Breaking News
खास खबर
मोहन मरकाम, विधायक कोण्डागांव का राजनीतिक सफर जानिए कैसे
मोहन मरकाम का जन्म 15 सितंबर 1967 को ग्राम टेड़मुण्डा पोस्ट बवई, तहसील माकड़ी जिला कोण्डागांव़ में हुआ था । इनके पिता का नाम स्व. भीखराय मरकाम जिनके आय का मुख्य साधन कृषि था । *7 भाई व 2 बहनों में मरकाम जी 5 वीं सन्तान थे ।* इनकी प्राथमिकी शिक्षा ग्राम टेड़मुण्डा में ही हुई, जहां शाला भवन न होने से झोपड़ी नुमा शाला में ही विद्या अध्ययन किया । माध्यमिक शिक्षा 7 किमी दुर घने जंगलों से पैदल रास्ता तय कर माध्यमिक शाला काटागांव से पूरी । हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी माकड़ी व काॅलेज की पढ़ाई कांकेर महाविद्यालय से भूगोल विषय से एम.ए की शिक्षा प्राप्त की । इनकी रूचि कानून की पढाई में भी रही इसके लिए इन्होंने जगदलपुर में रहकर 2 वर्षों तक कानून की पढाई की । इस बीच शासकीय नौकरी मिलने से कानून की पढ़ाई बीच में ही छुट गई ।
कांग्रेस की फाइनल सूची जारी होने से पहले हुई लीक सोशल मीडिया में हुई वायरल, जानें कहां से है किसका नाम
इन सबके बीच कांग्रेस की की एक अनाधिकृत सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। हालाकि पार्टी ने अभी तक कोई लिस्ट जारी ही नहीं की है। इस तरह यह वायरल लिस्ट पर खुद कांग्रेसी नेता भी सवाल उठा रहें हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अतिक्रमण कर्ताओ पर की गई बड़ी कार्यवाही
दो अलग अलग मामलों में 5 संदेहियों से 63 लाख के अवैधानिक रूप से परिवहन करते जेवरात बरामद
महासमुंद/महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर राज्ययी टेमरी चेक पोस्ट में दो अलग अलग मामलों में पांच संदेहियों के पास से 63 लाख रुपए के सोना और चांदी बरामदा किए गए हैं। आज दोपहर 3.30 बजे मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी अंतर राज्ययी चेक पोस्ट पर जिला पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। कोमाखान थाना क्षेत्र के जांच चौंकी टेमरी में पुलिस ने खरियार रोड उड़ीसा से आ रही फरचुनर कार ओडी 0E 9090 में सवार संसूराम पटेल पिता माधव पटेल, ब्रज मोहन पिता देवराज मेहर और मलय कुमार पिता नलिनी रंजन उड़ीसा कालाहंडी निवासियों के पास से 912 ग्राम सोना और 11 किलो 149 ग्राम चांदी जिसकी कीमत 40 लाख बरामद की गई है वही दूसरों मामले में आर जे 14 gl 4332 में सवार मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मद रोशन संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर और देवेंद्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार सत्य बिहार कॉलोनी खल्लारि मंदिर ढीढ़ी नगर रायपुर निवासी के पास 37 किलो 600 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत 2300000 रुपय बताई जा रही है। आसाम जिले के कोमाखान पुलिस ने मामले में धारा 102 की कारवाई करते हुए दोनो मामले को इनकम टेक्स डिपार्ट को सौंफ दिया है।
पुलिस और प्रशासन हुई अलर्ट : SDM और SDOP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
धरमजयगढ़/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को आचार संहिता लागू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गया है, उसी के मद्देनजर सोमवार की शाम धरमजयगढ़ में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला।नगर में फ्लैग मार्च पुलिस थाने के परिसर से प्रारंभ की गई जो बस स्टैंड होते हुए पोस्ट ऑफिस के रास्ते राजीव गांधी चौक पहुंचीं जहां से हॉस्पिटल होते हुए गांधी चौक और फिर पीपरमार तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च किया
भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, कवर्धा में आतंक का है माहौल/सैकड़ो की संख्या में पहुँचे कार्यकर्ता, रैली के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन।
चुनाव में शांति व्यवस्था स्थापित करने निकाली गई फ्लैग मार्च
कोण्डागांव/पुलिस थाना कोण्डागांव से निकली फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस व जिला प्रशासन की सयुक्त टीम ने निकाली फ्लैग मार्च। चुनाव में शांति व्यवस्था स्थापित करने निकाली गई यह प्लेग मार्च नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहर की गलियों में निकली फ्लैग मार्च।
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे दिल्ली कांग्रेस कार्यालय की दफ्तर
जिले के तीनो विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रत्यासियों नाम जारी
कांकेर/अंतागढ़ विधान सभा से विक्रम देव उसेंडी तो भानुप्रतापपुर से गौतम उइके और कांकेर से आशा राम नेताम को बनाया विधायक प्रत्याशी बता दे की चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में अचार सहिता लगाने के साथ ही मतदान की तारीख भी घोषणा कर दिए है जिसमे प्रथम चरण में 7 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव के 20 विधान सभा में मतदान होगी और दूसरे चरण में बचे 70 विधान सभा में 17 नवंबर को मतदान होना है,
उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी अपने प्रत्यासियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है जिसके साथ की कांकेर जिले के तीनो विधान सभा अंतागढ़ भानुप्रतापपुर और कांकेर में प्रत्यासियों का नाम जारी हो चुका है जिसमे अंतागढ़ विधानसभा से विक्रम देव उसेंडी भानुप्रतापपुर से गौतम उइके एवं कांकेर से आशा राम नेताम को विधायक प्रत्यासी बनाया गया है

आइए जानते है इनके बारे में अंतागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी विक्रम देव उसेंडी
2014 में कांकेर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की फूलोदेवी नेताम को हराकर 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।
2008 - 2013 में वन मंत्री; सार्वजनिक उपक्रम; लोक शिकायतें (कैबिनेट) ,छत्तीसगढ़ सरकार।
2004 - 2008 में उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण।
2003 - 2004 में शिक्षा मंत्री (कैबिनेट), छत्तीसगढ़ सरकार।
2003- मई 2014 में सदस्य, छत्तीसगढ़ विधान सभा (तीसरी अवधि)।
2001 - 2003 में अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, जिला, कांकेर।
1993 - 1998 में विक्रम उसेंडी मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
28 जुलाई 2016 में वे अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की कल्याण समिति के सदस्य बने।
1 सितंबर 2014 में उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति का सदस्य; परामर्श समिति का सदस्य; तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का सदस्य नियुक्त किया गया था।
वही भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्यासी गौतम उईके का भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भी लगभग टिकट तय माना जा रहा था लेकिन अंतिम समय में टिकट कट गई थी, वे संघटन में 2003 से सामिल हो कर लगातार कई पदों पर रहे है, और 2005 में भानुप्रतापपुर जनपद अध्यक्ष भी चुने गए थे,
वही कांकेर से भाजपा प्रत्यासी आशा राम नेताम ग्राम बेवरती के एक उन्नत कृषक है इनके पास 25 एकड़ की खेती के साथ ही मछली मुर्गी बतख तथा बकरी पालन भी करते है जो बीए सेकंड ईयर उत्तीर्ण है जो 1998 में भाजपा से जुड़े तथा 2015 में अपने क्षेत्र से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुवे,
भाजपा के दूसरी सूची जारी होने के बाद अंतागढ़ गोल्डन चौक एवं भानुप्रतापुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर बधाई देते दिखे, इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला,
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने राजनीतिक दलों एवं पत्रकारों के साथ किये बैठक जिले में लगे पोस्टर, फ्लेक्स, स्टीकर, होर्डिंग्स को हटाने में जुटा अमला
12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले भारी में किसान कलेक्ट्रेट का घेराव कर sdm को ज्ञापन सौपा है
एसईसीएल अपने कर्मचारियों के बोनस पर खर्च करेगी 322 करोड़ , कोल कंपनियों के बोनस हेतु सहमति पर हस्ताक्षर
वाड्राफनगर वन विभाग की नाकामी बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दिल्ली दरबार की एटीएम-रघुवर

नशे की हालत व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही /हेलमेट व शीट बेल्ट का करें उपयोग- कलेक्टर
पालक ध्यान दें, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें
सड़क सुरक्षा सप्ताह समिति की बैठक सम्पन्न
कोरिया/जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि मोटर साइकिल व चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व शीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।
श्री लंगेह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह समिति की बैठक में कहा कि संभावित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित सड़क व स्थान का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय मार्ग, मुख्य मार्ग में आवश्यकता अनुसार आदेशात्मक, चेतावनी व सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि आम लोगो को सांकेतिक चित्रों के माध्यम से सावधान रह सके।
