Breaking News
राज्य
बिलासपुर-महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का किया अवलोकन
बिलासपुर, 1 मई 2023/महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने आज जिले के अरपा भैंसाझार वृहद बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकरण के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ अरपा नदी और बैराज का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस टीम में न्यायाधीश श्री रवि रंजन, न्यायाधीश श्रीमती इंदरमीत कौर कोचर एवं अन्य सदस्य शामिल थे।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उइके भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

जिले के कलाकारों को मिलेगी छात्रवृत्ति योजना का लाभ
बिलासपुर, 19 अप्रैल 2023/राज्य के विविध लोक कलाओं नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गायक, वाद्ययंत्र वादक, शिल्पकार, छत्तीसगढ़ पाक कला, छत्तीसगढ़ सौंदर्यकला के कार्यशील कलाकारों के सरंक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के प्रोत्साहन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना एवं राज्य के होनहार आर्थिक रूप से कमजोर युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण एवं शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। संस्कृति विभाग रायपुर द्वारा अन्य योजनाएं भी संचालित है, जिसका अवलोकन विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकार एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों को 6 विधाओं लोक एवं पारंपरिक जनजातीय कलाएं, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य तथा नृत्य संगीत, रंगमंच, दृश्य कला एवं सुगम शास्त्रीय संगीत में छात्रवृत्ति दिए जाएंगे। यह छात्रवृत्ति 1 वर्ष के लिए देय होगी। स्तर अनुसार मासिक छात्रवृत्ति 5, 8 एवं 10 हजार प्रदान किये जाएंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य केे लोक कलाकारों एवं दलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार के लिए 24 हजार, वाद्ययंत्र वादक को 18 हजार, शिल्प कलाकार को 15 हजार, छत्तीसढ़ी पाक कला विधा के लिए 12 हजार एवं छत्तीसगढ़ सौन्दर्यकला विधा के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन दोनों योजनाओं के आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी विभाग द्वारा समय-समय पर दैनिक समाचार पत्रों तथा संचालनालय के सूचना पटल, सोशल मीडिया एवं वेबसाईट www.cgculture.in के माध्यम से सूचना प्रसारित किये जाएंगे।
सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का करें सतत निरीक्षण - कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 12 अप्रैल 2023/कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राज्य शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी अपर कलेक्टर एवं खड़गँवा एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर भी उपस्थित रहीं। बैठक में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
.jpeg)
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। सभी एसडीएम को संबंधित अनुभागों में सर्वेक्षण कार्य की सतत् निगरानी के निर्देश दिए गए। इसी तरह बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन और प्रगति पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन में तेजी लाने निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जिला प्रवास पर की गई घोषणाओं की प्रगति, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के सुचारू संचालन की जानकारी लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा राजस्व संबंधी वसूली में तेज़ी लाने के निर्देश दिये गये। जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये। सभी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन की पीजी कैम्प पोर्टल में विभागीय योजनाओं की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन बेड , आईसीयू बेड, वेंटीलेटर बेड तथा अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी। उपस्थित लोगों ने फ़ौती, नामांतरण, बँटवारा, मुआवज़ा वितरण, रोज़गार की माँग, आर्थिक सहायता, रोड निर्माण, इंदिरा आवास से संबंधित समस्या बताई। कलेक्टर श्री ध्रुव ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
कोविड के संबंध में कलेक्टर ने लोगों से की अपील- कलेक्टर श्री ध्रुव ने कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए आम जनता से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों को भीड़ में न जाने और मास्क और सेनेटाइज़र का प्रयोग करने की अपील की।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, डीएफ़ओ श्री लोकेश पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री सीएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे
जांजगीर मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के नेतृत्व मे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत
जांजगीर-चांपा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सहप्रभारी विजय जांगिड़ का एन.एच. मुनुंद मोड़ जांजगीर मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के नेतृत्व मे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि प्रदेश सहप्रभारी जांगिड़ जिला कांग्रेस के विस्तारित बैठक के लिए विभिन्न जिलों मे दौरा कर रहे है। आज जिला मुँगेली से रायगढ़ प्रवास पर जाते वक्त मुनुंद मोड़ जांजगीर मे कुछ देर रूक कर कार्यकर्ताओं से भेंट किए एवं आने वाले चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा।
संयुक्त सचिव श्री सिंह ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का किया निरीक्षण प्रगणकों को उत्साह एवं लगन से कार्य करने के दिए निर्देश
रीपा की गतिविधियों का लिया जायजा
बिलासपुर, 05 अप्रैल 2023/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव और रीपा के राज्य प्रभारी अधिकारी श्री गौरव सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम वेदपरसदा में संचालित रीपा की गतिविधियों और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को काम में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में कोई भी परिवार न छूटे और सर्वे में सभी शामिल हो। श्री सिंह ने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुए ग्रामीणों की सहभागिता पर जोर दिया। शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए इस सर्वे को महत्वपूर्ण बताया। इस महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए नई उर्जा, उत्साह एवं लगन से कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के निरीक्षण के दौरान प्रगणकों ने बताया कि वेदपरसदा में अभी तक 42 परिवारों का सर्वेक्षण हो चुका है। श्री रामेश्वर केंवट के घर में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वेक्षण कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की और समाधान की जानकारी दी। उन्होंने राशनकार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मकान नंबर, पिन कोड, मकान में बिजली की सुविधा, आधार कार्ड सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अच्छी तरह से एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी सही जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की।
रीपा की गतिविधियों का अवलोकन -
श्री सिंह ने वेदपरसदा में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं और निजी उद्यमियों से चर्चा की। रीपा के तहत यहां जय गुरूदेव महिला समूह द्वारा डिटर्जेंट पाउडर उत्पादन ईकाई, मशरूम उत्पादन, फुलवारी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स और निजी उद्यमियों द्वारा फेब्रिकेशन निर्माण ईकाई एवं फर्नीचर निर्माण ईकाई संचालित की जा रही है। श्री सिंह ने गांव की आवश्यकता और बाजार के अनुरूप गतिविधियां चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीपा की गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के ज्ञान का उपयोग रीपा की गतिविधियों में किया जा सकता है। मशरूम से मशरूम पाउडर, बिस्क्टि जैसे उत्पाद बनाने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने संचालित रीपा की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा सिलाई, बेकरी और साबुन निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।
रचना/23/358
मोदी राज मे आम जनता की आवाज उठाना एवं गौतम आदानी का देश के प्रधानमंत्री से रिश्ता पूछना गुनाह हो गया- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि पाण्डेय
जांजगीर-चांपा:रेस्ट हाऊस बम्हनीडीह मे प्रत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि जिस लोकतंत्र मे पारदर्शिता और स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का अभाव हो वह और कुछ भी हो सकता है पर लोकतंत्र नही हो सकता। देश के इतिहास मे पहली बार इस तरह की घटना हो रही है कि संसद के अंदर विपक्ष के नेताओ की आवाज को माइक बंद करके दबाया जा रहा है और सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही नही चलने दे रहे है। उन्होने आगे कहा कि आनन-फानन मे राहुल गांधी जी की लोक सभा की सदस्यता को समाप्त करना और 30 दिन के भीतर आवास को खाली करने का नोटिस देना केन्द्र सरकार की मंशा को स्पष्ट दर्शता है। राहुल गांधी का प्रश्न आज भी जीवित है कि आदानी की सेल कम्पनियों मे 20 हजार करोड़ रूपये कहा से आये, आदानी इस पैसे को खुद नही कमा सकता क्योकि इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस मे है। इंजीनियर पाण्डेय ने कहा देश की जनता प्रधानमंत्री जी के जवाब की प्रतिक्षा कर रही है कि विदेश यात्रा पर गौतम आदानी कितनी बार उनके साथ गये, विदेश यात्रा पर