेदारी डालें वोट सभी नर नारी, वोट डालने बूथ पर जाएं लोकतंत्र का पर्व मनाएं, बहकावें में कभी ना आना सोच समझकर बटना आदि नारों के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बी.विनोद, प्रणव कुमार त्रिपाठी सुरक्षा अधिकारी, सुभाष कुमार झा वेटिलेशन अधिकारी, आर.पी. कुर्रे कार्मिक प्रबंधक, सागर गुप्ता मैनेजमेंट ट्रेनी, तन्मय पालित, सिनियार ओवरमेन, तारकनाथ सिंह, राजकुमार साहू, मनोरंजन सिन्हा, जोगिंदर सिंह, बृजवान सिंह, सोमनजीत सरकार, बृज बिहारी, संतकुमार, दीना गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बडी संख्या में कामगारों की उपस्थिति रही।
जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 23 प्रथम तल जिला विपणन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07771-299046 एवं मोबाइल नम्बर 6261911141 है।
दो आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर आदेश जारी
मनेन्द्रगढ़/ जिले के दो आदतन अपराधी सन्नी दुबे आत्मज सुरेश दुबे निवासी सरोवर मार्ग तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश शर्मा निवासी गोदरीपारा चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश जारी किया है। इसके पश्चात दोनों अपराधी जिले की सीमाओं से बाहर रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा (क) (ख) के तहत पारित किया गया है। इस आदेश के तहत सन्नी दुबे को 27 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 से तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश को 28 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोनों अपराधियों को जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया, कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाये और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए अपराधियों को इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है।
विधान सभा आम निर्वाचन 2023/आज चार और अब तक 12 अभ्यर्थियों ने क्रय किया नाम निर्देशन पत्र
कोरिया। विधानसभा बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 03 के तहत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के पांचवे दिन आज ग्राम टेंगनी निवासी मेजर प्रसाद यादव, ग्राम धरमपुरा, तहसील सीतापुर जिला सरगुजा निवासी श्री फ्रांसिस एक्का, केनापारा, बैकुण्ठपुर निवासी श्री लवकेश कुमार राजवाड़े तथा लोहारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निवासी श्री बृजमोहन साहू ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। इसके पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ग्राम छिंदीयां निवासी श्रीमती अंजू जायसवाल, ग्राम सरईगहना निवासी श्री सुनील कुमार राजवाड़े, गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी से ग्राम तिलवनडांड निवासी श्री संजय सिंह कमरो और ग्राम पाराडोल निवासी श्री दुर्गेश कुमार साहू, श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। इस तरह अब तक बारह नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है, वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री भईया लाल राजवाड़े और आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश जायसवाल ने ही नामांकन पत्र जमा की है। बता दें कोरिया जिले में द्वतीय चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे।
दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन पत्र जमा
बैकुण्ठपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक दो पर जमा होगा। रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अंकिता सोम को अधिसूचित किया गया है।
नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 31 अक्टूबर
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक 2 में मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।
नाम वापसी 2 नवम्बर
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में जमा होगा।
मतदान 17 नवम्बर
कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा।
ग्राम कांटोे के सभी मतदाता, लोकतंत्र के इस महापर्व में होंगे सहभागी/सभी 12 मतदाताआंे ने मतदान करने की दी सहमती
कोरिया । कोरिया जिला अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं। विदित हो कि पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लोगों को 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए लगातार प्रेरित करने का अभियान भी छेड़े हुए हैं।
कल जिला प्रशासन के निर्देश जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर सोनहत तहसील के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र 139 कांटो में जाकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया है। ग्राम कांटो में विगत वर्ष 2018 में 11 मतदाता थे, अब बढ़कर 12 हो गए हैं। तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं उनके अमले ग्राम कांटो पहुंचे हुए थे। ग्राम कांटो निवासी जिरजोधर गुर्जर, वघनू, पूजा, रघुवीर, कविता सुनील, तपीद आदि ने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में हम सब मतदान के लिए तैयार हैं ताकि हमारे गांव मंे बुनियादी जरूरतों, सुविधाएं में और बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने मतदान बहिष्कार करने के सवाल पर कहा कि हम मतदान अवश्य करेंगे क्योंकि यह हमारा अधिकार है। रही बात विकास की तो आशा है चुनाव के बाद सभी समस्याओं का निराकरण प्रशासन द्वारा की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मीडिया में प्रसारित कांटो में मतदान बहिष्कार खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अमले को ग्राम कांटो भेजकर वस्तुस्थिति के बारे में भी जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा है कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना अधिकार और कर्त्तव्य भी है। जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि 17 नवम्बर को अपने नजदीकी मतदान केन्द्र जाकर मतदान अवश्य करें।
बता दें बैकुण्ठपुर विधानसभा के अंतर्गत 1 लाख 67 हजार 644 तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 36 हजार 350 मतदाता इस बार में मतदान करेंगे। वहीं मतदान केन्द्र 139 ग्राम कांटो में पुरूष मतदाता 7 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 5 है। इसी तरह मतदान केन्द्र 143 शेहराडांड में 5 एवं मतदान केन्द्र 162 रावला में मतदाताओं की संख्या 23 है।
आचार संहिता की वजह से नियुक्ति, पदोन्नति आदि पर रोक/निर्वाचन आयोग ने जारी की दिशा-निर्देश
