Breaking News
खास खबर
जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - डॉ आशुतोष/योग दिवस पर आयोजन और बारिश के पूर्व सभी मिटटी कार्यों के मूल्यांकन,सत्यापन हेतु निर्देश जारी
बैकुण्ठपुर - अपनी विशेषता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सभी अमृत सरोवरों के तट पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह आयोजन किया जाएगा। योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि राज्य स्तर से इस आयोजन के विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके तारतम्य में जनपद पंचायतों के आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा प्रेषित की गई है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है। आम जनों को योग के लाभ का महत्व बताते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य आम जनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। गतिविधियों के आयोजन के पश्चात इसका प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश भी प्रसारित किए गए हैं।
.png)
जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने आगे बताया कि अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या उस ग्राम में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बारिश के बाद मिटटी कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए राज्य के निर्देशानुसार सभी मिटटी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन आगामी दो दिवस में पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन समस्त कार्यों का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सिमगा जनपद में पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी/जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति किया गया गठन,अलग से सेल बनाकर अफवाहों एवं संदिग्धों पर रखा जा रहा है नजर
एसईसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
.png)
.png)
नवीन कम्पोजिट मदिरा दुकान मनेंद्रगढ़ अब लालपुर रोड़ चैनपुर में संचालित
एमसीबी / घरौंदा सेंटर चैनपुर के समीप अवस्थित देशी मदिरा दुकान मनेंद्रगढ़ हेतु नवीन स्थल, भवन चयन हेतु निविदा की अद्यतन कार्यवाही निर्धारित समयावधि 08 अप्रैल 2024 को निविदा प्रपत्रों के परीक्षणोपरां श्री अजीत सिंह नैना के स्वामित्व की भूमि, ग्राम चैनपुर प.ह.न. 09 तहसील मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) भूमि खसरा नं. 159/20 रकबा 0.023 पर निर्मित भवन का चयन देशी मदिरा दुकान मनेंद्रगढ़ के संचालन हेतु किया गया है। वर्तमान में देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान मनेंद्रगढ़ का संचालन उक्त नवीन चयनित स्थल में 11 जून 2024 से किया जा रहा है।
अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
कोरिया / अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार 12 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री पंकज कुमार वर्मा, श्री संजीव साहू एवं श्रम निरीक्षण श्री गोपी सिंह द्वारा बैकुण्ठपुर के ग्राम भाड़ी एवं वहां स्थित दुकानों का निरीक्षण कर बाल किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम एवं विनियम 1986 के संबंध में जानकारी देकर बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करने को कहा गया। शिविर में लोगो को बताया गया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जा सकता यह अपराध है। अक्सर देखा जाता है कि श्रमिक, किसान परिवार के बच्चे छोटी उम्र में ही पढ़ाई छोड़ कर काम धन्धें में लग जाते है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शरीरिक एवं मानसिक स्थिति पर विपरित प्रभाव पड़ता है। अतः सरकार व अंतराष्ट्रीय संगठन द्वारा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के नियोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसी प्रकार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार पात्रे, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा जनपद पंचायत खड़गवां में शिविर के माध्यम से लोगों को यह बताने का प्रयास किया कि बाल श्रम बच्चों के शरीरिक और मानसिक विकास को रोकता है और उन्हें शिक्षा के अवसर से वंचित रखता है।
कचरा संग्रहण पर दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण में स्वच्छता दीदियों सहित शामिल हुए सरपंच, सचिव
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन और ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 12 जून को जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभाकक्ष में 50 ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं स्वच्छता दीदियों को कचरा कलेक्शन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि घर-घर कचरा संग्रहण करने, गिला सूखा कचरा अलग-अलग करने, स्वच्छाग्रही दीदी द्वारा ठोस कचरा कलेक्शन एवं सेंटर में पृथक्करण किया जाये। सार्वजनिक स्थलों के साफ-सफाई किए जाने, ग्राम पंचायत स्तर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध करना, आईईसी संदेश लिखे जाने एवं रजिस्टर का संधारण किए जाने हेतु बताया गया। स्वच्छता दीदियो को यूजर चार्ज के बारे में और रजिस्टर संधारण के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में पाँच प्रकार की आईईसी भी कराने को कहा गया। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए. पन्ना सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं स्वच्छता दीदीयां उपस्थित रहें।
