CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

आज से 17 नवंबर तक रेलवे ने 22 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में निकलने से पहले चेक करें कही आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं

आज से 17 नवंबर तक रेलवे ने 22 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में निकलने से पहले चेक करें कही आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं

Ibtesam Deshmukh 11-Nov-2022 87

 बिलासपुर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज से 17 नवंबर तक रेलवे ने 22 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में निकलने से पहले चेक करें कही आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं, अधोसंरचना विकास को कारण बताते हुए रेलवे ने 11 से 17 नवंबर तक 22 ट्रेनों को रद्द किया है। 9 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा छोटे स्टेशनों में सुविधा देने के लिए 12 से 17 नवम्बर तक 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

रद्द की गई गाड़ियां इस प्रकार हैं-


-11 से 16 नवंबर तक 18109 टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस।


-11 से 16 नवंबर तक 18110 इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस।


-11 से 16 नवंबर तक 18113 टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस।


-11 से 16 नवंबर तक 18114 बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस।


-12 नवंबर को 22512 कामाख्या एलटीटी एक्सप्रेस।


-15 नवंबर को 22511 एलटीटी कामाख्या एक्सप्रेस।


-11 नवंबर को 12870 हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस।


-13 नवंबर को 12869 सीएसएमटी हावड़ा एक्सप्रेस।


-14 नवंबर को 12767 नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस।


-16 नवंबर को 12768 संतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस।


-11 नवंबर को 22843 बिलासपुर पटना एक्सप्रेस।


-13 नवंबर को 22844 पटना बिलासपुर एक्सप्रेस।


-11 एवं 12 नवंबर को 12812 हटिया एलटीटी एक्सप्रेस।


-13 एवं 14 नवंबर को 12811 एलटीटी हटिया एक्सप्रेस।


-11 से 16 नवंबर तक 08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल।


-12 से 17 नवंबर तक 08862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।


-11 से 16 नवंबर तक 087381/ 08737 बिलासपुर रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर।


-11 से 16 नवंबर तक 087341/ 08733 बिलासपुर कोरबा बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।


-11 से 16 नवंबर तक 08280 रायपुर कोरबा पैसेंजर स्पेशल।


-12 से 17 नवंबर तक 08279 कोरबा रायपुर पैसेंजर स्पेशल।


इन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा-


-14 नवंबर को 12880 भुवनेश्वर एलटीटी एक्सप्रेस संबलपुर, टिटलागढ़, लखोली, रायपुर होकर चलेगी।


-16 नवंबर को 12879 एलटीटी भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर, लखोली, टिटलागढ़, संबलपुर होकर चलेगी।


-13 नवंबर को 20471 बीकानेर पुरी एक्सप्रेस उसलापुर, रायपुर, लखोली, टिटलागढ़, संबलपुर होकर चलेगी।


-16 नवंबर को 20472 पुरी बीकानेर एक्सप्रेस संबलपुर, टिटलागढ़, लखोली, रायपुर, उसलापुर होकर चलेगी। -11 से 15 नवंबर तक सीएसएमटी 12859 हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस रायपुर, लखोली, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।


-12 से 16 नवंबर तक 12860 हावड़ा सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, संबलपुर, टिटलागढ़, लखोली, रायपुर होकर चलेगी।


-11 से 15 नवंबर तक 12809 सीएसएमटी हावड़ा मेल रायपुर लखोली, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।


-11 से 15 नवंबर तक 22866 पुरी एलटीटी एक्सप्रेस संबलपुर, टिटलागढ़, लखोली, रायपुर होकर चलेगी।

continue reading
खबर का असर- खड़गवां नागपानी के पटवारी द्वारा पट्टा देने के एवज में की गई ग्रामीणों से अवैध वसूली के पैसे को ग्रामीणों को किया गया वापिस

खबर का असर- खड़गवां नागपानी के पटवारी द्वारा पट्टा देने के एवज में की गई ग्रामीणों से अवैध वसूली के पैसे को ग्रामीणों को किया गया वापिस

