CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत होंगे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि  कलेक्टर-एसपी ने लिया रिहर्सल का जायज़ा

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत होंगे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि कलेक्टर-एसपी ने लिया रिहर्सल का जायज़ा

 मनेंद्रगढ़ 13 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने रविवार प्रातः 8 बजे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के रिहर्सल और तैयारियों का जायज़ा लिया।

77 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन आमाखेरवा के मिनी स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर होगा। तत्पश्चात प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री दुग्गा की उपस्थिति में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस पर परेड तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मुख्य मंच की साज-सज्जाबैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिमार्च पास्टपुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदारसंयुक्त कलेक्टर और एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकराडिप्टी कलेक्टर श्री सीएस पैकराज़िला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए

continue reading
जोंधरा से शुरू हुई मस्तूरी जोड़ो पद यात्रा! तीसरे दिन पंचपेड़ी से पहुंचे मल्हार! शक्तिपीठ माँ डिडनेश्वरी जी के किए दर्शन

जोंधरा से शुरू हुई मस्तूरी जोड़ो पद यात्रा! तीसरे दिन पंचपेड़ी से पहुंचे मल्हार! शक्तिपीठ माँ डिडनेश्वरी जी के किए दर्शन

Ibtesam Deshmukh 07-Aug-2023 97

 जोंधरा से प्रारंभ हुआ मस्तुरी जोड़ो पद यात्रा का तीसरा दिन पंचपेड़ी से पहुँचा मल्हार 

शक्तिपीठ माँ डिड्नेश्वरी जी का दर्शन कर माँगी मस्तूरी एवम् प्रदेश के लिए आशीर्वाद
 
सीपत - भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज़ पर सीपत क्षेत्र के ज़िला पंचायत सदस्य एवम् सभापति राहुल सोनवानी ने मस्तूरी के जोंधरा से मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत किया था । आरंभ दिवस से यात्रा प्रत्येक दिन 10 किमी की पदयात्रा के फलस्वरूप प्रथम चरण के तीसरे दिन पदयात्रा पंचपेड़ी के अंबेडकर चौक में बाबा डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को पूजा अर्चना ,माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत किया । जो पंचपेड़ी से ओखर , भगवानपाली होते हुए धनगवाँ , पकरया से मल्हार पहुची । जहां मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा के सयोंजक राहुल सोनवानी जगतजननी माँ डिड्नेश्वरी जी पूजा अर्चना कर मस्तूरी सहित प्रदेश के सुख समृद्धि लिए प्रार्थना किया । 
 
सभापति सोनवानी के पदयात्रा का प्रमुख उदेश्य प्रदेश के मुख्या छत्तीसगढ़िहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे योजना को घर घर पहुँचाना जिससे आम आदमी प्रदेश के योजनाओं का फायदा उठा सके ।
सोनवानी जी की सोच है कि कांग्रेस को एकजुट कर प्रदेश में पुनः सरकार बनानी है ।
 
धनगवाँ एवम् मल्हार में किया गया पदयात्रियों का भव्य स्वागत इस अवसर पर ग्राम पंचायत धनगवाँ के पंच दुलरवा राय , सुरेंद्र राय छत्तू लहरिया , गोवर्धन कुर्रे , मोतीलाल घोष श्यामता पंडित , उत्तर घोष सत्रुहन टंडन , हरप्रशाद कुर्रे , रोहित राय शोभा राय भोंडुल टंडन , राजेंद्र डहरिया , नीलकमल डहरिया नोहर डहरिया रहस राय , राजा राय , शुभम् टंडन अविनाश मिश्रा संजय यादव शुभम् यादव अंकित यादव सहित सैकड़ो लोगों ने जगह जगह स्वागत किया
continue reading
शबरी नदी में आए बाढ़ के कारण छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश का संपर्क टूटा!कोन्टा पुलिस की मानवीय पहल!

शबरी नदी में आए बाढ़ के कारण छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश का संपर्क टूटा!कोन्टा पुलिस की मानवीय पहल!

 सुकमा (कोंटा)/ शबरी नदी में आए बाढ़ के कारण छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश का संपर्क टूट गया है जिसके कारण राज्य के सीमा पर बसे कोंटा में कुछ सवारी तथा मालवाहक गाड़ियाँ फँसी हुई हैं !इनमें से एक बस में बेमेतेरा ज़िले के कुल 56 तीर्थयात्री एवम् मालवाहक गाड़ियों के ड्राइवर हैं !
तथ्य सामने आने के पश्चात सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव मण्डल एवं एसडीओपी रोहित शुक्ला एवम् कोंटा थाना के स्टाफ़ के द्वारा स्थल पर पंहुच कर भोजन की व्यवस्था की गई तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस के द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया गया ।
भावुक होकर सुकमा पुलिस के लिए दुआ माँगी बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने -
सुकमा पुलिस की इस मानवीय पहल पर बुजुर्ग तीर्थ यात्री एवं ड्राइवर भावुक हो गए ।तीर्थयात्रियों ने भावुक होकर कहा की हम अपनी तीर्थ यात्रा के दौरान सुकमा पुलिस के लिए ईश्वर से दुआ माँगेंगे।ऐसे मानवीय कृत्यों से आम जनमानस में पुलिस के प्रति लगाव और विश्वास बढ़ता है ।
continue reading
सफलता की कहानी  *रीपा से जुड़कर युवा हो रहे सफल*  *बांस कारीगरी ईकाई का कर रहे सफलतापूर्वक संचालन*  *रोजगार की चिंता से मिली मुक्ति, गांव में मिला स्वरोजगार*

