CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 29 सितम्बर को

जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 29 सितम्बर को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 84

कोरिया/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सदस्य सचिव शासी परिषद डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि  जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 29 सितम्बर 2023 को दोपहर 12.00 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
उन्होनें बैठक में लोकसभा क्षेत्र कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधानसभा क्षेत्र 01 भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, विधानसभा क्षेत्र 03 बैकुण्ठपुर की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया, वनमण्डलाधिकारी बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ तथा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के सभी सदस्यों एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के अन्तर्गत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखा परीक्षा रिपोर्ट का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कार्यों के कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरस्त कार्यों का अनुमोदन,वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदन  एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।

continue reading
कलेक्टर ने गिरदावरी कार्यों का किया औचक निरीक्षण/खरीफ फसल की वस्तु स्थिति का लिया जायजा

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्यों का किया औचक निरीक्षण/खरीफ फसल की वस्तु स्थिति का लिया जायजा

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 121

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने फसलों की गिरदावरी कार्यों का भौतिक परीक्षण करने के उद्देश्य से आज जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिसके अंतर्गत वे भल्लौरबेलबहरानागपुरसेन्धा तथा हर्रा गांव पहुंचे थे। यहां कलेक्टर ने खेतों के बीच पहुंचने के लिए मेड़ पर राह तय की और खेतों के बीचों-बीच पहुंचकर धान की फसल की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम द्वारा तैयार किए गए गिरदावरी रिकॉर्ड का फसल के साथ मिलान किया। पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी की मौके पर पड़ताल की। उन्होंने उन खेतों का भी निरीक्षण किया जहां फसल नहीं लगाई गई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। उन्होंने नागपुरसेन्धा तथा हर्रा गांव में चल रहे गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि समर्थन मूल्य पर धान व मक्का खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषकउनके सही रकबे एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मौके पर निर्देश किया कि धान की फसल की रकबे के साथ पड़ती भूमि के रकबा का चिह्नांकन किया जाए। गिरदावरी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। कार्य में लापरवाही पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि हल्का पटवारी गांव-गांव में मौके पर जाकर गिरदावरी कार्य करें। गिरदावरी पष्चात गांव से पंचनामा तैयार कराये। इसके अलावा उन्होंने खसरे के आधार पर ऑनलाइन और मैनुअल नक्शे का मिलान कर ऑन लाइन एन्ट्री करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों से उन्होंने उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली और उसके शीघ्र निराकरण की बात कही।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राम सिंह प्रीतम बेक सतिह हल्का पटवारी उपस्थित थे। 

continue reading
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल की बड़ी कार्यवाही हाथी दांत एवं पेंगोलिन शल्क के साथ चार तस्करो को किया गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ वन मंडल की बड़ी कार्यवाही हाथी दांत एवं पेंगोलिन शल्क के साथ चार तस्करो को किया गिरफ्तार

21-Sep-2023 144
बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन्यप्राणी हाथी दांत एवं पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित वन अपराध में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन परिक्षेत्रधिकारी राम सागर कुर्रे ने जानकारी देते हुये बताया कि कठौतिया घुटरा रोड में रेल्वे फाटक के समीप राजकुमार आ. शिवप्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष सा भेलवाडांडपारा, सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) एवं दुबराज आ बाल सिंह गोंड उम्र 36 वर्ष सा. भेलवाडांडपारा, सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) से मोटर सायकल में हाथी दांत 02 नग वजन
14.00 किलो तथा बृजनंदन जायसवाल आ भगवान जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. मोहली, चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) एवं राधेलाल आ. बुद्धराम अगरिया उम्र 40 वर्ष सा मोहरसोप, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर (छ.ग.) से छतरंग के पास जंगल में टाटा सूमो गोल्ड वाहन से पेंगोलिन शल्क वजन 1.040 कि.ग्रा. जप्त किया गया। मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 40, 48(95) 50, 51 एवं 52 के तहत
वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19093/02 कायम कर आरोपियों कों न्यायालय मनेन्द्रगढ़ में पेश कर,  19 सितंबर 2023 को चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत की कार्यवाही सम्पन्न कराकर उप जेल मनेन्द्रगढ़ भेजा गया है।
continue reading
थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन अखिलेश मिश्रा का हुआ निधन/ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन अखिलेश मिश्रा का हुआ निधन/ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 95

