Breaking News
ताज़ातरीन
कलेक्टर ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी
जिले में 14 लाख 13 हजार 823 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
जिले में बढ़े 50 हजार 311 मतदाता
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 13 हजार 823 है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 777, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 2 हजार 961 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है।
कलेक्टर श्री झा ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 2 अगस्त 2023 की स्थिति में जिले में 13 लाख 63 हजार 512 मतदाता थे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के पश्चात जिले में 50 हजार 311 मतदाता बढ़े है। इनमें 23 हजार 520 पुरूष एवं 26 हजार 797 महिला मतदाता बढ़े है। इसके साथ ही पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में भी 15 हजार 595 की वृद्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में दिव्यांग मतदाता 9 हजार 330 दर्ज किये गये है। मतदान केंद्रों की संख्या 1502 है। इनमें कोटा विधानसभा में 203, तखतपुर में 287, बिल्हा में 200, बिलासपुर में 228, बेलतरा में 250 एवं मस्तूरी में 334 मतदान केंद्र शामिल है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की है।
जिल्दा क्षेत्र में वनों की हो रही अंधाधुंध कटाई वन विभाग के सुस्त रवैया के कारण वन भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

गोगपा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय, राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर कार्या में ज्ञापन सौंपा
मनेद्रगढ़।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बड़ी संख्या में कठौतिया से वाहन रैली निकाल जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम के नेतृत्व में एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा विषयातर्गत लेख है कि दिनांक 04/10/2023 को गोडवाना गणतन्त्र पाटी, जिला एमसीबी द्वारा जनहित के विभिन्न मार्गों को लेकर व शासकीय भूमि पर नियम विरुद्ध व अवैध तरीके से कब्जा को तत्काल हटाने को लेकर वाहन रैली कलेक्टर का घेराव करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर एमसीबी ज्ञापन को सौपा प्रमुख मांगे इस प्रकार है।
ग्राम पंचायत बरदर में विधायक विनय जायसवाल का आयोजन समिति के द्वारा पुतला दहन किया गया

दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को समस्त मतदान केन्द्रों में किया गया। इसके लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आहूत की गयी।
कलेक्टर ने बताया कि आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 02 अगस्त से 21 सितम्बर तक निर्धारित की गयी। इस अवधि में नये मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की जानकारी दी गयी। द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2023 माह 02 अगस्त 2023 से 04 अक्टूबर तक प्राप्त हुये कुल फार्मों का निराकरण किया गया। इस दौरान बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नवीन मतदाता के लिए फार्म-6, आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने के लिए फार्म -6 ब, मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा संषोधन, स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन एपिक प्राप्त करने के लिए फार्म-8 के बारे में बताया गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के बाद आज जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाषित सूची अनुसार जिले में कुल 466 मतदान केन्द्र है। इसमें से 78 मतदान केन्द्र भरतपुर-सोनहत (कोरिया) में है तथा 388 मतदान केन्द्र विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत एवं विधानसभा क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में आते है। जिले में कुल 310943 मतदाता है। जिसमें 155119 पुरूष मतदाता है तथा 155819 महिला मतदाता है। वहीं देखा जाये तो 18 वर्ष से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 13183 है जबकि पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाता की संख्या 3211 तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1952 मतदाता है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के 10 दिवस पूर्व तक नाम जोड़ने का कार्य चलता रहेगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के सदस्यों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं साफ्ट कॉपी प्रदान किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, प्रितेश सिंह राजपूत, एसडीएम बिजेन्द्र सारथी, राजनैतिक दल के कांग्रेस से अशोक श्रीवास्तव, आम आदमी से विकास पाण्डेय, जनता कांग्रेस से आदित्य राज डेविड, कांग्रेस प्रवक्ता शुद्धुलाल तथा राजा मिश्रा, विनय पाण्डेय, सरवर अली, राकेश मेघानी, डी. सी बघेल, सुरेश मिनोचा सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक के सदस्य उपस्थित रहे।
