CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 एमसीबी जिले में संचालित समस्त स्कूल बसों की चेकिंग 17 मई को

एमसीबी जिले में संचालित समस्त स्कूल बसों की चेकिंग 17 मई को

एमसीबी / माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक डब्ल्यूपीसी (पीआईएल) को पारित आदेश के तारतम्य में छ.ग. शासन परिवहन विभाग की अधिसूचना नवम्बर 2015 जारी की जाकर स्कूल बस अनुज्ञा पत्र के लिए शर्तें जारी की गई है एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा संदर्भित पत्र में दर्शित 16 बिन्दु वाले मापदंड पर वाहन की चेकिंग हेतु पत्र प्राप्त हुआ है। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बताये गये जानकारी अनुसार संदर्भित पत्र के परिपालन में कोरिया एवं जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित समस्त स्कूल बसों की चेकिंग 17 मई 2024 को प्रातः 10ः00 बजे जिला परिवहन कार्यालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया में किया जाना है। जिला परिवहन अधिकारी ने जिले समस्त स्कूल बस संचालकों को उक्त स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।  प्रत्येक स्कूल बस को छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 114 के उप नियम(5) के अनुसार पीला रंग में रंगा जायेगा तथा वाहन के सामने एवं पीछे स्कूल बस अंकित किया जायेगा। स्कूल बस के बाह्य भाग में दोनों ओर 09 इंच की एक पट्टी होगी, जिस पर स्कूल का नाम, पता व टेलीफोन, मोबाईल नंबर अंकित किया जायेगा। बसों के खिड़कियों में क्षैतिज के समांतर जाली की व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक स्कूल बस में प्राथमिक उपचार पेटी एवं अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होगी। प्रत्येक स्कूल बस में प्राथमिक उपचार, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक प्रशिक्षित परिचायक होगा, जो बच्चों को उतारने एवं चढ़ाने में सहायता करेगा। स्कूल बस का संचालन ऐसे चालक द्वारा किया जायेगा, जो स्थायी ड्राइविंग लाईसेंस धारण करता हो तथा जिसके पास भारी यान चलाने के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो। ऐसे चालक नियोजित नहीं किये जायेंगे जिनका सड़क पर लेन व्यवस्था का उल्लघंन करने, सिगनल लाईट का उल्लघंन करने या अनाधिकृत व्यक्तियों को वाहन में चढ़ाने पर वर्ष में दो बार से अधिक चालान किया गया हो। ऐसा चालक नियोजित नहीं किया जायेगा जिसका एक बार भी अनियंत्रित गति, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा खतरनाक ढंग से वाहन संचालन करने के अपराध में चालान किया गया हो। स्कूल संस्थान द्वारा वाहन के चालक से इस आशय का शपथ पत्र लिया जायेगा।



 स्कूल बस में विद्यार्थियों को छोड़कर सिर्फ सुरक्षा उपायों को चेक करने हेतु किसी विद्यार्थी को अभिभावक अथवा शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक को ही ले जाने की अनुमति होगी। अन्य किसी व्यक्ति को ऐसे बस में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक स्कूल बस में सीट के नीचे बस्ता रखने का पर्याप्त स्थान होगा। स्कूल बसों का संचालन विहित गति सीमा के भीतर किया जायेगा तथा प्रत्येक बस में स्पीड गवर्नर लगाया जायेगा। प्रत्येक स्कूल बस के दाहिनी ओर एक आपातकालीन दरवाजा होगा, जो हमेशा अच्छी स्थिति में बंद रहेगा, जिसे केवल आपातकालीन स्थिति में ही खोला जायेगा। स्कूल बस का प्रवेश द्वार विश्वसनीय लॉकिंग सिस्टम से युक्त होगा। स्कूल बस की खिड़कियों में फिल्मयुक्त रंगीन कांच अथवा पर्दे नहीं लगाये जायेंगे। ऐसे सुरक्षा कांच, जो मोटरयान नियम, 1989 के नियम 100 में प्रावधनित है, लगाये जायेंगे। स्कूल बसों में प्रेशर हार्न नहीं लगाया जायेगा। रात्रि में संचालन करने पर, स्कूल बस के अंदर नीले रंग का बल्ब लगाया जायेगा। स्कूल बसों का नियमित रूप से रखरखाव किया जायेगा और स्वच्छ रखा जायेगा। संविदा वाहन के लिए, मोटर यान अधिनियम, 1988 (1988 का से 59) की धारा 56 के अंतर्गत वैध उपयुक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। प्रत्येक स्कूल बस में वैद्य बीमा प्रमाण पत्र प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं कर जमा होने का प्रमाण पत्र रखना होगा। कोई भी स्कूल बस 12 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होगी।

