CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

छत्तीसगढ़ के मुखिया  भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाये जाने की  प्रक्रिया का हुआ आरम्भ

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाये जाने की प्रक्रिया का हुआ आरम्भ

Sawankumar 21-Sep-2022 60

एमसीबी/छत्तीसगढ़


चिरमिरी शहर में ख़ुशी का माहौल. जय जय विनय के लगे नारे.

 
 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुंठपुर के द्वारा नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर हेतु शासन के नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को पत्र लिखा । 
पत्र के अनुसार 13 पदों के लिए पदनाम सहित बनने वाले नवीन जिला अस्पताल में पदों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव दिया गया है ।

विदित हो कि मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/ भरतपुर जिले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी में बनने वाले ..100 बिस्तर के अस्पताल को चिरमिरी में ही जिला चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा की थी, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया ने पदो के सृजन हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवा रायपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया व पदानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है ।
जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही भूमि आबंटन की प्रक्रिया को स्थानीय प्रशासन द्वारा आगाज करते हुए गति दी जाएगी । 

मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जायसवाल ने इस बड़ी ख़ुशी के लिए समस्त चिरमिरी वासियों के साथ एमसीबी जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
continue reading
सब को हसने वाले राजू श्रीवास्तव सब को रुला गए... राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन....लंबी बीमारी के बाद AIIMS में हुआ निधन...

सब को हसने वाले राजू श्रीवास्तव सब को रुला गए... राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन....लंबी बीमारी के बाद AIIMS में हुआ निधन...

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2022 62

 मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. अब वे हमारे बीच नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल थी। बतादे की राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था. रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था. राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी. वहीं इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था. राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ साथ नेता भी थे. वे बीजेपी से जुड़े थे. राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है। बड़ी दुख की बात है की हमारे बीच से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब सब को अलवोदर कर चले गए है। भले ही राजू हमारे बीच से चले गए हो पर उनकी यादें हमारे दिल में हमेशा रहेगी।

continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया  इकाई की समीक्षा बैठक ,एमसीबी जिला बनने पस्चात प्रथम बार चिरमिरी के कोरिया कालरी में संपन्न हुई। संगठन से प्रभावित होकर 6 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की..

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया इकाई की समीक्षा बैठक ,एमसीबी जिला बनने पस्चात प्रथम बार चिरमिरी के कोरिया कालरी में संपन्न हुई। संगठन से प्रभावित होकर 6 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की..

Sawankumar 11-Sep-2022 189

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया की समीक्षा बैठक चरमिरी के कोरिया कॉलरी में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष सावन कुमार,जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कारफर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम पृथ्वी के पहले पत्रकार श्री नारद जी का पूजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत की गई।

बैठक में संघ के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ साथ बीते 2 वर्षो के कार्यो की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, , प्रदेश प्रभारी द्रोणाचार्य दुबे,प्रदेश महासचिव सतेंद्र सोनी,सचिव अब्दुल कयूम, प्रदेश सहसचिव कविराज विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अविनास चंद्र संभागीय उपाध्यक्ष उग्रसेन पाल, मंचाशिंन सभी पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

 

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों में  बारी-बारी से संगठन के कार्यो को लेकर अपने अपने विचार साझा एवं विचार व्यक्त किया। बैठक में आये हुए नए पत्रकार साथियों ने संगठन के कार्यो से प्रभावित होकर आज 6 नए पत्रकार साथियों ने संगठन का दामन थामा, जिन्हें भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 
 
   पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष सावन कुमार ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों से नए सदस्यों का परिचय कराते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा।
 
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सदैव संगठन आगे रहता है। प्रदेश में कहीं भी किसी पत्रकार साथी को सच लिखने के कारण उस पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है। तब संगठन उनके साथ खड़ा रहता है। हमारा संगठन 23 साल पुराना है और आज पूरे देश से लेकर पूरे प्रदेश में है और हम ऐसे ही अपने संगठन को और आगे नई मजबूती के साथ आगे लेकर जाएंगे जिसमें सभी साथियों का सहयोग जरूरी है।
 
आज के बैठक में मौजूद रहे, सुरेश कुमार सचिव कोरिया, राजू खान ब्लॉक अध्यक्ष पटना,मुस्ताक कुरैशी ब्लाक अध्यक्ष पोड़ी,हाफिज खान,अजीम अंसारी, रामलखन यादव सह सचिव, राकेस सिंह, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, कृपा चार्य दुबे, गोपाल महराज, नोहर विश्वकर्मा, त्रिलोकचन चक्रवर्ती, अंकित मिश्रा,कर्माराज शर्मा, अंकित मिश्रा,गणेश वर्मा, जिले के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
continue reading
औद्योगिक प्रगति का आधार रहा है ‘मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ क्षेत्र...अब छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले के रूप में आकार लेगा यह क्षेत्र...