अखबारी पेपर का खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश स्वास्थ्य के लिए नुकसान, उपयोग करने पर होगी कार्यवाही
कोरिया/जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कोरिया एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की और बताया कि अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई खतरनाक रसायनों एवं रजक की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से आग्रह किया है कि वे खाद्य पदार्थ की पैकेजिंग के लिए छपे हुए कागजों का उपयोग न करें, यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समाचार पत्र दैनिक जीवन में सूचना के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। न्यूनतम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने-ले जाने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/पेपर का उपयोग किया जाता है। खाद्य पदार्थ लाने के लिए आमतौर पर खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर दुकानों में किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि दुकान वाले भोजन पैक करने के लिए और आम लोग घर पर भी तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर अखबारी कागज/पेपर का उपयोग करते हैं, जो सेहत की दृष्टि से बहुत हानिकारक है। अखबार में खाद्य सामग्री के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही चला जाता है जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोगों और व्यापारियों से खाद्य पदार्थ की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध किया है। विभाग ने कहा कि है कि बार-बार समझाने के बाद भी कोई खाद्य कारोबारी न माने तो उसकी शिकायत इस विभाग में की जा सकती है अथवा दूरभाष 0771 2235226, 2511988 एवं ईमेल controllerraipur/gmail.com में भी जानकारी दी जा सकती है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अखबार की छपाई में प्रयुक्त स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेड, डाइएन आइसोब्यूटाइलेट जैसे हानिकारक रसायन और कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो तेल के साथ मिल जाते हैं और खाने के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न तरह के कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसी कई बीमारियां होने की आशंका रहती है। होटल कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि अखबारी कागज का खाद्य सामग्री में उपयोग न करें, ऐसे करने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही भी जाएगी।
बहादुर कलारिन सम्मान व वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित
कोरिया/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने वाली तथा उनके उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सषक्त करने व राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान तथा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार दिया जाता है।
इस सम्मान व पुरस्कार हेतु दो-दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति प्रदान की जाती है। वर्ष 2023 के लिए विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त की जा सकती है। पात्र अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2023 तक उपरोक्त विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को अंतिम मतदाता सूची के बारे में दी गई जानकारियां/आचार संहिता व चुनाव के संबंध में बताया दिशा निर्देश