continue reading
 भालू के हमले से फारेस्टगार्ड की माँ की हुई मौत

भालू के हमले से फारेस्टगार्ड की माँ की हुई मौत

 भालू के हमले से फारेस्टगार्ड की माँ की हुई मौत

छाल क्षेत्र में हाँथी के बाद भालू ने दहशत फैला दिया है । आज छाल क्षेत्र में भालू के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आ रही है । 
बता दे कि आज छाल क्षेत्र रेंज के बोजिया 505 पीएफ जंगल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है। सामहरसिंघा बिट में पदस्थ श्याम अगरिया फोरेस्टगार्ड की माँ इंद्रमोती अगरिया जो छाल में रहती थी।
 
आज तड़के सुबह बोजिया के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। तभी उस पर भालू ने एकाएक हमला कर दिया और मौके पर ही इंद्रोवती कि मौके पर मौत हो गई है।
फिलहाल घटना के बाद वन अमला एवं छाल पुलिस मौके मौजूद हैं। आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
continue reading
 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई

कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदेश एवं शाल श्रीफल देकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। एक दिन सभी को निर्धारित तिथि अनुसार सेवानिवृत्त होना होता है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि ’’धन्यवाद पोर्टल’’ के माध्यम से समस्त पेंशनरों को उनके पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से निरंतर अवगत कराया जा रहा है साथ ही उक्त पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। जिसके तारतम्य में आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में शासकीय आर. एच. एस. के प्राचार्य श्री मनोज कुमार राय, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के प्राचार्य श्रीमती रुक्माम्बुजासना मिश्रा एवं सुशीला लकड़ा पर्यवेक्षक कार्यालय विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी पटना शामिल थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री पदमाकर सिंह परिहार उपस्थित थे।

continue reading
 नामांतरण बटांकन सीमांकन व डायवर्सन के एवं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण - कलेक्टर श्री लंगेह / प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

नामांतरण बटांकन सीमांकन व डायवर्सन के एवं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण - कलेक्टर श्री लंगेह / प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उच्च न्यायालय में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के व राजस्व विभाग के अधिकारियों से नामांतरण, बटांकन, सीमांकन व डायवर्सन के एवं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्री लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को गर्मी में जिलेवासियों को समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हेण्डपंपों, कुओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों में क्लोरीन दवाईओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए। बैठक में समितियों से धान उठाव की जानकारी देते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से 20 मई तक धान का उठाव सुनिश्चित करने को कहा।
सड़कों में आए दिन अवारा व घुमंतु पशुओं के होने से जनधन की हानि होने की आशंका बनी होती है। कलेक्टर श्री लंगेह ने ऐसे सभी पशु पालको से अपील करते हुए कहा कि अपने पशुओं को सडक पर न छोड़े अन्यथा नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी डी.जे. संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय न्यायालयों के आदेशानुसार ही संचालन करें। डी.जे. की तीव्रता कोलाहाल नियंत्रण सीमा के बाहर होने, नियमों के उलंघन होने पर सीधे राजसात की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ध्वनि प्रदुषण नियम एवं कोलाहाल अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारियों पर संबंधित जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिले इसके लिए पटवारी, आरआई एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते हुए यह कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
आरबीसी 6-4 के तहत् 8 पीड़ित परिवार के लोगों को 25 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आरबीसी 6-4 के तहत् 8 पीड़ित परिवार के लोगों को 25 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

