Breaking News
ताज़ातरीन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से निर्वाचन व्यय पर की चर्चा
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सभा कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसे-वाहन, लाईट, माईक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, चाय-पानी, नास्ता, वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया, बल्क एसएमएम सहित अन्य समस्त प्रकार के प्रचार-प्रसार सामग्री व अन्य विभिन्न मदों में होने वाले व्यय के दर निर्धारण पर चर्चा की।
उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लगते ही शासकीय, सार्वजनिक व निजी कार्यालयों, भवनों में लगे पोस्टरों, होर्डिंग्स, पाम्पलेट आदि को तत्काल हटाया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि दोपहिया तीनपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के उपयोग, वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने, आमसभा, रैली, रोड शो करने के लिए पृथक -पृथक अनुमति लेना होगा। सभा स्थलों का आबंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फेक (गलत/भ्रामक) व पेड न्यूज से बचने के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को ही पोस्टल बैलेट जारी की जाएगी। पोस्टल बैलेट को घर ले जाने की सुविधा नहीं होगी, नियुक्त सुविधा केन्द्र में ही पोस्टल बैलेट पेपर को ड्राप बॉक्स में डाला जायेगा। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम ऐप्प के बारे में जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिदार, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा, विजेंद्र सारथी, प्रवीण भगत, राजनैतिक दल से कांग्रेस के अशोक श्रीवास्तव, ओंकार पांडेय एवं प्रेम सिंह आयाम, बीजेपी के आनंद ताम्रकार, आशीष मजूमदार तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के आदित्य राज डेविड सहित जिला निर्वाचन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
स्वचछता, पोषण और स्वास्थ्य के विषय पर गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता -कलेक्टर
ब्लॉक डेव्हलपमेंट हेतु मंथन कक्ष में चिंतन शिविर का आयोजन
कोरिया 22 सितम्बर 2023/आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक डेव्हलपमेंट स्ट्रेटजी हेतु जिला स्तर पर एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित कलेक्टर कोरिया श्री विनय लँगेह ने कहा कि स्वच्छता के सभी मापदण्ड पर काम करते हुए हमें पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति के साथ हमे ध्यान रखना होगा कि भूजल स्तर की गिरावट को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को खेती के लिए उपयोग करने की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा आजादी के अमृत काल में आकांक्षी जिले के अंतर्गत विकासखंड चयनित कर उनमें 39 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराने की जरूरत है। समस्या है तो उसका जल्द से जल्द निराकरण कैसे करें यही इस शिविर का मुख्य लक्ष्य है। इसमें वही बिंदु रखे गए हैं जिनसे मानव संसाधन का विकास सही तरीके से हो। चिन्तन शिविर का आयोजन जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया। इसमे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कलेक्टर कोरिया ने सभी मानक बिन्दु पर एकत्र किए गए आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने सम्बंधित विषयों पर वर्तमान आंकड़ो को दर्ज करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि सभी विषयों पर एक निश्चित लक्ष्य बनाकर काम करें और निर्धारण करने वाले बिन्दु का सही आकलन करते जाएं ताकि हम ब्लॉक डेवलपमेंट के लिए सही प्रदर्शन कर सकें। निचले स्तर पर इस शिविर के व्यापक प्रसार करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जो फेलो नियुक्त किए जा रहे हैं उनसे निरन्तर सम्पर्क कर अपना काम करें। इसकी वह स्वयं प्रत्येक पखवाड़े में समीक्षा करेंगे ताकि विषयों पर विभागीय समन्वय स्थापित रहे और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु आवेदन 27 तक
बिलासपुर/नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर एवं वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे वार्ड में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु 27 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर में सील बंद बाक्स में जमा करना होगा। संबंधित वार्डाें में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं स्थानीय नगरीय निकाय से निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में आवेदन मंगाये गये है।
महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्त भण्डार का पंजीयन उद्घोषणा की तारीख से तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण पत्र में उल्लेखित कार्य क्षेत्रानुसार ही संबंधित वार्ड हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अन्य वार्ड के लिए आवेदन स्वीकार योग्य नहीं होगा। अपूर्ण दस्तावेज के अभाव में प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार योग्य नहीं होंगे।
महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का जीवित प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बैंक खाता, तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव होना आवश्यक है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु समूह या समिति का सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें समिति के कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख हो। महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति जिसका उल्लेख पंजीयन प्रमाण पत्र में हो या पंजीयन प्रमाण पत्र जारीकर्ता प्राधिकारी के प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस वार्ड के लिए आवेदन किया गया है वार्ड क्रमांक, वार्ड का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
दानवीर भामाशाह सम्मान पुरस्कार 2023/3 अक्टूबर के पूर्व आमंत्रित की गई प्रविष्टियां
बिलासपुर/समाज कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा दानवीर भामशाह सम्मान पुरस्कार 2023 हेतु जिले के व्यक्ति एवं संस्था से 3 अक्टूबर से पूर्व प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। यह सम्मान दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था को प्रदान किया जाता है। सम्मान के रूप के 1 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति प्रदान करने का प्रावधान है।
प्रविष्टियांे में व्यक्ति एवं संस्था का पूर्ण परिचय, छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत हो, पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय होना चाहिए। सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्याें का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्याें के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों या पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी के साथ इस हेतु अपेक्षित रखने वाले जिले के व्यक्ति एवं संस्था कार्यालय समाज कल्याण बिलासपुर के समक्ष अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते है।
मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2023“ हेतु आवेदन आमंत्रित 07 अक्टूबर तक
कोरिया/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)“ प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
“मिनी माता माता सम्मान (महिला उत्थान ) वर्ष 2023“ हेतु इच्छुक महिला या संस्था 07 अक्टूबर 2023 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक 26 सितम्बर को
कोरिया/ जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को समय सीमा बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सदस्य सचिव डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को उक्त बैठक उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला तथा आयुष्मान सभा का आयोजन
मनेन्द्रगढ़ / आयुष्मान भवः कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 13 सितंबर 2023 को माननीय राष्ट्रपति द्वारा, माननीय केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया था। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आज दिनांक तक तीनों ब्लॉक में क्रमशः भरतपुर से 4909, मनेद्रगढ़ ब्लॉक से 89202, खड़गवां ब्लॉक से 83917 से आयुष्मान कार्ड बनावा गया।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर एक पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें आयुष्मान भवः कार्यक्रम को और गति देने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा क्रमशः आयुष्मान आपके द्वारा 3.0, आयुष्मान मेला, एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान सभा का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया गया।
दो अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन/गांधी जयंती के दिन होगी आयुुष्मान सभा
कोरिया/ स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं करने के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भवः अभियान की योजना बनाई गई है। 13 सितम्बर को प्रदेश में आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया था।
गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन होगा, जिसके तहत स्वास्थ्य के देखभाल तथा स्वास्थ्य से संबंधित सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगी।
बता दें 17 सितम्बर को आयुष्मान आपके द्वार व आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया था, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण के अलावा नाक, कान, गला, स्त्री रोग, चर्म रोग आदि की जांच, उपचार किया गया था। प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। स्वास्थ्य अधोसंरचना सहित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, हमर लैब, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसी योजनाएं संचालित होने से दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिला है। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। ‘आयुष्मान भारत’ अभियान के तहत 2 अक्टूबर को आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान शिविर लगाया जाएगा।