कोरिया /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचण अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों व मीडिया कर्मियों की बैठक लेकर आगामी आचार संहिता, निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारियों को साझा किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचण अधिकारी श्री लंगेह ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों को बताया कि इस समय जिले में पुरूष मतदाता एक लाख 1 हजार 922 हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 918 हैं। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 हजार 580 से बढ़कर 2 हजार 569 हो गए हैं और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या दो से बढ़कर 5 होने की जानकारी दी गई। प्रारंभिक प्रकाशन में मतदाता सूची का जेण्डर रेसियों 996 के मुकाबले 999 हो गया है जो महिला सहभागिता को बताता है।
अभी तक जिले में नाम जोड़ने वाले फार्म 6 की संख्या 7 हजार 135 हैं तो नाम विलोपन हेतु फार्म 7 में 4 हजार 41 एवं शिफ्टिंग के फार्म 8 के तहत 3 हजार 449 प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार विलोपन पश्चात पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 981 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 390 की वृद्धि हुई है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 5 हजार 781 मतदाता पंजीकृत थे जो अब बढ़कर 8 हजार 489 हो गए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बताया कि सावधानी पूर्वक नामांकन फार्म जमा करें तथा अधिकृत दलों के प्राधिकारकर्ता के हस्ताक्षर में एकरूपता सुनिश्चित हो कि ताकि प्रत्याषियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने बैठक में आए जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ईपी रेसियों 62.83 प्रतिशत से बढ़कर 64.21 प्रतिशत हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों को सावधनी पूर्वक अवलोकन कर किसी संभावित उम्मीदवारों अथवा किसी अन्य का नाम छूट गया है तो नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि से दस दिवस पूर्व तक नाम जोड़ने, विलोपन तथा संशोधन किया जा सकता है। ईपिक कार्ड के संबंध में बताया कि किसी कारणवश ईपिक कार्ड प्राप्त नहीं होता है तो ईआरओ नेट पर ई-पिक की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें निर्वाचन ऑन लाइन ई-ईपिक डाउनलोड किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साहू ने बताया कि विधानसभा बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 34 अनुमागों एवं सोनहत तहसील के अंतर्गत 11 अनुभागों का नाम परिवर्तित किया गया है। नामांकन जमा करने हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 2 होगा। अभ्यर्थी सहित पांच व्यक्तियों को आर ओर कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र के आसपास हथियार लेकर नहीं जा सकेगा तथा 100 मीटर के भीतर कोई प्रचार-प्रसार भी नहीं कर पाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कि नामांकन के साथ प्रमाणिक सोशल मीडिया का एकाउंट का विवरण जमा करना होगा। सोशल मीडिया, ई-न्यूज पेपर, वेब, इंटरनेट पर प्रसारित राजनैतिक विज्ञापन, के पूर्व प्रमाणन आवश्यक होगा। हेट स्पीच एवं आदर्श आचरण संहिता के बारे में भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि, समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों तथा एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, श्री राकेष साहू, श्रीमती चांदनी कंवर व अन्य अधिकारी उपस्थित
प्रतिबंध प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पाद व विक्रय पर होगी कार्यवाही प्लास्टिक के खतरे को रोकने में जनभागीदारी जरूरी
कोरिया / भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियमों को अधिसूचित किया है। विदित हो कि 01 जुलाई, 2022 से पूरे देश में चिन्हित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि इसकी उपयोगिता कम और कूड़ा फैलाने की क्षमता अधिक है।
पर्यावरण मंत्रालय ने स्थलीय और जलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों पर कूड़े-कचरे वाले एकल उपयोग वाले प्लास्टिक आइटम प्लास्टिक के प्रतिकूल प्रभावों को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटना सभी देशों के सामने एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौती है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कूड़े-कचरे वाले सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। प्लास्टिक की छड़ियों के साथ इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ें, आइसक्रीम की छड़ें, सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्माेकोल), प्लास्टिक की प्लेटें, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टिरर के चारों ओर रैपिंग या पैकिंग फिल्म आदि प्रतिबंध है। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम के तहत पचहत्तर माइक्रोन से कम मोटाई वाले और एक सौ से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि प्लास्टिक के खतरे को रोकने में सबकी जनभागीदारी जरूरी है। उद्यमियों, उद्योग, केंद्र, नगरीय निकायों, विशेषज्ञों, नागरिक संगठनों, अनुसंधान एवं विकास और शैक्षणिक संस्थानों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे सभी प्लास्टिक के समानों, वस्तुओं का उत्पाद, विक्रय न करें। तालाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है साथ ही प्रतिबंध प्लास्टिक के उत्पाद, विक्रय करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का हुआ शुभारम्भ जेईई एवं नीट की तैयारी में होगी मदद जिले के सैकड़ों युवाओं को मिलेगा लाभ युवा मन लगाकर करें तैयारी-कलेक्टर
कोरिया/प्रदेश के युवाओं के लिए खासकर जो जेईई व नीट की तैयारी कर रहे हैं छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। इससे प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित की जाने वाली स्वामी आत्मानन्द कोचिग योजना का शुभारंभ किया।
बता दें कोरिया जिले के अंतर्गत इस नवाचार योजना स्वामी आत्मानन्द कोचिंग के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर व विकासखंड सोनहत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत में शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिये ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के अनुसार शासकीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले नियमित छात्र-छात्राओ को ही इसका लाभ मिलेगा। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले तथा कक्षा 12वीं में गणित व जीव विज्ञान संकाय के अध्ययनरत विद्यार्थियों को उक्त विकासखण्ड के स्कूल में अध्ययनरत हो उन्हें कोचिंग दी जाएगी। मेरिट क्रम के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाएगा। कोचिंग सेन्टर में प्री मेडिकल नीट, प्री इंजीनियरिंग, आईआईटी की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जेईई एवं नीट के लिए अलग-अलग कक्षाएं आत्मानंद विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों में संचालित होंगी। यह कक्षाएं अपराह्न 3 बजे शाम 6.30 बजे तक संचालित होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के माध्यम से प्रदान की जाने वाली कोचिंग हेतु विषय-विशेषज्ञ, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सेंटर में विद्यार्थियों का नियमित आकलन तथा शिक्षकों के अध्यापन का भी अवलोकन किया जाएगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू-वे संवाद रहेगा अर्थात विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से बेहिचक प्रश्न पूछ सकेंगे। प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट ने भी निःशूल्क कोचिंग देने की सहमति दी है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। यह उम्र और यह अवसर बार-बार नहीं आते। अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि इस तरह की कोचिंग बड़े शहरों व नगरों में ही होते हैं लेकिन इस जिले में यह सुविधा होना आप आप लोगो के कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आशा है इस कोचिंग के माध्यम से अपने लक्ष्य को हासिल करने में आप लोगों को मदद मिलेगी।
योजना के वर्चुअल शुभारंभ अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनील जयसवाल, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर व सोनहत के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, संस्था के नोडल प्राचार्य, विषय विषेषज्ञ नोडल, विद्यार्थियों, विद्यालयीन स्टाफ के साथ जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
बापू की प्रतिमा पर कलेक्टर ने की पुष्पांजलि’/’सत्य और अहिंसा हर इंसान के’ ’मन-वचन में शामिल हो’
कोरिया/ आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टरेट परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में फूल माल्यर्पण जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की।
गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। श्री लंगेह ने कहा कि बापू की सत्य-शांति-अहिंसा के मार्ग को अपने मन-वचन में धारण कर जिला व राज्य के विकास में योगदान दें ।

बता दें महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सत्य और अहिंसा के मूलमंत्र के बदौलत ही देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया और अंततः भारत देश को स्वतंत्रता मिली।