सफलता की कहानी *रीपा से जुड़कर युवा हो रहे सफल* *बांस कारीगरी ईकाई का कर रहे सफलतापूर्वक संचालन* *रोजगार की चिंता से मिली मुक्ति, गांव में मिला स्वरोजगार*

Ibtesam Deshmukh 30-Jul-2023 48

 

बिलासपुर, 30 जुलाई 2023/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण स्तर पर ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहे है। दूसरे राज्य की ओर पलायन करने वाले ग्रामीण अब रीपा के माध्यम से गांव में ही अच्छी आय प्राप्त कर रहे है। 

 
जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में बांस कारीगरी हेतु इकाई की स्थापना की गई है, जिसका संचालन गांव के श्री मंदराम टेकाम कर रहे है। इस इकाई में ग्रामीण युवा सदस्य भी कार्य कर रहे है। इन युवाओं द्वारा ट्री गार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इन्हें वन विभाग बिलासपुर द्वारा 3 लाख रूपये के 6 हजार ट्री गार्ड का ऑर्डर मिला है एवं लगभग 2 हजार ट्री गार्ड युवाओं द्वारा बनाया लिया गया है। इस योजना ने ग्रामीण युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया और साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया। शासन की इस कल्याणकारी योजना ने युवाओं को मजदूर से एक सफल उद्यमी बना दिया है।
continue reading
कलेक्टर-एसपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध मे ली बैठक निर्वाचन का मैदानी कार्य अब शुरू कलेक्टर चंदन कुमार

कलेक्टर-एसपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध मे ली बैठक निर्वाचन का मैदानी कार्य अब शुरू कलेक्टर चंदन कुमार

बलौदाबाजार,27 जुलाई 2023:- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर चंदन कुमार ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन एवं सफलतापूर्वक संपादन हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। 

इस दौरान बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 से सम्बंधित सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान लगभग 10 हजार निर्वाचन कर्मी की आवश्यकता होगी अतः पीपीईएस साॅफ्टवेयर में जिन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की एन्ट्री शेष है, वे शीघ्र एन्ट्री पूरा करें।निर्वाचन में सेक्टर आफिसर का काम बहुत महत्वपूर्ण व संवेदनशील होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने सेक्टर में पहुँचकर मतदान केंद्रों का वल्नेरेबिल्टी मैपिंग के निर्देश दिए है। इसके साथ मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनें कहा गया हैं। जिसमें मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, नेटवर्क, दिव्यांगों के लिए  रैम्प सहित  अन्य कार्य शामिल है। इन सभी कार्याें के लिए जिले के अधिकारियों- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त मौके पर एसपी दीपक झा ने सभी पुलिस अधिकारियों को पूर्व घटनाओं के आधार पर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान एवं ऐसे क्षेत्रों में गुड़ा,बदमाश एवं असमाजिक व्यक्तियों की पूर्व पहचान कर लिस्टिंग करने के निर्देश दिए है। 

इस अवसर पर एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव,उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,डीएसपी अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

उक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री तिवारी एवं प्रोगामर ओंकार के द्वारा दी गयी। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में कसडोल,भाटापारा एवं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सोनाखान तहसील के सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होगा।
continue reading
आंगनबाडी केन्द्रो में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी भर्ती आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

आंगनबाडी केन्द्रो में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी भर्ती आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

 कोरिया 24 जुलाई 2023/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर के परियोजना अधिकारी ने बताया की जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 18 रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उन्होनें बताया कि आगनबाड़ी केन्द्र जामपारा, केनापारा, खोड़, कुम्हारपारा, सेमरपारा, बैगापारा, उरांवपारा, जनकपुर, कोरचाडांड, चोपन, बडेझूमरपारा, सोसायटीपारा, अहिरापारा, गोल्हासरई, पंड़ोपारा, मानापारा, खालपारा एवं बडगावं में सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2023 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर से सम्पर्क किया जा सकता है

continue reading
सफलता की कहानी/कृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान/धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा

सफलता की कहानी/कृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान/धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा

Ibtesam Deshmukh 23-Jul-2023 54

 सफलता की कहानी/कृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान/धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा

बिलासपुर/जिले के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा संचालित टरफा योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि के माध्यम से बीज मुहैया कराकर उन्हें अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रेरित कर रहे है। कम पानी और कम लागत में फसलों की अच्छी पैदावार होने से जिले किसान अच्छी आमदनी कर रहे है।