गौतम आदानी कितनी बार उनके साथ पीछे से शामिल हुये, प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा के बाद गौतम आदानी को कितने देशों से कान्ट्रेक्ट मिला, गौतम आदानी ने बीजेपी को पिछले 20 साल मे कितने पैसे दिये। इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कर्नाटक के कोलार मे राहुल गांधी चुनाव भाषण देते है और गुजरात के सूरत मे शिकायत दर्ज कराई जाती है। और लोक सभा मे गौतम आदानी और प्रधानमंत्री के रिश्तो पर सवाल पूछने के बाद शिकायतकर्ता के द्वारा जो स्वतः गुजरात उच्च न्यायालय मे रोक लगाने की मांग किया था वह स्वयं अपना अनुरोध वापस लेता है और ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। विद्युतिय गति समेे लोक सभा सचिवालय मे 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करते हुए तीन दिन के भीतर ही लोक समिति के गृह समिति ने आवास खाली करने के लिए नोटिस थमा दिया। उन्होंने कहा कि सारी कार्यवाही यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इस देश मे तानाशाही और असहिष्णु सरकार चल रही है। पत्रकार के द्वारा यह प्रश्न पूछने पर कि राहुल गांधी ने लंदन मे विदेशी ताकतो से भारत के लिए मदद करने के लिए क्यो कहा, इसका उत्तर देते इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि यह एक सफेद झूठ है राहुल गांधी ने वहां यह कहा कि ये भारत का अंदरूनी मामला है और हम स्वयं इसका हल निकालने मे सक्षम है। पत्रकार के द्वारा यह प्रश्न पूछने पर कि राहुल गांधी ने ये क्यो कहा कि सारे मोदी चोर है क्या इससे किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाया गया, जवाब मे इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी ने सारे मोदी चोर है नही कहा बल्कि कुछ चोरो का एक ही उपनाम क्यो है यह कहा, इससे किसी विशेष समुदाय को निशाना नही बनाया गया। इंजीनियर पाण्डेय ने कहा भारत के प्रजातंत्र मे तानाशाही युग की शुरूआत 2014 समेे हो चुकी है पर कांग्रेस इससे डरने वाली नही, हम जनता के बीच जायंेगेे, देश के हर गली, मुहल्ले, चौक चौराहे, को संसद बनायेंगे, उसी तारतम्य मे पूरे भारत देश के समस्त जिलों और ब्लाकों मे प्रेसवार्ता के माध्यम सेे कांग्रेसजन अपनी बात रख रहे है। आज के प्रेसवार्ता मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष श्रीमती आशा बालेश्वर साहू, शाश्वतधर दीवान, जनपद सदस्य कमलेश सिंह बाबा, श्रम आयोग के सदस्य हर प्रसाद साहू, रामराज पाण्डेय, रज्जाक खान, धर्मेन्द्र पाण्डेय, हरिराम डडसेना, रंगनाथ चन्द्रा, पवन अजगले, शत्रुहन निषाद, रोशन बरेठ, लक्ष्मी चौहान, सरोज यादव, महेन्द्र महिपाल, मनहरण करियारे, पवन कश्यप, राकेश कहरा, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को जल्द पूरा करे सरकार - अमर सुल्तानिया
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा पहुंचे राजधानी रायपुर 29 मार्च को राजभवन में लेंगे शपथ
रायपुर, 28 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री संजय के अग्रवाल ,श्री पी सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा 29 मार्च को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।
बिलासपुर-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 41 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिलासपुर, 22 मार्च 2023/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी क्षेत्र में एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी एवं सीपत के कुल 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन सीपत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
-(1).jpeg)
इस सामूहिक विवाह के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी, श्री राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सभापति बिलासपुर, श्री राजेन्द्र धीवर, अध्यक्ष मछुवारा समिति, श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, श्रीमती गौरी अभिलेश यादव, श्रीमती अंजनी लक्ष्मी साहू सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग, मेघा सुनील भोई जनपद सभापति, श्री चित्रकांत श्रीवास उपाध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड, श्री सुभाष टंडन आर.पी.पी एस जिलाध्यक्ष, श्रीमती दुर्गा तिवारी, श्री उमेश कश्यप एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री उमाशंकर गुप्ता एवं श्री मिलिन्द द्विवेदी, श्रीमती पूनम कुर्रे परियोजना अधिकारी सीपत, श्रीमती राजेश्वरी पाटले परियोजना अधिकारी बिलासपुर, सुश्री अनुराधा आर्या परियोजना अधिकारी सकरी, श्रीमती सुरुची परियोजना अधिकारी कोटा, श्रीमती विद्या पाण्डेय परियोजना अधिकारी बिल्हा, श्रीमती ज्योति तिवारी एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी और सीपत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें उपस्थित थीं।
