CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

नारी शक्तियों ने किया पौधा रोपण कलेक्टर की उपस्थिति में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान का शुभारंभ

नारी शक्तियों ने किया पौधा रोपण कलेक्टर की उपस्थिति में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान का शुभारंभ

कोरिया / कलेक्टर श्री विमहिला सशनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में सोनहत विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में आयोजित जल शक्ति से नारी शक्ति का शुभारंभ किया गया।

क्तीकरण को प्रोत्साहित करते हुए श्री लंगेह ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में माँ के नाम एक पेड़ योजना के तहत उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के हाथों फलदार पौधा रोपण कराया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जल शक्ति और नारी शक्ति एक सिक्के के दो पहलू हैं। पानी का सही उपयोग, उसकी संरक्षण, उपयोगिता और नई पीढ़ी के लिए पानी की महत्ता को महिलाएं ही बेहतर समझती हैं क्योंकि सुबह से लेकर देर रात तक और रसोई से लेकर खेती तक पानी का उपयोग करती हैं। श्री लंगेह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए घर में सभी सदस्यों को जागरूक करना होगा। नल चालू करने के बाद उसे बंद करना नहीं भूलना चाहिए, जितनी पानी की जरूरत हो उतना ही उपयोग करें।



उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, महतारी वन्दन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुपोषण सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को घर-घर पम्पलेट देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक ग्रामीण महिला ने जल की महत्ता और पेड़ की उपयोगिता के बारे में आम लोगों को शपथ दिलाई।

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने पानी की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पानी की उपयोगिता और महत्व को समझना होगा। इसलिए पानी और पेड़ को बचाने के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार खलको ने बताया कि मैदानी स्तर के सभी अमलो को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थी महिलाओं, महिला समूहों, महिलाओं एवं किशोरियों को शामिल करते हुए जल संरक्षण व स्वच्छता का महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि जायसवाल ने जानकारी दी कि जिले के सभी 655 आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 हजार से अधिक पौधा रोपण किया जा रहा है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार राजवाड़े, घुघरा सरपंच श्री कपिल देव सोनपाकर, उपसरपंच श्री राजाराम राजवाड़े बीडीसी श्री रामप्रताप मरावी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

continue reading
 शासकीय हाई स्कूल चौरेंगा में शाला  प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण वृक्षारोपण का कार्यक्रम

शासकीय हाई स्कूल चौरेंगा में शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण वृक्षारोपण का कार्यक्रम

सिमगा  --शिक्षा सत्र के साथ प्रदेशभर के स्कूलों में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे शासकीय हाई स्कूल  चौरेंगा 
में शाला प्रवेश उत्सव आयोजन किया
गया। कक्षा 9 वीं  के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश वितरण किया गया। पुस्तक और स्कूली ड्रेस पाकर बच्चे खुश नजर आ रहे थे।
इस कार्यक्रम पर समाजिक कार्यकर्ता  मनोज टोंडे ने अपने वक्तव्य पर अपने बचपन के विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि हमारे शिक्षा अध्ययन का वह पहला दिन हुआ करता था कि हमें हमारे पालक स्कूल साथ में ले जाया करते थे और गुरुजनों के साथ परस्पर विचार व्यक्त करते हुए हमारे पढ़ाई के संबंध में अवगत कराया करतेथे। एवं स्कूल के जो नियम हुआ करते थे उसके अंतर्गत रहने की सलाह दिया करते थे।।
इसी क्रम में चौरेंगा  उपसरपंच ने कहा कि साला प्रवेश का या पहले दिन ऐतिहासिक होता है जो कि बच्चे जिस स्कूल में प्रवेश करते हैं उसे वह हमेशा याद करते हैं क्योंकि सफलताएं उनके जब कदम चूमती है तो वह अपने जीवन काल के उन शिक्षकों का चेहरा सदैव अपने मस्तिष्क में रखते हैं और अपने मित्र मंडलियों के बीच चर्चा करते है।इस कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक एवं पालक गण सहित छात्र उपस्थित थे
continue reading
जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक विधायक कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक विधायक कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

कोरिया / आज कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, लेखा परीक्षा रिपोर्ट का अनुमोदन, वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, स्वीकृत कर्यों के कार्याेत्तर स्वीकृति, निरस्त कार्याे का अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर शासी परिषद के सदस्यों के साथ चर्चा की गई।


