CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ.विनय, महापौर कंचन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ.विनय, महापौर कंचन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

एमसीबी/ चिरमिरी । चिरमिरी शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की जनता की वर्षो पुरानी मांग अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल व चिरमिरी नगर निगम की महापौर ने फीता काटकर किया । बता दे कि इस सुविधा की मांग क्षेत्र की आमजनता के द्वारा लगातार की जा रही थी, जिसके तहत इसका शुभारंभ कर क्षेत्र की जनता को लाभ प्रदाय किया जाएगा । 
शुभारंभ अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने कहा कि सामु.स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाज़ार में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, उन्हें किसी निजी पैथोलॉजी में न जाकर नजदीकी हॉस्पिटल में ही इसकी सुविधा मिलेगी, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में भी बोझ नही पड़ेगी। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजनमानस तक पहुँचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। जो आज उन्हें समर्पित है ।  

हमारा प्रयास स्वास्थ्य सुविधाओं में हो प्रयास कार्यक्रम में उपस्थिति नगर पालिक निगम की  महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करने आमजनता को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है । सामु.स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाज़ार में सोनोग्राफी मशीन का उपलब्ध कराना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है । उन्होंने कहा कि अब नियमित जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को भी निजी पैथोलॉजी में जाने जी जरूरत नही पड़ेगी । इससे उनके समय और खर्च दोनों में बचत मिलेगी । 

इस भव्य शुभ आरंभ में नगर निगम की सभापति गायत्री बिरहा, नगर निगम के जनप्रतिनिधिगण, एमसीबी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी, डॉ.श्रेयस जायसवाल , डॉ.जयंत यादव, डॉ. आर.आर.गजभिए, डॉ.प्रिंस जायसवाल, मनोज जैन, गुरभेज सिंह व अन्य कांग्रेसजन एवं चिकित्सक मौजूद रहे और सभी ने इस बड़ी सौगात की सभी को बधाई एवं शुभ कामनाये दी ।
continue reading
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ.विनय, महापौर कंचन ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ.विनय, महापौर कंचन ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ.विनय, महापौर कंचन ने फीता काटकर किया शुभारंभ
ग्राम पंचायत कोडांगी और  तामडाड में पुल निर्माणकार्य का लोकार्पण कांग्रेसी की झूठी वाहवाही, पुल भाजपा सरकार की देन : रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया।

ग्राम पंचायत कोडांगी और तामडाड में पुल निर्माणकार्य का लोकार्पण कांग्रेसी की झूठी वाहवाही, पुल भाजपा सरकार की देन : रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया।

कोरिया: 15 वर्ष बाद झूठी लोभ लुभावन कर कांग्रेस सरकार में तो आ गई पर निर्माण कार्य और अपने वादों को पूरी करने में सरकार हर दिशा से विफल होती जा रही है। 

