CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तेजी से हो रहीं मतदाता जागरूकता गतिविधियां / पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी जन-जन तक पहुंचा रहे मतदान आमंत्रण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तेजी से हो रहीं मतदाता जागरूकता गतिविधियां / पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी जन-जन तक पहुंचा रहे मतदान आमंत्रण

बैकुण्ठपुर - लोकसभा निर्वाचन की सरगर्मी और मौसम का तापमान जिस तेजी से बढ़ रहा है उसी तेजी के साथ ही कोरिया जिले में मतदाता जागरूकता के लिए चलाया जा रहा स्वीप कार्यक्रम अपनी पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। आसन्न लोकसभा निर्वाचन के मतदान तिथि को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देषानुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम गर्मी की परवाह किए बिना प्रत्येक कोरियावासी को मतदान का आमंत्रण देने के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वीप के जिला नोडल अधिकारी व जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया के निर्देषानुसार स्वीप की अलग-अलग गतिविधियों को निरंतर तेजी से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में जन जागरूकता के रथ संचालित किए गए है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रत्येक मैदानी अमले को निर्धारित कार्यक्षेत्र में मतदाताओं को आमंत्रण पत्र देने की जवाबदारी प्रदान की गई है। इस तारतम्य में प्रत्येक हाट बाजारों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी के साथ पूरी प्रशासनिक टीम प्रत्येक मतदाता को सात मई मतदान दिवस में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। नए मतदाताओं के साथ ही पुराने व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का आग्रह किया जा रहा है।  


          जिला पंचायत सीईओ डाॅ आशुतोष ने आगे बताया की व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्र में षत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाता पर्चियों के वितरण के साथ ही हाट बाजारों में, घर-घर तक जाकर मतदाताओं को सात मई को अनिवार्य तौर पर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत पिछले निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता में लेकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाया जा रहा है। उन्हें मतदान के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। तेज गर्मी के बावजूद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। आम मतदाताओं का उत्साह देखकर यह आशा है कि आने वाले लोकसभा निर्वाचन में कोरिया षत-प्रतिषत मतदान कर अपनी अलग पहचान बनाएगा।  

continue reading
 आबाकारी ने मारा छापा, अवैध शराब पकड़ाया / आबकारी नियंत्रण कक्ष स्थापित, दूरभाष पर भी होगी शिकायत दर्ज

आबाकारी ने मारा छापा, अवैध शराब पकड़ाया / आबकारी नियंत्रण कक्ष स्थापित, दूरभाष पर भी होगी शिकायत दर्ज

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित तमाम विभाग अलर्ट है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मार्च 2024 में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रतिबंध रखने हेतु लगतार सघन गस्त व छापामार की कार्यवाही की गई। सघन गस्त के दौरान जिले में कुल 52 जांच एवं छापा मारे गए। तथा 26 प्रकरणों के तहत 147.83 बल्क लीटर मदिरा, 270 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई है। धारा 34(1)च के तहत 5, धारा 34 (1) (क) के तहत 12, धारा 34 (1) (ख) के तहत 1, धारा 34 (1) च के तहत एक, धारा 36 (क) के तहत 5 तथा धारा 36 (च) (1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि बैकुण्ठपुर में आबकारी नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे खुला रहेगा। दूरभाष नम्बर 07836-232199 पर या नियंत्रण कक्ष में जाकर अवैध शराब बिक्री के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी व शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

continue reading
गीत-संगीत की लय के साथ मतदान के महत्व पर एक शाम वोटर्स के नाम / मतदाताओं के उत्साह से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

गीत-संगीत की लय के साथ मतदान के महत्व पर एक शाम वोटर्स के नाम / मतदाताओं के उत्साह से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

कोरिया / जिला स्वीप समिति द्वारा आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में गीत, संगीत के माध्यम से मतदाताओं को 7 मई को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बैकुंठपुर शहर से बड़ी सँख्या में इस कार्यक्रम को सुनने, देखने पहुंचे थे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जब निर्वाचन आयोग हम मतदाताओं के लिए इतना कुछ कर रहे हैं तो हम भी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करेंगे, वहाँ उपस्थित मतदाताओं ने मतदान करने का संकल्प भी लिए।


कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कहा स्वीप संध्या का बहुत सुंदर आयोजन जिला स्वीप समिति कोरिया द्वारा किया गया है। वास्तव में हर एक वोट बहुत महत्व है। उन्होंने बताया कि विगत दो विधानसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने कोरिया जिले को बधाई प्रेषित की गई। श्री लंगेह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के साथ एक बार फिर इस निर्वाचन में अपनी जगह शीर्ष पर बनाएंगे। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट का महत्व है, इसलिए सभी लोग 7 मई को जरूर मतदान करने पहुंचे।

