CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स   (डी एच एन )मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के छाबड़ा मनोनीत हुए महामंत्री

नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (डी एच एन )मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के छाबड़ा मनोनीत हुए महामंत्री

Sawankumar 29-Oct-2022 53

NATIONAL FRONT OF INDIAN TRADE UNIONS (DHN) नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (डी. एच. एन.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Deepak जायसवाल पत्र क्र./एन.एफ.आई.टी.यू./रा.अ./2022/1399 के आदेश पर 

सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा, मनेन्द्रगढ़, जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड युनियन की राज्य स्तरीय समिति का छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश का महामंत्री पद  मनोनीत किया है! श्री छाबड़ा के महामंत्री पद पर मनोनीत होने से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश श्रमिक संगठन के सदस्यों में काफ़ी हर्ष देखा जा रहा है! 
पत्र में उल्लेख है कि सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा को अपने पद के उत्तरदायित्व के निर्वहन में सम्पूर्ण सहयोग कि बात कही गईं है!
continue reading
हिंदू सेना के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के डोमन हिल में हिंदू जागरूकता रैली हमर बेटी हमर मान के तहत निकाली गई

हिंदू सेना के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के डोमन हिल में हिंदू जागरूकता रैली हमर बेटी हमर मान के तहत निकाली गई

Sawankumar 14-Oct-2022 115

एम सी बी/छत्तीसगढ़




 हिंदू सेना के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के डोमन हिल में हिंदू जागरूकता रैली हमर बेटी हमर मान के तहत निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन बेटियां जिस प्रकार से दूसरे धर्मों में प्रेम जाल में फंस कर विवाह करके अपने जीवन को बर्बाद कर रही हैं ऐसे में बहन बेटियों और उनके अभिभावकों को बेटियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया


आपको बता दें कि हिंदू सेना अपने धार्मिक क्रियाकलाप करने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी सतत निर्वहन करता रहा है इसी क्रम में हिंदू सेना के द्वारा चिरमिरी डोमन हिल में हिंदू जागृति रैली हमर बेटी हमर मान के तहत निकाली गई इस रैली में हिंदू सनातन से यह आह्वान किया गया कि आप अपनी बेटियों को जागरूकता के तहत अपने धर्म गीता रामायण रामचरितमानस और हमारी धार्मिक संस्कृति विरासत  के बारे में भी समय-समय पर जानकारी दें ताकि बहन बेटियों को अपने धर्म से संबंधित और अपनी संस्कृति से संबंधित जानकारी मिल सके और जिस प्रकार से प्रेम जाल में फस कर दूसरे धर्मों में जाकर अपने जीवन को बर्बाद कर रही हैं इन सब पर अभिभावक निगरानी रखते हुए अपनी बच्चियों को और बेटियों को धर्म से संबंधित और अपनी सभ्यता संस्कृति से संबंधित क्रियाकलापों से जोड़ कर रखें

 
continue reading
बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना बच्चों को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता, सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें - कलेक्टर

बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना बच्चों को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता, सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें - कलेक्टर

Sawankumar 13-Oct-2022 58

कोरिया/छत्तीसगढ़


आरटीई के तहत बच्चों का स्कूल में प्रवेश, मरम्मत योग्य भवनों की ली जानकारी, सघन रूप से निरीक्षण कर जर्जर भवनों का चिन्हांकन कर डिस्मेंटल की होगी कार्यवाही*

*स्कूल बसों का नियमित फिटनेस टेस्ट, रोड सेफ्टी पर बच्चों और पालकों को जागरूक करने के निर्देश*

*स्कूलों में जल जीवन मिशन के कार्यों की पूर्णता का निरीक्षण करेंगे सीईओ जनपद*

बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता के साथ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के कार्यों की विभिन्न एजेंडा पर समीक्षा की। 15 से भी अधिक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की निर्धारित समय पर उपलब्धता, मॉडल शौचालय, जल जीवन मिशन के अंतर्गत रनिंग वाटर की उपलब्धता, महतारी दुलार योजना के क्रियान्वयन, बालवाड़ी के संचालन, छात्रवृत्ति पंजीयन की जानकारी, गणवेश वितरण, मध्यान्ह भोजन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के संचालन पर समीक्षा की। उन्होंने जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्ययोजना के तहत डिस्मेंटल के पूर्व आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

*आरटीई के तहत बच्चों का स्कूल में प्रवेश, रोड सेफ्टी पर बच्चों और पालकों को जागरूक करने के निर्देश*
कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में राइट टू एजुकेशन के तहत बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों की नियमित चेकिंग एवं रोड सेफ्टी पर बच्चों और पालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के साथ समन्वय कर रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी देकर उन्हें इनके पालन सुनिश्चित के प्रति जागरूक किया जाए। जनहानि से बचाव ही प्रशासन का उद्देश्य है।

*बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं, शिक्षा के दायित्व के प्रति सजग रहें*
बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएसी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों की निगरानी और शिक्षण का कार्य सजगता से करें। बच्चों को शिक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के कोई भी शिक्षक शाला से अनुपस्थित नहीं रहेंगे। विधिपूर्वक पूर्व सूचना अवश्य दें। 