आचार संहिता लगते ही शासकीय, सार्वजनिक व निजी स्थानों, भवनों से प्रचार सामग्री हटाई जाएगी
रोड शो में पटाखा फोड़ने पर होगा प्रतिबंध
हेट स्पीच पर होगी कार्यवाही
पेड व फेक न्यूज पर होगी निगरानी
कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में दी जानकारी
कोरिया/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के संबंध में बैकुण्ठपुर विधानसभा तथा सोनहत के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में विभिन्न दलों से आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
श्री लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मतदान केन्द्रों, वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, सामग्री वितरण व वापसी स्थल के बारे में अवगत कराया। जिले के स्ट्रांग रूम पूर्व की भांति इस बार भी शा.आ.रामानुज उच्च.मा.वि. बैकुण्ठपुर का चयन किया गया है। जिले में कुल 306 मतदान केंद्र होंगे। बैकुण्ठपुर विधानसभा में 228 तथा भरतपुर-सोनहत के 310 में से 78 मतदान केंद्र शामिल है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शैडो रजिस्टर हेतु निर्धारित दर से अवगत कराया गया। जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) दल का गठन किया गया है, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया व रेडियो पर हो रहे प्रचार-प्रसार पर निगरानी करेगी साथ ही मीडिया में विज्ञापन प्रचार-प्रसार करने के पूर्व उक्त समिति से प्री-सर्टिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार ने जानकारी दी कि आचार संहिता लगते ही शासकीय, सार्वजनिक व निजी कार्यालयों, भवनों में लगे पोस्टरों, होर्डिंग्स, पाम्पलेट आदि को तत्काल हटाया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि दोपहिया तीनपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के उपयोग, वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने, आमसभा, रैली, रोड शो करने के लिए अनुमति लिया जाना होगा। रोड शो के दौरान किसी भी तरह की अस्त्र-शस्त्र के उपयोग की अनुमति नहीं होगी और न ही पुतला दहन व पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। चार्टर प्लेन या हेलीकॉप्टर से आने वाले प्रतिनिधियों के बारे में जानकारी देंगे तथा राजनीतिक दलों को अनुमति लेना होगा। सभा स्थलों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि किसी भी तरह की हेट स्पीच पर कार्यवाही की जाएगी तथा फेक (गलत/भ्रामक) व पेड न्यूज से बचने के बारे में जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पोस्टल बैलेट/सर्विस वोटर से संबंधित जानकारियों को साझा किया। श्रीमती साहू ने बताया कि बैकुण्ठपुर विधानसभा में अभी तक 97 सर्विस वोटर पंजीकृत है। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को ही पोस्टल बैलेट जारी की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व मतदाता सूची में दिव्यांग के रूप में पंजीकृत होने पर ही पोस्टल बैलेट की सुविधा देने की जानकारी दी। पोस्ट बैलेट को घर ले जाने की सुविधा नहीं होगी, नियुक्त सुविधा केन्द्र में ही डाले जाएंगे।
श्रीमती साहू ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा पोर्टल के बारे में जानकारी से अवगत कराया। इस पोर्टल के माध्यम से राजनैतिक दलों या उम्मीदवारों के किसी भी प्रतिनिधि को वाहनों, बैठकों, रैलियों, लाउडस्पीकरों, स्थल आदि की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुविधा कैंडिडेट ऐप भी उम्मीदवारों के उपयोग के लिए मौजूद हैं, जिसमें मोबाइल नम्बर भी शामिल है, जो कि नामांकन पत्र में अनुमति के लिए दिए हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सहयोग करने का आग्रह तथा किया साथ ही उन्होंने आए प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन जिले में आचार संहिता के दौरान कोई समस्या न हो तथा सुचारू रूप से मतदान हो, मतदान केन्द्रों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए समुचित पहल व आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।
मीडिया संबंधी विषय, फेक न्यूज, साईबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में कलेक्टर्स की ली बैठक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता अनुपालन, संपत्ति विरूपण, मीडिया संबंधी विषय, फेक न्यूज, साईबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में कलेक्टर्स की ली बैठक
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण को हटाने के लिए दल का गठन करने के दिए निर्देश
एमसीएमसी की टीम करेगी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया की निगरानी
एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज के मामलों की निगरानी एवं कार्रवाई करने का करेगी कार्य