सीईओ जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि स्वीप संध्या में बहुत ही रचनात्मक तरीके से विभिन्न वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई। एंड्रॉयड स्मार्टफोन के माध्यम से मतदाता को सी विजिल, केवाईसी जैसे एप का इस्तेमाल कर कार्यालयों के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से कहा कि स्वयं मतदान करें और अपने आसपास के मतदाताओं को अपने साथ लेकर मतदान के लिए जरूर जाएं।

जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस तरह के अनूठी पहल को शहरवासियों ने सराहा है और 7 मई को होने वाले मतदान प्रतिशत में इज़ाफ़ा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इंदिरा पार्क, बैकुंठपुर में आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार व विभिन्न विभागों व निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

continue reading
 मेहनतकश श्रमिकों ने कहा मतदान करबो- कराबो / श्रमिकों के योगदान अतुलनीय- श्री लंगेह

मेहनतकश श्रमिकों ने कहा मतदान करबो- कराबो / श्रमिकों के योगदान अतुलनीय- श्री लंगेह

कोरिया / आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जहाँ देश-दुनिया में मजदूरों, श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा है, तो वहीं कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत द्वारा मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों व अन्य कामगारों को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन के तहत 7 मई को होने वाले मतदान के लिए जन-जागरूकता चलाया गया और इन श्रमिकों के श्रम का सम्मान करते हुए उन्हें मताधिकार के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें शपथ भी दिलाया गया।

देश के विकास में अतुलनीय योगदान
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह लगातार जिले के हर वर्ग के मतदाताओं को 7 मई को याद से मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। श्री लंगेह ने कहा कि किसी भी समाज, देश, संस्था व उद्योग में मज़दूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। समाज, देश के विकास में इन श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन मेहनतकश श्रमिकों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं किया जा सकता। श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाई-बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में इनके योगदान अतुलनीय है।

इसी कड़ी में आज सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पुसला एवं कटगोडी में चल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी (मनरेगा) में कार्यरत श्रमिकों को 7 मई को होने वाले मतदान के लिए आमंत्रण पत्र दिए गए। साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान करने की अपील पत्र जनपद पंचायत सीईओ श्री मनोज सिंह जगत ने प्रदान किया।

मतदान करबो- कराबो
सोनहत जनपद पंचायत के सीईओ श्री मनोज सिंह जगत ने बताया कि मतदान करने के लिए न्यौता पत्र दिया गया, तब श्रमिकों ने कहा हम सब मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। हमे मत देने का अधिकार है, हम सबकी जिम्मेदारी व कर्तव्य है कि मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान करने अपने पड़ोसियों को लेकर जरूर जाएंगे और मतदान करबो- कराबो।
श्री जगत ने बताया कि श्रमिकों को स्थानीय बोली-भाषाओं में मतदान हेतु शपथ भी दिलाया गया और श्रम का सम्मान करते हुए श्रमिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति हौसला- अफजाई भी किया।

continue reading
हेल्दी फैमिली न्यूट्रिशन सेंटर का किया गया सुभारंभ

हेल्दी फैमिली न्यूट्रिशन सेंटर का किया गया सुभारंभ

सूरजपुर। हेल्दी फैमिली न्यूट्रिशन सेंटर शॉप का उद्घाटन रविवार को भैयाथान रोड़ पंच मंदिर के पास प्रेमनगर विधायक प्रतिनिधि संत सिंह ने फीता काटकर किया।

विधायक प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि सूरजपुर में न्यूट्रिशन सेंटर की दुकान नहीं थी। एक ही जगह पर आयुर्वेदिक के सारे प्रोडक्ट मौजूद हैं और आयुर्वेदिक के हर्बल प्रोडक्ट में उच्च गुणवत्ता के साथ पर्सनल केयर, हेल्थ केयर, ब्यूटी केयर, खाद पदार्थ की विशाल श्रेणी उपलब्ध कराई गई है। जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पार्षद बिरेंद्र बंसल, गिरधारी साहु, छोटू साहू, संजय मिश्रा, पत्रकार नीतेश गुप्ता, इमाम हसन, राकेश जायसवाल,जानी खान, अफजल खान, लोकेश गोशवामी, रामजी साहु, सुल्तान खान, अजय चक्रधारी, रमेश गिरी, संजय शर्मा, अकांछा शर्मा, राजेश शर्मा, पल्लवी, दुष्यंत राजवाड़े, वीरेंद्र जायसवाल, अमन राजवाड़े, सीमा सिंह टेकाम, बीना सिंह, राजपति पण्डो, लीलावती राजवाड़े, फुलमतिया सिंह, शारदा सोनी, राधिका शर्मा, व अन्य लोग उपस्थित थे।
continue reading
 ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से कर रहे हैं मतदान के लिए प्रेरित

ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से कर रहे हैं मतदान के लिए प्रेरित

कोरिया / कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन में तृतीय चरण के लिए मतदान होने में महज एक सप्ताह शेष हैं। तेज गर्मी के बावजूद निर्वाचन आयोग व स्वीप कार्यक्रम के तहत अलग-अलग विधाओं, गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को 7 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करने में पूरे अमले जुटे हुए हैं।
जिला निर्वाचन से मिली जानकारी के मुताबिक एक अनूठी पहल करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड में यात्रियों को 7 मई को होने वाले मतदान के लिए ऑडियो ट्यून के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित की जा रही है। ऑडियो में हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में मतदान के लिए यात्रियों से अपील की जा रही है कि कृपया यात्रीगण ध्यान दें दिनांक 7 मई 2024 दिन मंगलवार को लोकसभा का मतदान होना है। मतदान दिवस के दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोकसभा निर्वाचन हेतु अपनी मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और जिम्मेदार नागरिक बने। बता दें स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को आमंत्रण कार्ड देकर मतदान करने के लिए अपील की जा रही है तो शासकीय, अशासकीय संस्थाओं, कार्यालयों में भी मतदान को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और मतदान करने का संकल्प भी ले रहे हैं ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो सके।

continue reading
सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण स्थल जाकर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से हुए रूबरू / जिम्मेदारी के साथ गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें-श्री पगारे

सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण स्थल जाकर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से हुए रूबरू / जिम्मेदारी के साथ गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें-श्री पगारे

कोरिया / कोरबा लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे ने आज सेंट जोसेफ स्कूल, बैकुण्ठपुर जाकर प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से रूबरू हुए।
श्री पगारे ने सेंट जोसेफ स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन, मतदान अधिकारियों व माइक्रो आब्जर्वरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से कहा कि बहुत जिम्मेवारी के साथ-साथ गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सबसे महापर्व में कार्य करने का अवसर पर मिलना महत्वपूर्ण है। आप लोग जिस तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, आशा है कि मतदान दिवस 7 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक शत-प्रतिशत मतदान होंगे।
श्री पगारे ने कहा कि कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के लिए मतदान होने में महज एक सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप सब लोग तेज गर्मी के बावजूद जिस उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उसी तरह 7 मई को अपने शालीन व्यवहार के साथ जिम्मेदारी पूर्वका निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत कार्य सम्पन्न करेंगे। श्री पगारे ने सुविधा केन्द्र जाकर पोस्ट बैलेट के माध्यम से किए जा रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन 26 अप्रैल को 80 कर्मियों को दिया गया इस कार्य के लिए प्रशिक्षण

प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन 26 अप्रैल को 80 कर्मियों को दिया गया इस कार्य के लिए प्रशिक्षण

कोरिया। तृतीय चरण में होने वाले कोरबा संसदीय, लोकसभा निर्वाचन में महज 12 दिन ही बचे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय बैकुंठपुर-कोरिया द्वारा लगातार निष्पक्ष, स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जनजागरण भी किया जा रहा है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त कर रहें।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा क्रमांक 03 बैकुंठपुर का 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम मशीनों के प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन किया जाएगा।


रेंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग कार्य हेतु आज जिला पंचायत के आडिटोरियम में 80 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 12 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है तथा 8 कर्मियों को रनर के रूप में दायित्व दिए गए हैं। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.टोप्पो, सहायक अभियंता श्री आर.एस. सोनी, श्री एस.के.ओझा, श्री उदय बोबड़े, उप अभियंता श्री ए.के. निराला, श्री राय सिंह टैगोर, श्री विलोकन खलको, श्री लिवेंद्र सिंह एवं श्री अजय साहू को कैंडिडेट सेटिंग यूनिट से सम्बद्ध किया गया है।
बता दें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी स्वीप कार्यक्रम व प्रशिक्षण कार्य के नोडल अधिकारी हैं वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू को ईवीएम के प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।

continue reading
घर-घर बंटने लगे मतदाता पर्ची पर्ची देने के साथ शत-प्रतिशत मतदान करने कर्मी कर रहे हैं प्रेरितमतदाताओं को इपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों से मतदान करने की होगी सुविधा

घर-घर बंटने लगे मतदाता पर्ची पर्ची देने के साथ शत-प्रतिशत मतदान करने कर्मी कर रहे हैं प्रेरितमतदाताओं को इपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों से मतदान करने की होगी सुविधा