औद्योगिक प्रगति का आधार रहा है ‘मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ क्षेत्र...अब छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले के रूप में आकार लेगा यह क्षेत्र...

Ibtesam Deshmukh 08-Sep-2022 40
देश के प्रमुख कोल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र अब कोरिया जिले से अलग होकर छत्तीसगढ़ के 32वें जिले के रूप में आकार ले रहा है। यह जिला वन संपदा और खनिजों के भण्डार से समृद्ध है। छत्तीसगढ़ में 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में खदानों से कोयला खनन के प्रारंभ होने और रेलवे लाईन के विकास का भी साक्षी रहा है यह क्षेत्र। मनेन्द्रगढ़ शहर जो इस नए जिले का मुख्यालय बनने जा रहा है वह वर्ष 1930 में नियोजित शहर के रूप में बसाया गया था। उस जमाने में यह शहर छत्तीसगढ़ का पहला नियोजित शहर था। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ और देश की औद्योगिक प्रगति का शुरू से ही आधार रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को भव्य समारोह में इस जिले का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी।
 
नए जिले के गठन से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की नयी धारा बहेगी, विकास की गति और अधिक तेज होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, इंटरनेट तथा रोड कनेक्टिविटी के लिए और बेहतर कार्य किए जाएंगे। मनेन्द्रगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित इस नए जिले के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री जिलेवासियों को लगभग 200 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 

20वीं सदी के दूसरे दशक में चिरमिरी और झगराखांड में कोयले के दो क्षेत्र चिहिंत किए गए थे। कोयले का प्रारंभिक उत्खनन वर्ष 1913 प्रारंभ हुआ था। चिरमिरी में वर्ष 1928 में उत्खनन प्रारंभ किया गया। इस बीच वर्ष 1928 में बिजुरी-चिरमिरी रेल लाईन बिछनी प्रारंभ हुई और वर्ष 1931 में यह काम पूरा हुआ। रेल का विकास और कोरिया रियासत में कोयला उत्खनन छत्तीसगढ़ में उद्योगों की प्रथम आहट रही। शुरू से ही यह क्षेत्र प्रगतिशील रहा है। भारत में पहली बार खनिज मूल्य में रायल्टी जोड़ने का कार्य यहीं से प्रारंभ हुआ। वर्ष 1947 में न्यूनतम मजदूरी दर भी लागू हुई थी। रियासत काल में ही इस अंचल के स्कूलों में बच्चों को आज मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की तर्ज पर चना और गुड़ वितरित किया जाता था। 
    शुरू से प्रगतिशील रहे इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल प्रारंभ किया गया। स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, छात्रवृत्ति जैसी आधुनिक सुविधाए प्रारंभ की गई। ग्रामीणों को वन निस्तारी अधिकार भी दिए गए। मनेन्द्रगढ़ में नगर म्यूनिस्पल्टी और चिरमिरी नगर विकास समिति बनायी गई। प्रसिद्ध बांग्ला लेखक श्री विमल मित्र भी 20वीं सदी के प्रारंभ में कोरिया रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और रेलवे का आधार बनाकर अनेक कथाएं भी लिखी। मनेन्द्रगढ़ को कोरिया जिले का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में रेलवे लाईन के विस्तार से यह क्षेत्र व्यापारिक नगर के रूप में उभरा।  
  
  नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग के अंतर्गत होगा। जिले में कुल ग्रामों की संख्या 376 है। यहां 13 राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 87 पटवारी हल्का है। इस जिले में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां अनुविभाग और मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल तहसील होंगी। जिले में 5 नगरीय निकाय जिनमें नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी सम्मिलित हैं। नवगठित जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेन्द्रगढ़) सीतामढ़ी-हरचौका (रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। 

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नवगठित जिले की सीमा उत्तर में तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरोली (मध्यप्रदेश), दक्षिण में तहसील पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), पूर्व में तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़), पश्चिम में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), अनुपपुर और शहडोल (मध्यप्रदेश) निर्धारित की गई है। इस नवीन जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 46 हजार 824 हेक्टयर है। यहां की जनसंख्या 3 लाख 76 हजार 696 है। प्रस्तावित गठित नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तहसील मनेन्द्रगढ़ में ग्रामों की संख्या 59, केल्हारी में ग्रामों की संख्या 74, भरतपुर में ग्रामों की संख्या 108, खड़गवां में ग्रामों की संख्या 44 एवं चिरमिरी में ग्रामों की संख्या 16 और तहसील कोटाडोल में ग्रामों की संख्या 75 है।
continue reading
चिरमिरी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया 8 सितम्बर को होगा आमरण अनसन

