CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

बाल अधिकारो के हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए आयोग द्वारा शिविर आयोजन

बाल अधिकारो के हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए आयोग द्वारा शिविर आयोजन

कोरिया 12 जून 2023/जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा बालको के अधिकारो तथा हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए शिविर का आयोजन 23 जून को किया जाना है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग का मुख्य उद्देश्य ऐसे बालको से है जो घरेलू श्रम के तौर पर परिसंकटमय व्यवसाय में बाल श्रमिकों को लगाना, देय/प्रतिपूर्ति का गैर भुगतान, बाल श्रम से बचाए गए बच्चों की वापसी, सड़कों पर उत्पाद बेचते बच्चे, एसिड हमले से संबधित मामले, माता पिता /संरक्षकों/अन्य किसी व्यक्ति के साथ सड़को पर भीख मांगना, जबरदस्ती भीख मंगवाना, शारीरिक दुर्व्यवहार/शोषण/परित्याग/उपेक्षा करना, घरेलू हिंसा के शिकार बच्चे, एचआईवी स्थिति के आधार पर बच्चों से भेदभाव करना, पुलिस द्वारा बच्चों की पीटा जाना, बालदेखरेख संस्था में बच्चों से दुर्व्यवहार, अवैध दत्तक ग्रहण, सीसीआई द्वारा बच्चों को बेचना, बच्चों के खिलाफ हिंसा, बच्चे को बेचना, गुमशुदा बच्चा लापता बच्चा, इलैक्ट्रोनिक/सोशल/प्रिंट मीडिया में बाल अधिकारों का उल्लंघन, स्कूल में शारीरिक दंड/दुर्व्यवहार, स्कूल प्रवेश से इकांर, दिव्यांग संबधी शिकायत, भेदभाव, स्कूल परिसर का दुरूपयोग, स्कूल भवन के बंद होने/अधिग्रहण के मामले में कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होना, यौन दुर्व्यवहार, प्रतिपूर्ति, चिकित्सीय उपेक्षा, उपचार मे विलंब, निष्क्रियता संबधी, रोग संबधी, कुपोषण, मध्यान्हन भोजन, मादक प्रदार्थ/द्रब्य का सेवन, ऐसी कोई भी शिकायत/अभ्यावेदन के लेने के लिए असुरक्षित परिवार और बालको को शासकीय योजनाओ से जोड़ना। शिविर में स्वय सेवी शिक्षक, स्नातकोत्तर छात्र , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होने एवं पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग एकीकृत बाल विकास परियोजना, चाईल्ड लाईन (1098) के अधिकारी/कर्मचारी शामिल होगें

continue reading
अमृत सरोवर मिशन के साथ ग्रामीण विकास विभाग के अन्य योजनाओं का निरीक्षण करेंगे संयुक्त आयुक्त

अमृत सरोवर मिशन के साथ ग्रामीण विकास विभाग के अन्य योजनाओं का निरीक्षण करेंगे संयुक्त आयुक्त

बैकुण्ठपुर दिनांक 23/6/23 - भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक जिले में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत बने इन तालाबों के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं का क्रियान्वयन, कार्यों की उपयोगिता और गुणवत्ता परखने के लिए राज्य कार्यालय द्वारा आयुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारियों को प्रदेश स्तर से अलग अलग जिलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी जिलों में होने वाली आगामी दिशा समिति की बैठकों में भी नामित सदस्य के तौर पर उपस्थित रहेंगे। राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि नोडल अधिकारी अपने आवंटित जिले में आकर मिशन अमृत सरोवरों के अतिरिक्त अन्य योजनाओं के मैदानी प्रभाव का भी आकलन करेंगे। उन्होने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कोरिया एवं एमसीबी जिले के लिए संयुक्त आयुक्त मनरेगा श्री संतोष ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के नोडल अधिकारी कल कोरिया जिले का और उसके बाद एमसीबी जिले का निरीक्षण करेंगे। जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि दोनों जिलों में बने सभी अमृत सरोवरों में से कम से कम दस प्रतिशत कार्यों का भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा 26 बिंदुओं की चेक लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। राज्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नोडल अधिकारी अपने आवंटित जिलों का प्रतिमाह दौरा कर मनरेगा के कम से कम दो प्रतिशत कार्यों का तथा कम से कम एक पूर्ण कार्य का अवलोकन करेंगे। साथ ही वह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के मकानों का अवलोकन करेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्योंं का भी अवलोकन किया जाना है। सीइओ ने बताया कि नोडल अधिकारी द्वारा कोरिया जिले में कल जनपद पंचायत सोनहत एवं बैकुण्ठपुर जनपद के ग्रामों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद 11 जून को एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गंवा और दूसरे पहर में जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायतों में कार्यों का निरीक्षण व सत्यापन किया जाएगा। जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि नोडल अधिकारी के निरीक्षण भ्रमण हेतु समन्वय अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं और अन्य सभी योजनाओं के प्रमुख भी उनके निरीक्षण में साथ रहेंगे। उन्होने सभी तकनीकी अधिकारियों को भ्रमण के दौरान मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

continue reading
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ को समर्थन देने संजय कमरो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जिला सूरजपुर धरना स्थल पर पहुंचे