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका। बता दे की आमिर खान की  फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसल कर टैरिस से गिरने के कारण मौत हो गई है. वही बुधवार दोपहर मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अचानक पैर फिसलने से अखिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं. आनन- फानन में उन्हें अस्पताल ले जाकर एडमिट करवाया गया. चोट गहरी होने के कारण डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और कुछ घंटों में ही उनकी मौत हो गई. गौरतलब हो कि अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गई हुई थीं. सुजैन की मैनेजर ने अखिल के डेथ की खबर को कंफर्म किया है।

ताते चले की अखिल ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अब वो हमारे बीच नहीं रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अखिल बालकनी के पास काम कर रहे थे, जब वह ऊंची इमारत से गिर गए. उनकी उम्र 58 साल थी. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि एक्टर ने उतरन, भंवर, उड़ान, सीआईडी, भारत एक खोज जैसे शोज में काम किया था. आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से अखिल मिश्रा काफी पॉपुलर हुए थे। 

continue reading
 सामान्य सभा एवं प्रशासन समिति की बैठक 29 को

सामान्य सभा एवं प्रशासन समिति की बैठक 29 को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 70

बिलासपुर,/जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में रखी गई है। सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य विभाग, बीज निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, रीपा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन, समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, खाद्य विभाग अंतर्गत चल रहे योजनाओं पर चर्चा एवं समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत अमृत सरोवर योजना, गोधन न्याय योजना, समाज कल्याण एवं जिला पुनर्वास विभाग की जानकारी एवं समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

 

continue reading
 तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 25 तक

तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 25 तक

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 99

बिलासपुर/संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें द्वारा संभाग स्तरीय तृतीय श्रेणी के 231 विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये है। प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन पश्चात सूची विभागीय वेबसाईट पर जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 25 सितम्बर तक ईमेल के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में किये जा सकते है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी, रेडियोग्राफर, ओटी टेक्निशियन, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक एवं सायकेट्रिक नर्स के पदों पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु विभिन्न ईमेल आईडी विभाग द्वारा जारी किये गये है। विस्तृत विवरण हेतु विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in एवं www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।  

continue reading
 कंडम वाहन की नीलामी 3 को

कंडम वाहन की नीलामी 3 को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 196

बिलासपुर/संयुक्त संचालक समाज कल्याण कार्यालय बिलासपुर के कंडम वाहन क्रमांक सीजी 02-2600 जो कि उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस तिफरा के परिसर में रखी है। जिसके नीलामी की कार्यवाही 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस, थोक सब्जी मण्डी रोड तिफरा में की जाएगी। इच्छुक संस्थान अथवा व्यक्ति संयुक्त संचालक, समाज कल्याण बिलासपुर में उपस्थित होकर वाहन एवं नीलामी संबंधी अन्य विवरण का अवलोकन कर सकते है।  

continue reading
 सीपत में 27 को आयोजित लोक सुनवाई स्थगित

सीपत में 27 को आयोजित लोक सुनवाई स्थगित

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 40

बिलासपुर/मस्तूरी तहसील के ग्राम सीपत में 27 सितंबर को प्रस्तावित लोक सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। अतिरिक्त कलेक्टर श्री आरए कुरुवंशी ने बताया कि एनटीपीसी सीपत ने अपनी सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए पर्यावरण स्वीकृति की मांग की है। मामले पर विचार करने के लिए शासकीय मदनलाल कॉलेज मैदान में 27 सितंबर को लोक सुनवाई आयोजित की गई थी।

 

continue reading
 क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में त्वरित रूप से हो मुआवजा भुगतान: कलेक्टर