चिरमिरी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया 8 सितम्बर को होगा आमरण अनसन

Sawankumar 07-Sep-2022 138

चिरमिरी / छत्तीसगढ़


आपको बता दें कि  चिरमिरी जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वरा  आज हल्दीबाड़ी अलवीना होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें संघर्ष समित के सदस्य मौजूद रहे उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर  को नया जिला M.C.B का उदघाटन होना तय हुआ है यह चिरमिरी के साथ छल किया जा रहा है । हम अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिये लड़ते रहेंगे हमारे द्वरा 8 तारिक को आमरंड अनसन किया जायगा पिछले 1 सालों से हमारे द्वरा लगतार क्रमिक भूख हड़ताल किया जा रहा है। जब तक चिरमिरी को बराबर का सम्मान नही मिलेगा हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।चिरमिरी एक घनी आबादी का छेत्र रहा है।

 

कही न कही राजनीति के चलते हमेशा से चिरमिरी के साथ सौतेला व्यहार किया गया है आज यह लड़ाई चिरमिरी की अस्तित्व की लड़ाई है हम सिर्फ चिरमिरी के अस्तित्व को बचाने के लिये यह लड़ाई लड़ रहे है। इसमें पूरे चिरमिरी को एक साथ होकर चिरमिरी के लिए एक साथ एक जुट होकर आगे आकर इस आंदोलन का साथ देना होगा आज नही तो कवि नही यदि मुख्याल की घोषणा कही और होती है तो उस दिन चिरमिरी में काला दिवस मनाया जायेगा।और चिरमिरी की जनता को बताना होगा कि चिरमिरी के साथी सब एक जुट है।

continue reading
08 करोड़ के राज का क्या है सच?, 3.5 सालों में भी क्यों ना ख़र्च हुई राशि, कैश बुक में आज भी राशि मौजूद, मामला जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के क़ृषि विभाग का!

08 करोड़ के राज का क्या है सच?, 3.5 सालों में भी क्यों ना ख़र्च हुई राशि, कैश बुक में आज भी राशि मौजूद, मामला जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के क़ृषि विभाग का!

कोरिया / छत्तीसगढ़


जिला मुख्यालय कोरिया का क़ृषि विभाग पर आठ करोड़ रूपये ख़र्च ना करने के मामले में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा खुलासा हुआ! 31/3/2019 से पहले शासन ने क़ृषि विभाग बैकुंठपुर क़ो आठ करोड़ की राशि स्वीकृत की किन्तु आज तक उस राशि का उपयोग विभाग ने नहीं लिया, बताया गया की कैश बुक में राशि आज भी यथावत है! लेकिन जानकारों की मैने तो कैश बुक भी राशि जरूर दिखाई जा रही है लेकिन बिभाग के खाते में पैसा नहीं है, यानि ना पैसे का उपयोग हुआ और ना ही शासन क़ो वापस किये गए तो आखिर आठ करोड़ कहाँ गए बड़ा सवाल है! उक्त मामले में ज़ब डीडी समाचार विभाग के प्रमुख से 08 करोड़ के राज की जानकारी लेने की कोशिश की तो साहब हक्का बक्का रह गए, अपनी कुर्सी छोड़ भागने लगे, बड़ी मुश्किल से धीमी आवाज़ में हमारे सवालों का जवाब दिया -

 
अब बताते है की मामले का खुलासा कैसे हुआ, दरअसल RTI के माध्यम से ली गईं जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न योजनाओं और क्षेत्र के विकास के लिए उप संचालक क़ृषि विभाग बैकुंठपुर क़ो राशि का आबंटन 31 मार्च 2019 से पहले किया लेकिन उस समय के तात्कालिक विभाग प्रमुख ने राशि का उपयोग नहीं किया, जानकारी के अनुसार अभी भी राशि लगभग 08 करोड़ से ज्यादा बिभाग के खाते में मौजूद है, इसका प्रमाण कैश बुक के माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत दी गई! RTI कार्यकर्ता के अनुसार विभाग ने जरूर कैश बुक का जिक्र कर खाते में पैसा होने की बात कर रहा है लेकिन खाते में पैसा नहीं है!  लगभग 08 करोड़ से ज्यादा की राशि का गमन किया गया है जो जाँच का विषय है, वही मामले में वर्तमान बिभाग प्रमुख की जिम्मेदारी बनती है की 08 करोड़ जैसे राशि की जानकारी के विषय में शासन स्तर पर जानकारी पहुचाये लेकिन वो अपनी जिम्मेदारियों से अलग हट कर उस विषय पर पड़ना ही नहीं चाहते, यैसे प्रतीत होता है कि 08 करोड़ के मामले का कोई बड़ा राज विभाग दफन कर रखा है और खुलासे से बचाना चाहता है!
 