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ को समर्थन देने संजय कमरो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जिला सूरजपुर धरना स्थल पर पहुंचे

08-Jun-2023 48

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ को समर्थन देने माननीय संजय कमरो जी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा समर्थन देने जिला सूरजपुर धरना स्थल पर पहुंचे   छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी

समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह जिला सूरजपुरअध्यक्ष अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जरसचिव तनवीर आलम शंकर लाल साहू कोषाध्यक्ष विनय सिंह मनोहर कुशवाहासंभाग उपाध्यक्ष सनलित कुमारकु शवाहा एवं समिति कर्मचारी सोहराब अंसारी राजेश साहू सुजीत गुप्ता मोहन राजवाड़े सुनील कुशवाहा मेहंदी  सत्यस्वर साहू हसन सीताराम रजवाड़े विभु सिंह ठाकुर सिंह मरावी एवं जिला के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
जनपद अध्यक्ष विनय शंकर के साथ हुई धोखाधड़ी पेट्रोल पंप कर्मचारी ने लगाया चूना..

जनपद अध्यक्ष विनय शंकर के साथ हुई धोखाधड़ी पेट्रोल पंप कर्मचारी ने लगाया चूना..

मनेन्द्रगढ़। जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ और पेशे से दंत चिकित्सक डॉ विनय शंकर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक थाना मनेन्द्रगढ़ और थाना केल्हारी को देकर अपने पूर्व कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनका पूर्व कर्मचारी उन्हें बदनाम करने के लिए नित नई साजिशें रच रहा है।
           इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ विनय शंकर सिंह ने बताया की उन्होंने केल्हारी में स्थित अपने पेट्रोल पंप में विजय दिवान को मैनेजर के पद पर रखा था लेकिन उसके द्वारा पंप के काम में लापरवाही करना और पंप के सेल से प्राप्त राशि एवं उधारी से प्राप्त राशि के गबन करने के आरोप में मार्च 2023 को पंप से निकाल दिया था।
             
पंप में विजय दीवान के साथ उसका भांजा दीपक दीवान भी सेल्समेन का काम किया करता था। इन दोनो ने मिलीभगत करके पंप के रीडिंग में हेराफेरी करके पैसों का गबन किया है। मैनेजर विजय दीवान को मेरे द्वारा एक पुरानी इंडिका विस्टा कार क्रमांक एमपी 65 सी 2405 को मनेंद्रगढ़ निवासी विजय मिश्रा से 19 जून 2019 को खरीदकर पंप के काम सहयोग करने के लिए दिया हुआ था। मैं अपनी व्यस्तता के कारण नाम ट्रांसफर नहीं करा पाया था जिसे मैं अब करवाना चाह रहा था जिसके लिये मैं जब विजय मिश्रा से संपर्क किया तब उनके द्वारा बताया गया की विजय दीवान  25 मई 2023 को विजय मिश्रा के पास आकर उनको धोखे में रखकर बताया कि कार को वह विनय शंकर सिंह से खरीद लिया है। अब आप डायरेक्ट मेरे नाम से ट्रांसफर कर दीजिये और विजय मिश्रा से एक फर्जी बिक्रीनामा में दस्तखत करा लिया गया।
             जब इस बात की जानकारी विजय मिश्रा को हुई तो उनके द्वारा मनेंद्रगढ थाने में लिखित शिकायत 26 मई 2023 को दर्ज कराया गया की कार को विजय दीवान से वापस दिलाया जाये जिससे मैं कार को विनय शंकर सिंह के नाम से ट्रांसफर कर सकूं और विजय दीवान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाये। इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक एमसीबी के समक्ष भी किया गया है।
              इस संबंध में डॉक्टर विनय शंकर सिंह ने यह भी बताया की उनके द्वारा भी लिखित शिकायत 27 मई 2023 को केल्हारी थाना एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के पास किया गया है। 
          अपने साथ हुई घटना के बारे में डॉक्टर विनय शंकर सिंह कहा की वह वर्तमान में मनेंद्रगढ़ के जनपद अध्यक्ष हैं और चिकित्सक भी हैं । उनके द्वारा पंप मैनेजर और कर्मचारी को राशि  गबन करते पाए जाने पर काम से निकाल दिए जाने के कारण वह पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी शिकायत दर्ज करवा कर उसको शोसल मीडिया में डालकर डॉक्टर विनय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 
           थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ के द्वारा प्रकरण के संबंध में बताया गया है की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच  की जा रही है। विजय दीवान को बयान के लिये बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
                गाड़ी के पूर्व मालिक विजय मिश्रा से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा कार को डॉक्टर विनय शंकर सिंह को 19 जून 2019 को बेच दिया गया है एवं मैं अब अब उनके नाम से कार को ट्रांसफर करना चाहता हूं जिसके लिए मुझे मेरी कार की आवश्यकता है। पेट्रोल पम्प के मैनेजर विजय दीवान द्वारा कार को फर्जी तरीके से अपने नाम से करने का षडयंत्र एवं जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरे द्वारा भी पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
continue reading
47.00 लाख की लागत से तैयार होने वाली बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन.. आमजनों को आवागमन में मिलेगी सुविधा ।