बैठक में शासी परिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा में जानकारी दी गई कि जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया को वर्ष 2016-17 से मई 2024 तक 349 करोड़ 83 लाख रूपए, ब्याज की राशि 4 करोड़ 89 लाख रूपए इस तरह कुल 350 करोड़ 73 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। अभी तक 8 हजार 418 कार्यों की लागत 503 करोड़ 4 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 359 करोड़ 15 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया एवं 99 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त अंशदान राशि का लेखा परीक्षा रिपोर्ट को शासी परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत ग्रामों में हैण्डपंप, शाला भवन निर्माण, सीसी रोड, पेयजल व्यवस्था जैसे कार्यों का 156.735 लाख रूपए की कार्याेत्तर अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 278.62 लाख रूपए के निर्माण कार्यों को निरस्त करने हेतु अनुमोदन प्रस्तावित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना अनुमोदन सूची भी शासी परिषद की बैठक में रखा गया, जिसमें 70 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण निवारण उपाय, स्वास्थ्य एवं देखभाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबंधी गतिविधियां नए आंगनवाड़ी केन्द्र, आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन, मरम्मत, वृद्ध एवं निःषक्तजन के कल्याण हेतु, कौषल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, सतत जीविकापार्जन के अलावा 30 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र भौतिक अधोसंरचना विकवास, सिंचाई सुविधाएं, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के सामाजिक, शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के प्रोत्साहन संबंधी कार्यों के अलावा प्रशासनिक व्यय हेतु कार्य योजना अनुमोदन हेतु प्रस्तावित की गई।
बैठक में विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने जर्जर आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूल भवनों व सिंचाई हेतु नहर मरम्मत जैसे कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शासी परिषद के पदेन सदस्य सचिव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने एजेण्डावार जानकारी से षासी परिषद के सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम, एसडीएम श्री राकेष साहू, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में शासी परिषद के सदस्यगण तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता, राज्य विद्युत वितरण कंपनी, खनि अधिकारी, उप संचालक जिला पंचायत, जिला षिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप संचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर, सोनहत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम, सोनहत एसडीएम श्री राकेश साहू, विधायक प्रतिनिधि सहित लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पर्यटन मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की अपने घर से की शुरुआत

कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की अपने घर से की शुरुआत

बिलासपुर / एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी माता जी के साथ मिलकर कलेक्टर निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। उन्होंने सभी आम और खास  लोगों से इस महा अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने की अपील की है। जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने भी अपनी आवासीय परिसर स्थित बाड़ी में अमरूद के पौधे लगाए।

 
continue reading
 अंतर्राष्ट्रीय सिंगल यूज प्लास्टिक थैली प्रतिबंध दिवस प्लास्टिक प्रकृति के साथ जनजीवन के लिए हानिकारक प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को करें कम / अपनाएं 3RRR

अंतर्राष्ट्रीय सिंगल यूज प्लास्टिक थैली प्रतिबंध दिवस प्लास्टिक प्रकृति के साथ जनजीवन के लिए हानिकारक प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को करें कम / अपनाएं 3RRR

 मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर डी राहुल वेंकट  के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में जिले की  अखराडाड़ ,मझोली,कोटिया, आमाडाड़ परसगढ़ी मलकाडोल गोविंदपुर चैनपुर सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत  में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध हेतु जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई ग्राम पंचायत कठोतिया में जिला परियोजना निर्देशक नितेश उपाध्याय ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रिणामो को ग्रामीणों  एवं छात्र छात्राओं से साझा किया ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है की रिसोर्स सेग्रिकेशन को अपनाने साथ ही प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु जागरूक बने  घरेलू गंदे पानी का उचित प्रबंधन आवश्यक है ,सिंगल प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु विद्यालय के छात्र.छात्राओं के द्वारा रैली एवं निबंध लेखन कार्य किया गया साथ ही ग्राम पंचायत में कपड़े के थैली , डस्टबिन  का वितरण किया गया प्लास्टिक के दुष्परिणाम हेतु दीवार लेखन किया गया परियोजना निदेशक ने बताया की विदित हो कि 3.3 मेट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट प्रतिवर्ष  निकलता है  सिंगल यूज प्लास्टिक की बढ़ती उपयोग के कारण प्रतिवर्ष  लगभग लाखों लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से काल के गाल में समा जा रहे हैं सिंगल यूज प्लास्टिक जहां एक और मिट्टी को बंजर और जल प्रदूषण का बहुत बड़ा कारक बनता जा रहा है वहीं दूसरी ओर वायुमंडल में भी वायु प्रदूषण का बहुत बड़ा घटक है आज सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के कारण अनेक जीव जंतु पशु पक्षियों की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण सिंगल यूज प्लास्टिक है इसकी रोकथाम के लिए हमें 4 आर कांसेप्ट को अंगीकार करना होगा जिसमें रिड्यूस रियूज रिकवर और रीसायकल आयाम को अंगीकार कर अपने दैनिक उपयोग में सिंगल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता है ।बदले अपना व्यवहार बाजार जाते समय कपड़े एवं जट का थैला साथ लेकर चलें घर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्लास्टिक की दोना कटोरी चम्मच प्लेट थाली  चम्मच  डिस्पोजल का उपयोग न कर दोना पत्तल का उपयोग करें ,ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बर्तन बैंक प्रारंभ करें ,सिंगल यूज  प्लास्टिक की थैलियां का उपयोग न करें ,बिक्री पड़े प्लास्टिक को जमीन के अंदर न दबाए और न  जलाएं ,सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने घर पर एकत्रित कर स्वच्छगृही वाहनों को दें प्लास्टिक को न कहे ,अपने गांव में सिंगल प्लास्टिक के ,प्रतिबंध हेतु स्वयं संकल्पित हो एवं दूसरों को भी जागरूक करें
उक्त आयोजन में राजेश जैन जिला समन्वयक सरपंच श्रीमती सीमा ग्राम पंचायत कठोतिया सचिव भुनेश्वर  सिंह स्कूल स्टाफ के साथ क्लस्टर समन्वयक प्रभा प्यासी नेहा ठाकुर सुभाष परस्ते उपस्थित रहे