एमसीबी / छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग महानदी भवन रायपुर के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान 01 दिसम्बर 2022 में निहित प्रावधान अनुसार राजस्व परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-5 के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत निम्नानुसार आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया जाता है। दुर्घटना में मृत्य परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने बताया कि सर्प दंश के कारण, तालाब व कुआं में डूबन के कारण, आकाशीय बिजली गिरने के कारण एवं प्राकृतिक आपदा कारणों से मृत्य परिवारों के लिए छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इसी के तहत जिले में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृतक आशीष आत्मज जयपाल के वारिस ज्योति जाति उरांव निवासी सोनवर्षा तहसील मनेन्द्रगढ़ को स्वीकृति 4 लाख रूपये, तालाब के पानी में डूबने से मृतिका मनीषा आत्मज बिजेंद्र के वारिस बिजेंद्र जाति अगरिया निवासी ग्राम दुग्गी तहसील खड़गवां को स्वकृति 1 लाख रूपये, तालाब के पानी में डूबने से मृतक गंभीर आत्मज शिव नारायण के वारिस श्रीमती शांति बाई निवासी ग्राम छोटेकलुआ बदरहिया पारा तहसील खड़गवां को स्वीकृति 4 लाख रूपये, कुंआ के पानी में डूबने से मृतक लक्ष्मण यादव आत्मज अमर साय यादव के वारिस सूरज जाति अहीर निवासी ग्राम तेंदूडांड तहसील मनेन्द्रगढ़ को स्वीकृति 2 लाख रूपये एवं कु. रोशनी जाति अहीर निवासी  ग्राम तेंदूडांड तहसील मनेन्द्रगढ़ को स्वीकृति 2 लाख रूपये कुल 04 लाख रूपये, तालाब के पानी में डूबने से मृतिका कु. कोमल सिंह आत्मज जियालाल के वारिस राजबाई जाति गोंड़ निवासी ग्राम जैती तहसील भरतपुर को स्वीकृति 04 लाख रूपये, हसदेव नदी के पानी में डूबने से मृतक सुलेमान तिग्गा आत्मज नंदल तिग्गा के वारिस दिव्य किरण तिग्गा निवासी वार्ड नं० 15 आमखेरवा तहसील मनेन्द्रगढ़ को स्वकृति 04 लाख रूपये तथा कुंआ के पानी में डूबने से मृतिका सुमित्रा बाई आत्मज मान सिंह के वारिस मान सिंह निवासी जाति गोंड़ ग्राम हथवारी तहसील भरतपुर को 04 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई हैं ।
उपरोक्त स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 मुख्य शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकलनीय होगा।

continue reading
 अवैध प्लॉटिंग और खनिज उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर / अविलंब कार्रवाई के दिए निर्देश

अवैध प्लॉटिंग और खनिज उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर / अविलंब कार्रवाई के दिए निर्देश

बिलासपुर /  कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार उन्होंने अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर भी कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है।


       जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नही होना चाहिए। सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करे।
       कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलांे की समीक्षा करते हुए इन्हे भी तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। पीएमओ पोर्टल में लंबित एक माह से अधिक के मामलों का तत्काल निपटारा करने कहा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने केे पहले स्कूल भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र की भी समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में क्षमतानुसार बच्चांे को भर्ती किया जाए। बच्चों की वेटिंग लिस्ट बनाकर रखी जाए जिससे बच्चों के डिस्चार्ज होने केे बाद नये बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके।
बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

continue reading
 कत्थक गुरू श्री रामलाल बरेठ की कलासाधना को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान / दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिला पद्मश्री सम्मान

कत्थक गुरू श्री रामलाल बरेठ की कलासाधना को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान / दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिला पद्मश्री सम्मान

बिलासपुर / रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध कत्थक गुरू श्री रामलाल बरेठ की कलासाधना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 9 मई को उन्हे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया। पद्मश्री पुरस्कार मिलने से रायगढ़ और बिलासपुर वासियों में खुशी की लहर है, वहीं परिवार ने इसे वर्षों की कलासाधना का सम्मान बताया। श्री रामलाल बरेठ अपनी कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, और छत्तीसगढ़ में चक्रधर कलाकेन्द्र की स्थापना किए जाने की उन्होंने बात कही।
        देश के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजे जाने के बाद श्री रामलाल बरेठ बिलासपुर के मंगला स्थित अपने निवास पहुंचे जहां उनसे मिलने शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। श्री रामलाल बरेठ का जन्म जांजगीर चांपा जिले के भुंवरमाल गांव में हुआ, यहां से उनके पिता उन्हे रायगढ़ राजघराने ले गए। कई दशकों से रायगढ़ राजघराने में कत्थक नर्तक और गुरू श्री रामलाल जी ने अपनी कला यात्रा के बारे में चर्चा की और पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने अनुभव साझा किए उन्होंने कहा कि उनकी वर्षाे की साधना को मिले सम्मान से उत्साहित है और कला के संर्वधन के प्रति उनका कार्य जारी रहेगा।