47.00 लाख की लागत से तैयार होने वाली बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन.. आमजनों को आवागमन में मिलेगी सुविधा ।

चिरमिरी ।  चिरमिरी नगर पालिक निगम में विकास की श्रीखला लगातार देते हुए शनिवार को मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल ने 47.00 लाख की लागत से तैयार बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किये ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में चिरमिरी के ह्रदय स्थल हल्दीबाड़ी में मुख्य अतिथि विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नगर निगम मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन व आमजनमानस उपस्थित रहे ।
गौरतलब है, की वार्ड क्रमांक 15, 16, व 17 में भुरकुंडी नाका से 06 नंबर गोलाई तक एवं वार्ड क्रमांक 10, 14,15,16 व 17 में 06 नंबर गोलाई से नाहर राय पेट्रोल पंप तक, हल्दीबाड़ी में मुख्यमार्ग का लगभग 17.00 अधोसंरचना मद से बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का भूमिपूजन किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि विगत कार्यकाल में जो कार्य नही हुए वे सभी कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्ण हो रहे है, चाहे वह सड़क हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास की गंगा बह रही है, जिससे आमजनों को बेहतर सुविधा मुहैया हो रही है, नगर निगम चिरमिरी का कोई भी क्षेत्र डामरीकरण सड़क से अछूता नही रहा है । 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअवतार अलगमकर, रवि बिरहा, ओ.पी.प्रीतम, वरुण शर्मा, व नगर निगम जनप्रतिनिधी व आमनागरिक मौजूद रहे ।
continue reading
गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़ महिलाएं बढ़ रहीं स्वावलम्बन की ओर

गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़ महिलाएं बढ़ रहीं स्वावलम्बन की ओर

कोरिया 02 जून 2023/शासन की महत्वकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में आजीविका गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हुई है। आज ये महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ उत्साह और लगन के साथ आजीविकामूलक कार्यों को भी कर रहीं हैं। जिले के गौठानों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें मुर्गीपालन का कार्य कर लाभ कमा महिलाएं अपनी सफलता की कहानी गढ़ रहीं हैं।
जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के गौठानों में समूह द्वारा मुर्गीपालन किया जा रहा है। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गौठान महोरा में स्वयं सहायता समूह की दीदियां मुर्गी पालन कर अण्डा विक्रय से अच्छा लाभ कमा रहीं हैं।

समूह की सदस्य इन्द्रमणी दीदी बताती हैं कि एक वर्ष पूर्व आजीविका के रूप में उन्होंने यह कार्य प्रारंभ किया। अभी तक इनके द्वारा कुल 2 लाख रुपए से अधिक  का अण्डा विक्रय किया जा चुका हैं जिससे शुद्ध 40 हजार रूपये का लाभ अर्जन हो चुका है और वर्तमान में उनके द्वारा अण्डा उत्पादन का कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है। इन्द्रमणी दीदी प्रेरणा स्त्रोत के रूप में अपने समूह की दीदीयों को आजीविका गतिविधि करने हेतु प्रेरित कर रही है और अब खुद सक्षम होने के साथ-साथ अपने परिवार की आय में योगदान दे रही है। इसी प्रकार विकासखण्ड सोनहत के ग्राम गौठान रजौली की ज्वाला महिला स्व सहायता समूह की संगीता दीदी ने गत जनवरी माह से 10 हजार की लागत से गौठान में कड़कनाथ मुर्गी पालन का कार्य शुरू किया था और आज उन्होंने ने 20 हजार से अधिक का विक्रय कर लिया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम होना वास्तव में सुखद अनुभूति है, प्राप्त आमदनी को उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में निवेश किया और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में उपयोग किया है।

continue reading
वन ग्राम से राजस्व ग्राम में शामिल होने से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का आसानी से मिलेगा लाभ

