CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 मुख्यमंत्री के निर्देश का दिखा जिला प्रषासन में हलचल/शराबखोरी कर्मचारियों की अब खैर नहीं-कलेक्टर लंगेह/घुसखोर कर्मी हो जाए सावधान, होगी कड़ी कार्यवाही/आम लोगों से शासकीय कर्मी करें शालीनता से व्यवहार

मुख्यमंत्री के निर्देश का दिखा जिला प्रषासन में हलचल/शराबखोरी कर्मचारियों की अब खैर नहीं-कलेक्टर लंगेह/घुसखोर कर्मी हो जाए सावधान, होगी कड़ी कार्यवाही/आम लोगों से शासकीय कर्मी करें शालीनता से व्यवहार

Ibtesam Deshmukh 14-Mar-2024 230
कोरिया/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल वीडियो कॉन्फरेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी को निर्देश देते हुए कहा था कि काम ऐसा करें कि विकास कार्य को देखकर आम लोग प्रशंसा करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों व कानून व्यवस्था पर विशेष दिशा-निर्देश दिए थे।

लालफीताशाही पर रोक लगाएं
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश का असर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में देखने को मिली। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि अपराधियों के मन में पुलिस प्रशासन की खौप स्पष्ट दिखें साथ ही मैदानी इलाकों में काम करने वाले राजस्व अधिकारियों को आम लोगों की समस्या को निराकरण करें और लालफीताशाही पर रोक लगाएं। श्री लंगेह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देश की जानकारी को विभागीय अधिकारियों से साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रा हितग्राहियों को समय पर पक्का दिलाने के लिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व अमले पात्र हितग्राहियों को प्रोत्साहित करें।


व्यक्तिगत रूचि लेते हुए समस्या का करें निराकरण
कलेक्टर श्री लंगेह ने विभागीय समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आम लोगों से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, डिप्टी कलेक्टरों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों का निपटारा शीघ्र करें साथ ही आम लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने से बचाएं। आम लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निराकरण ताकि ऐसे पीड़ित कलेक्टर जन चौपाल आने से बच सकें।

घूसखोर कर्मियों पर होगी कार्यवाही
श्री लंगेह ने पटवारियों के व्यवहार व कार्यप्रणाली के बारे में तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं वे कार्यालयीन समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहें साथ ही पटवारियों से उपस्थिति के रूप में मोबाइल से फोटो खींचकर उपलब्ध कराएं। नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, नक्षा, नकल जैसे कार्यों के लिए पटवारियों, तहसील कार्यालयों में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आए दिए अलग-अलग जगहों से पटवारियों द्वारा रिष्वत लेने की खबर पढ़ने-सुनने को मिलते हैं, जिले में इस तरह की घटना होने पर तहसीलदार जिम्मेदार होंगे और पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

शराबखोर कर्मी होंगे तत्काल निलंबित
श्री लंगेह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार एवं प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी स्कूलों में शौचालय कक्ष तथा पानी, साफ-सफाई, बच्चों को मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि की माकूल व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में स्कूल में शराब पीकर आने वाले शिक्षक या कार्यालयों में शराबखोरी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो, तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टॉफ की उपस्थिति, मरीजों के जांच-उपचार, दवाई, मरीजों के भोजन, साफ-सफाई की व्यवस्था जानने के लिए जिले के अधिकारियों को नियमित दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

बैकुण्ठपुर से अवैध मटन दुकान हटेंगे
कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद की सीएमओ को बिना अनुमति के बैकुण्ठपुर नगर पालिका में खोले गए मटन दुकानों को तत्काल बंद कराने, ठेला, दुकान को जब्त करने तथा अवैध रूप से संचालित दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

17 मार्च को रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)
श्री लंगेह ने महतारी वंदन योजना के बारे में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों के खाते में राशि नहीं आई या उनके खाते नम्बर में त्रुटियां हों, उसे तत्काल सुधार कर योजना का लाभ दिलाएं। कलेक्टर श्री लंगेह ने रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सूची तत्काल उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही 17 मार्च को अम्बिकापुर में विषेष ट्रेन में बैठने के लिए परिवहन अधिकारी को कोरिया से बस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार कोताही न बरती जाए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारी करेंगे नियमित निरीक्षण
श्री लंगेह ने अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं राशन दुकानों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम, डिप्टी कलेक्टरों, तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं ताकि वहां की व्यवस्था को परखे और कमिया दूर हो सके। श्री लंगेह ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए न्योता भोजन में हिस्सा लेने के लिए अपील की है। श्री लंगेह ने समाज प्रमुखों, व्यापारियों तथा आमजनों से कहा है कि परिवार में किसी भी तरह की उत्सव, जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ के अवसर पर स्कूलों में न्योता भोजन कराएं ताकि आपसी सद्भाव, प्रेम व बच्चांे के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता बढ़ सके। समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 24/फोटो क्रमांक 01 से 03/2024/मानिकपुरी
continue reading
 14 मार्च को मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक / आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां को लेकरबैठकों का दौर शुरू

14 मार्च को मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक / आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां को लेकरबैठकों का दौर शुरू

