CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

सरकार की योजनाओं से अध्यनरथ बालिकाओं मिल रहा है बल..डॉ विनय जायसवाल. सरस्वती साईकल योजना के तहत 161 बालिकाएँ हुई लाम्भवित

सरकार की योजनाओं से अध्यनरथ बालिकाओं मिल रहा है बल..डॉ विनय जायसवाल. सरस्वती साईकल योजना के तहत 161 बालिकाएँ हुई लाम्भवित

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ की संवेदनशील कांग्रेस सरकार  दूर-दराज से आने वाली स्कूली छात्राओं के सुविधा के लिए सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से साइकिल प्रदान करती है । 
इस योजना के तहत प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे छत्तीसगढ़ के साथ मनेंद्रगढ़ विधानसभा में मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जायसवाल  के मुख्य आथित्य में आज शासकीय कन्या स्कूल मनेंद्रगढ़ के नीला ड्रेस और कत्था ड्रेस की कुल 161 छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। साथ ही छात्राओं की विशेष मांग पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने साईकिल वितरण के साथ कत्था ड्रेस स्कूल में बच्चों के अध्यन हेतु कुल. 2.(दो) अतिरिक्त कक्ष की घोषणा की जो जल्द ही निर्माणधीन होंगे । श्री जायसवाल ने उपस्थित बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा की अगर आपको अपने सपने को पूर्ण करना है तो सबसे पहले आपको सुबह 4 बजे उठना होगा और वर्तमान परिवेश में बढ़ रही मोबाईल प्रथा से दूर रहना होगा जो आज के दौर में अच्छे और बुरे रास्ते की ओर ले जाता है अब इन बातों को आपको सोचना होगा की कौन सा रास्ता आप सभी को उचाईयों की तरफ ले जाता है । उसको चुनना होगा । 

बहरहाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी नपा उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष गुरुदेव पांडे  के साथ, विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह ,   संतोष अग्रवाल, रफीक मेमन, प्रेमलाल सिंह, राजेश सिंह, पार्षद अनिल प्रजापति, मनोनीत पार्षद अबरार अहमद, अनिल वर्मा, रवि जैन, जसपाल सिंह, मीडिया प्रभारी एबी,सिद्धिकी, रविंद्र सोनी सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहे । 

साइकिल मिलने पर सभी छात्राओं के चेहरे पर मुस्कुराहट थी सभी ने विधायक डॉ विनय जायसवाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया ।
continue reading
अब गला होगा तर पीने का पानी पहुचेगा घर..घर. 6.35 (छः करोड़ पैतीस लाख ) के एनीकट के कार्य का हुआ आरंभ.विधायक डॉ. विनय जायसवाल की मांग पर खड़गवां के  33 ग्राम पंचायतों के हर घर में होगा पे जल का विस्तार

अब गला होगा तर पीने का पानी पहुचेगा घर..घर. 6.35 (छः करोड़ पैतीस लाख ) के एनीकट के कार्य का हुआ आरंभ.विधायक डॉ. विनय जायसवाल की मांग पर खड़गवां के 33 ग्राम पंचायतों के हर घर में होगा पे जल का विस्तार

Sawankumar 13-Jan-2023 77

एमसीबी/चिरमिरी । लगातार विकास की बयार के बढ़ते कदम में चार चाँद लगाते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने  एक और बड़ी सौगात अपने विधान सभा वासियों को दी है जो शहरों के बाद ग्रामीण अंचल में दिख रहा है । जो हर ओर बखान हो रही है । 40 वर्षो से उठ रही जिले की मांग की ख़ुशी अभी थमी नहीं थी की उससे महज कुछ माह के अंतराल में ही अपने विधानसभा के ग्रामीण अंचल जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत कटकोना में 33 ग्राम पंचायतो के हर घर और घर घर पे जल के विस्तार के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में 6.35 (छः करोड़ पैतीस लाख रुपए) के एनीकट के कार्य का प्रारंभ किया जो जल्द ही जमीनी स्तर पर उतर कर ग्रामीण अंचल के 33 ग्राम में निवास रथ हर घर के ग्रामीण जनों को शुद्ध पेजल देने की बड़ी नीव रखी जो बखान योग्य है ।

   जो बड़े हर्ष का विषय है । इस बड़ी सौगात को आरंभ करते हुए  डॉ. विनय जायसवाल ने अपने उपस्थिति ग्रामीण जन को संबोधित करते हुए कहा की पिछली सरकार के नुमाइंदे 6 करोड़ के कार्य घाट कटिंग कर किया । पूर्व की लबरा सरकार ने जेसीबी से ग्राम पंचायतो में जमीन को कब्जा करने का काम किया जो आपके सामने है । राज्य सरकार के पैसो को दोनों हाथो से समेट कर अदिवासिय भाइयों की जमीन को हड़प लिया कभी आप लोगो की शुद्ध नहीं ली । बहरहाल मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जयसवाल ने राज्य के मुखिया और नगरीय प्रशासन मंत्री  शिव डहरिया  का धन्यवाद जताया और आभार प्रकट किया ।

continue reading
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Ibtesam Deshmukh 09-Jan-2023 84

 कोरिया 09 जनवरी 2023/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जिले तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, डाईट, आई.टी.आई.,पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत हैं ऐसे विद्यार्थियों को सूचित करते हुए बताया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु http://postmatri-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश विलम्ब से प्रारंभ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु आवेदन तथा पंजीयन की तिथि में वृद्धि की जा रही है, साथ ही संस्थाओ के प्रस्ताव एवं स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु तिथि में वृद्धि की गई है। छात्रवृति हेतु विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 03 जनवरी से 30 जनवरी, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 03 जनवरी से 10 फरवरी एवं सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 03 जनवरी से 20 फरवरी 2023 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीें किये जायेंगे तथा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु भी अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
continue reading
ग्राम  गौठानों  में जाकर आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण देंगे कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ - सीइओ

ग्राम गौठानों में जाकर आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण देंगे कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ - सीइओ