कोरिया / जैसे-जैसे लोकसभा निर्वाचन की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे निर्वाचन कार्य में जुटे कर्मियों में भी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हो गए हैं।
बैकुंठपुर व सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में बनाए गए मतदान केंद्रों के बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची व मार्गदर्शिका पुस्तिका वितरण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं ताकि मतदाता अपने नजदीक मतदान केंद्र पहुंचकर 7 मई को मतदान कर सके।
इपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों से मतदान करने की होगी सुविधा-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने में सहायता हेतु दिशा-निर्देश जारी कर एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
कोई भी मतदाता, मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन 12 प्रकार के पहचान पत्रों को अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं, जिसके तहत आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों को जारी किया गया शासकीय पहचान पत्र एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक निःशक्तता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के माध्यम से मतदान किया जा सकता है।

continue reading
कलेक्टर ने सेक्टर प्रभारियों से मतदान केंद्रों के बारे में ली जानकारी/ प्रत्येक मतदान केंद्रों में पृथक-पृथक महिला-पुरूष शौचालय कक्ष / दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की होगी व्यवस्था / मतदान केंद्रों से मधुमक्खी के छत्ते हटेंगे परिसर रहेगी साफ-सुथरा

कलेक्टर ने सेक्टर प्रभारियों से मतदान केंद्रों के बारे में ली जानकारी/ प्रत्येक मतदान केंद्रों में पृथक-पृथक महिला-पुरूष शौचालय कक्ष / दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की होगी व्यवस्था / मतदान केंद्रों से मधुमक्खी के छत्ते हटेंगे परिसर रहेगी साफ-सुथरा

कोरिया / कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी से विनय कुमार लंगेह ने आज क्लेक्टरेरेट स्थित सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों के सेक्टर प्रभारियों से मतदान पूर्व समुचित व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सेक्टर अधिकारियों के सुझाव व बताए समस्याओं पर तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला शिक्षा, जनपद पंचायत, ऊर्जा विभाग, समाज कल्याण, नगरीय निकाय सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।


बता दे सभी मतदान केंद्रों में पृथक-पृथक महिला-पुरूष शौचालय कक्ष होंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में रैम्प की सुविधा व व्हीलचेयर, छड़ी आदि की व्यवस्था भी रहेगी। मतदान केंद्रों में साफ पेयजल, शौचालय, बिजली, बाउन्ड्रीवाल की व्यवस्था की गई है और जहाँ बिजली आपूर्ति की समस्या हो, वहाँ सोलर ऊर्जा के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
मधुमक्खी के छत्ते हटेंगे, छाँव की होगी व्यवस्था
मतदान दिवस के दिन मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री लंगेह ने मतदान केंद्रों व परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

continue reading
 गर्मी में रखें सेहत का विशेष ध्यान / कलेक्टर ने अस्पतालों में जांच  उपचार व दवाई की समुचित व्यवस्था करने को दिए निर्देश / लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं / ग्रीष्मकाल में होने वाले बीमारियों से बचने के लिए  डॉक्टर ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

गर्मी में रखें सेहत का विशेष ध्यान / कलेक्टर ने अस्पतालों में जांच उपचार व दवाई की समुचित व्यवस्था करने को दिए निर्देश / लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं / ग्रीष्मकाल में होने वाले बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

कोरिया / गर्मी के मौसम में जिस तरह सूर्य की तेवर से लोग हलकान है। घरों व कार्यालयों में पंखा, कूलर, एसी तेजी के साथ चलने लगा है। वहीं इस ग्रीष्म काल में होने वाले बीमारियों के प्रति जिला अस्पताल, बैकुंठपुर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने इन बीमारियों के लक्षण व बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी है।
बता दें ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने की वजह से हर वर्ष गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जो कि औसतन एक से दो डिग्री सेंटीग्रेट है।स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस. कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि गर्मी के प्रकोप से होने वाले प्रभाव व रोगों को ठीक किया जा सके।
कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू से संबंधित मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर ने गर्मी के मौसम में होने वाले बीमारियों के कारण, लक्षण व बचाव केवउपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण
1. सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना
2. तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना
3. चक्कर और उल्टी आना
4. कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना
5. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना
6. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना
7. भूख कम लगना
8. बेहोश होना
लू लगने का कारण
तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी की खनिज तत्व मुख्यतः नमक की कमी होने कारण लू लगने की प्रबल सम्भवना बनी होती है।
बचने के उपाय, इन बातों का रखें ध्यान-
1. बहुत अनिवार्य हो तो तभी घर से बाहर जाना चाहिए
2. धूप में निकलने से पहले सिर व कानो को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले
3. पानी अधिक मात्रा में पीये
4. अधिक समय तक धूप में न रहे
5. गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा व कपड़े पसीने को सोखते रहे
6. अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीये
7. चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें
8. प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निः शुल्क परामर्श लिए जा सकते हैं
9. उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में सलाह जरूर लें
लू लगने पर करें प्रारंभिक उपचार
- बुखार पीडित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं
- अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि
- पीडित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें
- शरीर पर ठंडे पानी का छिडकाव करते रहें
- पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं
- अपने नजदीकी मितानिन या ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट प्राप्त करें
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने  आम लोगों से कहा है कि घर से बाहर जाते समय पानी अवश्य रखें और पानी पीते रहें। किसी भी प्रकार की लू लगने या गर्मी की वजह से बीमार होने पर तत्काल अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच, उपचार कराए।ं

