CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 कोरिया में मातृशक्ति ने ली मतदान करने का संकल्प/बड़ी संख्या में महिला कर्मी ले रही हैं चुनावी प्रशिक्षण

कोरिया में मातृशक्ति ने ली मतदान करने का संकल्प/बड़ी संख्या में महिला कर्मी ले रही हैं चुनावी प्रशिक्षण

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 138

गोद मे लेकर प्रशिक्षण लेने आई माताएं
लोकतंत्र की मजबूती के लिए बचपन से बच्चों के दे रही हैं तालीम
‘मतदान करबो, मतदान कराबो‘ के नारे से जन जागरण
कोरिया/
 आधी आबादी महिलाओं की है, वे हर काम में पुरुषों से पीछे नहीं है। घर से लेकर ऑफिस, खेती, पुलिस, प्रशासन, पत्रकारिता, फिल्म, बैंक, शिक्षा, अस्पताल, राजनीति, रेलवे, एयरपोर्ट यानी हर जगह अपनी काबिलियत की धाक बनाई हुई हैं। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं जब पूछा गया कि प्रशिक्षण कार्य मे कोई परेशानी तो नहीं है, तब उन लोगों ने यह बातें कहीं।
आज बैकुंठपुर सिथत सेंट जोसफ अंग्रेजी स्कूल में निर्वाचन 2023 के तहत स्वीप कार्यक्रम के तहत करीब 500 महिला अधिकारी-कर्मचारी बेहद गम्भीरता से चुनावी कार्य को समझ रही हैं, जान रही है और मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों को कैसे संचालित, संधारित करें  इस पर प्रशिक्षण ले रही हैं।
बैकुंठपुर की मातृशक्ति यानी महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान के महत्व पर जन जागरण किया साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किए। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने शपथ लिए और ‘मतदान करबो, मतदान कराबो‘ जैसे नारे लगाए।
छोटे बच्चों को लेकर कई महिलाएं प्रशिक्षण लेने आई थीं।
पेशे से शिक्षिका लक्ष्मी कंवर, कुमारी रेखा, पूजा पांडे, रूखमणी, दीपिका और सुनीता साहू ने बताया कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व को बच्चों को बचपन से ही जानने का अवसर मिल रहा है, इससे बड़ी गर्व की बात और क्या होगी।
इन लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन खासकर कलेक्टर श्री लंगेह जी महिला कर्मचारी ही नहीं  बल्कि सभी कर्मचारियों के प्रति बेहद संवेदनशील है, उनका  व्यवहार और कार्य करने की शैली से हम सब जिम्मेदारी से इस चुनावी पर्व पर कार्य करने में जुटे हैं। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी है, इससे हम सब उत्साही हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी पूर्वक और लगन के साथ चुनावी कार्य की जो प्रशिक्षण ले रही हैं, वास्तव में यह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। वे घर से लेकर बच्चों, नॉकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जो निर्वहन करते हैं वह अभूतपूर्व है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की भागीदारी इस बात की सूचक है कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले के प्रत्येक नागरिक अवश्य मतदान करेंगे।

continue reading
 राजनैतिक दल के सदस्यों की बैठक हुई आयोजित/आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी, नाम निर्देशन तथा चुनाव व्यय की दी गयी जानकारी

राजनैतिक दल के सदस्यों की बैठक हुई आयोजित/आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी, नाम निर्देशन तथा चुनाव व्यय की दी गयी जानकारी