Sawankumar 05-Jan-2023 63

 बैकुण्ठपुर दिनांक 5/1/23 - ग्राम गौठानों में महिलाओं के समूहों को प्रशिक्षित करने के लिए एक नई पहल प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत अब कोरिया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सीधे गौठान में जाकर ही आजीविका की गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इससे महिलाओं को प्रशिक्षण लेने में आसानी होगी और महिलाएं सीधे आजीविका की गतिविधियों का बेहतर संचालन कर सकेंगी। इस अभिनव पहल के संबंध में सभी मैदानी अधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला पंचायत सीइओ श्रीमती नम्रता जैन ने कहा कि कोरिया एंव एमसीबी जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत लगभग सभी ग्राम पंचायत में सुराजी ग्राम योजना के तहत ग्राम गौठान बनाए गए हैं। यहां महिलाओं के स्व सहायता समूहों को वर्मी कंपोस्ट सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है। महिलाएं अपने स्वरोजगार को और बेहतर तरीके से कर सकें और आर्थिक लाभ से स्वावलंबन हो सके इसके लिए सभी को बेहतर प्रषिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए कोरिया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत सीइओ श्रीमती जैन ने बताया कि अब महिलाओं को उनके गौठान में ही मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकरपालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन जैसी अलग अलग सभी कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों के संबंध में जीवंत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे गौठानों में संलग्न एक हजार से ज्यादा स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सीधा लाभ होगा और उनके आजीविका गतिविधियों में ज्यादा उत्पादकता आएगी। सीइओ ने आगामी सप्ताह से प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण में बिहान की टीम के सभी ब्लाक प्रबंधकों को इसके लिए आपसी समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण में समूह की महिलाओं की षत-प्रतिषत उपस्थिति रखने के निर्देश दिए हैं।
        जिला पंचायत के मंथन कक्ष में बुधवार को जिला पंचायत सीइओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों तक पहुंचने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त करते हुए ग्राम गौठान समितियों को मिलने वाले लाभांश को जल्द खातों में हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए। वर्मी कंपोस्ट निर्माण कर विक्रय कर चुके महिला समूहों का पारिश्रमिक भुगतान लंबित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने बिहान और सहकारी बैंक की टीम को तीन दिवस के अंदर समस्त भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देष दिए। बिहान के जनपद स्तरीय मैदानी अमले को फटकार लगाते हुए उन्होने सभी को नियमित दौरा कार्यक्रम अनुसार गौठानों में भ्रमण कर महिलाओं के उत्थान की दिषा में तेजी से कार्य करने के निर्देष दिए। जिन गौठानों में वर्मी कंपोस्ट का उठाव नहीं हुआ हैं उन गौठानों से एक सप्ताह  के भीतर बने हुए वर्मी कंपोस्ट का उठाव कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया। उन्होने कहा कि जब भी गौठान से वर्मी कंपोस्ट का उठाव हो उसके तुरंत बाद विक्रय की पर्ची आनलाइन एंट्री कर ली जाए ताकि समय पर महिला समूहों को उनका लाभांश मिल सके। गोधन न्याय योजना के बाद उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत विभिन्न मानक बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यस्थलों में कार्यरत सभी श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए एमएमएस का उपयोग करें। वनाधिकार पत्रक धारियों को प्रदान किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी वनाधिकार पत्रक धारियों को बीते दो सालों में प्रदान किए गए हितग्राही मूलक कार्यों को सूचीबद्ध करें और प्रत्येक ग्राम पंचायत में सूची का पुनः सत्यापन करें जिससे छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द लाभ दिलाया जा सके। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीइओ ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र विकास, पंद्रहवें वित्त सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस बैठक में उप संचालक पंचायत, कोरिया एवं एमसीबी जिले के उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, रेशम, पशुपालन, सहकारिता विभाग प्रमुख, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी तथा महात्मा गांधी नरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सहित जिला पंचायत में पदस्थ योजना प्रमुख उपस्थित रहे

continue reading
भरतपुर को नया निवेश क्षेत्र बनाने मानचित्र का हुआ अनुमोदन

भरतपुर को नया निवेश क्षेत्र बनाने मानचित्र का हुआ अनुमोदन

Sawankumar 05-Jan-2023 87

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 05 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार भरतपुर निवेश क्षेत्र गठन हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के सभाकक्ष में शासन द्वारा गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अध्यक्ष जनपद पंचायत भरतपुर, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी, कार्यपालन यंत्री पीएचई व समिति के संयोजक सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बैकुंठपुर मौजूद रहे। यह बैठक नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 13(1) के तहत संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा ग्राम भरतपुर व जनकपुर को शामिल करते हुए नए निवेश क्षेत्र बनाने में सहमति प्रदान करते हुए प्रस्तावित निवेश क्षेत्र के मानचित्र का अनुमोदन किया गयज्ञं

continue reading
केल्हारी के वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने कार्यालय से नादरत पाय जाते हैं

केल्हारी के वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने कार्यालय से नादरत पाय जाते हैं

एमसीबी/छत्तीसगढ़

            आप को बता दे कि केल्हारी परिक्षेत्र के वन अधिकारी राम सागर कुर्रे अपने आफ़िस से नदारद पाये जाते हैं, वन परिक्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए अगर अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश की जाती है तो उनसे कभी भी मुलाकात नहीं हो पाती है और फ़ोन करने पर न ही फ़ोन रिसीव किया जाता है न ही पुनः कॉल किया जाता है ।
सूत्रों के हवाले से पता चलता है कि क्षेत्र में कई तरह के आवेदन किए जा रहे हैं परंतु अधिकारी अपने क्षेत्र में नदारद पाए जाते हैं,चुकी यह क्षेत्र एमपी एवं छत्तीसगढ़ की बॉर्डर होने के कारण भी कई तरह के अवैध परिवहन जैसे (अवैध लकड़ी और एमपी से बराबर धान) का परिवहन होते रहते हैं 
साथ ही शासन द्वारा अपने वन अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र एमसीबी में निवास स्थल देने के बावजूद राम सागर कुर्रे जी us निवास स्थान जो शासन द्वारा इन्हे दिया गया है उसको छोड़ कर दूसरे  जिले कोरिया  में निवास करते हैं जिससे शासन को एवं वन परीक्षेत्र को  नुकसान होने की आशंका बनी रहती है ......
  इससे एक बात और सोचने वाली है की इनका रोज दूसरे जिले कोरिया से रोज आने जाने पर को पेट्रोल इनकी गाड़ी में लगता है उसका खर्च जो लगभग 2000 रुपए के आसपास है मतलब 60000 महीना होता है कहा से मिलता है शासकीय वेतन  जो इनको दिया जाता है उसे परिवहन करना संभव नहीं है   और अगर शासन नहीं देती तो क्या ये अपने पेमेंट से वहन करते हैं या फिर ये वनों की रक्षा शासन द्वारा जो राशि उपलब्ध किए जाते है उसमे से यह कहना गलत नही होगा की  ये बंदरबांट करके पूर्ति करते है ये भी एक जांच का विषय है 