continue reading
 डोमनापारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डोमनापारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण जिले में मतदाताओं को अपने मताधिकार का शत्-प्रतिशत उपयोग करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इमली गोलाई के पास डोमनापारा में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सरपंच भुवन सिंह, पंच, आगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना, प्रभा पयासी, स्वच्छ भारत मिशन की कार्यकर्ता सहित अनेकों ग्रामीण शामिल हुये। इस दौरान समस्त लोगों को मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गयी।

 
continue reading
माइक्रो आर्ब्जवरों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

माइक्रो आर्ब्जवरों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

मनेंद्रगढ़ / आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसर चुनाव में कार्य के सफल संचालन के लिए आज माइक्रो आर्ब्जवरों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गयी।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश कुरचानिया, श्री कांत लांजवाल तथा संजय श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि समस्त माइक्रो आर्ब्जवर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रो के समस्त गतिविधियों का सूक्ष्म पर्यवेक्षण करेंगे। आर्ब्जवर जिला निर्वाचन के द्वारा नियुक्त जरूर किये जाते है, परन्तु वे सीधे और केवल पर्यवेक्षक के अधीन काम करते हैं और उन्हें ही रिर्पोट करते है। वे खुद को आवंटित मतदान केंद्र की प्रत्येक कार्यवाही पर नज़र रखते है और निर्धारित प्रारूप में इनका उल्लेख करते हुए अपने पर्यवेक्षक को प्रस्तुत करेंगे। उन्हें सामग्री वितरण केंद्र पर अपना प्रतिवेदन पर्यवेक्षक को सौपना चाहिए। यदि माईक्रो आर्ब्जवर को एक ही स्थान पर एक से अधिक मतदान केंद्र आवंटित हों तो उन्हें बारी बारी से सभी मतदान केन्द्रों पर घूमते रहना चाहिए और नज़र रखनी चाहिए। माइक्रो आर्ब्जवर को मॉक पोल का संचालन, मतदान प्रारंभ और बंद होने का समय, मतदाताओं के मतदान केंद्र में आने और जाने की व्यवस्था, मतदाता रजिस्टर की प्रविष्ठियां, मतदाताओं के पहचन की व्यवस्था, एएसडी की सूची, मतदाताओं द्वारा गोपनीयता का अनुपालन, मतदान अभिकर्ताओं की गतिविधियां, वे कुछ अवांछित न कर रहें हो, मतदान अभिकर्ताओं की शिकायते, यदि वे करते है। माइक्रो आर्ब्जवर को पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करनी होती है इसलिए उन्हें इस प्रक्रिया की गहरी जानकारी होना आवश्यक है। मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी, ईवीएम की कार्य प्रणाली की जानकारी होनी चाहिए।
 
continue reading
 चक्रवाय स्कूल में न्योता भोज का कार्यक्रम

चक्रवाय स्कूल में न्योता भोज का कार्यक्रम

सिमगा / शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चक्रवाय मे दिया गया न्योता भोज
गंगा प्रसाद ओगरे और 
 उसके बड़े भैया डोमन ओगरे 
सभापति जनपद पंचायत सिमगा को पुत्र रत्न् प्राप्ति के अवसर पर आज ग्राम पंचायत चक्रवाय के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चक्रवाय  में बच्चों के लिए  न्योता भोज  का आयोजन किया गया! इस अवसर पर भोजन मे खीर ,पूड़ी, आचार, पापड़,दाल, भात  सब्जी का वितरण किया गया
उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित रहें 
सभापति जनपद पंचायत सिमगा गंगा ओगरे,सरपंच दौलत बंजारे,शाला समिति के अध्यक्ष मेंघनाथ रजक,राजकुमार घृतलहरे,गीतेश बंजारे,संकुल प्राचार्य श्री मोनेश गुप्ता,संकुल समन्वयक श्री  मोहन जंगाड़े ,शाला के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति मे कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ
continue reading
शहर के योगकर्ताओं ने ली मतदान करने कराने की शपथ

