CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

सीएसआईआर-एनएमएल और केएएमपी /आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर ज्ञान साझाकरण सत्र

सीएसआईआर-एनएमएल और केएएमपी /आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर ज्ञान साझाकरण सत्र

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 44

 सीएसआईआर की राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमन तिवारी ने सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (एनआईएससीपीआर) और मैसर्स एनसीपीएल की पहल नॉलेज एलायंस और नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म (केएएमपी) के तहत नामांकित कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 800 से अधिक छात्रों के लिए ज्ञान साझाकरण सत्र आयोजित किया।

डॉ. तिवारी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) दो निकट से संबंधित क्षेत्र हैं जिन्होंने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षण और अनुप्रयोग किया है। वे तकनीकी प्रगति कर रहे हैं और हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को नया रूप दे रहे हैं। इस विशेष सीएसआईआर-एनएमएल और केएएमपी की कार्यशाला में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के दायरे में प्रवेश करेंगे, एआई और एमएल के पीछे के रहस्यों को उजागर करेंगे जो हमारे काम करने, जीने और नवाचार के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं।

"सीएसआईआर-एनएमएल और केएएमपी के बारे में

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) एक प्रमुख भारतीय अनुसंधान संगठन है जो खनिजों, धातुओं और सामग्रियों के विभिन्न पहलुओं - विज्ञान, प्रौद्योगिकी, औद्योगिक सेवाओं और मानव संसाधन विकास के लिए समर्पित है। सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में प्रमुख अनुसंधान क्षेत्र, सामग्री इंजीनियरिंग, धातुओं की जानकारी जुटाने और रीसाइक्लिंग, खनिज प्रसंस्करण, उन्नत सामग्री और प्रक्रियाएं, विश्लेषणात्मक और अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान आदि पर कार्य करता है।

continue reading
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम / मशाल रैली व संकल्प सभा का किया गया आयोजन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम / मशाल रैली व संकल्प सभा का किया गया आयोजन

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 80

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन व मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 सितम्बर को विद्यानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 (भरतपुर-सोनहत) व 03 बैकुण्ठपुर में मशाल रैली व संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिले के समस्त ग्राम पंचायतों व वार्डों में सायंकाल मशाल रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न स्लोगन व नारों के माध्यम से मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया गया। विकासखण्ड स्तर पर रैली का आयोजन घड़ी चौक बैकुण्ठपुर व मजार चौक सोनहत से प्रारंभ किया गया वहीं ग्राम पंचायतों में रैली निकाली गई। रैलियों के समापन उपरान्त प्रमुख चौराहों पर संकल्प सभा का आयोजन भी किया गया। नवीन मतदाता चिन्हाकन व मतदाता सम्मान कार्यक्रम के तहत पंचायत व नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोरिया के निर्देशानुसार समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व नगरपालिका अधिकारी नगरीय निकाय द्वारा समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु व्यक्तिगत रूचि दिखाई जा रही है जिससे सभी मतदाता विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र व कोल माईन्स क्षेत्रों को मतदान हेतु प्रेरित करते हुए आगामी विधानसभा मतदान में अभूतपूर्व मतदान प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
मतदाता जागरूकता के क्रम में जिले के प्रमुख स्थानों पर स्लोगन व नारा लेखक का कार्य भी जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है, प्रमुखतः विभिन्न कार्यालय व मुख्य चौक चौराहोँ के दिवारों का चयन कर मतदाताओं को विभिन्न प्रलोभनों से दूर रह कर निष्पक्ष व गुप्त मतदान हेतु स्लोगन व नारों का लेखन किया जा रहा है।
स्वीप कैलेण्डर अनुसार विभिन्न कार्यक्रम विकासखण्ड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नोडल अधिकारी (स्वीप) व अन्य अधिकारीयों के द्वारा व ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच सचिव ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सहायक एवं मितानिनों के द्वारा निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
continue reading
 अंचल में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त

अंचल में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 39

 बेमेतरा ब्रेकिंग :-

 24 घण्टे से अधिक समय से अंचल में लगातार बारिश ,


 बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त ,


  जिले के नदी नाले उफान पर ,


 लगातार बढ़ रहा शिवनाथ नदी का जल स्तर ,


 नगर पंचायत नवागढ़ में मोहरंगिया नाला उफान से बस स्टैंड में भरा पानी ,


 लोंगो के घरों और दुकानों तक पहुच बांद का पानी ।

continue reading
एक्टर रियो कपाड़िया का 66 साल की उम्र में हुआ निधन/ दिल चाहता है, चक दे इंडिया फिल्मों में किया था काम