श्री लंगेह ने फुटपाथ, पार्किंग सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यातायात के सम्बंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी थाना, चौकी से ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल भेजे।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के सम्बंध में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जिले में संचालित स्कूली बसों का नियमित जांच पड़ताल के निर्देश दिए तथा पालको से अपील करते हुए कहा है कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। वहीं दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद व चिकित्सा हेतु ट्रामा सेंटर की स्थापना किए जाने की बात कही। स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करने साथ ही ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की सहायता की हो उन्हे सम्मानित किए जाने पर बल दिया।
जिलेवासियों से कहा है कि वाहन चलाते समय शराब सहित अन्य नशे की हालत में किसी भी प्रकार के वाहन न चलाएं। कलेक्टर ने आए दिन सड़क दुर्घनाएं होने पर चिंता व दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वाहन चालकों द्वारा बेहद तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना होते हैं, इससे जानमाल के नुकसान के साथ परिजनों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
श्री लंगेह ने जिलेवासियों से यह भी अपील कि है रैली, जुलूस, प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस, बीमार, बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को जरूर जगह दें ताकि किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने तीन सवारी, नशे की हालत, बिना हेलमेट, शीट बेल्ट व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश यातयात पुलिस व सम्बंधित थाना प्रभारियों को दिए हैं, वहीं अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच करने को भी निर्देश दिए। बता दें प्रदेश में बहुत जल्दी आचार संहिता लग सकती है, ऐसे में अन्य राज्यों से व संदिग्ध वाहन जिले में आने की आशंका बनी होती है। ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी प्रभारियों को दिए हैं।
लोकसेवक के रूप में आपका कार्य व्यवहार ही देता है आपको अलग पहचान - डाॅ आशुतोष जिला पंचायत कोरिया के चार अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न
बैकुण्ठपुर/हम सभी आम जन को सहूलियत देने के लिए कार्यरत हैं। हमेशा यह बात ध्यान में रखकर ही अपने कार्य दायित्वों को पूरा करें। जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापना होना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे हमेशा सकारात्मक तौर पर लेना चाहिए। यह बात हमें ध्यान रखने की आवश्यकता है कि लोकसेवक के पद में रहते हुए हमारा कार्य व्यवहार आम जन के प्रति हमारी संवेदना और परिणाम मूलक हो। इस तरह के अच्छे आचरण से ही आपकी अलग पहचान बनती है और आप हमेषा याद किए जाते हैं। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि टीम भावना के साथ काम करने के लिए सभी को याद किया जाएगा और जिला पंचायत की अब तक की प्रत्येक प्रगति में आप सभी की सहभागिता सदैव दर्ज रहेगी। गत दिवस कोरिया जिला पंचायत के मंथन कक्ष में चार अधिकारी-कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ ने स्थानांतरित अधिकारियों को अच्छे कार्य काल के लिए बधाई और आगामी कार्यकाल में सुखद भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। विदित हो कि जिला पंचायत कोरिया में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी श्री पंचराम धृतलहरे का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर मुंगेली जिले में हुआ है। साथ ही जिला पंचायत में कार्यरत तकनीकी समन्वयक श्री नूतन कुमार साहू की पदस्थापना तोकापाल विकासखण्ड में उप अभियंता के तौर पर हुई है। इस विदाई समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्यरत समन्वयक श्री उपेन्द्र कुमार सिंह और आपरेटर श्री रितेश पाण्डेय को भी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि श्री उपेन्द्र कुमार और श्री रितेश का चयन एमसीबी जिले में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हो गया है। जिला पंचायत सीइओ सहित पूरे जिला पंचायत परिवार ने चारों अधिकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी को जिला पंचायत परिवार की ओर से सीइओ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू, लेखाधिकारी श्री धनराज सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी अलेक्जेंडर पन्ना, सुश्री ऋतु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पंचायत सचिवों को मिलेंगी कई सहूलियतें, राज्य शासन का जारी आदेश गत एक अक्टूबर से प्रभावशील