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 140

मनेन्द्रगढ़/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार आज सभा कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार एवं श्री सी.एस. पैकरा ने राजनैतिक दल के सदस्यों को आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान निर्वाचन हेतु निम्न बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया। आदर्श आचार संहिता (MCC), मीडिया अनुप्रमाणन (MCMC), चुनाव व्यय निगरारी (EEM), सुविधा एप्प तथा पोस्टल बैलेट की जानकारी दी गयी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दल के सदस्यों को बताया कि सभा, रैली रोड़ शो, वाहन, लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। इन सबके लिए सुविधा एप्प का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही नामनिर्देशन की सुविधा सुविधा पोर्टल पर उपलब्धता की जानकारी दी गयी।निर्वाचन की सूचना का प्रमाणन (नाम निर्देशन) का प्रारम्भ की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, नाम वापसी के अंतिम तिथि 02 नवम्बर, मतदान तिथि 17 नवम्बर एवं मतगणना तिथि 03 दिसम्बर है। 21 अक्टूबर को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन की लोक सूचना का प्रकाशन (प्रारूप 1) में किया जायेगा और इसी दिनांक से नाम निर्देशन कार्य 11 बजे से प्रारम्भ होकर 03 बजे तक चलेगा। नामांकन अवधि में अभ्यर्थी को केवल तीन वाहन को 100 मीटर के अन्दर आने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी सहित 05 व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के अन्दर आने की अनुमति होगी। एक व्यक्ति अधिकतम 04 सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। यह नामांकन पत्र नामांकन दिवस में केवल 11 बजे से 03 बजे के बीच आर.ओ. या ए.आर.ओ. को निर्धारित स्थल पर दाखिल किया जा सकता है। विधानसभा निर्वाचन हेतु निक्षेप राशि 10 हजार रुपये है किन्तु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विक्षेप राशि 5000 (पांच हजार रुपये) है। यह राशि आर.ओ., ए.आर.ओ. के समक्ष नगद रूप में या चालान के माध्यम से जमा किया जायेगा। नाम निर्देशन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दल हेतु एक प्रस्ताव के आवश्यकता होगी। जबकि पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी हेतु 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। प्रस्तावक को संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए। नाम निर्देशन के लिए फार्म 2 ब का प्रयोग किया जायेगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन फार्म को पूर्ण रूपेण भरकर अभ्यर्थी एवं प्रस्तावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ फार्म 26 के सभी स्तंभों को भरकर नामांकन दिवस आर.ओ., ए.आर.ओ. के समक्ष निर्धारित समय के बीच प्रस्तुत करना होगा। नामांकन फाइल भरने के कम से कम एक दिन पूर्व अभ्यर्थी द्वारा किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, पोस्ट ऑफिस, सहकारी बैंक में निर्वाचन के प्रयोजन से बैंक खाता खोला जायेगा, जो बैंक बुक प्रावधानिक होगा। दस खाते का नम्बर नामांकन फाईल भरते समय देना होगा। यह खाता अभ्यर्थी के नाम से या अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता के संयुक्त नाम से खोला जायेगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को हाल के तीन महिने के भीतर का फोटो लगाना होगा, इस हेतु उन्हें घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी को शपथ पत्र 26 को पूर्णरूपेण भरकर नामांकन पेपर के साथ संलग्न करना होगा। इस फॉर्म 26 में अभ्यर्थी के चल-अचल संपत्तियों का विवरण, आपराधिक मामले, देन-दारियां, शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी देनी होती है जो पब्लिक, नोटरी, शपथ आयोग, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के द्वारा नोटराईज हो शपथ पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर नोटरी के हस्ताक्षर एवं सील तथा अभ्यर्थी के हस्ताक्षर रहे। यह शपथ पत्र नामांकन पत्र के साथ संलग्न करना है। नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित प्रपत्र में संविधान के प्रति निष्ठा होने का शपथ, प्रतिज्ञान लेंगे।इस दौरान राजनैतिक दल के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से आदित्य राज डेविड, सुनील सोनवानी, आर्य राज डेविड, कांग्रेस पार्टी के अशोक श्रीवास्तव, सौरव मिश्रा, मेहुल यादव, भाजपा से आशीष मजूमदार, राजेन्द्र दास, अंकुर जैन, आनन्द ताम्रकार, आशीष विकास, राम नरेश राय, राहुल मजूमदार, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी जनजीवन सिंह उईके, सोनकुंवर मरकाम, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचंद चोपड़ा, बिजयेन्द्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, राजकुमार खाती सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
 चांटी नाका के वनपाल को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

चांटी नाका के वनपाल को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 163

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार आज भरतपुर अनुविभाग अन्तर्गत स्थित अन्तर्राजीय वन अवरोध नाका चांटी बेरियर का औचक निरिक्षण व वाहन चेकिंग रात्रि 12:15 बजे किया गया।  इस दौरान एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ अलेक्स टोप्पो, तहसीलदार भरतपुर मनहरण  सिंह राठिया, थाना प्रभारी अमित कश्यप की एसएसटी दल बेरियर पर तैनात रही। चाटी बैरियर में ड्यूटी पर तैनात पोलिस बल, कोटवार, एसएसटी की टीम को वाहन की कड़ाई से जांच के निर्देश दिया गये।  एसएसटी जांच नाका से ड्यूटी से नदारद वन रक्षक कमला प्रसाद तिवारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

continue reading
कलेक्टर-एसपी ने रात में किया नाकों में तैनात एसएसटी टीम का निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने रात में किया नाकों में तैनात एसएसटी टीम का निरीक्षण

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 104

स्वयं कई वाहनों की जांच की
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण एवं एसपी श्री संतोष कुमार सिंह ने रात में दौरा कर विधानसभा चुनाव के लिए कोनी और सकरी में बनाये गये जांच नाके में तैनात एसएसटी दल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं दो तीन वाहनों की जांच की। मंगला चौक एवं तिफरा चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषकर अन्य जिलों के पासिंग वाहनों की सघन जांच करने कहा। जांच के दौरान आवागमन बाधित नहीं न हो इसके लिए वाहनों को किनारे खड़ी करके जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी उनके साथ में मौजूद थे। उन्होंने संधारित पंजी की जांच की। जांच किए जा रहे सभी वाहनों का रिकार्ड दर्ज करने को कहा। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 स्थैतिक निगरानी दल और 19 फ्लाइंग स्क्वाड टीम तैनात हैं। चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कैश, शराब, अन्य सामग्री की जब्ती इन टीमों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर-एसपी रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल नाके भी पहुंचे। कलेक्टर ने एसएसटी टीमों में और मैनपावर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। 

continue reading
 कलेक्टर एवं एसपी ने लिया नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 125

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। उन्होंने नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा लेने दोनों विधानसभा हेतु निर्धारित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुग्गा ने प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से पूर्व जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले प्रस्तावक के बैठने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन का कार्य सुगमता से संपन्न हो, इसके लिए चेकलिस्ट तैयार कर लें और उसके अनुसार कक्ष की व्यवस्था तैयार रखें। नामांकन अवधि में अभ्यर्थी को केवल तीन वाहन को 100 मीटर के अन्दर आने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी सहित 05 व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के अन्दर आने की अनुमति होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बेरिकैटिंग्स कराने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाने के निर्देश दिये।

continue reading
 जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक सम्पन्न/सुरक्षा बलों को मुहैया कराये जाने वाले बुनियादी सुविधाओं पर हुई चर्चा

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक सम्पन्न/सुरक्षा बलों को मुहैया कराये जाने वाले बुनियादी सुविधाओं पर हुई चर्चा

