Breaking News
ताज़ातरीन
स्वीप पोस्टर प्रतियोगिता/शत प्रतिशत मतदान का संदेश देंगे जिले के विद्यालय
बिलासपुर/आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में मतदाताआंे को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी व पर्यवेक्षण में जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विकासखण्डवार स्वीप पोस्टर का थीम निर्धारित किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालय शामिल होंगे। सभी विद्यालयों को 2 गुना 4 फिट की साईज का मतदाता जागरूकता से संबंधित न्यूनतम एक व अधिकतम दो स्वीप पोस्टर बनाना होगा। पोस्टर में शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान एवं चुनई चिरई का मोनो अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। स्वीप पोस्टर में शाला का नाम एवं विकासखण्ड का उल्लेख अनिवार्य रूप से करें एवं किसी भी राजनैतिक दल का नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए। पोस्टर का थीम मतदाता जागरूकता पर आधारित हो। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए नहीं अपितु विद्यालय के लिए है। इसका निर्माण विद्यालय प्रबंधन द्वारा शाला स्तर पर कराया जाएगा। पोस्ट निर्माण विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा किया जा सकता है। प्रतिभागी विद्यालय अपने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है।
प्रत्येक विद्यालय से पोस्टर संग्रहित करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को नोडल एवं विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संकुलवार पोस्टर जमा कराकर तथा बंडल बनाकर जिला परियोजना कार्यालय बिलासपुर में विकासखण्डवार प्रभारी अधिकारी के पास जमा करना होगा। प्रभारियों को 30 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवस में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर जिला पंचायत परिसर द्वितीय तल में पोस्टर जमा करना होगा। विकासखण्डों द्वारा प्रस्तुत स्वीप पोस्टर का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड के श्रेष्ठ दस पोस्टर का चुनाव कर संबंधित विद्यलाय को पुरस्कृत किया जाएगा। निजी विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर स्वीप पोस्टर के निर्माण एवं सहभागिता की जिम्मेदारी डॉ. मुकेश पाण्डेय सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर की होगी।
मतदाता जागरूकता : स्वीप पतंग सजाओं प्रतियोगिता/स्वीप की पतंग सजाकर जीतें आकर्षक पुरस्कार
बिलासपुर/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मताधिकार के प्रति युवाओं एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालयों में स्वीप पतंग सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के अलावा जिले के आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। स्वीप पतंग सजावट कर पतंग जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक है। सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रथम 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागी बाजार से पतंग खरीदकर स्वयं सजावट करने के साथ ही स्वयं पतंग निर्माण कर इसकी सजावट कर सकते है। प्रत्येक पतंग में शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान एवं चुनई चिरई का मोनो एवं प्रतिभागी का नाम, मोबाईल नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए। प्रतिभागियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा सजाई गई पतंगों में किसी भी राजनैतिक दल का चिन्ह, नाम एवं किसी अभ्यर्थी आदि का उल्लेख न हो। पतंग सजावट पूर्णतः निष्पक्ष व तटस्थ मतदान की थीम पर आधारित होना चाहिए। स्वीप पतंग सजावट कर प्रतिभागी अपनी पतंगें जिला पंचायत बिलासपुर में श्री अजीत वर्मा, अन्वेषक जिला पंचायत बिलासपुर मो.न. 9425979401 के पास जमा एवं उसके फोटोग्राफ्स व्हाट्सअप पर शेयर सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिकोण से बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर व कोटा के जनपद पंचायत कार्यालयों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास भी पतंगे सजावट पश्चात जमा कर सकेंगे।
जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 5 नवम्बर 2023 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी होंगे नये उप जिला निर्वाचन अधिकारी
बिलासपुर/अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को बिलासपुर जिले का नया उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा की जगह उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर द्वारा श्री बनर्जी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव का अनुमोदन भी कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में निर्मित 90 पाव अवैध मदिरा जब्त/कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ में आबकारी विभाग ने की संयुक्त छापेमारी
कोरिया/ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, ऐसे में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक, दौरा, प्रशिक्षण व निगरानी लगातार की जा रही है ताकि विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले में शांति के साथ सम्पन्न हो सके।
