Breaking News
खास खबर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रामलला अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होने से पहले कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं का दुर्ग में अभूतपूर्व स्वागत किया/उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ बस में बैठ कर दुर्ग स्टेशन भी पहुंचे, सभी का हाल-चाल जाना
.png)
आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी भर्ती आवेदन 8 जुलाई तक
बिलासपुर, 26 जून 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक आवेदिका 8 जुलाई तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किए जाते है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी कोटा से प्राप्त कर सकते है।
अक्सा राईस मिल बेलबहरा ब्लैक लिस्टेड
प्रधान जिला न्यायाधीष श्री पाण्डेय ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
कोरिया /प्रधान जिला न्यायाधीष श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आज जिला जेल बैकुण्ठपुर का औचक निरीक्षण किया। जेल में बंदियों को प्राप्त होने वाले अधिकारों एवं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीष ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले चिकित्सीय सुविधा, भोजन के बारे में पूछा। निरीक्षण के दैारान जिला जेल में मिली कमियों को दूर करने हेतु प्रधान जिला न्यायाधीष ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया।
.png)
विदित हो कि जिला न्यायाधीष एवं कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के साथ हर तीन माह में जिला जेल का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया जाता है।
मानसून 2024 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के निर्देश
एमसीबी/ सर्व राजस्व अधिकारी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजन, सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को जिले में स्थापित समस्त वर्षामापक यंत्रों का उचित संधारण कर वर्षा एवं वर्षा से हुई क्षति की जानकारी तथा नवगठित तहसीलों में वर्षामायक यंत्र स्थापित करने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रमांक 14 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07771-299055 है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में इन दूरभाष नंबरों के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी श्री प्रितेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर मोबाइल नंबर 9770615471, जिला सेनानी एवं प्रभारी फायर बिग्रेड अधिकारी श्री संजय गुप्ता मोबाइल नंबर 8319140403, पुलिस नियंत्रण 100 अथवा 112 जिला चिकित्सालय कार्यालय के सीमेंद्र गण्डल मोबाइन नंबर 7000272749 पर त्वरित सूचना प्रेषित किये जायैं इसके अतिरिक्त आपके कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये तथा पालन प्रतिवेदन इस कार्यालय को तीन दिवस में प्रेषित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, कार्यपालन अभियन्ता लो.स्वा.या. तथा सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को पहुंच विहीन क्षेत्रों में जहां बाढ़ की स्थिति में पहुंचना संभव नहीं होगा, वहां पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री, नमक, केरोसीन, जीवन रक्षक दवाईयां आदि नियमानुसार संग्रहित करें। बाढ़ प्रभावित एवं पहुंच विहिन क्षेत्रों हेतु डॉक्टरों की क्वीक रेस्पोंस टीम का गठन कर इस कार्यालय के राजस्व लेखा शाखा को अवगत कराये साथ ही समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में मानसून के दौरान सर्प एवं अन्य जीव जन्तु द्वारा काटने से मृत्यु होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए एन्टी स्नैक वेनम वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुये कुंओं, हैण्डपंप आदि में ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव आदि की व्यवस्था की जाये ताकि शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश है, जहाँ प्रतिवर्ष बाढ़ की संभावना रहती है। इन क्षेत्रों के ग्रामों में सतत् निगरानी रखी जाये, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शीघ्रता से पहुंचाने एवं ठहराने की व्यवस्था की जा सके। अस्थाई कैम्प हेतु सुरक्षित शासकीय, अशासकीय भवनों, धर्मशालाओं, गोदामो, स्कूलों आदि को चिन्हांकन करने के निर्देश है। आयुक्त नगर निगम, सर्व नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत को नगरीय क्षेत्रों में बाढ कि स्थिति निर्मित न हो इसके लिए यह सुनिश्चित करें कि नगरीय क्षेत्रों के सभी नाले व नालियों की सफाई निरंतर किया जाये। शहरों के भीतर बाढ़ वाले क्षेत्रों में पोर्टेबल डायविंग पंपों की व्यवस्था की जाये। असुरक्षित पड़ों की कटाई करना और सूचना पट्ट होर्डिंग हटाना, सुरक्षित करना सुनिश्चित किया जाये।