बिलासपुर- छ.ग. की महिलाओं को अपराध से बचने के बारे में दिया गया प्रशिक्षण: डॉ. किरणमयी नायक ,कार्यशाला में विशिष्ट वक्ताओं ने दी लोगों को जानकारी
बिलासपुर, 02 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आज यहां स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए संभाग स्तरीय विधिक जागरूकता प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानव तस्करी, सायबर क्राइम और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के विभिन्न पहलूओं पर बारीकी से जानकारी दी गयी। कार्यशाला में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अन्याय का विरोध करना चाहिए। इससे उनकी स्वतंत्रता और बढ़ेगी और वे निश्चिंत होकर कार्य कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें। महिला सुरक्षा को लेकर आयोग महत्ती भूमिका निभा रहा है। ऐसी कार्यशाला से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती है। आयोग द्वारा बीते वर्षाें में महिला सुरक्षा को लेकर जो कदम उठाए गए है। यह पहल महिला सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है। ये प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने का काम करेंगी। कार्यशाला में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती नायक ने बताया कि महिला आयोग द्वारा विगत तीन वर्षो में 162 सुनवाई की जा चुकी है। आयोग की कार्यप्रणाली से महिलाओं का विश्वास आयोग पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों के संरक्षण के लिए आयोजित यह कार्यशाला एक अभियान है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए लड़को और लड़कियों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से तकनीकी के इस दौर में अपराधों के नए तौर-तरीकों को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि आयोग की कोशिश है कि लोगों तक यथासंभव राहत पहुंचाएं। महिलाएं और बालिकाएं अपने उपर होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न या शोषण को दबाएं नहीं बल्कि उनके खिलाफ बुलंद हौसलों के साथ आवाज उठाएं।
-(1).jpeg)
*एक वाट्सअप मैसेज पर आयोग करेगा मदद -*
श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं अपने उपर होने वाले उत्पीड़न एवं शोषण को बिल्कुल भी न सहें और इसके विरूद्ध आवाज उठाए। यदि किसी कारण महिला आयोग के कार्यालय नहीं आ पा रही है तो वाट्सअप पर मैसेज कर सकती है अथवा पत्र लिख सकती है। आयोग इसे संज्ञान में लेकर त्वरित करेगा। महिला आयोग के कॉल सेंटर 9098382225 पर यह मैसेज भेजा सकता है अथवा कॉल करके अपनी समस्या बताई जा सकती है।
*फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दिए उपयोगी टिप्स -*
कार्यशाला में फॉरेंसिक एक्सपर्ट श्रीमती सुनंदा ढेंगे ने अपराध साक्षी प्रकरण इस विषय पर प्रकाश डालते हुए पुलिस वालों को महिला अपराध विवेचना संबंधी तथ्यों पर बारीकी से जानकारी दी। यौन उत्पीड़न के प्रकरण में पुलिस को साक्ष्य इकट्ठा करने के मामले में विवेचना की जानकारी दी गई। साथ ही अतिरिक्त जिला अभियोजक सुश्री शमीम रहमान ने लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में सभी को जागरूक किया। परिवार न्यायालय और आंतरिक परिवाद समिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
*साईबर क्राइम के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक -*
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू ने साईबर क्राइम पर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप लांच किया है। जिसे सभी महिलाओं को अपने मोबाईल में इंस्टाल करना चाहिए। उन्होंनेे महिलाओं को बढ़ते साईबर क्राइम के प्रति सचेत रहने के उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी।
*मानव तस्करी पर प्रकाश डाला गया -*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने मानव तस्करी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए इससे महिलाओं को सर्तक रहने की सलाह दी। मानव तस्करी के प्रकरणों में अधिकांश महिलाएं शोषित होती है, इसलिए उनके बचाव पर गंभीरता से प्रकाश डाला गया और आसपास की महिलाओं को भी सचेत करने के बारे में बताया गया।
*प्रश्नोत्तरी से महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान -*
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं सम्भावनाओं पर की विस्तृत चर्चा