बैकुण्ठपुर/ राज्य शासन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों को कई सहूलियतें देने संबंधी आदेश गत दिवस जारी किया है। इससे ग्राम पंचायत सचिवों को कई सुविधाएं एक साथ प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों के स्वीकृत वेतनमान में वृद्वि के साथ ही कई अन्य उपादान दिए जाने का प्रावधान जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार अब 15 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले ग्राम पंचायत सचिवों को 3500 से 10000 वेतनमान पर 1100 ग्रेड पे और 4 हजार रूपए का अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा। वहीं 15 वर्ष से अधिक अवधि वाले ग्राम पंचायत सचिवों को 5200 से 20200 वेतनमान पर 2400 तथा 3000 रूपए विशेष भत्ता प्रदान किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 25 दिवस का अर्जित अवकाश तथा 12 दिन का आकस्मिक अवकाश प्राप्त करने की पात्रता होगी। जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गत दिवस जारी आदेश के अनुसार अब महिला ग्राम पंचायत सचिवों को 180 दिवस मातृत्व अवकाश की पात्रता होगी वहीं पितृत्व अवकाष भी 15 दिवस भी स्वीकृत किया जा सकेगा। परंतु पंचायत सचिवों के किसी भी तरह के अवकाश का नगदीकरण लाभ नहीं दिया जाएगा। उक्त आदेश के अनुसार पांच वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके सेवानिवृत ग्राम पंचायत सचिवों को अर्हतादायी पूर्ण छमाही अवधि के लिए उनकी अंतिम उपलब्धियांे के एक चौथाई के बराबर का साढ़े सोलह गुना के मान से उपादान राशि प्रदान की जाएगी। जबकि यह अधिकतम सीमा 10 लाख से अनधिक होगी।
जिला पंचायत सीइओ ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत सचिव जो कि कम से कम 5 वर्ष की निरंतर सेवा कर चुके है उनके आकस्मिक मृत्यु के उपरांत उनके परिजन को अधिकतम 10 गुना के अनुसार उपादान देय होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को अब चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते की पात्रता भी प्रदान की जाएगी जो राज्य शासन के नियमानुसार अधिकतम पांच लाख रूपए तक होगी। उन्होने बताया कि यह आदेश गत 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील किया गया है। जारी आदेश के नियमानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को आगामी एक जुलाई से तीन प्रतिशत की दर से वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान किया जाना है। आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत सचिवों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित मंहगाई भत्ते का भी नियत लाभ प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत सीइओ ने उक्त आदेश के परिपालन में आवश्यक कार्यवाही के लिए उप संचालक पंचायत एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए है।
कोरिया वन मंडल में काट दिए गए लग भग डेढ़ सौ सरई के पेड़,वन अमला कुंभकर्णी नींद में लाचार,बीमार रेंज अफसरों की पोस्टिंग ही वनों की सुरक्षा में बाधा - डी एफ ओ बैकुंठपुर
कोरिया बैकुंठपुर - पर्यावरण प्रेमियों के लिए बहुत ही दुखद समाचार है।और पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा आघात भी ।पाठकों को जानकर हैरानी होगी की कोरिया वन मंडल अंतर्गत सोनहत वन परिक्षेत्र के भगवतपुर में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से वनाधिकार न मिलने के विरोध में 40,50 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए लगभग 150 साल के बड़े वृक्षों को काटकर गिरा दिया गया है। मौके में हुए इस हृदय विदारक वनों की विनाशलीला पर जहां वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया की अवैध कटाई के दौरान कुछ वन कर्मी मौके पर पहुंचे थे परंतु उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।आपको बता दें की जहां पर इतने बड़े पैमाने पर एक तरफ से डेढ़ सौ राष्ट्रीय कृत साल वृक्षों की बेधड़क कटाई हो गई और वन कर्मी वनों की विनाशलीला का दीदार करके लौट आए न तो पी.यू.आर. की कार्यवाही की और न तो विभाग के

उच्चाधिकारियों को खबर की गई। हालांकि वनों की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही का कोई भी एक जिम्मेदार नहीं है बल्कि सोनहत रेंज अफसर भी बराबर जिम्मेदार हैं।ये इसलिए क्योंकि उक्त रेंजर बिना विभाग को सूचना दिए ही मुख्यालय से सरकारी गाड़ी के साथ हफ्तों नदारद रहने के आदि हैं जिसको लेकर कोरिया वन मंडल की डीएफओ द्वारा पत्रकारों के सामने कहा भी गया की 10 कदम चलने पर बीमार पड़ जाने वाले बीमारू रेंज अफसरों की पोस्टिंग ही वनों की सुरक्षा में बाधक बन कर रह गए हैं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा की मेरे द्वारा राजधानी स्तर पर बैठे अफसरों तक इस बात को पहुंचाया जाएगा की ऐसे में हम आई एफ एस अपना काम कैसे कर पाएंगे।अपने वक्तव्यों पर डीएफओ ने बताया की आप पत्रकार लोग हमे सूचना देने से पहले कटते वनों की रक्षा किया कीजिए।जिसका मतलब सीधी तौर पर है की पत्रकार डेढ़ सौ कटे वृक्षों की चौकीदारी करें और वन अमला निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार में लिप्त रहें।