     जिले के विकासखंड तखतपुर के सिलतरा निवासी किसान श्री राजेश यादव के पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। वे अपनी भूमि पर धान की फसल लगाया करते थे। श्री यादव ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में धान की फसलों को अत्यधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी। फलस्वरूप धान की पैदावार पर भी असर पड़ता था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कृति कला के माध्यम से उन्हें धान के बदले अन्य फसलों जैसे गेहूं, मूंग, मसूर, मक्का की खेती कम लागत और कम पानी में किए जा सकने की जानकारी मिली। कृषि विभाग द्वारा गेहूं बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर और प्रदर्शन हेतु मसूर बीज प्राप्त हुआ। श्री यादव ने गेहूं और मसूर की मिश्रित बोनी की। कम पानी में फसलों की अच्छी पैदावार हुई, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हुआ। श्री यादव ने कृषि विभाग की टरफा योजना के लिए धन्यवाद दिया। उनकी सफलता को देखकर अन्य किसान भी मिश्रित खेती के लिए प्रेरित हो रहे है।

continue reading
आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत वही दो गंभीर रूप से घायल

आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत वही दो गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव के लालबाग थाना अंतर्गत तुमडीबोड गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य 2 घायल हो गए।घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती उपचार जारी जिसमें से दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है गांव के तालाब में मछली पकड़ते समय हुआ यह हादसा।मृतक युवक का नाम अजय यादव 19 वर्ष बताया जा रहा है साथ ही चंपालाल और मोहनलाल उसके साथी हैं।

राजनांदगांव जिले में पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही है बारिश और आंधी तूफान के कारण आज सुबह बारिश के दौरान बिजली कड़की और आकाशी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है वहीं उसके साथ मछली पकड़ रहे अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है गांव के ही रहने वाले तीनों युवक मछली पकड़ने तालाब गए थे इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो युवक घायल हुए।यह अकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है रात से ही लगातार जिले में बारिश हो रही है इस दौरान सुबह बिजली गिरने से यह पूरा हादसा हो गया हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है दो युवकों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है बहर हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

 
continue reading
प्रशासन ने कई सालों तक किया नजरअंदाज मजबूर ग्रामीणों ने खुद ही बना लिया लकड़ी का अस्थाई पुलिया

प्रशासन ने कई सालों तक किया नजरअंदाज मजबूर ग्रामीणों ने खुद ही बना लिया लकड़ी का अस्थाई पुलिया

आप को बता दे कि कोण्डागांव जिला मुख्यालय से महज 10किमी कि दुरी पर बसे ग्राम पंचायत चमाई जहां लगभग 2000 की आबादी का बसाहट होता है ।चमाई ग्राम पंचायत  जिसका आश्रित ग्राम कोकोड भाटा जो ग्राम चमाई से एक किलोमीटर के दुरी पर बसा है जहां 150 घर जो कयी सालों से निवासरत हैं ।
  आपको बता दें कोकोड भाटा पहुंचने का एक ही मार्ग है जहां बीच में एक नाला बहता है । इस नाले पर फूल नहीं होने के कारण कोकोड भाटा के निवासियों को पंचायत मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
यदि किसी मरीज को हॉस्पिटल आना हो या किसी विद्यार्थी को स्कूल जाना हो या फिर ग्राम वासियों को राशन सामग्री उठानी हो तो इस मार्ग से होकर ही जाना पड़ता है ।
ऐसे में बारिश के दिनों में कई कई दिनों तक यह सड़क  औरुध हो जाता है । ग्राम वासियों ने कई दफे शासन प्रशासन को इस समस्या को लेकर आवेदन दिया मगर शासन प्रशासन में बैठे लोग ग्राम वासियों की कोई सुध नहीं ले रहा है ।
  बीते दिनों ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस नाले पर स्वयं ही लकड़ी के अस्थाई पुल का निर्माण किया जो अत्यधिक बारिश होने से यह  कभी भी धराशाई हो जाएगा ।
  वैसे तो यह चमाई ग्राम पंचायत जिला मुख्यालय कोण्डागांव  के सीमांकन पर है मगर विधानसभा की बात करें तो यह नारायणपुर जिले के अंतर्गत आता है ।
ऐसे में यहां के निवासियों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है ।
continue reading
 3 बार से जिला पंचायत सदस्य 13 साल से नंगे पाव गांवों को लिया आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प अफसरों से भी करते है मुलाकात

3 बार से जिला पंचायत सदस्य 13 साल से नंगे पाव गांवों को लिया आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प अफसरों से भी करते है मुलाकात

16-Jul-2023 56
मनेन्द्रगढ़। नए जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में चले जाइये और पूछिये नंगे पाव कौन है, हर कोई बात देगा जिले के भरतपुर ब्लाक में एक नेता ऐसा भी है जिसने व्यवस्था की बदहाली के विरोध में या यूं कहिए कि प्रशासनिक बेहोशी के खिलाफ एक अनूठा अंदाज अपनाकर 13 बरस से वह नंगे पांव घूम रहा है। सिस्टम की बदहाली के खिलाफ उसने नंगे पाव रहने का संकल्प लिया है। वह 3 बार से जिला पंचायत सदस्य अलग अलग क्षेत्रो से निर्वाचित होते आ रहे है। जिला पंचायत रविशंकर सिंह अपने नंगे पाव चलने की कहानी बताते हुए कहते है कि मैं एक गांव जा रहा था वहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति तपती धूप में नंगे पाव जा रहा था उसके पैर में छाले पड़ गए थे, तो मैंने अपने पैरों के चप्पल उसी वक्त उस बुजुर्ग को दे दिया। और उसी दिन से चप्पल त्याग दिया। फिर गांव जाकर देखा कि गांव के हालात बद से बदतर है तो मैंने यह ठान लिया जब तक गांव की तस्वीर नहीं बदलेगी मैं नंगे पाव ही रहूंगा।