20-Oct-2023 83

 

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन/कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियो एवं निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध बैठक आहूत की गयी। बैठक में इससे पूर्व दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आगामी विधान सभा चुनाव-2023 हेतु दोनों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा बलों के रुकने के स्थान पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले में थाना कोटाडोल भवन पुलिस बैरक में, सामुदायिक भवन जनकपुर, आई.टी.आई भवन जनकपुर, कुवांरपुर चौकी, ग्राम पंचायत भवन केल्हारी, वनधन विकास केन्द्र केल्हारी, थाना केल्हारी पुलिस बैरक, समरसता भवन नागपुर, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र अमृतधारा, सामुदायिक दुर्गा पण्डाल भवन, सामुदायिक भवन खोंगापानी, सांस्कृतिक भवन लेदरी, अम्बेडकर भवन झगराखण्ड़, सामुदायिक भवन बुद्ध सिंह दफई खोंगापानी, चिरमिरी क्षत्रीय भवन डोमनहील, पोड़ी में सांस्कृतिक भवन झगराखण्ड़, बिशाहुदास महंत भवन, चौकी कोड़ा पुलिस बैरक, पुलिस लाइन आमाखेरवा, 100 सीटर महिला छात्रावास विवेकानंद कॉलेज मनेन्द्रगढ़, जिला नगर सेना कार्यालय एवं कैम्प, परसगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, राजस्थान भवन, हरियाणा भवन, अग्रसेन भवन में तीनो में बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को रूकने की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी स्थानों पर अस्थायी टॉयलेट, अस्थायी बाथरूम, अस्थायी किचन शेड, बिजली, पानी, लाइट, वॉयरिंग का कार्य आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर तत्काल बोरिंग कर पानी की व्यवस्था और जहां पानी है वहां पर नल, टंकी, टैंकर आदि से सिनटैक्स को भरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।उन्होंने विधान सभा निर्वाचन-2023 में सुरक्षा बलों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक संसाधन एवं सामग्री के संबंध में संबंधित कार्यालय एवं विभाग को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का सुचारू रूप से पालन, कानून व्यवस्था, सभी अनुमतियों के आवेदन पर कार्यवाही एवं आयोग से प्राप्त सभी निर्देर्शों एवं निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिये।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान केन्द्र में बुनियादी सुविधा, बिजली, पेयजल, रैम्प, फर्नीचर कार्यों की पूर्णता एवं उपलब्धता की जानकारी लेते हुए शैडो मतदान केन्द्र एवं विद्युत विहीन मतदान केन्द्र पर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदक द्वारा किये गये आवेदन को लंबित न रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ऑन लाइन आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ ही वाहन एवं लाउडस्पीकर के लिए के लिए अलग-अलग आवेदन कर अनुमति प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने समस्त एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सभी को हिदायत देते हुए कहा आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। जिले में जितने भी निगरानी दल बने हैं। एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी तथा अन्य सभी निगरानी दल सक्रीय हो जाये तथा जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये।इस दौरान डीएफओ एल.एन पटेल, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, बी.एस. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय सहित जिला अधिकारी एवं पुलिस विभाग के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
 डिप्टी कलेक्टर श्री भरद्वाज होंगे  पोस्टल बैलेट, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति के प्रभारी अधिकारी

डिप्टी कलेक्टर श्री भरद्वाज होंगे पोस्टल बैलेट, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति के प्रभारी अधिकारी

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 239

कोरिया/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन हेतु चिन्हित प्रति विषयक उप जिला निर्वाचन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी को चिन्हित प्रति के नोडल दायित्व से मुक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भरद्वाज को प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट व प्रभारी अधिकारी मतदाता सूची की चिन्हित प्रति एवं कार्यशील के प्रति दायित्व सौपा गया है, इसके लिए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार तथा एईआरओ पटना के श्रीमती चांदनी कंवर, तहसीलदार तथा एईआरओ बैकुण्ठपुर के श्रीमती अमृता सिंह तथा तहसीलदार तथा एईआरओ पोड़ी-बचरा के श्री ओ.पी. सिंह को तहसील क्षेत्र के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

continue reading
 कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों की बैठक लेकर की नामांकन तैयारी की समीक्षा

कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों की बैठक लेकर की नामांकन तैयारी की समीक्षा

20-Oct-2023 111

बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं पुलिस की संयुक्त बैठक लेकर नामांकन तैयारियों की प्रगति एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में इन सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने नामांकन के दौरान जिला कार्यालय सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी आरओ एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में एसएसटी एवं एफएसटी टीम की अब तक की कायर्वाही की जानकारी लेकर उन्हें मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
         कलेक्टर श्री शरण ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन की संपूर्ण तैयारी कर सभी आरओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार सहित कुल पांच लोग नामांकन के लिए आरओ कक्ष में जा सकते हैं। एक उम्मीदवार अधिकतम चार सेट नामांकन दाखिल कर सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रूपये जमानत राशि और आरक्षित वर्म के उम्मीदवार को इसका आधा अर्थात 5 हजार रूपये जमानत लगेगा। नामांकन के कम से कम एक दिन पहले संभावित प्रत्याशी को बैंक में अलग खाता खोलवाना होगा। इसी बैंक खाते के जरिए प्रत्याशी को अपना संपूर्ण चुनाव खर्चा करना होगा। उम्मीदवारों के आरओ कक्ष तक सुरक्षित तरीके से पहुंचने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया की इस दौरान वीडियोग्राफी कराई जायेगी। उन्होंने पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रैली सभा की अनुमति देने के निर्देश दिए। अनुमति प्रदान करने के लिए राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के बीच भेद-भाव नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि व्यय प्रेक्षक नामांकन की शुरूआत में आएंगे। वे इस दौरान प्रत्याशियों के व्यय अनुवीक्षण की जांच करेंगे। इस साल चुनाव व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रूपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि एसएसटी एवं एफएसटी टीम द्वारा सामान्य लोगों को परेशान नहीं किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 50 हजार तक राशि परिवहन कर सकता है। उन्होंने एसएसटी टीम के प्रभारी को मजिस्ट्रेट का अधिकारी सौंपा गया है ताकि त्वरित कार्रवाही हो सके।

continue reading
 गांव-गांव, घर-घर में रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