*जाति प्रमाण पत्र हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश*
शासन के निर्देशानुसार स्कूल में ही बच्चों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी बीइओ, बीआरसी एवं सीएसी को स्कूलों में शिविर आयोजित करने निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में रनिंग वाटर की उपलब्धता हेतु जल जीवन मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की और संबंधित सीईओ जनपद पंचायत को पूर्णता के निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डी तिग्गा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता, समस्त बीईओ, बीआरसी एवं सीएसी उपस्थित रहे।
continue reading
ग्रहणी महिला नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने घर जैसा  स्वच्छ व सुंदर बनाने शहरवासियों से   की सहयोग की अपील,कहा शहर के नदी नाले स्वच्छ तो हम स्वछ

ग्रहणी महिला नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने घर जैसा स्वच्छ व सुंदर बनाने शहरवासियों से की सहयोग की अपील,कहा शहर के नदी नाले स्वच्छ तो हम स्वछ

Sawankumar 12-Oct-2022 83

कोरिया/छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह एक ग्रहणी महिला है। जो अपने घर को अच्छे से संभालते हुए अपने पद का भी दायित्व पूरी तरह निभा रही हैं। वह निरंतर अपने छेत्र के विकास एवं साफ सफाई पर निरन्तर कार्य करती है। वही बैकुण्ठपुर शहर का गंदा पानी सिधे गेज नदी में जा रहा है, बैकुण्ठपुर कोरिया जिले की एक ही जीवनदायिनी गेज (गंगा) नदी है जिसमें आसपास के कई गांव का नीस्तार होता है एवं धार्मिक आस्था के साथ-साथ  पूजा अर्चना करते रहते हैं नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है पूर्व में भी शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाते हुए आवेदन देते आ रही है, नगर पालिका और प्रशासन से मांग की है।

छठ पूजा पवित्रता का त्यौहार है उपवास रह रही व्रतियों के द्वारा विशेष साफ-सफाई रखना पड़ता है और इस गेज नदी में भगवानसूर्य देव की पूजा अर्चना जल में खड़ा होकर किया जाता है। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए निवेदन किया है कि शहर की सभी नालियों का गंदा पानी जो नदी में सीधे तौर पर जा रहा है, उन नालियों के गंदे पानी को एक जगह स्टोर कर सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर स्वच्छ एवं साफ कर पानी को जीवन दायिनी गेजनदी में छोड़ा जाए।
           
 
 शहर मे स्थित जो मटन बजार है वहां से निकला हुआ अवशेष एक जगह एकत्रित कर रखने की मीट मार्केट संचालकों से मैं आग्रह करती हूं कि, मटन बाजार से निकलने वाला अवशेष नालियों में  जो डाल दिया जाता है इससे कई प्रकार के चर्म रोग एवं बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे जल प्रदूषण के साथ-साथ अन्य प्रकार की बिमारियां व समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए बाजार से निकलने वाले कचरे को एक जगह एकत्र किया जाए जहां से नगरपालिका साफ सफाई कर्मचारी प्रतिदिन उसे उठाकर दूसरी जगह ले जाकर फेंक दें जहां किसी को कोई भी समस्या ना हो। वहीं इसी गेज नदी से शहर के अधिकांश घरों में पेयजल के लिए पानी जाता है एवं उसी पानी से धार्मिक कार्य और भोजन बनाने का भी कार्य किया जाता हैं सभी शहर वासियों से नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने आग्रह किया है कि हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आप सभी सहयोग करें, हम जो भी गंदगी फैलाते हैं वह हमारे आस पास होता है और उसका दुष्परिणाम हम सभी को भुगतना पड़ता है।
 
मुर्गी हैचरी को अन्यत्र स्थापित करने के लिए भी नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह कई बार कर चुकी है मांग, आस पास में रहवासी क्षेत्र  है एवं कई प्रकार के धार्मिक देवी देवताओं के मंदिर बने हुए हैं  हैचरी से   निकलने वाला दुर्गंध  वायु प्रदूषण करते हुए वातावरण को दूषित कर रहा है शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि हेचरी को अन्यत्र जगह स्थापित कराने में आप सभी सहयोग करें।
continue reading
रेशमी धागों से सुनहरा होता वनांचल जीवन’ ’कोसा उत्पादन कार्य में जुड़े समूह, प्रथम फसल में 10 लाख से अधिक कोसे का हुआ उत्पादन’

रेशमी धागों से सुनहरा होता वनांचल जीवन’ ’कोसा उत्पादन कार्य में जुड़े समूह, प्रथम फसल में 10 लाख से अधिक कोसे का हुआ उत्पादन’

Sawankumar 11-Oct-2022 57

कोरिया 10 अक्टूबर 2022/जिले के वनांचलों में निवास करने वालों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के उद्देश्य से आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। ग्रामोद्योग के रेशम प्रभाग द्वारा संचालित टसर कृमि पालन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है।
जिले में वर्तमान में तीन प्रजातियों शहतूत(मलबरी), टसर(डाबा), नैसर्गिक रैली कोसा कीटपालन का कार्य किया जा रहा है। रेशम केन्द्रों में बहुत से समूह रेशम किटपालन का कार्य कर रहें हैं, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम उरूमदुगा के रेशम कृमिपालन समूह समिति के सदस्य कुमार सिंह बताते हैं कि रेशम विभाग के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरांत यहां रेशम कीटपालन का कार्य कर रहा हूं। इस वर्ष समूह ने प्रथम फसल में एक हजार डिम्ब समूह पालन कर 95 हजार 200 नग कोसाफल प्राप्त किया है, जिसकी अनुमानित राशि 2 लाख 9 हजार 440 रुपए है। उन्होंने बताया कि द्वितीय फसल में भी एक हजार डिम्ब समूह पालन का कार्य अभी प्रगतिरत है।