Sawankumar 03-Nov-2022 135
खड़गवां/एमसीबी

जनपद खडगवा के ग्राम पंचायत आमाडांड के आश्रित ग्राम नागपानी के पण्डो  जनजाति से ग्राम के पटवारी द्वारा की जा रही थी पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली जिसकी खबर हमारी टीम द्वारा ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट कर बनाई गई थी और इस संबंध में पटवारी से बात की गई थी तब उनके द्वारा कहा गया था की उन्होंने पैसा नही लिया है जिस पर हमारे पास साक्ष्य होने पर हमने खबर चलाई 
खबर का असर यह हुआ कि नागपानी ग्राम के पटवारी द्वारा आनन-फानन में अपने अवैध वसूली को छुपाने के लिए वहां पर के ग्रामीणों को बुलाकर उन से लिया गया अवैध वसूली का पैसा वापस किया गया और साथ ही उनसे हाथ जोड़कर विनती की गई की हमारे उच्च अधिकारियों को या संबंधित अधिकारियों को हम हमारी शिकायत ना की जाए यह बोल कर उन्हें पैसा वापस कर दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि पटवारी ने जो कहा था कि मैंने पैसा नहीं लिया है स्पष्ट हो गया कि पैसा उन्होंने लिया था अब देखते हैं कि इस पर इनके ऊपर इनके उच्च अधिकारी किस तरह की कार्रवाई करते हैं
 
इसमें सम्मिलित इनके साथ ही मनोहर भी हैं जो उसी नाग पानी ग्राम के ही निवासी हैं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों को मनोहर जी ने पैसे दिए बुलाकर और कुछ को पटवारी ने दिए साथ ही ऐसी खबर भी है की अपने कृत्यों  को दबाने के लिए पटवारी और उनके सहयोगियों द्वारा ग्रामीणों से जो की  शिक्षित नहीं  है से किसी कागजों पर हस्ताक्षर एवम अंगूठा लगवाया जा रहा है ।अब देखना यह है कि अपने गलतियों को छुपाने के लिए ये अभी किन किन तरीको को अपनाते हैं
continue reading
केल्हारी 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा रात में छः महीने से ऑफ रोड  आखिर जिम्मेदार कौन.

केल्हारी 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा रात में छः महीने से ऑफ रोड आखिर जिम्मेदार कौन.

Sawankumar 02-Nov-2022 323
मनेन्द्रगढ़/केल्हारी


स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी को लेकर शासन भले ही लाख दावे कर रही हो, पर आज भी सूबे के कई गांव ऐसे हैं, जहां तक एंबुलेंस की सेवा नहीं पहुंच पाती। मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के वनांचल गांव केल्हारी का है जहां लगभग छः महीने से रात में 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा ठप पड़ीं है और कॉलसेंटर पर फोन लगाने पर ऑफ रोड की सूचना मिलती है। 

*क्या है 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा?*

गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं से संबंधित किसी भी तरह की सहायता जैसे घर से अस्पताल, अस्पताल से घर, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रसव पूर्व जाँच, नसबंदी शल्य क्रिया के बाद घर पहुंचाने की सुविधा तथा एक वर्ष तक के बीमार नवजात शिशुओं के लिए महतारी एक्सप्रेस द्वारा परिवहन की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। प्रदेश में प्रति 72 हजार की जनसंख्या पर एक महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध है। 


*आखिर क्यों रहती है ऑफ रोड गाड़ी?*

102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का संचालन जीवीके-ईएमआरआई संस्था के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में किया जाता है। प्रत्येक एम्बुलेंस में एक ई.एम.टी. (Emergency Medical Technician) और एक ड्राइवर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहते है। लेकिन केल्हारी लोकेशन की गाड़ी में रात के समय ड्राईवर ना होने के कारण छः महीने से बंद पड़ी है। वावजूद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आजतक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

*केल्हारी क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा भारी परेशानी का सामना।* 

आपको बता दें केल्हारी क्षेत्र के ज्यादातर गांव जंगल से लगे हुए हैंऔर अक्सर रात्रि में ही ज्यादा महिलाओं को लेवर पेन की परेशानी का सामना करना पड़ता है तब अस्पताल तक जाने के लिए गाड़ी की जरूरत होती है। लेकिन केल्हारी लोकेशन में रात के समय गाड़ी ऑफ रोड होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है फिर उन्हें अस्पताल गाड़ी किराए पर करना पड़ता है। केल्हारी वनांचल क्षेत्र होने के कारण यहां के गांव में आसानी से गाड़ी भी उपलब्ध नहीं हो पाती है और अत्यधिक लेवरपेन होने से उन्हें भारी दर्द झेलना पड़ता है। इस अवस्था में उनकी मौत भी हो सकती है और बच्चे का भी जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
continue reading
राज्योत्सव 2022 कार्यक्रम जिला एमसीबी मनेंद्रगढ़ में प्रथम बार विधायक विनय जायसवाल की मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ.. बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद राज्य उत्सव का लिया आनंद