continue reading
 वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता की टीम द्वारा डेयरी दुकानों का किया जा रहा सतत् निरीक्षण

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता की टीम द्वारा डेयरी दुकानों का किया जा रहा सतत् निरीक्षण

एमसीबी /  जिले में नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार डेयरी दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा मेसर्स श्री कृष्णा डेयरी अग्रवाल लॉज रोड मनेन्द्रगढ़ से पनीर और मेसर्स हनुमान डेयरी फार्म, वार्ड नं. 17 जे .के.ड़ी रोड  मनेन्द्रगढ़ से गाय का दूध का विधिक नमूना जब्त कर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण/ विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह कदम उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
continue reading
सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई विदाई शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते  श्री लंगेह

सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई विदाई शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते श्री लंगेह

कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले आठ कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ शाल एवं श्रीफल भेंटकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सेवानिवृत्त होना हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। इसके बावजूद मेरा मानना है कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उनकी ज्ञान, अनुभव और शिक्षा समाज के हर वर्गों के लिए आवश्यक होते हैं। श्री लंगेह ने शिक्षा-शिक्षा-समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास की नींव को मजबूत करने के साथ शिखर पर ले जाने वाले शिक्षक ही होते हैं।
बता दें सेवानिवृत्त होने के तीन माह पूर्व ही पेंशन प्रक्रिया धन्यवाद पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा एवं निगरानी की जाती है। संयुक्त संचालक श्री लाजुस मिंज, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी श्री पदमाकर सिंह परिहार द्वारा ’’धन्यवाद पोर्टल’’ के माध्यम से पेंशनरों को उनके पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से निरंतर अवगत कराया जाता है।
इसी कड़ी में आज जिला कोषालय अधिकारी श्री परिहार ने बताया कि माध्यमिक शाला बुड़ार में पदस्थ शिक्षक श्री बसंत लाल कुशवाहा, प्राथमिक शाला नरकेली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री मैन प्रसाद सिंह, पूर्व माध्यमिक कन्या शाला बुड़ार में पदस्थ प्रधान पाठक श्री श्यामलाल राजवाडे़, माध्यमिक शाला सरडी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री संतलाल राजवाड़े, माध्यमिक शाला जामपानी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री श्यामलाल कुर्रे, प्राथमिक शाला पुलिस लाइन, बैकुण्ठपुर में पदस्थ प्रधान पाठक श्री एजाज अहमद सिददीकी, हाई स्कूल पुसला में पदस्थ व्याख्यता श्री लम्बोदर प्रसाद जायसवाल के अलावा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ लेखापाल श्री रामनारायण को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने शाल एवं श्री फल भेंटकर विदाई दी गई।

continue reading
राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार एवं डाईट मनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई वर्ष 2021.22 एवं 2022.23 के लिये खिलाड़ी कर सकते है आवेदन

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार एवं डाईट मनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई वर्ष 2021.22 एवं 2022.23 के लिये खिलाड़ी कर सकते है आवेदन