एक्टर रियो कपाड़िया का 66 साल की उम्र में हुआ निधन/ दिल चाहता है, चक दे इंडिया फिल्मों में किया था काम

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 114

 दिल चाहता है' और 'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में होगा। हालांकि, किस कारण से निधन हुआ है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इतना ज़रूर पता चला है कि रियो को बीते साल कैंसर डाएग्नॉज़ हुआ था। रियो को कई टीवी सीरियल्स और बड़ी फ़िल्मों में देखा गया है। एक्टर ने आमिर खान, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों संग काम किया है।

continue reading
एमसीबी जिले में अब तक 828.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

एमसीबी जिले में अब तक 828.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Ibtesam Deshmukh 14-Sep-2023 49

मनेंद्रगढ़/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून 2023 से अब तक ज़िले में 4973.7 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। आज दिनांक तक जिले की औसत वर्षा 828.9 मि.मी. हैं । ज़िला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक तहसील मनेन्द्रगढ़ में 918.8खड़गवां में 869.3चिरमिरी में 963.0केल्हारी में 633.3भरतपुर में 714.1 तथा कोटाडोल में 875.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

14 सितम्बर 2023 को तहसील मनेन्द्रगढ़ में 16.7खड़गवां में 16.6चिरमिरी में 19.7केल्हारी में 11.3भरतपुर में 5.6 तथा कोटाडोल में 3.0 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस तरह 14 सितम्बर 2023 को जिले में कुल वर्षा 72.9 मिलीमीटर एवं 12.1 मिलीमीटर औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

 

 

continue reading
बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत

बलरामपुर-कुलेश्वर कुशवाहा

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत.!

1 बच्ची 1 महिला 2 पुरुष की हुई मौत,7 लोग हुए घायल.!

झमाझम बारिश के साथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली.!

घायलों का शंकरगढ़ अस्पताल में इलाज जारी.!

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत बेलसर बांसडीह गांव का मामला.!
 
 
continue reading
 जिले में अब तक 827.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 827.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Ibtesam Deshmukh 13-Sep-2023 96

कोरिया/भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में  01 जून से 13 सितम्बर तक 827.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील बैकुण्ठपुर में अब तक 818.7, सोनहत में 706.8, पटना में 902.3 एवं पोड़ी बचरा में 882.3, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 31.0, सोनहत में 47.6, पटना में 59.7 एवं पोड़ी बचरा में 28.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई  है।

 

continue reading
आयुष्मान भवः अभियान का हुआ शुभारम्भ/ निक्षय मित्र को मिला सम्मान

आयुष्मान भवः अभियान का हुआ शुभारम्भ/ निक्षय मित्र को मिला सम्मान

Ibtesam Deshmukh 13-Sep-2023 122

कोरिया /स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं करने के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भवः अभियान की योजना बनाई गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य श्री टी.एस. सिंहदेव ने अम्बिकापुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रदेश में आयुष्मान भवः अभियान का विधिवित शुभारम्भ किया।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। स्वास्थ्य अधोसंरचना सहित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, हमर लैब, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिल स्टोर योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसी योजनाएं संचालित होने से दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिला है। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। ‘आयुष्मान भारत’ अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान शिविर लगाया जाएगा। इसमें जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज हेतु पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाए जाएगा।
साथ ही आयुष्मान भवः अभियान के तहत संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर ने पात्र हितग्राही श्री धीरसाय, श्री अंजन कुमार, श्री सोमार साय, श्रीमती निशा खलखो, श्रीमती खेवन्ती देवी, श्रीमती सरोज, श्रीमती उर्मिला, श्री शिव प्रसाद, श्री महेश्वर कुमार एवं श्री रविन्द्र कुमार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। जानकारी अनुसार अभी जिले के लिए करीब 21 हजार आयुष्मान भवः कार्ड बन गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी.बी. मरीजों को पोषण आहार, फूड बॉस्केट के माध्यम से मदद करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मान पत्र एवं उपहार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के श्री राकेश सिंह, श्री उज्जवल सिन्हा, श्री शिशिर जायसवाल एवं श्री भूपेन्द्र पाटनवार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