ताजा मामला  दिनाक 19/02/23 को ग्राम पंचायत कोडांगी  में पुल निर्माण कार्य लोकार्पण का है  भाजपा सरकार में स्वीकृत हुआ था, जिसका भूमिपूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भैयालाल राजवाड़े जी के कर कमलों से हुआ था जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धि बता कर लोकार्पण कर अपनी वाहवाही लूट रही है।
इसी बीच लोकार्पण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे जी के साथ  जिला प्रशासन व उनकी टीम कांग्रेस सरकार की इशारे पर हमेशा जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में नही बुलाकर दुर्व्यवहार करती है। जिससे जनपद पंचायत अध्यक्ष जी के द्वारा भरे मंच में  शासन प्रशासन व कांग्रेसियों के बीच अपनी दर्द कहती नजर आई।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मैं भी भाजपा से समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष हूं और मुझे भी अध्यक्ष के नाते जिले के जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रोटोकाल अनुसार बुलाना चाहिए परंतु हमेशा मेरे साथ भी अपेक्षा किया जाता है। ऐसा लगता है हम लोग इस जिले के अध्यक्ष नही है इस संबंध में मेरे द्वारा मुख्य सचिव,कलेक्टर और संचालक ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग को कई बार शिकायत कर चुकी हूं परंतु ऐसा लगता है जब तक कांग्रेसी सरकार है पूरे प्रदेश के साथ साथ जिले के भोली भाली जनता तरस्त है। ठीक उसी तरह प्रशासन भी पस्त है और यह सुधार तभी हो सकता है जब तक इनकी सरकार बदल नही जाती है।
 जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि विधायक जी अपने कार्यक्रमों में आदिवासी क्षेत्र के भोले भाले जनता को भीड़ करने के लिए नाचा ,छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम का आयोजन करते है तब जाके भीड़ जुटता है नही तो कोई इनको सुनना ही नही चाहते । इसी भीड़ में अपना लोकार्पण,भूमिपूजन कार्यक्रम रखते है।
अध्यक्ष जिला पंचायत ने बताया कि मैं बहन सोनमती उर्रे जी की बात को दोहराना चाहूंगी की हमको आप मत पहचानो लेकिन पद की गरिमा को पहचानिए। इसी बीच कांग्रेस के द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम कांग्रेसियों का है, मैं जिला प्रशासन से पूछना चाहती हूं की कांग्रेसियों के कार्यक्रम में कब से शासकीय लोकार्पण ,भूमिपूजन होने लगे,हमारी भी 15 वर्षो तक शासन रहा लेकिन कभी भी ऐसा नहीं हुआ,पद अनुरूप सभी जन प्रतिनिधियों का सम्मान के साथ स्थान दिया जाता रहा है।
अब देखना है की सरकार व जिला प्रशासन इस सभी नाकामियों से कितना जल्दी सबक लेकर सुधार करती है।
continue reading
कलेक्ट्रेट में लिपिकों का प्रदर्शन। मुख्यमंत्री से वादा निभाने की अपील।

कलेक्ट्रेट में लिपिकों का प्रदर्शन। मुख्यमंत्री से वादा निभाने की अपील।

एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

         उल्लेखनीय है की 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा की थी की उनके वेतनमान में सुधार किया जायेगा परंतु 4 साल बीत जाने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। आज घोषणा दिवस की चतुर्थ वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट करके मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है एवं वादा निभाने की गुजारिश की है। 
              जिलाध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने बताया की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद जी के निर्देशानुसार पर एमसीबी जिला शासकीय स्कूल मेंन्ड्राडोल में बच्चों को जूता मोजा एवं फल मीठा वितरण किया

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद जी के निर्देशानुसार पर एमसीबी जिला शासकीय स्कूल मेंन्ड्राडोल में बच्चों को जूता मोजा एवं फल मीठा वितरण किया

एमसीबी/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश से ले कर देश भर में अपनी नींव को मजबूत करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आगे बढ़ रहा है, पत्रकारों का एक ऐसा संघ जहां पत्रकारों द्वारा समाजसेवा एवं समाज हित जैसी भावनाएं ले कर समाज सेवा के कई कार्य किए जा रहे हैं, कुछ इसी तरह आज के दिन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके ज़िंदगी की कुछ तकलीफों को दूर करने की कोशिशें संघ द्वारा की गई, जिसमें बच्चों के नंगे पांव की तकलीफ़ों को देख कर कुछ हफ्तों पहले ही उनके पैरों के माप लिए गए, एवं इसकी तैयारी भी संघ के जिलाध्यक्षों एवं मुख्य सदस्यों द्वारा पहले से ही शुरू की दी गई थी।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार

महासंघ के संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश प्रभारी द्रोणाचार्य दुबे, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सोनी जी के मार्गदर्शन में,जिला अध्यक्ष कोरिया सावन कुमार जिला अध्यक्ष एमसीबी सुरेश कुमार एवं संघ के सदस्यों के समर्थन से शासकीय स्कूल मेंन्ड्राडोल में महर्षि दयानंद जी के जयंती पर बच्चों को जुते एवं मोजे के साथ ही साथ फल मीठा वितरण किया गया कार्यक्रम