क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में त्वरित रूप से हो मुआवजा भुगतान: कलेक्टर

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 36

टीएल की बैठक में निर्वाचन कार्य की तैयारियों की समीक्षा    
बिलासपुर, 20 सितम्बर 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज टीएल की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों से उनके कार्याें के संबंध में जानकारी ली और निर्वाचन के कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में प्राकृतिक आपदा सहित क्षतिपूर्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और मुआवजा दिलाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन कार्यांे की समीक्षा करते हुए डिजीटाईजेशन की स्थिति, पीपीईएस एंट्री सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने नामांकन एवं स्क्रूटनी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी के अलावा मतदान दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु किसान पंजीयन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्याें को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सी-मार्ट में खरीदी-बिक्री की समीक्षा करते हुए सी-मार्ट में बिक्री बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय करने कहा। राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समय सीमा के बाहर हो चुके मामलों के निराकरण पर ज्यादा जोर दिया। सामाजिक सुरक्षा प्रकरणों का जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत शुद्धता के साथ गिरदावरी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य के साथ-साथ प्रविष्टि का कार्य भी पूरी सजगता से किया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, समाजों को भूमि आबंटन, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
रचना/73/1116

continue reading
आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी चिंतन शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी चिंतन शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 93

कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत कोरिया जिले से बैकुण्ठपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। ब्लॉक के विकास हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के सदस्यता में ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी तैयार करने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन 22 सितम्बर 2023 को जिला पंचायत सभागार में 3ः00 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उक्त ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी पर मंथन के लिए जिला पंचायत सभागार में निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभागार  में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

continue reading
 आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 क्रियान्वयन बैठक 22 सितम्बर को

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 क्रियान्वयन बैठक 22 सितम्बर को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 32

कोरिया /आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अगस्त 2023 के संबंध में चर्चा की जानी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने 22 सितम्बर 2023 को दोपहर 12ः00 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई है, बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित होने का आग्रह किया है।

continue reading
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम के द्वारा प्रशिक्षण 21 सितम्बर को

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम के द्वारा प्रशिक्षण 21 सितम्बर को

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 39

कोरिया /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के अध्यक्षता में 21 सितम्बर 2023 को दोपहर 02.30 से 4ः30 बजे तक आदर्श आचरण संहिता अनुपालन, सम्पत्ति विरूपण, मीडिया संबंधी विषय, फेक न्युज, साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
उन्होंने प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय कलेक्टर स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

continue reading
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम/ मताधिकार के महत्व पर हुआ जनजागरूकता परिचर्चा

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम/ मताधिकार के महत्व पर हुआ जनजागरूकता परिचर्चा

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2023 77

कोरिया /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन व मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 सितम्बर को विद्यानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 (भरतपुर-सोनहत) व 03 अंतर्गत संकुल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका व मध्यान भोजन के स्व सहायता समूह एवं प्रत्येक शाला में शाला प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बीएलओ के द्वारा स्वीप सखी, नवीन मतदाता, दिव्यांगजन, नववधू सम्मान, नवीन मतदाताओं का सम्मान स्वीप सम्मेलन, स्वीप कुर्सी दौंड, रंगोली, रैली का आयोजन किया गया। संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत आने वाले शाला के शिक्षकों भी सम्मिलित हूए। संकुल मुख्यालय के बच्चों के मध्य विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन युक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व मतदाताओं के द्वारा मतदान करने एवं लोगों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का शपथ भी लिया गया, जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार को समझते हुए मतदान को प्रथम प्राथमिकता देवें। संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किये गये क्रियाकलापों को शाला स्तर पर भी संपादित किया जाना है इस बावत् उपस्थित शिक्षकों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश प्रदान किये गये है इसके साथ ही शिक्षकों के द्वारा कुछ नवाचारी प्रयास करने का भी सुझाव दिये गये है जिससे ग्रामीण स्तर पर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा सके।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कोरिया व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक व बीएलओं व विकासखण्ड स्वीप नोडल के द्वारा कार्यकम का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया ।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी विधानसभा मतदान में दिव्यॉगजन, बुजुर्गों व अन्य विशेष वर्गों को मतदान में सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न निर्देश समय-समय पर दिये जा रहें हैं इस प्रकार के कार्यकर्मों के आयोजन के दौरान प्राप्त दिशानिर्देशों में आम-जनों को अवगत कराया जा रहा है। जिससे मतदान के प्रति रूचि बनी रहे।