continue reading
 गरीबों की निवाले पर राशन डीलर ने डाला डाका

गरीबों की निवाले पर राशन डीलर ने डाला डाका

Ibtesam Deshmukh 13-Sep-2023 413
बलरामपुर /छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक परिवार को राशन देने का काम ग्रामीण क्षेत्रों में कर रही है इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार लाखों करोड़ों रुपए हर महीने खर्च कर रही है ताकि हर गरीब परिवार तक राशन पहुंच सके लेकिन राशन डीलर की मनमानी से राशन गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है,,,
 आपको बता दे की बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत कोगवार से एक ऐसा ही मामला सामने निकल कर आया है जहां पर राशन कार्डधारी को दो महीने से चावल नहीं मिला है वही राशन नहीं मिलने से ग्रामीण बहुत परेशान है....
ग्रामीणों ने बताया कि कोगवर के ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने का राशन नहीं मिला है किसी किसी को 5 या 10 किलो दिया गया है वही लगभग सैकड़ो राशन कार्ड धारी को चावल 2 महीने का नहीं मिला है वही राशन कार्ड धारी ने बताया कि हम दुकान से 25-30 रुपए किलो चावल खरीद कर घर मैं खाना बना रहे हैं घर में खाने के लिए चावल नहीं है बच्चों को बहुत तकलीफ होता है बच्चे स्कूल जाते हैं....
ग्रामीण ने बताया कि जब हम चावल लेने के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाते है तो सेल्समैन के द्वारा बोल दिया जाता है कि चावल नहीं आया है आएगा तो आपको मिलेगा
वहीं ग्रामीण के द्वारा इस समस्या के बारे में सैकड़ो की संख्या में वाड्रफनगर के फ़ूड खाद्य अधिकारी को जानकारी दी गई
जानकारी होने के बाद भी अभी तक उन ग्रामीणों को चावल नहीं मिला है वहीं फूड अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार के माध्यम से जांच हो गया है लेकिन कोई स्पष्ट कुछ जवाब खाद्य अधिकारी के द्वारा नहीं मिला
रघुनाथनगर तहसीलदार ने क्या कुछ कहा
जब इसके बारे में रघुनाथ नगर तहसीलदार से फोन के माध्यम बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह ही मेरे द्वारा जांच कर जांच प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय में भेज दिया गया है वही तहसीलदार ने बताया कि वहां मामला गंभीर है और उच्च अधिकारी इसके बारे में कार्रवाई करने के लिए सक्षम है...
वाड्रफनगर एसडीएम ने इस मामले में क्या कुछ कहा....
इसके बारे में वाड्रफनगर के एसडीएम से फोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था लेकिन अभी तक राशन डीलर के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है हम दोबारा जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे...
ग्रामीणों ने प्रशासन को दी अल्टीमेट व आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात की
जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर हमें चावल नहीं मिलता है तो हम मुख्य मार्ग को जाम करेंगे वहीं आगामी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे जिसका खामीयाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
 
continue reading
चिरमिरी में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन डोमनहिल फुटबॉल ग्राउंड में किया

चिरमिरी में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन डोमनहिल फुटबॉल ग्राउंड में किया

बता दे कि जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीया कुमारी सैलजा जी, प्रभारी महासचिव एआईसीसी, मान. श्री टी.एस. सिंहदेव जी उप मुख्यमंत्री मान, श्री दीपक बैज जी, अध्यक्ष पीसीसी, मान. डॉ. चरणदास महत अध्यक्ष विधानसभा, मान. श्री मोहन मरकाम प्रभारी मंत्री, मान. श्री राजेश तिवारी, सचिव एआईसीसी, मान. श्रीमती  ज्योत्सना महंत जी सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र अतिथिगण शामिल होने थे लेकिन मौसम विभाग की रुकावट के कारण निर्धारित अतिथियों की अनुपस्तिथि में भरतपुर सोनहत विधायक ने कार्यक्रम की कमाल सभालते हुए एक दिवसीय शिविर के मुख्य अतिथि बन कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया । और उपस्थित सभी बूथ,सेक्टर एवं जोन के पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रीती निति पर संकल्पित होकर पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सरकार बनाने की शपत दिलाई गई । 