मनेन्द्रगढ़ / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने 21 सितम्बर 2023 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता अनुपालन, संपत्ति विरूपण, मीडिया संबंधी विषय, फेक न्यूज, साईबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण को हटाने के लिए दल का गठन करें। प्रथम 24 घंटे में सभी शासकीय संपत्तियों में से विरूपण हटाया जाएगा। प्रथम 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाया जाएगा। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही 24x7 कंट्रोल रूम प्रारंभ किया जाएगा। सभी एफएसटी क्रियाशील हो जाएंगे। मीडिया सेंटर का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सरकारी वाहनों का गैर सरकारी उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभी निगम मंडल के राजनीतिक पदाधिकारियों के वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। सरकारी खर्चे पर लगाए गए सभी विज्ञापन, होर्डिंग हटाए जाएंगे।
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के संबंध में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज के मामलों की निगरानी एवं कार्रवाई करने का कार्य करेंगी। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन का कार्य भी करेंगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया मानिटरिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व कोई चुनाव संबंधी सामग्री इलेक्ट्रानिक एवं संबंधित मीडिया पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी। प्रिंट मीडिया हेतु पीसीआई के निर्देशों का पालन किया जाएगा। भ्रामक एवं अर्नगल प्रचार-प्रसार तथा जाति-धर्म के आधार पर प्रकाशन नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी या अन्य संस्था, व्यक्ति एवं मतदान के एक दिवस पहले बिना एमसीएमसी के प्रमाणीकरण के प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित नहीं करा सकेगा। निर्वाचन की घोषणा के बाद मीडिया सेंटर सक्रियतापूर्वक कार्य करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया की मानिटरिंग करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनील कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचन्द चोपड़ा, प्रवीण भगत, जिला कोषालय अधिकारी चन्द्र शेखर सर्राफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बारदाना व धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने को दिए निर्देश
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 16 केन्द्रों से होगी
कम्प्यूटर ऑपरेटर समय-सीमा में ले बारीकी से प्रशिक्षण
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, कोरिया के अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर धान खरीदी, बारदाना व अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक कर गहन चर्चा की। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि यह कार्य राज्य शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एक है। राज्य शासन द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से विगत वर्षाे से अतिरिक्त अनुदान राशि दी जा रही है, वहींे जिले में धान बेचने वाले किसानों की संख्या और धान की मात्रा भी बढ़ी है।
बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ समितियों की व्यवस्थाओं, धान के रख-रखाव, ट्रांसर्पाेटेशन, अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण, कस्टम मिलिंग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्री लंगेह ने धान खरीदी की शुरूआत से धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और गुणवत्ता आदि पर विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। उन्होंने पिछले वर्षाे की कमियों, कठिनाइयों और व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा करते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए। अरवा चावल मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने बारदाने की व्यवस्था के लिए बारदाना सुपरवाइजर बनाने को कहा। उन्होंने पीडीएस और मिलर्स से भी बारदानों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने धान खरीदी केद्रों में निर्माणाधीन चबूतरों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के किसानों को वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
समितियांे से किसान पंजीयन, नाम और उनके रकबे की जानकारी समितियों में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। उपार्जन केद्रों में शार्टेज की स्थिति की समीक्षा की गई। जीरो शार्टेज का लक्ष्य बनाकर धान खरीदी करने कहा गया। खरीदी केद्रों में बारिश से बचाव की तैयारी करने, पानी भरने की समस्या हो तो जल निकासी की व्यवस्था, पेयजल, गेट, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार आदि सभी तैयारी करने समय पूर्व करने कहा गया। कम्प्यूटर ऑपरेटरों का बारीकी से प्रशिक्षण, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि कोरिया जिले की सीमा मध्यप्रदेश राज्य से लगती है। सीमा पार से धान आने की संभावना को देखते हुए यह जरूरी है कि इन क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे धान के अवैध परिवहन को रोका जा सकें तथा उनकी धर-पकड़ की जा सकें।