वन ग्राम से राजस्व ग्राम में शामिल होने से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का आसानी से मिलेगा लाभ

कोरिया जिले में कुल 06 वन ग्राम है जिसमें से तहसील बैकुण्ठपुर में 04 वन ग्राम दुर्गापुर, जगदीशपुर, धरमपुर, मदनपुर तथा तहसील सोनहत में 02 वन ग्राम आनंदपुर, लोलकीपारा है। शासन की वन ग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल करते हुये वनवासियों को राजस्व भूमि का नक्शा खसरा देने की योजना के तहत द्वितीय चरण अंतर्गत तहसील सोनहत के ग्राम आनंदपुर, लोलकीपारा तथा तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम दुर्गापुर, जगदीशपुर, धरमपुर का आई.आई.टी. रूड़की के द्वारा प्रदत्त राजस्व नक्शे का ग्राम के भौगोलिक क्षेत्रों से मिलान तथा स्थल अनुसार संशोधन करके आई.आई.टी. रुड़की के रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दिया गया है तथा वन ग्राम मदनपुर का भौतिक मिलान का कार्य जारी है जिसे अतिशीघ्र पूर्ण कर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जायेगा। 
वन ग्राम से राजस्व ग्राम में शामिल होने पर वन ग्राम में निवासरत आम जनता को भूमि से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे समतलीकरण, तालाब निर्माण तथा मछलीपालन, बैंको से ऋण सुविधा, अपने भूमि से उपज धान का विक्रय धान उपार्जन केन्द्र पर कर सकेगा तथा समय-समय पर शासन के द्वारा दिये जाने वाले लाभों को प्राप्त कर सकेगा।
continue reading
रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी से पुनर्जीवित हो रहे परम्परागत व्यवसाय*  कुम्हार शिल्प कला का उत्तम उदाहरण देखने को मिल रहा कुशहा गौठान में..

रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी से पुनर्जीवित हो रहे परम्परागत व्यवसाय* कुम्हार शिल्प कला का उत्तम उदाहरण देखने को मिल रहा कुशहा गौठान में..

कोरिया 31 मई 2023/ शासन द्वारा ग्रामीणों और युवाओं को नये उद्यमों की स्थापना और रोजगार सृजन के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार मिला है, वहीं रीपा केंद्रों में शासन द्वारा आजीविका गुड़ी स्थापित किए जाने से सभी वर्गों को अपने परंपरागत व्यवसायों को नई पहचान दिलाने का अवसर मिला है। आजीविका गुड़ी के अंतर्गत रीपा केंद्रों में गतिविधि से सम्बंधित जाति वर्ग के परिवारों को उनके परम्परागत व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है, जिसके अंतर्गत लौह गुड़ी, मोची गुड़ी, तेल गुड़ी, बांस शिल्प गुड़ी, धोबी गुड़ी, मिट्टी गुड़ी, बढ़ाई गुड़ी, बेल मेटल गुड़ी स्थापित किए जा रहे हैं। 

 
कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत के कुशहा गौठान में मिट्टी गुड़ी की स्थापना की गई है जहां कुम्हार शिल्प कला का उत्तम उदाहरण देखने को मिल रहा है। कुम्हार वर्ग के टेराकोटा निर्माण समिति नाम से समिति स्थापित कर ग्राम के दस लोगों ने अपने परम्परागत व्यवसाय को सहेजने की ठानी और शासन की मदद से कार्य में जुट गए। समिति के सदस्य देवीदयाल बताते हैं कि उन्होंने 2019 से छोटे रूप में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम शुरू किया था, फिर जैसे ही उन्हें रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी के बारे में पता चला उन्होंने साथियों के साथ मिलकर समिति बनायी और गौठान में ही कार्य करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यहां मिट्टी के बर्तन, गुल्लक, घड़ा, दिए, कलश, डोकसी के साथ ही साथ सजावट के समान भी बनाते हैं। जिसकी अच्छी डिमांड मार्केट में है, त्यौहारी सीजन में तो विशेष रूप से मांग बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि विक्रय हेतु उत्पाद लोकल मार्केट के साथ ही साथ सी मार्ट में भी भेजे जाते हैं, विगत 2 वर्षों में कुल एक लाख से भी अधिक का विक्रय किया गया है। वे बताते हैं कि अभी शादियों के सीजन में भी उनके पास बड़ी संख्या में ऑर्डर आते हैं। 
 