कार्यक्रम में उपस्थित मनेद्रगढ़ विधायक माननीय डॉक्टर विनय जायसवाल ने भी अपने शब्दों में कार्यकर्ताओं की चार्ज किया और विधानसभा चुनाव में कमर कस मैदान में उतरने की बात कही । कार्यक्रम को और भी वक्ताओं ने सम्बोधित किया । एक दिवसीय  संकल्प शिविर में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सहित ब्लाक, युथ, महिला, सेवा दल, नगर पालिक निगम चिरमिरी के निर्वाचित पार्षद, एल्डरमैन साथ श्रीमती कंचन जायसवाल महापौर नगर निगम चिरमिरी, श्री सुभाष कश्यप ब्लाक अध्यक्ष चिरमिरी, निगम पार्षदगण, मनोनीत पार्षद गण, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री गोपाल द्विवेदी, सहित ब्लाक कांग्रेस चिरमिरी के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
continue reading
दुर्दशा का शिकार इंदिरा पार्क नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र

दुर्दशा का शिकार इंदिरा पार्क नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र

बता दे कि शहर वासियों के बार-बार मांग करने के बाद  भी नगर पालिका प्रशासन नहीं दे रही है  ध्यान नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण करवाते हुए मांग की है इंदिरा पार्क को पहले रोशनियों से सजाया गया था। शुरुआत में इसकी व्यवस्था इतनी सुंदर थी कि लोग रोज शाम को इसे देखने आते थे। लेकिन जल्दी ही नगरपालिका ने इस पर से अपना ध्यान हटा लिया।

नगर पालिका के पास नहीं काेई याेजना
खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को। इंदिरा पार्क मे तसल्ली से कुछ समय बैठकर आराम करने की कोई अच्छी जगह नहीं बची। गेज नदी  के किनारों का नगर पालिका ने कभी नागरिकों की सुविधा के लिए उपयोग करने की योजना ही नहीं बनाई। जबकि छोटे तालाब का पाथवे असामाजिक तत्वों का अड्डा बन कर रह गया है। ऐसे में सुरक्षित चारदीवारी के बीच घिरे इंदिरापार्क ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधा की जगह बचे हैं। लेकिन इन पर भी नगरपालिका का ध्यान नहीं है।पार्क : की व्यवस्था नगरपालिका का दायित्व है। 
 
दूसरों को स्वस्थ रखने वाला इंदिरा पार्क खुद आज हो गया है बीमार नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नगर पालिका परिषद  बैकुंठपुर  एवं कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखकर की है मांग नगर पालिका के अंदर एक मात्र सुबह शाम सैर व्यायाम मनोरंजन करने के लिए एक ही पार्क है इंदिरा पार्क जहां पर महिलाओं एवं पुरुषों  को व्यायाम करने के लिए जिम लगाया गया है जो कई जगह से क्षतिग्रस्त और टूट गए हैं जिसे रिपेयरिंग करने के लिए अत्यंत आवश्यकता है 
इंदिरा पार्क के अंदर पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्रतिमाएं लगाई गई थी कई जगह पर लगे हुए प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं उसे भी रिपेयरिंग करवाने की अत्यंत आवश्यकता है
नगर पालिका परिषद के द्वारा पार्क में घूमने के लिए एक निश्चित फीस भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा आम जनों से  लिए लिया जाता है यहां पर स्वच्छ जल  पीने के लिए एक भी वाटर एटीएम नहीं लगा है जिससे लगाए जाने के लिए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मांग की है की एक मिनी वाटर एटी एम पार्क के अंदर लगाया जाए          शुद्ध वातावरण में शुद्ध पेयजल भी सभी को उपलब्ध हो सके
शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हुए हैं त्यौहार को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका  प्रशासन का ध्यान आकर्षण करते  हुए आग्रह किया है कि सभी जगह जहां-जहां पर स्ट्रीट लाइट खराब है सुधार कार्य करवाया जाए
continue reading
एरियर के नाम पर ठगा गया एसईसीएल कर्मचारियों को इसे गलती कहे या सोची समझी - महेश प्रसाद

एरियर के नाम पर ठगा गया एसईसीएल कर्मचारियों को इसे गलती कहे या सोची समझी - महेश प्रसाद