जिला सेनानी को बाढ़ से बचाव संबंधी जो भी उपकरण जिले में उपलब्ध है उनकी दुरुसती कर तैयार करने तथा जिले में बाढ़ बचाव और राहत गतिविधियों एसडीआरएफ, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, आपदा मित्र पर में सम्मिलित कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के साथ ही शारीरिक-सामाजिक दूरी बनाए रखने के कारण बाढ़ राहत शिविरों की क्षमता की कमी हो सकती है। इसलिए बाढ़ आश्रयों की क्षमता को समायोजित करने एवं अतिरिक्त आश्रयों राहत शिविरों की चिन्हांकन सुनिश्चित करें। राहत शिविरों में बीमारियों के प्रकोप की रोकथाम के लिए अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। राहत शिविरों में चिकित्सा जांच जैसे- (बुखार, उल्टी-दस्त, मलेरिया आदि) लक्षणों वाले लोगों को अलग कर उनका उपचार किया जा सके। राहत शिविरों में नियमित कीटाणु शोधन (सेनेटाइजेशन) की अतिरिक्त व्यवस्था की जानी चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020/नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक 28 एवं 29 जून को
कोरिया/राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य के अनुरूप षिक्षाथियों एवं स्वंय सेवी षिक्षकों का सर्वे तथा उल्लास पोर्टल में एप के माध्यम से ऑनलाईन एन्ट्री का कार्य 30 जून 2024 तक पूर्ण कराए जाना है। इस संबंध में बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की बैठक 28 जून को 11 बजे जिला पंचायत मंथन कक्ष कोरिया एवं सोनहत विकासखण्ड की बैठक 29 जून को 11 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष सोनहत में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी ने उक्त बैठक में समस्त विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, समस्त संकुल शैक्षणिक समन्वयक एवं समस्त ग्राम एवं वार्ड प्रभारी को उपस्थित होने के निर्देष दिये है।
समय-सीमा की बैठक/लंबित आवेदनों समय सीमा के भीतर करें निराकरण डॉ. चतुर्वेद
कोरिया /कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ आषुतोष चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों के की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देष दिये।
डॉ चतुर्वेदी ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, धान का उठाव, खाद-बीज, नीति आयोग, आदि प्रमुख विषयों की समीक्षा की। उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। डॉ चतुर्वेदी ने बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।
.png)
डॉ चतुर्वेदी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिष्चित करने तथा समय पर गरम भोजन उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। उन्होनें आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए कि ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता की जानकारी देने को कहा। बैठक में उन्होनें धुमन्तु पषुओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए ऐसे पषु पालक जो अपने पषुओं को खुले में छोड़ देते है ऐसे पषु पालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाने को कहा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से जिला जेल में मरम्मत हेतु स्वीकृत कार्य को शीध्र प्रांरभ करने के निर्देष दिये। डॉ. चतुर्वेदी ने जिला जेल में रहने वाले कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टरो की नियमित उपस्थिति सुनिष्चित करने के निर्देष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होनें जिला षिक्षा अधिकारी से शाला प्रवेष उत्सव की जानकारी ली तथा प्रवेष उत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा।
बैैठक में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, सोनहत श्री राकेश साहू व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर जनदर्शन में मिले 36 आवेदन
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी के समक्ष 36 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होनें सभी आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत चैनपुर भूमि मामले की सुनवाई 15 जुलाई को