वो पहले के क़ृषि विस्तार अधिकारी के कार्यकाल के समय कि स्वीकृति है जिसे हम उपयोग में नहीं ले रहे है, 08 करोड़ कि राशि खाते में है लेकिन हम नवीन स्वीकृतियों के आधार पर विकास कार्य क़ो अंजाम दें रहे है -
इसके अलावा 2019 से पूर्व 2013-2014 में भी कोरिया के ग्राम पंचायत जिल्दा में अर्जुन पौधे कि नर्स री  के मामले में भी 16 लाख कि स्वीकृति उप संचालक बैकुंठपुर क़ृषि विभाग क़ो कि गई थी! उक्त मामले में 2015 -2016 में अनियमितता के आधार पर शिकायत के बाद लगभग 201696 रूपये कि वसूली का निर्णय लिया गया! यह वसूली फर्जी मास्टर रोल और अर्जुन बीज खरीदी बिल राशि क़ो जोड़कर किया गया था!
continue reading
भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में डूबे 7 लोगों में से 6 की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी शवो को बाहर निकाला गया।

भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में डूबे 7 लोगों में से 6 की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी शवो को बाहर निकाला गया।

Sawankumar 29-Aug-2022 154

कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में 07 लोगों के डूबने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पहुची। कल से लेकर रातभर रेस्कयू टीम काम करती रही जिसके बाद आज रमदहा जल प्रपात में लापता सभी लोगो को बाहर निकाला गया कल तीन लोगो आज तीन को 7 लोगो में से 6 की मौत हो गई है। कल से लेकर आज अभी तक 

घटनास्थल पर  क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो मौके पर डटे रहे आज मौके पर कलेक्टर कोरिया भी पहुँचे रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी शव बाहर निकाला गया। क्षेत्र विधायक गुलाब कमरों ने जनता से अपील की है कि रमदहा फाल में आने वाले कृपया इसका दूर से ही लुफ्त उठाएं ना कि इस पर नहाने जाए।
 
डूबने वालों के नाम
 
 

1. सुरक्षित- सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़

डूबने से मौत

1, श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी -  निगाही कॉलोनी 
2, हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी 
3, श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल 
4, अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी 
5, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी,  माजन मोड़  
6,  रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी
continue reading
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चिरमिरी में रविवार को डाक्टर नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी रेगुलर डॉक्टर घर मे काट रहे पर्चा लंबी लगी कतार

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चिरमिरी में रविवार को डाक्टर नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी रेगुलर डॉक्टर घर मे काट रहे पर्चा लंबी लगी कतार

Sawankumar 28-Aug-2022 133

कोरिया / छत्तीसगढ़


बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छतीसगढ़ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का रख रखाव, साफ सफाई एवं उच्च गुणवत्ता कायम रखने कायाकल्प योजना संचालित की गई है। अभी के मौसम के बदलाव के चलते टाइफाइड, मलेरिया, स्वाइन फ्लू, जैसे महामारी का दौर चल रहा है जिसके बाद भी रविवार के दिन बड़ीबाजर स्वास्थ्य  केंद्र में इलाज के लिए दूर-दूर से आये मरीजो को हो रही परेशानी शासकीय रिकॉर्ड में एक डॉक्टर की ड्यूटी तो लगाई जाती है पर वह डॉक्टर यहां रविवार के दिन मौजूद नहीं मिलते हैं।

 

अस्पताल में बड़ीबाजर ही नहीं आसपास के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। वही प्राइवेट डॉक्टरों के यहां फीस 100 रुपये से शुरू होकर 300 रुपए तक हो गई है। अस्पताल में लैब की सुविधा होने के बाद भी प्राइवेट लेब में ब्लड टेस्ट कराना पड़ता है मरीज के लिए एक अलग मुसीबत है उसके बाद बाहर से ही दवा भी खरीदना पड़ता है  रविवार के दिन अस्पताल में डॉक्टर ना मिलने पर मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट डॉक्टर के यहां जाना पड़ता है।

 

 

वही उसी अस्पताल के रेगुलर डॉक्टर घर पर फीस लेकर मरीजों का इलाज करते नागरिकों ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि सरकारी अस्पताल में ऐसे इंतजाम किए जाएं कि रविवार के दिन भी कम से कम एक डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहे।

continue reading
तुरिया पारा में बनेगा सर्व समाज मुक्तिधाम…… नगर पालिका अध्यक्ष ने जनसंपर्क निधि से दी राशि….