कोरिया 28 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया तथा स्थापित इकाईयों का अवलोकन कर उपस्थित वैज्ञानिकों से कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं सम्भावनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. व्ही.एन. गौतम एवं समस्त विषय वस्तु विशेषज्ञ तथा अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने इस दौरान केंद्र में हर्बल गुलाल प्रशिक्षण सह प्रसंस्करण कार्यक्रम में पहुंचकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से हर्बल गुलाल निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आसपास उपलब्ध पौधे के फूल एवं सब्जियों की पत्तियों से अलग अलग प्राकृतिक रंग के हर्बल गुलाल के निर्माण की विधि का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिन्दूर के बीज, पलाश के फूल, अपराजिता के फूल, हल्दी पावडर से, पालक की पत्तियों तथा चुकंदर से अलग-अलग रंग के हर्बल गुलाल बनाने के बारे में बताया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों तथा समूह की महिलाओं को रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन तथा अन्य से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया। इस हेतु उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
बिलासपुर-निःशुल्क वाहन चालक एवं मैकेनिक का प्रशिक्षण
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक
बिलासपुर 28 फरवरी 2023/जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को आदिवासी विकास विभाग द्वारा निःशुल्क वाहन चालक एवं मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 तक है। आवेदन करने के लिए आवेदक को जिले का निवासी, गरीबी रेखा की सूची में शामिल, न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण, आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य एवं छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते है।
रचना/108/229
--00--
समाचार
कलेक्टर ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर 28 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय परिसर से हाट बाजारों में इलाज के लिए दो एंबुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएमएफ मद से हाट बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत मस्तूरी विकासखण्ड के हाट बाजारों में मरीजों की जांच एवं इलाज की जाएगी। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी, छात्रावास* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर निःशुल्क भूखण्ड आबंटित करने का किया आग्रह*
मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की घायलों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा
रायपुर, 24 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए तथा घायलों को एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं। इस सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा की सात पंजी का संधारण अद्यतन ना रखने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही - श्रीमती नम्रता जैन
बैकुण्ठपुर दिनांक 22/2/23 - मंगलवार को मंथन कक्ष में जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। जिला पंचायत सीइओ ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में संधारित की जाने वाली सात पंजियों के अद्यतनीकरण के लिए एक सप्ताह की समय सीमा देते हुए कहा कि अगले सप्ताह से औचक भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के सभी रिकार्ड अद्यतन ना रखने वाले ग्राम रोजगार सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अमृत सरोवरो के प्रगति की जनपदवार जानकारी लेते हुए उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्यों में दोहराव की स्थिति ना हो यह सभी कार्यक्रम अधिकारी सुनिष्चित करें अन्यथा कमी पाए जाने पर अनुषासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अमृत सरोवर के साथ ही नरवा मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी नरवा के कच्चे स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक जनपद पंचायत में दो आदर्श नरवा को तैयार करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि रिज टू वैली संकल्पना के आधार पर इसे पूरा कराएं तथा आवश्यकता के अनुसार स्वीकृत प्राप्त करने हेतु कार्यों के तकनीकी प्राक्कलन प्रस्तावित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्राथमिक वरीयता सूची में दर्ज सभी पात्र हितग्राहियों के पंजीयन कार्य दो दिवस में पूरा कराते हुए राशि प्राप्त हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवास की प्रगति के लिए निरंतर मैदानी स्तर पर भ्रमण के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि तय समय में हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन कार्य पूरा ना होने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होंगे।
-(1).jpg)
