CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 स्वीप कार्यक्रम/नवीन मतदाताओं का किया जाएगा सम्मान

स्वीप कार्यक्रम/नवीन मतदाताओं का किया जाएगा सम्मान

Ibtesam Deshmukh 27-Oct-2023 46

बिलासपुर/जिले के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ऐसे छात्र जिन्होंने विधानसभा निर्वाचन में अपना महत्वपूर्ण मतदान करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया है ऐसे विद्यार्थियों को स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन कर नवीन मतदाताओं का सम्मान पुष्प गुच्छ और तिलक लगाकर किया जाएगा।

 

continue reading
 किड्स ब्रांड एंबेसडर ऑफ स्वीप/नन्हें बच्चे देंगे मतदाता जागरूकता संदेश

किड्स ब्रांड एंबेसडर ऑफ स्वीप/नन्हें बच्चे देंगे मतदाता जागरूकता संदेश

Ibtesam Deshmukh 27-Oct-2023 50

बिलासपुर/जिले के नन्हें बच्चे अब लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए नन्हें-नन्हें बच्चे वीडियो के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे।  जिला प्रशासन द्वारा किड्स ब्रांड एंबेसडर ऑफ स्वीप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में ‘नन्हा मुन्ना राही हूं, स्वीप का सिपाही हूं’ की थीम पर जिले के एक से दस वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चे शामिल हो सकते है। मतदान हेतु अपील करने संबंधी वीडियो तैयार कर जिसमें परिचय, शत-प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान का उल्लेख हो व्हाट्सप्प नंबर 7489522089 पर 10 नवम्बर तक भेजना होगा। वीडियो में राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी का उल्लेख नहीं होना चाहिए।

continue reading
 जिला पंचायत में लगाई गई स्वीप प्रदर्शनी/विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये पोस्टर, फ्लैक्स, पतंगों का किया जा रहा प्रदर्शन

जिला पंचायत में लगाई गई स्वीप प्रदर्शनी/विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये पोस्टर, फ्लैक्स, पतंगों का किया जा रहा प्रदर्शन

Ibtesam Deshmukh 27-Oct-2023 46

बिलासपुर/मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत परिसर में जिले के विकासखण्डों के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र, छात्राओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किये गये पोस्टर, फ्लैक्स एवं पतंगांे की प्रदर्शनी आम नागरिकों हेतु जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल के निर्देशानुसार लगाई गई है। छात्र एवं छात्राओं द्वारा तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ 10 पोस्टरों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी के जरिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

continue reading
 4 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र, 01 ने किया जमा

4 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र, 01 ने किया जमा

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 52

मनेन्द्रगढ़/ नाम निर्देशन के चौथे दिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये विधानसभा वार कुल 04 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत (01) के लिए 03 अभ्यर्थी जय सिंह पैकरा ने निर्दलीय, सुखमंती गोंड ने आम आदमी पार्टी तथा संतोष कोल ने जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी से तथा विधानसभा क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ (02) से सुशील कुमार विश्वकर्मा ने भारतीय जनता सेक्यूलर पार्टी से कुल 04 अभ्यर्थियों नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 के लिए मनराज मौर्य ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

continue reading
 हल्दीबाड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हल्दीबाड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 62

 मनेन्द्रगढ़/ छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सरोज वाला श्याग बिश्नोई के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत हल्दीबाड़ी भूमिगत परियोजना में मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. बिश्नोई ने मतदाताओं के लिए प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों जैसे- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है।  है यह सब की जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर नारी। वोट डालने बूथ पर जाएं, लोकतंत्र का पर्व मनाएं। बहकावे में कभी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए मतदाता शपथ दिलायी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्ही. के. रैकवार कालरी प्रबंधक, एस. पी. ठाकुर सीनियर मैनेजर माइनिंग, सत्येंद्र उदय एन. सिंग सेफ्टी ऑफिसर, सुमित सैनी कार्मिक प्रबंधक, हल्दीबाड़ी आशीष शिवहरे कालरी इंजीनियर का सराहनीय योगदान रहा।

continue reading
 भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े व आप प्रत्याशी आकाश जायसवाल ने भरा नामांकन पत्र/अब-तक दो प्रत्याशी ने भरे हैं नामांकन पत्र

भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े व आप प्रत्याशी आकाश जायसवाल ने भरा नामांकन पत्र/अब-तक दो प्रत्याशी ने भरे हैं नामांकन पत्र

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 181

भईया लाल राजवाड़े पेशे से किसान तो
आकाश जायसवाल दांत का डॉक्टर

कोरिया/
विधानसभा बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 03 के तहत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के चौथे दिन आज किसी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भईया लाल राजवाड़े और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश जायसवाल ने नामांकन पत्र जमा किए।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ग्राम सरडी निवासी श्री भईया लाल राजवाड़े ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मौजदूगी में नामांकन पत्र जमा की है, इसके पहले बैकुण्ठपुर निवासी डॉ. आकाश जायसवाल ने भी नामांकन पत्र जमा किया है।


बता दंे भईया लाल राजवाड़े से पेशे से किसान है। उनके नाम पर ग्राम सलका, शिवपुर तथा सरडी में 13 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होने की जानकारी दी है, जिसकी बाजार मूल्य करीब 94 लाख रूपए है। श्री राजवाड़े ने नामांकन पत्र भरते समय जानकारी दी है कि दो ट्रेक्टर भी है साथ ही वर्ष 2014 रेक्सटन कार भी खरीदी की थी, जिसकी कीमत 22 लाख 47 हजार है। श्री राजवाड़े के पास 100 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रूपए है। ग्राम सरडी, जिला कोरिया तथा धरमपुरा, जिला रायपुर में उनके नाम पर मकान भी है। श्री राजवाड़े खरीफ फसल के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, चरचा से 1 लाख 20 हजार रूपए का ऋण तथा बैंक ऑफ इंडिया, बैकुण्ठपुर से ट्रेक्टर के लिए 5 लाख 32 हजार रूपए का ऋण भी लिए हुए हैं। श्री राजवाड़े फेसबुक, व्हाटसएप तथा ट्वीटर में भी है।
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश जायसवाल पेशे से दंत चिकित्सक, जिनके खुद का दवाखाना है। नामांकन पत्र में जानकारी दी है कि उनके स्टेट बैंक खाते में 51 हजार रुपए है और 45 लाख रुपए की लागत की उनके नाम पर मकान है। डॉ. जायसवाल सोशल मीडिया में भी एक्टिव है।
दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन पत्र जमा
बैकुण्ठपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक दो पर जमा होगा। रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अंकिता सोम को अधिसूचित किया गया है।
नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 31 अक्टूबर
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक 2 में मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।
नाम वापसी 2 नवम्बर
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जमा होगा।
मतदान 17 नवम्बर
कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा।
समाचार क्रमांक 67/2023/फोटो क्रमांक 01 से 03/मानिकपुरी

continue reading
 नम आंखों से दी गई मां को विदाई

नम आंखों से दी गई मां को विदाई

जयनगर प्रखंड के सभी पंचायत में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण से संपन्न हुई। प्रशासन सभी जगह मुस्तैद एवं पेट्रोलिंग करते दिखे। प्रशासन की इस कड़ी निगरानी ड्यूटी करते हुए देख पंचायत के सभी कमेटी के अध्यक्ष ने प्रशासन के पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी को बधाई दी। वही देखा गया कि परसाबाद में मेले में काफी भीड़ देखा गया। जिसको लेकर प्रशासन सभी जगह अलर्ट दिखे।

परसाबाद पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक सिंह एवं कमेटी के सभी सदस्यों ने पूजा के मेले के भीड़ को नियंत्रित कर देखते हुए जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बडाईक जयनगर थाना प्रभारी उमाकांत सिंह परसाबाद पुलिस पीकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी रेलवे सुरक्षा  प्रधान आरक्षी आरपीएफ सचिन कुमार पांडे एवं आरपीएफ परवेज आलम को अपनी सूझबूझ से भीड़भाड़ को नियंत्रण करने  को  इस भव्य दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं रेलवे क्रॉसिंग के पास मेले को लेकर काफी भीड़भाड़ जाम को नियंत्रण करके मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इसके लिए पूजा कमेटी सभी पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस भव्य दुर्गा पूजा मे सम्मिलित हुए बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव अपनी माता एवं पूरे परिवार के साथ उपस्थित हुए। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जिला परिषद केदारनाथ यादव पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सम्मिलित हुए 

continue reading
मतदाता जागरूकता के लिए परंपरागत प्रचार माध्यमों के साथ हाईटेक प्रचार भी जारी/मोबाइल फोन बैक कवर, व्हाट्सप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोसल साइट्स पर छाया स्वीप