तुरिया पारा में बनेगा सर्व समाज मुक्तिधाम…… नगर पालिका अध्यक्ष ने जनसंपर्क निधि से दी राशि….

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 43

 सुरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने मानपुर, बड़कापारा एवम् महुआपारा वासियों की मांग पर अध्यक्ष जनसंपर्क निधि से मुक्तिधाम की चारदीवारी के निर्माण हेतु 36 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की है।गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 स्थित तुरिया पारा सर्व समाज मुक्तिधाम परिसर में चार दिवारी के निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित है।

अध्यक्ष केके अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सर्व समाज मुक्तिधाम की चारदीवारी और अन्य सुविधाएं विकसित करने हेतु 20 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 15 व 16 के महुआपारा स्थित मुक्तिधाम की चारदीवारी हेतु 16 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 के बड़कापारा स्थित मुक्तिधाम में चारदीवारी के निर्माण हेतु वांछित राशि प्रदान करने की घोषणा की है।तुरिया पारा में सर्व समाज मुक्तिधाम की रखी आधारशिला… कार्य प्रारंभवार्ड क्रमांक 13 स्थित मुक्तिधाम के निर्माण से स्थानीय वार्ड वासियों के अलावा वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 14 के वार्ड वासियों को भी अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने विगत दिवस सर्व समाज मुक्तिधाम की आधारशिला रख कर विधिवत पूजा अर्चना की।


इस मुक्तिधाम के निर्माण का सीधा लाभ वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 14 के लोगों को मिलेगा। भूमि पूजन उपरांत वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती मंजू गोयल एवं वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद पुष्पलता साहू की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेश गोयल एवं पार्षद प्रतिनिधि पवन साहू ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उपयंत्री बसंत जैस्वाल, ठेकेदार महेंद्र सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी साहू पवन साहू एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।महुआपारा और बड़कापारा में मुक्तिधाम की चार दिवारी प्रक्रियारतइस संबंध में नगरपालिका के लोक निर्माण विभाग की प्रभारी मंजू गोयल ने बताया कि तुरिया पारा मुक्तिधाम के टेंडर हो चुके हैं और महुआपारा व बड़कापारा मुक्तिधाम में चारदीवारी निर्माण कार्य की प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।


निविदा आमंत्रण उपरांत सफल ठेकेदार से निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

continue reading
चिरिमिरी जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वरा हल्दीबाड़ी यातायात चौक में चक्का जाम कर किया गया विरोध प्रदर्शन

चिरिमिरी जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वरा हल्दीबाड़ी यातायात चौक में चक्का जाम कर किया गया विरोध प्रदर्शन

Sawankumar 26-Aug-2022 524

कोरिया/ छत्तीसगढ़

 

 

आपको बता दें कि कोरिया जिला में   मुख्यमंत्री ने नया जिला चिरमिरी भरतपुर मनेंद्रगढ़  की घोषणा की जिसके बाद चिरमिरी में जिला मुख्यालय बनाने को लेकर कई महीनों से धरना प्रदर्शन शुरू हो गया

चिरमिरी वासियों ने चिरमिरी से पैदल चलकर रायपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा पर जब जिला मुख्यालय कहीं और बनाने की बात सामने आई तो आज चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति

 

द्वारा चिरमिरी हल्दीबाड़ी मुख्य चौक पर चक्का जाम किया गया 11 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक किया गया चक्का जाम बिना परमिशन के हुआ यह चक्का जाम 

 मुख्य सड़क रही बाधित लगभग 4 घंटों से लोगों का आवागमन  प्रभावित हुआ और दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने आवागमन बनाए रखने के लिए पुलिस कर रही जत्तो जहद जहां पर संघर्ष समिति के द्वारा
 
मुख्य चौक हल्दीबाड़ी पर किया गया चक्का जाम और शासन प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी chirmiri जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा कार्यक्रम को उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए
 
सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में भरकर जबरन पुलिस थाना ले जाया गया प्रशासन के अनुमति के बिना भी यह चक्का जाम चिरमिरी वासियों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया प्रशासन अपने सभी कोशिशों के बाद भी नाकाम रही।

 

continue reading
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा नोपार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण पर कार्यवाही के दिए आदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा नोपार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण पर कार्यवाही के दिए आदेश