गांव-गांव, घर-घर में रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2023 178

शत प्रतिशत मतदान करने दिया जा रहा है संदेश
बिलासपुर/जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए शहर से लेकर गांव तक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण तथा स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत शहरों से लेकर गांवों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत पोस्टकार्ड, रंगोली, पेंटिग, पोस्टर सहित अन्य कार्यक्रम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत तखतपुर, बेलपान, विजयपुर, पाली, खपरी, बीजा एवं गिरधौना परिक्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत इन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। आकर्षक रंगोली, मंेहदी और मानव श्रृंखला बनाकर क्षेत्रवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली।  

continue reading
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन होगा

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन होगा

कोरिया, 18 अक्टूबर 2023/ विधानसभा चुनाव के लिए आज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के लिए प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन किया गया।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम की उपस्थिति में आयोजित, रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू ने बताया कि रेंडमाइजेशन के तहत ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के नम्बर अनुसार  राजनैतिक दलों की उपस्थिति में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर पर उपलब्ध चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर पर की गई।
उन्होंने ईवीएम मशीन को जांचने के लिए करीब सुबह 10 बजे व बन्द शाम 5 बजे तक करते समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को उपस्थित होने का आग्रह किया। बता दें बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन लगेगी।

निर्वाचन आयोग ने सी विजिल एप बनाया है। इसके तहत किसी प्रत्याशी व राजनीतिक दल के संबंध में आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह सी-विजिल एप पर की जा सकती है। इस एप पर शिकायत आने के बाद 100 मिनट के अंदर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वाहन, रैली, सभा की अनुमति के सम्बंध में जानकारी चाही तो संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने पर स्थान, तिथि व समय की जानकारी स्पष्ट उल्लेख करने का आग्रह किया।
continue reading
 वाहनों के आड़े-तिरछे व पदनाम वाली नंबर प्लेट उतारने की कार्यवाही/देर रात तक सीमाओं में वाहनों की सघन जांच

वाहनों के आड़े-तिरछे व पदनाम वाली नंबर प्लेट उतारने की कार्यवाही/देर रात तक सीमाओं में वाहनों की सघन जांच

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 166

कोरिया/ प्रदेश में आचार संहिता प्रभावशील है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से आदर्श आचार संहिता के नियमावली का पालन जिले में कराया जा रहा है। लगातार स्थानीय प्रशासन, स्थानीय पुलिस थाना व एफएसटी, एसएसटी टीम भी लगातार वाहनों की सघन जांच की कार्यवाही की जा रही है।
जिले के गोयनी, सेमरिया, जोगिया, नटवाही, अकलासरई, टेंगनी, डुमरिया, कुड़ेली, नगर, सुरमी, जटासेमर, बड़े साल्ही, मुगुम नाके के अलावा खरवत चौक, पटना चौक, चरचा चौक, नगर चौक, बैकुंठपुर चौंक चौराहों आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हस, जिसमें ऐसे वाहनों को भी रोका गया जिन वाहनों पर राजनीतिक पदनाम की नंबर प्लेट लगी थी जिन्हें आदर्श आचार संहिता की जानकारी देकर वाहनों से नंबर प्लेट उतरवाये गये और मानक प्लेट लगाने कहा गया। वाहन चेकिंग दौरान पुलिस ने वाहनों के प्रेशर हार्न मॉडिफाई सायलेंसर और नंबर प्लेट की भी जांच किया जा रहा है। कई वाहनों पर अमानक नंबर प्लेट लगी हुई थी जिन पर धार्मिक स्लोगन, कार्टून इत्यादि बने हुए थे जिन्हें थाना प्रभारी ने केंद्रीय मोटर यान अधिनियम की जानकारी देकर चालान करते हुए मानक अनुरूप वाहन नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दिए ।
जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वाहनों को तेज व नशे की हालत में वाहन न चलाएं, सीट बेल्ट, हेलमेट का उपयोग करें। साथ ही वाहनों में किसी भी प्रकार आपत्तिजनक वस्तु न रखें और चालकों के लाइसेंस व वाहनों के कागजात दुरुस्त रखने की अपील भी की है।

continue reading
 निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं होने पर मनरेगा जॉब कार्ड, पेन कार्ड, स्मार्ट कार्ड सहित मतदान हेतु अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र निर्धारित

निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं होने पर मनरेगा जॉब कार्ड, पेन कार्ड, स्मार्ट कार्ड सहित मतदान हेतु अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र निर्धारित