एमसीबी/ न्यायालय के रा०प्र०क० 202205011600038/ब-121/ 2021-22 पक्षकार दिनेश प्रति छत्तीसगढ़ शासन ग्राम चैनपुर में पारित आदेश 07 अक्टूबर 2022 के परिपालन में ग्राम चैनपुर स्थित भूमि खसरा नम्बर 136/4 रकबा 0.016 हे. भूमि सोनकुंवारी गोंड़ से दिनांक 11/02/1992 को पंजीकृत बैनामा के माध्यम से अनावेदक श्री दिनेश पबिया द्वारा कलेक्टर कोरिया से विधिवत अनुमति प्राप्त किए बिना क्रय किया गया है। अतः ग्राम चैनपुर स्थित भूमि खसरा नम्बर 136/4 रकबा 0.016 हे. भूमि के अंतरण पर छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 170 (ख) के प्रावधान आकर्षित होने के कारण प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही संचालित है। इस प्रकरण में अनावेदक की उपस्थिति हेतु प्रकरण की सुनवाई 15 जनवरी 2024 से नियत है। राजस्व नोटिस एवं चस्पा नोटिस तामिली पश्चात् भी अनावेदक उपस्थित नहीं हुआ है। अतः प्रकरण में अनावेदक पक्ष की सुनवाई, उपस्थिति एवं रा०प्र०क० 202205011600038 /ब-121/2021-22 पक्षकार दिनेश को प्रति छत्तीसगढ़ शासन, ग्राम चैनपुर में पारित आदेश दिनांक 07 अक्टूबर 2022 के क्रियान्वयन के संबंध में अनावेदक श्री दिनेश आत्मज जगदीश, निवासी बस स्टैंड के पास घुटरा, तहसील केल्हारी, जिला एमसीबी (छ०ग०) आगामी पेशी दिनांक 15 जूलाई 2024 को न्यायालयीन समयावधि में अनिवार्यतः उपस्थित हो, अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। निर्धारित तिथि पर पश्चात् किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिए 2025 हेतु 15 सितंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित
एमसीबी / भारत सरकार मंत्रालय द्वारा पदम पुरस्कार की श्रृंखला में पद्म विभूषण पद्म, भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2024 तक ऑनलाईन ¼https//awards.gov.in½ के माध्यम से चाही गई है। पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव विभाग के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग को 30 अगस्त 2024 तक प्रेषित किये जाने के निर्देश है। उपरोक्तानुसार खेल के क्षेत्र में पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिये भारत सरकार के गाइडलाइन अनुसार निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये जाने हैं। भारत सरकार के संलग्न पत्र में दिये गये निर्देशानुसार 15 अगस्त 2024 तक इस संचालनालय को प्रेषित करने का कष्ट करें। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जयेगा।
स्वच्छता दीदियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में किया जा रहा हैं कचरा कलेक्शन
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों को कचरा कलेक्शन के बारे में जिला समन्वयक के प्रशिक्षण के बाद स्वच्छता दीदियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है. इससे गांव में साफ-सफाई का एक अलग ही माहौल बन रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ये महिलाएं स्वच्छता दीदियों के रूप में सुबह-सुबह घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन का काम कर रहीं हैं. कचरा कलेक्शन के साथ ही ये दीदियां गांव को स्वच्छ बनाने में लोगों को सहयोग करने के साथ ही कचरा निपटान के संबंध में भी जागरूक करने का काम कर रहीं हैं।
तेजी से मकान बनाने वाले हितग्राहियों को निरन्तर प्रोत्साहित करें - डॉ आशुतोष प्रधानमंत्री आवास योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
कोरिया / जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 हजार 416 पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान बनाए जाने के लिए योजना का लाभ दिया गया है। अब तक इनमे से 10 हजार 871 हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने पक्के आवास का निर्माण पूरा कर लिया है। इनके अलावा पात्र हितग्राहियों को दूसरी किस्त और तीसरी किश्त का आवंटन जारी किया जा चुका है।

जिले के 2 हजार 545 हितग्राहियों को जल्द आवास पूरा कराने के लिए सभी मैदानी अधिकारी कर्मचारी निरन्तर सम्पर्क करें। तेजी से अपने पक्के आवास बनाने वाले हितग्राहियों को लगातार प्रोत्साहित करें जिससे कोरिया के लक्ष्य समय पर पूरा हो सके। उक्ताशय के निर्देश जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मंथन कक्ष में आवास योजना की समीक्षा के दौरान व्यक्त किए। शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास की प्रगति का आकलन करने के लिए जिला पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तकनीकी सहायकों के साथ सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत वार प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कमजोर प्रगति वाले तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायकों को जमकर फटकार लगाई और समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रति सप्ताह औसतन 15 से 20 मकान पूर्ण हो रहे हैं और इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है।