प्रथम फसल में 10 लाख से अधिक कोसे का हुआ उत्पादन, लोगों को मिला रोजगार-’

रेशम विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि वनखण्डों तथा शासकीय टसर केन्द्रों में खाद्य पौधों में टसर कीटपालन योजना के माध्यम से डाबा ककून का उत्पादन किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 65 हजार स्वस्थ्य डिम्ब समूह के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक प्रथम एवं द्वितीय फसल में कुल 47 हजार 322 स्वस्थ डिम्ब का पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम फसल से 10 लाख कोसे का उत्पादन हुआ है, वहीं द्वितीय फसल का उत्पादन प्रगतिरत है। इस वित्तीय वर्ष में टसर खाद्य पौध संधारण एवं कृमिपालन कार्य से 9 हजार 178 रोजगार मानव दिवस का सृजन हुआ है, जिसमें 147 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। मनरेगा योजनान्तर्गत रेशम कीटपालन में उपयोगी अर्जुन तथा साजा पौधरोपण कार्य, नर्सरी कार्य, ग्रीन फेसिंग कार्य, कंटूर निर्माण आदि के द्वारा हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा ळें

continue reading
कलेक्टर कार्यालय का सघन निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अनुपस्थित पाए जाने वालों पर हुई कार्रवाई

कलेक्टर कार्यालय का सघन निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अनुपस्थित पाए जाने वालों पर हुई कार्रवाई

Sawankumar 06-Oct-2022 132

कोरिया 06 अक्टूबर 2022/ नवपदस्थ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।श्री लंगेह ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों पर फोकस कर लोगों को उसका लाभ दिलाएं, विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर शासन-प्रशासन की अच्छी छवि निर्मित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व सम्बन्धी मामलों को मिशन मोड पर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही ना हो, एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को नियमित पोषण आहार की उपलब्धता शतप्रतिशत सुनिश्चित हो। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के संचालन और आम जन तक लाभ सुनिश्चित करने नई रणनीति के साथ करेंगे काम-
कलेक्टर श्री लंगेह ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने शासन की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद स्कूल, धन्वंतरि मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना आदि की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और नई रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पहुंचे।

कलेक्टर कार्यालय का सघन निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अनुपस्थित पाए जाने वालों पर हुई कार्रवाई-
कलेक्टर श्री लंगेह ने आज कलेक्टर कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों से बात कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालयों में उपस्थिति पंजियों की जांच कर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों तथा कर्मचारियों का एक दिवस के वेतन कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, सभी कार्यालयों के बाहर आवश्यक सूचनाओं हेतु सूचना पटल लगाएं, सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए।

continue reading
पावर लिफ्टिंग में आरती को कांस्य पदक मिलने पर चिरमिरी एसईसीएल जीएम घनश्याम सिंह एवं एस.ओ. सिविल प्रभाकर गोलाइट ने प्रशंसा कर दिया बधाई

पावर लिफ्टिंग में आरती को कांस्य पदक मिलने पर चिरमिरी एसईसीएल जीएम घनश्याम सिंह एवं एस.ओ. सिविल प्रभाकर गोलाइट ने प्रशंसा कर दिया बधाई

Ibtesam Deshmukh 30-Sep-2022 160

एमसीबी/छत्तीसगढ़

 

आप को बता दे कि  दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला के श्रीमती आरती,ने तीसरा स्थान पाया, ब्राउन मेडल जीतकर बढ़ाया अपने राज्य और जिले का नाम।

आरती एसईसीएल चिरमिरी में बतौर क्लर्क ग्रेट 2 के पद पर कार्यरत है।यह जानकारी मिलने पर एसईसीएल चिरमिरी जी.एम घनश्याम सिंह एवं प्रभाकर गोलाइट एसओ सिविल चिरमिरी ने अधिकारिक दायित्व को पूरा करते हुए श्रीमती आरती को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

और कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र हमारे जिले,चिरमिरी जीएम ऑफिस की एक महिला जो छोटे से शहर से निकलकर दिल्ली ऑल इंडिया लेवल पर पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर आई है। यह हमारे ऑफिस के लिए बड़ी ही गर्व की बात है। आगे खेलने की अग्रिम बधाई दी साथ ही पूरे ऑफिस में खुशी का माहौल है।

continue reading
कलेक्टर ध्रुव की संवेदनशीलता, देवाडांड में छात्रावास निरीक्षण के दौरान बीमार छात्र को त्वरित स्वास्थ्यलाभ के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने अधिकारियों को किया निर्देशित,

कलेक्टर ध्रुव की संवेदनशीलता, देवाडांड में छात्रावास निरीक्षण के दौरान बीमार छात्र को त्वरित स्वास्थ्यलाभ के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने अधिकारियों को किया निर्देशित,