एमसीबी / छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष  खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ियों/ प्रशिक्षकों/ निर्णायकों/  को प्रदान किये जाते है। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, जूनियर वर्ग में शहीद कौशल यादव पुरस्कार, विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पिनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरूष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान,  प्रशिक्षकों /  निर्णायकों   को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान, तथा सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जावेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 {01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष} जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हैए वे खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघो से आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसी प्रकार खेलवृत्ति {डाईट मनी} के लिए जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया होए खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगें खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघो से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 {01 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिये} अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। पुरस्कार, नगद राशि, खेल वृत्ति एवं प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघो से प्राप्त किये जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघो के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ पृथक.पृथक वर्षवार दो पुरस्कारों ;एक महिलाए एक पुरूष खिलाड़ीद्ध के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुशंसा कर सकेंगे। जिला कार्यालय/संचालनालय में राज्य खेल संघो से अनुशंसा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है आवेदन पत्रों का प्रारूप विज्ञापन विभाग की वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in   पर उपलब्ध है। खिलाड़ी खेल संबंधी विवरण प्रस्तुत करते हुए 10 जुलाई 2024 तकए कार्यालयीन समय में संचालनालयए खेल एवं युवा कल्याणए सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियमए जी. ई. रोड़, रायपुर या खेल विभाग सूरजपुर में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

continue reading
 छत्तीसगढ़ 2047 तक बनेगा विकसित राज्य अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 की रूपरेखा तैयार

छत्तीसगढ़ 2047 तक बनेगा विकसित राज्य अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 की रूपरेखा तैयार

मनेंद्रगढ़ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया था । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को टीम इंडिया के रूप में एकजुट होकर काम करने लिए लिए कहा है । इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त एवं योजना मंत्री ने 2024-25 के बजट सत्र के दौरान घोषणा की है कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाया जाएगा।इसके लिए एक विजन डॉक्यूमेंट अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 तैयार किया जाएगा जो 01 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य नीति आयोग को सौंपी गई है।विकसित भारत की परिकल्पना में राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक समावेशी विकास का स्तर पर्यावरणीय तरीकों से विश्व के अन्य विकसित देशों के समकक्ष लाने का लक्ष्य है। वित्त एवं योजना मंत्री ने सभी विधानसभा सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में अपना सुझाव राज्य नीति आयोग को प्रेषित करें या पोर्टल मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से अपना सुझाव दें।सभी नागरिकों से भी तीन समयावधि लघु काल 5 वर्ष मध्यकाल 10 वर्ष और दीर्घकाल 15 वर्ष  के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 08 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें उद्योग और सेवाओं में सुधार कृषि एवं वानिकी में सुधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व पोषण बुनियादी ढांचे का विस्तार समाज कल्याण सुशासन स्थिरता और पुनर्योजी विकास एवं अन्य के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।प्रदेश के सभी नागरिक 30 जुलाई 2024 तक विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित अपने सुझाव https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#/home  लिंक के माध्यम से या क्यू आर कोड को स्कैन कर मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से राज्य नीति आयोग को दे सकते हैं।छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल का उद्देश्य है कि 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में विश्व के अन्य विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा ।

continue reading
 बिहान से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु लखपति दीदी का मॉडल रचेगा इतिहास- डॉ आशुतोष लखपति दीदी डिजिटल आजीविका रजिस्टर लोकोस एप्लीकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बिहान से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु लखपति दीदी का मॉडल रचेगा इतिहास- डॉ आशुतोष लखपति दीदी डिजिटल आजीविका रजिस्टर लोकोस एप्लीकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बैकुण्ठपुर- जिला पंचायत के मंथन कक्ष में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत लखपति दीदी डिजिटल आजीविका रजिस्टर लोकोस एप्लीकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में जिलें के तीनों विकासखंडों के 125 लखपति दीदियों ने सहभागिता की। साथ में सभी ब्लॉक से विकासखंड परियोजना प्रबंधक बीपीएम और एरिया कोर्डिनेटर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहान से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे कोरिया जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी का मॉडल आने वाले समय में एक नया आयाम रचेगा। आप सभी की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि आप अपने आस-पास रहने वाली उन आर्थिक उन्नति के लिए सक्रिय दीदियों को डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज करें जिन्हे विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आने वाले समय में लखपति दीदी बनाया जा सके। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने आगे कहा कि आपके द्वारा अपने एंड्रायड फोन के माध्यम से ही यह पूरा कार्य किया जाना है और यह काम केवल डाटा भरने तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में आपको उन्हें संसाधनों की उपलब्धता से जोड़ना भी होगा जिससे वह अपनी आजीविका गतिविधि को एक अच्छे आर्थिक स्तर तक ले जा सकें।


         राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत जिला पंचायत में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका मूल उददेश्य देश में आगामी एक वर्ष में 3 करोड़ स्व सहायता समूह सदस्यों को लखपति दीदी बनाया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखपति दीदी योजना अंतर्गत कोरिया जिले को आगामी दो वित्तीय वर्षो में कुल दस हजार स्व सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को लखपति बनाया जाना है। जिस हेतु संभावित लखपति दीदियों का सर्वे लोकोस एप्लीकेशन के माध्यम से करके क्वार्टरली कार्ययोजना को अपडेट करना है। जिनको जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशोक प्रदीप मिंज, श्री आलोक कुमार, एवं अन्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने सभी से प्रशिक्षण में बताए गए बिंदुओं पर विस्तार से बात की और उन्हे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के माध्यम से कोरिया जिले में महिलाओं के आर्थिक उन्नति की नई राह बनेगी।

continue reading
लखपती दीदी योजना पर अभिसरण कार्यशाला हुआ आयोजित

लखपती दीदी योजना पर अभिसरण कार्यशाला हुआ आयोजित

मनेन्द्रगढ़ / विकासखंड मनेंद्रगढ़ की जनपद सभा कक्ष अमृत सदन में आज लखपती दीदी योजना पर अभिसरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमें कृषि विभाग पशु विभाग मत्स्य विभाग उद्यानिकी विभाग एसबीएम और महिला बाल विकास विभाग के लोग शामिल थे।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लखपती दीदी योजना के तहत मिलने वाले लाभ और योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

इस कार्यशाला में नागपुर घुटरा चैनपुर और केल्हारी संकुल के पीआरपी और चयनित केडर के दीदीयों ने प्रशिक्षण में भाग लिया था ।विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित प्रतिभागियों को योजना का अधिकतम लाभ उठाने के तरीके समझाए। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास पर भी चर्चा की गई।कार्यशाला के माध्यम से यह उम्मीद की जा रही है कि लाभार्थी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवारों और समुदायों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

continue reading
30 जून को आयोजित आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा के सांस्कृतिक भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

30 जून को आयोजित आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा के सांस्कृतिक भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

चंद्रप्रकाश टोंडे :भाटापारा नगर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होगें। इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली महासभा सिंगारपुर अध्यक्ष बंशीलाल नेताम के द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबेनिट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक, भाटापारा इन्द्र साव,बिन्द्रानवागढ़ जनकराम ध्रुव,पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,नगरी सिहावा पिंकी ध्रुव,चित्रकूट लच्छूराम कश्यप शामिल होंगे। 

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल कार्यक्रम स्थल पर  पहुंचे। उन्होनें संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सामाजिक बंधुओं को किसी भी तरह की कोई तकलिफ न हो इसके लिए कार्यक्रम स्थल में मूलभूत व्यवस्था जैसे पेयजल,शौचायल, बिजली, बरसात  हेतु वाटर प्रूफ टेंट,सुरक्षा एवं पार्किंग की चॉक चौबंध व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही आज शाम तक हेलीपेड तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए है।  पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा कर्मचारियों की विस्तृत ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल,एसडीएम नितिन तिवारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सजग रहने की अपील,बेहतर कार्ययोजना के साथ ग्राम विकास में निभाएं सक्रिय सहभागिता

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सजग रहने की अपील,बेहतर कार्ययोजना के साथ ग्राम विकास में निभाएं सक्रिय सहभागिता

चंद्रप्रकाश टोंडे  : कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत नगरीय निकाय के पार्षदों, अध्यक्षों, जनपद पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों सहित सरपंच,उपसरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे रूबरू हुए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी सदभावना को बढ़ाते हुए सजग रहने की अपील की है। उन्होंने ने कहा गांव एवं शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधियां या सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करता है तो उसकी जानकारी अवश्य रूप से जिला कंट्रोल रूम मो.नं. 9479190629 पर अपनी शिकायत एवं सूचना दर्ज करा सकते है। इस दौरान आपका नाम पूर्णता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्रामवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें साथ ही टैक्स पर ज़ोर देने के निर्देश दिये ।

*पंचायत विभाग की कामकाज की समीक्षा* 
कलेक्टर ने इस दौरान पंचायत विभाग से संबधित महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,अमृत सरोवर,वृक्षारोपण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से जनता तक पहुंचना चाहिए।
कलेक्टर ने कहा, “शासन की ये योजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करें। कलेक्टर ने योजनाओं से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ मिलकर काम करें ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान हो सके। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए समुदाय की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल,एसडीएम अंशुल वर्मा,उपसंचालक पंचायत सुरेश कंवर, एपीओ नरेगा केके साहू, स्वच्छ भारत मिशन,एनआरएलएम, सभी तकनीकी सहायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य संबधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ने अनुविभाग स्तर में की राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा,बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत मैदानी कर्मचारियों को समय-सीमा में कार्य करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने अनुविभाग स्तर में की राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा,बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत मैदानी कर्मचारियों को समय-सीमा में कार्य करने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

