Breaking News
राज्य
स्थानीय लोगों के लिए रीपा ने खोले समृद्धि के द्वार, कपड़ा सिलाई से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार
मनेंद्रगढ़ / ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार विकासखण्ड मुख्यालय के जनकपुर पंचायत के गोठान में महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रीपा के तहत गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं
स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यकम आयोजन 31 मई को
कोरिया 26 मई 2023/जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि स्वीप अंतर्गत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किए जाने व निर्वाचन प्रकिया से अवगत कराये जाने के लिए 31 मई 2023 को जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर परिसर में स्वीप कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11.00 बजे से किया जाना है। जिस हेतु उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शिक्षकों को आवश्यक दस्तावेज आयु प्रूफ, आईडी प्रूफ, ऐड्रेस प्रूफ, फोटो के साथ समय पर उपस्थिति करवा कार्यक्रम को सफल बनाने कहा है।
पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त
कोरिया 26 मई 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के पंचायत उप निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कृत्यों के निर्वहन के लिये के रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर की नियुक्ति किया है। उन्होंने तहसीलदार बैकुण्ठपुर को रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया है।
आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन 8 जून तक
मुख्यमंत्री ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया अब शहरों से ही नहीं, रीपा के चलते गांव से भी तैयार हो रहे हैं उद्यमी
बिलासपुर, 26 मई 2023/पहले हम पूरी कुशलता और दक्षता से घर चलाते थे लेकिन अब उद्योग भी चला रहे है....यह कहना है आत्मविश्वास से लबरेज जय भारत महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती आरती धीवर का। वे कहती हैं कि महिलाओं की कुशलता और दक्षता को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समझा है और हमें मौका दिया है खुद को साबित करने का। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रीपा योजना शुरू कर हमें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर दिया है।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने 196 और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने 10 आवेदन हुए प्राप्त
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने कलेक्टर्स कांफ्रेंस लेकर की शासकीय योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर, 26 मई 2023/ संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। कलेक्टर कांफ्रेंस में संभाग अंतर्गत सभी जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, कृषि और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में संभागायुक्त डॉ अलंग ने राजस्व प्रकरणों के साथ ही नक्शा सुधार अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आवेदकों की समस्या का समाधान कम से कम समय में हो। राजस्व न्यायालयों में आने वाले किसानों, हितग्राहियों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील रहें। उन्हें बार-बार पेशी ना आना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से नक्शा अद्यतीकरण और वासिल बाकी नवीस यानी डब्ल्यूबीएन शाखा में सभी पंजियों के अनिवार्य संधारण पर ज़ोर दिया। समय सीमा से बाहर जाने वाले प्रकरणों पर कारण अनिवार्य रूप से दर्ज हों जिससे प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा होती रहे। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके अधीन कर्मचारियों की मदद के लिए जल्द से जल्द विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करें।
संभागीय कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कार्यालय में मनाया गया झीरम श्रद्धांजलि दिवस...
बिलासपुर, 25 मई 2023/संभागीय कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कार्यालय में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झीरम घाटी के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बस्तर के झीरम घाटी में आज से एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त श्री अखिलेश साहू एवं जिला कार्यालय में एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम करते रहने की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।
समाचार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 30 अगस्त तक...
