Breaking News
राज्य
भेंट मुलाकात की तर्ज पर अब युवाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सीधे संवाद
अंतागढ़ से रायपुर नई ट्रेन को मिली हरी झंडी
सर्व कर्मचारी संविदा संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम में कार्यरत समस्त संविदा कर्मचारी दिनांक 03 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले गए हैं
एमसीबी/चिरमिरी

राजनाथ जी के प्रदेश प्रभारी रहते 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई - भाजपा
स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस के 'जन घोषणा पत्र के समान ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है - अरुण साव*

मुख्यमंत्री से राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय ने की सौजन्य मुलाकात
बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम बनाए गए टीएस सिंहदेव
दिल्ली में चल रही बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बीजेपी के विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के घर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उषा बारले के निवास पहुँचे भिलाई पहुँचे

मुख्यमंत्री ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वायदा
कोरिया 22 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। वर्षा के पिता श्री मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था।

हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किये जाने की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों के हाथों वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया गया है । इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता श्री मुकेश मिश्रा एवं अन्य परिजनों द्वारा अत्यंत खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सहकारिता मंत्री प्रेमसाय जी के आश्वासन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ का हड़ताल समाप्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ अपनी 3 सूत्री मांग को लेकर 1 जून 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे दिनांक 18 6 2023 स्थान रायपुर जिला सहकारी बैंक में आवश्यक बैठक की गई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश के जिला अध्यक्ष के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिवस तक हड़ताल स्थगन किया जाता है

सहकारिता मंत्री प्रेमसाय जी के आश्वासन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ का हड़ताल समाप्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ अपनी 3 सूत्री मांग को लेकर 1 जून 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे दिनांक 18 6 2023 स्थान रायपुर जिला सहकारी बैंक में आवश्यक बैठक की गई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश के जिला अध्यक्ष के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिवस तक हड़ताल स्थगन किया जाता है
छत्तीसगढ़ के विधायकों ने यहां की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल देश के नाम समर्पित किया।राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के विधायक
रायपुर/16/06/2023/ मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन(एनएलसी भारत) के दौरान छत्तीसगढ़ के विधायकों ने भी वहा पर राज्य की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल देश को समर्पित किया है।

बेमेतरा जिला मुख्यालय पहुंचा दिव्यांग पिछले 1 साल से ट्राइसिकल के लिए लगा रहा कार्यालय के चक्कर
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुँरा के दिव्यांग दशरथ राम पिछले 1 साल से ट्राईसाईकिल के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहा है 90% दिव्यांग होने के कारण वह किसी के सहारे से जिला मुख्यालय पहुंचता है और अधिकारियों के पास अपनी गुहार लगाता है लेकिन 1 साल बाद भी अब तक इस दिव्यांगों को ट्राइसिकल नहीं मिली है, ऐसा नहीं है कि कार्यालय में ट्राईसाईकिल नहीं है लेकिन यहां के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं इसको लेकर कुछ दिन पूर्व दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की थी आज फिर एक दिव्यांग कलेक्टोरेट पहुँचकर, बैटरी वाली क्लासिकल के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है
हमारी कोशिश गांव-शहर के साथ वनांचलों के विद्यार्थियों को भी मिले शिक्षा के समान अवसर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

एसईसीएल को एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) के सफल कार्यान्वयन के लिए 2022-23 के लिए कोयला मंत्री का पुरस्कार मिला
बिलासपुर- इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु मिलेगी कोचिंग एसटी, एससी वर्ग के विद्यार्थी 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन
बिलासपुर, 2 जून 2023/राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग करने का लाभ दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन 21 जून शाम 4 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्रायबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in) से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है।
आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, अनुसूचित जाति, जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण होना आवश्यक है। आवेदक द्वारा 12 वीं मे कम से कम 70 प्रतिशंत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदक के पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किये जा सकते है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ

बिलासपुर-जिला पंचायत सीईओ ने की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा अमृत सरोवर के कार्य हर हाल में 10 जून तक पूरा करने के निर्देश
बिलासपुर, 29 मई 2023/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने तकनीकी एजेंसियों के ईई, एसडीओ मनरेगा अंतर्गत कार्यरत कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त तकनीकी सहायकों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में लेकर शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के समस्त प्रगतिरत कार्यों को मानसून के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को हर हाल में 10 जून तक पूरा करने कहा।
श्री अग्रवाल ने 30 मई तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग, आधार ऑथेन्टिकेशन एवं एबीपीएस की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि जलदूत एप में वाटर लेवल मापन का कार्य 30 मई तक पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा अंतर्गत हुए सामाजिक अंकेक्षण में हुए एक्जिट कॉफ्रेंस अनुसार एटीआर की कार्यवाही प्राथमिकता में पूर्ण कराया जाए। नरवा इंपैक्ट असेसमेंट का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें। नरवा अंतर्गत फेस 2, क्लस्टर 3 का डीपीआर 15 जून तक तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नरवा अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को 15 जून के पूर्व पूर्ण करने कहा। वित्तीय वर्ष में समयबद्ध मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। जिओ टैगिंग हेतु लंबित समस्त प्रकरणों को 2 दिवस के भीतर जिओ टैग की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
SC, ST उपयोजना बजट जागरूकता राज्य स्तरीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न

महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर रहा गोबर से बना प्राकृतिक पेंट
कोरिया 26 मई 2023/जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर का ग्राम गौठान मझगवां में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से एक है गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण कार्य। प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाएं यहां पेंट निर्माण कार्य से जुड़ीं हैं। यह प्राकृतिक पेंट महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर रहा है। फरवरी माह से यहां गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की इकाई संचालित है और महज 4 महीनों के अंदर ही इन्होंने 2350 लीटर पेंट का उत्पादन किया है जिसमें से लगभग 2200 लीटर पेंट का विक्रय कर लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए की आमदनी भी की है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में रंग रोगन के लिए यह उपयोग में लिया जा रहा है।