continue reading
प्रेस क्लब भवन का जिला मुख्यालय में हुआ भूमि पूजन

प्रेस क्लब भवन का जिला मुख्यालय में हुआ भूमि पूजन

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 40
बेमेतरा/प्रेस क्लब भवन का जिला मुख्यालय में हुआ भूमि पूजन
प्रेस क्लब की भूमि पूजन पर पहुंचे रविंद्र चौबे कैबिनेट मंत्री
 जिले के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया साथी भी रहे मौजूद
प्रेस क्लब की भूमि पूजन से पत्रकारों में खुशी की लहर
जल्दी पत्रकारों को मिलेगा अपना प्रेस क्लब भवन
जिला मुख्यालय में प्रेस क्लब भवन का भूमि पूजन हुआ। प्रेस क्लब भूमि पूजन पर पहुंचे रविंद्र चौबे कैबिनेट मंत्री साथ ही कांग्रेस के बड़े नेता भी दिखे। जिले भर से प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथी रहे मौजूद।   अध्यक्ष ने  कैबिनेट मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहां की हमें प्रेस वार्ता लेने के लिए अलग-अलग स्थान पर जाना पड़ता था। प्रेस क्लब भवन बनने से पत्रकारों को काफी सुविधा होगी और प्रेस वार्ता प्रेस क्लब भवन में ही लिया जाएगा। प्रेस क्लब की भूमि पूजन व निर्माण को लेकर जिले के प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों में काफी उत्साह देखी गई।
 
continue reading
भाजपा का परिवर्तन यात्रा आज पहुचे बेमेतरा जिला

भाजपा का परिवर्तन यात्रा आज पहुचे बेमेतरा जिला

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 34

 बेमेतरा/भाजपा का परिवर्तन यात्रा आज पहुचे बेमेतरा जिला , 

 उमरिया से छिरहा होते आएंगे नवागढ़ ,नवागढ़ में  परिवर्तन यात्रा को लेकर होगा बड़ी सभा ,
 कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा  सहित कई भाजपा के कद्दावर नेता होंगे शामिल ।
नवागढ़ से परिवर्तन यात्रा बेमेतरा जिला मुख्यालय पहुंचेगी शाम 5 बजे पहुंचेगी
ऐतिहासिक बेसिक मैदान में होगी आम सभा,
 आमसभा को संबोधित करेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अलावा अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता
continue reading
 मोहभट्टा में प्रस्तावित स्पात सयंत्र  के  विरोध में स्वर बुलंद

मोहभट्टा में प्रस्तावित स्पात सयंत्र के विरोध में स्वर बुलंद

Ibtesam Deshmukh 18-Sep-2023 86

 मोहभट्टा में प्रस्तावित स्पात सयंत्र  के  विरोध में स्वर बुलंद।

सिमगा विकाशखण्ड के मोहभट्टा में स्पात सयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है ।जिसके लिए ग्राम पंचायत से जारी होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र में पेच हुवा है ।ग्रामीणों ने इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ दिनों पूर्व पंचायत भवन के पास बैठक की एव किसी भी स्थित में कंपनी प्रबंधन को एनओसी देने के पक्ष में नही है ।ग्रामीणों का मानना है कि गाँव मे स्पात सयंत्र लगने से यहां के हालात सिलतरा व उरला जैसे हो जाएंगे,खेती किसानी करना दूभर हो जाएगा।जिसे लेकर अब गाँव के जागरूक युवा एकजुट हो गए है और इसका मुखर तौर पर विरोध कर है एव प्रभावित ग्राम दावनबोड,खरगाडीह,कुकराचूंदा में बाइक रैली निकाल कर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है ।जिसका इन युवाओ को समर्थन भी मिला है ।