श्री बरेठ को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी पत्नी श्रीमती मथुरा बरेठ, बेटी श्रीमती मीना सोन और बहू चुनौती बरेठ ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षाे की तपस्या को मिले सम्मान से परिवार उत्साहित है और उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार अपनी भूमिका निभा रहा है। परिवार की चौथी पीढ़ी भी श्री बरेठ की कला को आगे ले जा रही है। श्री बरेठ के पोते अस्वरित और मलयराज बरेठ ने कहा कि वे अपने दादा जी की नृत्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे है।  
          उल्लेखनीय है कि श्री रामलाल बरेठ रायगढ़ राजदरबार के एक मात्र जीवित कत्थक नर्तक है। रायगढ़ कत्थक शैली को लोकप्रिय बनाने, रायगढ़ को कत्थक घराना के रूप में स्थापित करने और कत्थक नृत्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हे पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया। उनके बड़े बेटे श्री भूपेन्द्र बरेठ पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे है, और नई पीढ़ी को नृत्य केन्द्र के माध्यम से कत्थक नृत्य कला सिखा रहे है।    

continue reading
 शांतिपूर्ण मतदान में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार

शांतिपूर्ण मतदान में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार

बिलासपुर / जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने चुनाव कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सभी  विभागों और संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
     उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस विभाग सहित राजनैतिक दलों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की  निर्वाचन प्रक्रिया में  आयोग द्वारा नियुक्त सभी ऑब्जर्वर का मार्गदर्शन मिला। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को भी उन्होंने सराहा। कलेक्टर ने कहा कि मीडिया की भूमिका चुनाव संबंधी खबरों के त्वरित प्रसार और स्वीप अभियान में अति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सभी प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,रेडियो और सोशल मीडिया को धन्यवाद दिया है।
      स्वीप अभियान से जुड़े सभी विभागों,एनएसएस,स्काउट और महाविद्यालय के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों की भूमिका शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए अहम है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव  प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे जिले में निर्विघ्न प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर ने आम मतदाता और नागरिकों के प्रति भी शांतिपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

continue reading
 तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद / अब 4 जून को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम / स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बल तैनात

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद / अब 4 जून को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम / स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बल तैनात

बिलासपुर / लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।  


सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है। सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर एसएसबी के आर्म्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 04 जून को ये स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। रिटर्निंग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र जैसे कि बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी तथा संबंधित सहायक रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।

continue reading
चुनाव का पर्व देश का गर्व का हिस्सा बने कलेक्टर एवं एसपी / जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील

चुनाव का पर्व देश का गर्व का हिस्सा बने कलेक्टर एवं एसपी / जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील

एमसीबी  /  चुनाव का पर्व देश का गर्व में आज हिस्सा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कतार में लगकर मतदान किया। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ प्राथमिक शाल रैन बसेरा के पास मतदान क्रमांक 02 में सामान्य मतदताओं के समान लाइन में लग कर मतदान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने एक साथ सेल्फी ली। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। मतदान केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए स्काउट गाइड के बच्चों को तैनात किया गया है। जिनको सेवा मित्र का नाम दिया गया है। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में उपस्थित बीएलओ को सभी का सहयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
continue reading
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह कतार में लगकर मतदान किए

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह कतार में लगकर मतदान किए

कोरिया 7 मई 2024। कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, उनकी पत्नी श्रीमती डॉ. एकता लंगेह बैकुंठपुर के ओड़गी मतदान केंद्र 131 में पहुंचे और कतार में लगकर मतदान किए।

इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की और सेल्फी भी ली।
continue reading
7 मई को सुबह 7 बजे से 306 मतदान केंद्रों में दो लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान मतदान केंद्रों में छाया पानी सहित अन्य समुचित व्यवस्था कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान अधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया रवाना मतदान दलों का ग्रामीणों ने की बाजे व पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत

7 मई को सुबह 7 बजे से 306 मतदान केंद्रों में दो लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान मतदान केंद्रों में छाया पानी सहित अन्य समुचित व्यवस्था कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान अधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया रवाना मतदान दलों का ग्रामीणों ने की बाजे व पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत

कोरिया / कोरबा लोकसभा संसदीय सीट में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

6 मई को मतदान सामग्री वितरण केंद्र शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर से बैकुंठपुर विधानसभा के अंतर्गत 278 तथा सोनहत(आंशिक) विधानसभा के अंतर्गत 78 मतदान केन्द्रों के मतदान अधिकारियों को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह विधिवत पूजा कर, दूरस्थ मतदान केंद्रों के मतदान दलों के अधिकारियों व वाहनों को सुबह 9.10 बजे मिठाई खिलाकर रवाना किए।

इसी तरह महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होने वाले संगवारी मतदान दलों को लेकर जाने वाले वाहनों को लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रेक्षक श्री पगारे तथा कलेक्टर श्री लंगेह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर अपने सेक्टर ऑफिसर से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सुचारू रूप से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने में मतदान दल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र में निष्पक्षता, स्वतंत्र व शांति पूर्वक निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश व प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान के अनुसार सावधानी पूर्वक मतदान कार्य सम्पन्न करें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से कहा कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
 
विदित हो कि जिले में दस संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन 10 मतदान केंद्र चरचा- कालरी क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 02, 03, 06, 07, 08, 09 एवं 11 तथा छरछा केंद्र क्रमांक 32 तथा ग्राम पंचायत चेर व जनकपुर को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। इन संगवारी मतदान केंद्रों का संचालन पीठासीन सहित अन्य सभी महिला कर्मियों द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।

बता दें कोरिया जिले में 2 लाख 7 हजार 292 मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 941 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 344 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 7 है।

मतदान केंद्रों में मतदान दल सकुशल पहुंचे
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सुबह से मतदान दलों को वितरित किए जा रहे मतदान सामग्री वितरण कार्यों का लगातार निरीक्षण करते रहे। सामग्री वितरण परिसर में मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए कूलर, पंखा, पानी की व्यवस्था की गई थी। मतदान सामग्री लेकर निकले मतदान दल के अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों में सकुशल पहुंच चुके हैं।

मतदान दलों का ग्रामीणों ने की स्वागत
आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक शाला सलगंवा कला, छिंगुरा, जोगिया, पटना, अमला, रनई, महोरा, अंगा, चरचा आदि मतदान केंद्रों में मतदान दलों का ढोल-नगाड़े, बाजे, रुली चंदन, गुलदस्ता, पुष्प गुच्छ एवं माला भेंट कर स्वागत किया गया। मतदान केंद्रों में पानी, छाँव व विश्राम कक्ष की व्यवस्था की गई है।

continue reading
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों काे दिये आवश्यक दिशा निर्देश महिलाओं में मतदान कराने दिखा गजब का उत्साह और उमंग

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों काे दिये आवश्यक दिशा निर्देश महिलाओं में मतदान कराने दिखा गजब का उत्साह और उमंग