जब तक बदलाव नहीं, तब तक नंगे पैर
एलएलएम शिक्षा प्राप्त 36 वर्षीय रविशंकर बीते 13 साल से नंगे पैर क्यों चलते है पूछने पर बताते है कि नंगे पैर रहकर मैं यह एहसास करता हु कि, आज भी मेरे जैसे सैकड़ो लोग है जिनके पैर में छाले पड़ते होंगे, कांटे लगते होंगे, ठंड में पैर ठिठुरता होगा और यही तकलीफ मुझे भी होती है तो मुझे एहसास होता है कि आज भी गांवों में लोग आभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है। जब तक मेरे क्षेत्र में बदलाव नही होगा तब तक मैं नंगे पैर चलकर के तकलीफ सहता रहूंगा और उनके बीच मे रहकर के काम करता रहूंगा। 

एलएलएम शिक्षा प्राप्त है
भरतपुर ब्लाक के निवासी जिला पंचायत सदस्य नंगे पैर नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध रविशंकर ने व्यवस्था से खिन्न होकर अपने पैरों से चप्पल उतार दिए थे। चुनाव जीतने के बाद भी उसने चप्पल नहीं पहनी है। आज भी वह नंगे पांव रहता है। जिला पंचायत क्षेत्र में पहुंचता है, समस्याएं सुनकर लिखता है और नंगे पांव ही अफसरों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या का निदान करता है। उसके यही व्यवहार ने उसे जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीत की हैट्रिक दिलाई वो भी बड़े अंतर से।
continue reading
नविन जिले एमसीबी के कलेक्टर को एनएचएम संघ द्वारा सामूहिक दिया त्याग पत्र

नविन जिले एमसीबी के कलेक्टर को एनएचएम संघ द्वारा सामूहिक दिया त्याग पत्र

एमसीबी/ चिरमिरी । ज्ञात हो कि सर्व संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारी अधिकारी दिनांक 3 जुलाई से हड़ताल पर चले गए थे । प्रदेश स्तर पर इस हड़ताल को नया रायपुर में प्रदर्शित किया जा रहा है इसी हड़ताल के विषय में अगला कदम आज समस्त प्रदेश से जिला स्तर से मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक त्यागपत्र कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुगा को एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी व डीपीएम सुलेमान खान को सौप दिया गया ।
जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया गया था जिससे और आक्रोशित होकर समस्त कर्मचारीयो द्वारा सामूहिक त्यागपत्र दे दिया गया। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में कहा गया था कि समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर देंगे किंतु आज दिनांक तक उक्त विषय में कोई भी नियमित करने के विषय में सरकार से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं दिखी 4 जुलाई से कर्मचारी संघ भी हड़ताल में गया था और सरकार तीन दिवस के भीतर उनकी मांगे सुन ली थी एवं 5% डीए बढ़ाकर उनका हड़ताल खत्म करवा दिया गया था ।
अनियमित कर्मचारी जितने भी कार्यरत हैं वह इस समय सरकार से काफी दुखी हैं एवं उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उनके नियमितीकरण की दिशा में या कम से कम जितना पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एनएचएम संघ के सदस्यों को दिया कम से कम उतना इनको मिल जाए की मांग की जा रही है जिसको लेकर आज पुरे संघ ने अपना त्याग पत्र देते हुए कार्यालय से छुट्टी कर ली अब देखना यह होगा राज्य सरकार इनके पत्र को मूल रूप देती है या इनकी मांगो को ।
continue reading
नविन जिले एमसीबी के कलेक्टर को एनएचएम संघ द्वारा सामूहिक दिया त्याग पत्र

नविन जिले एमसीबी के कलेक्टर को एनएचएम संघ द्वारा सामूहिक दिया त्याग पत्र

14-Jul-2023 31
एमसीबी/ चिरमिरी । ज्ञात हो कि सर्व संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारी अधिकारी दिनांक 3 जुलाई से हड़ताल पर चले गए थे । प्रदेश स्तर पर इस हड़ताल को नया रायपुर में प्रदर्शित किया जा रहा है इसी हड़ताल के विषय में अगला कदम आज समस्त प्रदेश से जिला स्तर से मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक त्यागपत्र कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुगा को एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी व डीपीएम सुलेमान खान को सौप दिया गया ।
जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया गया था जिससे और आक्रोशित होकर समस्त कर्मचारीयो द्वारा सामूहिक त्यागपत्र दे दिया गया। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में कहा गया था कि समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर देंगे किंतु आज दिनांक तक उक्त विषय में कोई भी नियमित करने के विषय में सरकार से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं दिखी 4 जुलाई से कर्मचारी संघ भी हड़ताल में गया था और सरकार तीन दिवस के भीतर उनकी मांगे सुन ली थी एवं 5% डीए बढ़ाकर उनका हड़ताल खत्म करवा दिया गया था ।
अनियमित कर्मचारी जितने भी कार्यरत हैं वह इस समय सरकार से काफी दुखी हैं एवं उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उनके नियमितीकरण की दिशा में या कम से कम जितना पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एनएचएम संघ के सदस्यों को दिया कम से कम उतना इनको मिल जाए की मांग की जा रही है जिसको लेकर आज पुरे संघ ने अपना त्याग पत्र देते हुए कार्यालय से छुट्टी कर ली अब देखना यह होगा राज्य सरकार इनके पत्र को मूल रूप देती है या इनकी मांगो को ।
continue reading
एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर क्या थी आखिर वजह

एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर क्या थी आखिर वजह

 बलौदाबाजार ब्रेकिंग-  4 लोगो ने किया एक साथ जहर का सेवन...


बेमेतरा क्षेत्र के चिचोली गाँव में एक ही परिवार के है लोग

पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक का किया सेवन...

गंभीर हालत में  जिले के भाठापारा के निजी अस्पताल में चारो का इलाज जारी
continue reading
बैकुंठपुर हल्का नंबर 10 पटवारी निलंबित राजस्व विभाग में प्रशासन की कड़ी नजर

बैकुंठपुर हल्का नंबर 10 पटवारी निलंबित राजस्व विभाग में प्रशासन की कड़ी नजर

कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ०ग०) से प्राप्त निर्देश के परिपालन में मो० शब्बीर पटवारी हल्का नं० 10 तहसील बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ0ग0) के विरूद्ध शिकायती पत्र समाचार एवं जनचौपाल आवेदन अनुसार प्रश्नांगत भूमि ख०म० 255 / 2 वर्तमान रकबा 0.6070 हे0 भूमि ग्राम घेर तहसील बैकुण्ठपुर के खसरे में पूर्व में

अहस्तांतरणीय शब्द प्रदर्शित था जो खरीदी बिकी में पंजीयन योग्य नही थी, रजिस्ट्री में प्रयुक्त बी-1 एवं खसरा मे अहस्तांतरणीय शब्द को हटा दिया गया। वर्ष 1946-47 अभिलेख अनुसार उक्त भूमि तत्समय ख०नं० 255 छोटे-बड़े झाड़ जंगल मद की थी, जिसमें से रकबा 0.405 हे0 भूमि सिंहदेव योजनान्तर्गत वर्ष 1971-72 में बाघराय धरकार को शासकीय पट्टे में प्रदाय किया गया, जो कि बाघराय के मृत्यु उपरांत उसके उत्तराधिकारी
continue reading
ब्रेकिंग खेत में जुताई के दौरान हुआ बड़ा हादसा खेत में लगे बिजली खंभे से करंट लगने से किसान और बैल दोनों की मौके पर मौत

ब्रेकिंग खेत में जुताई के दौरान हुआ बड़ा हादसा खेत में लगे बिजली खंभे से करंट लगने से किसान और बैल दोनों की मौके पर मौत

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 

खेत मे जोताई बुवाई के दौरान बड़ा हादसा. खेत मे लगे बिजली के खंभे में करेंट आने से बैल और किसान की मौके पर मौत धनौली गांव में रहने वाले सुंदर बैगा और उसके एक बैल की हुई मौके पर मौत दूसरा
 
बैल सुरक्षित अधिया में लिए खेत को बोने का काम कर रहा था किसान ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप. पुलिस मौके पर पहुची,,,,
गौरेला थाना क्षेत्र का मामला
continue reading
आकाशीय बिजली गिरने से 3 पुलिसकर्मी घायल मंगलवार को भी 2 की मौत और 3 हो चुके है घायल

आकाशीय बिजली गिरने से 3 पुलिसकर्मी घायल मंगलवार को भी 2 की मौत और 3 हो चुके है घायल

एमसीबी। जिले के विकासखण्ड भरतपुर में लगातार हो रही बारिश से  जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत और 3 के गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुधवार को जनकपुर थाना भवन में आकाशीय बिजली गिरने से पुलिस के तीन जवान घायल हो गये है जिन्हें उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भेज दिया गया है।
              मिली जानकारी अनुसार जनकपुर में दो दिनों से लगातार बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी वहीं 3 लोग घायल हो चुके है। बुधवार को भी दोपहर लगभग 12.30 बजे जनकपुर थाना में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला आरक्षक सहित तीन जवान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को थाना प्रभारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिये भेज दिया गया है।
         घटना के संबंध में थाना प्रभारी मोतीलाल शुक्ल ने बताया की आकाशीय बिजली की घटना थाने में हुई है जिसमे बिजली का सामान कम्प्यूटर , वायरलेस सेट सहित काफी नुकसान हुआ है वही एक महिला के आरक्षक को कान से कम सुनाई दे रहा है और एक आरक्षक को हाथ मे जलन हो रही है जिन्हें उपचार के लिये हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
         आपको बता दें की मानसून शुरु होने के साथ बढ़ी वज्रपात की घटनाओं ने सुरक्षा को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अमूमन ग्रामीण इलाकों में होने वाली इन घटनाओं को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह बातें चर्चा के दायरे में आ गई हैं कि क्या सरकारी भवनों में इससे बचने के उपाय किए गए हैं या उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया है। दूसरे शब्दों में कहें तो यहां सरकारी भवनों पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है। खुदा न खास्ता अगर इन भवनों पर ऐसी आपदा आ गयी तो मुसीबत खड़ी हो सकती है।जाहिर सी बात है जिले में स्थित सरकारी स्कूल हों या अस्पताल यहां तड़ित चालक यंत्रों के नहीं लगने से व्यवस्था पर प्रश्न उठना लाजिमी है। जिले को ही लें तो यहां मानसून की पहली बारिश में ही आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ गई जबकि इस दौरान कई मवेशियों की भी मौत हो गई। ऐसे में वहां तड़ित चालक यंत्रों की आवश्यकता महसूस होने लगी है।
 