बात यहीं खत्म नहीं हुई। वन परिक्षेत्र अधिकारी  केल्हारी रामसागर कुर्रे द्वारा डब्ल्यूबीएम सड़क योजना सड़क निर्माण कुछ समय पहले ही किया गया है, इसपर कुछ पत्रकारों द्वारा जब उस सड़क का निरीक्षण करने गए तो शासन के पैसे का दुरुपयोग होते हुए देखा गया कि सड़क के बगल को खोदकर मिट्टी निकालकर बड़े-बड़े रोड़ा पत्थर का उपयोग कर डब्ल्यूबीएम सड़क तैयार किया गया है साफ-सुथरे तरीके से यह कहना गलत नही होगा कि शासन के पैसे का दुरुपयोग करके बंदर बांट किया गया है जब पत्रकारों द्वारा ग्रामीणों से बात करने पर यह पता चला कि वन विभाग द्वारा ऐसे कई बार सड़क बनाने के नाम से बगल से मिट्टी और पत्थर को डाल कर छोड़ दिया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को बरसात के मौसम में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पत्रकारों ने रामसागर कुर्रे से बात करने की कोशिश की तो उनके द्वारा भड़कते हुए यह कहा गया कि मेरे कार्य में बाधा डालने वाले तुम होते कौन हो । तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सरकारी कार्य में दखल देने की । सरकारी अधिकारी होते हुए भी पत्रकारों पर भड़कते हुए अपना आपा खो दिए और बातों ही बातों में धमकी भी दे डाला कि मैं तुम लोगों पर केस दर्ज करके बड़ी धारा लगवाकर जेल की हवा खिलवा दूंगा ।मुझे अभी तक आप लोग जाने कहां हो.......
और रह गई छापने की तो जिसको जो छापना है छाप दो क्यों की हम अपने उच्च अधिकारियों को बराबर कमीसन देते है  मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला  साथ ही एक बड़े राजनेता का भी हाथ इनके सर पर है जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है ।
अब देखनी वाली बात यह है कि इस खबर को पढ़ने के बाद उच्च अधिकारी  इन पर कोई कार्यवाही करते हैं या खबर को दरकिनार करते हुए अंधेर नगरी चौपट राजा वाली मुहावरे को दोहराते हैं।
continue reading
केल्हारी समिति के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में 12 बोरा अमानक धान जब्त कलेक्टर  ध्रुव ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की कार्यवाही

केल्हारी समिति के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में 12 बोरा अमानक धान जब्त कलेक्टर ध्रुव ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की कार्यवाही

Sawankumar 28-Dec-2022 98

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 28 दिसम्बर 2022/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने जिले में धान खरीदी का जायजा लेने के लिए आज धान उपार्जन केल्हारी, घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते उन्होंने केन्द्र के सहायक नोडल अधिकारी श्री ओमप्रकाश श्रीवास सहित समिति प्रबंधक श्री सुरजन सिंह एवं धान खरीदी प्रभारी श्री प्रकाश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान वहां धान बेचने डॉडहंसवाही के एक कृषक द्वारा लाए गए 12 बोरा अमानक धान को भी जब्त किए जाने की कार्यवाही की।


कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने धान उपार्जन केन्द्र केल्हारी के निरीक्षण के दौरान वहां के कार्यालय एवं केन्द्र परिसर में व्याप्त गंदगी, उपार्जित धान का सुव्यवस्थित स्टेगिंग न किए जाने के मामले को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक श्री प्रकाश सिंह को मानक स्तर का ही धान खरीदने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  कलेक्टर ने इसके पश्चात धान उपार्जन केन्द्र घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा पहुंचकर वहां धान खरीदी की व्यवस्था का मुआयना किया और किसानों से भुगतान संबंधी जानकारी भी ली।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चिरमिरी द्वारा धान खरीदी केन्द्र कोड़ीमार तथा नायब तहसीलदार नागपुर के द्वारा आज बरबसपुर धान खरीदी केन्द्र का मुआयना किया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव 26 दिसम्बर की रात को भी खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर के साथ धान खरीदी केन्द्र चौनपुर एवं नागपुर का औचक निरीक्षण कर वहां की रात्रिकालीन व्यवस्था एवं उपार्जित धान की सुरक्षा के प्रबंध का मुआयना किया था।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान बेचने के लिए 16022 किसानों ने पंजीयन कराया है। 27 दिसम्बर की स्थिति में 8705 किसानों से 4 लाख 5 हजार 320 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसके एवज में किसानों को नियमित रूप से उनके खाते में राशि का भुगतान भी किया जा रहा है।
continue reading
ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता की नई बयार। दीदीयों ने उठाया सफाई का जिम्मा। कचरा कलेक्शन की हुई शुरुआत।

ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता की नई बयार। दीदीयों ने उठाया सफाई का जिम्मा। कचरा कलेक्शन की हुई शुरुआत।

Sawankumar 26-Dec-2022 133

बैकुण्ठपुर। स्वच्छता की नई बयार अब शहरों की तर्ज पर कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रारंभ हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत यहां स्वच्छता दीदियों के माध्यम से माडल ग्राम पंचायतों में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इससे गांव में साफ-सफाई का एक अलग ही माहौल बन रहा है वहीं दूसरी ओर कचरा कलेक्शन कार्य प्रारंभ होने से गांव की महिलाओं को भी एक अलग तरह का कार्य स्वरोजगार की तरह मिलने लगा है।   