बता दे कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनेंद्रगढ़ विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद ने केंद्र सरकार को निशाना साधा और कहा एरियर के नाम पर एसईसीएल कर्मचारियों को झुनझुना पकड़ाया गया उन्होंने कहा पहले ही एसईसीएल के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार के द्वारा काट लिया गया था फिर केंद्र सरकार के द्वारा एरियर की राशि से 30 प्रतिस्त इंकम टैक्स काट लिया गया है मतलब साफ है की यह सरकार को नियत में ही खोट है हद तो तब हो गई जब सैलरी में से भी इन्कम टैक्स काट लिया गया एसईसीएल कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कोयला खदान के अंदर पसीना बहाकर काम करे सरकार द्वारा आधा से ज्यादा इन्कम टैक्स लगाकर काट लिया जाए ये सरकार की कौन सी नीति है एक तरफ केंद्र सरकार रोजगार देने की बात करती है दूसरी तरफ कर्मचारियों में टैक्स लगाकर वेतन का आधा पैसा वापस ले लिया जाता है आखिर आवाज उठाएगा कौन यह सबसे बड़ा सवाल है इनकी सरकार में मंहगाई इस कदर बढ़ गया है आज आम जनता का जेब में कितना बचत होता है आकार जनता से एक बार पूछे क्या कर्मचाइयो पे इन्कम टैक्स ही लगाना जरूरी है क्या उनको बड़े बड़े उद्योगपति नजर नही आते आज हर सामान में टैक्स लगाकर यह सरकार क्या साबित करना चाहती है इन्हे जनता को जवाब देना होगा पहले ही नोट बंदी करके यह सरकार काला धन वापस लाने वाली थी काला धन तो नही ला पाई पर महंगाई जरूर आसमान छू रहा है जो आमजनता को इसकी कीमत चुकाना पड़ रहा है।

continue reading
स्वास्थ्य कर्मियों के अड़ियल रवैये से मरीज हुए परेशान कलेक्टर ने एस्मा एक्ट के तहत 84 स्वास्थ्य कर्मियों को किए बर्खास्त

स्वास्थ्य कर्मियों के अड़ियल रवैये से मरीज हुए परेशान कलेक्टर ने एस्मा एक्ट के तहत 84 स्वास्थ्य कर्मियों को किए बर्खास्त

कोरिया, 02 सितम्बर 2023,स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से विगत 13 दिनों से 21 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में होने के कारण  लोकहित-नागरिक सेवायें तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा हैं और आमजनों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने में असुविधा हो रही हैं। 

शासन- प्रशासन द्वारा इन हड़ताल कर्मियों को काम पर वापस जाने के लिए लगातार कहा जा रहा था ताकि मरीज व उनके परिजन परेशान न हो, लेकिन इन कर्मियों के अड़ियल रवैये से मरीज बेहद परेशान हो रहे थे।
एस्मा (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 (क्रं. 10 सन् 1979) की धारा-4 की उप-धारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए 25 अगस्त को 48 घण्टे के भीतर प्रथम सूचना एवं 2 सितम्बर दोपहर एक बजे तक तक अंतिम 
सूचना जारी कर अपनी उपस्थित निर्धारित मुख्यालय में देने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समयावधि में इन 84 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति शासकीय सेवा में नहीं दी। यह कृत्य छत्तीसगढ़, सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-6 एवं 7 तथा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 (क्रं. 10 सन् 1979) की धारा-4 की उप-धारा (1) एवं (2) ’’एस्मा एक्ट’’ द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए सभी 84 कर्मचारियों को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शासकीय सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया है। साथ ही 22 चिकित्सा अधिकारियों हेतु संचालक स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवायें एवं 42 स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों को संभागीय स्वास्थ्य सेवाये, सरगुजा के विरूद्ध कलेक्टर ने  अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की है।
continue reading
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के किये दर्शन विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के किये दर्शन विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की

रायपुर, 1 सितंबर 2023/  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया। 

इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।
continue reading
फ्लेक्सी में 4 से अधिक वर्षो में कितनी कमाई हुई उजागर करे नगर निगम - महेश प्रसाद