इसी कड़ी में कल सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे, अपर आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव, संभागीय उपायुक्त श्री विजय सेन शर्मा व जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह के निर्देश पर गस्त के दौरान आबकारी टीम ने उपरोक्त कार्यवाही की है। कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री नरेन्द्र दुग्गा के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़ एवं कोरिया जिले मंे संयुक्त छापामार कार्यवाही की गई। इसके तहत मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित, आरोपी आलमसाय, बरबसपुर, थाना पोड़ी, जिला मनेन्द्रगढ़ से 70 पाव गोवा विदेशी मदिरा 12.6 लीटर, 8400 रूपए तथा ग्राम चौनपुर, थाना व जिला मनेन्द्रगढ़ निवासी सहदेव से 2400 रूपए की 20 गोवा 3.6 लीटर बरामद की गई। इसी तरह ग्राम दुधनिया कला, थाना पटना, जिला कोरिया निवासी देवनारायण के घर से 600 रूपए की 4 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क), 34(2), 59(क) के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने विगत दिनों बैठक में आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में अवैध रूप से मदिरा बिकने व पिलाने पर कार्यवाही करें। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में अवैध रूप से बिकने वाले शराब दुकानों का चिन्हांकन किया जा रहा है और लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। बता दें विगत दिनों कोरिया जिले में 9 छापे मारे गए थे और 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनसे करीब 17 बल्क लीटर मदिरा की जब्ती की गई थी। अबकारी विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित होटल तथा ढाबों में मदिरा अथवा अन्य मादक द्वव्योँ का सेवन, विक्रय, चौर्य नयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित संचालकों को समझाइश दी जा रही है कि किसी भी हालत में मादक पदार्थों का विक्रय न किया जाए।
छापेमारी कार्यवाही के दौरान श्रीमती सपना सिन्हा, सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी, श्री भुनेश्वर मरकाम, श्री शिवेंद्र मरावी (प्रशिक्षु) आबकारी उपनिरीक्षक एवं आबकारी मुख्य आरक्षक व आरक्षक कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कियज्ञं
मतदाता जागरूकता रैली में सैकड़ों की संख्या में लिए भाग/‘संगवारी चला वोट डाले बर’ थीम पर जनजागरण
कोरिया/स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बैकुण्ठपुर जनपद के अंतर्गत सेंट जोसफ हायर सेकेण्डरी स्कूल से लेकर रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल तक बाइक रैली निकालकर आम मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया तथा लोगों से नियत तिथि में मतदान अवश्य करने की अपील की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर लगातार जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में करीब 763 प्रशिक्षणार्थियों ने बाइक रैली निकाले और ‘संगवारी चला वोट डाले बर’ थीम के तहत मानव श्रृंखला ‘मतदान’ घेरा भी बनाया गया साथ ही मतदान करने की शपथ भी लिए जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों के दीवालों पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विभिन्न जानकारियों को पीले कलर में लेखन भी किया जा रहा है। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक, मतदान केन्द्र, नाम, मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्रों के नाम, मतदाताओं की संख्या व मतदान तिथि, बीएलओ के नाम व मोबाइल नम्बर का उल्लेख किया गया है ताकि आम मतदाताओं को आसानी से अपने मतदान केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
बता दें कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) विधानसभा निर्वाचन में द्वितीय चरण के तहत 17 नवम्बर 2023 को मतदान होगा और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होगी।
दस मतदान केन्द्रों को महिला कर्मियों द्वारा की जाएगी प्रबंधित/दिव्यांग, युवा व आदर्श मतदान केन्द्रों की हुई सूची जारी
कोरिया/ कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर 03 विधानसभा क्षेत्र के लिए इस बार निर्वाचन के लिए दस मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी महिला कर्मियों को सौंपी गई है।
बता दें बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत खरवत मतदान केन्द्र 15 के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बैकुण्ठपुर मतदान केन्द्र 107, 112, 116, 117, प्राथमिक शाला कन्या बैकुण्ठपुर, आ.उ.मा.शा.कन्या, मा.शा. पुलिस लाइन एवं महलपारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, चेर मततदान केन्द्र 118, भांडी मतदान केन्द्र 124, रामपुर (ज) मतदान केन्द्र 126 तथा सलका मतदान केन्द्र 137 प्राथमिक शाला, सेन्ट्रल स्कूल में महिला कर्मियों को इन मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