कोरिया / आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान में मतदाताओं के शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने दिव्यांग, कोल श्रमिक, थर्ड जेण्डर, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों आदि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, कोरिया द्वारा समिति का गठन किया गया है। इस समिति का अध्यक्ष, जिला कलेक्टर है, समन्वयक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बैकुण्ठपुर को पीडब्यूडीएस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी के रूप में जिला परियोजना अधिकारी है, तो उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, सहायक संचालक, जनसम्पर्क, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकाासखंउ परियोजना अधिकारी, ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर, कार्यपालन अभियंता व अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण, विधानसभा स्वीप नोडल अधिकारी बैकुण्ठपुर व सोनहत को सदस्य बनाया गया तो जिले के चारों तहसीलदारों को स्वीप नोडल नियुक्त किया गया है।
आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं के सहभागिता बढ़ाने एवं जागरूकता के कार्य योजना की समीक्षा 14 मार्च सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपरोक्त अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई ळें
continue reading
कोरिया प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ संपन्न विधायक भईया लाल राजवाड़े व रेणुका सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई रहे उपस्थित

कोरिया प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ संपन्न विधायक भईया लाल राजवाड़े व रेणुका सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई रहे उपस्थित

कोरिया बैकुंठपुर - विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रामानुजगंज से भाजपा विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास,किसान कल्याण विभाग,आदिमजाति ,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री राम विचार नेताम का 11 मार्च को कोरिया आगमन हुआ । मंत्री राम विचार बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव में बड़े नेता के रूप में चुनावी रैलियां भी कर चुके हैं और चुनाव प्रचार में उन्हें काफी लोगों ने सुना भी था साथ ही अब वो कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं जिनका आज 11 मार्च को बैकुंठपुर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आना हुआ जिस दौरान कोरिया और एम सी बी जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मंत्री राम विचार नेताम का फूल माला से स्वागत किया और सभी ने भेंट मुलाकात किया ।चूंकि हाल ही में लोकसभा चुनाव भी संपन्न होना है और जिसके लिए संगठनात्मक गतिविधियां भी दुरुस्त रहे उस पर भी भाजपाईयों से चर्चा की गई।तत्पश्चात मंत्री राम विचार नेताम,बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह कोरिया जिले के प्रशासनिक बैठक के लिए रवाना हुए।भेंट मुलाकात में मुख्य रूप से बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह,कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,एमसीबी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू ,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ,विमलकांत गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
 केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर/ केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री  विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम,  श्री टंक राम वर्मा, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा, श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

continue reading
 विकसित भारत रणनीति कक्ष एवं 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म का केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने किया वर्चुअल शुभारंभ

विकसित भारत रणनीति कक्ष एवं 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म का केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने किया वर्चुअल शुभारंभ

कोरिया / केंद्रीय संचार, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नीति आयोग के 'विकसित भारत रणनीति कक्ष' एवं 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म का आज वर्चुअल शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे। बता दें कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर आकांक्षी विकासखण्ड में शामिल हैं।



क्या है नीति फॉर स्टेट्स
नीति आयोग का 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म एक क्रॉस सेक्टोरल नॉलेज प्लेटफॉर्म है, जिसे नीति और सुशासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत से पहले मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नीति आयोग में 'विकसित भारत रणनीति कक्ष' का भी शुभारंभ किए।

रोजगार सृजन की संभावनाएं
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है अगले पांच वर्षों में सरकार का फोकस विनिर्माण क्षेत्र में रहेगा क्योंकि इसमें रोजगार सृजन की काफी अधिक संभावनाएं हैं। वे आज नई दिल्‍ली में नीति फॉर स्‍टेट्स प्‍लेटफॉर्म और विकसित भारत रणनीति कक्ष के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोषजनक है कि आज देश के पास संपूर्ण डाटा संग्रह है और एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां सर्वोत्तम परिपाटियों को देखा जा सकता है और तुलना की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान में देश का विकास चार स्तंभों पर आधारित है जिनमें भौतिक, डिजिटल, सामाजिक आधारभूत अवसंरचना, समावेशी विकास, विनिर्माण और सरलीकरण शामिल हैं।

लगभग 51 करोड़ जन धन खाते
उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा समावेशी विकास कार्यक्रम भारत में लागू किया जा रहा है। देश में लगभग 51 करोड़ जन धन खाते खोले गए हैं जो यूरोप की कुल आबादी को लाभ प्रदान करने के समान है। मंत्री श्री वैष्णव ने बताया कि लगभग 11 करोड़ गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। दस साल पहले 98 प्रतिशत मोबाइल फोन का आयात होता था और अब 99 प्रतिशत मोबाइल फोन का विनिर्माण और निर्यात हो रहा है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग ने जानकारी दी कि विकसित भारत रणनीति कक्ष व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए अभिज्ञान, सूचना और ज्ञान के साथ-साथ समृद्ध दृश्यता और जुड़ाव को सक्षम बनाएगा। प्लेटफ़ॉर्म की महत्वपूर्ण विशेषताओं में 7 हजार 500 श्रेष्ठ प्रथाओं का जीवंत भंडार और 5 हजार नीति दस्तावेज़, 900 से अधिक डेटासेट, 1 हजार 400 डेटा प्रोफ़ाइल और 350 नीति प्रकाशन शामिल है।

इस प्लेटफॉर्म पर कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आजीविका और कौशल, विनिर्माण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, पर्यटन, शहरी, जल संसाधन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की वॉश रणनीति सहित दस क्षेत्रों के ज्ञान उत्पाद शामिल हैं। प्लेटफ़ॉर्म एक सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस है, जो उपयोगकर्ताओं को आसानी से नेविगेट करने की अनुमति देता है और इस पर मोबाइल फोन सहित कई उपकरणों के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। 'नीति फॉर स्टेट्स प्लेटफॉर्म' मजबूत, अनुकूल और कार्रवाई योग्य ज्ञान तथा अभिज्ञान के साथ सरकारी अधिकारियों के लिए शासन के डिजिटल रूपान्तर को सुगम बनाएगा, इससे उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार होगा।

