Breaking News
खास खबर
सुश्री सरोज पांडेय का राजनीतिक जीवन जन सेवा और लोक कल्याण के लिए रहा है समर्पित - कृष्ण बिहारी जायसवाल महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी बहनों का सम्मान,मनाया होली मिलन समारोह
न्योता भोज का कार्यक्रम मोटियारिडीह स्कूल में किया गया
.png)
सोनवाही जंगल में स्कूटी सवार दो महिलाओं से लूट करने वाले 1 आरोपी को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस की प्रबंधकारी समिति को भंग कर नए समिति का गठन..
बच्चों को कराया तेंदूपत्ता शाखकर्तन का कार्य क्या शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का कोई औचित्य नहीं
बच्चों को कराया तेंदूपत्ता शाखकर्तन का कार्य क्या शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का कोई औचित्य नहीं
.png)
डोंगरीपाली धान खरीदी केंद्र मे लाखो कि धान भीगकर हुई नुकसान... कई बोरा धान हुई अंकुरित.. अब मामले कि शिकायत होंगी जिला कलेक्टर से
डोंगरीपाली धान खरीदी केंद्र मे लाखो कि धान भीगकर हुई नुकसान... कई बोरा धान हुई अंकुरित.. अब मामले कि शिकायत होंगी जिला कलेक्टर से
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक / ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण / राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में हो निपटारा
बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने विवादित-अविवादित नामांतरण, विवादित-अविवादित बटंवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई के आवेदनों पर ई-कोर्ट अनुसार न्यायालयवार पीठासीन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों और किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के लंबे समय से गैर निराकृत प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर शीघ्र निराकृत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नक्शा नवीनीकरण एवं नक्शा बटांकन को प्रति माह पटवारी हल्कावार रोस्टर बनाकर प्रगति लाने हेतु तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को कहा। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत बे-मौसम बरसात के कारण हुए पशु, फसल एवं मकान क्षति के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर अनुदान राशि स्वीकृत करने कहा। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने एवं अवैध प्लाटिंग को रोकने संबंधी प्रकरणों को पंजीबद्ध कर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देश सभी एसडीएम को दिए। अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से प्रत्येक छात्रावासवार समीक्षा की। छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं जैसे पानी की उपलब्धता, शौचालय, भोजन व्यवस्था जैसी अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने छात्रावास में अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाये जाने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए।
इस होली पर महिला समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल के बिखरेंगे रंग / सी-मार्ट से की जा सकती है हर्बल गुलाल की खरीददारी
बिलासपुर / रंगो का त्योहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल रंग-गुलाल से अलग स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल है। जो कि प्राकृतिक रंगो से तैयार किया गया है और पूरी तरह सुरक्षित है। जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली के सामानों का पंडाल सजाया है जहां वे प्राकृतिक रंगो से तैयार गुलाल की बिक्री कर रही हैं।
नारी शक्ति स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती किरण ठाकरे ने बताया कि समूह द्वारा बनाए गये गुलाल प्राकृतिक रंगो से तैयार किये जाते हैं और ये रंग पूर तरह से सुरक्षित होते हैैं। इन प्राकृतिक गुलाल में टेसू के फूल, पालक के पत्तों, हल्दी एवं चुकन्दर से बने रंग शामिल हैं। इन रंगो में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। त्वचा के लिए ये गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है। किरण ने बताया कि वर्तमान में रोजाना हर्बल गुलाल की अच्छी बिक्री हो रही है जो प्रतिदिन लगभग हजार रूपए से अधिक है।
इस स्टॉल में गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल भी बिक्री के लिए रखी गई है जिसे विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्व सहायता समूह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तैयार किया है। प्राकृतिक रंग-गुलाल के प्रति बढ़ते रूझान के कारण लोग इन स्टॉलोें का उत्पाद खरीदने पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में हर्बल गुलाल सी-मार्ट से प्राप्त किये जा सकते हैं।
जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण’ /’निष्पक्ष, सावधानी के साथ आयोग के दिशा-निर्देश पर कार्य करें-कलेक्टर श्री लंगेह’
कोरिया / जिला निर्वाचन कार्यालय ने आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के लिए ईवीएम/वीवीपैट और मतदान दिवस प्रबंधन पर जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे में बताया कि मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए अपने कौशल से लैस करना है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारियों, मतदान दिवस की गतिविधियों, मॉक पोल, नियंत्रण इकाइयों और वीवीपैट की सीलिंग पर जानकारी दी। इसके अलावा मतदाताओं के रजिस्टर, मतदान प्रक्रिया, मतदाता सत्यापन, चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों से निपटने, मतदान समापन और परिवहन पर भी चर्चा की गई। श्री लंगेह ने कहा कि आप सबको आयोग के दिशा-निर्देश पर ही काम करना होगा। कहीं कोई दिक्कत आशंका हो तो अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें।

जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में आप सब विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में बहुत ही जिम्मेदारी के साथ काम किए हैं। आशा है इस प्रशिक्षण सत्र में आप सब जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को समझे और लोकसभा निर्वाचन में निष्पक्ष के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे।
वोट करेंगे, तभी तो बढ़ेंग...कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़ / मतदान जागरूकता अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप कैलेंडर तैयार किया है, एवं संबंधित विभाग प्रमुख को तय स्वीप गतिविधियों का संपादन करने के निर्देश दिए गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट ने शांतिपूर्ण तरीके से स्वीप आयोजन एवं मतदान प्रक्रिया करने का आह्वान किया है। जिले के सबसे कम मतदान वाले बूथ को सूचीबद्ध करके जनभागीदारी सेSVEEP गतिविधि को करना परिणात्मक साबित होगा। इसी कड़ी में समस्त ग्राम पंचायत में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत नारा लेखन, शपथ कार्यक्रम, प्रभात फेरी जैसे आयोजन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस बार स्थानीय गैर राजनीतिक स्थानीय लोगांे को स्वीप बैनर में जगह मिलेगी, साथ ही मतदान जागरूकता से संबंधित शार्ट वीडियो स्वयं का बनाकर शेयर करने वाले युवाओं, श्यान(बुजुर्ग), दिव्यांग जानांे का वीडियो स्थानीय केबल चैनलों में प्रसारित करने की कार्य योजना बनाई गई है। मतदान जागरूकता संबंधित नवाचार करने वाले गैर राजनीतिक स्थानीय लोगों को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए गतिविधि करने के पूर्व निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेकर नियम के तहत कार्यक्रम पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना होगा। इन सबकी जानकारी आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्वीप प्रभारी अधिकारी श्री नितेश उपाध्याय ने दी।

कई करोड़ खर्च पर समस्या जस की तस नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा शहरवासियों को नपा नहीं पिला पा रही पानी
बताते चले कि वार्डों में नहीं हो रही पर्याप्त पानी सप्लाई, कुछ मिनटों में बंद हो जाती है सप्लाई एक तरफ सरकार द्वारा शहर से लेकर गांवों तक लोगों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर जगह-जगह नई पाइप लाइन बिछाते हुए पानी की आपूर्ति की जा रही है तो

एसएसटी एवं एफएसटी में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का प्रषिक्षण / संयुक्त जवाबदारी के साथ गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें-कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टर सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए गठित स्थैतिक एवं उडनदस्ता दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण में संयुक्त जवाबदारी के साथ गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिषा निर्देषों का पालन करते हुए जांच की कार्यवाही करने को कहा।
मास्टर ट्रेनर्स श्री ओमकार साय एवं श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री दीपिका नेताम की उपस्थिति मे दल के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में बताया गया कि स्थैतिक जांच दल प्रमुख मुख्य सड़कों व जिले की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्ट में कार्यरत होंगे और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिष्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नगदी, हथियार एवं गोला-बारूद कोे लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रखेगा। जांच किये जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जाएगी। निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप रिर्पोट भेजा जाएगा।

उडनदस्ता दल आदर्श आचार संहिता के उलंघनों और संबंध सभी मामलों पर कार्यवाही करेगे। जब कभी नगदी या शराब या रिश्वत की कोई अन्य वस्तुओं के संबंध में या असामाजिक तत्वों या हथियारों और गोला-बारूद के लाने और ले जाने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उडनदस्ता दल मौके पर तत्काल पहुंच कर कार्यवाही करेगा तथा कार्यवाही की विडियो रिकार्डिग की जाएगी।
एनआईसी के डी.आई.ओ. श्री सुखदेव पटेल ने बताया कि स्थैतिक एवं उडनदस्ता दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सी-विजिल व ईएसएमएस ऐप में किए जाने वाले प्रविष्टि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थैतिक निगरानी दलों के द्वारा संपूर्ण जांच प्रक्रिया कार्यपालन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाएगी और उसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। मजिस्ट्रेट के द्वारा ईएसएमएस ऐप में प्रविष्टि की जाएगी तथा जानकारी संबंधित नोडल अधिकारी को प्राप्त होगी। संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