Sawankumar 29-Sep-2022 126

एमसीबी/ छत्तीसगढ़


कलेक्टर पीएस धुव्र गत बुधवार को विकासखण्ड खड़गवां के दौरे में ग्राम पंचायत मेण्ड्रा में आंगनबाड़ी केन्द्र के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने यहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका से केन्द्र में पंजीकृत कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक महिलाओं की जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की। उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बच्चों को नियमित रूप से अण्डे तथा एनीमिक महिलाओं को गरम भोजन उपलब्ध कराएं।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत देवाडांड में बालक छात्रावास तथा प्राथमिक व माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। छात्रावास निरीक्षण में कलेक्टर श्री धुव्र ने बच्चों के रहने की पर्याप्त व्यवस्था, भोजन, जल, विद्युत जैसे व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में एक बालक के बीमार पाए जाने की स्थिति में बालक के त्वरित स्वास्थ्य लाभ हेतु तहसीलदार को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किए जाने के निर्देश दिए, तत्पश्चात केन्द्र में तुरंत बालक का इलाज करवाया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में कलेक्टर ने बच्चों से कक्षा में सामान्य ज्ञान सम्बन्धी सवाल किए।
ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड के विभिन्न निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया, उन्होंने ग्राम पंचायत कोड़ा में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन में कार्यप्रगति का अवलोकन किया तथा जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

continue reading
कलेक्टर रजत बंसल ने तहसील कार्यालय के बाबू को किया निलंबित,निरीक्षण के दौरान मिली थी अनियमितता....

कलेक्टर रजत बंसल ने तहसील कार्यालय के बाबू को किया निलंबित,निरीक्षण के दौरान मिली थी अनियमितता....

14-Sep-2022 184
बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़

 
आप को बता दे कि बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने आज राजस्व अधिकारियों को कड़ी सन्देश देते हुए पलारी तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेमंतदास मानिकपुरी को आज  निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है विगत 9 सितंबर को कलेक्टर रजत बंसल ने पलारी तहसील  कार्यालय पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया था। जिस दौरान न्यायालय नायब तहसीलदार पलारी के कोर्ट में कार्यरत  हेमंतदास मानिकपुरी, सहायक ग्रेड-03, तहसील कार्यालय पलारी द्वारा ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों में आदेश पत्र ऑनलाईन जारी नहीं
किया गया है और न हीं ऑफलाईन आदेश पत्र को अपलोड किया गया है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी को 12 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय बलौदाबाजार नियत किया निलंबन अवधि में मूलभुत नियम–53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
continue reading
स्कूलपारा मुरमा, आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र, पटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण’ पर.. कोरिया कलेक्टर

स्कूलपारा मुरमा, आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र, पटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण’ पर.. कोरिया कलेक्टर

Sawankumar 14-Sep-2022 111

कोरिया / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच करने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बेसरझरिया में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचे कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई और दर्ज संख्या के अनुरूप उपस्थिति सुनिश्चित करने प्रधान पाठक को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आठवीं कक्षा में भूगोल की कक्षा में बच्चों को ग्रहों के बारे में पढ़ाया, बच्चों ने भी उत्साहित होकर सवालों के जवाब दिए। श्री शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों को बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति पर ज़ोर देने तथा बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में पेयजल, शौचालय की उचित व्यवस्था हो। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक पाठशाला का भी निरीक्षण किया।

पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण’
कलेक्टर श्री शर्मा ने पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला तथा पुरूष वार्ड, जनरल वार्ड का जायजा लिया तथा मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सुविधाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने मरीजों से चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाईयों, नियमित जांच तथा समय पर भोजन मिलने आदि की जानकारी ली।

 

continue reading
बड़ा सड़क हादसा मौके पॉर 7 लोगों की मौत पोड़ी उपरोड़ा के मडई क्षेत्र में हुआ हादसा खड़ी ट्रेलर से टकराई बस

बड़ा सड़क हादसा मौके पॉर 7 लोगों की मौत पोड़ी उपरोड़ा के मडई क्षेत्र में हुआ हादसा खड़ी ट्रेलर से टकराई बस

Sawankumar 12-Sep-2022 250
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में आज सुबह लग भग 4 बजे एक बस दुर्घटना का शिकार हो गया .रायपुर से सीतापुर जा रही रॉयल बस का चालक पोड़ी उपरोड़ा के समीप बस से नियंत्रण खो बैठा और बस को सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकराते चला गया।
 
यात्री निद्रा के आगोश में चले गए यात्रियों में से आधा दर्जन यात्री ऐसे रहे जिन्होंने नींद में ही यमलोक का सफर तय कर लिया.
 
7 लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई कई यात्री घायल हैं। उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा दी गई है. कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है
continue reading
रामदहा वॉटर फॉल में दुःखद हादसा, सात लोग पानी में डूबे...

रामदहा वॉटर फॉल में दुःखद हादसा, सात लोग पानी में डूबे...