मतदाता जागरूकता के लिए परंपरागत प्रचार माध्यमों के साथ हाईटेक प्रचार भी जारी/मोबाइल फोन बैक कवर, व्हाट्सप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोसल साइट्स पर छाया स्वीप

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 75

 शत-प्रतिशत मतदान कराना ही स्वीप गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य है - श्री विनय लंगेह
बैकुण्ठपुर - 
कोरिया जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए तरह तरह की स्वीप गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए परंपरागत प्रचार माध्यमों के साथ नई तकनीकी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिले में स्वीप गतिविधि के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में कोरिया जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों को प्रयोग में लाया गया है। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि कोरिया जिले के सभी प्रमुख आवागमन स्थलों पर मतदाता जागरूकता के संदेश देते हुए बैनर पोस्टर को होर्डिंग्स के माध्यम से लगाया गया है। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से प्रत्येक मतदाता को जागरूक करते हुए आगामी निर्वाचन में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आवाहन किया गया है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में लगाए जाने वाले स्टीकर भी जिले के प्रत्येक मतदाता को आगामी 17 नवंबर को ध्यान रखने का संदेष देने के लिए प्रसारित किए गए हैं। एैसे परंपरागत प्रचार माध्यमों के अलावा कोरिया जिले में सोसल मीडिया साइटस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसका भी उपयोग बेहतर स्वीप गतिविधि के लिए किया जा रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में हर दूसरा व्यक्ति एंड्राइड फोन का इस्तेमाल करता है खासकर युवा वर्ग के हाथ में मोबाइल एक आवश्यक संसाधन के तौर पर हर वक्त साथ रहता है। संचार क्रांति के इस दौर में इस संसाधन का उपयोग भी निर्वाचन के प्रचार माध्यम के तौर पर करते हुए हजारों मोबाइल धारकों को उनके फोन के बैक कवर पर स्टीकर लगाकर प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। प्रषिक्षण के दौरान आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों के मोबाईल फोन पर इसे अनिवार्य तौर पर लगाया गया है।
       जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सोसल मीडिया में मतदाताओं को स्वीप से जोड़ने के लिए जिले में एक नई पहल की गई है। इसके लिए एक लिंक जारी कर सभी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाटसप, ट्विटर, इंस्टाग्राम में अपनी प्रोफाइल फोटो में संगवारी चला वोट डाले बर का संदेश देता हुआ प्रोफाइल लगाने का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इसका काफी अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला है और अब हर कोरिया वासी के प्रोफाइल फोटो के साथ आगामी निर्वाचन में सहभागिता के लिए चला संगवारी वोट डाले बर का संदेश प्रतिपल प्रसारित हो रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में हो रही स्वीप गतिविधियों का अच्छा प्रतिसाद सामने आ रहा है और आने वाले निर्वाचन में निश्चय ही मतदान का प्रतिशत बढे़गा।
संलग्न - स्वीप फोटो 6।

 

continue reading
 कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण/मरीजों से मिलकर इलाज एवं सुविधाओं का लिया जायजा/अस्पताल में मरीज व परिजनों को मिले सही मार्गदर्शन

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण/मरीजों से मिलकर इलाज एवं सुविधाओं का लिया जायजा/अस्पताल में मरीज व परिजनों को मिले सही मार्गदर्शन

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 107

पोषण पुनर्वास केन्द्र में कोई भी बेड खाली न रहे: कलेक्टर
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने शाम में जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और इन्डोर मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की  जानकारी ली। मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज के बारे में सही मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन एवं कंसल्टेंट को दिए। अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के खाली रहने पर नाराजगी जाहिर की। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ तालमेल बनाकर ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।


        कलेक्टर श्री शरण ने लगभग डेढ़ घण्टे तक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न वार्डों एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। सद्यप्रसूता महिलाओं एवं नवजात बच्चों का हालचाल जाना।

अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में पूछताछ किए। खरकेना, नवागांव एवं घुटकू की शिशुवती माताओं ने बताया कि उन्हें आज अण्डा, दूध, गाजर एवं चने की सब्जी मिली है। हर दिन खाने का अच्छा भोजन मिल रहा है। इलाज ठीक होने के साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। वर्तमान मंे लगभग डेढ़ सौ मरीजों की जांच प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। हमर लैब की प्रगति के बारे में जिला कलेक्टर को सिविल सर्जन ने बताया। हमर लेब जल्द ही पूर्ण होने वाला है। ढाई सौ से ज्यादा प्रकार की जांच यहां मरीजों को निःशुल्क मिलने लगेगी। अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए तैयार किये गये आभा एप्प का और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन 30 मरीजों के जिला अस्पताल में डायलिसिस होने की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जीवनदीप समिति मंे पर्याप्त फण्ड है। ढाई करोड़ की राशि फिक्सड डिपॉजिट में जमा होने के अलावा 38 लाख रूपये बचत खाता में उपलब्ध है। जिला अस्पताल पूरे राज्य में पहला अस्पताल है जहां जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाई एवं इसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया।

continue reading
 महिला प्रत्याशी को दिया गया नोटिस

महिला प्रत्याशी को दिया गया नोटिस

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 109

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा बिना पूर्व अनुमति लिये प्रचार-प्रसार करने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा 18 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायत मंटोलिया, ग्राम पंचायत धोवाताल, ग्राम पंचायत भवरखोह, ग्राम पंचायत चुटकी ग्राम पंचायत खेतौली, ग्राम पंचायत बहरासी, ग्रमा पंचायत जनकपुर, ग्राम पंचायत खादाखोह में प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसकी पुष्ट शिकायत रिर्टनिंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर - सोनहत द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित प्रतिवेदन के साथ की थी। जिला निवार्चन अधिकारी ने प्रत्याशी को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।


continue reading
 दुर्गा विसर्जन बैंड़ बाजे और नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु उत्साहित/नव दिन पूजा पाठ दसवें दिन ढोल-नगाड़े के साथ मातारानी का विसर्जन/आदर्श आचार संहिता के कारण नहीं बजे डीजे

दुर्गा विसर्जन बैंड़ बाजे और नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु उत्साहित/नव दिन पूजा पाठ दसवें दिन ढोल-नगाड़े के साथ मातारानी का विसर्जन/आदर्श आचार संहिता के कारण नहीं बजे डीजे

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 356

मनेन्द्रगढ़/ हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाई जाती है। शारदीय नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और इसके हवन कर मां दुर्गा जी प्रतिमाओं की झांकी निकालकर विसर्जन किया गया जो इस वर्ष आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विधासभा निर्वाचन 2023 होने के कारण जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से शारदीय नवरात्रि का त्यौहार शासन की निगरानी में बड़े उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया गया। नगर के कई स्थानों पर विराजमान जगत जननी मां जगदम्बा विराजमान रही है।

श्रद्धालुओं ने नवदिन तक पूजा अर्चना कर साधना में लीन होकर मन्नते मांगी है और दसवें दिन मातारानी जगत जननी का विसर्जन किया। इस दौरान अचार संहिता के पालन के कारण नगर डीजे मुक्त रहा। पुरानी संस्कृति अनुसार इस बार ढोल-नगाड़े व बैंड बाजा के साथ नगर में फेरी और जवारे के साथ-साथ दुर्गा माता का विसर्जन किया गया। पुरानी परम्परा अनुसार इस वर्ष बिना ध्वनि प्रदूषण के  शांति पूर्ण ढंग से ढोल-नगाड़े बजाकर विसर्जन की खुशी से लोग उत्साहित दिखे। इस वर्ष विसर्जन कार्यक्रम डीजे के शोरगुल से मुक्त होने पर नगर के बुद्धजीवी वर्ग ने प्रशासन की सराहना की।

continue reading
 निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

26-Oct-2023 108

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। 

       उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

     शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्रनगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध न होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रेफर किए जाऐंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में डॉ. खेमराज सोनवानी, उप संचालक, राज्य नोडल एजेंसी (मो. नंबर 98278-72102, 0771-4026201) के साथ समन्वय कर कार्य संपादित किया जाएगा।

 

continue reading
 व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 29 अक्टूबर को/परीक्षा के सुसंगत व्यवस्था हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 29 अक्टूबर को/परीक्षा के सुसंगत व्यवस्था हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 69