 
<iframe sandbox="allow-popups allow-scripts allow-modals allow-forms allow-same-origin" style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameborder="0" src="//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ss&ref=as_ss_li_til&ad_type=product_link&tracking_id=cgsamachar173-21&language=en_IN&marketplace=amazon&region=IN&placement=B0BB2Q4S3V&asins=B0BB2Q4S3V&linkId=92c69f04ed3638e184f2f0f62327d3e6&show_border=true&link_opens_in_new_window=true"></iframe>
 
continue reading
महापौर तुंहर द्वार जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनता की समस्याओं का हो रहा निराकरण

महापौर तुंहर द्वार जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनता की समस्याओं का हो रहा निराकरण

27-Jun-2023 119

चिरमिरी । आमजनता की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते व उसके निराकरण के लिए मंगलवार को चिरमिरी नगर के वार्ड क्रमांक-15 सामुदायिक भवन में महापौर तुंहर द्वार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ । 

शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें ज्यादातर निर्माण सम्बंधी आवेदन रहे, राशनकार्ड, पेंशन जैसे अन्य आवेदनों का भी निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया ।
शिविर में उपस्थित नगर निगम की आयुक्त लवीना पाण्डेय ने बताया कि आमजनों की विभिन्न मांग, समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण शिविर के माध्यम से यथा संभव किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य मांग व शिकायतें जिसका निराकरण तत्काल सँभव नही है, उन्हें यथाशीघ्र निराकृत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शिविर में आये लोगों को इसका वांछित लाभ मिल सके, उन्होंने कहा की निगम महापौर कंचन जायसवाल के मंशानुरूप कार्य किये जा रहे है, जिसमें समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहते है । उन्होंने आमजनों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया ।
 
इस दौरान नगर निगम के एल्डरमैन उमाशंकर अलगमकर, पार्षद मनोज डे, पार्षद रूपचंद्र यादव, व नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।
continue reading
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत व चार गंभीर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत व चार गंभीर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत व चार गंभीर।
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत हरिगांवा  में दो अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली की चपेट में आए कुल 6 ग्रामीण।
घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया जहां पर दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
अचानक मौसम खराब होने से बारिश होने लगा सभी लोग महुआ का डोरी बिनने गए थे 
पहली बारिश में कई लोगों के उजड़े घर।
 
बलरामपुर जिले में पहली बारिश में ही कई लोगों के घर उजड़ गए. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा.

 

continue reading
फिल्म आदिपुरुष के विरोध में उतरा शहर का युवावर्ग..कहा –यह प्रभु श्री राम और वाल्मीकि रामायण का घोर अपमान

फिल्म आदिपुरुष के विरोध में उतरा शहर का युवावर्ग..कहा –यह प्रभु श्री राम और वाल्मीकि रामायण का घोर अपमान

बैकुंठपुर/ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भारत वर्ष के सनातन धर्मीयों और सभी के आस्था के केंद्र है। रामायण और रामचरितमानस के साथ एक बड़े वर्ग की आध्यात्मिक भावनाएं जुड़ी है। और इसके प्रति बालक से लेकर वृद्ध तक अरबों के मन श्रद्धा है। और लोगो के मन में प्रभु श्री राम,माता सीता,हनुमान भक्त शिरोमणि की मनमोहक छवि अंकित है और ऐसे में अगर इसके साथ खिलवाड़ किया जाए तो स्वाभाविक सी बात है जनास्था पर कुठारा घात का होना और इसका विरोध होना। कहा 80 के दशक में निर्मित रामानंद सागर कृत रामायण जिसके चरित्र पटकथा संवाद आज भी जीवंत है। अरुण गोविल,दीपिका चिलखिया, सुनील लहरी, डरा सिंह और अरुण त्रिवेदी सरीखे कलाकारों ने अपने रोल में जान फूंक दी थी और आज यह आदिपुरुष।गौरतलब है कि निर्माता निर्देशक ओम राउत ने 500 करोड़ के बजट से वीएसएफ और एनिमेशन का प्रयोग करके साउथ के सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड की अभिनेत्री कृति सेनन को लेकर आदिपुरुष फिल्म का निर्माण किया है जिसका पटकथा और संवाद लिखा है मनोज मुश्तिर ने। उक्त फिल्म किसी बड़े युद्ध और योधाओ की कहानी होती तो स्वीकार्य भी रहती लेकिन उक्त फिल्म भगवान श्री राम और रामायण से संबंधित होते हुए फूहड़ और बचकाना और अमर्यादित फिल्मांकन लोगो को रास नहीं आ रहा है जिसका व्यापक विरोध किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में युवा सहित कई उतरे सड़क में:
 