यह विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नवीन सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच प्रदान करके जिला कलेक्टरों और ब्लॉक-स्तरीय पदाधिकारियों जैसे अत्याधुनिक स्तर के पदाधिकारियों को भी लाभ पहुंचाएगा। नीति आयोग के 'विकसित भारत रणनीति कक्ष' एवं 'नीति फॉर स्टेट्स' प्लेटफॉर्म के शुभारंभ में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एस्पिरेशनल ब्लॉक- बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया द्वारा भी उपस्थिति दी गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत- डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी के डीपीएसओ श्री पी.पी. सिंह, ए.बी.पी. फेलो व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 
continue reading
 भारतीय स्टेट बैंक गसिमगा के सामने कांग्रेस पदाधिकारीओ  का धरना

भारतीय स्टेट बैंक गसिमगा के सामने कांग्रेस पदाधिकारीओ का धरना

चंद्रप्रकाश टोंडे: प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय विधायक इन्द्रसाव के आदेश पर ब्लाक काँग्रेस कमेटी सिमगा द्वारा ,सिमगा SBI बैंक के सामने  चुनावी बांड की जानकारी को सर्वजनिक करने हेतू सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालन हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख रुप से ब्लॉक अध्यक्ष हिरेन्द कोसले . प्रदेश किसान काँग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहु, जिलाकाँग्रेस उपाध्यक्ष शैली भाटिया, सुनीता यादव ,कुबेर यदु, पार्षद संजय कोसले,अशोक देवाँगन, सरपंच रजीत सोनवानी, मनमोहन बंजारे, रतिराम साहु, सुरेश गेन्ड्रे, इटंक प्रदेश अध्यक्ष पप्पु अली, युवक काँग्रेस नेता अजित भट्ट, ललित देवाँगन, विष्णु कोसले,लोमन घृतलहरे, महेश रजक, इकराम बेग ,भिसम साहु उपस्थित थे

continue reading
पुराना वाहन बेचने पर खरीदने वाला ट्रांसफर नहीं करवाए तब मालिक का क्या जाने क्या हो सकता है नुकसान स्टांम्प के माध्यम से वाहन खरीदी व बिक्री  का चलन  गैर कानूनी

पुराना वाहन बेचने पर खरीदने वाला ट्रांसफर नहीं करवाए तब मालिक का क्या जाने क्या हो सकता है नुकसान स्टांम्प के माध्यम से वाहन खरीदी व बिक्री का चलन गैर कानूनी

आप को बता दे की वाहन व्यक्ति की संपत्ति है तथा कई मौकों पर वाहन खरीदने और बेचने पड़ते हैं। वाहनों से संबंधित सभी लेखा जोखा सरकार द्वारा क्षेत्रीय परिवाहन कार्यालय के माध्यम से अपने पास रखा जाता है। किसी भी वाहन को बेचने पर उसके मालिक द्वारा खरीदने वाले व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर करवाया जाता है। ऐसे ट्रांसफर पर सरकार को ड्यूटी भी प्राप्त होती है जो राज्य सरकार का राजस्व प्राप्त होता है।

आजकल केवल स्टांम्प के माध्यम से वाहन बेचे जाने का चलन भी चल रहा है जो गैर कानूनी है। कई वाहन ऐसे हैं जो बगैर ट्रांसफर के ही कई लोगों को बिक चुके हैं। सिर्फ स्टांम्प की खरीद बिक्री की लिखा पढ़ी से वाहन एक दूसरे को सौंप दिए जाते हैं। जिसकी वजह से  सरकार के राजस्व का तो नुकसान है ही साथ ही जिस व्यक्ति के नाम पर वाहन रजिस्टर्ड है उसे भी ख़तरा होता है।

*मूल मालिक को क्या नुकसान है*

किसी भी पुराने वाहन को जिस तारीख को बेचा जाता है उससे *चौदह दिनों के भीतर खरीदने वाले व्यक्ति को उस वाहन को अपने नाम पर दर्ज़ करवाना होता है। यह प्रावधान मोटर व्हीकल एक्ट,1988 की धारा 50 के अंतर्गत दिए गए हैं।*
 *अगर खरीदने बेचने की स्टेट अलग अलग है तो ऐसी अवधि 45 दिनों तक हो सकती है।* इसे वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर कहा जाता है। कोई लिखा पढ़ी यदि स्टांम्प पर की जाती है तो वह केवल चौदह दिनों तक ही वैध होगी क्योंकि चौदह दिनों के भीतर ही उस वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर करवाना होता है।

*कोई भी क्रिमिनल और सिविल जिम्मेदारी मालिक पर ही होगी*

यदि बेचा गया वाहन खरीदने वाले के नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया जाता है तब वह वाहन उसके पहले मालिक के नाम पर ही दर्ज़ होता है। किसी भी वाहन से अनेक तरह के अपराध संभव हैं। ऐसी सूरत में अपराधों में वाहन का मूल मालिक भी आरोपी बनाया जा सकता है। मालिक केवल स्टांम्प की लेखपढ़ के आधार पर यह नहीं कह सकता है कि वाहन उसके द्वारा बेचा जा चुका है। जिस व्यक्ति के पास वाहन का स्वामित्व है उसके ही पास वाहन का कब्ज़ा भी होना चाहिए।

यदि ऐसे वाहन से कोई तीसरा व्यक्ति शराब इत्यादि प्रतिबंधित अपराधों के आरोप में पकड़ा जाता है तब वाहन का मूल मालिक भी पुलिस द्वारा आरोपी बना दिया जाता है क्योंकि वाहन का कब्ज़ा उसे अपने पास रखने की जिम्मेदारी थी, उसके नाम पर दर्ज़ वाहन किसी अपराधी के पास जाता है और वह उससे अपराध कारित कर देता तब मूल मालिक पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