में सर्वप्रथम मां सरस्वती की छाया चित्र में पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई जिसके बाद उद्बोधन कार्यक्रम चला जिसमें समाज में जन कल्याण कार्यों की बातें, संगठन के विस्तार की चर्चा की गई तत्पश्चात शासकीय स्कूल मेंन्ड्राडोल स्कूल में उपस्थित सभी जरूरत मंद बच्चों को जूता मोजा एवं मिठाई फल बांटा गया बच्चों में काफी उत्साह खुशी दिखाई पड़ी संगठन के सभी सदस्यों ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम की प्रधान पाठक ने भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मौजूद रहे,प्रदेश सचिव हेमंत कारफार्मा उग्रसेन पाल, कविराज विश्वकर्मा, कमलेश शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अजीत पाटकर, मुस्ताक कुरैशी राजू खान, अजीम अंसारी, राम लखन यादव, मनीष सिंह,हाफिज खान, त्रिलोक चक्रवर्ती, बाला राव, देवेंद्र सिंह, भरत बेहरा, नोहर विश्वकर्मा, अनिल पांडे, दिनेश काशी, जॉय गाँगुली, करन सोनी, अजित नारायण, अंकित मिश्रा संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे, सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया

continue reading
चिरमिरी निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

चिरमिरी निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

रायपुर, 13 फरवरी 2023/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर  स्थित छोटा बाजार के गौठान में गोबर खरीदी बंद पाए जाने तथा क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने गौठान में संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के लिए आकस्मिक रूप से छोटा बाजार गौठान पहुंचे थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गौठान में गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। वर्मी टांकों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट को निकालकर उसकी पैकेजिंग भी नहीं की जा रही है। इस स्थिति को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही के चलते नगर निगम आयुक्त विजेंद्र सिंह और और गौठान प्रभारी प्रभारी सहायक अभियंता हेमशंकर गजेंद्र को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है। 
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गौठान में पहले से खरीदे गए गोबर की समय पर टांकों में भराई न होने की वजह से सूख रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी से गोधन योजना के तहत सभी मापदंडों के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने पशुपालकों से नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। वर्मी टांके में तैयार कम्पोस्ट की छनाई और भराई कर विक्रय की कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
 
गौरतलब है कि छोटा बाजार स्थित गोठान में 65 लाख रूपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार किया गया है। 10 लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार करने हेतु शेष है। वहां पर उपस्थित स्वच्छ चिरमिरी महिला स्व-सहायता समूह के महिलाओं से तत्काल वर्मी कंपोस्ट तैयार कर बोरे में भरने के निर्देश दिए और इसका विक्रय हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए।
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के द्वारा  सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के द्वारा सौंपा गया पांच सूत्रीय ज्ञापन।

एमसीबी/छत्तीसगढ



भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय उत्तरप्रदेश के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय 19 वर्ष पुत्र पवनेश उपाध्याय कि गत दिनों हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया । जिसको लेकर मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ द्वारा  साथियों के साथ पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के द्वारा छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष महेश पप्रसाद के निर्देशानुसार साथियों के साथ मिलकर  5 सूत्री मांग पत्र  मुख्यमंत्री को प्रेषित किया । जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।उत्कर्ष हत्याकांड  का मुकदमा जिला प्रयागराज के थाना करछना में अपराध संख्या 16 /2 023 पर दर्ज है ।इस हत्याकांड से महासंघ के सभी पत्रकार साथी बहुत ही दुखित हैं । इस अपराध की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई है। प्रदेश में आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सदन में चर्चा कर पत्रकार एवं उनके परिवार हेतु सुरक्षा कानून बनाकर लागू किए जाने की भी मांग की गई। छत्तीसगढ में पत्रकारों हेतु भविष्य निधि का प्रावधान किया जय प्रदेश में इस समय प्रशासनिक एवं अपराधिक लोग पत्रकारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे भी रोकने की व्यवस्था बनाई जाए ।
         ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ प्रदेश मुख्य महासचिव सत्येंद्र सोनी के साथ एम.सी.बी. जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश कुमार , मिडिया प्रभारी, देवाशीष गांगुली, मनीष सिंह , नोहर विश्वकर्मा, करण सोनी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।
continue reading
चिरमिरी की डॉ. अमनदीप कॉर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया... शहर से लेकर समस्त प्रदेश में की जा रही इनकी भरपूर प्रशंसा...