राज्योत्सव 2022 कार्यक्रम जिला एमसीबी मनेंद्रगढ़ में प्रथम बार विधायक विनय जायसवाल की मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ.. बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद राज्य उत्सव का लिया आनंद

Sawankumar 02-Nov-2022 108

एमसीबी / छत्तीसगढ़


राज्योत्सव 2022 के जिला स्तरीय समारोह की संध्या लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों और स्कूली बच्चों व कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार रही।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम में आदिवासी धुनों, शासकीय योजनाओं के जीवंत प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जयसवाल ने उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की बयार पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि शासन ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने पूरे विश्व में अभिनव पहचान बनाई है।

उन्होंने कार्यक्रम में जिला प्रशासन की टीम को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना, हाट बाजार क्लिनिक, मनरेगा और राजस्व मामलों में सकारात्मक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्योत्सव समारोह कार्यक्रम में अध्यक्ष रही कंचन जायसवाल महापौर चिरमिरी,  एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव, पुलिस अधीक्षक टीआर को सीमा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, एवं जनपद पंचायतों तथा नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने एवं जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

continue reading
उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची गढेलपारा छठ घाट अंबिका सिंह देव,एसडीएम बैकुंठपुर, डीएसपी कविता सिंह ठाकुर, छठ घाट में की पुजा अर्चना लोगो को दी सुभकामनाये

उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची गढेलपारा छठ घाट अंबिका सिंह देव,एसडीएम बैकुंठपुर, डीएसपी कविता सिंह ठाकुर, छठ घाट में की पुजा अर्चना लोगो को दी सुभकामनाये

Sawankumar 31-Oct-2022 242

कोरिया/ छत्तीसगढ़

लोकआस्था का महा पर्व छठ बैकुंठपुर के गढेलपारा छठ घाट सहित पूरे जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया गया करो ना काल के 2 साल के बाद भारी संख्या में लोग छठ घाट में मौजूद रहे।

व्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाओं पुरुषों ने रविवार के दिन अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दूसरे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के मंगल और उन्नति की कामना की इस दौरान छठ घाट सूर्य भगवान और छठ माता की महिमा के गीतों से गूंजता रहा

छठ घाट पर आशीर्वाद लेने पहुंची  विधायक एवं संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव,एसडीएम बैकुंठपुर, डीएसपी कविता सिंह,नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह भी उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची। छठ घाट में पूजा करने आए समस्त श्रद्धालु एवं व्रती महिलाओं के ऊपर गढेलपारा छठ घाट सेवा समिति के द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। छठ घाट में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

continue reading
उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची गढेलपारा छठ घाट अंबिका सिंह देव,एसडीएम बैकुंठपुर, डीएसपी कविता सिंह ठाकुर, छठ घाट में की पुजा अर्चना लोगो को दी सुभकामनाये
आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर  लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

Sawankumar 29-Oct-2022 75

कोरिया/छत्तीसगढ़


 

 

 

 

पूर्व में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक कर समयसीमा में संधारण और नवीनीकरण कार्य करने के दिए थे सख्त निर्देशआमजन के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में सुविधाओं का विस्तार होगा। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक लेकर समयसीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण के कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन फोटो सहित रिपोर्ट लेकर कर रहे हैं समीक्षा*कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करते हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किमी बीटी नवीनीकरण का काम पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब बेस कार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य प्रगति पर है। सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। आरईएस विभाग द्वारा सोनहत के बेलार्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्णता पर है। इसी तरह सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

continue reading
आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर  लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

Sawankumar 29-Oct-2022 0

कोरिया/छत्तीसगढ़


पूर्व में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक कर समयसीमा में संधारण और नवीनीकरण कार्य करने के दिए थे सख्त निर्देश*आमजन के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में सुविधाओं का विस्तार होगा। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक लेकर समयसीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण के कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन फोटो सहित रिपोर्ट लेकर कर रहे हैं समीक्षा*

कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करते हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किमी बीटी नवीनीकरण का काम पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब बेस कार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य प्रगति पर है। 
सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। आरईएस विभाग द्वारा सोनहत के बेलार्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्णता पर है। इसी तरह सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
continue reading
कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत पहुंचे सी मार्ट, समूहों द्वारा बच्चों के लिए खिलौने तैयार करने की होगी पहल

कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत पहुंचे सी मार्ट, समूहों द्वारा बच्चों के लिए खिलौने तैयार करने की होगी पहल

Ibtesam Deshmukh 28-Oct-2022 67

 ’सी मार्ट को मिलेगा नया रूप, परिसर में फूड कोर्ट तैयार करने के निर्देश, जिले भर के स्थानीय समूहों द्वारा तैयार दैनिक उपयोग के गुणवत्तापूर्ण सामान हैं उपलब्ध’


 
कोरिया बैकुंठपुर 27 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह आज एसपी श्री त्रिलोक बंसल के साथ बैकुंठपुर स्थित सी मार्ट पहुंचे। यहां उन्होंने जिले भर के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी उपस्थित रहीं।
कलेक्टर श्री लंगेह ने सी मार्ट में रखे गए सभी उत्पादों की जानकारी ली और इनके प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए पंपलेट तैयार करवाने के निर्देश दिए जिससे यहां उपलब्ध सभी उत्पादों की जानकारी आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने सी मार्ट संचालन कर रही महिलाओं से बात कर विक्रय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 हजार तक की सेल रहती है। कलेक्टर ने सी मार्ट में उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 
कलेक्टर ने सी मार्ट में बच्चों के आकर्षण के लिए खिलौने रखने का भी सुझाव साझा किया। इसके लिए समूह का चयन कर उनसे ही खिलौने भी तैयार करवाने की बात कही। उन्होंने परिसर में फूड कोर्ट संचालन शुरू कराने की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गौठानों की मैपिंग कर उत्पादों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण, परिवहन और विक्रय की कार्ययोजना को और बेहतर किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि स्व सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद सी मार्ट के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां दैनिक उपयोग की प्रत्येक सामग्री बाजार से काफी कम दरों पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहती है। समूहों द्वारा तैयार विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध हैं। यहां करमा जैविक जीराफुल चावल, दाल, जैविक कोदो, शहद, मशरूम के अचार, पापड़, आदि घरेलू सामग्री उपलब्ध हैं। साथ ही टेराकोटा, मिट्टी और बुनकरों के हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं।
continue reading
राज्योत्सव 2022रू एक नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जीवंत विभागीय प्रदर्शनियों सहित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत से सजेगी शाम

राज्योत्सव 2022रू एक नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जीवंत विभागीय प्रदर्शनियों सहित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत से सजेगी शाम

Ibtesam Deshmukh 28-Oct-2022 73

कलेक्टर श्री लंगेह आज स्वयं पहुंचे राज्योत्सव स्थल, सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी’


’अलग-अलग व्यंजनों से सजा फ़ूड कोर्ट और बच्चों के आकर्षण के लिए बनाया जाएगा टॉय सेंटर, रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में होगा रंगारंग जिला स्तरीय आयोजन’

 
कोरिया बैकुंठपुर 27 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एक नवंबर को कोरिया जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम बैकुंठपुर शहर स्थित मिनी स्टेडियम शास.आ.रामा.उच्च.मा.वि. बैकुंठपुर में आयोजित किया जाएगा जहां शासकीय विभागों की जीवंत प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज स्वयं राज्योत्सव स्थल का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश भी दिए है। इस दौरान एसपी श्री त्रिलोक बंसल एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी उपस्थित रही।

’जिले में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां-’
विद्यालयीन/महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं के साथ फोक फ्यूज़न बैंड छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक घनश्याम महानंद व समूह द्वारा प्रस्तुति, नासिर-निन्दर सूफियाना म्युजिकल समूह की प्रस्तुति, पारम्परिक नृत्य समूह द्वारा शिव तांडव, राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, कटपुतली नृत्य व नटराज डांस ग्रुप समूह एंकर हर्षाली द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने एक नवंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मंच व्यवस्था, पण्डाल, साउंड सिस्टम, स्टेज डेकोरेशन संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त रौशनी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। साथ ही कार्यक्रम स्थल में बिजली की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अन्य आकस्मिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त क्षमता के जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए है।
 