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित’
कोरिया / मछली पालन विभाग के सहायक संचालक ने बताया है कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित रहेगा। अतः छत्तीसगढ़ प्रदेष के समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब जलाषय जेा निर्मित किए गए है। इसके अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के नियम-3(5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा दस हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनो एक साथ होने का प्रावधान किया गया है।
वार्षिक आय में वृद्धि हेतु किया गया अभिसरण कार्यशाला का आयोजन
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के निर्देशन में बिहान जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा जिला स्तरीय अभिसरण हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागार में किया गया। लखपति दीदी योजना के तहत महिला समूह सदस्यों को अंतर्विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से संतृप्त करने हेतु अभिसरण कार्यशाला में कृषि सखी, पशु सखी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद स्तर के डीईओ, एडीओ, पीआरपी, उपसंचालक पशुधन विकास, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक मत्स्य, श्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं सृजन संस्था के स्टेट हेड के द्वारा विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी गई ।

एक दिवसीय कार्यशाला में अभिसरण संसाधन व्यक्ति के रूप में कैडर तैयार करने हेतु विभागीय योजनाओं की चर्चा की गई एवं समूह से चिन्हांकित सदस्यों को कम से कम दो विभागो से अभिसरण करवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए, ताकि उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हो सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिमेन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय योजना की जानकारी, अधिकारी कर्मचारी के अलावा जमीनी स्तर तक ग्रामीणों तक पहुँचे इस हेतु “अभिसरण हेतु कार्यशाला“ का आयोजन पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं बिहान अमला के साथ कलेक्टर के आदेश से किया गया।
नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला चिकित्सालय में शासन की योजनाओं के समुचित एवं सफल क्रियान्वयन तथा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के मॉनीटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री सिराज अहमद को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियमित रूप से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर समुचित निगरानी एवं अतिरिक्त नव निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण एजेन्सी से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करायेंगे।
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर का ध्यान आकर्षण करवाते हुए की है मांग
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर का ध्यान आकर्षण करवाते हुए की है मांग वार्ड के नाले नालिया गंदगी से पटे हुए हैं। उनकी कार्ययोजना बनाकर तत्काल सफाई कराई जाए।नगरपालिका के वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं तक को तरस रहे कई महीनो से नगर पालिका में नहीं हो रही है बैठक जिससे शहर का विकास रुक गया है पूर्वी मे कई बार पत्राचार किया जा चुका है lशहर के वार्ड में समस्याओं का अंबार है। वार्ड निवासी कई बार समस्याओं को लिखित में वार्ड पार्षद और नगर पालिका बैकुंठपुर कोरिया में दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। वार्ड की सड़कों पर कचडा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर के नागरिकों का कहना है कि वार्ड में यदि कोई काम शुरू होता है तो वह सही तरीके से पूरा नहीं होता। इसका खामियाजा वार्ड में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम छोटेकलुआ के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
एमसीबी / अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के जानकारी अनुसार सर्वसाधारण आज जनता को सूचित किया जाता है। कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छोटेकलुआ विकासखण्ड खड़गवां (आईडी क्रमांक-532004039) के संचालन किये जाने में ग्राम पंचायत छोटेकलुआ सरपंच, सचिव असमर्थ हैंशासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम छोटेकलुआ के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