             ग्राम पंचायतों मे हो रहे इस कचरा कलेक्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन ने बताया की राज्य के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता के मानक तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्रामीण रहवासियों के लिए सबसे पहले पक्के शौचालय बनवाये गये और सार्वजनिक बाजारों में सड़कों के किनारे सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। इससे अब कोरिया एंव एमसीबी जिले के 290 ग्राम पंचायतों को एक स्टार रेटिंग प्राप्त हो चुकी है जहां पूरी तरह से तरल अपशिष्ट प्रबंधन होने लगा है। स्वच्छता के लिए निर्धारित चरणों के तहत हर गांव में कचरे के डिस्पोजल के लिए कचरा पेटी बनाई गई हैं साथ ही तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों में प्रत्येक चालू जल स्रोत के पास सोख्ता गढ्ढों का निर्माण कराया गया है। दूसरे चरण के तहत ग्राम पंचायतों में घर घर कचरा  कलेक्शन  का कार्य भी मानक पंचायतों में प्रारंभ कराया गया है। इसके अच्छे परिणाम देखने में आ रहे हैं। जिन उदीयमान ग्राम पंचायतों में यह सफलतापूर्वक संपन्न होने लगेगा उन्हे आइसी आदि की गतिविधियों के साथ आगामी मॉडल स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
         कचरा संग्रहण के इस कार्य के बारे में जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि कोरिया जिले के जनपद पंचायतों के कुछ ग्राम पंचायतों में यह मॉडल के तौर पर प्रारंभ किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत समूह की महिलाओं को रिक्शा प्रदान किया गया है। इसके माध्यम से दीदीयां घर घर जाकर कचरा ले रही है और उसे कचरा संग्रहण के लिए महात्मा गांधी नरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाए गए कचरा प्रबंधन केंद्र में ला रही हैं। बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र होने के बाद उसके छंटाई का कार्य करके उसे सही तरीके से डिस्पोज करने की योजना है। वर्तमान मे माडल तौर पर ग्राम पंचायत नगर में दीदीयों के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रति सप्ताह दो दिन कचरा कलेक्शन का काम प्रारंभ कराया गया है। इस कार्य में संलग्न प्रिया स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फूलमती और सचिव रामरत्ती ने बताया कि नगर ग्राम पंचायत के स्कूलपारा, ठिहाईपारा, पटेलपारा, हरिजनपारा, कांता चैक सहित अन्य स्थानों से कचरा कलेक्शन का कार्य किया जाता है। सप्ताह में अभी दो दिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सफाई के तहत कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है। 
       जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि इसी प्रकार बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पटना में नियमित रूप से तथा ग्राम पंचायत सरभोका, डकईपारा, महोरा आदि में सप्ताह में दो दिन के हिसाब से कचरा कलेक्शन कार्य प्रारंभ कराया गया है। इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं जल्द ही कुछ और बड़ी आबादी वाली ग्राम पंचायतों मे नियमित रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को प्रारंभ कराने पर प्रारंभिक तैयारी की जा रही है। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ के ग्राम पंचायत पाराडोल, सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा, खड़गंवा के ग्राम रतनपुर तथा भरतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत में भी यह कार्य जल्द प्रारंभ कराए जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में कोरिया एवं एमसीबी जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों को अच्छे मानक प्राप्त होंगे और ग्रामीण आबादी भी पूरी स्वच्छता के साथ अपना सामाजिक जीवन जीने को उन्मुक्त होगी।
continue reading
आरसीडब्ल्यूएफ यूनियन द्वारा कोल ट्रांसपोर्टिंग पूर्व में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं चिरिमिरी के स्थानीय युवाओं को रोजगार दिए जाने चक्काजाम आंदोलन डोमनहिल सीएचपी में प्रारंभ किया गया

आरसीडब्ल्यूएफ यूनियन द्वारा कोल ट्रांसपोर्टिंग पूर्व में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं चिरिमिरी के स्थानीय युवाओं को रोजगार दिए जाने चक्काजाम आंदोलन डोमनहिल सीएचपी में प्रारंभ किया गया

Sawankumar 21-Dec-2022 118

चिरमिरी/छत्तीसगढ़

ज्ञात हो की चिरमिरी एसईसीएल के रानीअटारीऔर विजय वेस्ट से चलने वाली कोल ट्रांपोर्टिंग में पूर्व में कार्यरत जय अंबे ट्रांसपोर्ट द्वारा चिरिमिरी के स्थानीय मजदूरों को नवीन ठेका कंपनी राजस्थान ट्रांसपोर्ट और जीटी ट्रांसपोर्ट द्वारा रोजगार नहीं दिया जा रहा है जिसके विरुद्ध आरसीडब्ल्यूएफ द्वारा पूर्व में चिरिमिरी के इन स्थानीय कर्मचारियों को रोज़गार देने हेतु लंबे समय से पत्राचार/ धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया एसईसीएल और ठेकेदारों द्वारा समय लेकर सदैव टालमटोल किया गया और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया गया जिस कारण आरसीडब्ल्यूएफ द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चक्काजाम आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है।

आंदोलन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री प्रो भागवत प्रसाद दुबे द्वारा भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कानून का उल्लंघन के मुद्दे को उठाया और कहा कि "जब भारत सरकार द्वारा राजपत्र में स्पष्ट रूप से ठेका श्रमिको के  हितार्थ यह  नियम बनाया गया है कि किसी भी कंपनी में कार्यरत पुरगामी मजदूर को नए काम पाए कंपनी में नौकरी में अधिमान दिया जाएगा इस अनिवार्य शर्त का उल्लघंन एसईसीएल और ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है,सरकार अपने ही बनाए कानून का उल्लघंन कर रही है,एसईसीएल सरकार की ही एक कंपनी है जिसकी महती जिम्मेदारी कानून के पालन करवाने की है"। सभा को यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी ओम प्रकाश प्रीतम, मंजीत सिंह,दिलीप जानी,मंजीत सिंह,निसार अहमद,गुरुभेज सिंह, वाचस्पति दुबे,राणा दास,पार्षद प्रेम शंकर सोनी,राजकुमार पुरी,यूसुफ खान,प्रभाष राय,पिंटू सोनवानी सहित स्थानीय सिराज खान,मनोज साहू,ह्रदय सिंह,फनिद्र हमाम मिश्रा,इसरार खान वीरू, शेख इस्माईल,शिवराम बेहरा,इम्तियाज द्वारा संबोधित किया गया।