चिरमिरी की डॉ. अमनदीप कॉर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया... शहर से लेकर समस्त प्रदेश में की जा रही इनकी भरपूर प्रशंसा...

एम.सी.बी.। जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में निवासरत बलविंदर कॉर की सुपुत्री डॉ. अमनदीप कॉर ने अपने माता पिता के साथ ही साथ नि सिर्फ़ अपने शहर चिरमिरी का मगर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है।

जब बात करें मां बाप की तो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्या माता पिता अपने दिन रात का सुख चैन न्योछावर कर देते हैं, रातों की नींद तक उड़ जाती है, सालों के कड़ी तपस्या समान संघर्ष भरी कई रातों के बाद, बच्चों की सफलता ही उनके कड़ी मेहनत का फल होता है, मां बाप की ज़िंदगी में उस सुबह की रौशनी के सुख का आंकलन लगाना भी बेहद मुश्किल है जिस सुबह कई वर्षों के मेहनत के बाद पूरे जगत में उनके बच्चे ना सिर्फ उनका नाम रौशन करते हैं मगर उनके पीछे मेहनतकश शिक्षकों का एवं अपने हर और राज्य का भी मान गर्व से बढ़ाते हैं।
हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक छोटे से कोयलांचल शहर चिरमिरी में निवासरत डॉ. अमनदीप कॉर की, जिन्होंने कुछ दिनों पुर्व ही एफ.एम.जी.ई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्ज़ामिनेशन) में कुल 300 अंक के परीक्षा में 207 अंक ला गर परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिनके द्वारा बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे अत्यधिक अंक इन्होंने ही ला कर उत्तीर्ण किया, जिसके साथ ही पूरे भारत देश में इस परीक्षा में समस्त बच्चों में सर्वोत्तम अंक लाने वाले छात्रों की सूचि में अपना नाम दर्ज कर लिया है, जहां शहर एवं राज्य में उनकी भरपुर प्रशंसा के साथ ही साथ उनकी विशेष चर्चा भी जोरों पर चल रही है, लोगों द्वारा भी उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं, इनके माता पिता भी अपने बच्ची के इस सफलता को देखते हुए अपने आप में ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिनके खुशी का ठिकाना नहीं है।
डॉ. अमनदीप कॉर के माता पिता से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी सुपुत्री की रूचि पढ़ाई में बेहद ज़्यादा थी, उनकी मां का भी सपना था कि डॉ. अमनदीप कॉर डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करें, और अपने माता पिता का नाम रौशन करें, डॉ. अमनदीप कॉर की शिक्षा ग्रहण की शुरुआत चिरमिरी शहर के केन्द्रीय विद्यालय से हुई थी, कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से ग्रहण की, जिसके बाद, अपने माता पिता एवं अपने सपने की उड़ान भरने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित डॉ. अमनदीप कॉर यूक्रेन गईं और वहां के ओडेशा मेडिकल यूनिवर्सिटी से उन्होंने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की, छह साल वहां संघर्ष करने एवं पढ़ाई पूरी होने के पश्चात, डॉक्टर्स प्लेनेट कोचिंग इंस्टिट्यूट से कोचिंग की, जिससे संबंधित परीक्षा 20 जनवरी 2023 में देने के पश्चात 03 फरवरी 2023 में उन्होंने कुल 207 नंबर के साथ अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा किया, बताया जा रहा है कि कुल 310000 बच्चों में मात्र 9000 बच्चों ने यह परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिसकी प्रशंसा पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश जोरों से कर रहा है, बच्चों के इस तरह के कड़ी मेहनत पर लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दी।
continue reading
विधायक विनय ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर कोई प्रावधान नहीं

विधायक विनय ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर कोई प्रावधान नहीं