कोरिया / भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। जारी तिथि से राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले में पदस्थ व कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को नियुक्ति, स्थानांतरण, पदस्थापना, भारमुक्त, पदग्रहण तथा पदोन्नति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें भारत निर्वाचन आयोग के अनुमति के बिना किसी भी अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण, पदस्थापना, भारमुक्त, पदग्रहण एवं पदोन्नति नहीं की जाएगी। इस बाबत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों व जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी भी की है।
जिले में जोर-शोर से चल रही है स्वीप गतिविधियां/जिला पंचायत सीईओ ने इस सिलसिले में की प्रेस क्लब पदाधिकारियों से मुलाकात
ब्रांड एम्बेसडर के रूप में प्रचार की प्रेस क्लब ने ली जिम्मेदारी
बिलासपुर/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात जिला पंचायत सभाकक्ष में की। श्री अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय सहयोग के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों अध्यक्ष श्री इरशाद अली, उपाध्यक्ष श्री संजीव पाण्डेय, सचिव श्री दिलीप यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वासनिक को बैंज लगाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें स्वीप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करते हुए स्वीप गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की अपील की। श्री अग्रवाल ने जिले में अब तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के लिए आयोजित की गई गतिविधियों की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी वर्गाें की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्वीप गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा/17 नवम्बर को सवेरे 8 से शाम 5 बजे तक मतदान
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट करने को कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 प्रकार के कार्य करने होते हैं। इन सभी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए समय आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। मनोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों से नामांकन की प्रगति एवं बचे दो दिनों की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बारे में आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम नामांकन वापसी के बाद होगा। इस दफा रिटर्निंग अफसर स्वयं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पहली ट्रेनिंग से ज्यादा दिनों तक एवं सघन रूप से प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। इस कड़ी में संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों की ट्रेनिंग 28 अक्टूबर को आयोजित की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयुग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कर ली गई है। 27 अक्टॅूबर को शाम 5 बजे इसका संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जायेगा। इसी परिसर में मतदान दलों को सामग्री भी वितरित की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम को सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौपी गई है। चुनाव कार्य के लिए पहले चरण में 485 बसों के अधिग्रहण आदेश जारी किये जा चुके हैं। 14 नवम्बर को उन्हें खड़ी करने कहा गया है। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बैठक में इव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा, व्यय मॉनीटरिंग, मतपत्र छपाई, शिकायत एवं इनका समाघान, सीविजिल, वेबकॉस्टिंग आदि की भी समीक्षा कर उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।
आयोग द्वारा जिले में तीन सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चालू विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक सामान्य प्रेक्षक को दो विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैै। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री नायली इते, बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री कुमार प्रशांत, बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री उदयन मिश्रा सामान्य प्रेक्षक होंगे।
विधानसभा निर्वाचन-2023/नामांकन के चौथे दिन 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल
बिलासपुर/विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन आज 21 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 18 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री शैलेष पाण्डेय, श्री अमर अग्रवाल, श्रीमती उज्वला कराडे, ट्विंकल मौर्य कुल 4 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से नवीन कुमार साहू, श्री विजय केशरवानी एवं श्री रामकुमार सूर्यवंशी कुल 3 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री धर्मजीत सिंह कुल 1 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से श्री दाऊराम रत्नाकर, श्री दिलीप लहरिया, श्री उमेश कुमार भार्गव एवं श्री धरमदास भार्गव कुल 4 उम्मीदवार एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, श्री तरूण कुमार साहू, श्री उस्मान खान, श्री पंकज जेम्स, अपराजिता मंडल कुल 5 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री सियाराम कौशिक, श्री जसबीर सिंह चावला, श्री हेमचंद मिरी, श्री रविप्रसाद यादव कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री धरमलाल कौशिक एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री नंदकिशोर राज ने दोबारा नामांकन दाखिल किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री जयचंद कश्यप, श्री संतोष कौशल, श्री मोहनलाल मिश्रा, श्री दिलीप अग्रवाल, श्रीमती गीता राम साहू उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री सागर निषाद, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री श्याम सुंदर कौशिक, श्रीमती नेहा भारती ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, श्रद्धा सैमसन, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री जेठू साहू, श्री विकास कुमार धीवर, श्री गौतम प्रसाद साहू एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से श्री रामनाथ जीतपुरे, श्री लक्ष्मण टंडन, उत्तरा कुमार जोशी एवं बाबी पात्रे ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है।