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 96

कोरिया/ विधानसभा चुनाव 2023 के तहत होने जा रहे मतदान के समय सभी मतदाता जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, वे वोट डालने हेतु मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएगे, किन्तु जो मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते वे अपनी पहचान हेतु निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्र प्रस्तुत कर वोट डाल सकेंगे। वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप निर्धारित किए गए पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केन्द्र/राज्य शासन अथवा सार्वजनिक लोक उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारी को जारी किया जाने वाला फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंकों, डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी की गई स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, विधायक, सांसदों, विधान परिषद, सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि शामिल है, इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।

continue reading
 नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुल्हन सिंगार स्टोर का उद्घाटन

नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुल्हन सिंगार स्टोर का उद्घाटन

जयनगर प्रखंड अंतर्गत कटिया  परसाबाद घौरांजा घुरमुंडा मुख्य मार्ग मे दुल्हन सिंगार स्टोर एण्ड गिफ्ट कॉर्नर का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना कर आचार्य पंडित के द्वारा जिला परिषद केदारनाथ यादव ने फीता काटकर किया ।
प्रोपराइटर संदीप यादव एवं दीपक यादव ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि नवरात्रि के इस शुभ मुहूर्त में जिला परिषद केदारनाथ यादव के द्वारा उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान उपस्थित भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सरफुद्दीन अंसारी,डेगन चौधरी,राजेंद्र यादव, शिवकुमार यादव,  देवनारायण यादव, अविनाश भदानी, वाल्मीकि चौधरी, अशोक यादव, मुन्ना मोदी,  सेवानिवृत रेलवे अधिकारी ईश्वरी यादव, प्रोपराइटर संदीप यादव, दीपक यादव, सुभाष यादव ,रामनारायण यादव, आचार्य अभिमन्यु शास्त्री, ग्रामीण बच्चों उपस्थिति थे ।
continue reading
 वोट डारे बर जाबो संगी, चुनई तिहार म भाग लेबो संगी/मतदान करना अधिकार व कर्त्तव्य भी है- विनय कुमार लंगेह

वोट डारे बर जाबो संगी, चुनई तिहार म भाग लेबो संगी/मतदान करना अधिकार व कर्त्तव्य भी है- विनय कुमार लंगेह

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 86

निर्वाचन कार्य में जुड़े अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता, निर्भिकता और पारदर्शी से करें निर्वाचन कार्य
कोरिया/
 कोरिया जिले विभिन्न सांस्कृतिक, परम्पराओं और विविधताओं से भरे हुए जिले है। यहां रहने वाले लोगों के लिए इस वर्ष एक नए उत्साह और उमंग का साल होने जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर तथा भरतपुर सोनहत (आंशिक) में निर्वाचन होना है। बैकुण्ठपुर विधानसभा के 83 हजार 836 पुरुष मतदाता, 83 हजार 803 महिला मतदाता, तृतीय लिंग के 05 मतदाता इसी तरह भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में पुरुष मतदाता 18 हजार 145 तथा महिला मतदाता 18 हजार 204 व 01 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इस तरह 2 लाख 3 हजार 994 मतदाताओं द्वारा अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान केन्द्रों की बात करें तो सोनहत में 78 तथा बैकुण्ठपुर में 228 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में सबसे कम मतदाता वाले मतदान केन्द्र की बात करें तो शेहराडांड मतदान केन्द्र 143, में तीन पुरुष, दो महिला मतदाता हैं तो कांटो मतदान केन्द्र 139 में 7 पुरुष व 5 महिला, इसी तरह रावला मतदान केन्द्र 162 में 14 पुरुष मतदाता व 9 महिला मतदाता अपने मताधिकार को उपयोग करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार देर रात तक अधिकारियों-कर्मचारियों से बैठक लेकर चुनावी तैयारियों के बारे में जायजा ले रहे हैं। श्री लंगेह लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों, चेक पोस्ट, प्रशिक्षण स्थानों में जाकर किए गए तैयारियों को मुआयना कर ही रहे हैं साथ ही एक-एक अधिकारियों, कर्मचारियों से किए गए तैयारियों पर चर्चा भी कर रहे हैं।
इस बार के विधानसभा निर्वाचन में बैकुण्ठपुर विधानसभा के 18 से 19 वर्ष आयु के 6 हजार 393 तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 2 हजार 96 मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। जब हम 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की बात करते हैं तब बैकुण्ठपुर विधानसभा में 1 हजार 229, भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 246 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या की बात करें तो बैकुण्ठपुर विधानसभा के अंतर्गत 1 हजार 876 तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 693 मतदाताओं द्वारा अपने मतदान करेंगे। जब हम जेण्ठर रेसियो की बात करते हैं तो 999 है, जो महिला सहभागिता को बताता है। वर्तमान ई.पी. रेसियो 64.21 प्रतिशत है। बैकुण्ठपुर एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा में दूसरे चरण में अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर तथा 17 नवम्बर को मतदान और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कॉल सेंटर बनाया गया है। कॉल सेंटर 1950 जो 24 बाई 7 के तर्ज पर क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर अन्य किसी विषय पर शिकायत/जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष में 07836-23255 दूरभाष स्थापित की गई है, जो तीन पालियों में कर्मचारी कार्यरत हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों के सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन को और सशक्त बनाया गया है। इस एप्लीकेशन के तहत आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत फोटोग्राफ एवं वीडियो, ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में दो मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर भी किया जाने की सुविधा है। सामान्य मामलों की शिकायतें सिर्फ 100 मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी। सुविधा एप के माध्यम से भी चुनाव अभ्यर्थियों के नामांकन जमा कर सकते हैं साथ ही रैली की अनुमति भी मिलेगी। केवायसी एप के माध्यम से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है, यदि कोई आपराधिक पूर्ववृत है तो इसकी जानकारी भी इस एप में उपलब्ध होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि निष्पक्षता, निर्भिकता और पारदर्शी से कार्य करें। छत्तीसगढ़ी में कहा कि ‘वोट डारे बर जाबो संगी, चुनई तिहार म भाग लेबो संगी’ के तर्ज पर कोरिया जिले के शासकीय-अशासकीय कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, श्रमिकों, किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवा व सभी वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना आपके अधिकार भी हैं और कर्त्तव्य भी है। ऐसे में शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से अपने मतदान केन्द्र में स्वयं मतदान करें व पड़ोसियों एवं जान-पहचान वाले को मतदान के लिए प्रेरित भी करें और इस चुनावी पर्व में भागीदार बनें।

continue reading
 निर्वाचन के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

