CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

वन विभाग जल्दी तेंदुवा को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कार्यवाही कर ग्रामीण जनमानसो की हो रही जन हानि से बचाए की अपिल: रेणुका सिंह।

वन विभाग जल्दी तेंदुवा को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कार्यवाही कर ग्रामीण जनमानसो की हो रही जन हानि से बचाए की अपिल: रेणुका सिंह।

17-Jan-2023 70

एमसीबी: जनकपुर के कुंवारपुर आस पास आदमखोर तेंदुवा के द्वारा ग्रामीण लोगो के ऊपर हमला कर जान ले रहा है। जिसके कारण  क्षेत्र में भय की स्थिती निर्मित है और ग्रामीणजनो  का जीना दूभर हो गया है। 

आदमखोर तेंदुवा कभी जानवरो पर हमला कर रहा है तो कभी ग्रामीणों पर। 
रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के द्वारा बताया गया की सरकार गहरी नींद में है और इस क्षेत्र के विधायक जी बेसुध है, वन अमला के लोग टीम और रणनीति बनाकर पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाए अन्यथा ट्रेंकुलाइज कर पकड़ना जायदा उचित है। अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ने बताया के इस संबंध में डीएफओ से संपर्क किया गया जा रहा है ।
अपिल:_रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ने अपील कर ग्रामीण जनमानसो से अनुरोध किए है की अभी जबतक तेंदुवा नही पकड़ा जाता या मारा नही जाता है तब तक आप लोग सतर्क रहें और बेवजह बाहर मत निकले।
continue reading
जनकपुर- तेंदुए ने ली फिर एक व्यक्ति की जान कब खत्म हो गा ये मौत का सिलसिला, डर के साए में जी रहे हैं ग्रामवासी

जनकपुर- तेंदुए ने ली फिर एक व्यक्ति की जान कब खत्म हो गा ये मौत का सिलसिला, डर के साए में जी रहे हैं ग्रामवासी

जनकपुर/मनेंद्रगढ़

 

 

 

 

आप को बता दे की जानकारी के मुताबिक आदमखोर तेंदुए ने आज शाम लगभग 5,30 बजे एक आदमी को उतारा मौत के घाट, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के अंर्तगत वन परिक्षेत्र जनकपुर के ग्राम कुंवारी और नौढिया के 50 वर्षीय रमदवन को मार डाला,रमदवन बैगा अपने घर के पीछे खेत मे लगे अरहर के फसल को देखकर लौट रहा था तभी आदमखोर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली, इसके पूर्व भी उक्त क्षेत्र में इसकी दहशत बनी हुई

थी,और उसने पहले कुँवारपुर परिक्षेत्र के ग्राम गौधोरा निवासी 65 वर्षीय महिला फुलझरिया,उसके बाद छपरा टोला निवासी घायल हुई और उमाबाई की मौत हुई, इस सन्दर्भ में वन परिक्षेत्र जनकपुर के वन परिक्षेत्राधिकारी चन्द्रमणि तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नियमानुसार कार्यवाही कर शव परीक्षण के बाद अस्पताल पहुंचाया गया उन्होंने बताया कि उक्त तेंदुए को पकड़ने तरह तरह के उपाय किये जा रहे हैं,प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ही कांकेर से आया जांच दल अपनी रिपोर्ट देकर रवाना हुई है,जिसमे बताया गया व स्थानीय मीडिया में प्रकाशित कर बताया गया कि ये जानवर आदमखोर नही है बल्कि एक मादा तेंदुआ हैं जो अपने बच्चों के साथ घूम रही है. आज इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद एक निर्दोष की जान गई जो ये साबित करता है कि ये तेंदुआ आदमखोर है हमले ने क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल कर दिया है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है।ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश दिया जाय जिससे हम ग्राम वाशी बेखौफ अपना जीवन बसर कर सकें।

continue reading
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की हुई शुरुआत, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की हुई शुरुआत, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Sawankumar 11-Jan-2023 74

 

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की हुई शुरुआत, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, लोगों से यातायात नियमों का पालन करने कि अपील*
*11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन*

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर बस स्टैण्ड में सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता हेतु शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, एसपी श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने अपील की। इस दौरान यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जागरूकता रथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करेगा। कार्यक्रम में जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, वाहन चालक तथा आमजन मौजूद थे।

*कलेक्टर ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ-*
कलेक्टर श्री लंगेह ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने प्रयास करने, हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की मदद हेतु तत्पर रहने आदि पर सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलायी। 

*सप्ताहभर यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम-*

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताहभर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ आज यातायात जागरूकता संबंधी पैंपलेट वितरित कर आटो चालकों को यातायात नियमों के पालनार्थ प्रशिक्षण दिया गया। 12 जनवरी को वाहनों के आगे एवं पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाना, बिना नम्बर वाहनों में नम्बर अंकित करने तथा यातायात नियमों के पालन करने वाले वाहन चालक को गुलाब फूल भेंट, एनएसएस कैम्प उरूमदुगा में यातायात नियमों को जानकारी, अवारा मवेशी के सिंग में रेडियम लगाए जाने तथा नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को पटना में  वाहन चालकों हेतु नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, एनएसएस कैम्प चिरगुड़ा में यातायात नियमों की जानकारी, लाउडस्पीकर के माध्यम  यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार, लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया जाएगा।  
इसी क्रम में 14 जनवरी को ओव्हर लोड वाहनों की जांच, यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरण, एनसीसी एवं एनएसएस, स्काउट के स्वयं सेवकों व कैडेट्स को प्रशिक्षित करना, रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। 15 जनवरी को रक्षित केन्द्र से हेलमेट रैली, यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरण, बैकुंठपुर बाजार में यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। 16 जनवरी को पॉलिटेकनिक कालेज बैकुंठपुर के प्रशिक्षणर्थियो को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में यातायात नियम की जानकारी देना, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी को गुड सेमेरिटन का सम्मान एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट के साथ यातायात सप्ताह का समापन समारोह कार्यकम किया गया है।
इसी तरह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रतिदिन थाना क्षेत्र के ग्रामों में प्रतिदिन न्यूनतम एक कार्यकम सड़क जागरूकता से सबंधित कार्यक्रम समस्त थाना प्रभारी द्वारा किया जायेगा।
continue reading
सकुशल कार्यों के लिए बहुचर्चित एस डि ओ अखिलेश मिश्रा... आनंदपुर नर्सरी बना वनस्पतियों के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केन्द्र...