*शासन की मदद से आजीविका के साथ-साथ परम्परा और संस्कृति सहेजने का हमे मिल रहा है सुअवसर-कुंजलाल*
 
समिति के सदस्य कुंजलाल बताते हैं कि वे अपने परम्परागत व्यवसाय से जुड़कर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने टेराकोटा का काम शुरू किया है तब से उन्हें यही काम अच्छा लगता है और किसी दूसरे काम में मन ही नही लगता। शासन की मदद से आजीविका के साथ-साथ अपनी परम्परा तथा संस्कृति को हमे सहेजने का अवसर मिला है जिससे हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कार्य से मिली राशि से मोटरसाइकिल भी खरीद लिया है, वे बताते हैं कि  अन्य लोगों को भी वे  काम सिखाने का कार्य कर रहें हैं और स्वयं भी मन लगाकर काम करते हैं।
continue reading
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ध्रुव ने सह परिवार मिलेट्स व्यंजनों का उठाया लुत्फ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ध्रुव ने सह परिवार मिलेट्स व्यंजनों का उठाया लुत्फ

 कोरिया 29 मई 2023/जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव गत रविवार को परिवार के साथ कोरिया मिलेट्स कैफे पहुंचे। कैफे की खूबसूरती को देखकर प्रभावित होकर  उन्होंने कैफे का संचालन कर रही दीदियों से बात कर कैफे की जानकारी ली। उन्होंने सह परिवार यहां कोदो की खीर, रागी का चीला, ज्वार गुलाब जामुन, किनवा उपमा, मिलेट्स लस्सी, अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया और मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

continue reading
कलेक्टर दुग्गा ने किया गोठान, मनरेगा और जलजीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर दुग्गा ने किया गोठान, मनरेगा और जलजीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण

एमसीबी 27 मई 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा शनिवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे।
कलेक्टर श्री दुग्गा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत पाराडोल के गोठान पहुँचे। उन्होंने कोयल महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी और वर्मी खाद विक्रय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्मी खाद की छनाई और पैकिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही गोठान में साफ-सफाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात  कलेक्टर ग्राम पंचायत बंजी पहुँचे।

उन्होंने डबरी निर्माण कार्य में काम करने वाले मनरेगा के मेहनतकश मज़दूरों से बात की। उनसे पूछा कि क्या हाल है सभी का। ख़ाना के लिए टिफ़िन लाए हो क्या। कितने लोग काम कर रहे हैं। पानी पिलाने वाला और मेट है की नहीं। कलेक्टर को अपने बीच पाकर काम करने वाले मज़दूर खुश हुए। ग्राम पंचायत बंजी में वनाधिकार पत्र के हितग्राही श्रीमती कलावती पति श्री जयपाल का बड़ा डबरी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में मज़दूरों को काम मिल रहा है।
कलेक्टर श्री दुग्गा ने मनरेगा के हितग्राही मूलक कार्यों में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। जलजीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता लाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पीएचई के इंजीनियर को दिये।  उन्होंने कहा गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पंचायतों में पानी की सुचारू व्यवस्था और हैंडपंप सुधार आवश्यक रूप से हो जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक कुमार, तहसीलदार श्री अशोक सिंह, जनपद सीईओ श्री रघुनाथ राम और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अध्यक्ष का बड़ा बयान.. सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर करेगी थाने में शिकायत

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अध्यक्ष का बड़ा बयान.. सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर करेगी थाने में शिकायत

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर कहा शिकायत एमसीबी की है एमसीबी जिलाध्यक्ष को करना चाहिए ना कि प्रदेश अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मामला थाने में दर्ज कराएगीअभी अभी वायरल अफवाह खबर रईस अहमद के द्वारा फैलाई जा रही है क्या किसी का चरित्र प्रमाण पत्र आप देंगे संजय कमरों ने कहा  जिसका खंडन किया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी केवल सिंह मरकाम ने जैसा कि कहा जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो कुछ तथाकथित पत्रकारों ने वार्तालाप कर शिकायत दिया आनंद शर्मा के ऊपर अपराधिक मामले थाने में दर्ज है आपकी पार्टी की छवि खराब हो रही है। केवल सिंह मरकाम अपना पूरा संरक्षण उन्हें दे रखा है कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। संजय कमरों ने कहा है अगर आपराधिक मामला दर्ज है उसकी जांच कराई जाएगी अगर वह दोषी पाए जाएंगे तो पार्टी उस पर कार्यवाही करेगी न की आप खबर को आनंद शर्मा की छवि खराब करने के लिए शेयर किया जा रहा है केवल सिंह ने कहा रहीस अहमद के ऊपर क्या अपराधिक मामला दर्ज नहीं है इसका जवाब सोशल मीडिया में दें

continue reading
सीएम घोषणा और गोधन न्याय योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सीएम घोषणा और गोधन न्याय योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

 मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने पीपीईएस सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों की एंट्रीकिसानों का आधार सीडिंगराजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनागोधन न्याय योजनामहतारी जतन योजना और रीपा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री जन चौपालपीजीएन पोर्टल में एंट्रीपीएम पोर्टल तथा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिये। सभी विभाग आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करेंगे। श्री दुग्गा ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं की सतत निगरानी करेंगे।    

 समयसीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

       समीक्षा बैठक में डीएफओ श्री एलएन पटेलप्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमरमनेंद्रगढ़ एसडीएम श्री अभिषेक कुमारनिगम आयुक्त चिरमिरी सुश्री लवीना पांडेय तथा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी - डॉ आशुतोष

प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी - डॉ आशुतोष

 बैकुण्ठपुर दिनांक 18/5/23 - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता षत-प्रतिषत रहे इसकी जवाबदेही तकनीकी अमले की है। सभी उप अभियंता यह सुनिश्चित करें कि कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रहे। उक्ताशय के निर्देश जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंताओं की समीक्षा बैठक में दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत कोरिया एवं एमसीबी जिले के 153 विद्यालयों में उन्नयन का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराया जा रहा है, प्रत्येक उप अभियंता इस कार्य को पूरी गंभीरता के साथ पूरा कराएं। सभी मैदानी अधिकारियों को नियमित तौर पर कार्य स्थलों का भ्रमण करने व कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि इसके लिए समय-सीमा निर्धारित है और समय सीमा में प्रत्येक कार्य पूरा कराया जाए। बैठक में उपस्थित सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री जतन योजना के कार्य आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद कार्य प्रारंभ ना करने वाले ठेकेदारों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष देते हुए  प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देष भी दिए। जिला पंचायत सीइओ ने बैठक में उपस्थित पांचों जनपद पंचायतों के एसडीओ को निर्देषित करते हुए  कहा कि मुख्यमंत्री जतन योजना के पूर्ण कार्यों को आनलाइन पोर्टल पर अविलंब इंट्री कराएं और प्रतिदिन की प्रगति से जिला पंचायत को अवगत कराएं।


       जिला पंचायत सीइओ डा आषुतोष ने उपस्थित तकनीकी अधिकारियों को निर्धारित समय पर प्राक्कलन उपलब्ध कराने और समय पर सभी कार्यों के मूल्यांकन कराने के निर्देष देते हुए कहा कि मई माह के अंत तक सभी अमृत सरोवर कार्यों को अनिवार्य तौर पर पूरा कराएं साथ ही यह भी सुनिष्चित करें कि किसी भी अमृत सरोवर का माप एक एकड़ या जल भराव की क्षमता दस हजार घनमीटर से कम ना हो। प्रत्येक सरोवर में सही ढंग से आउटलेट और इनलेट जैसे तकनीकी बिंदुओं के अनुसार निर्माण कार्य कराने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि जून माह में बारिश के बाद प्रत्येक अमृत सरोवर के तट पर पीपल, बरगद नीम जैसे औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया जाना है उसकी तैयारी पहले से ही कर लें। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर पूरा कराने के निर्देश भी दिए। प्रत्येक निर्माण कार्य की पुताई के लिए गोबर पेंट उपयोग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोरिया एवं एमसीबी जिले के प्रत्येक शासकीय भवन में आगामी समय में पेंट के लिए सिर्फ रीपा केंद्रों में बन रहे गोबर पेंट का ही इस्तेमाल किया जाना है इसके लिए सभी तकनीकी अधिकारी ध्यान रखें। कार्यों का अच्छा दस्तावेजीकरण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कराए गए प्रत्येक अच्छे कार्य का प्रचार प्रसार कराया जाएगा जिससे आमजन उस जनहित के कार्य से अवगत हो सकें। इस बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चौधरी और उनकी पूरी टीम उपस्थित रहीं।

continue reading
कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट, एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण

कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट, एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण

मनेंद्रगढ़ 17 मई 2023/ कमिश्नर डॉ संजय कुमार अलंग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालयएसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अविवादित व विवादित लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाने तथा भू-अर्जन के मुआवजा राशि वितरण शीघ्र कराने का निर्देश दिए। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण व न्यायालयीन प्रक्रिया में तेजी लाने के संबंध में एसडीएम व तहसीलदार सहित रीडरों को निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा भी साथ थे।