एमसीबी/11 जून 2024/ अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के जानकारी अनुसार सर्वसाधारण आज जनता को सूचित किया जाता है। कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छोटेकलुआ विकासखण्ड खड़गवां (आईडी क्रमांक-532004039) के संचालन किये जाने में ग्राम पंचायत छोटेकलुआ सरपंच, सचिव असमर्थ हैं। जिसकी सूचना प्राप्त है। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाना है। अतः उपरोक्त संबंधितों से 10 जून 2024 से 24 जून 2024 तक कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। जिसकी सूचना प्राप्त है। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाना है। अतः उपरोक्त संबंधितों से 10 जून 2024 से 24 जून 2024 तक कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा
कलेक्टर जनदर्शन में मिले 73 आवेदन आमजनों ने कलेक्टर के समक्ष रखी अपनी समस्या
कोरिया / संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के समक्ष 73 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए।

संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व मामलों, प्रधानमंत्री आवास, मजदूरी भुगतान, पेयजल की समस्या, राशन कार्ड, सहित अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए।
जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने, अप्रिय स्थिति निर्मित न होने, अपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर रोक, धार्मिक वैमनस्यता को रोकने के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिले में किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें जिससे समय पर कार्यवाही की जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज के धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर ,समाज प्रमुखों से सतत सम्पर्क करते हुए समाज प्रमुखों की बैठक ले। कलेक्टर ने धार्मिक स्थलों पर छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान पर अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने सूचना के रियल टाइम शेयरिंग के लिए बीट सिस्टम एक्टिव करते हुए बीट स्तर पर जिम्मेदारी तय करने और हर स्तर पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों में बेहतर संपर्क और समन्वय की बात पर जोर दिया। एसपी ने बलवा ड्रिल अभ्यास की तैयारी हेतु आर.आई को निर्देशित करते हुए बताया कि इस सप्ताह ही इसका संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के सभी तबकों से पुलिस मित्र की सूची रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर, राजस्व व पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
नये संशोधित आपराधिक कानून के क्रियांवयन के लिए एमसीबी पुलिस तैयार
एमसीबी / 01 जुलाई 2024 से तीन नये संशोधित आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में 06 जून 2024 को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से आरक्षक अनिल जांगड़े, आरक्षक लिंगराज मण्डल एवं आरक्षक रवि सिंह शामिल हुये। जिनके द्वारा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सीसीटीएनएस आपरेटरों का 10 जून 2024 को श्री अशोक वाडेगांवकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा थाना के सीसीटीएनएस आपरेटर को भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर में क्रियान्वयन के सम्बंध में जानकारी दी गई। साथ ही एनसीआरबी संकलन मोबाईल एप एवं https://ncrb.gov.in/uploads/

तीन नये संशोधित आपराधिक कानून के प्रशिक्षण में आरक्षक अनिल जांगड़े, लिंगराज मण्डल थाना पोड़ी, आरक्षक रवि सिंह, थाना जनकपुर, आरक्षक बाबूलाल सायतोड़े, थाना झगराखाण्ड, आरक्षक मनोज लकड़ा, थाना कोटाडोल, आरक्षक विनोद टोप्पो, थाना मनेन्द्रगढ़, आरक्षक अभय रजक, थाना मनेन्द्रगढ, आरक्षक गणेश सिंह, थाना खड़गवां, आरक्षक रूबेन लकड़ा, थाना चिरमिरी उपस्थित रहे।
आयुष्मान कार्ड पंजीयन की गति में तेजी लाने के लिए मासिक समीक्षा बैठक
एमसीबी / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में आयुष्मान कार्ड पंजीयन की प्रगति को तेज करने के लिए मासिक समीक्षा बैठक सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में बीएमओ जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. एस. एस. सिंह, दीपक चौधरी जिला परियोजना समन्वयक, दिनेश गुप्ता बीईई, संतोष पोर्ते, वरुण मिश्रा जिला कोल्ड चेन मैनेजर समस्त सुपरवाइजर, सी.एच.ओ., आर.एच.ओ. (एम/एफ), और विकासखण्ड के 20 एएनएम ने भाग लिया। जिला प्रशासन ने 30 जून 2024 तक शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए बैठक का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण था। राज्य स्तर से भी लगातार पंजीयन की प्रगति के बारे में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश प्राप्त हुये है। इस बैठक में पंजीयन प्रक्रिया को गति देने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंजीयन की स्थिति पर प्रकाश डाला और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान, आयुष्मान कार्ड के महत्व और इसके लाभों पर भी जोर दिया गया।