बिलासपुर, 25 मई 2023/भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिए वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव 30 अगस्त तक ऑनलाईन www.padmaawards.gov.in के माध्यम से चाही गई है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गाें जैसे अनुसूचित जातियां, जनजातियां, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर पुरस्कार के लिए विचार किये जा सकते हैं।
17 लाख रुपए का वर्मी खाद बेचकर समूह ने कमाया 7 लाख रुपए का शुद्ध लाभ, मुख्यमंत्री ने स्वयं भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कि सराहना
कोरिया 25 मई 2023/ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आज आमजनों के सपने साकार करने वाली योजना बन गयी है। योजनांतर्गत पशुपालकों को गोबर विक्रय से एक ओर अतिरिक्त आमदनी मिली, वहीं दूसरी ओर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण एवं विक्रय ने महिलाओं को स्वरोजगार का नया जरिया दिया। जिले के गौठानों में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है, कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली ये महिलाएं आज दूसरों को लिए प्रेरणा बनीं हैं। महिलाएं अपनी सफ़लता की कहानी स्वयं बताते हुए कहती हैं कि गौठान गतिविधियों ने उनकी जिंदगी बदल दी है, आर्थिक रुप से मजबूत होकर सक्षम होना बहुत ही सुखद अनुभव है।
झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद हमारे नेताओं और जवानों की शहादत को- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि
कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि.झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद हमारे नेताओं और जवानों की शहादत को हम सबका प्रणाम।आज पूरा प्रदेश जब #झीरम_श्रद्धांजलि_दिवस मना रहा है, तब सब अनसुलझे सवाल आज भी जिंदा हैं..हम सब राज्य को शांति का टापू बनाने की अपनी…

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित
कोरिया 24 मई 2023/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैंकुण्ठपुर के महाप्रबंधक ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक, एवं युवतियों से स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाएगा जिसमें बेरोजगार युवक एवं युवतियों को व्यवसाय हेतु- 2 लाख, सेवा के लिए 10 लाख एवं उद्योग स्थापना हेतु 25 लाख अधिकतम सीमा तक अपना आवेदन जमा कर सकते है। इसी प्रकार इस योजनांतर्गत सामान्य वर्ग 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख, पिछड़ा वर्ग 15 प्रतिशतअधिकतम 1.50 लाख, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख, मार्जिन मनी अनुदान राशि ऋण स्वीकृति उपरांत आवेदक के खाता में देय होगा।
कका कबड्डी प्रतियोगिता.का राज्य सभा सांसद ने किया शुभ आरंभ. विधायक विनय के सौजन्य से विधानसभा स्तरीय खिलाड़ीयों का दिखेगा जौहर.
चिरमिरी । शहरी क्षेत्रों के तर्ज पर अब ग्रामीण अंचल में उभरते खिलाड़ियों को उनके खेल के प्रति बढ़ी रूचि और जिज्ञाषा को देख मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल के सौजन्य से एक बड़ी राशि की प्रतियोगिता का आगाज बीते सोमवार को किया गया । जिसकी विजेता टीम को नगद 1 लाख रुपए तो उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए ने नवाजने की बात कही गई । जिसका शुभ आरंभ छत्तीसगढ़ राज्य की राज्य सभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के करकमलों से हुआ । इस कार्यक्रम के शुभ आरंभ के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल. नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल. सभापति गायत्री बिरहा, एमसीबी जिला अध्यक्ष महिला नीता डे, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया कलावती मरकाम, ब्लाक अध्यक्ष चिरमिरी सुभाष कश्यप, मनोज साहू,प्रेम लाल,गुरुदेव पाण्डेय की उपस्थिति में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी एवं गांधी जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुए प्रतियोगिता का शुभ आरंभ किया गया ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा, लगाई जन चौपाल, दिए करोड़ो के विकास कार्य की सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत के रीपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और महिला समूहों के कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री ने जन चौपाल के जरिए आम जनों से सीधा संवाद किया और प्रशासन की योजनाओं के संबंध में जनता से फीडबैक लिया साथ ही उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकांश समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं

बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में शामिल होने सुगबुगाहट तेज...