सिमगा /छत्तीसगढ़ के भूपेश की भरोसे की यात्रा
*छत्तीसगढ़ के भूपेश की भरोसे वाली सरकार की योजनाओं व जनहितकारी कार्यों को लेकर आज भाटापारा विधानसभा की भरोसा यात्रा को विधानसभा यात्रा प्रभारी प्रमोद तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हितेंद्र ठाकुर जी जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकुमार साहू ने वरिष्ट कांग्रेसजनो के साथ सिंगारपूर स्थित मां मावली माता में पूजा अर्चना कर तथा महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया ।। भरोसा यात्रा में भाटापारा विधानसभा के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। उक्त अवसर पर सिमगा. ब्लॉक अध्यक्ष के के नायक भाटापारा शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ग्रामीण अमर मंडावी मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा उपस्थित रहे
गांधी के जन्मदिवस पर जिले के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस का भरोसे की यात्रा
1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ’वर्तमान पीढ़ी बुजुर्गों का करें सम्मान, अपनत्व के साथ जरूरत का रखें ध्यान’ वृद्धजन दिवस में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहयोग का लें संकल्प
कोरिया/ ‘बेटा जब भी काम में जाओगे तो बस यही कह देना कि मैं काम में जा रहा हूं और काम से लौटने के बाद भोजन के समय पूछ लेना कि भोजन कर लिए क्या ? इससे ज्यादा मुझे कुछ और नहीं चाहिए बेटा। मैं पैसे या अन्य वस्तुओं के लिए कोई मांग भी नहीं करूंगा। अब इस दुनिया तुम्हारी माँ नहीं है, तुमको मालूम बेटी ससुराल चली गई है, जो कुछ हो अब तुम ही लोग हो। यह कोई कहानी का अंश नहीं है बल्कि इस तरह एक वृद्ध पिता की अपेक्षा अपने बच्चों से होती है।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि ‘वृद्ध व्यक्ति ज्ञान और अनुभव के अमूल्य स्रोत हैं और उनके पास शांति, सतत विकास और हमारे गृह की सुरक्षा में योगदान करने के लिए बहुत कुछ है।’
यह महत्वपूर्ण संयोग है कि हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष शुरू हो चुका है। और आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। बुजुर्गों का सम्मान, प्रेम, सहयोग और आत्मीयता और उनकी जरूरतों को समझना आज की पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आए दिन खबर पढ़ने, सुनने को मिल जाता है कि परिवार, समाज में बुजुर्गों का अपमान और उनके स्वास्थ्य, जरूरतों को अनदेखी किया जाता है, ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि किसी भी परिस्थितियांे में अपने वृद्धजन का सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहिए। एक तरफ पितृ पक्ष चल रही है, जिसमें मृत व मोक्ष प्राप्त रिश्ते को जल अर्पण किया जा रहा है, ऐसे में हम जीवित दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता व घर परिवार में रहने वाले वृद्धजन का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वे अपने दुःख-दर्द को किसके पास साझा करें यह सोचते हुए दिन काट रहे हैं। विदित हो कि 14 दिसंबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में नामित किया था।
जैसे कि प्रत्येक जीवधारी उत्पन्न होने के पश्चात् क्रमशः, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था एवं वृद्धावस्था से गुजरता है। वृद्धावस्था को जीवन संध्या भी कहा जाता है, क्योंकि यह जीवन का अंतिम पड़ाव होता है। इस अवस्था तक आते आते मानव शरीर थकने लगता है, शारीरिक क्रियाएं उम्र के साथ साथ शरीर को शिथिल करने लगती हैं। वैसे तो चिकत्सा जगत में आश्चर्य जनक प्रगति हुई है, परन्तु कोई बुजुर्ग आर्थिक रूप से पराधीन है अथवा निम्न स्रोत का उपभोक्ता है, तो निश्चित तौर पर उसके लिए रोग का निदान कर पाना मुश्किल हो जाता है। संवेदन हीनता, किसी बीमार को आश्रय और सुकून देने में सक्षम नहीं हैं। यह तो सत्य है की प्रत्येक इन्सान को मौत आनी है, परन्तु यह भी सत्य है ऐसा कोई निश्चित नहीं है की पति और पत्नी एक साथ दुनिया से विदा लें, अर्थात दोनों की मृत्यु एक समय पर हो किसी एक को पहले जाना होता है। दाम्पत्य जीवन में अकेला रहने वाला व्यक्ति एकाकी पन का शिकार होता है। किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन साथी की सबसे अधिक आवश्यकता प्रौढ़ अवस्था में होती है। प्रौढ़ावस्था में अपने विचारों के आदान प्रदान का एक मात्र मध्यम जीवन साथी ही बनता है। वृद्धवस्था में बीमारी एवं दुःख दर्द में सेवा, सहानुभूति, सहयोग मुख्यतः जीवन साथी से प्राप्त होता है। इसलिए वृद्ध व्यक्ति को भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए उसी विचारधारा के लोगों की जरूरत होती है।