कोरिया/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर)/कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 तक एवं कनिष्ठ प्रबंधक-(2)/कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल)/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः15 तक आयोजित की गई है। उक्त परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन जैसे गोपनीय समाग्री लाकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाने, रवाना करने, सामग्री वितरण तथा परीक्षा उपरांत गोपनीय सामग्री व्यापम में जमा करने एवं मूल्यांकन आदि कार्यों के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित अन्य सुसंगत व्यवस्थाओं के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका, बैकुण्ठपुर के प्राचार्य श्री डी0एस0 पवार, एवं शासकीय उ0मा0वि0 चित्ताझोर पोड़ी के प्रभारी प्राचार्य श्री राम कुमार राजवाडे़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

continue reading
 प्रस्तावक  नजीर अजहर ने श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के लिए क्रय किया नाम निर्देशन पत्र/अब-तकभईया लाल राजवाड़े ने भरा है नामांकन पत्र

प्रस्तावक नजीर अजहर ने श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के लिए क्रय किया नाम निर्देशन पत्र/अब-तकभईया लाल राजवाड़े ने भरा है नामांकन पत्र

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 162

 आज एक और कुल आठ अभ्यर्थियों ने क्रय किया नाम निर्देशन पत्र
कोरिया/ 
विधानसभा बैकुंठपुर क्षेत्र क्रमांक 03 के तहत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के तीसरे दिन आज नाम प्रस्तावक श्री नजीर अजहर ने श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के लिए नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है।
 इसके पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ग्राम छिंदीयां निवासी श्रीमती अंजू जायसवाल, ग्राम सरईगहना निवासी श्री सुनील कुमार राजवाड़े, गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी से ग्राम तिलवनडांड निवासी श्री संजय सिंह कमरो और ग्राम पाराडोल निवासी श्री दुर्गेश कुमार साहू ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। इस तरह अभी तक आठ नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है, वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ग्राम सरडी निवासी श्री भईया लाल राजवाड़े ने ही नामांकन पत्र जमा की है। बता दें कोरिया जिले में द्वितीय चरण में चुनाव सम्पन्न  होंगे।

दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन पत्र जमा
बैकुण्ठपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक दो पर जमा होगा। रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अंकिता सोम को अधिसूचित किया गया है।

नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 31 अक्टूबर
नामनिर्देशन पत्र की संवीक्षा न्यायालय, अपर कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक 2 में मंगलवार 31 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।

नाम वापसी 2 नवम्बर
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जमा होगा।

मतदान 17 नवम्बर
कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा।

 

continue reading
17 नवंबर मतदान दिवस पर औद्योगिक व निजी उपक्रम में कार्यरत कर्मचारी व श्रमिक को स्वीकृति किया जाएगा संवैतनिक अवकाश

17 नवंबर मतदान दिवस पर औद्योगिक व निजी उपक्रम में कार्यरत कर्मचारी व श्रमिक को स्वीकृति किया जाएगा संवैतनिक अवकाश

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2023 62

कोरिया /लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) में उल्लेखित प्रावधानों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पत्र में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जिला-कोरिया में विधान सभा निर्वाचन-2023 हेतु 17 नवंबर को मतदान के दिन कोरिया जिले के समस्त औद्योगिक उपक्रमों, निजी उपक्रमों एवं अन्य व्यवसाय या किसी अन्य स्थापन में नियोजित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारियों व श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें मतदान दिवस को विधानसभा निर्वाचन-2023 से सम्बन्धित किसी भी कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

continue reading
 दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण को लेकर पुलिस बल तैनात लगाए गए सभी जगह ब्रैकेट/सूचना छोटे-छोटे बच्चों के पैकेट में पता और मोबाइल नंबर जरूर डाल दें

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण को लेकर पुलिस बल तैनात लगाए गए सभी जगह ब्रैकेट/सूचना छोटे-छोटे बच्चों के पैकेट में पता और मोबाइल नंबर जरूर डाल दें