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द जिले को शत्-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन युक्त किया जायेगा। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया को तेज करना उनकी प्राथमिकता है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा- निर्देश महतारी वन्दन योजना के तहत पात्र हितग्राही को मिले राशि गंभीर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दें कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया / आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
श्री लंगेह ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण ‘महतारी वन्दन योजना‘ की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी हालत में पात्र हितग्राही न छूटे इस बात की विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि समय पर पहुंचे इसके लिए उनके खाते का सही परीक्षण करें कमी व त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार करने के लिए पहल करें। त्रुटिवश अपात्र या किसी अन्य के खाते में राशि न जाए इस बात की विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
श्री लंगेह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रुप से खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि सेक्टर सुपरवाइजर की जिम्मेदारी है कि सभी बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें साथ ही नियमित रूप से 4-5 आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें, साफ-सफाई रखें। श्री लंगेह ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में संधारित पंजियों का संधारण व्यवस्थित रखें, बच्चों को दिए जाने वाले आहार, गर्म भोजन, पौष्टिक व गुणवत्तायुक्त हो।
श्री लंगेह ने कहा कि कुपोषण दर को कम करने के लिए मैदानी इलाकों से लेकर दूरस्थ गांवों में जाकर मुवायना करें ताकि जिले से कुपोषण दर को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्भवती व एनीमिया पीड़ित महिलाओं को गर्म भोजन, अंडा आदि नियमित रूप से दिया जाए। श्री लंगेह ने सभी पर्यवेक्षको से कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार कर कार्य करें। तीन माह में कुपोषण दर में कमी लाने पर सम्मान किया जाएगा।

श्री लंगेह ने आंगनवाड़ी भवनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक जिले में 547 आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जहां आंगनवाड़ी भवन निर्मित नहीं है या अधूरे हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देष दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनिमितता न हों। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देष दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मनोज खलको, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री आभाष सिन्हा, बैकुंठपुर व सोनहत जनपद पंचायत के सीईओ श्री अलेक्जेंडर पन्ना, श्री मनोज सिंह जगत, बैकुंठपुर व सोनहत जनपद पंचायत के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर उपस्थित थे।
हरित ग्राम संकल्प लेकर निकली रैली साथ ही ग्रामीणों ने जाना नाडेप टंकी का निर्माण और लाभ जल प्रबंधन वन प्रबंधन के साथ स्वच्छता को लेकर जागरूकता हेतु विविध गतिविधियां
बैकुण्ठपुर - राज्य शासन के निर्देष पर कोरिया जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर हरित ग्राम की संकल्पना को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से रैली निकालकर आम जनों को जल, वन और स्वच्छता के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण संवर्धन के साथ ही ग्राम पंचायतों में पेड़-पौधों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर हरित ग्राम की संकल्पना लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में गत पांच जून से यह अभियान जिले भर में अमृत सरोवरों के तट पर पौधारोपण और साफ-सफाई के साथ प्रारंभ किया गया है। इसी कड़ी में अब नाडेप टैंक के निर्माण के साथ ही जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु निकासी जल व कचरे का प्रबंधन के प्रति भी आम ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में पर्यावरण प्रबंधन के साथ ही गांव-गांव में स्वच्छता के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को अपने घरों से निकलने वाले कचरे का बेहतर प्रबंधन कैसे किया जाए इसके लिए भी जानकारी प्रदान की जा रही है।