सकुशल कार्यों के लिए बहुचर्चित एस डि ओ अखिलेश मिश्रा... आनंदपुर नर्सरी बना वनस्पतियों के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केन्द्र...

बैकुंठपुर। वन मंडल बैकुंठपुर अंतर्गत आनंदपुर नर्सरी जो कि लंबे समय से वनस्पतियों के संरक्षण को देखते हुए एक एहम भुमिका निभाते चला आ रहा है, आज के समय में वन विभाग की कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम स्वरूप वन मंडल बैकुंठपुर के वन परिक्षेत्रों में हरे भरे पेड़ों एवं घने जंगलों के रूप में देखा जा सकता है।

वन मंडल बैकुंठपुर में यूं तो कई अधिकारियों की पदस्थापना हुई, सबने जंगलों के लिए हर तरह के हितकारी प्रयास भी किए, मगर इन सबमें सबसे ज़्यादा बहुचर्चित एवं सकुशल नेतृत्व करने वाले सक्षम अधिकारी अखिलेश मिश्रा का नाम खासतौर पर लिया जाता है, जो कि ना सिर्फ वन मंडल बैकुंठपुर एवं जिला कोरिया में प्रसिद्ध हैं मगर संभागीय स्तर से ले कर छत्तीसगढ़ राज्य में भी अखिलेश मिश्रा को वन विभाग के उच्च अधिकारीयों से ले कर क्षेत्र के प्रभावी नेताओं ने भी उनके सकुशल कार्यों को देखते हुए पुरजोर प्रोत्साहित किया एवं सदैव करते आए हैं।‌

इनके बारे में और गहराई से बात की जाए तो वन मंडल बैकुंठपुर में अभी अखिलेश मिश्रा उप वन मंडलाधिकारी के पद पर विराजमान हैं, कुछ माह पुर्व ही इनके सकुशल नेतृत्व को देखते हुए इनकी पदोन्नति की गई, इसके पुर्व अखिलेश मिश्रा वन मंडल बैकुंठपुर के वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद में विराजमान थे, जिनके कार्यकाल में उनके द्वारा वन संरक्षण को ले कर तमाम लाभकारी योजनाओं के तहत कई बड़े कार्य किए गए, साथ ही साथ जंगलों में वनस्पतियों की अवैद्य कटाई से ले कर अवैद्य उत्खनन एवं लकड़ियों के अवैद्य कटाई के पश्चात परिवहन पर भी लगाम कसा गया, उनके कार्यालय में इस तरह की बड़ी कार्यवाहियों के फल स्वरूप, वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर को आज के समय में हरा भरा एवं वनस्पतियों की हरी चादर से ढंका हुआ एक खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, वनांचल के छोटे बड़े क्षेत्रों में जंगली जानवरों से पीड़ित ग्रामिणों द्वारा भी इनकी भरपूर प्रशंसा की जाती है, जहां इनके द्वारा सहयोग एवं समर्थन के नाम पर जनहित की ओर अक्सर तत्पर देखा गया है, जिसके बावजूद, इनकी छवि को धूमिल करने के लिए कुछ इक्का दुक्का राह चलते पत्रकार द्वारा अनवरत खबरें प्रकाशित की जाती हैं, मगर अपनी ऐसी व्यर्थ प्रयासों इस प्रकार के लोग सफल नहीं हो पाते हैं, सुत्रों की मानें तो दर बदर भटकने वाले ऐसी ओछी मानसिकता के पत्रकार को वन मंडल बैकुंठपुर अंतर्गत कई
वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा अनियमित एवं झूठे खबरों के प्रकाशन एवं सक्षम अधिकारियों के कार्यक्षेत्र पर सवाल ना खड़े करते हुए उनके निजी जीवन पर हस्तक्षेप करने जैसे मामलों पर उनके नाम से नोटिस भी जारी की गई मगर अपने ओछी मानसिकता से ग्रस्त ऐसे लोग बाज नहीं आते हैं ष जिस पर कई अधिकारियों द्वारा उन्हें डांट फटकार भी दिया जाता है।