फ्लेक्सी में 4 से अधिक वर्षो में कितनी कमाई हुई उजागर करे नगर निगम - महेश प्रसाद

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मनेंद्रगढ़ विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद निशाना साधते कहा पांच वर्ष बितने को है चिरमिरी मनेंद्रगढ़ में फ्लेक्सी जगह जगह लगाए गए हैं नगर निगम को कितना फायदा हुआ यह एक सवाल है इन पांच वर्षों में हर जगह केवल विधायक महोदय का फ्लेक्सी लगाया गया है कैसे इतना पैसा फ्लेक्सी में खर्च कर दिया जाता है पूरे शहरो में केवल पांच वर्ष में फ्लेक्सी लगाया है आलम यह है बिते कुछ महिने पहले पत्रकारों के द्वारा नगरनिगम से पर्ची कटवाकर मूल्य दे कर प्लेक्सी लगवाया गया था उसे भी निकाल दिया गया क्या विधायक अपने दबदबा के चलते किसी का भी फ्लेक्सी उतरवा सकते है आखिर यह पैसा आता कहा से है जो लाखों लाखो रुपए फ्लेक्सी में खर्च कर दिया जाता है और चिरमिरी की स्थावित्व के लिए कोई जवाब नहीं है जनता को जवाब दे क्या केवल अपना विकास के लिए पैसे का बंटरबाट किया जा रहा है विधायक और महापौर अपने पद का दुरपयोग करते हुऐ निगम के राज्स्व से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्या उनको ये अधिकार है कि, निगम के नियमो की धज्जीयां उड़ा सके यदि आम नागरिकों से निगम फ्लैक्सी पैसा ले सकती है तो विद्यायक से पैसे मांगने में क्यों निगम के हांथ पैर फूलने लगते हैं। इसका कारण साफ तौर पे देखा जा सकता है कि निगम कही न कही दबाव में आकर कार्य कर रही है। और जनता के साथ छल कर शासकीय पैसों का दुरपयोग नही तो और क्या है जनता को जवाब दे।

continue reading
पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप

पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप

सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम रामपुर और सागरपुर के ग्रामीणों ने लगाया  हल्का पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप, बताया जा रहा है कि राजस्व निरीक्षण मंडल रामानुजनगर हल्का नंबर 14 में 2 वर्षों से पदस्थ पटवारी शालिक राम रजक के द्वारा किसानों से आपसी बटवारा और वनभूमि को राजस्व भू अभिलेख भुइया में ऑनलाइन करने के नाम पर प्रत्येक खाता धारको 5-5 हजार रुपये लिया गया है जिसमें ग्राम पस्ता, सागरपुर, और रामपुर के कई किसान खातेदार शामिल है ,जो हल्का पटवारी के द्वारा लाखों रुपए मजदूर किसानों से वसूला गया है। परंतु आज तक  किसी भी हितग्राही का कोई काम  नहीं हुआ है। जिसे आक्रोशित किसानों ने बड़ी संख्या में राजस्व  अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामानुजनगर मे उपस्थित होकर लिखित में आवेदन  दिये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारी तत्काल जांच कर हल्का पटवारी के उपर कार्यवाही नहीं करेंगे, तो हम लोग उग्र आंदोलन  कर एसडीएम कार्यालय का घेराव  करेंगे अब देखना यह होगा कि  ग्रामीण किसानों को न्याय मिलता है या नहीं,


 
 
continue reading
रायपुर में 23 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ इकाई की प्रांतीय बैठक   भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को करेगी सम्मानित

रायपुर में 23 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ इकाई की प्रांतीय बैठक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को करेगी सम्मानित

25-Aug-2023 88

कोरिया/छत्तीसगढ़

 
 
 
 
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की प्रांतीय बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर में आगामी 23 सितंबर को आहूत की गई है जिसमें महासंघ अपने विशिष्ट सदस्यों को अभिनंदन पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा | 
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं प्रांतीय मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सोनी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि कोरिया के बाद रायपुर में प्रदेश इकाई की यह दूसरी बैठक होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और प्रांतीय सम्मेलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा | 
आगामी  २३ सितंबर २३ दिन शनिवार को  उषा प्राईड बिल्डिंग सेकंड फ्लोर विधानसभा मार्ग  _ मोवा रायपुर छत्तीसगढ़ में   रणवीर सिंह आहूजा के सौजन्य से  समय सुबह  9.00 से 5.00  बजे तक संपन्न होने वाली बैठक में राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किए गए हैं | बैठक  की  अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष महेश प्रसाद करेंगे और संचालन मुख्य महासचिव सत्येंद्र कुमार सोनी करेंगे जिसमें रायपुर , बिलासपुर, रायगढ़  , बलरामपुर,  कोरिया,  एमसीबी  , सूरजपुर , जशपुर  ,  सरगुजा एवं रायपुर के आसपास के जनपदों के पत्रकार साथी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं |
continue reading
महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी बने दिनेश कांशी

महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी बने दिनेश कांशी

छत्तीसगढ़/महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन इकाई ने दिनेश कांशी को अपना राष्ट्रीय प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार मलिक जी द्वारा तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानकारी दी गई है। वर्तमान समय में दिनेश कांशी STATE TV INDIA डिजिटल न्यूज चैनल पर संपादक की भूमिका निभा रहे हैं और ऐसे में इन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं नव नियुक्त मीडिया प्रभारी दिनेश कांशी जी ने कहा कि संस्था ने यह पद देकर मेरा सम्मान बढ़ाया है और मैं संस्था के इस पद को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार मलिक ने माला पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया।

continue reading
पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन आज  मवेशी को सड़कों आने से रोकने बनेगी कार्ययोजना

पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन आज मवेशी को सड़कों आने से रोकने बनेगी कार्ययोजना

 मनेंद्रगढ़, 19 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा के निर्देशानुसार 20 अगस्त को ज़िले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम विकास योजना निर्माण के साथ ही इस बार ग्राम सभाओं में मवेशियों को सड़कों पर आने से रोकने के अलावा हो रही सड़क दुर्घटना और जान-माल के नुकसान को रोकने के प्रभावी उपायों पर चर्चा की जाएगी।

ग्रामीणों के बीच मवेशियों को सड़कों पर नहीं आने देने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के  संकल्प भी ग्राम सभाओं में पारित किए जाएंगे। इस बार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी और उसे ग्राम सभा निर्णय मोबाइल एप्प पर अपलोड किया जाएगा। ग्राम सभा की गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल एवं जीपीडीपी पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।

कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा छह में ग्रामसभा का प्रत्येक तीन महीने में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है।

 

ग्राम सभा में इन बिंदुओं पर भी होगी चर्चा-ग्राम सभा की बैठक में पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदनपंचायतों के बीते तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम प्राप्त राशि स्वीकृत राशि व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचनपेसा नियम 2022 पर चर्चातंबाकू मुक्त शिक्षा संस्थान के मापदंडो पर चर्चाग्राम पंचायत योजना हेतु निर्मित कार्य योजना का वाचनग्राम गोठान प्रबंधन के संचालन पर चर्चा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से संबंधित जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

continue reading
नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को मिली निराशा आक्रोशित कर्मचारियों ने की बड़े आंदोलन की तैयारी

नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को मिली निराशा आक्रोशित कर्मचारियों ने की बड़े आंदोलन की तैयारी

16-Aug-2023 71

एमसीबी/सरगुजा। 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ अपने पक्ष में बडी उत्सुकता के साथ कई महत्वपूर्ण और बडी घोषणा का इंतजार कर रहे थे लेकिन नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी।

           नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया की
 छत्तीसगढ़ में 14 नगर पालिक निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 113 नगर पंचायतों सहित कुल 170 नगरीय निकायों में कार्यरत 25000 (पच्चीस हजार) प्लेसमेंट कर्मचारियों का संगठन है और अपने सदस्यों के हितार्थ मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से निरतंर संघर्षरत हैं। वर्तमान सरकार ने 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया। इसी प्रकार जनघोषणा (वचन) पत्र के बिन्दु क्रमांक 11 और 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया है परन्तु अद्यतन सरकार का लगभग 04 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने हेतु सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की पहल नही की है।
          इस दौरान महासंघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 170 नगरीय निकायों में कार्यरत 25000 प्लेसमेंट कर्मचारी और उनके परिवार में काफी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। संभाग अध्यक्ष ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा मुख्य रूप से समस्त नगरीय निकायों से प्लेसमेंट/ठेका प्रथा बंद कर, प्लेसमेंट कर्मी को नगरीय निकायों में समायोजन करते हुए 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान कर नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को एक निश्चित समयावधि निर्धारित करते हुए निकायों में संविलियन/नियमित करने की मांग रखी थी लेकिन निराशा हाथ लगने से अब आक्रोशित कर्मचारी बड़े आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे हैं जिसके संबंध में आगामी दिनों में राजधानी रायपुर में महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ संभाग अध्यक्षों व छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के जिलाध्यक्षों को बैठक में शामिल होने हेतु कहा गया है।
continue reading


dpboss