प्रत्येक वृद्ध इतना सौभाग्यशाली नहीं होता, की वह जीवन के अंतिम पड़ाव तक आत्मनिर्भर बना रहे, अर्थात उसका आए स्रोत उसके भरण पोषण के लायक जीवन पर्यंत बने रहें। अनेक वृद्धों को आर्थिक रूप से अपने परिजनों जैसे पुत्र, पुत्री, भाई इत्यादि पर निर्भर रहना पड़ता है। उसके व्यक्तिगत खर्चे परिजनों की आय से पूरे होते हैं, जिसमे अनेक बार असहज स्थितियों का सामना इन वृद्धजनों को करना पड़ता है। व्यक्ति का आत्मसम्मान भी दांव पर लग जाता है। कभी कभी आवश्यकताएं पूर्ण भी नहीं हो पातीं। बीमारी, इत्यादि में साधनों का अभाव कचोटता है। उसे मानसिक वेदनाओं का शिकार होना पड़ता है। कभी उसे आत्मग्लानी होती है, उसे अपना जीवन निरर्थक लगने लगता है। महिला वृद्ध जो पहले गृहणी रही हैं उनके लिए आर्थिक निर्भरता कोई व्यथा का कारण नहीं बनती क्योंकि वह पहले भी अपने पति पर निर्भर थी उसके पश्चात् अन्य परिजन पर निर्भर हो जाती है। परन्तु पुरुष जिसका पहले परिवार का पालनहार था और अब उसे स्वयं किसी अन्य परिजन की आय पर निर्भर होना पड़ता है।
सामाजिक व्यवस्था ने बुजुर्गों के लिए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त परिवार बिखर कर एकल परिवार बन चुके हैं। बढती जनसंख्या की समस्या, बढ़ता जीवन स्तर एवं बढती प्रतिस्पर्द्धा के कारण प्रत्येक दम्पति के लिए सीमित परिवार की अवधारणा को स्वीकार करना आवश्यक हो गया है। पुत्री को विवाह कर ससुराल विदा करना होता है और पुत्र को अपने अच्छे भविष्य की तलाश में अपने परिवार, अपने शहर से दूर जाना पड़ता है। अंत में परिवार में रह जाते हैं सिर्फ बुजुर्ग पति और पत्नी। ऐसे बुजुर्ग दम्पति को अपने स्वास्थ्य की देख भाल स्वयं ही करनी पड़ती है, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगती है। विकलांगता और वह भी वृद्धावस्था में सिर्फ निराशा, हताशा, उपेक्षा का कारण बनती है और जीवन को बोझिल बनाती है।
इसलिए वर्तमान व नव पीढी को यह प्रशिक्षित होना भी जरूरी है कि घर, परिवार व समाज में रहने वाले तमाम वृद्धजनों का देखभाल, अपनत्व व आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो सरकार वृद्वजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की इसके बावजूद उन्हें प्यार औऱ सम्मान जो घर, परिवार से मिल जाए तो उनका बुढापा निश्चय ही अनेक बाधाओ को पार करते हुए कट जाएगा। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों का करें सम्मान, उन्हें दे भरपूर प्यार औऱ रखें ध्यान।
कलेक्टर ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा बच्चों के भविष्य गढ़ना अब आपके हाथ में दवाई व घर की जरूरत में बेरोजगारी भत्ता ने दी राहत
कोरिया/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर से वीडियो कॉन्फेंरेसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के नव नियुक्त सहायक शिक्षकों, व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए साथ ही पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की राशि उनके खाते में अंतरण किए।
विदित हो कि विगत पौने पांच वर्षों में राज्य सरकार द्वारा शासकीय-अशासकीय विभागों, निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में विभिन्न रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए हैं, जिसके तहत पात्र उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीडियो कान्फेरेसिंग के माध्यम से जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को जानकारी देते हुए बताया कि सहायक शिक्षकों के 159 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे, जिसमें प्रथम चरण में 86 उम्मीदवारों का चयन कर उन्हे नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं वहीं आज 48 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति आदेश दिए गए हैं।
बच्चों को खूब पढ़ाइये-लिखाइये ताकि वे एक जागरूक व शिक्षित इंसान बने-
मुख्यमंत्री श्री बघेल से बलौदाबाजार निवासी, नवनियुक्त सहायक शिक्षक, श्री गिरजाशंकर पटेल ने बात की और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि कम समय में हम लोगों को नियुक्ति पत्र मिलना बहुत ही खुशी की बात है। श्री पटेल ने कहा मैं एवं मेरा परिवार शिक्षक की नौकरी मिलने से बहुत प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब स्कूल, छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी आप लोगों की हैं, बच्चों को खूब पढ़ाइये-लिखाइये ताकि वे एक जागरूक व शिक्षित इंसान बन सके।