गांधीवादी तरीके से चल रहे इस आंदोलन को चिरिमिरी के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अपना नैतिक समर्थन दिया  है। इस चक्काजाम प्रदर्शन से रानी अटारी से निकलने वाले कोयला ट्रांसपोर्ट के ट्रकों का परिचालन बंद हो गया है जिस कारण एसईसीएल को काफी नुकसान पहुंचा है जिस कारण 21तारीख को डिप्टी जरनल मैंनेजर चिरिमिरी एसईसीएल क्षेत्र के नेतृत्व में प्रबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर यूनियन के मांग पर समाधानमूलक निर्णय लेने हेतु कुछ समय चाहा गया और ठेकेदारों से बात कर सुलह करने हेतु समय दिए जाने के अनुरोध पर आरसीडब्ल्यूएफ द्वारा इस आंदोलन को 30 दिनों के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया है साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि समाधानमूलक निर्णय ना होने की स्थिति में आंदोलन पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

continue reading
खबर लगाने से मिल रही जान से मारने की धमकी..लाल दास महंत उर्फ कल्ला ने कर आई एफ आई आर दर्ज..

खबर लगाने से मिल रही जान से मारने की धमकी..लाल दास महंत उर्फ कल्ला ने कर आई एफ आई आर दर्ज..

Sawankumar 10-Dec-2022 450

कोरिया/ कोरिया जिले में कल्ला ब्रेकिंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले लाल दास महंत उर्फ कल्ला ने भाड़ी धान खरीदी प्रबंधक अजय साहू के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि फोन करके मेरे साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिए साथ ही जनप्रतिनिधियों सांसद  और विधायक मेरा कुछ नहीं कर सकते हैं तो तुम क्या कर लोगे तुम्हारे जैसे पत्रकार हजार ,पांच सौ रुपए की औकात है जिसको लेकर लाल दास महंत उर्फ कल्ला ने बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में एफ आई आर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है

और साथ ही कहा है कि अजय साहू के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि सामने दिख जाओगे तो गाड़ी चढ़ा दूंगा जिसको लेकर लाल दास महंत ने एफ आई आर दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है वही आपको बता दें कि लाल दास महंत का कहना है कि अभी कुछ ही दिन पहले जनप्रतिनिधियों के पोस्टर को जमीन पर बिछाकर उस पर लोगों का आना जाना एवं अपमानजनक जैसे मामले पर बवाल मचा था जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक अंबिका सिंह देव स्वयं कोतवाली थाना बैकुंठपुर पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी जिसको लेकर मैंने  खबर चलाई जिसका पल परिणाम स्वरूप अजय साहू मुझे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली भी दिए हैं जिसको लेकर हमने एफ आई आर दर्ज हेतु आवेदन दिया है

continue reading
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने की मांग

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने की मांग

Sawankumar 06-Dec-2022 126

कोरिया/छत्तीसगढ़


रात्रि में ठंड से बचाव हेतु नगर वासियों के लिए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।

नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन  के द्वारा कड़ाके की ठंड में  जिला मुख्यालय में सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। फुटपाथ, बस स्टैंड या चौक में अपना अस्थायी दुकान ठेला बसाए लोगों पर ये ठंड आफत बनकर टूट रही है। इनमें कई महिलाएं एवं वृद्ध भी हैं। 
सड़क किनारे शहर में आए लोगों की बेबसी  

वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान गिरते जा रहा है। ऐसे में बेघर एवं हॉट बाजार के लिए आए हुए लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा, यह समझा जा सकता है।
इसके अलावा प्राय: , सार्वजनिक  भीड़भाड़ वाली जगह  के पास  ठंड से ठिठुरते  देखा जा सकता है। सप्ताह भर से ठंड का असर बढ़ गया है। रात का न्यूनतम तापमान  गिरता जा रहा है। नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग स्वयं कहीं पैरा या लकड़ी, टायर, बांस बल्ली से अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है

नपा द्वारा सार्वजनिक जगह में अलाव जलाने का प्रावधान नहीं है क्या?? तो अब तक शहर में कहीं भी अलाव क्यों नहीं जलाए गए हैं, हर शहरों में सार्वजिनक जगह में ठंड बढ़ने पर अलाव जलाते हैं।सप्ताह भर से काफी ठंड पड़ रही, कहीं फुटपािथयों के लिए यह कहर न बन जाए

तमाशबीन बनी पालिका

इस साल ठंड इस कदर बढ़ गई है कि लोगों को कंबलों से भी राहत नहीं मिल रही है, ऐसे में फुटपाथियों के लिए तो यह कभी भी कहर बन सकता है। यह सब जानते हुए भी जिला प्रशासन और नगर पालिका राहत के कोई उपाय नहीं कर रहा है।

क्या करें मजबूर हैं

विक्षिप्तों के अलावा ऐसे कई लोग हैं, जो किसी न किसी कारण से फुटपाथ में रहने को मजबूर हैं। बाकी दिनों में इनको ज्यादा तकलीफ नहीं होती, लेकिन कड़ाके की ठंड से इनकी हालत खराब हो रही है।  

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह  ने आम लोगों की तकलीफ को देखते हुए अलाव जलाने के लिए नगर पालिका परिषद  से मांग की है, ताकि ठंड से कुछ राहत मिल सके।।
continue reading
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक में आरक्षण पर जताई गई खुशी

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक में आरक्षण पर जताई गई खुशी

सुरजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग सूरजपुर की बैठक मंगला सिंह यादव प्रदेश समन्वयक व प्रभारी जिला सूरजपुर व सरगुजा के मुख्य आतिथ्य व महेंद्र साहू जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2 दिसम्बर को छतीसगढ़ विधानसभा में ओबीसी को 27 प्रतिशत, आदिवासी को 32 प्रतिशत, एसटी को 13 प्रतिशत व समान्य गरीब परिवार के लिए 4 प्रतिशत का जो आरक्षण प्रस्ताव पारित किया गया, उसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही इसके लिए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सूरजपुर जिले से सभी ब्लॉक से 5 आदमी एवं जिले के पदाधिकारी रायपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सूरजपुर जिले के जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के 50 पदाधिकारी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री एवं मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस से मिलकर समय और दिनांक निर्धारित कराएंगे, ताकि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सके। बैठक के दौरान संगठन द्वारा ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर जो मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, एसटी व सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण प्रस्ताव पारित किया गया है, उसे जन-जन तक पहुंचाए जाने का भी निर्णय लेते हुए उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया। बैठक में शिवनारायण गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, रामचंद्र यादव प्रदेश महामंत्री, मेहंदी यादव प्रदेश महामंत्री, राकेश गुप्ता, सुपाड़ी लाल राजवाड़े, जफर हैदर, संजू, प्रभाकर जायसवाल, अजीत यादव, इन्द्रजीत यादव, प्रवीण यादव, रामजी व अन्य लोग उपस्थित थे।

continue reading
कलेक्टर ध्रुव ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों को प्रगति का किया सघन निरीक्षण

कलेक्टर ध्रुव ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों को प्रगति का किया सघन निरीक्षण

Sawankumar 28-Nov-2022 78

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 28 नवम्बर 2022/जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत चल रहे कार्यो की प्रगति का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव ने गत दिवस  घुटरा समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत सम्मिलित ग्राम रोकड़ा के लिये स्वीकृत रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना स्वीकृत लागत रूपये 134.45 लाख के अंतर्गत प्रगतिरत उच्च स्तरीय जलागार एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रदेश के समस्त ग्रामीण परिवारों को उपयुक्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।
कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्य ऐजेंसी से कार्य में नियोजित श्रमिकों की जानकारी ली गई। उन्होंने स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश दिए जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य करने का प्रशिक्षण भी प्राप्त हो सके। कलेक्टर द्वारा स्थानीय किसानों को शासन द्वारा अधिकृत धान खरीदी केन्द्रों पर ही अपनी उपज विक्रय करने हेतु प्रेरित किया गया ताकि किसान बिचौलियों के जाल से बचकर शासन द्वारा प्रदाय किये जा रहे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर सकें।
इसके कलेक्टर द्वारा कछौड़ ग्राम पंचायत भवन के निकट घुटरा समूह जल प्रदाय योजना के लिये स्वीकृत लागत रूपये 2329.34 लाख (बाहरी अधोसंरचना) अंतर्गत निर्माण किये जाने वाले जल शुद्धिकरण संयंत्र हेतु चयनित शासकीय भूमि का अवलोकन किया। साथ ही साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से भूमि आबंटन हेतु प्रक्रिया को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसी बीच कलेक्टर श्री ध्रुव ने खरलाधार समूह जल प्रदाय योजना के लिये स्वीकृत लागत रूपये 1642.49 लाख (बाहरी अधोसंरचना) के अंतर्गत निर्माण किये जाने वाले इंटेकवैल स्थल का भी अवलोकन किया।


इस दौरान कलेक्टर की मुलाकात दो बच्चों हीरालाल एवं पन्नालाल से हुई। कलेक्टर ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनकी शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पसौरी ग्राम पंचायत के घोघराटोला बसाहट में स्थापित सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना स्वीकृत लागत रूपये 22.86 लाख का अवलोकन किया। ग्रामीण महिला श्रीमति ऊशा पनिका से नलजल योजना पर फीडबैक भी लिया। जिस पर हितग्राही ने बताया कि इस योजना से अब उन्हें मीलों दूर चलकर पेयजल के लिये नहीं जाना पड़ता है जिससे उनके श्रम एवं समय की बचत होती है। एक अन्य हितग्राही श्रीमति आरती देवी पनिका के घर में निर्मित घरेलु नल कनेक्शन का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा स्थानीय स्तर पर विद्युत की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि सोलर आधारित विद्युत खंभो के लग जाने से अब उनका ग्राम पूर्ण रूप से अंधकार मुक्त हो गया है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से घरेलू कचरे के उचित निपटान करने की अपील की जिससे स्वच्छ एवं समृद्ध ग्रामीण संरचना का निर्माण किया जा सके। इसी क्रम में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत घाघरा में चल रहे निर्माण कार्यो का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सहायक अभियंता श्री आकाश पोद्दार एवं उप अभियंता श्री मनमोहन सिंह को निर्देशित किया कि जिले में कार्यरत निर्माण एजेंसियों से समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चचित करें जिससे शासन की योजना का लाभ ग्रामीण परिवारों को यथाशीघ्र प्रदाय किया जा सके

continue reading
प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल के निर्देश एवं परिपालन में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जीर्ण शीर्ण सड़कों के मरम्मत बीटी नवीनीकरण, पॉट होल, पेंच मरम्मत हेतु 4.30.00. की हुई प्रशासकीय स्वीकृति.

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश एवं परिपालन में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जीर्ण शीर्ण सड़कों के मरम्मत बीटी नवीनीकरण, पॉट होल, पेंच मरम्मत हेतु 4.30.00. की हुई प्रशासकीय स्वीकृति.

Sawankumar 24-Nov-2022 86
एमसीबी/चिरमिरी । लगातार विकास की बयार के बढ़ते कदम में चार चाँद लगाते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने  एक और बड़ी सौगात अपने विधान सभा वासियों को दी है जो हर ओर बखान हो रही है । 40 वर्षो से उठ रही जिले की मांग की ख़ुशी अभी थमी नहीं थी की उससे महज कुछ माह के अंतराल में ही अपने पुरे विधानसभा को हर जीर्ण- शीर्ण सड़कों के मरम्मत बीटी नवीनीकरण, पॉट होल, पेंच मरम्मत हेतु. 4.30.00 चार करोड़ तीस लाख रुपए की बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई है । जो बड़े हर्ष का विषय है इसी कर्म में डॉ. विनय जायसवाल ने अपने विधानसभा के शहरी क्षेत्र नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 22. में डॉक्टर बी.आर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण हेतु कुल.149.43 लाख रुपए की बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दिला कर एक बड़ी मांग को पूरा किया है ।  
 