नियोजित कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आज
कोरिया /लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिला स्तरीय कुशल प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 20 मार्च और 21 मार्च को सुबह 11 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में 64 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर जुड़ेंगे। प्रथम चरण का प्रशिक्षण नियोजित कुशल प्रशिक्षको द्वारा लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी सभी जानकारी साझा की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न/कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील
कोरिया/आगामी होली एवं ईद-उल-फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
कलेक्टर श्री लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि आगामी त्यौहारों की तैयारी और आवश्यक व्यवस्था में पूर्व की भांति जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने समिति के सदस्यों, सभी समुदाय के लोगों और युवाओं को शांति एवं उचित कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने अपील की है। साथ ही डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाते हुए शांतिपूर्वक होली एवं ईद-उल-फितर त्यौहार मनाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने ट्रैफिक व्यवस्था तथा त्यौहार के अनुरूप गरिमामय, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बल तैनात किया जाएगा जिसके साथ ही उन्होंने बताया कि होली पर्व पर नशे के हालत में पाए जाने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारियों की ली बैठक/स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करें - कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया/लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होनें अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला अधिकारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये है। उन्होनें शख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही रहेगा। बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों से स्वीकृत कार्य की जानकारी ली तथा जो कार्य अप्रांरभ है उन्हें प्रारंभ न करने के निर्देश दिये। उन्होनें मतदान का बहिष्कार करने के लिए भडाकाने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने मतदान केंद्रों की जानकारी एवं एएमएफ की सुविधा उपलब्ध कराना, बीएलओ की नियुक्ति, मतदान दिवस के दिन एनएसएस, एनसीसी व अन्य वॉलंटियर की नियुक्ति, विशेष मतदान केंद्र तैयार करना, ग्रीष्म कालीन समय होने के कारण पानी एवं छाया की व्यवस्था, वेबकास्टिंग, जहां नेटवर्क नही है वह रनर की पहचान कर कार्याेजना पूर्ण करना, माइक्रो आब्जर्वर हेतु आवश्यक व्यवस्था, मतदान दलों का आंकलन, रवानगी, वापसी, मतदान दलों का प्रशिक्षण, निर्वाचन गतिविधियों का प्रचार प्रसार और स्वीप गतिविधियों का संचालन करने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को दी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर कलेक्टर श्री अरूण मरकाम को अनुमति संबंधी आवेदनों का निराकरण, अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया के समन्वय कर निराकरण, प्रत्याशियों, राजनैतिक दलों द्वारा की गई अनैतिक आलोचना तथा निंदा जनक भाषण को जानकारी संकलित करना, सार्वजनिक संपत्तियों के विरूपण तथा अनैतिक आचरण की रिपोर्ट तैयार करने, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, वीएसटी के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।
मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति के नोडल अधिकारी श्री विनय कश्यप को सभी प्रकार के मीडिया को प्रमाणित कर स्वीकृति प्रदान करना, फेक न्यूज़ का खण्डन, मतदान कर्मियों का आईडी कार्ड जारी करने, डेटाबेस तैयार करने, मतदान दिवस को प्रत्येक 2 घंटे की रिपोर्ट तैयार करने, कंट्रोल रूम एवं सी विजिल आप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश पटेल को मतदान दलों के लिए वाहन एवं डीजल व्यवस्था, तथा डाक मतपत्र व निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, मुद्रण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम सोनहत श्री राकेश साहू को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रबंधन, मतपत्र की व्यवस्था निर्वाचन कार्यों में लगे इलेक्ट्रोनिक सिस्टम की व्यवस्था करने तथा एसडीएम बैकुंठपुर श्रीमती अंकिता सोम को सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में 25 मार्च को होली पर्व के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस
कोरिया /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 मार्च 2024 को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी,विदेशी, कम्पोजिट मंदिरा की फुटकर दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने 25 मार्च को घोषित शुष्क दिवस का पूर्णतः पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जयप्रकाश ने बनाया अपने सपनो का घर/जिले में अब तक पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 9 हजार से भी अधिक मकान