शहर के योगकर्ताओं ने ली मतदान करने कराने की शपथ

मनेंद्रगढ़ / विदित हो की 7 मई को जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी.राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में जिला मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन गांव नगर कस्बों मजरा टोला में किए जा रहे है। इसी क्रम में शहर के प्रचलित योगा समूह जो की सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण में नियमित रूप से प्रातः काल स्वस्थ जीवन हेतु किया जाता है इसी समूह के सदस्यों के द्वारा योग समाप्ति पश्चात स्वस्थ समाज एवं समृद्ध देश हेतु मतदान करने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु शपथ ली गयी। योग प्रशिक्षक श्री सतीश उपाध्याय ने समाज को यह संदेश दिया की मनुष्य जीवन और स्वस्थ जीवन समृद्धि का निर्माण करते है ठीक उसी प्रकार एक-एक मतदाता बिना प्रलोभन, भय एवं धर्म वंश जाति भाषा से प्रभावित हुए बिना जब स्वच्छ मतदान करता है, तब समृद्ध और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना साकार रूप लेती है।

प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा नए मतदाता जो भी अपनी अंगुली में वोट करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही देखायेंगे उन्हें निशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्यक राजेश जैन के साथ कविता मगतानी, बलबीर कौर, नीलम दुबे, राकेश अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष योग कर्ता उपस्थित रहे
continue reading
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 12 अप्रैल से, कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा / प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम / नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 12 अप्रैल से, कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा / प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम / नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को

बिलासपुर / लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जिला कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर श्री अवनीश शरण एवं एसपी श्री रजनेश सिंह ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्देशन पत्र कलेक्टर के न्यायालय कक्ष क्रमांक 20 में लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।


  जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 13 अप्रैल, 14 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल को रविवार और 17 अप्रैल को रामनवमी अवकाश के कारण निर्देशन पत्र नहीं लिया जायेगा। नामांकन निर्देशन पत्रों की जांच 20 अप्रैल 2024 को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाता सूची का अवलोकन एवं सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंथन सभा कक्ष की गैलरी में व्यवस्था की गई है। विधानसभा वार अपडेट मतदाता सूची का अवलोकन यहां किया जा सकता है। डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को इस कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी स्थल पर जमानत राशि भी लिया जायेगा। महिला सहित सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 25 हजार रूपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इसका आधा राशि अर्थात साढ़े 12 हजार रूपये लगेगा। बशर्त उन्हें जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।  
     जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर केवल 3 वाहन आ सकेंगे। उम्मीदवार सहित केवल 5 लोग ही नामांकन के लिए भीतर प्रवेश कर सकेंगे। सूचनाके लिए के लिए माईक भी लगाए गये हैं। कलेक्टर-एसपी ने आज अधिकारियों के साथ नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए। कक्ष की घड़ी में समय का मिलान किया। इन्टरनेट सुविधा भी चेक कर रिपोर्ट प्राप्त किए। उम्मीदवारों के कलेक्टरोट गेट से न्यायालय कक्ष तक जाने के लिए बैरिकेड्स खड़े किए गये हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मुक्त चुनाव चिन्हों का नोटिस बोर्ड में प्रदर्शन भी किया गया है। संभावित उम्मीदवारों एवं लोगों के चुनाव संबंधी मार्गदर्शन के लिए जगह-जगह बैनर एवं सकेंतक भी लगाये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया में सहयोग के लिए एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा को एआरओ बनाया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, एडिशनल एसपी अर्चना झा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
 ट्रेक्टर और माजदा ट्रक में भिड़ंत , ट्रेक्टर में दबाने 1 व्यक्ति सहित गाय की हुई मौत

ट्रेक्टर और माजदा ट्रक में भिड़ंत , ट्रेक्टर में दबाने 1 व्यक्ति सहित गाय की हुई मौत

 ट्रेक्टर और माजदा ट्रक में भिड़ंत , ट्रेक्टर में दबाने 1 व्यक्ति सहित गाय की हुई मौत


घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जानकारी अनुसार घरघोड़ा से 6 किमी दूर लैलूंगा रोड मुस्कुरा के पास ट्रेक्टर और छड़ से भरी माजदा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई , भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रेक्टर ट्राली सही पलट गई अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गई । ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से रास्ते मे गाय लेकर जा रहे व्यक्ति सहित गाय की मौत हो गई है ।

बताये अनुसार ट्रेक्टर पानी वाली टैंकर और छड़ से भरी माजदा ट्रक की भिड़ंत के बाद ट्रेक्टर और पानी टैंकर पलट गई । ट्रेक्टर के मुंडी के नीचे गाय लेकर जा रहे ब्यक्ति के साथ गाय के दबने से मौत हो गई । घटना के बाद माजदा ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है । घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी ने घायलों को मृतक के शव को घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया है । पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है । वही ट्रक ड्राइवर की पता तलाश में जुट गई हैं