 
*1- नगर पालिक निगम चिरमिरी हेतु 3.00 करोड़ रुपए ।*

*2- नगर पालिका मनेंद्रगढ़ हेतु 1.00 करोड़ रुपए*

*नगर पंचायत झगड़ा खांड. 30 लाख रुपए ।*

*डॉक्टर बी.आर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण वार्ड क्रमांक 22. मनेंद्रगढ़ हेतु कुल.149.43 लाख रुपए*
 
मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जयसवाल ने राज्य के मुखिया और नगरीय प्रशासन मंत्री  शिव डहरिया  का धन्यवाद जताया और आभार प्रकट किया ।
continue reading
अन्तागढ़। 4 पशु तस्कर पर अंतागढ़ पुलिस ने की कार्यवाही, 59 मावेशियों को बूचड़खाने ले जाने का किया जा रहा था प्रयास,

अन्तागढ़। 4 पशु तस्कर पर अंतागढ़ पुलिस ने की कार्यवाही, 59 मावेशियों को बूचड़खाने ले जाने का किया जा रहा था प्रयास,

Sawankumar 23-Nov-2022 77

अन्तागढ़/छत्तीसगढ़ 



आप को बता दे कि अन्तागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि चार व्यक्ति द्वारा  59 पशुओं को रस्सी में बांधकर  क्रुरतापूर्वक घास, चारा, पानी नही देकर तस्करी किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही अंतागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर चारो व्यक्तियों को मवेशियों के साथ पकड़ा , पुलिस को देखकर तस्कर भागने की कोशिश कर रहे थे, चारो व्यक्तियों को मवेशियों के बारे पुछताछ करने पर मवेशियों को बिक्री करने बुचड़खाना उड़ीसा व तेलंगाना ले जाने की बात स्वीकार किए,  आरोपियों को धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशु कुरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) घ के तहत गिरफ्तार कर  न्यायालय
पेश किया गया।

 

continue reading
मामलों का त्वरित निराकरण व जनता से समन्वय पुलिस का प्रथम दायित्व: आईजी रामगोपाल गर्ग...

मामलों का त्वरित निराकरण व जनता से समन्वय पुलिस का प्रथम दायित्व: आईजी रामगोपाल गर्ग...

Sawankumar 22-Nov-2022 69
बैकुंठपुर/ सरगुजा रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक राजपत्रित अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में आयोजित की गई ।
बैठक में समस्त पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत  किया गया। जिसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से उन्होंने परिचय प्राप्त किया। ततपश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने जिले की भौगोलिक व वस्तुस्थिति के बारे में पुलिस महानिरीक्षक को अपने जिले की जानकारी से अवगत कराये।
 
 
समीक्षा बैठक के दौरान सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक जिलों के अनुविभाग/थाना/ चौकी की जानकारी हासिल करते हुए जिलों में कानून व्यवस्था व नक्सल प्रभावित जिला बलरामपुर के नक्सली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए बोले कि थाना/चौकियों में ग्रामीण अंचल से आए फरियादी /आवेदकों के समस्याओं पर प्राथमिकता देते हुए उनके मामलों का निराकरण करना व जनता के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना पुलिस के प्रथम दायित्व है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी प्रवृति व कानून व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जावेगा। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान में अधिक लोग साइबर अपराधों के शिकार हो रहे हैं। जिसे रोकथाम लगाने हेतु आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारियों को तकनीकी सक्रियता के साथ ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साइबर अपराधों के रोकथाम करने हेतु सभी को सभी थाना क्षेत्रों में लोगों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित दिए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संभाग के पुलिसिंग में कसावट लाने हेतु निर्देश दिया गया कि गुम बालक/ बालिकाओं, अपराध, मर्ग, चिटफंड जैसे प्रकरणों में टीम तैयार कर सक्रियता से कार्य करें। नशीलें मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले जुआ, सट्टा गांजा तस्करी जैसे कार्य में संलिप्त लोगों पर विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।।
continue reading
छात्रों और युवाओं के दम पर प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार कासिम। एनएसयूआई शहरी जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।

छात्रों और युवाओं के दम पर प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार कासिम। एनएसयूआई शहरी जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।

Sawankumar 20-Nov-2022 60

मनेन्द्रगढ़। एनएसयूआई मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर शहरी जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे कासिम अंसारी का छात्रों, युवाओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजधानी रायपुर से नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे शहरी जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी का  घुटरीटोला में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अख्तर अली, सीआरओ कैम्प में राकेश कुमार, अम्बेडकर चौक में पंकज पांडेय, शिव चौक में लाल यादव, राजीव गांधी चौक में ध्वनित कुमार, छप्पन दफाई में मयंक पांडेय अक्का, बीसीम में भोला यादव और मनेन्द्रगढ़ के खेड़िया तिराहे में मोहम्मद वसीम व उनके साथियों द्वारा फूल माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।

       
        स्वागत के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त एनएसयूआई शहरी जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा। कासिम अंसारी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में छात्रो को एनएसयूआई से जोड़ने के लिये मैं कार्य करूँगा। छात्रों की हर मुसीबत में एनएसयूआई कंधे कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी रहेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से भुपेश सरकार बनाने में छात्रों व युवाओं की अहम भूमिका होगी। नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के विभिन्न शहरों दौरा कर छात्रों के लिए भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें एनएसयूआई से जोड़ा जाएगा।
           स्वागत करने वालो में अख्तर अली, इरशाद, नवाज, संजय, अतुल, रोहित, ज्ञानचंद, संदीप, एजाज, माधव, याकूब, वसीम, इम्तियाज, बृजेश, लाला, सैफ, सोहेल, प्रदीप, वरूण, वारिश, आरिफ, महेंद्र, अमरनाथ, हाशिम, नीरज, मुजाहिद, गुलाम हैदर, तौकीर, शेखर, आशीष, ताजीम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अभूतपूर्व स्वागत के लिए नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी ने सबके प्रति आभार ज्ञापित किया है।
continue reading
राज्य के मुखिया की घोषणा को अमलीजामा पहनाने  पहुंचे कलेक्टर एम.सी.बी. पी.एस. ध्रुव.चिरमिरी को मिले जिला अस्पताल के स्थल निरीक्षण कर बढ़ाया पहला कदम.