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 69

 आदेश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रोहित बघेल यातायात पुलिस टीम का स्वयं नेतृत्व करते नगर पालिक निगम बिलासपुर के अतिक्रमण शाखा टीम के साथ पैदल पेट्रोलिंग करते सिम्स रोड़, सदरबाजार, गोल बाजार, शनिचरी मार्ग बाल्मीकि चौक तक नोपार्किंग एवं अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही की गई ।


आज की कार्यवाही में नगर पालिका निगम की काऊ केचर वाहन, यातायात की कार लिफ्टर क्रेन सिम्स रोड़ पर अवैध रूप से नोपार्किंग में खड़ी एम्बुलेंस पर कार लिफ्टर क्रेन के मध्यम से 4 वाहनों को हटाया जा कर कार्यवाही की गया, सदर बाजार, गोल बाजार में यलो लाइन के बाहर खड़ी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नो पार्किंग में 10 वाहनो का चालान काटा गया एवं दुकान से अधिक सामान पर्किंग में रखे गए थे उन्हें जप्त किया गया, अतिक्रमण की कार्यवाही आगे बढ़ते हुए शनिचरी रोड, बाल्मीकि चौक पर दुकान के सामने से छज्जे, तख्त, साइन बोर्ड, एवं व्यवसाय से सम्बंधित समानो सड़क पर रख विक्रय कर रहे की समानो की जप्ती बनाई गई, वही इस मार्ग में यातायात बाधित करने वाले फल ठेलों की जब्ती कर कार्यवाही की गई, इस मार्गों में इस तरह अतिक्रमण करने वालो को सख्त हिदायत दी गई कि पुनः यातायात बाधित किये जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में यातायात टीम के साथ निरीक्षक एस0एक्का , सुनील कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक मनोज पांडेय, प्रकाश बाबू कुरें, अभय खलखो, प्रधान आर0 पुरेन्द सिंह, अमर संजय फिलिप कुजूर, आरक्षक अर्पित सिंह भोलाराम साहू रहे एवं नगर पालिक निगम बिलासपुर से अतिक्रमण प्रभारी प्रवील शर्मा, सहायक अतिक्रमण प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर सुपरवाइजर शिव बहादुर जयसवाल एवं स्टाप रहे।

आज की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल ने बताया कि किसी भी स्थिति में यातायात बाधित कर रहे ठेले व वाहन एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यह अभियान नगर पालिक निगम निगम के साथ संयुक्त रूप से निरंतर की जाएगी।
continue reading
पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 चाँपा जिले में हुए कंपटीशन में आरती खडाकवंशी ने हाईएस्ट वेट से डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस में बनाया प्रथम स्थान

पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 चाँपा जिले में हुए कंपटीशन में आरती खडाकवंशी ने हाईएस्ट वेट से डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस में बनाया प्रथम स्थान

Ibtesam Deshmukh 22-Aug-2022 80

आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के गांधी भवन में आयोजित एन.एफ जिम के द्वारा आयोजित  पांच राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग आई.पी.एफ, नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का दो दिवसीय आयोजन हुआ इसमें सब जूनियर, सीनियर, मास्टर, पुरुष और महिलाओं के बीच ,ओपन बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट प्रतियोगिता हुई इसमें उपस्थित रहे इंटरनेशनल पावर लिफ्टर सत्य प्रकाश मसीह:

 
इंडियन प्रेसिडेंट (आईपीएफ), हेमो श्री तेजा साह, सी.जी.  सचिव (आईपीएफ) राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर राहूल सारथी, निसार अहमद उर्फ( राजू ) अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर के फेडरेशन से खेली कोरिया जिला पोड़ी कॉम्प्लेक्स की रहने वाली आरती खड़कवंशी ने डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस में अपना प्रथम स्थान बनाया आरती खड़क वंशी इससे पहले भी राज्य एवं स्माभग स्तरीय लेबल में खेल चुकी है वह खेल के साथ साथ एसईसीएल चिरमिरी में क्लर्क ग्रेड 2 के स्थान पर कार्यरत है। साथ ही एक सफल हाउसवाइफ भी हैं। इसके बावजूद वह अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर अपने खेल में समय देती है। उनका सपना नेशनल लेवल पर खेलना है जिससे वह अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सके।

एक महिला के लिए घर से निकल पाना ही बहुत मुश्किल होता है लेकिन आरती ने केवल अपने सर्विस में ही नही बल्कि पावरलिफ्टिंग के छेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बना कर अपने परिवार वालो का नाम रौशन किया है। जिससे आज उनके परिवार के सदस्य उनपर गर्व महसूस करते है।