कलेक्टर श्री लंगेह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दलों का चयन एवं सांस्कृतिक दलों की अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरिया को जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान शासकीय योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी के लिए स्टॉल व्यवस्था, स्टॉलों का आबंटन आदि के लिए भी जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर नियंत्रण कक्ष एवं प्राथमिक चिकित्सा एवं एम्बुलेंस आदि की आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आसपास की सुरक्षा एवं यातायात संबंधी आवश्यक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम स्थल पर अग्नि शमन यंत्रो की व्यवस्था, पर्याप्त पानी टैंकरों एवं साफ-सफाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका परिषद एवं नगर सेना के अधिकारियों को दिए है।
continue reading
सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण, रोकने के उपाय और नियंत्रण के विषय पर एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन के संचालन संबंधित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण, रोकने के उपाय और नियंत्रण के विषय पर एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन के संचालन संबंधित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Ibtesam Deshmukh 21-Oct-2022 66

 


कोरिया 21 अक्टूबर 2022/देशभर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिये केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र तथा आईआईटी मद्रास के सहयोग से एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया है। एप्लीकेशन पर अपलोड किये गए डाटा संबंधित विभागों पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, हाईवे तथा स्वास्थ्य विभागों के माध्यम से सड़क सुरक्षा की भावी कार्य योजनाओं के लिये अत्यंत उपयोगी होंगे। प्रदेश के विभिन्न मार्गों में दुर्घटनाओं के सही कारण मालूम होने से आवश्यक सुधारात्मक उपाय किये जाने से दुर्घटनाओं में कमी संभावित है।
 
इस हेतु छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग हेतु एआईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय रायपुर श्री संजय शर्मा, एनआईसी के श्री वाय.वी.एस.राव, श्री आइजी सरगुजा श्री अजय कुमार यादव, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुमार, डीएसपी कोरिया श्रीमती कविता ठाकुर तथा डीआईओ कोरिया श्री सुखदेव पटेल के मार्गदर्शन में एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन का प्रशिक्षण नियमित अंतराल में आयोजित कराया जाता है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विभिन्न थानों में निरीक्षक तथा विवेचक स्तर के पुलिस अधिकारी उपस्थित हुये, प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरिया तथा एमसीबी जिले के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। एसआरएम अधिकारी श्री सारांश शिर्के एवं डीआरएम अधिकारी श्री सनिया दलाई द्वारा एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे सभी विवेचकों को सड़क दुर्घटनाओं से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी को एप्प के माध्यम से एकत्र करने तथा इसकी गुणवत्ता को बनाये रखने के बारे में प्रशिक्षित किया गया, साथ ही यह भी बताया गया की सड़क दुर्घटनाओं के कारण जानने हेतु परिवहन, हाईवे तथा स्वास्थ्य विभाग को किस प्रकार उक्त सम्बन्ध में रिक्वेस्ट भेज कर जानकारी प्राप्त की जावे जिससे किसी भी दुर्घटना के सभी कारकों की निकट सम्पूर्ण जानकारी से शासन को अवगत कराया जा सके जिससे भविष्य में उक्त क्षेत्र में जरूरी कार्यात्मक सुधार किये जा सकेंगे।
continue reading
तहसील कार्यालय पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ: नवीन प्रशासनिक इकाई के गठन से लोगों तक जनसुविधाओं की पहुंच होगी आसान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा साकार’A

तहसील कार्यालय पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ: नवीन प्रशासनिक इकाई के गठन से लोगों तक जनसुविधाओं की पहुंच होगी आसान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा साकार’A

14-Oct-2022 45
कोरिया/ छत्तीसगढ़


*’बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर लोगों ने बेहद खुशी और उत्साह से किया धन्यवाद’*

*’गृह, लोकनिर्माण एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित’*

*’संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने फीता काटकर किया औपचारिक उद्घाटन’*