निर्वाचन के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 169

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जारी हुआ नोटिस
बैकुण्ठपुर /
कलेक्टर कोरिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान दलों के  प्रशिक्षण   में अनुपस्थित रहने वाले 48 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में मतदान दलों के प्रथम  प्रशिक्षण   से बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ  आशुतोष   चतुर्वेदी ने बताया कि गत सोमवार से जिला मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में मतदान दलों के लिए प्रथम चरण का  प्रशिक्षण  आयोजित किया जा रहा है इसमें सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति की पूर्व सूचना पिछले सप्ताह ही जारी कर दी गई है। इस  प्रशिक्षण  में बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करते हुए  प्रशिक्षण  के नोडल अधिकारी डॉ  आशुतोष   ने बताया कि कलेक्टर कोरिया से सख्त निर्देष हैं कि जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर निर्वाचन नियमों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।  प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों अधिकारी कर्मचारियों में प्रधानपाठक अरविंद पठारी, कृपाषंकर तिवारी, भीमसिंह कंवर, आनंद प्रकाष तिर्की, आषीष कुमार सिंह, अनिल सिंह, प्रभु गोंड़, हीरालाल पटेल, मनीलाल कचटाहा, बरूण कुमार कुषवाहा, बलराम सिंह सेइदहा, दीपक कुमार साहू, मरियानुस एक्का, विजय षंकर सोनवानी, मोहन राम वनपाल, भूपेंद्र सिंह सहायक प्राध्यापक, विक्टर टोप्पो, विपिन सिंह, विनोद कुमार षर्मा, प्रभाकर दत्त मिश्रा, प्रियलेष प्रसाद, बी एल नामदेव, बीरसाय कुजूर, विनोद कुमार पैकरा, ओमप्रकाष मरकाम, षैलेन्द्र सिंह, गनपत प्रसाद उरांव, रामभुवन ठकुरिया, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, बिजिया साहू, डी पी ष्षर्मा, रोबिन कुजूर, डा दिनेष कुमार गुप्ता, षिवचरण कुर्रे, तेजप्रताप सिंह, डॉ राहुल आर्य, सुमित उपगढ़े, दिव्य कुमार राजवाड़े, विनय कुमार विष्वकर्मा, कामता प्रसाद पाण्डेय, अविनाष कुमार सारथी, पदुमन सिंह सोन्चे, पारसनाथ राजवाड़े, रामसहाय खांडे, परीक्षित तिर्की, बहादुर राम बघेल, दिग्विजय सिंह पैकरा और दुलारसाय पण्डो षामिल हैं।
      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वालों को निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही, कदाचरण और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब तामिली के तुरंत बाद जिला पंचायत में प्रस्तुत करना होगा। अधिकारी कर्मचारियों से संतोषजनक उत्तर प्राप्त ना होने की दशा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होने बताया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने किसी अपरिहार्य कारणों से प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है वह आगामी 21 अक्टूबर को जिला पंचायत में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति देकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

continue reading
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली एसईसीएल महाप्रबंधकों की बैठक/आदर्श आचार संहिता अनुपालन की दी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली एसईसीएल महाप्रबंधकों की बैठक/आदर्श आचार संहिता अनुपालन की दी जानकारी

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 84

मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी के साथ बैठक आहूत की गयी।  बैठक में  विधान सभा 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में निम्नलिखित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित दोनों महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी को आगामी विधानसभा 2023 के लिए नियोजित कर्मचारियों की संख्या, ऐसे कर्मचारी जो अस्वस्थ एवं दिव्यांग तथा अन्य किसी प्रकार से कार्य करने में अक्षम हो की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। अतिआवश्यक कार्य में नियोजित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने  विधानसभा निर्वाचन के दौरान किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए अवकाश स्वीकृत न करने के संबंधी निर्देश दिये। एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत अधिनस्थ चलित वाहन की संपूर्ण जानकारी, गाड़ी संख्या एवं ड्राइवर का नाम मोबाईल नम्बर सहित निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा। एसईसीएल क्षेत्र के अन्तर्गत दुर्गा उत्सव एवं गरबा के दौरान साउण्ड सिस्टम सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियमानुसार चलाने की अनुमति होगी। नियम के उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत स्थित मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करने के संबंध में निर्देश दिये। एमसीसी निर्देशों का पालन किए जाने व एमसीसी पालन के लिए दल गठित कर प्रतिदिन पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत व क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत एसईसीएल के अधिनस्थ विश्राम गृह, हॉल क्लब, मेस व अन्य भवनों की जानकारी देने को कहा साथ ही ऐसे भवनों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति बिना किसी को आबंटित न किया जाये। शासकीय भवन एवं एसईसीएल के भवनों में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ को निर्देशित किया है कि किसी प्रकार की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में विलम्ब न करें। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, एसईसीएल महाप्रबंधक, नवनीत श्रीवास्तव, एस.के. मिश्रा, एसडीएम बी.एस. मरकाम, विजयेन्द्र सारथी, श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
 शेराडांड में अस्थायी मतदान केन्द्र पर ही होगा मतदान/भ्रमित की बजाय तथ्यपरक खबर ही प्रसारित करें-कलेक्टर लंगेह