 
 
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ज़िला सूरजपुर की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराने रेस्ट हाउस में हुई सम्पन्न,   11 नए सदस्यों का हुआ स्वागत

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ज़िला सूरजपुर की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराने रेस्ट हाउस में हुई सम्पन्न,  11 नए सदस्यों का हुआ स्वागत

Sawankumar 21-Aug-2022 61
सूरजपुर / छत्तीसगढ़


भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराना रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ साथ बीते 2 वर्षो के कार्यो की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश सचिव अब्दुल कयूम, प्रदेश सहसचिव कविराज विश्वकर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष उग्रसेन पाल के द्वारा संगठन के कर्मठ पत्रकारों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर आज 11 नए पत्रकारों ने संगठन का दामन थामा, जिन्हें भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
 
 
     पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों से नए सदस्यों का परिचय कराते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सदैव संगठन आगे रहता है प्रदेश में कहीं भी किसी पत्रकार साथी को सच लिखने के कारण उस पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है तब संगठन ने उसका साथ दिया है। 
   
 
 
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुमंत साहू ने किया एवं आभार प्रकट जिला उपाध्यक्ष राकेश पाठक के द्वारा किया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राजू खान, नरेश कुमार, मिथलेश जायसवाल, प्रदीप भास्कर, शैलेन्द्र पटेल, आसकरण गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, सुरेंद्र साहू, जयप्रकाश साहू, संदीप पाल, दीक्षित वर्मा, भूपेन्द्र राजवाड़े, राहुल जायसवाल, लालचंद शर्मा, मिथलेश ठाकुर, कमलजीत सिंह, सत्यम सोनी, महावीर राजवाड़े, मुकेश कुमार राजवाड़े, दीपेश कुशवाहा उपस्थित थे।
continue reading
बस्तर पुलिस के द्वारा  किया गया लोगो को सम्मानित

बस्तर पुलिस के द्वारा किया गया लोगो को सम्मानित

Sawankumar 21-Aug-2022 161
बस्तर / छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस जहां  एक तरफ अपराधिक तत्वो पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
वही दूसरी तरफ आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर आम जनता को देश प्रेम की भावना से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बस्तर पुलिस के द्वारा आम जनता के लिए थाना सिटी कोतवाली परिसर में एक सेल्फी
 
जोन का निर्माण किया गया था और उक्त सेल्फी जोन में खिचाए गये फोटोग्राफ में से 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ को पुरस्कृत किये जाने की योजना थी। उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत कोतवाली पुलिस को कई फोटोग्राफ प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस के आला-अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओ की गठित कमेटी के द्वारा 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ का चयन कर आज 03 प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के द्वारा उक्त चयनित तीन प्रतिभागियो को जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री बसंत मेघानी, द्वतीय पुरस्कार कमाक्षी साहू एवं तृतीय राहुल पाण्डे को ट्राफी एवं आर्कषक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सात्वंना पुरस्कार के रूप में श्री जावेद खान एवं अनिल राव को भी ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित प्रतिभागियो के द्वारा बस्तर पुलिस के द्वारा किये गये कार्यक्रम से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
 

 

continue reading
बस और कार में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत

बस और कार में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत

Sawankumar 19-Aug-2022 205
जगदलपुर/ छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि जगदलपुर बस्तर राष्ट्रीय राज मार्ग पर  बोरपदर और मेटावाड़ा के बीच  हुआ बड़ा  दुर्घटना ,    तड़के  आज  सुबह 7 बजे  बड़ा दुर्घटना हुआ   जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
 
 राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर राजधानी रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रैवलर्स और कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार में सवार 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई वही जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है आज जन्माष्टमी का दिन है और यह पांचो युवक किसी काम से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा ठेकामेठा मोड़ पर हो गया जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

 
continue reading
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह वार्ड में साफ-सफाई रखने हेतु सभी नगर वासियों से अपील की

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह वार्ड में साफ-सफाई रखने हेतु सभी नगर वासियों से अपील की

Sawankumar 18-Aug-2022 62
कोरिया / छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि आने वाले दिनों में सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन एवं त्यौहार का सीजन आ रहा है जिसे देखते हुए अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा आज अपने वार्ड नंबर 16 में बड़े-बड़े गाजर घास खरपतवार पौधे को कटिंग और साफ-सफाई करवाया गया है
 