एमसीबी /  कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने मतदान दलों की रवानगी के पहले सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्र भरतपुर-सोनहत जाने वाले वाहनों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को 6 मई 2024 को नियत समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, लिंगराज सिदार, सम्बंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 कोरबा में तीसरे चरण का मतदान 7 मई 2024 को होना है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के समस्त 388 मतदान केंद्रों में समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। कोरबा लोकसभा सीट में भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुण्ठपुर, मरवाही, रामपुर, तानाखार, कटघोरा तथा कोरबा सहित कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों के 16 लाख से अधिक मतदाता भाग लेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेेंद्रगढ़ के समस्त मतदान केन्द्रों के लिए 6 मई को मतदान अधिकारी, मतदान सामग्री के साथ 3 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान कराने के लिए रवाना होंगे। इनके लिए जिले में 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 2 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 6 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 388 बूथ लेवल अधिकारी, 39 बीएलओ सुपरवाईजर, 25 माइक्रो आर्ब्जवर तथा 1940 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है। मंगलवार 7 मई 2024 को सुबह 7ः00 बजे मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम 6ः00 बजे तक जारी रहेगा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 3 लाख 13 हजार 364 मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 476 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 881 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 7 है। जिले में 37 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र है। 2 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मियों के द्वारा संचालित किया जायेगा। इसी प्रकार 10 मतदान केंद्र युवा कर्मियों हेतु आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये है। सभी मतदान केंद्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2 एवं मतदान दल अधिकारी-3 तथा एक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है।
जिले में निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल की 5 कंपनियां, 208 एमसीबी जिला पुलिस बल, 100 नगर सैनिक, 66 फारेस्ट गार्ड, 201 कोटवार तथा 27 सुरक्षा बल एसईसीएल से लगाये गये है।  जिले के दोनों विधानसभा के 388 मतदान केंद्रों के लिए 46 बस 52 सीटर, 38 बस 42 सीटर, 8 बस  36 सीटर, 29 बस 32 सीटर, 11 बस 24 सीटर, 4 बस 16 सीटर, 30 पीकअप तथा 15 बोलेरो गाड़ी सहित कुल 181 गाड़ियों द्वारा मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है।
मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में छाया, पानी, कूलर, पंखा, व्हील चेयर, विश्राम कक्ष सहित दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदाता मित्र की सुविधा मुहैया करायी गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदान दलों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए मेडिकल कीट उपलब्ध कराया गया है।
continue reading
लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है जिसे संपन्न कराने हेतु सोमवार को सभी मतदान केदो में मतदान दल पहुंच चुके हैं। मतदान दल के पहुंचने पर कई पोलिंग बूथ में शानदार नजारा देखने को मिला जहां ग्राम वासियों के द्वारा बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पोलिंग पार्टी का स्वागत किया गया। स्वागत का यह नजारा देख निश्चित रूप से ऐसा लग रहा है जैसे कि सभी बढ़-चढ़कर इस महापर्व में शामिल होने हेतु आतुर हैं।

       
ऐसा ही एक मनमोहक नजारा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत महोरा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रांगण में पहुंचे मतदान दलों का स्वागत देखने को मिला। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती जूही गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता दीपक पांडेय, सुश्री रीता राजवाड़े, बीएलओ श्रीमती पुष्पा भगत एवं श्रीमती सोनामती साहू, पंचायत ऑपरेटर महेश तिवारी गणमान्य नागरिकगण एवं युवा मतदाता सुश्री पूर्णिमा सिंह, पूजा सिंह, धनेश्वरी सोनपाकर, यशोदा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने पुष्पहार भेंट कर मतदान दल के सदस्यों का स्वागत किया।
continue reading
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्रमवीरों को मतदान करने दिया आमंत्रण पत्र / बड़ी संख्या में मतदान करने किया आव्हान

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्रमवीरों को मतदान करने दिया आमंत्रण पत्र / बड़ी संख्या में मतदान करने किया आव्हान

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन का तृतीय चरण के तहत 7 मई को मतदान होना है।

आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह जिला पंचायत सीईओ व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, चरचा माइन पहुंच कर यहां कार्यरत श्रमवीरों को 7 मई को होने वाले मतदान के लिए आमंत्रण पत्र एवं बुके प्रदान किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी, अधिकारी भी उपस्थित थीं।



’लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी’
श्री लंगेह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करना आवश्यक है। श्री लंगेह ने बताया कि मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्रों में ठंडा पानी, छाँव, विश्राम कक्ष, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था की गई है।

श्रमिकों से कहा कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है, ऐसे में आप सब समय निकालकर मतदान करने और सगे सम्बन्धियों, पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

’मतदान करके जागरूक नागरिक होने का परिचय दें’
जिला पंचायत के सीईओ व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने श्रमिकों से कहा कि हम सबको आप लोगों पर गर्व है। देश के विकास में आप लोगों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। इसी भावना व जिम्मेदारी के तहत आगामी 7 मई को जरूर मतदान करने पहुंचे और एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। इन सबने मतदान में भाग लेने की सहमति दी।

’6 को होगी मतदान दलों की रवानगी’
बता दें कल कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने स्ट्रांग परिसर, रामानुज हाईस्कूल, बैकुंठपुर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया था। 6 मई को मतदान दलों की रवानगी होगी, इसके पहले स्ट्रांग परिसर में आवश्यक सुविधा व व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

’घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को करा रहे हैं शत-प्रतिशत मतदान’
85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओं व 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए 17 रूटों पर मतदान अधिकारी घर-घर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान करा रहे हैं। इस अवसर पर चरचा माइंस के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

continue reading
 सौ की उम्र में मतदान नई पीढ़ी के लिए मिसाल  सनपतिया और फूलमती की जीवन गाथाएं बेहद रोचक

सौ की उम्र में मतदान नई पीढ़ी के लिए मिसाल सनपतिया और फूलमती की जीवन गाथाएं बेहद रोचक

कोरिया / शतायु भवः। यह वाक्य अक्सर भारतीय संस्कृति में आशीर्वाद देते समय कहा जाता है। जीवन में आने वाले हर प्रकार की कठिनाइयों, परेशानियों, समस्याओं को पार करते हुए, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सौ बरस की उम्र तक जीने की आशीर्वाद दी जाती है। और यह वाक्य इन बुजुर्ग मतदाताओं के लिए लागू होता है।



बचरा पोड़ी तहसील के ग्राम बड़े कलवा, छापरपारा निवासी श्रीमती सनपतिया के घर मतदान दल पहुंचे तो, इस दादी-नानी माँ को देखकर लगा सचमुच यह सौ बरस की होगी। घर वालों ने और मतदान दल के अधिकारियों ने बताया कि सनपतिया की उम्र सौ बरस की है। उन्हें घर पर मतदान कराया जा रहा है।

श्रीमती सनपतिया को सुनाई कम देती है, जोर से बोलने पर बात की। खाने में क्या पसन्द है पूछा गया, तब उन्होंने कहा इस उम्र में अब क्या पसन्द होगी। इनकी बहू ने जानकारी दी कि वे बेहद अभाव में जिंदगी काटी है। कंदमूल खाकर इस उम्र तक जीवित है। परिवार वालो से कभी भी गुस्सा नहीं की। जरूर काम को लेकर हरदम चिंतित होती थी।

उनसे जब यह कहा गया कि घर में ही वोट डालना है। तब वह कहने लगी ‘डार हूँ दाऊ''। इस समझ और उत्सुकता ने मतदान टीम को हतप्रभ कर दी कि किस तरह अपनी जिम्मेदारियों और इस उम्र में भी कम शब्दों में वजनदार बात की।

इसी तरह ग्राम बुडार निवासी श्रीमती फूलमती भी बेहद शांत स्वभाव की है। जानकारी के अनुसार इनका भी उम्र सौ वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं। फूलमती वोट देने को आतुर दिखी, उम्रदराज होने के कारण अस्वस्थ थीं। लेकिन बात, व्यवहार बहुत ही शालीन है। मतदान अधिकारियों ने उनसे मतदान कराया तो मुस्कान के साथ अंगुली में स्याही भी लगवाई।

बता दें तृतीय चरण के लोकसभा निर्वाचन के तहत जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है। इसके पहले मतदान दलों द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदान कराया जा रहा है। इसी कड़ी में इन दोनों बुजुर्गों से घर में ही मतदान कराया गया। इन दोनों बुजुर्ग महिलाएं वर्तमान मतदाताओं के लिए एक मिसाल है।

continue reading
कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना/17 रूटों से घर पहुंचकर करा रहे हैं मतदान

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना/17 रूटों से घर पहुंचकर करा रहे हैं मतदान

कोरिया/ तृतीय चरण के लोकसभा निर्वाचन के तहत जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने 85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। बता दें बैकुण्ठपुर एवं सोनहत (आंशिक) के लिए 17 रूट के माध्यम से मतदान दलों द्वारा घर-घर पहुंचकर बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखण्ड के अंतर्गत 85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दलों द्वारा उनकी सहमति के आधार पर घर-घर पहुंच कर मतदान कराया जा रहा है। बैकुण्ठपुर विकासखंड में 85 वर्ष या अधिक उम्र के 60 मतदाता हैं तथा 67 मतदाता दिव्यांग है। वहीं सोनहत विकासखण्ड के तहत 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 18 है।
continue reading
कलेक्टर-एसपी स्ट्रांग परिसर पहुंचकर ली व्यवस्था का जायजा/6 मई को मतदान दल होंगे रवाना