उप वन मंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा के सकुशल नेतृत्व में आनंदपुर नर्सरी को देखा जा सकता है, जहां आनंदपुर नर्सरी में अक्सर नए नए प्रजाति के पौधों को लंबे समय से तैयार किया जाता है, जैसे कि कुछ माह पुर्व ही पीपल के एवं बरगद के क़रीबन बीस हज़ार के पौधों को तैयार किया गया, कुछ दिनों पुर्व पूरे भारत में महाराष्ट्र के घने जंगलों में पाए जाने वाले लाल चंदन के पौधों को भी लाया गया, ऐसे कई प्रकार के औषधियुक्त पौधें जो कि आज के ज़माने में विलुप्त हो चुके थे, ऐसे कई वनस्पतियों के उपार्जन को महत्वत्ता देते हुए आनंदपुर नर्सरी फल फुल रहा है, कहीं ना कहीं इसका श्रेय वन मंडल बैकुंठपुर के  उप वन मंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा को दिया जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व में एवं शासन प्रशासन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियों का निर्वाहन सम्पूर्ण इमानदारी का प्रमाण एवं परिणाम वनस्पतियों, जन जीवों, एवं खुशहाल ग्रामिण क्षेत्रों के आम जनमानसों के रूप में देखा जाता है, ऐसे सक्षम, कर्मठ एवं निष्ठावान अधिकारियों का वन विभाग में होना आज के ज़माने में बेहद ज़रूरी है, इनके द्वारा इस तरह का सकुशल कार्य उनके छवि को धूमिल करने वालों जुबां पर ताला लगाने के समान है।
continue reading
वन परिक्षेत्र केल्हारी डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता... वन विभाग का निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट...*

वन परिक्षेत्र केल्हारी डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता... वन विभाग का निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट...*

Sawankumar 05-Jan-2023 172

 एमसीबी /छत्तीसगढ़





वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केल्हारी में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता की खबरें इन दिनों अखबार के सुर्खियों में नज़र आ रही हैं, जिस पर केल्हारी के रेंजर राम सागर कुर्रे द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है, कहीं ना कहीं रेंजर द्वारा इन खबरों को नज़रंदाज़ करने के रवैए से वन परिक्षेत्र केल्हारी में लंबे समय से हो रहे भ्रष्टाचार का अनुमान लगाया जा सकता है।

मामला है केल्हारी वन परिक्षेत्र में चल रहे डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण का जो कि डिहुली से कैलाशपुर के बीच करीबन दो किलोमीटर तक का सड़क निर्माण कार्य वन विभाग द्वारा कराया जाना था, मगर भ्रष्टाचार में लिप्त वन परिक्षेत्र केल्हारी के रेंजर द्वारा बंदरबांट करते हुए डब्ल्यू.बी.एम. सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई।

इस सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के साथ ही साथ मनमौजी ढंग से इस निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया, जहां सड़क किनारे ही उसी मिट्टी को खोद कर वहीं किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है, जब हमने ग्रामीणो रह वासियों से पूछताछ करने की कोशिश की तो उनके द्वारा बताया गया की वन विभाग द्वारा ऐसे कितने निर्माण कार्य किए गए हैं जो रोड बनाने के नाम से बगल का मिट्टी खोदकर पत्थर तोड़ कर बिछा दिया जाता है और शासन के पैसे का दुरुपयोग करके बंदरबांट किया जाता है  वन के उच्च अधिकारी और ठेकेदारों द्वारा लीपापोती कर दिया जाता है ऐसे लीपापोती शासन के कई योजना के तहत राशि वन विभाग को मिलने वाली ऐसे कई निर्माण कार्य हैं जो वन के नीचे अधिकारी से लेकर  उच्च अधिकारी तक कमीशन खाकर भ्रष्टाचार के  भेंट चढ़ा दिए जाते हैं जिससे ग्रामीणों को केंद्र से लेकर राज्य शासन की जितनी भी योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाता है I

 
continue reading
जिले में हुई कोविड प्रबंधन मॉक ड्रिल, कलेक्टर  लंगेह स्वयं रहे मौजूद, उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता हुई टेस्ट, सभी दुरुस्त

जिले में हुई कोविड प्रबंधन मॉक ड्रिल, कलेक्टर लंगेह स्वयं रहे मौजूद, उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता हुई टेस्ट, सभी दुरुस्त

Sawankumar 27-Dec-2022 76

*हर परिस्थिति के लिए मानव संसाधन तैयार और उपकरण क्रियाशील रहें, सभी सीएचसी, पीएचसी भी तैयार रखें - कलेक्टर*


*मॉक ड्रिल में कलेक्टर ने आईसीयू, एचडीयू, पीएसए प्लांट, जनरल वार्ड और वायरोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का किया अवलोकन*