कंपनी प्रबंधन के व्यक्तियों के द्वारा ग्रामीणों को अपने पक्ष में लाने धन राशि खर्च करने की चर्चा जोरों पर

वही कंपनी लगने के विरोध को देखते हुए प्रबंधन के व्यक्तियों पर ग्रामीणों को बरगलाने का भी आरोप लग रहे है ।उनके द्वारा असंतुष्ट लोगो को अपने पक्ष में करने के लिए साम दाम दंड भेद सभी प्रकार के हथखण्डे अपनाए जा रहे है ।जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।

बड़े जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व के बावजूद नही मिल रहा साथ

ग्रामीणों के मंसा अनुरूप कंपनी क्षेत्र में नही लगनी चाहिए। लेकिन  चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने इन्हें अब तक साथ नही मिला।मोहभट्टा क्षेत्र सिमगा जनपद अध्यक्ष वीणा आडिल का जनपद क्षेत्र है वही विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे जिला पंचायत सदस्य रेणुका अभिनव यदु भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करती है।ऐसे में ग्रामीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है ।

उक्त सम्बन्ध में मोहभट्टा के युवा घनश्याम वर्मा,हेमंत वर्मा,हरीश वर्मा ,भीखम वर्मा,दिनेश वर्मा ,वीरेंद्र वर्मा,भूपेंद्र वर्मा,गरीबा साहू आदि ने साफ तौर पर कहा कि कम्पनी लगने से यहां की उपजाऊ भूमि को नुकसान होगा लम्बी लड़ाई के बाद खेत के सिचाई हेतु नहर में पानी मिला है।कंपनी के काले धुवे से खेत ही बर्बाद हो जाएंगे तो नहर के पानी का क्या करेंगे ।हम मोहभट्टा में कम्पनी लगने के पक्ष में नही है ।

वही सर्वदलीय मंच सिमगा के पदाधिकारी व सदस्य भी मोहभट्टा में सयंत्र लगाने के पक्ष में नही है ।मंच के सदस्य रमेश सोनी ने बताया कि सिमगा विश्राम गृह में 19 सिंतम्बर को इसे लेकर बैठक आयोजित की जा रही है उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ।सोनी ने आगे कहा कि दामाखेड़ा में सीएम भूपेश बघेल ने 10 किलोमीटर के एयर डिस्टेंस में कम्पनी लगाने की अनुमति नही देने की बात कही है।ऐसे में मोहभट्टा में सयंत्र कैसे लग सकता है ।
continue reading
 सुकमा /स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज /लोगो को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सुकमा /स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज /लोगो को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 37
 नगर पालिका सुकमा में साफ सफाई कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज किया गया,और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने आस पास स्वच्छता रखने संदेश दिया गया।
भारत/राज्य सरकार के निर्देशानुसार निकाय में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 ,सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं,वहीं नगर पालिका परिषद सुकमा में इंडियन स्वच्छता लीग (प्ैस्) टीम ष्सुकमा शौर्यष् के कप्तान जगन्नाथ राजू साहू   की अगुवाई में आज नगर पालिका परिषद सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 कुम्हार रास मार्केट के आस पास के क्षेत्रों में साफ सफाई कर  स्वच्छता सेवा कार्यक्रम का आगाज किया गया,और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने आस पास स्वच्छता रखने संदेश दिया गया,तथा समस्त सुकमा नगरवासियो से स्वच्छता के क्षेत्र में सुकमा को अग्रणी बनाने तथा श्स्वच्छ सुकमा - सुंदर सुकमाश् के परिकल्पना को साकार करने अपील की गई।,यह कार्यक्रम आगे भी 02 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जगन्नाथ(राजू)साहू जी,अध्यक्ष नगर पालिका सुकमा,श्रीमती आयशा हुसैन जी,उपाध्यक्ष नगर पालिका सुकमा,श्रीमती पदमा जायसवाल जी,पार्षद,श्री मोहम्मद हुसैन जी,एल्डरमेन,श्री हरिबन्धु सेठिया जी,एल्डरमेन,श्री सूर्य प्रकाश कोरी जी,अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब,श्री एच.आर.गोंदे मुख्य नगर पालिका अधिकारी,श्री सौरभ कश्यप,उप अभियंता,श्री मनोज चौरसिया जी,श्री सत्येंद्र गुप्ता जी,श्री लवी सुना जी,श्री सामुयल टुडू जी,श्री सपन राय जी,श्री राम जी,स्वच्छता दीदी,स्वच्छता कमांडो,सफाई कर्मचारी,एवं समस्त कर्मचारी नगर पालिका सुकमा,तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।
 