जयनगर /सभी क्षेत्रों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ मानने को लेकर सुरक्षा के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन पुलिस बल के जवान सभी जगह तैनात किए गए। प्रशासन के आदेश अनुसार सभी पूजा पंडालौं में सुरक्षा कायम रहे। किसी प्रकार का अप्रिय घटना ना हो उपद्रवी लोगों पर नजर रखी जाए जिसके लिए सभी पंडालौं में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
उपायुक्त महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार चौक चौराहे भीड़ भाड़ जगह पर पुलिस के जवान तैनात के साथ-साथ जगह-जगह पर सुरक्षा को लेकर ब्रैकेट भी लगाया गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचलाधिकारी एवं जयनगर थाना प्रभारी सभी क्षेत्र भ्रमण करते हुए परसाबाद दुर्गा मंडप पहुंचे। इन्होंने पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक सिंह से कहा कि सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू रहे एवं सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर बालू भर के डब्बे में रखने को कहा , ताकि कभी अचानक शार्ट शार्ट सर्किट हो जाने पर काम आ सके। थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ आपकी पूजा के वालंटियर भी सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर तैनात रहेंगे। खास करके उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में हमेशा अलाउंस करते रहें की मेला घूमने आए हुए छोटे-छोटे बच्चों के अभिभावक उनके पैकेट में मोबाइल नंबर और उसका पता लिख कर डाल दें ताकि कोई बच्चा बीछुड जाने पर उसे सही जगह पहुंचाया जा सके। पूजा पंडाल में उपस्थित अंचलाधिकारी ओम प्रकाश बढ़ाइक जयनगर थाना प्रभारी उमाकांत सिंह एस आई सुनील कुमार पुलिस पीकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक सिंह गार्जियन स्वरूप बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी एवं पूजा कमेटी के सभी सदस्य कार्यकर्ता वॉलिंटियर पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

 

continue reading
 व्यय प्रेक्षक ने ली एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी व  वीएसटी पुलिस दल प्रभारियों की बैठक’/’विभिन्न्न विषयों पर हुई विमर्श’’नाके पर हर वाहनों को सघन जांच करें’

व्यय प्रेक्षक ने ली एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी व वीएसटी पुलिस दल प्रभारियों की बैठक’/’विभिन्न्न विषयों पर हुई विमर्श’’नाके पर हर वाहनों को सघन जांच करें’

Ibtesam Deshmukh 23-Oct-2023 18

कोरिया/ व्यय प्रेक्षक श्री प्रदीप एन ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए  एफएसटी, एसएसटी व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, एमसीएमसी, रिटर्निंग अधिकारियों  की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली।
 बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रभारी उपस्थित थे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय प्रेक्षक को आचार संहिता लगने के उपरांत अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया।
 बैठक में व्यय प्रेक्षक ने चुनाव कार्य में लगे निगरानी दलों को पूरी तत्परता, मुस्तैदी एवं सक्रियता के साथ करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने दल प्रभारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन का कार्य संबंधित एफएसटी एवं एसएसटी दल के साथ समन्वय बनाकर करना उन्होंने दल के सदस्यों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
 उन्होंने दल प्रभारियों से कहा कि निरीक्षण के दौरान, सभी तरह के रजिस्टर को संधारित करके रखना है और प्रतिदिन की गतिविधियों को दर्ज करना है।

व्यय प्रेक्षक ने जिले की सीमा में चेकपोस्ट में नगद राशि, अवैध शराब, कपड़े, शस्त्र तथा अन्य विजय संदेहास्पद वस्तुओं की आवाजाही पर निगरानी रखने एवं अवैध पदार्थों के परिवहन संबंधी शिकायतों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित दल प्रभारियों को दिए।
व्यय पर्यवेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष, नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग कक्ष जाकर कामकाज के बारे में जानकारी भी ली, नियमित रूप से  किए जा रहे रजिस्टर संधारण को देखे भी। नियंत्रण कक्ष जाकर रजिस्टर पंजी का जांच करते हुए कहा कि चुनाव, मतदानआदि के बारे में कभी भी, कोई भी समस्या व जानकारी फोन से चाह रहें हैं तो उन्हें सम्बंधित अधिकारी शीघ्र बताए।

continue reading
 शहर में स्वीप साइकिल रैली/कलेक्टर -एसपी ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

शहर में स्वीप साइकिल रैली/कलेक्टर -एसपी ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