कोविड के नए वेरियंट बीएफ-7 संक्रमण के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में कोविड प्रबंधन की आवश्यक तैयारी करने एवं आज 27 दिसम्बर को जीवनदायी उपकरणों को चलाने व कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल का मॉक-ड्रिल करने के निर्देश दिये गए थे, इसी क्रम में एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट हॉस्पिटल कंचनपुर बैकुंठपुर में सुबह 10.30 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की गई है जिसमें स्वास्थ्य अमला द्वारा कोविड हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया। 
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह स्वयं इस पूरी डेडिकेटेड मॉक ड्रिल में मौजूद रहे और अपने सामने सभी मेडिकल उपकरणों वेंटीलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ आर एस सेंगर और डीपीएम डॉ प्रिंस जायसवाल को निर्देशित किया कि सभी उपकरण क्रियाशील रहें और पूर्व में कोविड प्रबंधन में ड्यूटी कर चुकी मेडिकल टीम भी तैयार रहे। हर परिस्थिति के लिए तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संधारण योग्य उपकरणों का परीक्षण और सुधार सुनिश्चित करें। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने वायरोलॉजी लैब का भी अवलोकन किया। लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाते हैं। ट्रू नेट टेस्ट के लिए अलग लैब तैयार की जा रही है। कलेक्टर ने शीघ्र लैब तैयार करने के निर्देश सीजीएमएससी को दिए। कलेक्टर ने एंटीजन टेस्ट की भी जानकारी ली।
कलेक्टर श्री लंगेह ने मॉक ड्रिल के दौरान पीएसए प्लांट की क्रियाशीलता, ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, साथ ही ऑक्सीजन गैस पाईपलाईन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने सीएमएचओ को जिले में कोविड टीकाकरण के प्रतिशत की समीक्षा कर टीकाकरण कैम्प शुरू करने के निर्देश दिए। दवाई, कंज्यूमेबल एवं रिएजेंट की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जाए। 
*कोविड प्रबंधन के लिए अधोसंरचना एक नजर में -* 
कोरिया और एमसीबी जिले को मिलाकर कुल बिस्तर 572 बेड उपलब्ध हैं। जिसमें आईसीयू के लिए 53, एचडीयू के लिए 8, आईसीयू व एचडीयू के अतिरिक्त आक्सीजन युक्त 253, सामान्य 258 बिस्तर शामिल हैं। साथ ही बच्चों के लिए आईसीयू के 53 में से 27 बिस्तर उपलब्ध हैं। 
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपकरण भी तैयार हैं। जिसमें 48 वेंटीलेटर व्यस्कों को लिए, 7 पीडियाट्रिक वेंटीलेटर, 36 मल्टी पैरामानिटर, 716 ऑक्सीजन सिलिंडर जंबो, 311 ऑक्सीजन छोटे सिलिंडर, 298 ऑक्सीजन कान्सेंट्रेर, एक्स-रे, 10 इंफ्यूजन मशीन एवं 10 इंफ्यूजन पंप शामिल हैं। कोविड हॉस्पिटल परिसर बैकुंठपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है, जिसकी क्षमता 500 एलपीएम है। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में भी 1000 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना की गई है।
continue reading
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का ग्राम दुपछोला में विधायक जायसवाल ने किया शुभारंभ...  वर्चुअल उद्बोधन में सीएम भूपेश बघेल ने की 3 महत्वपूर्ण घोषणाएं...प्रदेश वासियों को दी बधाई और शुभ कामनाये.

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का ग्राम दुपछोला में विधायक जायसवाल ने किया शुभारंभ... वर्चुअल उद्बोधन में सीएम भूपेश बघेल ने की 3 महत्वपूर्ण घोषणाएं...प्रदेश वासियों को दी बधाई और शुभ कामनाये.

Sawankumar 17-Dec-2022 81

एमसीबी/चिरमिरी ।  राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदेश भर के सभी गोठनो में भव्य कार्यक्रम को आयोजित कर राज्य सरकार की योजनों की जानकारी एवं उपलब्धियों का बखान किया गया । इसी तारतम्य में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल द्वारा अपने विधानसभा के जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम दुपछोला में स्थानीय पंच सरपंच एवं प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय ग्रामीण जनों की उपस्थित में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया । 

विधायक डॉ. विनय जायसवाल व अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । ततपश्चात राजकीय गीत का गायन व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वर्चुअल प्रसारण किया गया । 
इस अवसर पर विधायक डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है । गत चार वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ विकास के नए पथ की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार विकास व निर्माण कार्य लगातार हो रहे हैं । इस दौरान उन्होंने शासन की प्रमुख योजनाओं धान खरीदी, व्याज मुक्त ऋण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव मितान क्लब इत्यादि की जानकारी दी और पूर्व की सरकार को विकास का रोणा बताया । 
वहीं अपने वर्चुअल उद्बोधन में राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है । 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने 'मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा' की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए, सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए, तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए 'स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना' की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा कर पुरे प्रदेश वासियों को अपनी शुभ कामनाये और बधाई दी ।
continue reading
महापौर कंचन के प्रयास से शहर के विकास कार्यो के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए के कार्यो का हुआ भूमिपूजन.  इन निर्माण कार्यो से शहर का होगा चहुमुखी विकास. मेयर कंचन ने मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार .

महापौर कंचन के प्रयास से शहर के विकास कार्यो के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए के कार्यो का हुआ भूमिपूजन. इन निर्माण कार्यो से शहर का होगा चहुमुखी विकास. मेयर कंचन ने मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार .

Sawankumar 16-Dec-2022 87

 चिरमिरी ।  शहर के विकास में लगातार विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल व सभापति गायत्री बिरहा की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी हिरागिर माई की बगिया पहाड़ पर स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर शिवरात्रि मंदिर में लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पर सड़क निर्माण के साथ मंदिर प्रागण के जीणोद्धार एवं आस-पास के छोटे बड़े कार्यों को उनका सही रूप देने के लिए .50.00 लाख रुपये की बड़ी राशि के कार्य का  विधिवत भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किया इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली की इस बड़ी राशि के कार्य का भूमि पूजन उक्त वार्ड की उपस्थित महिलाओं ने किया और क्षेत्रीय विधायक और महापौर को अपना आशीर्वाद दिया । इसी कर्म में चिरमिरी के पोड़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में

फुटपात और फुटवाल ग्राउंड में विद्दुत व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट कार्य के लिए लगभग 30 लाख रुपए एवं वार्ड क्रमांक 01 से लेकर वार्ड क्रमांक 10 तक पुल पुलिया.सड़क. पैच रिपेरिंग, मरम्मत सहित अन्य कार्यो के लिए.08.00 लाख रुपए की राशि के साथ वार्ड क्रमांक 09 गेल्हापानी क्षेत्र में मुक्ति धाम के निर्माण के लिए लगभग 22 लाख रुपए की बड़ी राशि के कार्यो का भूमि पूजन कर शहर की जनता को समर्पित किया । इस भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा की इस प्राचीन मंदिर में इस बड़ी राशि को खर्च कर आप सभी की आस्था को बल दिया जा रहा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ इस कार्य से हमारे श्रद्धालुओं को उनके आवागमन में बेहतर सुविधा, और धर्म की रक्षा का उत्थान होगा। विकास कार्य पूर्ण होने के साथ यह धरोहर अपने वाले समय में एक आध्यत्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में ख्याति प्राप्त करेगा जिससे हमारे शहर का नाम रौशन होगा । 