सोनहत और बैकुंठपुर जनपद के सभी ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने मृत हो चुके हितग्राहियों के वारिसों को योजना का लाभ देने तथा लम्बे समय से राशि मिलने के बाद भी आवास निर्माण न करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध वसूली के प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 2 ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का अवैतनिक किए जाने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ, एस डी ओ आर ई एस तथा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को भी नियमित क्षेत्र में भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में योजना से सम्बंधित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानी कार्य का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे खेत,किसानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपायोग करने की दी सलाह गांव में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों सहित अमृत सरोवर का भी किया अवलोकन
आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान पीड़ितों को बीमा कम्पनी द्वारा राशि मिलना शुरू घटना क़े सभी पहलुओं को समझने पुलिस बारीकी से कर रही जाँच कलेक्टर -एसपी ने भविष्य की रणनीति को लेकर मीडिया से की चर्चा
चंद्रप्रकाश टोंडे की रिपोर्ट सिमगा : कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया। उन्होंने गत दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना क़े पश्चात की जा रही कार्यवाही एवं भविष्य की रणनीति क़े सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए। कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक क़े आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए क्षति का अनुमान है जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन,वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है।घटना में वाहनों को हुई क्षति क़े लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है जिसमें अब तक 7 -8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल
शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल
10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया सामूहिक योगाभ्यास,5 सौ से अधिक लोग हुए शामिल
प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ लोक अदालत के संबंध में ली बैठक विभागो में उत्पन्न होने वाले विवादों को लोक अदालत में पेश कर सुलह समझौता के आधार पर निराकरण करें- प्रधान जिला न्यायाधीश
कोरिया / प्रधान जिला न्यायाधीश श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने आगामी 13 जुलाई को होने वाली नेशनल लोक अदालत में बैंक से संबंधित विवादों एवं विद्युत विभाग, टेलीफोन विभाग एवं मुख्य नगरपालिका से संबंधित विवादों को न्यायालय में पेश होने के पूर्व ही समझौतों के आधार पर निराकरण किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके विभाग से उत्पन्न होने वाले विवादों को लोक अदालत में पेश कर सुलह समझौता के आधार पर न्यायालय में पेश होने के पूर्व निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से मुकदमेबाजी के पूर्व मामलों को यथाशीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि पक्षकार को नोटिस प्रेषित कर समझौते हेतु आहूत किया जा सके।
बैठक में सेंटल बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया, एच०डी0एफ0सीबैंक, आई0डी0बी0आई0, बैक के शाखा प्रबंधक एवं भारतीय दूर संचार निगम, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर एवं चरचा के अधिकारी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर सामान्य सभा की बैठक 26 जून को
कोरिया / जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो की अध्यक्षता में 26 जून 2024 को दोपहर 2.00 बजे से जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
उन्होने बताया कि बैठक में विभागीय समीक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा, दुकान की नीलामी, तालाब लीज, इसके साथ ही 15 वां वित्त बीपीडीपी कार्ययोजना वर्ष 2024-25 पर चर्चा की जाएगी तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण हेतु 26 जून तक आवेदन पंजीकृत हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण उपरांत दिया जाएगा प्रमाण पत्र