Ibtesam Deshmukh 23-Oct-2023 98

खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्वीप एक्टिविटी दर्ज
बिलासपुर/लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज शहर में विशाल स्वीप साइकिल रैली आयोजित की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया और युवाओं का हौसला बढ़ाया। यह रैली अरपा रिवर व्यू से शुरू होकर सिम्स चौक लखीराम ऑडिअटोरियम में खत्म हुई। सुबह के खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने साइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, डीआईजी श्री एस.के.ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम श्री अमिताभ बाजपेयी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, नगर सेना के जवान, राइडिंग कम्यूनिटी बिलासपुर के सदस्य, पायल सवेरा फाउंडेशन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रास, कैडेटस, विद्यार्थियों, युवा मतदाता, सहित अन्य लोगों नेे भी भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया। मतदाता जागरूकता का संदेश देने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी रिवर व्यू में छोड़े गए।  

         रैली के बाद लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान करना केवल हमारा अधिकार ही नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें यह अवसर पांच साल में एक बार मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत राज्य के औसत से कम है। इसे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील करते हुए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने कहा। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में स्वीप की गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकतंत्र की खूबी है कि इसमें सभी को एकसमान अधिकार मिला है। हमें अपने कर्तव्यों को समझते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में स्वीप एक्टिविटी दर्ज -
जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के लिए आयोजित एक मेंहदी स्वीप और पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के लिए सबसे बड़े वोटर अभियान के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है। 21 सितंबर को 2 हजार 236 स्कूलों के एक लाख 76 हजार 850 बच्चों ने पोस्ट कार्ड के जरिए अपने माता पिता को मतदान के लिए पत्र लिखा। इसी प्रकार 16 सितम्बर को जिले में विभिन्न स्थानों में 2 लाख 62 हजार 114 महिलाओं ने स्वीप की मेंहदी लगाकर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए जिला प्रशासन को प्रमाण पत्र सौंपा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित पूरी टीम को बधाई दी।

      कार्यक्रम में कलेक्टर ने नए वोटर्स का सम्मान किया। उन्होंने स्वीप बैच और मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप शॉर्ट फिल्म को लॉन्च भी किया। शॉर्ट फिल्म के गीत की रचना सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने स्वयं की है। इस अवसर पर एनएनएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा, जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पांडेय, एनआरएलएम के मिशन समन्वयक श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

continue reading
 स्वीप के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

स्वीप के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Ibtesam Deshmukh 21-Oct-2023 91

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत खडगवां के ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवाडांड में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देवाडांड शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के 255 विद्यार्थियों ने स्वीप के आकार का मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान इन लोगों विद्यालय से देवाडांड बस स्टैण्ड तक रैली निकालकर मतदान देने के लिए (स्लोगन) नारा भी लगाया।इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद कुमार जायसवाल, सचिव, राजनारायण सिंह पी.ओ, प्राचार्य एम.एल. कैवर्त्त, शिक्षक रणधीर ठाकुर, आर. के. विश्वकर्मा, राकेश सिंह, विनोद बैस, सुमन सरिन, विल्सन तिर्की सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

continue reading
एफएसटी दल ने किया डी.जे. मैनेजर पर कार्यवाही

एफएसटी दल ने किया डी.जे. मैनेजर पर कार्यवाही

Ibtesam Deshmukh 21-Oct-2023 82

 मनेन्द्रगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्वारा ध्वनि विस्ताकर यंत्रों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है। सिसमें बताया गया है कि रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित है। भरतपुर तहसीलदार के जानकारी अनुसार ग्राम जनकपुर तहसील भरतपुर स्थित इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम में रात्रि 10: 00 बजे के बाद शहनाज अखतर के कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र डी.जे. का उपयोग किया जा रहा था। मोबाइल एवं व्हाट्सएप गुए के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर एफ.एस.टी. दल प्रभारी व तहसीलदार भरतपुर श्री एम.एस. राठिया, खाद्य निरीक्षक भरतपुर श्री भूपेन्द्र राज व अन्य शासकीय कर्मचारी व पुलिस बल उपस्थित हुए। डी.जे मैनेजर ओमकार आत्मज विजय कुमार निवासी ग्राम मनेन्द्रगढ़ से डी. जे. संचालन की अनुमती का दस्तावेज तहसीलदार व एफ.एस.टी. टीम के दल प्रभारी श्री ऋषि सिंह के द्वारा प्रस्तुत करने को कहा गया। जिसमें डी.जे. मैनेजर ओमकार द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।  जिस पर कार्यवाही करते हुए एक एम्प्लीफायर व दो साउण्ड बॉक्स को जप्त कर 5सुरक्षित अभिरक्षा में थाना प्रभारी के सुपुर्द किया गया।

continue reading

dpboss