कार्यक्रम में उपस्थित महापौर कंचन जायसवाल ने अपने कथन में मनेंद्रगढ़ विधायक का धन्यवाद देते हुए राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया और राज्य के मुखिया का आभार जताया जिनके अनुमोदन पर चिरमिरी शहर के विकास हेतु लगभग 1.00 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी जिसका भूमिपूजन आज किया गया ।

स्वीकृत कार्यो की जानकारी देते हुए महापौर कंचन जायसवाल कहा की वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है, हमारी यह भूपेश बघेल की सरकार विकास की गंगा बहा रही है

 

 

continue reading
कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी ग्राम झरनापारा में दो अलग-अलग दुकानों से कुल 122 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी ग्राम झरनापारा में दो अलग-अलग दुकानों से कुल 122 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

Sawankumar 14-Dec-2022 83

कोरिया 14 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार अवैध धान भंडारण व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी कार्य में संलग्न नोडल अधिकारियों द्वारा निगरानी भी रखी जा रही है, जिससे जिले में धान खरीदी का सुचारु संचालन हो। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा किराना दुकानों में निरीक्षण कर दो अलग-अलग दुकानों में कार्यवाही कर अवैध धान जब्त किया गया।
       

विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में तहसीलदार श्री मनहरण सिंह राठिया द्वारा ग्राम झरनापारा स्थित दुकान मदन किराना स्टोर में निरीक्षण के दौरान 113 बोरी अवैध धान भंडारण पर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ग्राम के ही यादव किराना स्टोर में 9 बोरी धान अवैध पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए धान जब्त कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी कार्यों को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जांच एवं निगरानी के लिए बनाई गई टीम लगातार गड़बड़ी एवं अव्यवस्था की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

continue reading
जनकपुर- जंगली तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार क्षेत्र में फैली सनसनी..

जनकपुर- जंगली तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार क्षेत्र में फैली सनसनी..

Sawankumar 12-Dec-2022 157

जनकपुर/ एमसीबी जिले के जनकपुर वनांचल क्षेत्र

में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहाँ रविवार की देर शाम
जंगली तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। इस
 
घटना में महिला की मौत हो चुकी है। शिकार के बाद से तेंदुआ
महिला के शव के पास बैठा रहा। महिला जंगल मे मवेशियों को
चराने गयी हुई थी।
 
सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस टीम
 मौक़े पर पहुंच गई है। घटना वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के
कुवांरपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम तितौली स्थित गधौरा के जंगल की
बतायी जा रही है।
continue reading
महात्मा गांधी नरेगा के 236 सोशल आडिट प्रकरणों में एसडीएम करेंगे 93 लाख की वसूली कार्यवाही। जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन द्वारा कार्यवाही हेतु सभी अनुविभाग दण्डाधिकारियों को पत्र जारी।

महात्मा गांधी नरेगा के 236 सोशल आडिट प्रकरणों में एसडीएम करेंगे 93 लाख की वसूली कार्यवाही। जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन द्वारा कार्यवाही हेतु सभी अनुविभाग दण्डाधिकारियों को पत्र जारी।

Sawankumar 06-Dec-2022 135

बैकुण्ठपुर। अविभाजित कोरिया जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में आए हुए प्रकरणों में लंबित राशि वसूली की कार्यवाही जल्द पूरी होगी। इसके लिए जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर वसूली की कार्यवाही जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

              इस संबंध में जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पांचो विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मूलक कार्यों में अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले प्रत्येक कार्य का प्रावधानों के अनुरूप सामाजिक अंकेक्षण कराया जाता है। विगत वित्तीय वर्ष 2015- 2016 से 2021 तक अब तक हुए सभी मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कराया गया है। इस प्रक्रिया के अंत में प्रत्येक अनुभाग में एसडीएम की अध्यक्षता में एक निकासी बैठक भी आयोजित कराई गई थी जिसमें सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाता है। इस तरह की चरणबद्ध प्रक्रिया के बाद अब तक कोरिया व एमसीबी जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 236 प्रकरण लंबित पाए गए हैं। इन प्रकरणों में संबंधित निर्माण एजेंसियों से और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों से नियमानुसार 93 लाख 27 हजार 868 रुपए की वसूली किया जाना है। इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एक पत्र जारी कर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
           जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन ने सोशल आडिट के इन प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुछ प्रकरणों में लगभग 3 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है जिसमें से संबंधितों ने अपने अपने जनपद पंचायत के माध्यम से यह राशि राज्य के मनरेगा खाते में जमा कराई है। वसूली के लिए अब कुल 236 प्रकरण लंबित हैं जिनमें से सर्वाधिक 93 प्रकरण बैकुंठपुर जनपद पंचायत से संबंधित हैं। इन प्रकरणों में 29 लाख 73 हजार 282 रूपए की वसूली किया जाना है। इसी प्रकार सोनहत क्षेत्र में 38 प्रकरणों के तहत 3 लाख 26 हजार 735 रूपए वसूली हेतु लंबित हैं। पोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत 36 प्रकरणों में कुल 20 लाख 75 हजार 537 रूपए, खड़गंवा विकासखण्ड क्षेत्र में 53 प्रकरणों में 21 लाख 78 हजार 949 रूपए, भरतपुर विकासखण्ड में 14 प्रकरणों से 12 लाख 23 हजार 667 रूपए तथा मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत 2 प्रकरणों से 3 लाख 49 हजार 694 रूपए एसडीएम के माध्यम से वसूल किए जाएंगे।  
            जिला कोरिया व एमसीबी के सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा के तहत निकाले गए इन प्रकरणों में जल्द से जल्द निपटारा करने तथा इसकी प्रगति से जिला पंचायत कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
continue reading
विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से जागरूक करने एवं समर्थ अभियान से अवगत कराने थाना पटना टीम ने लगाई क्लास

विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से जागरूक करने एवं समर्थ अभियान से अवगत कराने थाना पटना टीम ने लगाई क्लास

Sawankumar 28-Nov-2022 102

कोरिया/ छत्तीसगढ़


आयोजित कार्यक्रम में महिला पेट्रोलिंग टीम ने अभिव्यक्ति एप्प कराया डाउनलोड


पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के आदेशानुसार आज दिनांक 28/11/2022 को कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समर्थ अभियान के तहत थाना पटना ने हाई स्कूल जमगहना में उपस्थित विद्यार्थियों को कोरिया पुलिस द्वारा विभिन्न विषयो पर चलाये जा रहे समर्थ अभियान के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़़न, साइबर अपराध, पॉक्सो, गुड टच बैड टच, अनुशासन, अभिव्यक्ति ऐप के साथ यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की विस्तृत जानकारी प्रदान की । यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि यातायात एक ऐसा विषय वस्तु है जिससे कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है, चाहे कोई कितना भी पढ़ा लिखा हो अनपढ़ हो, रोजगार पर हो या बेरोजगार हो, व्यापारी या श्रमिक हो सभी को अपने जीवन निर्वहन के दौरान यातायात से होकर गुजरना होता है इस दौरान इन नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं घटित होती हैं इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हार्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि इत्यादि के बारे में जानकारी के साथ ही जीवन में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला पेट्रोलिंग टीम भी पहुँचे एवं उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापको को अभिव्यक्ति ऐप के विषय में बताया गया, शासन द्वारा जारी इस एप्प के अनेक फायदे बताये गए एवं सभी को अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कर इनस्टॉल कराया गया।
continue reading
स्कूलों में जारी किए जा रहे जाति प्रमाणपत्र, कलेक्टर लंगेह ने की समीक्षा, समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

स्कूलों में जारी किए जा रहे जाति प्रमाणपत्र, कलेक्टर लंगेह ने की समीक्षा, समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Sawankumar 22-Nov-2022 85

कोरिया 22 नवम्बर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में स्कूलों में जाति प्रमाणपत्र तैयार करने के कार्य की समीक्षा की। स्कूलों में शिविर के माध्यम से स्थाई जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार समय सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी और समस्त एसडीएम को दिए। इसी तरह उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की।
कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में बकरीपालन को और फायदेमंद बनाने पर डीडी वेटनरी से चर्चा की और एक सप्ताह के भीतर कृत्रिम गर्भाधान की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने कहा। इसी क्रम में उन्होंने गांवों में कार्यरत कृषि सखी और पशु सखी दीदियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए जिससे वे इसके संबंध लोगों को जागरूक कर सकें। कलेक्टर ने डीडी वेटनरी को पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण और वर्मी खाद विक्रय के सुचारू संचालन पर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गौठानों में निरंतर भ्रमण करें और वर्मी खाद निर्माण में संलग्न महिला समूहों को पुनः प्रशिक्षण दिलाएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को भी निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी नजर रखने खनि अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्य नगरपालिका बैकुंठपुर को शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जिला प्रवास पर की गई घोषणाओं और निर्देश के पालन की समीक्षा की और शेष पर शीघ्र कार्यवाही कर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
कलेक्टर औचक निरीक्षण पर पहुंचे धान खरीदी केंद्र जामपारा, स्टैकिंग में लापरवाही देख लगाई समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार* *

कलेक्टर औचक निरीक्षण पर पहुंचे धान खरीदी केंद्र जामपारा, स्टैकिंग में लापरवाही देख लगाई समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार* *

Sawankumar 20-Nov-2022 125

कोरिया/छत्तीसगढ़



कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह बीती शाम को पटना और जामपारा समिति सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। पटना में सभी व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद जामपारा समिति पहुंचे कलेक्टर यहां स्टैकिंग में लापरवाही देख बेहद नाराज हुए और समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। धान खरीदी के कार्य में लापरवाही देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार बैकुंठपुर को यहां मौजूद रहकर बोरियों की गिनती कराने के निर्देश दिए। 
दरअसल भौतिक सत्यापन के दौरान स्टैकिंग तय मापदंड के अनुसार नहीं की गई थी। अव्यवस्थित ढंग से रख जाने की वजह से उनकी गिनती करना मुश्किल था। वहीं बारदानों के रिकार्ड पंजी भी दुरुस्त नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। अब कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा पंचनामा तैयार किया जा रहा है जिसके आधार पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं धान खरीदी कार्य की गहनता से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर स्वयं सभी धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी से लेकर स्टैकिंग, स्टेंसिल लगाने, बारदानों की उपलब्धता, टोकन जारी करने की प्रक्रिया, विभिन्न पंजियों के संधारण की जांच कर रहे हैं। कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि धान खरीदी के कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
continue reading
दिव्यांग, विदुर ,अशक्त श्री नारायण जनों को कंबल वितरण  लगातार 17 वर्षो से कम्बल वितरण कर रहे समाजसेवी बड़कू भैया