थाना प्रभारी अमित तिवारी के मार्गदर्शन में 112 ने ट्रेक्टर के पलटने से 2 घायल एवम 1 मृत व्यक्ति को सीएचसी घरघोड़ा लाया गया । घायलों को समय पर उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुचाने में 112 में आर.701 दीपक भगत चालक जनार सिंह चौहान की भूमिका रही।
continue reading
भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार की तर्ज पर कोरबा लोकसभा से महंत परिवार का होगा सूपड़ा साफ़, राज्य की सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल - सुश्री सरोज पांडेय  पीएम मोदी को मिलेगा जनता का सीधा साथ,400 पार के साथ फिर से बनेगी मोदी सरकार

भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार की तर्ज पर कोरबा लोकसभा से महंत परिवार का होगा सूपड़ा साफ़, राज्य की सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल - सुश्री सरोज पांडेय पीएम मोदी को मिलेगा जनता का सीधा साथ,400 पार के साथ फिर से बनेगी मोदी सरकार

कोरिया/बैकुंठपुर - कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय द्वारा 12 अप्रैल को भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में की गई प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए बताया की भूपेश बघेल की निकम्मी,घोटाले बाज और दहसत फैलाने वाली सरकार को 2023 विधानसभा चुनाव में जनता ने जो जवाब दिया और कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया । ठीक उसी तरह कोरबा लोकसभा की निठल्ली और निष्क्रिय लापता सांसद ज्योत्सना महंत को भी लोकसभा क्षेत्र की आम जनता नकार चुकी है और सुपड़ा साफ कर देने पर आमादा है । कोरबा लोकसभा में कई ऐसे मुद्दे और विकास संबंधी बातें मेरे लोकसभा स्तरीय दौरे के दौरान सामने निकलकर आई, लोगों ने मुझसे बताया जिससे ज्ञात हुआ कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोग अब भी सर्वांगीण विकास से काफी दूर हैं। कस्बे और गांवों में समस्याओं का अंबार है । जिसका निदान बीते पांच वर्षों में यहां की कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत नही कर पाई ।ज्योत्सना महंत के नकारेपन की वजह से क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया । पांच साल सांसद रहते हुए ज्योत्स्ना महंत मात्र 17 बार ही कोरबा लोकसभा में आई । यहां तक कि वो केंद्र (दिल्ली) तक में मौजूद नहीं रहती थी इनका ज्यादातर समय मध्य प्रदेश के भोपाल में व्यतीत होता था । सरोज पांडेय ने कहा की मैं प्रेस वार्ता के माध्यम से बताना चाहती हूं कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत रहे और सांसद के रूप में ज्योत्स्ना महंत रही तो फिर कोरबा लोकसभा क्षेत्र विकास के साथ साथ केंद्र की योजनाओं से दरकिनार क्यू रहा । क्या उनके नेता हमेशा अपमान जनक अभद्र टिप्पणी करना ही असल राजनीति समझते हैं । जिस देश का आम जनमानस अपनी भावनाओं और  भरोसे पर अपने मुख्य नेतृत्व के रूप में मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना है उनके लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करके महंत परिवार खुद को आम जनता के बीच गिरा लिया है उन्होंने अपनी घटिया और विकृत मानसिकता का परिचय दिया है । जिसका जवाब क्षेत्र की जनता देगी। और अबकी बार 400 पार के साथ फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगी । उन्होंने कहा की देश की आम जनता के स्नेह और आशीर्वाद के साथ केंद्र की मोदी सरकार में भारत देश पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए ख्याति बिखेर रहा है और विकसित भारत संकल्प अभियान 2047 की ओर तेजी से बढ़ रहा है । उसी को जोर देते हुए देश की जनता एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी  को अपने स्नेह की बदौलत प्रधानमंत्री बनाने जा रही है और इस राष्ट्र के गौरव को शीर्ष पर स्थापित करने, देश के चौमुखी विकास सहित विकसित भारत के भागीदार बनने जा रही है ।  सुश्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने खुद के कार्यकर्ता हो  आम जनमानस हो या फिर पत्रकार सबको प्रताड़ित और भयभीत करने का काम  किया है । कोयला, शराब घोटाला,शिक्षित युवाओं से पीएससी में ठगी करने वाली भ्रष्टाचार में डूबी भूपेश सरकार को जनता उनके मुंह पर जवाब दी और कांग्रेस को जमीदोज करदी ।  वही कांग्रेस पार्टी के द्वारा बाहरी प्रत्याशी होने के सवाल पर सरोज पांडेय ने कहा की जब सोनिया गांधी बाहर से आकर चुनाव लड़ सकती हैं, राहुल गांधी दिल्ली में रहकर अमेठी और वायनाड में चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर मेरा चुनाव लड़ना इनको इतना भारी क्यों पड़ रहा है। यह देश और लोकसभा का चुनाव है। जो कांग्रेसी मुझे बाहरी कह रहे है वो कांग्रेस पार्टी से सांसद रही ज्योत्स्ना महंत की निठल्ली नकारा नीतियों की बात क्यू नही करते जिनके द्वारा राज्यसभा में अपनी लोकसभा क्षेत्र के विकास की बातों को कभी नहीं रखा गया । हालांकि  निठल्ली, निष्क्रिय और भ्रष्टाचारी कांग्रेस की नीतियों को जनता बहुत करीब से जानती है और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को सराहती है और लगातार जनता का अपार स्नेह और साथ उन्हें मिल रहा है। सुश्री पांडेय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी और फिर से मोदी सरकार बनेगी । फिर वो शिक्षा का स्तर हो, आवास हो,‌ रोजगार हो या फिर जिले स्तर पर एम्स के तर्ज़ पर स्वास्थ्य सुविधा हो सभी पर पूरजोर युद्ध स्तर पर विकास होंगे और देश की जनता, देश की नारी शक्ति,मात्र शक्ति सभी सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे रोजगार के नए संसाधनों का सृजन होगा ,उद्योग स्थापित किए जायेंगे साथ ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला मुख्यालय में संसदीय कार्यालय स्थापित किए जायेंगे जहां पर हमारे प्रतिनिधि होंगे जिससे जिलों की समस्याएं मुझ तक पहुंचेगी साथ ही मैं सरोज पांडेय आपकी सांसद के रूप में महीने में दो बार आपके बीच उपस्थित भी रहूंगी । यहां की जनता केंद्र सरकार की योजनाओं से सदैव लाभान्वित होती रहेगी और मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि जनता अपने पूर्ण बहुमत के साथ हमारा साथ देगी । सुश्री सरोज पांडेय ने कहा की क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े जी के सभी जनहित और कोरिया के विकास की मांगों को पूरी प्राथमिकता मिलेगी और चुनाव संपन्न पश्चात 3 माह के भीतर कोरबा लोकसभा क्षेत्र सहित कोरिया जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 30 लाख के विकास कार्यों से संसदीय क्षेत्र के विकास की शुरुआत करेंगी । साथ ही नए जिलों का व्यवस्थित कार्य संचालन करने के साथ कोरिया को संभाग बनाने की पहल पर किया जाएगा अमल । प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े , शैलेश शिवहरे ,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता सहित जिले के सम्मानित पत्रकार गण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