*सड़क हादसा होने पर जिम्मेदारी मालिक पर*

आजकल सड़क हादसे आम बात हो गई है। किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनेक सड़क हादसे रोज़ होते हैं। इस तरह बेचे गए और ट्रांसफर नहीं करवाए गए वाहन से यदि कोई सड़क हादसा हो जाता है तब हादसे की गंभीरता के अनुरूप अपराध धारा दर्ज़ की जाती है। ऐसी धाराएं आईपीसी 279,337,338 एवं 304(ए) हैं जहाँ मामूली चोट से लेकर मृत्यु होने तक की धाराएं हैं।

ऐसे हादसों के बाद दो तरह के प्रकरण बनते हैं। एक प्रकरण तो आपराधिक प्रकरण होता है जो ड्राइवर पर चलाया जाता है, कभी कभी ऐसे प्रकरण परिस्थितियों को देखकर मालिक पर भी बना दिए जाते हैं। इन अपराधों में सज़ा का प्रावधान है जो जुर्माने से लेकर दो साल तक के कारावास तक की है।

इसमें दूसरा प्रकरण सिविल प्रकरण बनता है जो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 166 के अंतर्गत मुआवजे हेतु पीड़ित या पीड़ित के वारिसों द्वारा लगाया जाता है। ऐसा मुआवजा क्षति के आधार पर लगाया जाता है जो पीड़ित व्यक्ति की आय को देखते हुए उसको होने वाली नुकसानी के आधार पर तय होता है। इस हेतु वाहन का थर्ड पार्टी बीमा होता है, ऐसी नुकसानी की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा की जाती है लेकिन यदि वाहन का बीमा नहीं है तब क्षतिपूर्ति की ज़िम्मेदारी मालिक पर भी डाली जा सकती है और पीड़ित व्यक्ति को होने वाली नुकसानी मालिक से दिलवाई जाती है।

आजकल सड़क हादसों में मरने वाले लोगों आश्रित परिजनों को आय के अनुसार अधिक से अधिक मुआवजा राशि दिलवाई जा रही है। जिस व्यक्ति की आय अधिक है उसकी सड़क हादसे में मृत्यु होने पर परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा मिलता है। बीमा नहीं होने की सूरत में मुआवजा वाहन के मूल मालिक को देना होता है क्योंकि वाहन का बीमा करवाना मालिक की जिम्मेदारी है।

*यदि वाहन खरीदने वाला ट्रांसफर नहीं करवाए तब मालिक क्या कर सकता है*

यदि ऐसा वाहन खरीदने वाला व्यक्ति उसे ट्रांसफर नहीं करवाए तो मूल मालिक की यह जिम्मेदारी है कि वह उसे ट्रांसफर करवाने हेतु सूचना पत्र प्रेषित करें। ऐसा सूचना पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया जाना चाहिए और वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को तत्काल वाहन अपने नाम पर ट्रांसफर करवाने की चेतावनी देनी चाहिए। साथ ही वाहन का कब्ज़ा भी मांगना चाहिए फिर भी यदि वह व्यक्ति वाहन अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाए तो एक आवेदन क्षेत्रीय परिवाहन कार्यालय के समक्ष करना चाहिए। उन्हें वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने हेतु निवेदन करना चाहिए। वाहन का मालिक खरीदने वाले के विरुद्ध आपराधिक और सिविल मुकदमा भी लगा सकता है।


श्रीमती पूनम गुप्ता
अधिवक्ता मनेन्द्रगढ़
continue reading
कलेक्टर एवं एसपी कोरिया के निर्देशानुसार कटगोडी़,सोनहत व अकलासरई स्कूल के छात्रों ने जाना यातायात नियम

कलेक्टर एवं एसपी कोरिया के निर्देशानुसार कटगोडी़,सोनहत व अकलासरई स्कूल के छात्रों ने जाना यातायात नियम

बता दे कि राज्य सरकार के मंसानुरूप विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान किया जाना है जिसके तहत कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर के मार्गदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया जितेंद्र गुप्ता, डीएमसी समग्र शिक्षा डॉ. संजय सिंह, बीआरसी सोनहत एरोन बखला की पहल पर यातायात पुलिस जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत व एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनहत एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई, बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कटगोड़ी के छात्रों को लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, मानव व्यापार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

           
नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई छात्रों व विद्यालयीन स्टाफ के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया, छात्राओं को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गया साथ ही पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
         
यातायात लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के
नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क सुरक्षा मितान, सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
       उक्त जागरूकता अभियान के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, खंड स्त्रोत समन्वयक एरोन लकडा़, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य देवदत्त सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुखलाल राजवाड़े,सैनिक राजेश खलखो सहित विद्यालयीन स्टाफ एवं काफी संख्या में छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।
continue reading
अयोध्या से आ रही ट्रेन को जलाने की मिली धमकी, रामभक्तों ने किया स्टेशन में प्रदर्शन, 'शेख साब' हुआ गिरफ्तार

अयोध्या से आ रही ट्रेन को जलाने की मिली धमकी, रामभक्तों ने किया स्टेशन में प्रदर्शन, 'शेख साब' हुआ गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 72

 चेन्नई। अयोध्या से कर्नाटक आ रही ट्रेन को आग लगाने की धमकी दी गई। ट्रेन में अचानक चढ़े मुस्लिम युवकों ने यात्रियों को दी जिसके बाद यात्रियों ने स्टेशन में हंगामा शुरू कर दिया। बता दें कि, 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस को कट्टरपंथी इस्लामी भीड़ ने फूंक दिया था। इस ट्रेन के कोच एस-6 में सवार 59 कारसेवकों की इसमें मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। ये ट्रेन भी अयोध्या से आ रही थी और इसमें भी रामभक्त सवार थे।