चंद्रप्रकाश टोंडे :कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सिमगा नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में अनुविभाग सिमगा अंतर्गत राजस्व संबंधित कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। बैठक में विशेष रूप से सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पटेल एवं ग्राम कोटवार भी उपस्थित रहें। श्री सोनी ने सभी मैदानी कर्मचारियों को आम जनता का कार्य समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत एवं आपसी समन्वयता पर जोर बढ़ाने की बात कही है। श्री सोनी ने कहा कि राजस्व का मामला आम आदमी से सीधा जुड़ा हुआ होता है। इन प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार का विलंब नही होना चाहिए। सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नामांतरण, अविवादित बंटवारा,अभिलेख दुरुस्ती, भू-अर्जन, भू-भाटक, सीमांकन जैसे प्रकरणों का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा की सभी रिकार्ड को अनिवार्य रूप से दुरूस्त एवं सभी प्रकरणों को शत प्रतिशत ई कोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए है। जनदर्शन में सीमाकंन एवं ऋण पुस्तिका हेतु अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते है। इसके लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व निरीक्षक का अब बरसात के बाद एक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत सीमांकन के कार्य को पूर्ण करें। साथ ही कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे अथवा रिकार्ड अच्छे से दुरूस्त करेंगे। उन्हें आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य मंच से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही साथ सभी तहसीलदारों को नियमित रूप से पटवारी एवं कोटवार की बैैठक लेने एवं अधिक संख्या में फील्ड में जाने के निर्देश दिए है। इस दौरान ग्राम पटेल एवं पटवारी के द्वारा भी होने वाले परेशानियों के बारे में श्री सोनी को अवगत कराया। जिस पर श्री सोनी ने शीघ्र निराकरण करने के आश्वासन दिए है। इस मौके पर एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार नीलमणि दुबे सहित राजस्व विभाग के अधिकारी- कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

 

continue reading
शासकीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

शासकीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

सहायक वि.खं.शिक्षा अधिकारी, वि.खं. स्त्रोत केंद्र समन्वयक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों का रहा विशेष योगदान)*शा.पू.मा.शाला हरिनभट्ठा, संकुल- कामता, वि.खं. - सिमगा, जि. - बलौदाबाजार में, दिनांक 26/06/2024 को शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।जिसमें सभी बच्चों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत के साथ -साथ न्यौताभोज  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वि.खं.स्त्रोत केंद्र समन्वयक डी.एस.ठाकुर एवं सहायक वि.खं.शि.अधिकारी  राकेश सिंह  की विशेष उपस्थिति रही। ठाकुर सर द्वारा बच्चों को संज्ञानात्मक शिक्षा के साथ साथ सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र को जोड़कर चलने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। 
सिंह सर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुये नियमित शाला आने,  स्वच्छता , एवं अनुशासित जीवन के महत्व पर चर्चा की। साथ ही व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत सभी बच्चों द्वारा बनाये गये उपयोगी सामान का अवलोकन भी किया गया ,जैसे - शाल, स्वैटर, थालपोश, गेट पर्दा के बारे में बच्चों से चर्चा की और भविष्य में इस सामान का उपयोग अपने जीविका के साधन के रूप में उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में, गाँव के सरपंच माननीय रंजीत सोनवानी, वरिष्ठ नागरिक गिरिजा लाल टोंडे, सचिव रामाधार साहू, पंचो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ - साथ शा.प्रा.शा.हरिनभट्ठा के प्र.प्र.पाठक परमानंद साहू, शिक्षक सुरेश कुमार साकार, लखनलाल वर्मा, एवं शा.पू.मा.शाला के प्र.प्र.पाठक सुखीराम साहू सर, शिक्षिका सुश्री अर्चना साहू, श्रीमती शिवकुमारी देवाँगन, मंजू यादव,  जयश्री भारती  के विशेष सहयोग के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