बता दे कि सियासतदानों मैं एक खास बात होती है कि वह हवा का रुख भी भाप लेते हैं जल्दी छत्तीसगढ़ में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की होड़ लगी हुई है हवा का रुख देखने के बाद कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कई नेता शामिल होंगे खास बात यह है कि इनमें बीजेपी के आला नेता भी शामिल है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही यह माना जा रहा है कि बीजेपी और भी मंत्री कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री आदिवासी नेता ननकी राम कंवर का नाम भी सामने आ रहा है। सीएम भूपेश बघेल लगातार एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ के रामपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे ऐसे में ये कायस लगाया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर सीएम से मुलाकात कर सकते है। बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी में ननकी राम कंवर का भी नाम शामिल है जो अपनी नाराजगी पार्टी पर दिखाते रहते है। सीएम ने ननकी राम कंवर के ही विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आज भेंट मुलाकात करने जा रहे है। सीएम ने जब पूछा गया तो सीएम ने कहा मैं उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर में रहूंगा। अगर वो आएंगे तो उनका स्वागत है.l। बता दें कि ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृहमंत्री हैं।
अग्निवीर और अन्य श्रेणियों में सेना भर्ती के ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित
*अग्निवीर और अन्य श्रेणियों में सेना भर्ती के ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित*
देश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए एक अधिनियम बनाए जाने की मांग : रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत।
कोरिया:_ राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्टेट एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश गोरे पाटिल की अध्यक्षता में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके नई दिल्ली आवास में दिनांक 10/05/23 को मुलाकात की गई । इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर जिलेवासियों को दी सौगात
कोरिया 10 मई 2023/छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विकासखण्ड मुख्यालय सोनहत में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया इस अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमति ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।
उन्होंने मुख्य रूप से विकासखण्ड सोनहत के ग्राम बंशीपुर में 10 लाख की स्वीकृत राशि से चेरवा समाज भवन निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि के प्री मैट्रिक छात्रावास तथा अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भैंसवार में सामुदाय के लिए हरिजनपारा भैसवार में मेन रोड भैसवार मार्ग पर 01 नग आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य 43 लाख 96 हजार रूपये एवं सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य एवं चेकर टाईल्स फिटिंग 3 लाख रूपये, ग्राम कटगोड़ी में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य 3 लाख रूपये, ग्राम सोनहत में महामाया मंदिर के पास शेड़ निर्माण कार्य 1 लाख 50 हजार रूपये एवं महामाया मंदिर के पास चबुतरा निर्माण कार्य 1 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम बोड़ार में अहाता निर्माण कार्य 5 लाख रूपयें, ग्राम बसवाही में सी सी रोड़ निर्माण मेन रोड़ से दिलकुमार घर तक 8 लाख रूपये, ग्राम चकडांड में पुलिया निर्माण कार्य 5 लाख रूपये, ग्राम बेलिया में सी सी रोड़ निर्माण शारदा मंदिर की ओर 6 लाख रूपये, ग्राम नौगई में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रूपये तथा ग्राम जोगिया में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रूपये, बाजार शेड निर्माण कार्य 50 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा 1316 छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, 30 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
.jpeg)
इसी क्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पोड़ी में स्थित आश्रित ग्राम परिहत में घुनघुट्टा जलाशय के पास पर्यटन को विकसित करने ट्री हाउस, रेस्टोरेंट एवं अवश्य निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 98 लाख 88 हजार राशि का भूमिपूजन किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने से क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के साथ-साथ यहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में "पनिका जाति" को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने राज्य सरकार ने भारत सरकार को भेजा पारित अशासकीय संकल्प पत्र.
एमसीबी/ चिरमिरी । छत्तीसगढ़ राज्य में "पनिका जाति" को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने हेतु विधानसभा में ध्वनि मत से पारित अशासकीय संकल्प को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर भारत सरकार को प्रेषित कर दिया गया है ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत आज रहेंगे एमसीबी जिले के प्रवास पर लोकार्पण-शिलान्यास के माध्यम से देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौग़ात
एमसीबी 08 मई 2023/छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 9 मई को एमसीबी जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री महंत केल्हारी और जनकपुर तहसील में विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे नवीन तहसील भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने प्रातः 11 बजे केल्हारी पहुँचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे जनकपुर पहुँचेंगे। जनकपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवास के दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत भी साथ रहेंगी।