पूरी घटना कर्नाटक के होसपेट की है। अयोध्या से मैसूर जा रही स्पेशल ट्रेन होपसेट रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। कथित तौर पर इसी दौरान 'अल्पसंख्यक समुदाय' के युवकों ने ट्रेन को जलाने की धमकी दी। धमकी देने वाले युवकों पर ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से झगड़ा करने के आरोप भी है। बताया जा रहा है कि एक युवक को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार (22 फरवरी 2024) की रात स्पेशल ट्रेन अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर मैसुरु लौट रही थी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे। जब ट्रेन होसपेट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अल्पसंख्यक समुदाय के 3-4 युवक ने शयनयान (स्लीपर क्लास) वाले एक डब्बे S2 में चढ़ने की कोशिश की।

इसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे लड़ाई-झगड़ा करने लगे और धमकाने लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ट्रेन किसी के बाप की नहीं है। इसके बाद इन युवकों ने ट्रेन को जलाने की धमकी दी। इसके बाद श्रद्धालु गुस्से में आ गए और वह स्टेशन पर आकर प्रदर्शन करने लगे।

बताया जा रहा है कि ट्रेन को जलाने की धमकी देने के बाद युवकों को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया। उन्होंने इन्हें स्टेशन पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस इन्हें थाने ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कथित तौर पर कुछ देर बाद इन्हें छोड़ दिया गया।

श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस रवैए पर नाराजगी जताई और कहा कि युवकों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की जानी चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। श्रद्धालुओं को धमकी दिए जाने के कारण ट्रेन एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही।

बताया जा रहा है कि अब इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के पब्लिक टीवी चैनल ने बताया है कि अयोध्या स्पेशल ट्रेन जलाने की धमकी देने में गिरफ्तार किए जाने वाले युवक का नाम 'शेख साब' है। वह रेलवे का कर्मचारी भी बताया जा रहा है। वह रेलवे में ग्रुप सी का कर्मचारी बताया गया है।
continue reading
कोयला खदान में मिट्टी धंसने से तीन ग्रामीणों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू,जानिए कहां का है पूरा मामला

कोयला खदान में मिट्टी धंसने से तीन ग्रामीणों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू,जानिए कहां का है पूरा मामला

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 97

 कोरबा। कोरबा जिले के दीपका एसईसीएल माइंस में मिट्टी धंसने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीण माइंस में कोयला चोरी करने गए थे। कोयला निकालने के दौरान ये हादसा हो गया। घटना गुरुवार दोपहर की है।


बताया जा रहा है कि दीपका एसईसीएल माइंस बंद है। इसी में हरदीबाजार थाना क्षेत्र के डिंडोलभाठा के ग्रामीण कोयला चोरी करने गए थे।

खदान में अवैध खनन के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 5 ग्रामीण मिट्टी में दब गए। मौके पर अमित और लक्ष्मण मरकाम को बाहर निकाल लिया गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान लक्ष्मण मरकाम की मौत हो गई।

वहीं मिट्टी में तीन अन्य ग्रामीणों के दबे होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार सुबह मलबे में से शत्रुघन कश्यप और प्रदीप कमरो की लाश बरामद किया गया। वहीं इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
continue reading
छत्तीसगढ़ में कल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स(एसईसीएल) की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़ में कल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स(एसईसीएल) की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 118

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सतत विकास को बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप कल छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की तीन प्रमुख फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल रुप में उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं 600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हैं और तेज, पर्यावरण अनुकूल और कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

एसईसीएल के दीपका क्षेत्र स्थित दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक प्रमुख परियोजना है। वार्षिक 25 मीट्रिक टन की कोयला हैंडलिंग क्षमता के साथ इस परियोजना में 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता और 2.1 किमी लंबी कन्वेयर बेल्ट है, जो प्रति घंटे 4,500 - 8,500 टन कोयले की तेजी से लोडिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह परियोजना गड्ढे और रेल साइडिंग के बीच सड़क आधारित कोयले की आवाजाही को कम करके पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि रेक लोडिंग का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता भी बढ़ेगी।

एक अन्य महत्त्वपूर्ण परियोजना एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में छाल ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे 173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसमें वार्षिक 6 मीट्रिक टन कोयला संभालने की क्षमता के साथ एक ओवरग्राउंड बंकर, 1.7 किमी तक फैला एक कन्वेयर बेल्ट और 3,000 टन क्षमता का साइलो शामिल है।

इसके अतिरिक्त, एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में बरौद ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे वार्षिक रूप से 10 मीट्रिक टन कोयले की हैंडलिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो गया है। 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता तथा 1.7 किमी कन्वेयर बेल्ट से लैस इस परियोजना में एक रैपिड लोडिंग सिस्टम है। यह प्रति घंटे 5000-7500 टन कोयला लोड करने में सक्षम है, लोडिंग प्रक्रिया को काफी सुव्यवस्थित बनाता है और परिचालन दक्षता में योगदान देता है।

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ संरेखित ये परियोजनाएं पूरे क्षेत्र में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा कोयला अवसंरचना को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती हैं। ये परियोजनाएं स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करके और कुशल ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाएं पर्यावरणीय स्थिरता के सिद्धांतों को अपनाते हुए सड़कों के माध्यम से कोयला परिवहन पर निर्भरता को कम करती हैं और यातायात की भीड़, सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती हैं।

***
continue reading
RAIPUR BREAKING: GST टीम की रेड, 3 स्टील व्यवसायियों के यहां से करोड़ों रूपए की GST चोरी, जानिए कितने करोड़ की हुई GST चोरी