बैकुण्ठपुर विधानसभा के अंतर्गत तलवापारा-129 मतदान केन्द्र स्थित प्राथमिक शाला में दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित की जाएगी। इसी तरह ओड़गी मतदान केन्द्र 131 को युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। आदर्श मतदान केन्द्र के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बैकुण्ठपुर ने बताया कि खरवत, बैकुण्ठपुर, चेर, तलवापरा तथा ओड़गी को आदर्श मतदान केन्द्र की सूची में शामिल किया गया है।
सायकल से 11 से अधिक देशों का भ्रमण कर दे रहा श्रीनाब कुमार प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के संदेश
नवपदस्थ कलेक्टर का दौरा
धरमजयगढ़/रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल बुधवार को साढ़े 11 बजे धरमजयगढ़ पहुंचे इस दौरान उन्होंने नगर के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया उन्होंने सर्वप्रथम डाइट का निरीक्षण किया इसके बाद डुगरूपारा,एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण संस्थान सहित समस्त विभागो का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया।इस दौरान एसएसपी सादानंद कुमार,डीएफओ अभिषेक जोगावत,एसडीओपी दीपक मिश्र,प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी टी आई अमित तिवारी सहित सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।।
जगराता का आयोजन
धरमजयगढ़ / नगर में नवरात्र उत्सव को लेकर मंगलवार को बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमे देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों में एक से बढ़कर एक गीतों पर जमकर झूमे देर रात तक चले इस कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से हुई जिसमे छत्तीसगढ़ी हिंदी देशभक्ति सहित सभी तरह के भजनों को कलाकारों द्वारा बेहतरीन अंदाज में पेश कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया आपको बता दे अमरकंटक से आय हुए इस प्रोग्राम में देवी देवताओं की झांकी निकाली गई जिसे देख दर्शको की ताली का सिलसिला कार्यक्रम के अंत तक जारी
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें- सीइओ मतदान दलों के प्रशिक्षण के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाइक रैली को किया रवाना
बैकुण्ठपुर /पदीय कर्तव्यों के साथ ही साथ आवष्यक है कि प्रत्येक शासकीय सेवक अपने मताधिकार का भी प्रयोग करें। इसके लिए कार्मिक प्रशिक्षण एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कोरिया जिला मुख्यालय स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में मतदान दलों के प्रशिक्षणार्थियों को निष्पक्ष मतदान का संकल्प दिलाया।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डॉ चतुर्वेदी ने उपस्थित लोकसेवकों से आगामी विधानसभा निर्वाचन में पोस्टल बैलेट के माध्यम का उपयोग करते हुए मतदान करने की अपील की। उपस्थित समूह को संकल्प दिलाते हुए उन्होने कहा कि आप अपने मतदाता होने का कर्तव्य पालन करें और साथ ही साथ अपने पूरे परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य को मतदान का अधिकार उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होने बताया कि कलेक्टर कोरिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पूरे जिले में मतदान षत-प्रतिषत हो और प्रत्येक वयस्क मतदाता इस यज्ञ में अपनी सहभागिता निभाएं। विदित हो कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रतिदिन शासकीय सेवकों को मतदान दल के तौर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर प्रतिदिन 11 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है।
.jpeg)
प्रशिक्षण के समाप्ति पश्चात प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में मतदान दलों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह के समीप घेरा बनाकर मतदान का संकल्प लिया था। गत दिवस प्रशिक्षण स्थल सेंट जोसेफ विद्यालय परिसर में पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार ने बाइक रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई रामानुज मिनी स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। यहां उपस्थित कर्मचारी समूह ने मतदान के लिए एक आकृति तैयार की और स्थानीय मतदाताओं को निर्वाचन में सहभागिता का संदेश दिया। चुनई चिरई के सुंदर आकृति के साथ सभी ने मतदान की आकृति बनाई और इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी को आगामी निर्वाचन में षत-प्रतिषत मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी मास्टर ट्रेनर,जनपद पंचायत सीइओ एवं स्वीप टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गरियाबंद पहुंचे गोवर्धन मांझी
गरियाबंद/ गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुंचे गोवर्धन मांझी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोर शोर से स्वागत किया। गोवर्धन माँझी को बिंद्रनावगढ़ से तीसरी बार भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, इस दौरान भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने माँझी के काफिले को रोककर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान गोवर्धन माँझी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जाताया है और वे अपनी पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं उन्होंने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि 2013 की तरह 2023 में भी बिंद्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र मे भाजपा अपना परचम लहराएगा।