दिव्यांग, विदुर ,अशक्त श्री नारायण जनों को कंबल वितरण लगातार 17 वर्षो से कम्बल वितरण कर रहे समाजसेवी बड़कू भैया

Sawankumar 20-Nov-2022 95

चिरमिरि/ छत्तीसगढ़

 

आप को बताठंड के माहौल में आम जनमानस से लेकर हर एक गरीब तपके के दिव्यांग, विदुर ,विधवा , श्रीनारायण जानो को कंबल वितरण करने का कार्य समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता बड़कू भैया करते आ

रहे हैं इस कंबल वितरण कार्यक्रम में तकरीबन 800 से अधिक निशक्त जनों को कंबल वितरण किया गया

मानव सेवा अपना धर्म समझने वाले समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ बड़कू भैया के नाम से पहचाने जाने वाले 17 वर्षों से निरंतर आम जनमानस के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम
 
करते आ रहे हैं इस कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन चिरमिरी क्षेत्र के हृदय स्थली हल्दीबाड़ी स्कूल ग्राउंड में किया गया जिसमें तकरीबन 800 से अधिक लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया साथ में
 
भोग प्रसाद वितरण किया गया इनके इस कार्य से आम गरीब जनमानस के बीच उत्साह का माहौल देखा गया
 
 

 

continue reading
बाल दिवस के अवसर पर थाना खड़गवां द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खडगांव के छात्रों को थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

बाल दिवस के अवसर पर थाना खड़गवां द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खडगांव के छात्रों को थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

Sawankumar 14-Nov-2022 102

एमसीबी/छत्तीसगढ़

 

आपको बता दें कि आज चाचा नेहरू और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस क्या है। और क्या क्यों मनाया जाता है इस बारे में विस्तार से बताया  जाता है।

इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर नवीन जिला एमसीबी के खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह द्वरा बाल दिवस के अवसर पर खड़गवां कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के छात्रों को थाना भ्रमण कराया गया थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे द्वारा यह इसलिए किया गया ताकि बच्चों को थाने से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत में मिल सके और उनके मन से पुलिस का जो डर है वह ना रहे कभी भी किसी प्रकार की घटना होने पर वह बेझिझक पुलिस से अपनी बात कर सकें

continue reading
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने बैकुंठपुर वार्ड नंबर 16 प्रेमाबाग सिख समाज के गुरुद्वारा  मे 51000 रु.सहयोग राशि दी

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने बैकुंठपुर वार्ड नंबर 16 प्रेमाबाग सिख समाज के गुरुद्वारा मे 51000 रु.सहयोग राशि दी

Sawankumar 08-Nov-2022 143
बैकुंठपुर / कोरिया


नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर वार्ड नंबर 16 प्रेमाबाग की पार्षद नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर कोरिया जिले का एकमात्र सिख समाज के गुरुद्वारा  मे 51000 राशि अपने पार्षद निधि से देकर नई
सुविधाओं का विस्तार  कार्य में सहयोग की है सिख समुदाय के लोग दीपावली के 15 दिन बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरु नानक जयंती मनाते हैं। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकजी की जयंती के दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग वाहे गुरु, वाहे गुरु जपते हुए सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं। गुरुद्वारों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। जो क‍ि देर रात तक चलता है। इस दौरान लोग शबद-कीर्तन करते हैं और रुमाला चढ़ाते हैं। शाम के वक्त लंगर का आयोजन करते हैं। गुरु पर्व के दिन सिख धर्म के लोग अपनी श्रद्धानुसार सेवा करते हैं और गुरु नानकजी के उपदेशों यानी गुरुवाणी का पाठ करते हैं।
यहां जन्‍में थे गुरु नानक देवजी
गुरु पर्व या प्रकाश पर्व गुरु नानक जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता हैं। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नाम की जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ननकाना साहिब में है। इस जगह का नाम ही गुरु नानक देवजी के नाम पर पड़ा। यहां बहुत ही प्रसिद्ध गुरुद्वारा ननकाना साहिब भी है, जो सिखों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है। बता दें क‍ि इस गुरुद्वारे को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। शेर-ए पंजाब नाम से प्रसिद्ध सिख साम्राज्य के राजा महाराजा रणजीत सिंह ने ही गुरुद्वारा ननकाना साहिब का निर्माण करवाया था।
सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु
गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी जाकर उपदेश दिए। गुरु नानक जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु थे। इन्होंने ही सिख समाज की नींव रखी। इनके अनुयायी इन्हें नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह कहकर पुकारते हैं। वहीं, लद्दाख और तिब्बत में इन्हें नानक लामा कहा जाता है। 1539 ई. में करतारपुर (जो अब पाकिस्तान में है) की एक धर्मशाला में उनकी मृत्यु हुई। मृत्यु से पहले उन्होंने अपने शिष्य भाई लहना को उत्तराधिकारी घोषित किया जो बाद में गुरु अंगद देव नाम से जाने गए। गुरु अंगद देव ही सिख धर्म के दूसरे गुरु बने। मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्र की विधायक अंबिका सिंह देव  संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन  गुरु साहिब राजेश शुक्ला बलजीत सिंह   काकू सरदार हनी सिंह गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जो भी हमारा सहयोग रहेगा ।मै निश्चित रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करूंगी