continue reading
बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वनक्षेत्र में विचरण कर कर रहे बाघ की सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वनक्षेत्र में विचरण कर कर रहे बाघ की सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सिमगा बलौदाबाजार -  प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वनक्षेत्र में 7 मार्च 2024 से 27 जून 2024 तक बाघ विचरण कर रहे बाघ के संरक्षण तथा संवंर्धन कार्याें के समीक्षा की गई। बाघ के सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के कार्याें का निरीक्षण किया गया एवं बाघ की सुरक्षा हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक के विशेष आग्रह पर बाघ के सुरक्षा हेतु आईएफएस.(सेवा निवृत्त) श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति को बारनवापारा अभ्यारण्य आमंत्रित किया गया था। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वनमण्डल बलौदाबाजार के अंतर्गत बारनवापारा अभ्यारण्य में 26 जून 2024 एवं 27 जून 2024 के दौरा प्रवास में बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वन परिक्षेत्रों के अंतर्गत वर्तमान में विचरण कर रहे 1 बाघ की निगरानी तथा सुरक्षा हेतु अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर चर्चा किया गया तथा भविष्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति द्वारा बाघ विचरण क्षेत्र का सूक्ष्म भ्रमण कर, उनके द्वारा आगामी कार्ययोजना हेतु बाघ में ‘‘रेडियो कालर‘‘ लगाये जाने हेतु सुझाव दिया गया। वर्तमान में बारनवापारा अभ्यारण्य एवं आस-पास के वनक्षेत्र बाघ के रहवास के लिए उपयुक्त है एवं क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में प्रे-बेस तथा वाटरबॉडी (पेय जल स्थान) एवं बाघ रहवास क्षेत्र है, जिसमें बाघ आसानी से रहवास/विचरण कर सकते है। बाघ की मॉनिटरिंग हेतु श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति के द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य,बलौदाबाजार, देवपुर एवं परिक्षेत्र बल्दाकछार के समस्त स्टाफ को बाघ संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान में वनमण्डल, बलौदाबाजार के अंतर्गत बाघ के संबंध में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई, तथा जन मानस एवं
बाघ के सुरक्षा हेतु  4 नग कुमकी हाथी को बारनवापारा अभ्यारण्य वनमण्डल बलौदाबाजार लाया जाना एवं निगरानी करने हेतु सुझाव दिया गया। 
बाघ के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं वन्यप्राणी अभिरक्षक रायपुर छ.ग.श्री विश्वेश कुमार झॉ,मुख्य वन संरक्षक, (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर छ.ग. श्री मयंक अग्रवाल,वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार,श्री वरूण जैन उपनिदेशक उदन्ती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद छ.ग.श्री अक्षय दिनकर भोसले,प्रशिक्षु आई.एफ.एस. प्रभारी उपवनमंडलाधिकरी कसडोल,श्री विपुल अग्रवाल,प्रशिक्षु आई.एफ.एस. प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, श्री आनंद कुदरया अधीक्षक, बारनवापारा अभ्यारण्य,डॉ. पी.के. चन्दन, वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी कानन पेण्डारी जू- बिलासपुर छ.ग. डॉ. राकेश वर्मा, वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी, जंगल सफारी नवा रायपुर छ.ग. श्री जीवन लाल साहू, परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी, श्री पुष्पेन्द्र साहू, परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर, श्री अनिल वर्मा परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार एवं बारनवापारा अभ्यारण्य, देवपुर तथा परिक्षेत्र बल्दाकछार के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

*श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति* प्रसिद्ध बाघ संरक्षण विशेषज्ञ एवं पन्ना टायगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर रहे सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी है। श्रीनिवास पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार 2009 से 2015 तक फील्ड डायरेक्टर रहकर बाघ की संख्या 0 से 32 किया गया। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में  लगभग 90 टाइगर है। टाइगर की संरक्षण एवं  संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है।
continue reading
समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

एमसीबी / कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने बुधवार को समय सीमा की बैठक लेकर टीएल से संबंधित विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने पेयजल की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ को प्रगति लाने और सीएमएचओ और नगर निगम आयुक्त को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों को रोकने स्वास्थ्य के लिए विभाग को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई को सप्लाई किये जाने और पेयजल की सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त नगर निकायों में पेयजल के लिए कार्ययोजना बनाकर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय.सीमा की बैठक में कलेक्टर ने भवन विहीन स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी एकत्र कर भवन निर्माण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय.सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और लंबे समय से लंबित पत्रों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र हितग्राहियों के वोटर आईडी कार्ड बनाने के साथ ही आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुये सतत जानकारी अद्यतन करने के निर्देश दिये। उन्होंने 01 जुलाई 2024 से नवीन न्याय संहिता लागू होने हेतु आउटरीच इवेंट की तैयारी एवं क्रियान्वयन के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने कृषि विभाग को जिले में खरीफ 2024 के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज भण्डारण सहित वितरण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लाभार्थी कृषकों की जानकारी के लिए आरईएओवार एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। 2024 में अब तक लोक सेवा गारंटी में आने वाले राजस्व प्रकरणों का संस्थापन निराकरण एवं शेष लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अमला को तैयारी करने के निर्देश दिये। राजस्व नक्शों में सुधार सैटेलाईट नक्शों के मिलान तथा सत्यापन सहित श्रम विभाग को श्रम पोर्टल में दर्ज श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में घाषित साइलेंस जोन में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु जप्ती अभियान एवं राजसात की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटना आवारा मवेशी पर नियंत्रण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग को उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए दस्तावेजों की तैयारी करने के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर ने आमाखेरवा ज्यूडिशीयरी क्वार्टर जीएडी क्वार्टर बनाने के लिए प्रस्तावित है वहां पर पानी की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभागए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीए ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सेतु निगम और हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए है ।

continue reading
कलेक्टर से साहु समाज क़े प्रतिनिधियों ने क़ी सौजन्य भेंट कलेक्टर ने क़ी जिले को अग्रणी बनाने मिलकर काम करने क़ी अपील