कोरिया /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम अमहर निवासी जयप्रकाश कुर्रे को वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई थी तत्पश्चात आवास का निर्माण शुरू किया, जयप्रकाश ने बताया कि पक्का आवास न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे अपना पक्के का मकान नहीं बनवा सकते थे। योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने अपने पक्के का मकान निर्माण कर लिया है और वर्तमान में जयप्रकाश एवं उनका परिवार अपने नए घर में निवासरत है एवं सुरक्षित महसूस करते हैं, जिसकी वजह से उनके जीवन के स्तर में सुधार आया है, वह कहते हैं कि वे इस मदद के लिए सरकार के आभारी हैं।
विदित हो की जिले में अब तक 13 हजार 416 प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे 9 हजार 251 मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जल्द पूरा किया जा रहा ळें
एसईसीएल क्लब ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन/ 40 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर किया दांपत्य जीवन में प्रवेश
कोरिया /मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के एसईसीएल क्लब ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 40 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और जिले के जनप्रतिनिधियों ने सामुहिक विवाह कार्यक्रम नव वर-वधु को खुशी, समृद्धि एवं सफल दाम्पात्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर, 6 हजार रूपये मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रंगार सामग्री चुनरी, साफा, 21 हजार रूपये वधू को ड्रॉफ्ट या बैंक खाते के माध्यम से भुगतान तथा 15 हजार रूपये अन्य उपहार सामग्री के लिए दिए जाते हैं।
इस अवसर पर एसडीएम बैकुण्ठपुर श्रीमती अंकिता सोम, तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्रीमती अमृता सिंह, एवं जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वन्दना राजवाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा महेश साहू सहित जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मनोज कुमार खलखो, परियोजना अधिकारी श्रीमती सरस्वती डे तथा समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकताओं की उपस्थिति में वर-वधु को आशीर्वाद देकर विवाह कार्यकम सम्पन्न हुआ।
कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण/कार्य में लापरवाही बरतनें पर सहायिका और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस
कोरिया//मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फरेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी की बैठक लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों व कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों बिशुनपुर, दुर्गापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर, में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
बोर्ड परीक्षा केन्द्र बैकुण्ठपुर एवं बिशुनपुर का किया निरीक्षण -
कलेक्टर श्री लंगेह शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बैकुंठपुर एवं बिशुनपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित 10वी बोर्ड परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष से सभी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होनें प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिशुनपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें शिक्षकों उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होनें प्रधान पाठक से बच्चों को मीनू के अनुरूप माध्यन्ह भोजन देने तथा शौचालय की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।
समय पर बच्चों को मिले पोषण आहार-
कलेक्टर श्री लंगेह ने आंगनबाडी केन्द्र बिशुनपुर एवं दुर्गापुर का निरीक्षण किया। नियत समय पर आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति नही होने तथा केन्द्र में पंजी का संधारण सही नही होने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायिका और सेक्टर की सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस और एक दिन का वेतनमान काटने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी हो दिये। इसके साथ उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी आगनबाड़ी केन्द्रों में प्रातः 9.30 बजे खुलने एवं 10.00 बजे तक बच्चों को नस्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने जांच करवाने आए सोनकुंवर और बसंती से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होनें स्टोर रूम, लैब रूम तथा ओपीडी पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय की स्थिति ठीक नहीं होने पर प्रभारी डॉक्टर को तत्काल सुधार करवाने तथा शौचालयों में तत्काल पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु पीएचई विभाग को निर्देशित किया।
हर घर नल योजना से सोमान साय को मिला शुद्ध पेय जल कनेक्शन-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने सोमान साय के घर में हर घर नल योजना का जायजा लिया और सोमान से पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सोमान ने बड़ी खुशी के साथ बताया की नल से शुद्ध पानी आता है और इस योजना से वे बहुत खुश हैं। पहले गर्मी के दिनों में पानी की काफी समस्या होती थी लेकिन जब से उनके घर में नल लगा है तब से उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पद रहा है।