RAIPUR BREAKING: GST टीम की रेड, 3 स्टील व्यवसायियों के यहां से करोड़ों रूपए की GST चोरी, जानिए कितने करोड़ की हुई GST चोरी

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 71

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी के यहां स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया।


प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मों द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मों द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। उनके द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।
continue reading
BILASPUR HIGH COURT BREAKING: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश, 14 साल तक बलात्कार करने वाले डॉक्टर का होगा DNA टेस्ट, पढ़े पूरा मामला

BILASPUR HIGH COURT BREAKING: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश, 14 साल तक बलात्कार करने वाले डॉक्टर का होगा DNA टेस्ट, पढ़े पूरा मामला

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 137

 बिलासपुर। युवती से 14 साल तक रेप करने वाले डॉक्टर का डीएनए (DNA) टेस्ट कराने का आदेश छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दिया है। युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसका पिता उसने डॉक्टर को बताया था। मामले में युवती की शिकायत पर डॉक्टर को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन उसने अपना DNA देने से मना कर दिया था जिसके बाद युवती ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं हाईकोर्ट ने पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए डॉक्टर, पीडिता और उसकी बच्ची का DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

 


दरअसल मामला यह है कि, याचिका के मुताबिक बस्तर के एक क्षेत्र में पदस्थ डॉक्टर के पास एक महिला इलाज के लिए जाती थी। उसके साथ 13 साल की उसकी बेटी भी जाती थी। साल 2005 में डॉक्टर ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ की फिर मारपीट की और धमकी देते हुए रेप किया। साल 2010 में युवती की मध्यप्रदेश में शादी हो गई। इसके बाद भी डरा-धमका कर युवती से मायके आने पर कई बार दुष्कर्म किया गया। ये सब के बीच साल 2011 में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसे युवती ने डॉक्टर का बताया है। जिसके बाद साल 2019 में मायके आने पर डॉक्टर ने फिर अपने क्लीनिक में उससे रेप और मारपीट की।
 
धमकियों और बलात्कार से तंग आकर युवती ने  रिपोर्ट दर्ज कराई

बार-बार की धमकी, मारपीट और बलात्कार से तंग आकर इस बार युवती ने हिम्मत जुटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप और अन्य धाराओं में डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का ब्लड सैंपल तथा DNA टेस्ट कराने कहा लेकिन इससे उसने इनकार कर दिया। इस पर पीडिता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर डॉक्टर का DNA टेस्ट कराने की मांग की थी। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस एन के व्यास की बेंच में हुई। कोर्ट ने कहा कि सच का पता लगाने के लिए डॉक्टर का DNA टेस्ट जरूरी है। विवेचना अधिकारी को उन्होंने पीडिता, उसकी बेटी और डॉक्टर का DNA कराने की अनुमति दी है।
continue reading
सात अफसरों को मिला IPS अवार्ड, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अफसरों किया गया सम्मानित,पड़े पूरी खबर

सात अफसरों को मिला IPS अवार्ड, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अफसरों किया गया सम्मानित,पड़े पूरी खबर

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 176

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसर आईपीएस अवार्ड दिया गया। बता दें कि, भारत सरकार के उपसचिव अंजन सरकार ने इसके आदेश जारी किए है। वहीं जारी आदेशों के अनुसार दो चयन सूची जारी की गई है। पहला उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैतन्य दास टंडन, सुरजन राम भगत को आईपीएस बनाने का आदेश है। जबकि, 2021 बैच में दर्शन सिंह मरावी और झाडूराम ठाकुर को IPS बनाया गया है।


जिन सात अफसरों को IPS अवार्ड हुआ है, उनमें से 6 अफसर 1998 बैच के हैं, जबकि दर्शन सिंह मरावी 1997 बैच के हैं। साल 2020 की वैकेंसी में 5 पोस्ट थे, लिहाजा उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुरें, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत को 2020 से IPS अवार्ड दिया गया हैं।

जबकि 2021 की वैकेंसी में दो पोस्ट थे, लिहाजा, दर्शन सिंह मरावी और झाडुराम ठाकुर को IPS अवार्ड दिया गया है। इन अफसरों को बाद में IPS बैच दिया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।
continue reading
 कलेक्टर  लंगेह ने दूरस्थ गांव पहुंच कर पेयजल सुविधा की ली जानकारी/दीदी नल से बेवजह पानी  बहने मत देना-कलेक्टर विनय कुमार/कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार से अनुबंध निरस्त करने के निर्देश

कलेक्टर लंगेह ने दूरस्थ गांव पहुंच कर पेयजल सुविधा की ली जानकारी/दीदी नल से बेवजह पानी बहने मत देना-कलेक्टर विनय कुमार/कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार से अनुबंध निरस्त करने के निर्देश

कोरिया / जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री विनय कुमार लंगेह ने सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ विभिन्न गांवों में जाकर जल जीवन मिशन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

ग्राम अमरा पहुँच कर कलेक्टर ने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर बात की बल्कि जल के महत्व भी समझाया। श्री लंगेह ने जल, जंगल, जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी दी। पंडोपारा निवासी श्री छोटे लाल, दिलबश, श्री पवन कुमार एवं अन्य ग्रामीणों से बात भी की। 

दीदी पानी लेने के बाद नल को अवश्य बन्द करें

पंडोपारा निवासी श्रीमती राम बाई नल से पानी भरने आई थी, उनसे कहा कि दीदी पानी लेने के बाद नल को अवश्य बन्द करें ताकि बेवजह पानी न बहे।

कलेक्टर की  पहल को ग्रामीणों ने सराहा

ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा कि अब घर के पास नल लग जाने से उन्हें दूर जाकर पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिल गया। इसके लिए कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना भी की।