कोरिया / प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज (सलका, बैकुण्ठपुर) से प्राप्त जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 पंजीकृत कोर्स हेतु फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, एलईडी लाइट रिपेयर टेक्नीशियन, ब्युटी थेरेपिस्ट, हिन्दी टाईपिस्ट (कम्प्यूटर), कारपेंटर, सोलर पंप इंस्टॉलेशन, का प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। उक्त पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक हितग्राही 26 जून तक सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज सलका, बैकुण्ठपुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें पंजीकृत हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
अन्य जानकारी लाईवलीहुड कॉलेज, ग्राम- सलका, बैकुण्ठपुर में उपस्थित होकर एवं मो.नं. 8959482284, 7974833231 में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन के साथ आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा 02 नग पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न कर आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा।
हिट एंड रन मोटर दुर्घटना हेतु समिति गठित
एमसीबी / भारत सरकार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के अधिसूचना 25 फरवरी 2022 द्वारा नवीन टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकार स्कीम 2022 लागू की गई है। छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के पत्र के परिपालन में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कंडिका 11(1) अनुसार जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाता है। जिसमें दावा निपटान आयुक्त कलेक्टर अध्यक्ष, दावा जांच अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सदस्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य, जिला परिवहन अधिकारी सदस्य, आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन एमसीबी एनजीओ सदस्य तथा सिनियर डिवीजिनल मैनेजर अतुल ठाकेर समिति के सदस्य सचिव होंगे।
बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु सर्वे टीम का गठन अनुविभागीय अधिकारी (रा0) ने ग्रामीणों से की सहयोग की अपील
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर विकासखण्ड सोनहत के अनुविभागीय अधिकारी (रा0) श्री राकेश साहू एवं तहसीलदार श्री परमानन्द कौशिक के द्वारा सोनहत तहसील के अंतर्गत ग्राम घुघरा एवं कैलाशपुर के बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने हेतु सर्वे टीम गठित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (रा0) श्री राकेश साहू ने बताया कि सर्वे जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने गठित दल द्वारा सर्वे शीघ्र प्रारम्भ किया जायेेगा। जिसकी तैयारी के संबंध में ग्राम घुघरा के राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, सरपंच, सचिव, पंचगण एवं प्रमुख नागरिकों के उपस्थिति में बैठक कर ग्राम वासियों से बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य में टीम को सहयोग करते हुए अपनी-अपनी भूमि के जो बंदोबस्त त्रुटि हुई है, उसको सर्वे टीम के समक्ष रखने को कहा गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही उक्त बन्दोबस्त त्रुटि सुधार हेतु सर्वे प्रारम्भ किया जावेगा। जिससे सभी खातेदार जिनकी बन्दोबस्त त्रुटि हुई है। उनके अभिलेखों का सुधार किया जा सके।
जिले में समस्त कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन के लिए जांज दल गठित
एमसीबी / जिले अंतर्गत समस्त कोयले खनिपट्टों की जांच एवं खनिज कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु चिरमिरी क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चिरमिरी-खड़गवां, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, एस.डी.ओ.वन विभाग दक्षिण बैकुण्ठपुर, क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण मण्डल अम्बिकापुर, खनि अधिकारी मनेंद्रगढ़, खनि निरीक्षक मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निरीक्षक थाना चिरमिरी, प्रभारी नगर निरीक्षक पोंड़ी, रेंजर वन विभाग चिरमिरी तथा हसदेव क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेंद्रगढ़, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेंद्रगढ़, एस.डी.ओ.वन विभाग मनेंद्रगढ़, अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण मण्डल अम्बिकापुर, खनि अधिकारी मनेंद्रगढ़, खनि निरीक्षक मनेंद्रगढ़, तहसीलदार मनेंद्रगढ़, नगर निरीक्षक सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़, रेंजर वन विभाग मनेंद्रगढ़ को नियुक्त किया गया है। उपरोक्तानुसार संबंधित अधिकारीगण दिये गये कार्य क्षेत्र अनुसार जिले में स्वीकृत कोयले के समस्त खनिपट्टा एवं खनिज कोयले का अवैध खनन एवं परिवहन के संबंध में सम्य-समय पर आवश्यक जांच करेंगे एवं जांच प्रतिवेदन मय स्पष्ट अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।