फिल्म के विरोध में सोमवार 19 जून को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कई रामभक्त सनातनप्रेमी और शहर के युवाओं ने शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज। इस अवसर पर सबने फिल्म का बायकाट करने की अपील की और फ्लैक्सी बैनर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया।
 
रामायण के साथ खेलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मोनू
 
इस अवसर पर युवा नेता एल्डरमैन मोनू मांझी ने कहा कि श्री राम हमारे जैसे करोड़ों सनातन प्रेमियों के आराध्य है। प्रभु हनुमान सीता मां और यहां तक कि रामायण के किसी भी पात्र के लिए गलत फिल्मांकन को किसी को भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
 
आदिपुरुष वाल्मीकि कृत रामायण और तुलसीदास कृत रामचरित मानस का घोर अपमान: रूप
 
साहित्यकार और लेखक  एस. के."रूप" ने उक्त फिल्म पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म उन सभी भारतवासी के लिए केवल कचड़ा और मजाक है जिन्हे अपने आराध्य देव प्रभु श्री राम नारायण के नर रूप पर गर्व है अभिमान है। यह फिल्म वाल्मीकि कृत रामायण और  गोस्वामी कृत रामचरित मानस का घोर अपमान है। चरित्र चित्रण,पटकथा संवाद सभी अपरिपक्व और बेहूदें है। जो सनातन प्रेमियों के लिए कुठाराघात है।
 
गंगा श्री सेनेप्लेक्स के संचालक से फिल्म ना दिखाने की अपील और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:
 
शहर के लोगो ने एकस्वर में उक्त फिल्म का विरोध किया और युवा वर्ग ने खासा जोश और उत्साह दिखाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त कलेक्टर श्री सीदार ने भी युवाओं की प्रशंसा करते हुए ज्ञापन लिया।इसके साथ ही   शहर के एक मात्र गंगा श्री सिनिप्लेक्स के मालिक और संचालक आस्तिक शुक्ला से उक्त फिल्म को प्रदर्शित नही करने हेतु अपील किया।
 
ज्ञापन देने और विरोध प्रदर्शन में मोनू मांझी, संवर्त कुमार रूप,आशु कुजूर, पवन मलिक, छवि ओम वर्मा, ऋषी नाविक,ऋषिकांत,क्रिश, निलेश केवट, विकाश नाविक, निलेश पाल, रचित शर्मा,ऋतिक सोनी, गजेंद्र गुप्ता, दिनेश मिश्रा,अंकित साहू,सुमित यादव,सोनू प्रधान,योगेश काशी,प्रशांत प्रताप सिंह,सुनील शर्मा सहित भारी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
 
माता सीता को बंधनों में जकड़ी और दिखा दिया रोमांस करते:
 
आपको बता दें उक्त फिल्म में माता सीता का किरदार बॉलीवुड की हिरोइन कृति सेनन को चोली में,बाल खुले हुए और भगवान के साथ रोमांस करते दिखाया गया है जो बिलकुल भी उचित और मर्यादित नही लगता। अपने भगवान के प्रति ऐसे दृश्य कोई भी देख के उक्त फिल्म का बहिष्कार करता ही।
 
भगवान राम मूंछों वाले: फिल्म में साउथ के सुपर स्टार प्रभास को भगवान राम के किरदार में दिखाया है जो बिल्कुल नही जम था। साथ ही कही कही पर चमड़े और सैंडल को धारण करते दिखा दिए है खड़ऊ  और जनेऊ आदि को तो स्थान ही नही दिया गया है।
 
तेल तेरे बाप का,कपड़ा तेरे बाप का,आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की: डायलॉग
 
आदिपुरुष का पटकथा और संवाद लिखा है मनोज मुंतशिर ने। जो खुद को देशभक्त और आध्यात्मिक साबित करते नही थकते। उन्होंने ऐसे घटिया संवाद का प्रयोग कर डाला है वो भी भगवान हनुमान के किरदार में जो जो किसी भी रूप में हनुमान जी जैसी छवि तक नही बनाता। मेघनाथ द्वारा पूछ में आग लगा देने के बाद कहा जाता है जली न।अब पता चलेगा जलती है तो कैसा लगता है इस पर हनुमान जी का संवाद है तेल तेरे बाप का।कपड़ा तेरे बाप का आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की। इसके साथ ही जो हमारी बहन बेटियों को छुएगा हम उसकी लंका लगा देंगे। बुआ का बगीचा समझ के घूमने चला आया भाग यहां से। सपोले ने शेष को लंबा कर दिया अभी एक ने ये हाल कर दिया हमारे पास तो पिटारे भरे पड़े है। उक्त डायलॉग को लोगो ने सरे से नकार दिया है और सभी ओर डायलॉग  राइटर की थू थू हो रही है।
 