कलेक्टर-एसपी स्ट्रांग परिसर पहुंचकर ली व्यवस्था का जायजा/6 मई को मतदान दल होंगे रवाना

कोरिया/ लोकसभा निर्वाचन के तहत तृतीय चरण में होने वाले चुनाव महज तीन दिन शेष हैं। भीषण गर्मी के दौरान होने वाले परेशानियों से निजात पाने के लिए लगातार निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए छांव, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है।
इसी कड़ी में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने बैकुण्ठपुर के रामानुज हाईस्कूल को बनाए गए स्ट्रांग परिसर का अवलोकन किए।
 
6 मई को मतदान दलों की होने वाली रवानगी के पूर्व श्री लंगेह ने स्ट्रांग परिसर में कूलर, ठंडा पानी, पंखा, बिजली, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बड़े-बड़े अक्षरों में मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी चस्पा कराने, वाहन प्रभारी को वाहन मैकेनिक व्यवस्था सुनिश्चित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, वहीं मतदान दलों को ओआरएस पैकेट भी दी जाएगी। श्री लंगेह ने मतदान दलों से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित उपयोग होने वाले दवाइयों को अपने साथ रखने के निर्देश दिए। एसपी श्री परिहार ने यातायात तथा मतदान दलों के साथ जाने वाले सुरक्षा कर्मियों को 6 तारीख निर्धारित समय पर स्ट्रांग परिसर में पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वाहनों को 5 मई को स्ट्रांग रूम में खड़ी करने के निर्देश दिए। वाहनों में रूट, मतदान क्रमांक, स्थान आदि की जानकारी समय पर चस्पा करने करने के निर्देश भी दिए हैं।
continue reading
 सिमगा के जयेश पंजवानी ने किया राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम

सिमगा के जयेश पंजवानी ने किया राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम

सिमगा 
24 वी राज्य स्तरीय ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप (रां )2024 सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर एवं मास्टर ( महिला एवं पुरुष ) की प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर - 6 में छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन एवं भिलाई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन (राॅ ) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था.
इस प्रतियोगिता में धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली एवं अन्य जिलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में सिमगा के जयेश पंजवानी ने ओपन बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक एवं ओपन डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त करके सिमगा का नाम रोशन किया.
दो स्वर्ण पदक पाकर जयेश ने अपने मेहनत का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सर्टिफाइड कोच उत्तम कुमार साहू को दिया है.
यह चैंपियनशिप नेशनल सिलेक्शन के लिए भी आवश्यक था. नेशनल चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित होने वाली है.
पूर्व में भी जयेश पंजवानी ने मुंबई में हुए राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं तथा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन हो चुके है जिसकी तैयारी वह गंगाश्री जिम में दिन प्रतिदिन कर रहे है.
इस चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अरविंद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक श्री महेंद्र टेकम ,राष्ट्रीय निर्णायक श्री मनीष जॅघेल,वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री राजेश जॅघेल ,भिलाई टाइम्स के संपादक श्री यशवंत साहू एवं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री राकेश साहू  उपस्थित थे.
continue reading
 1 मई 1 लाख मतदान शपथ का संकल्प

1 मई 1 लाख मतदान शपथ का संकल्प

मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में जिला स्वीप समिति द्वारा 1 मई 2024 को एक लाख मतदान शपथ का संकल्प लिया था। जिसे पूरा करने के लिए आज पूरे दिन जिले के समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यांे के बीच अपना 100 प्रतिशत सहभागिता देते हुए “1 मई एक लाख मतदान शपथ“ के अभियान को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया। जिससे मतदाताओं के बीच निश्चित ही 7 मई 2024 को मतदान के प्रति जनजागरूकता का माहौल तैयार हुआ है।

आज जिले के सभी ग्रामों में मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूरों द्वारा शपथ लिया गया। इसी कड़ी में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के नवविवाहिताओं को मतदान शपथ दिलाकर नव मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसी के साथ कलेक्टर कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों, चिकित्सालयों, उचित मूल्य दुकानों, सहकारी समितियों, बैंकों, उद्योगों, खदानों, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, दुकानों, चौक चौराहों, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स आदि में मतदान शपथ का आयोजन किया गया। मतदान शपथ अभियान में महिला समूहों, स्वच्छग्रही दीदियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

continue reading

dpboss