एमसीबी/ चिरमिरी । मनेंद्रगढ़ विधायक  डॉक्टर विनय जायसवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमाम जो बातें हुई है उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता कयास और अनुमान लगा रहे हैं कि इससे 25 साल बाद विकास होगा 50 साल में देश का निर्माण होगा। बजट में मुख्य रूप से चार बातें होती है जो बजट में होनी चाहिए। आज देश को सबसे बड़ी जरूरत है रोजगार, दूसरा स्वास्थ्य, तीसरा शिक्षा का और चौथा नंबर आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट। चारों ही चीजों का इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं है और कहा जा रहा है कि इस बजट से देश का विकास होगा ऐसी कोई दूरदर्शिता इस बजट में नजर नहीं आ रही है।


विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के 9 सांसद होने के बाद भी बजट में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा  आज देश में जिस तरह से जीएसटी रिफंड राज्यों को देने के लिए केंद्र के पास पैसा नहीं है, जितने भी प्रावधान किए गए है उसके लिए पैसा कहां से आएगा यह कहीं भी नजर नहीं आता।  इस प्रकार से यह जो बजट है बहुत ही निराशाजनक बजट है।

इसमें महंगाई कम करने व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई भी कदम सरकार ने नहीं उठाया जा रहा है , इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
continue reading
महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) तहत जिले की महिलाएं और युवा उद्यमी जुड़ेंगे लघु उद्योगों से।  नर्मित उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेशव्यापी बाज़ारों तक मिलेगी पहचान।

महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) तहत जिले की महिलाएं और युवा उद्यमी जुड़ेंगे लघु उद्योगों से। नर्मित उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेशव्यापी बाज़ारों तक मिलेगी पहचान।

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत जिले के कुल 06 चयनित गौठानों में अलग-अलग प्रकार के छोटे-छोटे उद्योगों को स्थापित किया जा रहा है जिसके माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

                 
इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने एवं गांव में ही आजीविका के संसाधन विकसित किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड खड़गंवा के दुबछोला गौठान को रीपा अंतर्गत चयनित किया गया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गौठान में मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो द्वारा रीपा अंतर्गत गतिविधियों की शुरुआत की गई है।
          रीपा अंतर्गत चयनित दुबछोला गौठान में विभिन्न प्रकार के उद्यमों जैसे फेब्रिकेशन, प्रोफ़ाइल शीट मेकिंग यूनिट, फ्लाई एश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक, पोल मेकिंग यूनिट, बोरी बैग एवं अगरबत्ती निर्माण इत्यादि का चयन किया गया है। उद्यमों की स्थापना हेतु आवश्यक अधोसंरचना जैसे वर्किंग शेड स्टोरेज, रोड, कार्यालय, शौचालय, प्रवेश द्वारा आदि का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगतिरत है एवं आवश्यक मशीन भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रस्तावित गतिविधियों में कुल 39 उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 तीसरे चरण में शुरू हुई इस गौठान में संचालित गतिविधियों से समूह की महिलाओं को कम समय में ही हुई 76 हजार तक की आमदनी

वर्तमान में गौठान में वर्मी खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, बाड़ी का कार्य किया जा रहा है। तीसरे चरण में शुरू हुए इस गौठान में संचालित गतिविधियों से स्वसहायता समूह की महिलाओं को 76 हजार तक की आमदनी हुई है जिनमें राधे कृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी खाद उत्पादन से 20 हजार रुपए, मुर्गी पालन कार्य से 30 हजार तथा बाड़ी विकास कार्यों से 16 हजार रूपए की आय प्राप्त की है वहीं मशरूम उत्पादन कर जय सेवा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 हजार रुपए की आय हुई है।

निर्मित उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेशव्यापी बाज़ारों तक मिलेगी पहचान

निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु क्षेत्रीय बाजार के साथ-साथ सी-मार्ट और ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की सहायता से प्रदेशव्यापी बाजार तक पहुँच बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। रीपा अंतर्गत गतिविधियों का चयन इस तरह से किया जा रहा है कि कच्चे माल की उपलब्धता एवं तैयार उत्पाद की बाजार सुगमता बनी रहे।
continue reading
कोरिया बिग ब्रेकिंग गिरजापुर धान खरीदी केन्द्र समिति के कर्मचरियो के अलग अलग ठिकानो मे छापामार कार्यवाही भारी मात्रा में बार दाना जप्त

कोरिया बिग ब्रेकिंग गिरजापुर धान खरीदी केन्द्र समिति के कर्मचरियो के अलग अलग ठिकानो मे छापामार कार्यवाही भारी मात्रा में बार दाना जप्त

कोरिया/छत्तीसगढ़

 

 

 

 

आप को बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28.01.23 को तहसीलदार बैकुंठपूर् एम. एस.राठिया के नेतृत्व मे हल्का पटवारी गिरजापुर योगेश गुप्ता, हल्का पटवारी,पटवारी रानु कुर्रे,पटवारी शकुंतला सिंह की टीम द्वारा गिरजापुर समिति के कर्मचरियो के अलग अलग ठिकानो मे छापामार कार्यवाही की गई जिसमें,

उमेश देवांगन के घर से,7000 बारदाना,दिनेश कुशवाहा के घर से, 2000 बारदानाईश्वर साहू के घर से, 5000 बारदाना ,उमेश कुशवाहा के घर से  200 बारदानाजप्त किया गया

गिरजापुर धान खरिदी केन्द्र मे बडे पैमानें पर सिर्फ कागजों मे हुई फर्जी खरीदी, मिलर को धान के बदले 1700 रु. प्रति कूंटल भुगतान कर डीओ मैनेज किया गया, समिती मे बोरे का स्टाक बराबर करनें के लिए फर्जी खरीदी करनें का बोरा लगभग 10 हजार से ऊपर समिति कर्मचारी के घर रखा गया। लाखों का चूना सरकार को लगया गया है।फिलहाल बैकुण्ठपुर तहसीलदार मनहरण सिंह टीम की जांच पड़ताल जारी है
continue reading
महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय देने मे मनेंद्रगढ़ नगर पालिका साबित हुई फिसड्डी - डॉ. रश्मि सोनकर संस्था की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग

महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय देने मे मनेंद्रगढ़ नगर पालिका साबित हुई फिसड्डी - डॉ. रश्मि सोनकर संस्था की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग

मनेन्द्रगढ़। प्रबल स्त्री फाउंडेशन मनेन्द्रगढ़ द्वारा सुरक्षित महिला शौचालय (पिंक टायलेट) के लिये चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में हमारी संस्था को नगर के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणजनों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए संस्था सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती है।

               उक्ताशय की जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने बताया की 27 जनवरी को प्रबल स्त्री फाऊंडेशन की टीम ने मनेंद्रगढ़ पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित महिला शौचालय का निरिक्षण किया। शुरुआत के रास्ते मे ही गंदगी परसी दिखी। पुरुष वर्ग भी खुले मे नालियों का उपयोग शौचालय के रुप मे कर रहे है। जहाँ से होकर महिलाओं को शौचालय तक जाना होता है और उसके लिये खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। अंदर का हाल बेहद चौकाने वाला था। शौचालय का चेबर खुला हुआ था जिसमे बच्चियाँ गिर चुकी है। शौचालय के बगल मे खाली जगह मे नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है जो बच्चियों को छेड़ते भी है।
           
मुख्य बाजार में बने एक और शौचालय गांधी चौक के आगे पार्किंग के पास उसका भी नजारा ऐसा ही था। चारो ओर गंदगी पसरी हुई थी और शौचालय में पानी की व्यवस्था नही थी। शौचालय नंबर 3 जैन मंदिर के बगल मे मनेंद्रगढ़ बाजार का हाल जहाँ नगर पालिका के बड़े बड़े शब्दों मे लिखा है महिला प्रसाधन, पुरुष प्रसाधन। पर सच्चाई इसके ठीक विपरीत थी। महिला प्रसाधन मे ताला लगा था। दरवाजे टूटे हुए थे और बदबू असहनीय था। 
         