शेराडांड में अस्थायी मतदान केन्द्र पर ही होगा मतदान/भ्रमित की बजाय तथ्यपरक खबर ही प्रसारित करें-कलेक्टर लंगेह

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 87

कोरिया/जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि कोरिया जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 भरतपुर सोनहत के अस्थायी मतदान केन्द्र 143 शेराडांड के संबंध में दो दैनिक समाचार पत्र ने 15 एवं 17 अक्टूबर को प्रमुखता से ‘ शेराडांड पोलिंग बूथ: 15 साल बाद अब झोपड़ी में नही, गांव की देवगुड़ी में होगी वोटिंग‘ तथा ‘इस बार झोपड़ी में नहीं देवगुड़ी में होगा मतदान‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया है, जो पूर्ण रूप से निराधार व मतदाताओं को भ्रमित किये जाने वाला है जबकि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के अर्हता तिथि व इस निर्वाचन वर्ष में 1 अक्टूबर 2023 के अर्हता तिथि के संबंध में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व मतदान केन्द्रों का परीक्षण कर युक्तियुक्तकरण उपरांत मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव राजनैतिक दलो की सहमति एवं भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन उपरांत 30 जुलाई 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मतदान केन्द्रों का प्रकाशन किया जा चुका है।
आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु पूर्ववत 143- शेराडांड में अस्थायी मतदान केन्द्र पर ही मतदान  होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्रों के अनुसार ही विधानसभा 2023 का निर्वाचन सम्पन्न होगा।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने इस भ्रामक खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों व प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी तरह से भ्रामक समाचार, फ़ोटो, वीडियो प्रसारित न करें जिससे आम मतदाता इससे प्रभावित हो, बल्कि तथ्यपरक खबर प्रसारित करें ताकि जिले में होने वाले विधानसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सके।

continue reading
 आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर महिला प्रत्याशी को जारी किया नोटिस/महिला प्रत्याशी ने दिया था विवादित भाषण

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर महिला प्रत्याशी को जारी किया नोटिस/महिला प्रत्याशी ने दिया था विवादित भाषण

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 131

मनेन्द्रगढ़/विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा के पश्चात् जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जानकारी अनुसार आवेदक श्री परमानन्द यादव, राजनैतिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 17 अक्टूबर 2023 का स्थल शासकीय नवीन महाविद्यालय ग्राउण्ड केल्हारी में आमसभा के लिए अनुमति ली गयी थी। आम सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की भरतपुर-सोनहत की महिला प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा धमकी, भड़काउ व विवादित शब्दों का उपयोग किया था। अपने भाषण में उन्होंने कहा- ’’जब मैं ब्लॉक अध्यक्ष थी तब मेरे ऊपर 16 प्रकरण दर्ज थीं, अब जो मेरे कार्यकर्ताओं पर उंगली उठायेगा मैं उसका एक हाथ काट कर दूसरे हाथ में दे दूंगी’’ जैसे विवादित शब्दों का उपयोग किया।कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने उक्त कथन को संज्ञान में लेते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। निर्धारित समयावधि पर जवाब प्रस्तुत न किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

continue reading
 राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन/बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन होगा

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन/बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन होगा

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2023 41

कोरिया/ विधानसभा चुनाव के लिए आज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के लिए प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन किया गया।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम की उपस्थिति में आयोजित, रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू ने बताया कि रेंडमाइजेशन के तहत ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के नम्बर अनुसार  राजनैतिक दलों की उपस्थिति में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर पर उपलब्ध चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर पर की गई।
उन्होंने ईवीएम मशीन को जांचने के लिए करीब सुबह 10 बजे व बन्द शाम 5 बजे तक करते समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को उपस्थित होने का आग्रह किया। बता दें बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के 228 मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीन लगेगी।
निर्वाचन आयोग ने सी विजिल एप बनाया है। इसके तहत किसी प्रत्याशी व राजनीतिक दल के संबंध में आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह सी-विजिल एप पर की जा सकती है। इस एप पर शिकायत आने के बाद 100 मिनट के अंदर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वाहन, रैली, सभा की अनुमति के सम्बंध में जानकारी चाही तो संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने पर स्थान, तिथि व समय की जानकारी स्पष्ट उल्लेख करने का आग्रह किया।

continue reading
 महिला मतदान दल कर्मचारियों ने ईवीएम एवं व्ही.व्ही.पैट मशीन का लिया व्यवहारिक एवं क्रियाशील प्रशिक्षण

महिला मतदान दल कर्मचारियों ने ईवीएम एवं व्ही.व्ही.पैट मशीन का लिया व्यवहारिक एवं क्रियाशील प्रशिक्षण