*’तहसील क्षेत्र में 33 ग्राम पंचायतें, 15 पटवारी हल्का शामिल’*

कोरिया 14 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण से प्रदेश में जनसुविधाओं की लोगों तक पहुंच आसान हो रही है। इसी कड़ी में आज नवीन तहसील पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पर नवीन तहसील के शुरू होने से इस क्षेत्र के अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से जुड़े गृह, लोकनिर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र की जनता को नवीन तहसील के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आज नवीन तहसील निर्माण से लोगों को समय पर राजस्व सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। प्रशासनिक कामकाज में कसावट आएगी।
तहसील कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के द्वारा तहसील कार्यालय में फीता काटकर किया गया। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का मुआयना कर सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा आम जनता के सर्वांगीण विकास और सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करना है। नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से लोगों के समय, श्रम और धन की बचत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी ने भी जनता को नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को नवीन तहसील की जानकारी दी। तहसील पोड़ी (बचरा) बनने से 33 ग्राम पंचायतों के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण की सुविधा मिलेगी, नवीन तहसील में एक राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 15 पटवारी हल्का होंगे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर राजस्व मामलों के निराकरण के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया। इस मौके पर एसपी श्री त्रिलोक बंसल भी मौजूद रहे।

*’राजस्व मामलों के निराकरण के लिए नहीं जाना होगा दूर, नवीन तहसील के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद’*
ग्राम बैमा के विजय कुमार जायसवाल ने नवीन तहसील के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। ग्रामीण दिलभरन ने बताया कि जिन राजस्व कार्यों के लिए पहले दूर जाना पड़ता था, वे अब यहीं हो जाएंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से मैं शासन तथा प्रशासन को धन्यवाद देता हूं। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
continue reading
आगामी तीन माह की समय-सीमा में सड़कों के गुणवत्तापूर्ण संधारण का कार्य सुनिश्चित करें - कलेक्टर, हर दिन कलेक्टर लेंगे कार्य प्रगति की रिपोर्ट..

आगामी तीन माह की समय-सीमा में सड़कों के गुणवत्तापूर्ण संधारण का कार्य सुनिश्चित करें - कलेक्टर, हर दिन कलेक्टर लेंगे कार्य प्रगति की रिपोर्ट..

Sawankumar 13-Oct-2022 66

कोरिया/छत्तीसगढ़


दूरस्थ अंचलों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पहुंच मार्गों तथा पुल-पुलियों पर रहेगा फोकस*ज़िले में पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न



कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में लोकनिर्माण विभाग, सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागों के पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रक्रियाधीन भवनों, पुल-पुलिया, सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने के मद्देनजर कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में जिले के अंतर्गत सड़कों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिले में पूर्ण, निर्माणाधीन एवं नवीनीकरण योग्य सड़कों के भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने मिशन मोड पर कार्य करने तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भू अर्जन के प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण
 
भू-अर्जन के प्रकरणों पर कलेक्टर श्री लंगेह ने शीघ्र निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने ईई आरईएस को जिले के ऐसे पहुंचविहीन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का चिन्हांकन के निर्देश दिए जहां पहुंच मार्गों तथा पुल-पुलियो की अत्यंत आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों का चयन कर कार्ययोजना बनाएं, जिससे अगले बारिश के मौसम तक इन क्षेत्रों को मुख्य सड़क मार्गों से जोड़कर यहां ग्रामीणों के लिए सुगम आवागमन तैयार किया जा सके।
continue reading
कोरिया जिले के 18 वे, नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रह

कोरिया जिले के 18 वे, नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रह

05-Oct-2022 219

कोरिया/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज  बुधवार 05 अक्टूबर को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री लंगेह कोरिया जिले के 18 वें कलेक्टर होंगे। उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित अधिकारियों से औपचारिक परिचय लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार, बैकुण्ठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस श्री लंगेह इससे पूर्व सरगुजा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं।
continue reading
विजयादशमी में झगराखाण्ड थाना में हुआ शस्त्रपूजन। पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई सभी शस्त्रों की पूजा।

विजयादशमी में झगराखाण्ड थाना में हुआ शस्त्रपूजन। पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई सभी शस्त्रों की पूजा।

Sawankumar 05-Oct-2022 96

मनेन्द्रगढ़/झगराखाण्ड। विजयादशमी पर्व पर पुलिस थाने में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा और थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने दोपहर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। 

       
 
पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा ने पूजन करते हुए कहा कि आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए, जिससे आज का दिन सार्थक हो। 
           इस दौरान थाने के शस्त्रागार में रखी एके 47, पिस्टल, इंसास रायफल, लाठी व अन्य शस्त्रों की विधिवत पूजन कर उन पर रक्षासूत्र भी बांधा गया। परंपरा अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया। पंडित द्वारा सभी को रक्षा सूत्र बांधे गए। पूजा होने के बाद हथियारों को शस्त्रागार में रख दिया गया। इस दौरान समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
continue reading
मतों की गिनती है विवादित - सिंह। दोबारा होनी चाहिये मतों की गणना।