गत दिवस जनपद पंचायत बैकुंठपुर और जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन के साथ कचरा प्रबंधन के लिए नाडेप टैंक का निर्माण किए जाने की प्रक्रिया के बारे में आम ग्रामीणें को अवगत कराया गया। ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन के लिए गीले कचरे से किस तरह नाडेप के माध्यम से अच्छी जैविक खाद बनाई जा सकती है इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके पहले सभी ग्रामीणों ने पर्यावरण को साफ रखने के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने की शपथ ली गई। सभी ने संकल्प लिया कि वह खुले में किसी भी तरह का कचरा नहीं फेंकेंगे और अपने गांव के हर गली मोहल्ले को साफ सुथरा बनाए रखेगें। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पर्यावरण की जागरूकता का संदेश देती हुई रैली भी ग्राम पंचायत में निकाली गई और जल तथा वनों के संरक्षण के संदेश संबंधी नारे लगाए गए। ग्रामीणों को नाडेप टैंक के निर्माण के साथ उसमें किस तरह से बेहतर कचरा प्रबंधन कर खाद बनाई जाए उसके संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्रामीण जनप्रतिनिधि और महात्मा गांधी नरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ आम ग्रामीण उपस्थित रहे।
कोटाडोल समिति प्रबंधक से किया जा रहा अवैध वसूली
एमसीबी / कोटडोल के समिति प्रबंधक द्वारा पुलिस को दिए गये शिकायत में बताया है कि राकेश बर्मन व उसके साथियों द्वारा उन्हें छः माह से पैसा के लिये प्रताड़ित कर रहे है। झूठा केश में फसाने का धमकी दे रहे। कृषक ऋण बैंक से प्राप्त करते है। समिति से नगद ऋण प्रदाय नहीं किया जाता है। उन्हें झूठा बदनाम किया जा रहा है। पुलिस को दिए शिकायत में कहा गया है कि राकेश बर्मन पिता दलवीर बर्मन निवासी भगवानपुर ने माह दिसम्बर में 200000.00 (दो लाख रूपये) का मांग किया, जिसका प्रार्थी मोबाईल में रिकॉर्ड कर लिया है। सभी जगह वीडियो वायरल हुआ है। फिर 26 फरवरी 2024 को समिति कार्यालय में आया। सूचना अधिकार फुड विभाग से निकाला था। सभी दस्तावेज दिखाया और बोला पांडेय अब तुमको जेल भिजवा दूंगा। नहीं तो दो लाख रूपये दे दो। सभी कृषकों से झूठा रिपोर्ट कलेक्टर साहब और पुलिस अधीक्षक साहब से करा दूंगा। मैं नेता हूँ। प्रार्थी ने बर्मन का समिति में फोटो खीच लिया। प्रार्थी को राकेश बर्मन ने छः माह से पैसा के लिये परेशान करता आ रहा है। अपने सहयोगी को पैसा के लिये भेजता रहता है। सहयोगी लोगों का नाम जितेन्द्र सिंह गोड़ निवासी बेनीपुरा, दीपक भूर्तिया निवासी ढाबतुमाड़ी, ललीत यादव निवासी मसर्रा ये सब लोग पैसा का मांग करते है। जिन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
नौकरी लगाने के नाम पर रुपए मांगने वालों से रहे सावधान ऐसे लोगों की तत्काल शिकायत नजदीकी थाने करें शिकायत
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आमजनों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालो से सचेत व सावधान रहने की सलाह दी है। कलेक्टर ने कहा है कि आमतौर पर कुछ लोग सरकारी दफ्तरों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोले भाले लोगों से रुपये ठग लेते है। ऐसी शिकायतें सामने आई है। जिस पर जिला पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में नौकरी लगवाने के नाम पर जो भी रुपए मांगे उसकी तत्काल शिकायत नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को दें। जिस पर कार्यवाही की जावेगी। किसी भी सरकारी दफ्तर में रुपए लेकर नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है पूरी पारदर्शिता के साथ कोई भी नियुक्ति किये जाने का प्रावधान है। अतः ऐसे लोगांे से सावधान व सचेत रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संध्या सिंह निवासी वेस्ट चिरमिरी पोड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरभोका का रहने वाला आरोपी नीलेश पाल कई लोगों को कलेक्ट्रेट व अन्य विभागो में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखांे रुपया लेकर नौकरी नहीं लगवाया है तथा छ.ग. शासन का फर्जी नियुक्ती पत्र देकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थिया संध्या सिंह से भी वर्ष 2023 के सितम्बर अक्टूबर माह में 02 लाख 30 हजार रुपया लेकर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर छ.ग. तथा कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छ.ग. की फर्जी सील व फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ तथा फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किया व प्रार्थिया को नौकरी नहीं दिलाया है तथा उसके द्वारा दी हुई रकम को भी वापस नहीं कर रहा है कि रिपोर्ट पर थाना पोड़ी में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नीलेश पाल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर प्रार्थिया संध्या सिंह के अलावा अन्य कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेना व उन्हें फर्जी नियुक्ती पत्र देना स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर पुलिस द्वारा फर्जी नियुक्ती पत्र व सील, मोहर अन्य दस्तावेजों की बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।