      

कमिश्नर ने एसडीएम न्यायालय में अर्थदंड व न्यायिक प्रकरणों से सम्बंधित कई नस्तीबद्ध व चालू प्रकरणों को मंगा कर अवलोकन किया। उन्होंने नामांतरण के प्रकरण में नक्शाखसराबी-1 की प्रति जब तक न लगी हो तब तक नस्तीबद्ध न करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरण के आने से लेकर नस्तीबद्ध करने की प्रक्रिया तथा आदेश में उचित शब्दों के प्रयोग करने के संबंध में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम राजस्व प्रकरणों के निराकरण की हमेशा समीक्षा करे। तहसीलदार व रीडर पर उनका पूरा नियंत्रण हो। उन्होंने रीडरों को भी स्पष्ट निर्देशित किया कि अनावश्यक पेशी बढ़ाने में ही रुचि न रखेंपक्षकारों हितग्राहियों की परेशानी का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन का मूल उद्देश्य पेशी कम करना है तथा शासन की भी मंशा है कि आवेदकों की समस्या का समाधान कम से कम समय में हो।

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के न्यायालय कक्षकानूनगो शाखा एवं डब्ल्यूबीएम  शाखा का भी निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों का निराकरण नियत समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने नस्ती के अवलोकन पर पाया कि शहरी क्षेत्र के प्रकरणों का निराकरण विलंब से हो रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रकरण का निराकरण अपेक्षाकृत जल्दी हो जा रहा है। इस पर तहसीलदार को शहरी क्षेत्र के प्रकरणों में समान रूप से तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम शाखा और कानूनगो शाखा में कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका संधारण व प्रविष्टि का भी अवलोकन किया।

continue reading
दसवी बोर्ड की परीक्षा मे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सानिया मरकाम के कहने पर दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने  टॉपर बच्ची को उसके जेल मे बंद पिता से मुलाकात कराई ।

दसवी बोर्ड की परीक्षा मे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सानिया मरकाम के कहने पर दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने टॉपर बच्ची को उसके जेल मे बंद पिता से मुलाकात कराई ।

12-May-2023 147
दसवी बोर्ड की परीक्षा मे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सानिया मरकाम के कहने पर दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने  ट
दुर्ग के केंद्रीय जेल में बच्ची के पिता हत्या के मामले में निरुद्ध है।दुर्ग एसपी के प्रयास से जब दोनो पिता पुत्री ने मुलाकात किया,तो इस भावुक पल काफी समय तक यूं ही बना रहा।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पोलसाय पारा की रहने वाली सानिया मरकाम  दसवी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त की। तब जिले के कप्तान अभिषेक पल्लव टॉपर बच्ची को अपनी शुभकामनाएं देने उसके घर पहुंचे। इस दौरान सानिया ने जेल में निरुद्ध पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की। तब दुर्ग  एसपी ने बच्ची के पिता के मर्म को समझते हुऐ,जेल अधीक्षक से फौरन चर्चा की। इसके बाद जेल प्रबंधन ने बच्ची के पिता से मुलाकात कराने की व्यवस्था की।दुर्ग एसपी खुद बच्ची को लेकर जेल पहुंचे।अपने पिता बलराम मरकाम से मिलकर सानिया भावुक हो गई। उसके पिता ने भी अपना प्यार दिखाते हुए उसे आशीर्वाद दिया।दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा, की कोई परिवार अपराधी नहीं होता है,यदि परिवार का कोई सदस्य अपराध करता है, तो उस परिवार का तिरस्कार नही करना चाहिए।इस बच्ची के पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का अपराध किया।वह जेल में तीन वर्षो से निरुद्ध है।बच्ची ने आर्थिक तंगी के बावजूद पढ़ाई करके प्रदेश का मान बढ़ाया है।उसने पिता से मिलने की इच्छा जताई। पिता से मिलाया गया है। बच्ची की पढ़ाई के लिए शासन प्रशासन सहित पुलिस विभाग से भी जो मदद होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा।जेल में बंद पिता से मिलने के बाद सानिया मरकाम ने भी अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को दी।।।
 
सानिया मरकाम की माने तो उसके पिता ने अपराध किया है,उसको लेकर उन्हें पश्चाताप भी है,साथ ही इस बात की खुशी भी है, की उनकी बेटी ने प्रदेश में टॉप कर उनके नाम को 
रौशन किया है,जनतंत्र टीवी के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सुनील चौहान की रिपोर्ट।।

 

continue reading
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी हुआ बड़ा हादसा