रावण को बना दिया मुगल बादशाह: उक्त फिल्म में रावण का चरित्र निभाया है सैफ अली खान ने । जिसमे उनका हेयर कट और दाढ़ी और पहनावा एक मुगल आक्रांता के सदृश्य ही दिख रहा है। साथ ही रावण को भारी अजगरों से मसाज लेते दिखा दिया है रावण को भी खड़ऊ मुकुट कुछ नही पहिनया गया है उल्टे उसे भी चमड़े के वस्त्र पहिना दिए है। जबकि रावण एक प्रकांड पंडित रहा है जिसे वेदों का शास्त्र का बढ़िया ज्ञान रहा। जिसे देख कर स्पष्ट पता चलता है कि या तो वाल्मीकि कृत रामायण का अध्ययन नही किया गया अथवा जानबूझ के नवीनता का बहाना करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया जाने का षडयंत्र रचा गया है।
 
स्वर्णलंका को दिखा दिया कोयला खदान पुष्पक विमान को बना दिया चमगादड़:
फिल्म में पुष्पक विमान को चमगादड़ दिखा दिया गया है और रावण की सोने की लंका को कोयला खदान बना दिया गया है।
 
क्या कहना है मनोज मुंतशिर का:
 
जानबूझ कर इतनी बड़ी गलती करने के बाद भी पटकथा संवाद लेखक मनोज मुंतशिर अपने पूर्व के अच्छाइयों का हवाला देते नजर आए और ट्वीट भी किया की मेरी अच्छाइयों को नही देखा गया जबकि उन्हें लता होना चाहिए की आपकी अच्छाई तब तक आपके साथ है जब तक आप कोई बुरा काम नहीं करते।  जिससे यह पता चलता है की लेखक घमंडी किस्म के व्यक्ति है जिन्होंने करोड़ों राम भक्तों के संवेदनाओं और आध्यामिक भावनाओ से खेलवाड करके भी अपनी बाते ही सही लग रही है। मुंतशिर ने कहा कि अगर लोग आहत हो रहे है तो उन डायलॉग को बदलने की कोशिश की जाएगी। इसके पहिले उन्होंने कहा कि ये रामायण ही नही है। उसके पहिले उन्होंने कहा था की फिल्म के डायरेक्टर ने सीता मां को छूने नही दिया और कहा कि वो उनकी मां है। अब एक तरफ तो मनोज कहते है यह रामायण ही नही है।एक तरफ कहते है रामायण त्रेता युग की बात थी ये कलयुग का बदलाव है एकतरफ कहते है की युवाओं को देखकर संवाद लिखा गया है । पल पल के अपने ही बयान से पलटे जा रहे है मनोज। लगता है उन्हे  सन्निपात हो गया है।
 
पहिले दिन की कमाई के बाद दूसरे दिन से फिल्म औंधे मुंह :
 
उक्त अमर्यादित फिल्म की पहले दिन की कमाई बढ़िया रही लेकिन जैसे ही दर्शकों ने उक्त फिल्म को देखा सबने ही इसका विरोध किया चरित्र का पात्र का और तो और डायलॉग का । लोगो ने कहा रामायण का राम।का सीता मां का हनुमान जी का और रावण का मजाक बना के रख दिया है फिल्म में।
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया एवं एमसीबी जिला की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बैकुण्ठपुर में हुई संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया एवं एमसीबी जिला की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बैकुण्ठपुर में हुई संपन्न

बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सोनी एवं सभी प्रदेशा अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष कोरिया सावन कुमार एवं एमसीबी जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में बैकुंठपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई जिसमें

संघ के विस्तार को लेकर चर्चाएं की गई साथ ही पत्रकारों के साथ हो रहे अनावश्यक एफ आई आर  को लेकर चर्चाएं की गई साथ ही छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भी चर्चाएं की गई संघ के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने बारी बारी अपनी प्रतिक्रियाएं दी प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने

सभी पत्रकारों को अपनी सुरक्षा को लेकर समझाइश दी साथ ही कहा कि हमें पत्रकारिता सोच विचार कर करना है और ना ही किसी अनावश्यकमुद्दों में नहीं पड़ना है सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता करना है। आगामी 15 जुलाई को संगठन के स्थापना दिवस को लेकर भी चर्चा एवं

किस प्रकार से की जानी है उसके रूप रेखाओं के बारे में भी चर्चा की गई।आज के बैठक में उपस्थित रहे।अनवर आलम,हेमन्त कारफारमा,उग्रसेन पाल,कयूम खान, राजू खान,रामलखन यादव, अज़ीम अंसारी, सुरेश शारथी,हाफिज खान,अंकित खटीक, संतोष सूर्यवंशी, अजय रजक,अंकित मिश्रा, बाला रॉव,त्रिलोक चक्रवर्ती, नोहर विष्वकर्मा, दिनेस काशी,बिनोद पैकरा, ऋषि शर्मा, प्रमोद तिवारी, महेंद्र सुक्ला, अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।



 
continue reading


dpboss