मतों की गिनती है विवादित - सिंह। दोबारा होनी चाहिये मतों की गणना।

Sawankumar 05-Oct-2022 101

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

जिला युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए व्यंकटेश सिंह ने निरस्त हुए मतों की दोबारा जांच और गिनती किये जाने की मांग की है।

            व्यंकटेश सिंह ने कहा की युवा कांग्रेस के द्वारा गठित चुनाव में एमसीबी जिले में कुल 37 हजार मतदान/मेम्बरशिप जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा कराई गयी जिसमे व्यंकटेश सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा कुल 17 हजार के लगभग मतदान/मेम्बरशिप अपने पक्ष में कराई गई थी। 
                व्यंकटेश सिंह ने आगे व्यक्त
किया है कि जिसके लिए वह सभी मतदाताओं एवं समर्थकों के आभारी है एवं उन्हें धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा है कि वह सभी युवा साथियो से निवेदन करते है कि आप सब ऐसे ही एकता बनाकर कांग्रेस का साथ दें एवं सामाजिक तथा रचनात्मक कार्य में उन्हें हमेशा सहयोग करे वह हमेशा उनके साथ है। 
        उन्होंने यह भी कहा है कि उनके लगभग 10 हजार मत/मेम्बरशिप निरस्त किये गए है जिसके संबंध में उन्होंने अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील किया है तथा फिर से मतों कि जाँच करने का निवेदन हाईकमान तथा अपीलीय निर्वाचन अधिकारी से किया है। इस तरह से इतनी भारी संख्या में मत/मेम्बरशिप निरस्त किये जाने से युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है | इस चुनाव में हुए मतों कि गिनती विवादित है इसलिए उन्होंने पुनः मतों की जाँच कि मांग की है।
continue reading
चिरमिरी को मिला स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार . देश राष्ट्रपति मुर्मू के आतिथ्य में निगम महापौर कंचन व निगम टीम को देकर किया सम्मानित

चिरमिरी को मिला स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार . देश राष्ट्रपति मुर्मू के आतिथ्य में निगम महापौर कंचन व निगम टीम को देकर किया सम्मानित

Sawankumar 02-Oct-2022 48

स्वच्छ शहरों में 50 हजार से एक लाख की आबादी वाले शहरों में चिरमिरी शहर ने प्रथम स्थान हासिल कर राजधानी दिल्ली में लहराया अपना परचम.


एमसीबी/ चिरमिरी । देश के ईस्ट जोन में 50 हज़ार से 1 लाख की आबादी वाले शहर नगर पालिक निगम चिरमिरी को स्वच्छ भारत मिशन अर्बन गार्बेज फ्री सिटीज (स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-23) में रविवार को ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम दिल्ली में चिरमिरी नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सहित  निगम की टीम को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आतिथ्य में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

गौरतलब है कि स्वच्छता में बेहतर कार्य करने वाले निकायों में  नगर निगम चिरमिरी ने भी देश की राजधानी दिल्ली में अपना परचम लहराया है . स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर शहर का आंकलन ओडीएफ,कचरा मुक्त, फ्री सिटीज,साल भर डॉक्युमेंटशन स्वच्छता विशेषज्ञों के आंकलन व शहरवासियों की प्रतिक्रिया के आधार पर यह सम्मान दिया जाता है ।

इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करते हुए चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान चिरमिरी की उन सफ़ाई मित्रों व स्वच्छता दीदियों की मेहनत का नतीजा है जो दिन रात एक करके शहर की साफ़-सफ़ाई व्यवस्था में अपना बहुमूल्य योगदान देते है जिनके फलस्वरूप यह सम्मान नगर निगम चिरमिरी को प्राप्त हुआ. 
स्वच्छता सर्वेक्षण चिरमिरी का नाम स्वच्छ शहरों में होने का यह गौरव हमारी मेयर इन काउंसलिंग में स्वच्छता प्रभारी श्रीमती फिरोजा बेगम और पुरे एमआईसी प्रभारियों के साथ शहर की देवतुल्य जनता निगम के समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं निगम की स्वच्छता टीम व सदस्य को जाता है जो बधाई के पात्र है । 