सचमुच युवाओं के लोकप्रिय कका है-शा. उच्च. मा. शाला सलबा में सहायक शिक्षिका में नियुक्त तान्या मैत्री ने बताया कि उनको भरोसा नहीं था कि इतने कम समय में उनकी नौकरी लग जाएगी, मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसी तरह महासमुंद निवासी श्री भोजराम को सोनहत विकासखण्ड के डूमाडांड स्कूल में नियुक्ति आदेश मिला। किसान परिवार से आने वाले भोजराम ने बताया कि उनके माता-पिता किसान हैं। मुझे शासकीय नौकरी मिलने से परिवार बहुत खुश है। भोजराम ने बताया कि उनका सपना था कि बच्चों को पढ़ाएं ताकि परिवार, समाज और देश के नवनिर्माण में यह नौनिहाल नाम रोशन कर सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सचमुच युवाओं के लोकप्रिय कका है। बिलासपुर निवासी कौशल हितेन्द्र ने सहायक शिक्षक पद की नियुक्ति आदेश मिलने पर भावुक होने लगे, उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि मैं पहली पीढ़ी हूं, जिसे शासकीय नौकरी मिली है। मैं सरकार और मुख्यमंत्री का जीवन भर आभारी रहंूगा साथ ही बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ूगां।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बेरोजगारी भत्ता के बारे में बताया कि जिले में एक हजार 883 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया, जिसमें एक हजार 148 लोगों की बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत की गई है। लाइवलीहुड व अन्य प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से 60 बेरोजगार युवाओं डाटा एंट्री तथा इलेक्ट्रिशियन में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
जरूरतमंद लोगों की सरकार कर रही है चिंता-‘मेरे पति एक लम्बी बीमारी के चलते तीन वर्ष पहले निधन हो गया। दो बच्चे हैं, जिसे वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ा रहे हैं। परिवार चलाने की जिम्मेदारी मुझ पर हैं, कहीं कोई रोजगार नहीं है। कैसे परिवार को चलाउं, बच्चों को कहां से पढ़ांऊ इसी उधेड़बुन में जीवन कट रहा था। परिवार पर आश्रित था। चाहकर भी कुछ मदद नहीं मांग पा रही थी। पढ़ी-लिखी हंू, उम्मीद है कि कुछ ऊपर वाले भला करेगा़! लेकिन भला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल दिए और मेरे दोनों बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। 2500 रूपए मुझे बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। डाटाएंट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण ले रही हूं। मुझे भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा हो गया है कि जरूरतमंद लोगों की चिंता यह सरकार कर रही है।’ बैकुण्ठपुर निवासी श्रीमती पूनम मिश्रा ने यह जानकारी साझा की। इसी तरह बेरोजगारी भत्ता प्राप्त सलवा करील निवासी परमेश्वर, बैकुण्ठपुर निवासी काजल नावे, बरतिया निवासी श्याम संुदर ने भी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से दवाई और घर के छोटे-बड़े जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। पढ़ाई लिखाई के लिए इंटरनेट जरूरी हैं, ऐसे में यह बेरोजगारी भत्ता काफी सहुलियत साबित हुआ है।
वीडियो कॉन्फेंरेंन्सिग में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त सहायक शिक्षक-शिक्षिका व बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।
कृषक सम्मेलन के दौरान फेंके खाना को खाने से गायों की मौत! भाजपा ने किया चक्काजाम, जांच के साथ की मुआवजे की मांग
जिले में 02 से 06 अक्टूबर तक होगा ग्राम सभा का आयोजन/ बुनियादी जरूरतों पर होगी चर्चा
कोरिया /छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में आगामी 02 से 06 अक्टूबर तक ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है।
कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा ग्राम सभा का आयोजन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने तथा समय-सारणी बनाकर ग्राम सभा की तिथि निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया है, ताकि एक ही दिनांक को ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्राम में उसी तिथि में ग्राम सभा का आयोजन न हो। इस प्रकार की व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्रामसभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे तथा ग्राम सभा का आयोजन सुव्यवस्थित से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ग्राम सभा के आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदधारी सरपंच तथा पंचों को दी जाये, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा कर तथा मुनादी कराकर सभी ग्राम सभा सदस्यों को दी जाये। साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा ग्राम सभा के लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाये और वीडियो को ‘‘ग्राम सभा निर्णय’’ GS NIRNAY मोबाइल एप्प में अपलोड करायें तथा ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराने एवं निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर पंचायत को 13 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये हैं।
लोकगीतों ने छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी/ पं द्वारिका प्रसाद तिवारी की स्मृति में संवाद का आयोजन, अतिथि वक्ताओं ने रखे अपने विचार
इस दौरान भिलाई के कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकगीतों में जीवन दर्शन, परंपरा, नारी विमर्श और आज के जीवन की चुनौतियां का समाधान है। लोकगीतों और संस्कृति के सहारे इस राज्य का निर्माण हुआ है। हबीब तनवीर, रामचंद्र देशमुख, तीजन बाई, देवदास बंजारे जैसे कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दुनिया में पहुंचाया है। आज यही हमारी अस्मिता है। बाजार, राजनीति और प्रशासन को संस्कृति प्रभावित कर रही है। इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के प्रोफेसर डॉ राजन यादव ने कहा कि विप्र जी ने लोक छंदों का द्वार खोला और उसके बाद के कवियों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में भी व्यवस्था को लेकर असंतोष था। कवियों ने इसे आवाज दी। अनेक उदाहरण और प्रसंगों से डा यादव ने साबित किया कि लोक गीतों की परंपरा ने समूचे छत्तीसगढ़ी काव्य को प्रभावित किया।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि नंदकिशोर तिवारी ने भोजली गीतों के भीतर समाई परंपराओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकाश से गिरने वाली पानी की हर बूंद गंगा की तरह है। ददरिया उन्मुक्त यौवन का उदाहरण है। हमारे प्रबंध काव्य नारी के विविध रूपों को दिखलाते हैं।
कार्यक्रम में केशव शुक्ल, अजय शुक्ला, सुनीता तिवारी, महेश कुमार शर्मा, उषा तिवारी, पूर्णिमा तिवारी और बुधराम यादव सहित अनेक कवि और लेखक उपस्थित थे। संवाद की परिकल्पना अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने की है। अंत में आभार व्यक्त सतीश कश्यप ने किया। कार्यक्रम का संचालन हरवंश शुक्ल ने किया।
गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह़ ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मंदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिये है।
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद ने बुनियादी सुविधाओं के प्रस्ताव का किया अनुमोदन
स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें-कलेक्टर
कोरिया/कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में न्यास के पदेन सदस्य एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप गुप्ता व शासी परिषद की सदस्य मौजूद थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी परिषद के सदस्यों को दी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक आय-व्यय लेखा, स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया में मार्च 2023 तक 37 करोड़ रूपए से अधिक की अंशदान प्राप्त हुए हैं, जिसमें से डीएमएफ कोरिया को करीब 30 करोड़ रूपए अंतरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यायस कोरिया एवं 90 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है, जिसे शासी परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य देखभाल, पेयजल आपूर्ति, सोलर सिस्टम आदि की प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत एक करोड़ रूपए के स्वीकृत कार्यों का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किया गया।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में किया जाए साथ ही ऐसे कार्य जो अब-तक नहीं शुरू हुए, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम ने विस्तार पूर्वक वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी दी साथ ही परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभागीय अधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।