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2023 67

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निपक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के  निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस.पैकरा, श्री अजय कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानन्द उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कन्या उ.मा.वि. मनेन्द्रगढ़ (शिक्षा विभाग) तथा उ.मा.वि. मनेन्द्रगढ़( आ.जा.क.) में चल रहे मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इन तीनों प्रशिक्षण स्थल में पोलिंग पर्सन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण, मतदान की ड्यूटी में लगाए गये पीठासीन अधिकारी, मतगणना अधिकारी 01, 02 एवं 03 को दिया जा रहा है। जिसमें मास्टर ट्रेनरों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन और निर्देशों के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी जा रही है। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षार्थी निर्वाचन का सफलतापूर्वक संपादन कर सकें। प्रशिक्षित कुशल मास्टर ट्रेनर द्वारा ई.व्ही. एम एवं व्ही. व्ही. पेट का संचालन, मतदान सामग्री प्राप्त करना एवं चेक लिस्ट के अनुसार मिलान मतदान के पूर्व की तैयारियां मतदान दिवस में किये जाने वाले कार्य, मतदान समाप्ति के बाद मशीनों का मुहर बंद किये जाने का विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान दलों को बताया गया कि सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद उसका मिलान चेक लिस्ट के अनुसार किया जाना है। ऐसे सामग्री जिसमें नम्बर अंकित हैं जैसे ई. व्ही.एम एवं व्ही. व्ही. पेट, निविदक मतपत्र, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति, सुभिन्नक सील, ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, पिन्क पेपर सील, एड्रेस टैग का मिलान अच्छे से करें। यह देखें कि यह आपके मतदान केन्द्र से संबंधित है। कन्ट्रोल यूनिट में दिनांक और समय सही है, बैटरी की स्थिति अच्छी है, केन्डीडेट संख्या सही है, इसकी जांच कर लें। मतदान केन्द्र पहुँचने पर नियमानुसार मतदान केन्द्रों का स्थापना कर लें, नोटिस बोर्ड पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित करने, 100 मीटर एवं 200 मीटर की दूरी का चिन्हांकन कर आवश्यक सूचना लगा लगाने, मतदान दिवस के दिन वास्तविक मतदान के 90 मिनट पूर्व मॉकपोल कराया जाना है। मॉकपोल में न्यूनतम 50 वोट डलवाने हैं, तत्पश्चात् सी.आर.सी. कर मॉकपोल के डाटा को हटा देना है। व्ही. व्ही. पेट के ड्रॉप बॉक्स से पेपर स्लीप को निकालकर काले रंग के लिफाफे में पिंक पेपर सील से सील बंद करना है। पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉकपोल प्रमाण पत्र तैयार मतदान अभिकर्ताओं से हस्ताक्षर लिया जायेगा। इसके बाद मत की गोपनीयता बनाने हेतु मतदान मशीनों में गोपनीय सील- ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग एड्रेस टैग लगाकर कन्ट्रोल यूनिट के रिजल्ट सेक्शन को सील्ड किया जायेगा। मतदान नियत समय पर प्रारम्भ होने की घोषणा पीठासीन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। मतदान अधिकारी क्रमांक 01 मतदाता सूची का चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा। वह मतदाता की पहचान को सुनिश्चित करेगा। मतदाता की पहचान वोटर कार्ड या आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेज के आधार पर होगी। पहचान सत्यापित होने के बाद मतदान अधिकारी क्र. 2 मतदाता के बायें हाथ के तर्जनी पर अमिट स्याही लगायेगा। वह मतदाता रजिस्टर में आवश्यक प्रविष्टियां करने के बाद मतदाता पर्ची जारी करेगा। मतदान अधिकारी क्र. 3 कन्ट्रोल यूनिट का प्रभारी होगा। वह मतदाता से मतदाता पर्ची प्राप्त कर उसे संग्रहित कर बैलेट जारी करेगा। मतदाता वोटिंग कम्पार्टमेंट में जाकर बैलेट यूनिट के नीले रंग का बटन दबाकर वोट देगा। व्ही. व्ही पेट के पारदर्शी खिड़की से पेपर स्लीप जनरेट होगी। जिसमें अभ्यर्थी का नाम एवं निर्वाचन प्रतीक मुद्रित रहेगा। यह पर्ची 7 सकेण्ड तक दिखाई देगी और ऑटोकट व्यवस्था द्वारा कट कर ड्रॉप बाक्स में इक्कट्ठा हो जायेगी। इस प्रकार मतदान की प्रक्रिया चलती जायेगी। मतदान दलों को डाक मतपत्र, निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण पत्र के बारे में बताया गया। मतदान समाप्ति उपरांत कन्ट्रोल यूनिट का क्लोज बटन को अनिवार्य रूप से दबाया जाना है। इसके बाद मतदान मशीन को नियमानुसार सील बंद करने की कार्यवाही के बारे में बताया गया रिकार्ड किये गये मतों का लेखा पीठासीन अधिकारी की डायरी, सांविधिक लिफाफा, असंविधिक लिफाफा अन्य लिफाफे को तैयार करने के संबंध में बताया गया।

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुुमार सिदार तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा के द्वारा किया गया। उनके द्वारा मॉकपोल प्रक्रिया, मतदान मशीनों की सिलिंग, मतदाता के पहचान के दस्तावेज, मतदाता रजिस्टर, मतपत्र लेखा, मतदान समाप्ति उपरांत क्लोज बटन दबाया जाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन मतदान दलों को दिया गया। उन्होंने मतदान दलों को पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका का गहराई से अध्ययन करने के निर्देश दिये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को यह भी निर्देशित किया कि मतपत्र लेखा को सावधानीपूर्वक तैयार करें। उसमें अंकित मतों की संख्या और कन्ट्रोल यूनिट में दर्शित मतों की संख्या में किसी भी प्रकार की विसंगति नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव मण्डल, गोपाल सिंह, गौरव सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

continue reading

dpboss