Sawankumar 28-Aug-2022 353
कोरिया / छत्तीसगढ़

कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में 07 लोगों के डूबने की खबर मिल रही है। सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनमें से एक युवती व एक युवक को बाहर निकाला गया है। जिसमें से युवक की मौत हो चुकी है। पानी में लापता पांच अन्य की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक पुष्टि व घटना की विस्तृत जानकारी नही मिल पाई है। बताया जाता है कि सभी सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न के माजन मोड़ निवासी हैं।

भरतपुर विकासखंड स्थित रमदहा जल प्रपात में दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही सविप्रा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने जिला व स्थानीय प्रशासन को  अलर्ट होने व तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस टीम को मौके पर पहुँच वस्तु स्थिति से अवगत कराने व त्वरित पहल कर हर संभव मदद का निर्देश दिया है। बैकुंठपुर से नगरसेना की टीम रवाना हो गयी है।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के भरतपुर विकास खण्ड में स्थित रमदहा वाटर फाल में रविवार को दुःखद हादसा हुआ है। वाटर फॉल में नहाने उतरे 7 लोग गहरे पानी में डूब गए। ये सभी बैढ़न मध्यप्रदेश से  पिकनिक मनाने आए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल एक युवक व एक युवती को बाहर निकाल लिया गया है। जिसमें से युवक की मौत की ख़बर है। वहीं पानी में लापता अन्य की तलाश जारी है। ये सभी लोग मध्यप्रदेश सीधी ज़िले के बैढ़न से रविवार को भरतपुर विकास खंड अंतर्गत रामदहा वाटर फॉल पिकनिक मनाने आए हुये थे। नहाने के लिये वे पानी में उतरे थे। इसी दौरान सभी  गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। फ़िलहाल बचाव कार्य जारी है।
जानकारी मिलने पर घटनास्थल में काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है इसके पहले भी यहां कई जानें जा चुकी है। यह जल प्रपात देखने में जरूर छोटा दिखता है लेकिन इसकी गहराई का अंदाजा यहां आने वाले लोग नहीं लगा पाते और इस प्रकार के हादसे का शिकार हो जाते हैं। सुरक्षा सम्बंधी  जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन  या वन विभाग के द्वारा कोई बोर्ड या जानकारी भी नहीं यहां लगाई गई। जिससे कि लोग सुरक्षित रह सकें।

 

continue reading
मनेंद्रगढ़ वनमंडल के लाखों का एनिकट सूखाग्रस्त बारिश से हुआ धरासाई  जानकारी देने से मुकरा रहे प्रभारी रेंजर

मनेंद्रगढ़ वनमंडल के लाखों का एनिकट सूखाग्रस्त बारिश से हुआ धरासाई जानकारी देने से मुकरा रहे प्रभारी रेंजर

कोरिया / छत्तीसगढ़


 बात हो रही है छत्तीसगढ़  कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ वन मंडल  स्तिथ बिहारपुर वन परिक्षेत्र के गरुडोल सर्किल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तो कराए जा रहे हैं।परंतु आए दिन इन कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सुर्खियों में भी बने रहते हैं यहां के करतूत बाज़ प्रभारी रेंजर। इलाके के लोगों की मानें तो निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।यहां चर्चा आम हो गया है कि बिना तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह के अधिकारी ही अपनी मर्जी से विभिन्न कार्यों का डिजायन बनाकर काम करा लेते  हैं, जिससे इनमें जल्दी ही खराबी आ जाती है।अभी की घटना, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत बिहारपुर परिक्षेत्र में लगभग 18 लाख की लागत से बने एनीकट निर्माण कार्य का है।
 
 
 
आम जनता के साथ जंगली जानवरों को पानी उपलब्ध कराने और भूपेश सरकार की नरवा योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से यहां एनीकट का निर्माण कार्य कराया तो गया, लेकिन कुछ दिन पहले हुई बेमौसम हल्की बारिश से इस एनीकट की दिवार फूट गई।जो अब हवा में लटक रही है। एनिकट का पानी बेस और अबार्ट मेंट के नीचे से काफी तेज गति से बह रहा है।जानकारी से अवगत करा दें की उक्त एनिकट पहुंचविहीन बीहड़ में है जहां तक आम आदमी आसानी से नहीं पहुंच सकता।शायद इसलिए डी एफ ओ और रेंजर को सारी बात पता होने के बाद भी इस एनिकट को उसी हाल में छोड़ दिया गया है।जिसके बाद यह एनीकट भविष्य में शो पीस बनकर न  रह जाये यह ग्रामीणों में जन चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब अधिकारी इसे मरम्मत कर जल्द ही ठीक करने की बात कर रहे हैं।

 
 मनेंद्रगढ़ सब डिवीजन में प्रभारी रेंजर  द्वारा वन विभाग के निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की बात जिस तरह से सामने आते रहती है।बावजूद गंभीर कारनामों के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही से बख्श दिए जाते रहते है। जिसका परिणाम यह देखने को मिल रहा है की मनेंद्रगढ़ के बीहड़ वन क्षेत्रों में आज भी बड़े बड़े अनियमितता लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। जहां पर लाखो रुपए खर्च कर सीमेंट कांक्रीट से निर्मित एनिकट 5 माह में ही ढेर हो जा रहे हैं। और जिसकी चमत्कारी  गुणवत्ता से शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली का जोरदार माखौल भी उड़ता रहता है।अवगत करा दे की प्रत्येक वर्ष नरवा योजना अंतर्गत वन विभाग द्वारा एनिकट व नरवा के भराव की स्थिती का विवरण बतौर कक्ष क्रमांक सहित शासन को भेजी जाती है ताकि शासन को ये पता चल सके की नरवा योजना कहां तक सफल है जिसके मद्देनजर कई नरवों का वीडियो या विवरण मनेंद्रगढ़ वन मंडल द्वारा भेजे जाने की तैयारी की गई है। परंतु इस एनिकट के डिटेल्स को सम्मिट इस लिए नही किया गया ताकि इनके भ्रष्टाचार की पोल न खुल जाए। मौका मुआयना पश्चात एनिकट में हुए भ्रष्टाचार की बात पर बिहारपुर के प्रभारी रेंजर शंखमुनी पांडेय से उनकी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा मैं देखवाता हूं और जब उस कार्य की लागत राशि की बात पूछी गई तो उनके द्वारा लागत राशि नही बताई गई उसके साथ कक्ष क्रमांक की भी जानकारी पूछी गई  तो उसे भी इस लिए नही बताया गया की भ्रष्टाचार किए गए स्थल पर मीडिया ना पहुंच जाए और भ्रष्टाचार सार्वजनिक न हो जाए इसलिए बार बार हर पहलू पर जानकारी देने से मुकरते रहे।जबकि रेंजर के पास उसके रेंज अंतर्गत कराए गए कार्यों की सूची, लागत राशि, कार्य की स्थिती,सहित समस्त की जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध होते है।