ग्राम भैसवार में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टँकी का निरीक्षण किया और सम्बंधित ठेकेदार को शीघ्र टँकी निर्माण करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम तर्रा, केवराबहरा व अन्य ग्रामों में सोलर स्थापना कार्य में तेजी लाने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए।

अनुबंध हुआ निरस्त
ग्राम अकलासरई में जल जीवन मिशन के तहत समय सीमा में कार्य नहीं होने पर कलेक्टर श्री लंगेह नाराजगी व्यक्त करते हुए 
ठेकेदार श्री अभिषेक पाण्डे के साथ अनुबंध को निरस्त करने के निर्देश दिए।

जीवन से जुड़े मुद्दे पर की गई लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही
 श्री लंगेह ने कहा कि समय-सीमा के भीतर सबन्धित ठेकेदार को कार्य किया जाना था। कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट कहा है कि जीवन से जुड़े मुद्दे पर इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 दो दिन पहले एक फर्म ब्लैक लिस्ट हुआ 
बता दें दो दिन पहले कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने रेट्रोफिटिंग योजना के तहत कार्य के निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंध के तहत कार्य नहीं किया था, इस वजह से मेसर्स शिव शक्ति कन्सट्रक्शन अम्बिकापुर को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे।
continue reading
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालो की मुश्किलें बढ़ी  प्रमाण पत्र के जांच हेतु दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को किया आवेदन

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालो की मुश्किलें बढ़ी प्रमाण पत्र के जांच हेतु दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को किया आवेदन

छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ बलौदाबाजार - भाटापारा के द्वारा कलेक्टर बलौदाबाजार को आवेदन देकर समस्त शासकीय सेवक जो दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय सेवा दे रहे है उनके प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है ।संगठन के उपाध्यक्ष गणेश राम वर्मा  व सयोजक तारकेश्वर सिंह वर्मा व साथियों ने मांग कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 29-05-2023 को जारी पत्र क्रमांक एफ 13-4/2023/अ.प्र./1-3,नवा रायपुर का हवाला देते हुए  1 जनवरी 2019 के बाद नियुक्त समस्त शासकीय सेवक जो दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत है ।उनका राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाए एव जांच उपरांत अपात्र होने पर तत्काल बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए। संगठन का आरोप है कि शासन के द्वारा जारी आदेशो का किसी भी विभाग के द्वारा गम्भीरता से पालन नही किया जा रहा क्योकि बलौदाबाजार - भाटापारा जिले के शिक्षा विभाग में ही फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर अनेकों व्यक्ति शासकीय सेवा में कार्यरत है।जिनकी वजह से वास्तविक दिव्यांगों को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है ।

continue reading
 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के विरुद्ध केस दर्ज,

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के विरुद्ध केस दर्ज,

 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के विरुद्ध केस दर्ज,


 बलौदाबाजार। जिले में नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने वाले कांग्रेसियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक राहगीर की शिकायत पर सिमगा पुलिस ने केस दर्ज किया,,दरअसल, भाटापारा विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ वर्षों से शराब भट्ठी में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर दामाखेड़ा में 12 फरवरी को चक्काजाम किया गया था. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुई थी, जिसमें कुछ राहगीरों को परेशान होना पड़ा था. इसके बाद एक राहगीर ने सिमगा पुलिस थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने सिमगा और भाटापारा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है इस संबंध में सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को एक पार्टी विशेष के लोगों की ओर से नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया गया था. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा. इस पर एक प्रार्थी के आवेदन पर सिमगा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा और भी वीडियो फुटेज चेक किया जा रहा है, जिसके बाद अन्य लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया जाएगा.
continue reading
 हेड लाईन - चिरमिरी क्षेत्र में नवीन दो प्राईवेट कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार दें कार्य नहीं तो.होगा विरोध प्रदर्शन. डॉ.विनय जायसवाल/एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन/सैकड़ो बेरोजगार युवाओं की उपस्थिति में जय चिरमिरी जय जय चिरमिरी के लगे नारे

हेड लाईन - चिरमिरी क्षेत्र में नवीन दो प्राईवेट कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार दें कार्य नहीं तो.होगा विरोध प्रदर्शन. डॉ.विनय जायसवाल/एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन/सैकड़ो बेरोजगार युवाओं की उपस्थिति में जय चिरमिरी जय जय चिरमिरी के लगे नारे

 हेड लाईन - चिरमिरी क्षेत्र में नवीन दो प्राईवेट कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार दें कार्य नहीं तो.होगा विरोध प्रदर्शन. डॉ.विनय जायसवाल/एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन/सैकड़ो बेरोजगार युवाओं की उपस्थिति में जय चिरमिरी जय जय चिरमिरी के लगे नारे..

चिरमिरी । शहर में कार्यरत दो प्राईवेट कम्पनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक डॉ.विनय जायसवाल आज गुरुवार को एसईसीएल के महाप्रन्धक कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जहाँ चिरमिरी शहर के सैकड़ो बेरोजगार युवाओं ने अपनी उपस्थिति देकर इस मांग को बल दिया और पूर्व विधायक को हर संभव अपना समर्थन देने के साथ जय चिरमिरी जय जय चिरमिरी के नारे लगाये और अंततः मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल को ज्ञापन देकर अपनी बात कही एवं स्थानीय युवाओं को उनके योग्यता अनुसार अनुमति पत्र देने की मांग को मुखर किया। 