बता दें जिले में 16 धान खरीदी केन्द्र जामपारा, धीराटिकरा, सरमोका, पटना, गिरजापुर, तरगवां, झरनापारा, छिन्दडांड, सलबा, सोनहत, रजौली, रामगढ़, पोड़ी, जिल्दा, बैमा एवं चिरमी के माध्यम से खरीफ सीजन 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर 131149.80 मेटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। खरीफ वर्ष 2023-24 हेतु जिले में 22 हजार 329 किसानों को अब-तक 50 करोड़ रूपए से अधिक की कृषि ऋण वितरण किया जा चुका है।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, खाद्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें, जिला विपणन अधिकारी, अपैक्स बैंक के प्रबंधक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक राज्य भण्डार गृह निगम सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय समन्वयक, जिला सलाहकार समिति तथा एसएससी की बैठक 27 सितम्बर को
कोरिया / जिला स्तरीय समन्वयक, जिला सलाहकार समिति तथा एसएससी की बैठक 27 सितम्बर को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सायं 04ः00 बजे से आयोजित की गई है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न बैंकों के जमा अग्रिम एवं सी.डी. रेसिओं पर चर्चा तथा वार्षिक साख योजना की उपलब्धि समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण शाखा द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर की समीक्षा, विभिन्न सरकारी, प्रधानमंत्री जनधन, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं आरबीआई मानक 40 प्रतिषत से कम है जिसे बढाए जाने हेतु मोनिटोरेबल एक्शन प्लान की रूपरेखा तैयार किए जाने के संबंध में चर्चा के साथ अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।
रोजगार का सुनहरा अवसर, 396 पदों पर भर्ती हेतु लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार एवं लोन मेला आज
कोरिया /जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदकों के लिए कार्यालय द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज सलका बैकुण्ठपुर में 23 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक विभिन्न संस्थाओं में 396 पदों भर्ती एवं व्यवसाय हेतु रोजगार तथा लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राही एवं शिक्षित अन्य युवा वर्ग अपने समस्त शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, निवास-जाति, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट फोटो के साथ लाईवलीहुड कॉलेज, सलका में आयोजित रोजगार मेला में समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है।
रोजगार मेला में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के लिए सिक्यूरीटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, सिक्यूरीटी सुपरवाईजर, कारपेंटर, सिक्यूरीटी गार्ड, मार्केटिंग, बैकुण्ठपुर एस.बी.आई. लाईफ में जी.टी., डी.एम., एल.एम., बिलासाभूमि बिल्डर्स प्राईवेट लिमिटेड नियर साई नगर उस्लापुर में मार्केटिंग असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट एवं ऑफिस असिस्टेंट, विक्टर फाईनेंस प्राईवेट लिमिटेड संतोषी नगर रायपुर में कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर एवं असिस्टेंट ब्रांच हेड, एल.आई.सी. ऑफ इण्डिया चैनपुर मनेन्द्रगढ़ में एजेंट तथा स्टार हेल्थ इन्श्योंरेंश कैनरा बैंक के पास मनेन्द्रगढ़ में एस. एम. तथा आई. सी.-38 के लिए कुल 396 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
आवेदक की योग्यता आठवीं से लेकर स्नातक तथा वेतनमान 6 हजार से 20 हजार तक निर्धारित किया गया है, साथ ही बेरोजगार हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।
नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु आवेदन 27 तक
बिलासपुर/21 सितम्बर 2023/नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर एवं वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे वार्ड में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु 27 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर में सील बंद बाक्स में जमा करना होगा। संबंधित वार्डाें में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं स्थानीय नगरीय निकाय से निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में आवेदन मंगाये गये है।
महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्त भण्डार का पंजीयन उद्घोषणा की तारीख से तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण पत्र में उल्लेखित कार्य क्षेत्रानुसार ही संबंधित वार्ड हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अन्य वार्ड के लिए आवेदन स्वीकार योग्य नहीं होगा। अपूर्ण दस्तावेज के अभाव में प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार योग्य नहीं होंगे।
महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का जीवित प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बैंक खाता, तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव होना आवश्यक है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु समूह या समिति का सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें समिति के कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख हो। महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति जिसका उल्लेख पंजीयन प्रमाण पत्र में हो या पंजीयन प्रमाण पत्र जारीकर्ता प्राधिकारी के प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस वार्ड के लिए आवेदन किया गया है वार्ड क्रमांक, वार्ड का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