 

continue reading
बिना रेल परिवहन किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं - महेश प्रसाद

बिना रेल परिवहन किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं - महेश प्रसाद

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मनेंद्रगढ़ विधान सभा प्रत्याशी महेश ने कहा एम. सी. बी. / अविभाजित मध्यप्रदेश का हिस्सा रहे चिरमिरी का इतिहास काफी पुराना रहा है। जहां गुलाम भारत होते हुए भी अंग्रेजो द्वारा चिरमिरी रेल लाईन का विकास किया गया था। जो कि धीरे धीरे यात्रियों की सुविधा को ध्यान देते हुए इसका विकास किया गया था। 

 
जिससे खडगावां चिरमिरी मनेंद्रगढ़ और आस पास के क्षेत्र के क्षेत्र वासियों एवं व्यापारियों के लिए आवागमन आसान हुआ करता था और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जैसे क्षेत्रों में व्यापार ने फ़लना फूलना शुरू किया। इस कारण एक दुरांचल क्षेत्र होने के बाद भी आज चिरमिरी ने नगर पालिक निगम जैसे बड़े क्षेत्र का रूप लिया । 
 
लेकीन यह अंत्यंत दुख एवं चिन्ता का विषय है की अधीन होने के बाद भी अंग्रेजों ने क्षेत्र का विकास किया लेकिन आज स्वतंत्र भारत में भी विकासशील क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र में आने को मजबूर है । न जाने देश तब गुलाम था या अब क्योंकि मुख्य तौर पर कहा जाए की जिस क्षेत्र में राजधानी से सीधा संपर्क ना हो वह क्षेत्र किस प्रकार विकास कर पाएगा ये सोचने का विषय है। 
 
आज मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ बना , सरगुजा से अलग होकर जिला कोरिया बना , कोरिया से अलग होकर अब यह क्षेत्र जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कहलाता है किंतु विकास के नाम पर केवल चिरमिरी वासियों को नगर पालिका से नगर पालिक निगम और मनेंद्रगढ़ वासियों को व्यापारिक हब का ठप्पा लगा दिया गया है किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की अहम भूमिका होती है।
 
   लेकिन देखा गया है कि चाहे वह केंद्र में बैठी सरकार हो या राज्य में भूपेश की सरकार अभी तक किसी ने भी एम सी बी के विकास के बारे में नहीं सोचा कि कैसे एक विद्यार्थी अपने जीवन काल में संघर्ष कर राजधानी तक उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाएगा या फिर कोई गरीब परिवार किस प्रकार सीधे रायपुर में अच्छी चिकित्सा सेवा के लिए पहुंच पाएगा । ना ही व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर पाएंगे तो फिर किस प्रकार क्षेत्र का विकास होगा ? यह चिंतनीय विषय है। अंबिकापुर का रेल विस्तार काफी बाद में होने के बाद भी अंबिकापुर में हर रेल सुविधा दी गई लेकीन चिरमिरी मनेंद्रगढ की पुरानी रेल सुविधा को भी सरकार द्वारा बंद कर दिया गया सरकार द्वारा इस प्रकार का भेद भाव एम सी बी जिले के क्षेत्रवासियों के मूल भूत अधिकारों का हनन है।
   