इस एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने बताया कि अंजनहिल एवं बरतुंगा माईन्स की बंद पड़ी खदानों को पुनः प्रारम्भ करने हेतु मेरे द्वारा कई बार पत्राचार एवं धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके फलस्वरूप पीपीपी मॉडल के आधार पर दो नवीन प्राईवेट कम्पनीयों  टीएमसी माइनिंग एवं शारदा कों कोयला उत्खनन कार्य हेतु आवंटित किया गया है। किन्तु उक्त खदानों में कार्य करने हेतु बाहर से आये हुए व्यक्तियों की नियुक्ति की जा रही है जो अत्यंत खेद की विषय है। 

चूंकि उक्त माईनिंग कम्पनियों में स्थानीय लोगों को नहीं लिया जा रहा है, जिसकी जानकारी होते है आज हम लोगो के द्वारा मात्र सांकेतिक धरना दिया गया है  और एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक जी को अपनी बातों और मांगो से अवगत किया गया इसके बाद उक्त दोनों प्राईवेट कम्पनियों के प्रतिनिधी मण्डल से भी हमारी बात हुई है और उनसे भी वार्ता रूप रेखा बनाई जाएगी। वार्ता विफल होने की स्थिति निर्मित होती है और अगर आने वाले समय में हमारी मांगो को दरकिनार किया जाता है तो इन खदानों को हम नहीं चलने देंगे और अभी तो ये सांकेतिक धरना है। इसके बाद उग्र धरना प्रदर्शन एवं कोल परिवहन बंद किया जाएगा ।
continue reading
 आई.पी.एस. सूरज सिंह परिहार पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में ऑन लाईन फ्रॉड पर कार्यवाही

आई.पी.एस. सूरज सिंह परिहार पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में ऑन लाईन फ्रॉड पर कार्यवाही

 आई.पी.एस. सूरज सिंह परिहार पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में ऑन लाईन फ्रॉड पर कार्यवाही


01 प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त 4 नग मोबाईल, 02 नग एटीएम, 02नग एयरटेल सिम बरामद

अपराध क्रमांक - 32/24
धारा - 420 भा.द.वि. एवं 66(ग)(घ) आईटी एक्ट

आरोपी का नाम :-
1. रतिकांता दास पिता नब किशोर दास उम्र 39 वर्ष निवासी केला साही थाना पिरहट जिला भद्रक ओडिसा
2. बैकुण्ठ चंद्र दास आ० नारायण चंद्र दास उम्र 35 वर्ष सा० जोलंगा गंडीबेड थाना सिमोलिया जिला बालेश्वर ओडिसा
3. (फरार) सुजित गुप्ता निवासी बिहार

जप्त शुदा वस्तुए :-
4 नग ओप्पो, एमआई, विवो, सेमसंग कंपनी का मोबाईल,02 नग एटीएम,02नग एयरटेल सीम बरामद


पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार (भापुसे) के निर्देशन एंव अति० पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मोनिका सिंह ठाकुर, एस.डी.ओपी. श्रीमति कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री राजेश साहू, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किण्डो के मार्गदर्शन में जिले में ऑन लाईन फाड के विरूध प्रभावी कार्यवाही किया गया।

जिला कोरिया छ0ग0 पुलिस ने
अंतराज्जिय ठग गिरोह को किया गिरफतार याना बरया में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 420 मादवि एवं 66 (ग) (प) आईटी एक्ट के प्रकरण के प्रार्थी सोनई सिंह से दर्ज कराया किकि जीवा हर्बल हेल्थ केयर में लकी ड्रा लगा जिसमें द्वितीय पुरस्कार मिला है दिये गये नंबर पर फोन किया तो लकी ड्रा में मिले गाडी चाहिये तो रजिस्ट्रेशन हेतु 5,500 रुपये लगेगा और बीमा के लिये 12,000 रूप्या लगेगा और आल इण्डिया परमिट के लिये 25,500 रुपये लगेगा गया था कि अलग अलग आरोपी अलग अलग नंबरों से कॉल कर प्रार्थी से अलग अलग अकाउण्ट में पैसा माँग रहे थे जब प्रार्थी ठगों के झांसे में आकर अपना कमाई की गाठी राशि का ठगी का शिकार हो गया जिसका संज्ञान पुलिस अधीद्वाक कोरिया ने लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, आर० सजल जयसवाल थाना चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कील एवं राजेश रागडा को नियुक्त किये जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम ओडिसा के थाना पिरहट से रतिकांता को एवं जगहों में प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर 02 आरापियों को गिरफतार करने में कामयाब रही, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल, 02 नग एटीएम, 02 नग सीम जब्त किया गया है, तथा आरोपियों को गिरफतार किया गया है आरापियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनोद पासवान नेतृत्व में आर० सजल जायसवाल, आर० राघवेन्द्र पुरी, आर० अमरेशानंद, आर० शिवम सिन्हा थाना चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कौल एवं राजेश रागडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
continue reading
 आईटीआई चिरमिरी और कटगोड़ी में मेहमान प्रवक्ता पद हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक

आईटीआई चिरमिरी और कटगोड़ी में मेहमान प्रवक्ता पद हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक

Ibtesam Deshmukh 13-Feb-2024 168

मनेंद्रगढ़/नोडल अधिकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी के जानकारी अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी में वर्कशॉप केल्कुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रांइग पद के लिए 01-01 पद दोनों स्थानों पर मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। दोनों पद के लिए विहित शैक्षणिक अर्हताएं- गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन लेकर मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या पुरानी ग्यारहवीं या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण या व्यवसाय ड्राफ्टसमेन (मेकेनिकल) से राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से आईटीआई उत्र्तीण या संबंधित व्यवसाय से राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र धारी हो या संबंधित व्यवसाय या उसके समकक्ष से सीटीआई या एटीआई उत्तीर्ण हो। उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in का अवलोकन कर सक

continue reading

dpboss