राज्य के मुखिया की घोषणा को अमलीजामा पहनाने पहुंचे कलेक्टर एम.सी.बी. पी.एस. ध्रुव.चिरमिरी को मिले जिला अस्पताल के स्थल निरीक्षण कर बढ़ाया पहला कदम.

Sawankumar 17-Nov-2022 625

मनेन्द्रगढ़ विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ विनय जायसवाल एवं चिरमिरी निगम महापौर कंचन जायसवाल सहित व्यपार संघ चिरमिरी सहित स्थानीय जन मानस रहा मौजूद.

एमसीबी/ चिरमिरी । 15 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कोरिया जिला से विभाजन कर नया जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर  नई जिले की सौगात दी, उसके साथ ही 11 सितम्बर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एम.सी.बी. जिला का उद्घाटन किया जिसके फलस्वरूप नया जिला अस्तित्व में आया मुख्यमंत्री ने मंच से चिरमिरी में जिला अस्पताल बनाने की घोषणा की थी उसी क्रम को देखते हुए कलेक्टर एम.सी.बी. पी.एस. ध्रुव के द्वारा चिरमिरी में प्रस्तावित जिला अस्पताल के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल व महापौर चिरमिरी कंचन जायसवाल भी मौजूद रही  स्थल निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुंज नगर निगम कार्यालय चिरमिरी के पीछे वाले क्षेत्र स्थल को सभी की उपस्थिति में चयनित उसकी दस्तावेज की प्रक्रिया उपरांत राज्य सरकार को भेजा जाएगा ।
इस दौरा कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एम.सी.बी. पी.सी. ध्रुव विधायक विनय जयसवाल महापौर कंचन जायसवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए देखा कि कार्य किस प्रकार से किया जा रहा है। कार्य में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी तो नहीं की जा रही इसके पश्चात उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्था का जायजा लिया कलेक्टर ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में ऑपरेशन थिएटर को देखकर इसकी तुलना रायपुर के अस्पतालों से की वहीं विधायक डॉ. विनय ने बताया कि पहले अस्पताल में किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ करती थी जब से कांग्रेस की सरकार बनी है उसके बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है।अब यहां के अस्पताल में ऑपरेशन के द्वारा डिलीवरी आसानी से किया जा रहा है इससे पहले अस्पताल में सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी ही की जाती रही है अब इसी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई जा रही है जो एक अच्छी पहल है ।आने वाले वक्त में और भी व्यवस्थाओं में सुधार की जाएगी। कलेक्टर एमसीबी पी.एस ध्रुव ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आज जिला अस्पताल के लिए स्थल की निरीक्षण करने चिरमिरी पहुंचे थे उसके उपरांत बड़ा बाजार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया ।
 
इस दौरान नगर निगम के समस्त निर्वाचित प्रतिनिधि मनोनीत जनप्रतिनिधि व चिरमिरी शहर के व्यपार संघ एवं स्थानीय आमजनमानस मौजूद रहे सभी ने इस बड़ी ख़ुशी के लिए मुख्य मंत्री का आभार जताया ।
continue reading
कोरिया/ एमसीबी जिला पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कई धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हुए शामिल

कोरिया/ एमसीबी जिला पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कई धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हुए शामिल

Sawankumar 12-Nov-2022 137

कोरिया/ एमसीबी



कोरिया में सभी विषयों पर खुलकर अपनी बात कही अक्सर राजनीतिक सवालों से बचने वाले डॉक्टर महंत ने कोरिया में राजनीतिक सवालों का भी जवाब दिया हाथी छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या बन गए हैं के सवाल पर डॉ महंत ने कहा कि हाथी कोरी डोर बनाने की घोषणा हो चुकी है और इस पर काम जारी है मानव व हाथियों का द्वंद रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं

आपको बता दें कि वर्तमान समय में विधानसभा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बढ़ रही प्रतिरोध व प्रतिद्वंदिता से विधानसभा अध्यक्ष का काम चुनौतीपूर्ण हो गया है के प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्य चुनौतीपूर्ण नहीं होता है चुनौती को ठीक करने को लेकर उसकी जिम्मेदारियां होती हैं सामाजिक व धार्मिक कार्यों की आवश्यकता व महत्व के सवाल पर डॉ महंत ने कहा कि समाज में
 
जो विकृतियां आ रही हैं चाहे वह पारिवारिक हो या सामाजिक धार्मिक व सामाजिक कार्यों के माध्यम से इस दिशा में सक्रिय होकर बेहतर निर्माण करने में मदद मिलती है छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों व योजना से क्या आप संतुष्ट हैं के जवाब पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर महंत ने कहा कि सरकार अपनी घोषणा अनुसार व कार्य योजना अनुसार कार्य कर रही है भाजपा की हुंकार रैली के आयोजन पर डॉक्टर महंत ने कहा कि चुनाव का समय आ गया है कोई हुंकार रैली निकालेगा तो कोई कुछ और करेगा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर दागे जा रहे  सवाल पर डॉ महंत ने कहा मुख्यमंत्री की लड़ाई है उनको भी लड़ने दीजिए
continue reading
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बदला मौसम  मिज़ाज,कुछ शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बदला मौसम मिज़ाज,कुछ शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Ibtesam Deshmukh 11-Nov-2022 122

 हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है। राजस्थान में वर्षा व ओलावृष्टि से पारा गिरा है। उधर, तमिलनाडु में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, इस कारण कुछ शहरों के शिक्षा संस्थानों में छुट्टी का एलान किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार एंटी साइक्लोन यानी प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी बयार बहने लगी है। इससे देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। कुछ उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से हवा की दिशा बदली है। अब तक पूर्वी हवाएं चलने से गर्मी का अहसास हो रहा था।


हिमाचल में बर्फबारी से चमकी ठंड


हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राज्य का अधिकांश हिस्सा ठंड की चपेट में है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू में भी बर्फबारी हुई है। 14 नवंबर को फिर मौसम खराब होने के आसार हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार गिर रहे पारे का असर अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले एक से दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

continue reading


dpboss