 हमने देखा है कि केंद्र में बैठी सरकार ने महंगाई के अलावा देश को कुछ नहीं दिया और सिर्फ अंबानी अडानी के लिए सुविधाओं के भंडार खोलें हैं आज भी चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ रेल लाइन में कोयल का आवागमन रेल सुविधा के माध्यम से किया जाता है जो की सभी को मालूम है कि यह सुविधा अंबानी अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के उद्योगों में कोयला पहुंचाकर दी जाती है । उसे कोई असुविधा न हो इस कारण सरकार द्वारा रायपुर दुर्ग रेल सुविधा को कोरोना महामारी के नाम पर बंद किया गया।
 
 
       जबकि रायपुर जो की छत्तीसगढ़ की राजधानी के रूप में जाना जाता है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों द्वारा वहां पहुंचने के लिए सबसे सुलभ साधन चिरमिरी से दुर्ग रेल लाइन थी किंतु उसे भी सरकार द्वारा बंद कर केवल बड़े उद्योगपतियों के उद्योग को फायदे पहुंचाने हेतु मालगाड़ी की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है । क्या सरकार बड़े उद्योगपतियों द्वारा ही चुनी जाती है क्या एक गरीब का सरकार बनाने में कोई योगदान नहीं है ? 
 
     यह तो सोचने वाली बात है की सरकार कैसे सिर्फ एक वर्ग को सुविधा और देश की आम जनता को परेशानी और महंगाई के अलावा सरकार ने कुछ नहीं दिया । सरकार देश में अच्छी चिकित्सा एवं शिक्षा की बात करती है लेकीन परिणाम साफ जाहिर है की सरकार केवल और केवल संपन्न वर्गो के लिए ही बनाई जाती है।
 
चुनाव आते ही चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ और खडगवां क्षेत्र की जनता से वोट पांव पड़कर मांगा जाता है लेकिन जब बात क्षेत्र के विकास की आती है तो विकास के नाम पर ठेंगा पकड़ा दिया जाता है । सरकार को मालूम होना चाहिए की किसी क्षेत्र का विकाश करने के लिए यातायात की सुगमता अत्यन्त आवश्यक है। लेकिन हम  ऐसी सरकार से उम्मीद भी क्या करे जिसे गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। लेकीन सरकार इस चीज को समझ ले कि अब जनता और बर्दाश्त नहीं करेगी और जिस तेजी के साथ जिस ऊंचाई पर तुम्हे जिस जनता ने पहुंचाया है। वही जनता तुम्हे औधें मुंह पटकेगी।
continue reading
 राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप निरीक्षक व निरीक्षक को स्टार लगा कर पदोन्नत किया

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप निरीक्षक व निरीक्षक को स्टार लगा कर पदोन्नत किया

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 101

राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय पदोन्नति प्राप्त 1 उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर तो वही 4 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगा कर पदोन्नत किया गया। जिसमें उप निरीक्षक नरेंद्र गजबिए को निरीक्षक पद पर तो वही सहायक उप निरीक्षक संतोषी ध्रुव, लिखेश वैष्णव, ओकेश यादव और सत्यम खलखो को उप निरीक्षक पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

continue reading
दंतेवाड़ा नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने कर्मचारीयों के साथ मिलकर की सफाई

दंतेवाड़ा नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने कर्मचारीयों के साथ मिलकर की सफाई

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 46

दंतेवाड़ा नगर पालिका ने सारे देश में शुरू हुए स्वच्छता लीग कार्यक्रम को दंतेवाड़ा जिले में भी शुरू किया है। जिसमें नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका सीएमओ पवन मेरिया नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं समस्त नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारीयों ने मिलकर सड़कों और मोहल्ले की सफाई की। वही नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि मा दंतेश्वरी की इस पावन धरा दंतेवाड़ा को स्वच्छ एवं साफ रखने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

 
continue reading


dpboss