आयुष्मान मेला में 385 मरीजों का हुआ इलाज/हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण
बिलासपुर,/21 सितंबर 2023/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में आज आयुष्मान भवः गतिविधि के अंतर्गत आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हितग्राहियों के विभिन्न बीमारियों का इलाज तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्त जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित आयुष्मान मेला में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रोशन शुक्ला, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह ठाकुर, मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. विवेकानंद मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति रानी आचार्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राज किरण शर्मा के द्वारा एन सी डी स्क्रीनिंग ,टीबी , लेप्रोसी जांच, नेत्र जांच सहित अन्य जांच की गई और 385 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन पर बधाई दी । इस अवसर पर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी तखतपुर डॉ. सुनील हंसराज तथा श्री मुन्ना श्रीवास, बीपीएम श्री केशर सिंह, डॉ प्रमोद श्रीधर, श्री अंशुमान तिवारी सहित अन्य सभी स्टाफ उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता के लिए पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता
भावनाओं से सराबोर चिटठी के जरिए बच्चों ने माता पिता से की मतदान करने की अपील
बिलासपुर, 21 सितम्बर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित जिले के शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट कार्ड लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूली और कॉलेज के बच्चों ने भावनाओं से सराबोर चिटठी के जरिए अपने माता-पिता से अनिवार्य रूप से मतदान करने के अपील की है।
शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने छात्राओं को बिलासपुर में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिलासपुर में हमें शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि अपने माता पिता के साथ ही आस-पास के लोगों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरत करें।
क्षेत्रीय अपर संचालक एवं प्राचार्य सकरी डॉ. प्रवीण पाण्डेय द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टकार्ड लेखन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए कहा गया कि छात्राएं अपने माता-पिता को मतदान हेतु पत्र लिखेंगी फिर माता पिता से शपथ पत्र भरवाकर स्वीप नोडल अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे। सर्वाधिक पत्र जमा करने वाली संस्था को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा द्वारा छात्र छात्राओं को सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर, मेंहदी, रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। नये मतदाता के रूप में कु. साक्षी श्रीवास्तव, लवली चंद्रा, सोनिया खाण्डेकर, मोनिका पटेल, मुस्कान ड़डसेना, आकर्षी नामदेव एवं जमुना लहरे को शिल्प प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं में एम्बेस्डर साक्षी एंव समूह के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
पोस्ट कार्ड लेखन गतिविधि कार्यक्रम में साईंस कॉलेज बिलासपुर, डीपी विप्र महाविद्यालय, लख्मीचंद इंस्टीट्यूट सहित 13 महाविद्यालयों के एम्बेसडर उपस्थित थे। रतनपुर से स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती जया चावला, सीपत से श्रीमती शुभ्रा मिश्रा एवं कोटा से श्री शितेश जैन द्वारा भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 एसआर कमलेश, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एके शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाईयों एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री ओम पाण्डेय एवं प्राचार्य के माध्यम से किया गया।
निर्वाचन व्यय की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर,/21 सितंबर 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदशन में सिंचाई विभाग के प्रार्थना भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एम टी आलम ने उड़नदस्ता दल (एफ एस टी), स्थैतिक निगरानी दल (एस एस टी), वीडियो निगरानी दल (वी एस टी), वीडियो दर्शन दल (वी वी टी), लेखा दल और सभी टीमों के नोडल अधिकारियों और सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके तहत उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए विस्तृत रूप से इनके कर्तव्यों का निर्वहन, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पर कार्यवाही, संपत्ति विरूपण अधिनियम आदि के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार विधानसभा निर्वाचन में उम्मीद्वारों द्वारा व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जिले के नोडल अधिकारी (ई ई एम) श्री राजेंद्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा और प्रशिक्षण प्रभारी श्री अम्बष्ट उपस्थित थे। नोडल अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रशिक्षणार्थियों की सूचना कलेक्टर को दिये जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