इस पुरस्कार से नगर निगम की स्वच्छता टीम व शहर वासियों के विशेष सहयोग से नगर पालिक निगम चिरमिरी को एक अलग पहचान दे रहा है. इस पुरस्कार से  निश्चित रूप से शहर के लिए गौरवान्वित का विषय है. यह आप सबके सहयोग का प्रतिफल है ।

बहरहाल इस सम्मान समारोह में मुख्य रुप से नगर पालिक निगम के आयुक्त बिजेंद्र सिंह,स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, स्वच्छता सुपरवाइजर अनामिका विश्वकर्मा , उषा दास इन पल के साक्षी बने जो याद रहा ।
continue reading
दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला के श्रीमती आरती,ने तीसरा स्थान पाया, ब्राउन मेडल जीतकर बढ़ाया अपने राज्य और जिले का नाम

दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला के श्रीमती आरती,ने तीसरा स्थान पाया, ब्राउन मेडल जीतकर बढ़ाया अपने राज्य और जिले का नाम

Sawankumar 25-Sep-2022 133

एमसीबी/छत्तीसगढ़


आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक तीन दिवसीय खेल का आयोजन दिल्ली इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुआ जिसमें देश के सभी राज्यों से  लगभग 5000 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभा दिखया  जिसमें जूनियर, सीनियर, मास्टर, के सभी का अलग-अलग  कंपटीशन हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ एमसीबी जिले के चिरमिरी की रहने वाली श्रीमती आरती खड़कवंशी ने डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस में तीसरा स्थान पाया ब्राउन मेडल जीत कर अपने राज्य तथा जिले का नाम रोशन किय

। श्रीमती आरती इससे पहले कई राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। वही हाल ही में छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय आयोजन के बाद उन्हें नेशनल खेलने का मौका दिल्ली में मिला।

नेशनल में जीत हासिल करने के बाद आरती का सपना एशिया कप में खेलने का है।

आरती सेल्फ डिपेंड वूमेन है। वह एसईसीएल चिरमिरी में बतौर क्लर्क ग्रेट 2 के पद पर कार्यरत है। साथ ही एक अच्छी हाउसवाइफ होने के साथ ही अपने खेल में रुचि रखते हुए समय निकालकर आज इस मुकाम पर पहुंची है ।आरती ने अपने जीत का श्रेय अपने गुरु जन और अपने परिवार के सभी सदस्यों को दीया।

continue reading
छत्तीसगढ़ के मुखिया  भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाये जाने की  प्रक्रिया का हुआ आरम्भ

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाये जाने की प्रक्रिया का हुआ आरम्भ

Sawankumar 21-Sep-2022 64

एमसीबी/छत्तीसगढ़


चिरमिरी शहर में ख़ुशी का माहौल. जय जय विनय के लगे नारे.

 
 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुंठपुर के द्वारा नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर हेतु शासन के नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को पत्र लिखा । 
पत्र के अनुसार 13 पदों के लिए पदनाम सहित बनने वाले नवीन जिला अस्पताल में पदों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव दिया गया है ।

विदित हो कि मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/ भरतपुर जिले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी में बनने वाले ..100 बिस्तर के अस्पताल को चिरमिरी में ही जिला चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा की थी, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया ने पदो के सृजन हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवा रायपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया व पदानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है ।
जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही भूमि आबंटन की प्रक्रिया को स्थानीय प्रशासन द्वारा आगाज करते हुए गति दी जाएगी । 

मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जायसवाल ने इस बड़ी ख़ुशी के लिए समस्त चिरमिरी वासियों के साथ एमसीबी जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
continue reading
सब को हसने वाले राजू श्रीवास्तव सब को रुला गए... राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन....लंबी बीमारी के बाद AIIMS में हुआ निधन...

सब को हसने वाले राजू श्रीवास्तव सब को रुला गए... राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन....लंबी बीमारी के बाद AIIMS में हुआ निधन...

Ibtesam Deshmukh 21-Sep-2022 69

 मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. अब वे हमारे बीच नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल थी। बतादे की राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था. रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था. राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी. वहीं इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था. राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ साथ नेता भी थे. वे बीजेपी से जुड़े थे. राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है। बड़ी दुख की बात है की हमारे बीच से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब सब को अलवोदर कर चले गए है। भले ही राजू हमारे बीच से चले गए हो पर उनकी यादें हमारे दिल में हमेशा रहेगी।

continue reading


dpboss