शेराडांड में अस्थायी मतदान केन्द्र पर ही होगा मतदान/भ्रमित की बजाय तथ्यपरक खबर ही प्रसारित करें-कलेक्टर लंगेह
कोरिया/जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि कोरिया जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 भरतपुर सोनहत के अस्थायी मतदान केन्द्र 143 शेराडांड के संबंध में एक दैनिक समाचार पत्र ने 17 अक्टूबर को प्रमुखता से 'इस बार झोपड़ी में नहीं देवगुड़ी में होगा मतदान' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया है, जो पूर्ण रूप से निराधार व मतदाताओं को भ्रमित किये जाने वाला है जबकि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के अर्हता तिथि व इस निर्वाचन वर्ष में 1 अक्टूबर 2023 के अर्हता तिथि के संबंध में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व मतदान केन्द्रों का परीक्षण कर युक्तियुक्तकरण उपरांत मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव राजनैतिक दलो की सहमति एवं भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन उपरांत 30 जुलाई 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मतदान केन्द्रों का प्रकाशन किया जा चुका है।
आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु पूर्ववत 143- शेराडांड में अस्थायी मतदान केन्द्र पर ही मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्रों के अनुसार ही विधानसभा 2023 का निर्वाचन सम्पन्न होगा।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने इस भ्रामक खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों व प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी तरह से भ्रामक समाचार, फ़ोटो, वीडियो प्रसारित न करें जिससे आम मतदाता इससे प्रभावित हो, बल्कि तथ्यपरक खबर प्रसारित करें ताकि जिले में होने वाले विधानसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सके।
एकाग्रता से लें प्रशिक्षण ताकि निर्वाचन कार्य में दिखे/कुशलता-सीईओ निर्भीक होकर निर्वाचन कार्य संपन्न करें
कोरिया/कोई प्रशिक्षण लें तो मनोयोग के साथ एकाग्र होकर उन सभी बारीक जानकारियों को समझे, जाने ताकि समस्या आने पर यही प्रशिक्षण काम आता है, यह बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में भाग ले रहे कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कही। सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। सीईओ ने कहा आप आगामी विधानसभा निर्वाचन कार्य में अपना दायित्व मानक के अनुसार पूरा कर सकें इसके लिए आपको प्रशिक्षण प्राप्त करने की बाध्यता है।
डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व की तरह आयोजित होने वाले मतदान प्रक्रिया को निष्पादित कराने के लिए जरूरी है कि मतदान केंद्रों में नियुक्त किए जाने वाले प्रत्येक कार्मिक को ई व्ही एम की पूरी जानकारी रहे। इसके लिए जरूरी है कि आप सभी पूरी गंभीरता से निर्वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कोरिया जिले में मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सेंट जोसेफ विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला पंचायत सीईओ ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही तकनीकी बातों पर प्रश्न पूछे और कर्मचारियों के शंकाओ का समाधान किया।
मतदान केंद्र पर जाकर आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ निर्वाचन दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आप पूरी तरह से निर्भीक होकर निर्वाचन कार्य पूर्ण करें। प्रशिक्षण में बिना सूचना दिए अनुपस्थिति के सम्बंध में उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संलग्न अधिकारी से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सेंट जोसेफ विद्यालय में सोमवार को 747 कार्मिक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और मंगलवार को 767 विभिन्न विभागों के कार्मिक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था व केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती पर हुई बैठक
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने संयुक्त बैठक लेकर विभागवार ली जानकारी
कोरिया/कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, थाना प्रभारी, रेलवे, केंद्रीय पुलिस बल, दूरसंचार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कानून व्यवस्था व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की स्थापना, उनके रुकने-ठहरने की जगह, शौचालय, पानी, भोजन मतदान व मतगणना स्थल पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में समुचित जानकारी ली।
श्री लंगेह ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्देशों के बारे में संबंधित अधिकारियों से साझा की गई।