 
  अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है कि  हमारे आसपास साप सुथरा और स्वच्छ वातावरण हम सभी को मिलकर रखना रखना चाहिए क्योंकि यह शहर हम सभी का है और हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के गणमान्य एवं नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आप लोगों के पास कोई शहर के विकास के लिए सुझाव हो तो अवश्य मुझे अवगत कराएं हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूरा सहयोग करेंगे
continue reading
पहली बार दिखा ये नजारा जब झुमका बोट क्लब में पानी के बीचों-बीच लहराया तिरंगा’ ’जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास पर बोट के माध्यम से निकले गई तिरंगा यात्रा,

पहली बार दिखा ये नजारा जब झुमका बोट क्लब में पानी के बीचों-बीच लहराया तिरंगा’ ’जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास पर बोट के माध्यम से निकले गई तिरंगा यात्रा,

Ibtesam Deshmukh 15-Aug-2022 81

 कोरिया / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हमर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोश, उत्साह तथा देशभक्ति की भावना के साथ बारिश की रिमझिम फ़ुहारों के बीच झुमका बोट क्लब में पहली बार पानी के बीचों-बीच तिरंगा लहराया। यह पहला अवसर रहा, जब इस तरह पानी पर बोटिंग के माध्यम से तिरंगा लहराया। अथाह जलराशि के बीच इस अद्भुत दृश्य को देखने सैकड़ों लोग झुमका बोट क्लब में मौजूद रहे।

 


जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में झुमका बोट क्लब में आयोजित इस अनोखी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जेटस्की पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत भी जेटस्की के माध्यम से शामिल रहे। स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी गुब्बारों से सजे बोट के माध्यम से पानी में तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। खूबसूरत नजारे को देखने बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर देशभक्ति के नारों के साथ सभी का उत्साहवर्धन कर तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभायी।

 

झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया’
हमर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी कड़ी में झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हवा में ऊंचा लहराता तिरंगा हमें देशप्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दे रहा है

continue reading
झमाझम बारिश में भी जिले में पूरे उल्लास और गरिमामय मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह’

झमाझम बारिश में भी जिले में पूरे उल्लास और गरिमामय मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह’

Ibtesam Deshmukh 15-Aug-2022 75

 कोरिया 15 अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का अवसर और झमाझम होती बारिश के बीच भी स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में पूरे जोश और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद श्री राजवाड़े ने तिरंगे के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े। इस दौरान संचालक, सीजीएमएससी एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल भी शामिल रहे।स्वतंत्रता दिवस

समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम सन्देश का वाचन मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े ने किया। संदेश वाचन करते हुए देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महान विभूतियों की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि न्याय योजनाओं की पहल की गई थी उसे निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए भी शासन संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संदेश में कहा है कि आपसी विश्वास, समन्वय, सद्भाव, एकता और समझदारी की बदौलत हम भावी चुनौतियों का मुकाबला भी पूरी क्षमता से करेंगे। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरा करेगा।

मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों एवं जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित-’
कार्यक्रम में श्री राजवाड़े ने शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद थे

continue reading
मनेंद्रगढ़, विधायक प्रतिनिधि एवं B.J.P किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जम कर मारपीट दोनों हुये  लहूलुहान

मनेंद्रगढ़, विधायक प्रतिनिधि एवं B.J.P किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जम कर मारपीट दोनों हुये लहूलुहान

Sawankumar 07-Aug-2022 258

कोरिया/ चिरमिरी

 

 

 

 

 

आपको बता दें की  मनेंद्रगढ़ विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद बी.जे.पी कार्यकर्ताओ द्वारा थाने में जाकर जम कर हंगामा किया गया।

 
वही कांग्रेस पार्टी के समर्थक भी काफी संख्या में थाना पहुंचे हुए थे। अब यह मारपीट का मामला कहीं ना कहीं एक राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार चन्दन गुप्ता द्वरा वीडियो बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ देखते ही देखते चंदन गुप्ता एवं शिवांश जैन के बिच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ गली गलौज के बाद मारपीट करने लगे वही मारपीट के दौरान चंदन गुप्ता के सर पर गंभीर चोटें आई  वहीं शिवांश जैन के सिर में भी चोट आई है दोनों पक्षों के द्वारा चिरमिरी थाने में रिपोर्ट करने के बाद दोनों को बड़ी बाजार हॉस्पिटल एमएलसी एवं प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। स्थानीय डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देकर दोनों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया है। वही चिरमिरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है दोनों के  एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद  जांच में जो भी आएगा दोषि पर कार्यवाही की जाएगी।
continue reading
मनेंद्रगढ़, विधायक प्रतिनिधि एवं B.J.P किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जम कर मारपीट दोनों हुये  लहूलुहान
dpboss