बिहारपुर वन परिक्षेत्र के गरुडोल सर्किल की पूर्वी दिशा की ओर कनईडांड ग्राम के पहले हसदेव नदी तट पर करीब पांच महीने पहले एक बड़ा सीसी एनिकट बनाया गया था जिसकी आज की वर्तमान स्थिति का खुलासा करें तो भ्रष्टाचार के सारे खेल उजागर होते है जिसे वन विभाग के पेशेवर भ्रष्ट अधिकारी पहुंच विहीन बिहड़ों में अंजाम देने का कृत्य करते आ रहे हैं।
continue reading
इवनिंग वैक्सीनेशन ड्राइव: तीन दिन में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों को लगाए गए बूस्टर डोज 1,30,282 लोगों को लगाया जा चुका है बूस्टर डोज, बूस्टर डोज की निःशुल्क सुविधा केवल 30 सितम्बर 2022 तक

इवनिंग वैक्सीनेशन ड्राइव: तीन दिन में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों को लगाए गए बूस्टर डोज 1,30,282 लोगों को लगाया जा चुका है बूस्टर डोज, बूस्टर डोज की निःशुल्क सुविधा केवल 30 सितम्बर 2022 तक

Sawankumar 20-Aug-2022 122
कोरिया / कलेक्टर कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जिले में 18-59 वर्ग आयु के शत-प्रतिशत बूस्टर डोज के लक्ष्य प्राप्ति हेतु नवीन पहल करते हुए इवनिंग वैक्सीनेशन ड्राइव अर्थात संध्याकालीन कोविड टीकाकरण महा अभियान की शुरुवात की गई है।

16 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत तीन दिनों में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए हैं। कोरिया जिला एक आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र है और कृषि कार्यों पर निर्भर ग्रामीणों की व्यस्तता के कारण ये पहल की गई है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण दल विभिन्न ग्राम पंचायत व वार्डाे में भ्रमण कर ग्रामीणों के समस्त कार्य होने पश्चात उनके घर-घर जा कर कोविड टीकाकरण का कार्य कर रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन समस्त विकासखंड व शहरी क्षेत्र के 6 से 10 ग्राम पंचायत व वार्ड को अर्थात् प्रतिदिन 40-45 ग्राम पंचायत व वार्डाे को चिन्हांकित किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 3-4 स्वास्थ्य दल अर्थात् 120 से 135 दल रोजाना टीकाकरण के लिए खेत - खलिहान, गली मोहल्ले व घर-घर जा कर कोविड टीकाकरण करने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार इसकी फील्ड मॉनिटरिंग व समीक्षा का कार्य किया जा रहा है। डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा द्वारा भी मॉनिटरिंग व समस्त विकासखंडों में वैक्सीन उपलब्धता लोजिस्टिक सुनिश्चित की जा रही है। समस्त विकासखंडों में बीएमओ, बीपीएम व बीईई द्वारा समस्त कार्यों का संपादन किया जा रहा है। ग्रामों व वार्डों में टीकाकरण का कार्य, महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, स्टाफ नर्स द्वारा किया जा रहा है।
16 अगस्त से अब तक मात्र 3 दिन में 20,330 लोगो को बूस्टर डोज लगाया गया है। कोरिया जिले में इस महाअभियान के तहत मात्र 3 दिन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 ग्राम पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक लोगो को शत-प्रतिशत बूस्टर डोज पूर्ण कर लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत मेरो, मुकुंदपुर, बेलकमार, कदरेवा, जरौंधा, कन्हारबहरा, जनकपुर, रामपुर, नवाटोला शामिल है।
कोरिया जिले में अब तक 5,02,796 लोगों को प्रथम डोज, 5,08,303 लोगों को द्वितीय डोज व बूस्टर डोज 1,30,282 लोगों को लगाया जा चुका है
continue reading
जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज का लोकार्पण संपन्न, श्री कृष्ण के प्रिय वृक्ष रोपे गए

जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज का लोकार्पण संपन्न, श्री कृष्ण के प्रिय वृक्ष रोपे गए