कलेक्टर श्री लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये विभिन्न विभागों की सहायता एवं समन्वय पर व सभी विभागों से संबंधित सेवायें दूरस्थ अंचल में सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में विभागों को दी गई जिम्मेदारी के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा केंद्रीय बल के लिये राशन सामग्री, पेट्रोल/डीजल का इंतजाम किया जाएगा। पुलिस बल एवं चुनाव ड्यूटी हेतु आवश्यक पी०ओ०एल० स्टाक रखने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्थानों में विशेषत दूरस्थ अंचलों में डॉक्टर एवं अन्य आवश्यक दवाई, स्नेक बाइट किट, मलेरिया आदि की पर्याप्त दवाई उपलब्ध रखने के निर्देश दिए साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की उपलब्धता हेतु आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीडिंग रोकने के लिये ब्लड क्लाथ भी उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तथा बाहर से आने वाले बल का कैशलेस ट्रीटमेंट एवं आवश्यकता पड़ने पर वृहद स्तर पर निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई।
कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग को चिन्हित स्थानों पर हेलीपेड का निर्माण करने, बाहर से आने वाले बलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक संख्या/मात्रा में सैंड बैग, कंसर्टिना वायर, सीजीआई शीट, बल्ली बारबेड वायर, पिकेट आदि की व्यवस्था तथा जेसीबी वेल्डिंग मशीन, 3डी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को पुलिस बल के अस्थाई कैंप/मतदान केन्द्रों में सुरक्षा हेतु आवश्यक बांस-बल्ली उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान/रेलवे साइडिंग पर पीने के पानी/शौचालय की सुविधा व अग्निशमन यंत्र नगरीय निकाय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान पर पीने के पानी की सुविधा हेतु आवश्यकतानुसार हैंडपंप खनन, जल आपूर्ति एवं स्टोरेज हेतु पानी के टैंक आदि की व्यवस्था, ऊर्जा विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट, जनरेटर, परिवहन/पुलिस विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार केन्द्रीय अर्धसैनिक बल हेतु बस, ट्रक एवं अन्य वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। दूरसंचार विभाग द्वारा पुलिस बल हेतु आवश्यक सिम
भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा कार्ड उपलब्ध कराया जायेंगी।रेल्वे द्वारा पुलिस बल की विशेष ट्रेन हेतु आवश्यक साईडिंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।चुनाव कार्य में बड़ी संख्या होमगार्ड, फारेस्ट गार्ड एवं कोटवारों को संलग्न करने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उचित मूल्य की दुकान में मतदाता जागरूकता
बेमेतरा/बेमेतरा जिला प्रशासन के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बेमेतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जिला प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया अवसर पर बेमेतरा जिला स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत की लीना कमलेश मांडवी ने कहा कि स्वीप के तहत जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है इसी के तहत आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बेमेतरा के मूल्य की दुकान में आए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह स्वयं मतदान करें एवं लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें जिला पंचायत सीईयो लीना कमलेश मांडवी ने कहा कि बेमेतरा जिला के चारों ब्लॉक के पांच पांच उचित मूल्य की दुकान को चिन्हाकित कर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
विजयदशमी को लेकर अंबिकापुर में व्यापक तैयारियां की जा रही है
अंबिकापुर /विजयदशमी को लेकर अंबिकापुर में व्यापक तैयारियां की जा रही है हर साल की भांति इस वर्ष भी शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है इस बार समिति के द्वारा 100 फीट के रावण की प्रतिमा बनाई जा रही है, जिसको लेकर सरगुजा समिति के द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारिया साझा की गई है, समिति के अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया की पूर्व में किए जाने वाले आयोजनों से इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसे स्थानीय कलाकारों के द्वारा कुंभकरण मेघनाथ और रावण की प्रतिमा को स्वरूप दे रहे हैं, इस बार रावण दहन देखने 2 लाख लोगों की भीड़ पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुचने की उम्मीद जता रहे है, आतिशबाजी को लेकर शिवकाशी के कारीगरों के द्वारा तैयार की जा रही है जिससे इस बार लोगों को भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा
कांग्रेसी नेता की गुंडागर्दी, इसके पहले भी आ चुकी कई मामले।
आदर्श आचार संहिता के उल्लघन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला प्रत्याषी को जारी किया नोटिस भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति निकाले रैली तीन दिन में देना होगा जवाब अथवा निर्वाचन व्यय पर जुड़ेगा खर्च
कांग्रेस ने जारी की अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जानिए किस क्षेत्र से कौन से होंगे उम्मीदवार