कलेक्टर से साहु समाज क़े प्रतिनिधियों ने क़ी सौजन्य भेंट कलेक्टर ने क़ी जिले को अग्रणी बनाने मिलकर काम करने क़ी अपील

चंद्रप्रकाश टोंडे : जिले क़े साहु समाज क़े पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर श्री दीपक सोनी से सौजन्य मुलाक़ात क़ी। उन्होंने  जिले में समाज क़ी गतिविधि एवं जिला प्रशासन के प्रति समाज क़े सहयोगात्मक दृष्टिकोण से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सोनी ने पदाधिकारियो से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले को अग्रणी बनाने क़े लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा जिला आपकी जन्म एवं कर्मभूमि है आप को यहीं रह कर समाज क़े लिए काम करना है। जिले की बेहतरी क़े लिए आप सबकी सुझाव आमंत्रित है। यदि  कोई समस्या हो या  व्यवस्था दुरुस्त करना हो तो बताएं उसका निदान किया जाएगा।सभी का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शासन के नियम के अनुसार जो भी सहायता किया जा सकता है लोगो क़ी सहायता क़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं भाई चारा का वातावरण बनाने में सबका सहयोग जरुरी है। कहीं भी लोकशांति भंग होने क़ी जानकारी मिलने पर प्रशासन को तत्काल सूचित 
क़रें। सूचना देने वाले क़ी पूरी गोपनीयता रखी जाएगी। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुनील साहु, श्री रेवा राम,श्री देवेंद्र साहू, श्री सुरेंद्र साहु, श्री पारसमणी साहु सहित अन्य सामजिक जन उपस्थित थे।
continue reading
नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन अधिकारियों को 1 जुलाई से देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों की दी गई जानकारी

नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन अधिकारियों को 1 जुलाई से देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों की दी गई जानकारी

कोरिया / नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला अभियोजन अधिकारी श्री हरेन्द्र पाण्डेय ने देश में 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के उद्देश्य तीनों नए कानूनों की मूल भावना इसके महत्वपूर्ण नवीन प्रावधानों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से तीन नये कानून लागू होंगे। भारतीय दण्ड संहिता एवं कानून की दिशा में यह एक व्यापक परिवर्तन है। इन कानूनों के संबंध में अधिकारियों एवं नागरिकों को जानकारी होना चाहिए। सभी के लिए आवश्यक है कि स्वयं भी इन कानूनों को समझें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, उपसंचालक लोक अभियोजन श्री पी.एन खांडेकर, राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा कार्यालय प्रमुख एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

continue reading
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव
( सहायक वि.खं.शिक्षा अधिकारी, वि.खं. स्त्रोत केंद्र समन्वयक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों का रहा विशेष योगदान)

शा.पू.मा.शाला हरिनभट्ठा, संकुल- कामता, वि.खं. - सिमगा, जि. - बलौदाबाजार में, दिनांक 26/06/2024 को शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।जिसमें सभी बच्चों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत के साथ -साथ न्यौताभोज  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वि.खं.स्त्रोत केंद्र समन्वयक डी.एस.ठाकुर एवं सहायक वि.खं.शि.अधिकारी  राकेश सिंह  की विशेष उपस्थिति रही। ठाकुर सर द्वारा बच्चों को संज्ञानात्मक शिक्षा के साथ साथ सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र को जोड़कर चलने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। 
सिंह सर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुये नियमित शाला आने,  स्वच्छता , एवं अनुशासित जीवन के महत्व पर चर्चा की। साथ ही व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत सभी बच्चों द्वारा बनाये गये उपयोगी सामान का अवलोकन भी किया गया ,जैसे - शाल, स्वैटर, थालपोश, गेट पर्दा के बारे में बच्चों से चर्चा की और भविष्य में इस सामान का उपयोग अपने जीविका के साधन के रूप में उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी।
 

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में, गाँव के सरपंच माननीय रंजीत सोनवानी, वरिष्ठ नागरिक गिरिजा लाल टोंडे, सचिव रामाधार साहू, पंचो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ - साथ शा.प्रा.शा.हरिनभट्ठा के प्र.प्र.पाठक परमानंद साहू, शिक्षक सुरेश कुमार साकार, लखनलाल वर्मा, एवं शा.पू.मा.शाला के प्र.प्र.पाठक सुखीराम साहू सर, शिक्षिका सुश्री अर्चना साहू, श्रीमती शिवकुमारी देवाँगन, मंजू यादव,  जयश्री भारती  के विशेष सहयोग के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 

continue reading

dpboss