कुकुर्दीकेरा गोठान में गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से हो रही गोबर खरीदी
मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था
बिलासपुर/21 सितम्बर 2023/कतिपय समाचार पत्रों में ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा के गोठान में चारा पानी नहीं होने की प्रकाशित खबर के संबंध में मस्तूरी ब्लॉक के सीईओ श्री पीयूष तिवारी ने निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुकुर्दीकेरा गोठान में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है।
.png)
कुकुर्दीकेरा गोठान कुल 5 एकड़ में बना है, जिसमें अलग से चारागाह तीन एकड़ में बना है। गोठान में लगभग 230 पशुओं को रखने की व्यवस्था है। सीईओ ने बताया कि रोका छेका कर मवेशियों को गोठान में रखा जा रहा है और मवेशियों के लिए चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि गोठान में ही डबरी निर्माण कार्य हुआ है, जिसमें पानी भरा हुआ है। साथ ही गोठान से ही लगा हुआ एक प्राकृतिक नाला है जिसमें साल भर पानी भरा रहता है। गोठान में निर्मित पानी टंकी में पानी नियमित रूप से भरा जाता है। मनरेगा द्वारा गोठान में पोल फेंसिंग की व्यवस्था की गई थी किन्तु असामाजिक तत्वों द्वारा गोठान में पोल फेंसिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सीईओ ने ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को गोठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे पानी की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए है।
जिले में मनाया जा रहा आयुष्मान भव: पखवाड़ा/17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक
मनेन्द्रगढ़/ विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल योजनाओ के बारे में जागरूकता बढाने के और हर गाँव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने आयुष्मान भव: अभियान की योजना बनाई है यह अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाना है। जिसमे मुख्य घटको का अभियान समस्त ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में क्रियान्वयन किया जाना है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा आयुष्मान भव: पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाने के निर्देश पर उक्त पखवाड़ा में आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाना है। आयुष्मान आपके द्वारा 3.0 में पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया जाना है । जिसका कार्ड नहीं बना है, उनका लिस्ट तैयार कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्ड बनाया जाना है साथ ही अपने-अपने विकासखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित आयुष्मान मेला में आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं यथासंभव उपलब्ध पीवीसी कार्ड का वितरण भी कराया जाना है।
आयुष्मान सभा संभावता 2 अक्टूबर को आयोजित होगी। आयुष्मान सभा के दौरान आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु ग्राम के शेष हितग्राहियों की ग्राम, वार्ड में आयोजित लाभांवित हितग्राहियों की एक योजना अंतर्गत समीपस्थ व राज्य के समस्त पंजीकृत चिकित्सालय की सूची चश्पा की जाएगी। ग्राम व वार्ड सभा में आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं पीवीसी कार्ड का वितरण किया जाएगा यथासंभव आयुष्मान सभा के दौरान आधार पंजीयन शिविर भी आयोजित किया जायेगा।
जिसके माध्यम से आधार संबंधित परेशानियों को हल किया जा सकेगा एवं बचे हुए व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन शीघ्र पूर्ण किए जा सकेंगे, इसके साथ ही उक्त पखवाड़ा में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सरपंच, वार्ड पार्षद के सहयोग से स्वच्छता अभियान भी मनाया जाएगा। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी अस्पतालों एवं आयुष्मान ग्राम वार्ड सभा में लोगों को अंगदान हेतु शपथ दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन/अम्मा की रसोई विषय पर हुई चर्चा
कोरिया /एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी बैकुण्ठपुर के अंतर्गत सेक्टर सरभोका के ग्राम पंचायत कुडेली में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें आज का थीम ‘‘अम्मा की रसोई‘‘ विषय पर जिले में पारंपरिक रूप से बनने वाले 50 विविध प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रर्दषनी लगाई गई। थीम आयोजन का मुख्य उददेष्य घर पर बच्चों, महिलाओं एवं परिवार के सभी सदस्यों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकता है कार्यक्रम आयोजन के दौरान ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं स्थानीय महिलाओं के साथ विभाग के सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए उपस्थित रहे।
.jpeg)