 

continue reading
धान खरीदी केंद्र जामपरा बैकुण्ठपुर का अम्बिका सिंह देव संसदीय सचिव ने किया शुभारंभ, पहले दिन खरीदी केंद्र आए किसानों का साल श्रीफल से हुआ स्वागत

धान खरीदी केंद्र जामपरा बैकुण्ठपुर का अम्बिका सिंह देव संसदीय सचिव ने किया शुभारंभ, पहले दिन खरीदी केंद्र आए किसानों का साल श्रीफल से हुआ स्वागत

Sawankumar 04-Nov-2022 140

कोरिया/ छत्तीसगढ़


आपको बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित धान खरीदी केंद्र जाम पारा बैकुण्ठपुर का शुभारंभ अंबिका सिंह देव संसदीय सचिव बैकुंठपुर के कर कमलों द्वारा किया गया प्रथम दिन धान खरीदी में आए हुए किसानों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया

साथ ही भारत के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजातियों के लोगो को  कम्मल भी वितरण किया

गया धान खरीदी केंद्र में मौजूद रहे योगेश सुक्ला  नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह धान संचालक प्रभाकर सिंह एवं कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे अंबिका सिंह देव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को इस वर्ष

 
26.रु 40 पैसे की दर से इस बार धान खरीदी की जायेगी। इसके अलावा एप्स से टोकन लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई इस वर्ष कोरिया जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कोरिया जिले को कुल 94450 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 21012 पंजीकृत किसान है जिनका पंजीकृत धान का रकबा 27959.29 हेक्टर है। आज ही के दिन जिले में 3  धान उपार्जन केन्द्र जामपारा, बैमा तथा पोड़ी में टोकन काटा गया है जिसकी खरीद समिति में नियमानुसार इसी दिन ही कर ली जायेगी।
continue reading
कवर्धा स्थित बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केंद्र में रखा गैस हुआ विस्फोट आस पास में मचा हड़कंप।

कवर्धा स्थित बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केंद्र में रखा गैस हुआ विस्फोट आस पास में मचा हड़कंप।

Sawankumar 02-Nov-2022 71
कवर्धा / छत्तीसगढ़



कवर्धा बस स्टेंड मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बस स्टेंड स्तिथ पुलिस सहायता केंद्र के अंदर रखे गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया वही ब्लास्टिंग से लोहे और टीन के बने रुम के परखच्चे उड गए और  आग लग गई आग की लपटों को देखकर बस स्टेंड कंपाउंड मे खड़ी बसों को ड्राइवर लेकर भागने लगे पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई वही घटना के वक्त रुम मे तीन सिलेंडर रखे हुए थे जिसमें से एक अज्ञात कारणों से ब्लास्ट हो गया और दुर्घटना हो गई
 
कवर्धा बस स्टेंड मे आवागमन करने वाले यात्री व आमजन के सहायता के लिए पुलिस विभाग द्वारा पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है लेकिन कुछ ही दिन सहायता केंद्र संचालित कर सहायता केंद्र बंद कर दिया गया तो बस स्टेंड मे फूटपाथ मे दुकान लगने वाले व्यसायिक रात मे अपना समान सहायता केंद्र में ही रख देते है वही होटल संचालक भी दिनभर ठेले से होटल संचालित कर रात मे गैस सिलेंडर  व अन्य समानों को छोड़कर चले जाता था जहां रोज की तरह होटल संचालक अपनी दुकान बंद कर समानों को पुलिस सहायता केंद्र मे रखकर गया ही था और कुछ देर बाद एक भयानक विस्फोट होने की आवाज आई और आग की लपटें निकलने लगी वही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को तत्काल आनन फानन में बुलाया और आग को काबू कर अंदर रखे अन्य गैस सिलेंडर को बहार निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर रखा गया ताकि दुर्घटना  किसी प्रकार का दोबारा दुर्घटना घटित न हो।
continue reading
आस्था का महापर्व छठ हल्दीबाड़ी छटघाट में बडी धूम धाम से मनाया गया हजरों की संक्या में जनप्रतिनिधि सहित लोग रहे मौजूद

आस्था का महापर्व छठ हल्दीबाड़ी छटघाट में बडी धूम धाम से मनाया गया हजरों की संक्या में जनप्रतिनिधि सहित लोग रहे मौजूद

Sawankumar 31-Oct-2022 109

चिरमिरि /छत्तीसगढ़


 
 
 
लोकआस्था का महा पर्व छठ चिरमिरी के हल्दीबाड़ी छठ घाट सहित पूरे जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया गया करो ना काल के 2 साल के बाद भारी संख्या में लोग छठ घाट में मौजूद रहे।
 
व्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाओं पुरुषों ने रविवार के दिन अस्त होते सूर्य को अर्ध्य वही दूसरे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के मंगल और उन्नति की कामना की इस दौरान छठ घाट सूर्य भगवान और छठ माता की महिमा के गीतों से गूंजता रहा स्थानीय घाटों पर इलाके के जनप्रतिनिधियों ने भरपूर समय देते हुए लोगों से चर्चा की
 
और संध्या आरती में शामिल हुए। छटी मैया का आशीर्वाद लेने पहुचे मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जैसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जैसवाल, एसईसीएल चिरमिरी जीएम घनश्याम सिंह, सभी ने मैया का आशीर्वाद लिया साथ ही सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
 
सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात थी सभी ने बड़ी धूमधाम से छठ मनाया काफी संख्या में लोग मौजूद रहे


 
continue reading


dpboss