कोरिया/ छत्तीसगढ़



में कृष्ण कुंज का शुभारंभ सभी नगरीय निकाय में हुआ इसी तारतम्यता में नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में अध्यक्ष लालमुनि यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर फीता काटकर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया इस अवसर पर उनके साथ नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह व भाजपा नेता अरुण जायसवाल उपस्थित रहे। विदित हो कि महाजन स्टेडियम के सामने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण के प्रिय वृक्ष कदंब, बेल, नीम, पीपल, बरगद, इमली,शहतूत, गंगाबेर, अनार, कैथा,जामुन,सीताफल, अमरस,गूलर, जामुन, दहिमन, रक्तचंदन सहित कई पौधे भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लगाए गए। रोपनी में हजारों मूल्यवान वृक्ष रोपे गए जो भविष्य में स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ आय का अच्छा साधन और पर्यावरण के लिए श्रेष्ठकर साबित होंगे।कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के मशहूर फोटोग्राफर और समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा द्वारा भी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भगवान शंकर को चढ़ने वाले पवित्र बेल पौधा का वृक्षारोपण किया गया

कृष्ण कुंज में प्रेस क्लब कोरिया ने किया वृक्षारोपण:– 

कृष्ण कुंज में जिले में जनहित के लिए वर्षों से कार्यरत प्रेस क्लब कोरिया के द्वारा वृक्षारोपण किया गया विदित हो कि प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष कमलेश शर्मा महासचिव एस.के."रूप",अजीत पाटकर, कृष्णा सिंह बाबा, विवेकानंद पांडे,प्रदीप पाटकर व अन्य साथियों ने आम, नीम, बरगद, बेल, आंवला,अनार आदि वृक्ष लगाए। क्लब की सक्रिय सदस्य कमरून निशा ने गेज रोपणी के कृष्ण कुंज में पौधरोपण किया।

 संगीत के साथ कलेक्टर कोरिया ने लगाया आम:–

 बैकुंठपुर गेज रोपणी में पूजा अर्चना पश्चात फीता काटकर छात्र संगीत के साथ कलेक्टर कोरिया ने आम का वृक्ष लगाया रोपणी में विभिन्न मूल्यवान पौध रोपण किए गए इस अवसर पर कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, वन मंडलाधिकारी एमूतेक्सु आओ,एसडीओ जेनी ग्रेस कुजूर, उप वन मंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा, कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला,पवन रूपलिहा, महेंद्र राम, सबदुल्ला शेख,माधव राजवाड़े,विनीत मिश्रा, सुधाकर कोरी सहित वन विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
continue reading
राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार 105 घंटे तक कवरेज करने के लिए जनतंत्र टीवी के जांजगीर-चांपा संवाददाता अमित सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सम्मानित किया गया

राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार 105 घंटे तक कवरेज करने के लिए जनतंत्र टीवी के जांजगीर-चांपा संवाददाता अमित सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सम्मानित किया गया

Sawankumar 16-Aug-2022 150

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिरहिद बोरवेल ऑपरेशन में रिपोर्टिंग करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे तक पत्रकारों ने जीवंत कव्हरेज किया था।


कार्यक्रम का आयोजन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संघर्ष के बहुत से साथी यहाँ उपस्थित है। एक दौर था जब टेबल न्यूज की चर्चा होती थी और ग्रामीण पत्रकारिता की बात होती थी। अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने पर घटना स्थल पर जाना होता है। उन्होंने कहा, पत्रकारों का जीवन कठिन है। एक जुनून होता है पत्रकारों में उससे भी कठिन इसमें स्थापित होना। पत्रकारों में एक सम्भावना होती है कि फिर वो और कुछ नहीं कर सकता । जीवन भर कलम नहीं छोड़ता बाइट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

 

continue reading
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने गौरव पथ में हुए गड्ढों से आमजन की परेशानियों को देखते हुए गड्ढों को भरवाया

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने गौरव पथ में हुए गड्ढों से आमजन की परेशानियों को देखते हुए गड्ढों को भरवाया

Sawankumar 14-Aug-2022 97

कोरिया / छत्तीसगढ़

 
 
 
आप को बता दे कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा लगातार नगर के वार्ड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ज्ञात हो कि जनपद परिसर के पास गौरव पथ में पानी का भराव रहता है जिससे डामर रोड में एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था दो
 
 
पहिया वाहन सवारों को आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे स्थानीय लोगों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को समस्या से अवगत कराया गया नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा तत्काल सीमेंट बालू गिट्टी और लेबर लेकर जनपद परिसर की दुकान के पास बने गौरव पथ में बड़े से गड्ढे को स्वयं खड़े होकर भरवाया गया इस गौरव पथ मैं भीड़ भाड़ हमेशा बना रहता है क्योंकि बगल में ही जिला चिकित्सालय एवं सिटी कोतवाली  हैऔर इसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों  के लोगों का आना जाना है अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा स्वयं के खर्चे से गौरव पथ में बड़े से गड्ढे का सुधार करवाने पर स्थानीय जन एवं आम लोगों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं निर्वाचित हुई हूं मेरे से जो भी सहयोग होगा मैं आप लोगों के लिए हमेशा जनहित में सहयोग करूंगी
continue reading
आजादी का अमृत महोत्सव देश की आन बान शान हमारा तिरंगा डॉ. विनय जायसवाल.

आजादी का अमृत महोत्सव देश की आन बान शान हमारा तिरंगा डॉ. विनय जायसवाल.

Sawankumar 13-Aug-2022 78
90 मीटर तिरंगे को अपने कंधो पर उठा कर सड़को पर चलते रहे. विधायक मनेंद्रगढ़..
 