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी हुआ बड़ा हादसा

भिलाई सुपेला चौहान   स्टेट के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।यहां पर गड्ढे में  मजदूर काम कर रहे थे इस बीच उससे लगा बाउंड्रीवाल गिर गया। बाउंड्रीवॉल के मलबे में मजदूर दब गए। बड़ी मुश्किल से उन्हे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में मजदूरों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों की हालत काफी गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार सुपेला चौहान स्टेट के पास स्थित लाइफ केयर के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर कॉलम के लिए बड़े-बड़े गड्ढे किए गए हैं। एक गड्ढे में कुछ  मजदूर काम कर रहे थे। इस गड्ढे से लगा एक बाउंड्रीवाल है जो गड्ढे के कारण कारण कमजोर हा गया। गुरुवार  बाउंड्रीवॉल् भरभराकर गिर गया। बाउंड्रीवॉल मलबा सीधे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे तैसे मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया और।इस घटना मे एक महिला की मौत हो गई है 

 
continue reading
कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत  कार पर सवार चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत कार पर सवार चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत


कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत

कार पर सवार चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कार पर सवार पति पत्नी और दो बच्चे थे सवार

सुबह 4:00 बजे की घटना

मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास की घटना

मृतक मनोज कुमार तिर्की अम्बिकापुर निवासी जगदलपुर में सरकारी विभाग में है पदस्थ

घटना के बाद मोरगा चौकी पुलिस पहुंची मौके पर

हादसे के बाद वाहन पर फंसे मृतक के परिवार
continue reading
चिरमिरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का हुआ लोकार्पण ।बीते 15 वर्षो से उठ रही मांग पर विधायक डॉ. जायसवाल ने लगाया विराम.

चिरमिरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का हुआ लोकार्पण ।बीते 15 वर्षो से उठ रही मांग पर विधायक डॉ. जायसवाल ने लगाया विराम.

चिरमिरी । नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला बनने के साथ ही चौतरफा तरक्की कर रहा है । पूरे जिले भर में विकास की गंगा बह रही है और आने वाले समय में एमसीबी जिला छत्तीसगढ़ का तेज गति से विकास करने वाला जिला होगा ।

इसी विकास की कड़ी में एक और नया अध्याय जुड़ गया चिरमिरी में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का लोकार्पण हुआ । मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल ने चिरमिरी में नवनिर्मित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का लोकार्पण किया ।
 
विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के चिरमिरी में स्थापना होने से पक्षकारों को सहज, सुगम एवं त्वरित न्याय मिलेगा । उन्होंने इस मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी का आभार जताया साथ ही नगरवासियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के सौगात की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायधीश माननीय एके.ध्रुव, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश माननीय मुकेश कुमार पात्रे के साथ सयुक्त न्यायलय चिरमिरी के न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी श्री देवेन्द्र कुमार साहू एवं न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी मनोज कुमार कुशवाहा जी के साथ चिरमिरी अधिवक्ता गण,मनेंद्रगढ़ अधिवक्ता गणों के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, और प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे ।
continue reading
रायगढ़-ऐसा क्या हुआ की मां को 5 दिन के बच्चे को छोड़ना पड़ा सड़क पर..

रायगढ़-ऐसा क्या हुआ की मां को 5 दिन के बच्चे को छोड़ना पड़ा सड़क पर..

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार पुसौर विकास खंड के ग्राम पंचायत मिडमिडा के आश्रित ग्राम लहंगा पाली के काजुबाडी के पास  निर्मोही मां ने अपने 4 से 5 दिन के  बच्चे को छोड दिया । सुबह-सुबह ग्रामीणों ने उस बच्चे को रोते हुए देखा तो तुरंत जुट मील पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने सुपुर्द ले लिया और आगे की कार्रवाई  करते हुए मेडिकल चेकप करा कर चाइल्ड केयर मातृ निलियम  को सौंप दिया है । वही मातृ निलियम के संयोजक मीना जायसवाल ने बतायी कि शिशु को पीलिया की शिकायत होने पर उसे अस्पताल में रखा गया है ।

continue reading
धमतरी- दुखत हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त किया है ।

धमतरी- दुखत हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त किया है ।

धमतरी सड़क हादसे में एक बच्ची गंभीर, रायपुर रेफर घटना में एक बच्ची घायल है। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस (Police) की टीम मौके पर पहुंची। फिर सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायल बच्ची को उपचार के लिए हॉस्पीटल भेजा गया था। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर राजधानी रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

 
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात होने के कारण मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके थे। पुलिस (Police) ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। वहीं ट्रक के संबंध में भी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

continue reading


dpboss