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण और उनके पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रोत्साहन अनुदान देने की धीमी प्रगति पर ब्लॉक समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के अनुरूप कार्य ना करने वाले समन्वयकों के आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए जिला सीइओ ने वर्मी कम्पोस्ट का उठाव आगामी एक माह में पूरा कराने के निर्देश सहायक पंजीयक को देते हुए कहा कि सबसे पहले भरतपुर जनपद पंचायत के गौठानों में बनकर तैयार वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कराकर समितियों में भण्डारण कराएं। गोमूत्र से बनने वाले उत्पादों को एक सप्ताह मे विक्रय कराने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि खाद व अन्य उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को उनके मेहनत का मूल्य जल्द मिले इसके लिए उत्पाद के बनने से बिकने तक प्रत्येक स्तर संबंधित कर्मचारी पूरी सजगता से कार्य करें। गोठानों के स्वावलंबन की अद्यतन स्थिति अनुसार ऑनलाइन एंट्री कराने के निर्देश देते हुए पंद्रहवें वित्त की राशि के निर्धारित मदवार खर्च की समीक्षा करते हुए उसके सही ऑनलाइन एंट्री कराए जाने के लिए उप संचालक पंचायत को निर्देश देते हुए सभी ग्राम पंचायतों के आडिट कार्यों में तेजी लाने के निर्देष दिए। इस समीक्षा बैठक में सभी जनपद सीइओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, वन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा सहित अन्य योजनाओं के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री कोरिया कुमार डॉ रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का किया अनावरण
कोरिया 13 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। आज यह चौक कोरिया कुमार को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन छत्तीसगढ़ को समर्पित रहा। उनके चिंतन के केंद्र में छत्तीसगढ़ और कोरिया हमेशा से रहा और यहां के विकास के बारे में वे हमेशा चर्चा करते रहे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। श्री बघेल ने कहा कि कोरिया कुमार डॉ. सिंहदेव ने भले ही राजपरिवार में जन्म लिया पर उन्होंने एक फकीर का जीवन जिया। उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा। वे आजीवन मितव्ययी रहे। डॉ. रामचंद्र सिंहदेव सहज, सरल, मिलनसार, हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह आदिवासी अपनी आवश्यकतानुसार ही प्रकृति से लेते हैं, संग्रहण करके नहीं रखते, उसी तरह कोरिया कुमार अपने जीवन में रहे। मुख्यमंत्री ने अपने पीएचई मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उनके वाटर रिचार्जिंग के काम का अध्ययन करने स्वयं डॉ सिंहदेव क्षेत्र के निरीक्षण के पर पहुंचे थे। उनकी विशेषज्ञता जलप्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं में रही। डॉ सिंहदेव के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी रहे। वे हमेशा बच्चों से घुल-मिल कर रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 1967 में वे विधायक और मंत्री बने तब आधे विभाग उनके पास थे। योेजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय सेवायें दीं। जब छत्तीसगढ़ बना तो वे प्रदेश के पहले वित्त मंत्री बने। आज छत्तीसगढ़ की जो प्रगतिशील अर्थव्यवस्था है उसकी नींव में उनकी सोच और विचार हैं। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का जो आधार रखा, उसी पर आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ सिंहदेव हमेशा कहते कि मुझे कुमार साहब मत कहो, अंकल कहो। ऐसे सादगी पसंद और मिलनसार व्यक्ति का ना रहना निश्चित रूप से हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रम कानून बनाने और मध्यान्ह भोजन योजना में कोरिया कुमार के पिता स्वर्गीय श्री रामानुज प्रताप सिंहदेव के योगदान का भी उल्लेख किया, जो आज पूरे देश में लागू है। उन्होंने कहा कि कोरिया कुमार का स्नेह और दुलार सदैव उनके साथ रहा। मैं आज इस अवसर पर उस महान व्यक्तित्व को, जिन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास को समर्पित किया, उन्हें सादर नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर जिले में लगभग 10.99 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, इन कार्यों में नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर हेतु 7.63 करोड़ रूपये, नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा हेतु 2.86 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों सहित 50 लाख की लागत से बैकुण्ठपुर में सर्व आदिवासी समाज का सामुदायिक भवन शामिल है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो एवं संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।
कुशल राजनीतिज्ञ, जलप्रबंधन में विशेषज्ञता और फोटोग्राफी में गहन रुचि डॉ सिंहदेव की पहचान-
’’कोरिया कुमार’’ के नाम से
गांव में कचरा संग्रहण कर स्वच्छता में कर रहीं सराहनीय पहल उत्कृष्ट कार्य के लिये सरभोका की दीदियां सम्मानित
बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में गत दिवस राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ स्वच्छता का कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विधायक शिवरतन शर्मा ने दिया समर्थन