continue reading
 मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य

मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य

मनेंद्रगढ़ / आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों को भी मान्यता दिया गया है। मतदाता किसी कारणवश पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो उसे वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
     मतदाता को अपनी पहचान के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी फोटो मतदाता पर्ची व आधार कार्ड दिखाने होंगे।

continue reading
 सिमगा  ब्लाक कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न

सिमगा ब्लाक कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न

चंद्रप्रकाश टोंडे सिमगा :आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा की बैठक अध्यक्ष डाक्टर कृष्ण कुमार नायक के नेतृत्व में संपन्न हुई 
 महालक्ष्मी न्याय गारंटी योजना को घर-घर तक पहुंचाने अभियान  प्रारंभ किया गया। 
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि गरीबों के लिए संचालित जितनी भी योजना है वह सभी कांग्रेस सरकार के द्वारा पूर्व में संचालित की जाती रही है। वर्तमान में भाजपा सरकार उन योजनाओं का नाम बदलकर झूठा श्रेय ले रही है। श्री साव ने आगे कहां की रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के हैं। वे एक माह से अपने घर से चुनाव में निकल गए हैं । दिन हो या रात वे लोगों से जनसंपर्क कर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहे है । ताकि देश में सुशासन आ सके ।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है बल्कि तानाशाह मोदी सरकार से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।  भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से 2023 में कांग्रेस का विधायक बना उसी तरह इस विधानसभा क्षेत्र से परंपरा के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए कमर कसकर तैयार रहे। बैठक को सुशील शर्मा , शैली भाटिया ने भी संबोधित किया 
लोकसभा चुनाव के  प्रत्याशी विकास उपाध्याय  सिमगा सहित क्षेत्र के कई ग्रामों जिनमें धोबनी चितावर तुलसी तोरा चक्रवाय चंदियापथरा करहुल बनसांकरा चौरेंगा मनोहरा  दामाखेड़ा रोहरा बुचीपार कामता केसदा आदि ग्रामों का दौरा करेंगे । 
बैठक में मुख्य रूप से भाटापारा विधायक इंद्र साव  प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि  सुनील माहेश्वरी नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर सतीश अग्रवाल पूर्व भाटापारा मंडी  अध्यक्ष सुशील शर्मा शैली भाटिया कुबेर यदु अरूण यादव कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हिरेद्र कोसले रमेश धृतलहरे  मोहन गायकवाड़ चंद्र कुमार साहू  पार्षद दशरथ चंद्राकर  अजीत भट्ट हिम्मत महराज सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
continue reading

dpboss