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आयोजित हमर तिरंगा अभियान के अमृत महोत्सव के तहत आज शनिवार को चिरमिरी हल्दीबाड़ी राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा की शुरवात की गई जिसका समापन हल्दीबाड़ी के कालीबाड़ी चौक में हुआ । इस भव्य आयोजन में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, सहित स्थानीय अधिकारी कर्मचारी गण भारी मात्रा में उपस्थित दिखे । इस भव्य आयोजन पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक ने अपना शुभ आशीष देते हुए अपना उद्बोधन दिया श्री जायसवाल ने इस अवसर को और भी  यादगार बनाने हेतु हमर तिरंगा अभियान में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने एवं हर घर झंडा लगाने की अपील की । 

विधायक मनेंद्रगढ़ ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन बान और शान है हम हमेशा तिरंगे का सम्मान करते आए हैं और जब तक जीवन रहेगा हम तिरंगे का सम्मान करेंगे । यह हमारे देश का प्रतीक के साथ हमारे प्रेम और भाईचारा का प्रतीक भी है ।

तिरंगा यात्रा में चिरमिरी शहर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, समस्थ स्कुल के प्रचार्य  शिक्षक, छात्र - छात्राए, नगर निगम की महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, निर्वाचित पार्षद गण, मनोनीत पार्षद गण सहित स्थानीय सम्माननीय नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
continue reading
रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी, तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,

रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी, तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,

Sawankumar 10-Aug-2022 93
समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने के सम्बंध में थाना प्रभारी खरोरा व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा  गया है ग्राम पंचायत मोहरेगा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्व मंडल दास गिलहरे के नाम पर मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 02 अगस्त को खरोरा की कॉलेज के उद्घाटन के समय घोषणा की थी जिसके विरोध में भाजपा द्वारा गांव वालों को उकसाकर चक्का जाम व धरना कर रही है जिसे बातचीत कर शांति पूर्ण ढंग से हल निकाला जा सकता था किन्तु भाजपा के इशारे
 
पर विरोध स्वरूप चक्का जाम करना और विरोध कर स्व मंडल दास गिलहरे जी का ही अपमान नही बल्कि पूरा सतनामी समाज अपमानित महसूस कर रहा है। जिसके कारण दिनांक 17 / 08/ 2022 को सशोधित कर 13/08 /2022 को समय 12 बजे तिग्गडा चौक मोहरेगा में विरोध प्रदर्शन सतनामी समाज द्वारा रखा जाएगा 
ज्ञापन सौपने वाले में सुरेंद्र गिलहरे पार्षद वार्ड1 खरोरा नगर* *पंचायत ,मुकेश भारतद्वज जनपद सदस्य प्रतिनिधि ,खुबी डहरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष धरसींवा विधानसभा  
 लकेश्वर कोशले जिला महासचिव सतनामी समाज रायपुर ,संत नवरंगे* 
 नरेंद्र गिलहरे सामाजिक कार्यकर्ता 
सतनामी समाज कार्यकारी सदस्य रायपुर  राजा बजारे युवा नेता , सुरेंद्र गेन्द्रे सरपंच माठ  मनीष कोशले लोकेश दिवाकर भागदास चतुर्वेदी प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लाक अध्यक्ष खरोरा ,कोमल शान लोकेश दिवाकर तरुण कोशले हेमलाल सोनवानी झुमुक लाल ओगरे  सैकड़ो सतनामी समाज के पदाधिकारियो के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है सतनामी समाज का अपमान करना बंद करो।
continue reading
 MLA जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान पदयात्रा की हुई शुरवात..

MLA जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान पदयात्रा की हुई शुरवात..

09-Aug-2022 119
कोरिया/चिरमिरी 


देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी और निजीकरण के कारण देश की जनता की टूट रही कमर को मजबूत करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पद यात्रा की शुरवात की गई आपको बता दे. की आजादी के पूर्व अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजादी दिलाने और उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए देशभर में अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था ।  उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो अभियान पद यात्रा का आगाज किया गया है । इस तारतम्य में मंगलवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी में स्थापित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से पूजा अर्चना करते हुए इस बड़ी यात्रा का शुभारंभ किया गया । 

इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत विधायक डॉ विनय जयसवाल के नेतृत्व में दिनांक 09/08 /22 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम  चिरमिरी से 75 किलोमीटर की पदयात्रा आगाज किया जिसका समापन आगामी 14 अगस्त को मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में होने की बात कही गई है । 

 
यह यात्रा शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए कालीबाड़ी होते हुए बड़ी बाजार होकर गोदरी पारा से ग्राम भूकभूकी तक पहुची ।पदयात्रा के दौरान समस्त कांग्रेस जन हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ गांधीवादी तरीके से सफ़ेद कुर्ता पजामा और सफेद टोपी में नजर आए । यह पद यात्रा चिरमिरी नगर निगम के सभी वार्डो से होकर खड़गवां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र और मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड क्षेत्र से होकर नगर पंचायत झगराखंड से नगर पालिका क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में इस पदयात्रा का समापन होगा ।

यात्रा में कांग्रेस पार्टी के चिरमिरी नगर निगम महापौर श्रीमती कंचन जयसवाल, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगर पंचायत झगड़ा खाड अध्यक्ष रजनीश पांडे, सहित सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित और मनोनीत पार्षद सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यगण भारी संख्या में शामिल रहे और शहर वासियों ने सभी पदयात्रियों को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और सभी का अभिवादन की जो देखने योग्य था  ।
continue reading


dpboss