कुल मिलाकर कहा जाये तो मनेंद्रगढ़ नगर पालिका महिला शौचालय को लेकर कितनी गंभीर है इसे आसानी से समझा जा सकता है। कुछ दिनों पहले एमसीबी कलेक्टर को भी शौचालय को लेकर प्रबल स्त्री फाऊंडेशन ने ज्ञापन सौंपा था। महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर नगरपालिका बिलकुल भी सजग नही है जो बेहद निंदनीय है।
        प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सोनकर ने सुरक्षित महिला शौचालय के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र इस समस्या का निदान किया जाएगा।
     इस अवसर पर संस्था की सक्रिय पदाधिकारी ममता नामदेव, प्रतिमा प्रसाद, आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, धरमपाल सिंह, कोरिया साहित्य व कला मंच के मृत्युन्जय सोनी उपस्थित रहे।
continue reading
आत्मनिर्भर गांवों के सपने को साकार करने में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - राजस्व मंत्री  अग्रवाल

आत्मनिर्भर गांवों के सपने को साकार करने में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - राजस्व मंत्री अग्रवाल

कोरिया 26 जनवरी 2023/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) विभाग मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना अंतर्गत चयनित आदर्श गौठान मझगवां में रीपा की पहली गतिविधि गोबर पेंट यूनिट एवं शेड का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गौठानों का चयन कर उन्हें रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन का अगला कदम है। योजना के अंतर्गत गौठानों को छोटे औद्योगिक स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।


इस दौरान मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल ने वर्किंग शेड का भूमिपूजन किया और रीपा अंतर्गत आदर्श गौठान मझगवां में गोबर पेंट यूनिट एवं शेड का उद्घाटन किया। विभागीय स्टालों का अवलोकन करते श्री अग्रवाल ने समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न मिलेट्स से बनने लड्डू और कुकीज का भी स्वाद लिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
आदर्श गौठान मझगवां में रीपा अंतर्गत प्रस्तावित हैं ये गतिविधियां -
ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उत्पाद स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश और देश में भी अपनी पहचान और व्यवसाय स्थापित करें।    
गोबर पेन्ट मेंकिंग यूनिट - यहां गोबर पेंट निर्माण किया जाएगा जिसके लिए चयनित प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह को 30 जनवरी 2023 से जयुपर में 5 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु भी भेजा जा रहा है। इसके साथ यहां स्टेशनरी प्रोडक्ट मेकिंग एवं प्रिंटिंग यूनिट लगाई जाएगी जिसके लिए प्रस्तावित समूह चिस्ती अजमेरी स्व सहायता समूह है। पेपर कप, बाक्स मेकिंग एवं प्रिंटिंग यूनिट का संचालन साई बाबा महिला स्व सहायता समूह एवं बोरी, बैग मेकिंग एवं प्रिंटिंग यूनिट का संचालन माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही लेमन ग्रास प्रसंस्करण यूनिट का संचालन मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं करेंगी।
आदर्श गौठान मझगवां में रीपा योजना के अंतर्गत 40 से अधिक उद्यमियों को रोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना प्रस्तावित है। मार्केटिंग के लिए क्षेत्रीय बाजार के साथ-साथ सी मार्ट, आनलाईन प्लेटफार्म एवं प्रदेशव्यापीं बाजार और सरकारी विभागों को आपूर्ति की योजना है। इन सबके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना भी तैयार की जा रही है जिसमें सड़क, पार्क फेंसिंग, ट्रांसफार्मर, वर्किंग शेड आदि शामिल है। वर्तमान में इस गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, लेमन ग्रास उत्पादन और एलोवेरा उत्पादन किया जा रहा है। जिससे संलग्न समूहों को अतिरिक्त आय होना भी शुरू हो चुकी है।

continue reading
नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का पहला गणतंत्र दिवस, हर्षाेल्लास के साथ गरिमामय आयोजन मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने किया ध्वजारोहण

नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का पहला गणतंत्र दिवस, हर्षाेल्लास के साथ गरिमामय आयोजन मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने किया ध्वजारोहण

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 26 जनवरी 2023/ नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 74वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग, हर्षोंल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। नवीन जिले के पहले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर सोनहत श्री गुलाब कमरो ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा ग्राउण्ड में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। श्री कमरो ने 74वे गणतंत्र दिवस की सभी जिलेवासियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद व केसरिया रंग के गुब्बारे तथा श्वेत कपोत आसमान में छोड़े। विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गईं शासकीय योजनाओं पर केन्द्रित झाँकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जिसमें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आम जन के जीवन में आते सकारात्मक परिणाम का उल्लेख किया गया।

मनमोहक झाँकियाँ भी निकलीं-
समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा चलित झांकियां निकाली गई।जिसमें कृषि विभाग प्रथम, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा शिक्षा विभाग दूसरे एवं आदिवासी कल्याण विभाग, महिला व बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसमें पुलिस विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग, लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, उद्यान विभाग, मत्स्य, पशु चिकित्सा, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी एवं समस्त नगरीय निकाय, नगरीय प्रशासन विभाग की सुंदर झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सौंपे प्रशस्ति-पत्र-
उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों एवं समाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि श्री कमरो ने समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन-

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई। सुंदर परिधान में सजे नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। मुख्य अतिथि श्री कमरो ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया।

continue reading
सुरक्षित महिला शौचालय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान। प्रबल स्त्री फाउंडेशन टीम की अनोखी पहल।

सुरक्षित महिला शौचालय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान। प्रबल स्त्री फाउंडेशन टीम की अनोखी पहल।

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय बनने के बाद भी मुख्य बाजार मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षित, स्वच्छ महिला शौचालय ना होना दुखद और शर्मनाक है और जहाँ भी बने हैं वे मुख्य बाजार से दूर हैं साथ ही अधिकांश को जानकारी ही नहीं है।

         
प्रबल स्त्री फाउंडेशन मनेन्द्रगढ़ द्वारा महिला शौचालय (पिंक टायलेट) की मांग को लेकर चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में संस्था अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने कहा की मनेन्द्रगढ़ नगर आसपास के क्षेत्र का व्यवसायिक केन्द्र है जहाँ प्रतिदिन हजारों महिलाएं अपने व्यवसाय, रोजगार के लिये बाजार में आती हैं लेकिन उनके लिए सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्हें यूरिन इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है।
     इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक से की गई फिर अलग अलग समूहों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने अभियान के लिये ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और पुरुषों के हस्ताक्षर लिए और अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपना ज्ञापन सौंपा।
      इस अवसर पर डा.मंजुलिका करन,सुनीता शर्मा, अनामिका चक्रवर्ती,सुनीता नेताम,उर्मिला राव,प्रतिमा प्रसाद,शीला  सिंह,नीलम,गंगा ताम्रकार,नीक्की सोनी,प्रीती,बबीता,ज्योति,
अनिता,सविता,रूबी,अनिता पाल,रेखा घोष,नीलम सोनी, मालती अग्रवाल,निधि अग्रवाल,ममता नामदेव,आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव,राजेश केसरवानी,आदित्य राज डेविड, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव आदि उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ने एनसीपीएच हॉस्पिटल चिरमिरी का किया औचक निरीक्षण हॉस्पिटल में अव्यवस्था देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई एसईसीएल प्रबंधक को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश

कलेक्टर ने एनसीपीएच हॉस्पिटल चिरमिरी का किया औचक निरीक्षण हॉस्पिटल में अव्यवस्था देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई एसईसीएल प्रबंधक को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 23 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री पी.एस. धु्रव ने चिरमिरी नगर के हल्दीबाड़ी स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर वहां चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में चिकित्सक और स्टॉफ के अनुपस्थित रहने और हॉस्पिटल एवं उसके परिसर में गंदगी को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधक को हॉस्पिटल संचालन में उदासीनता बरतने के कारण कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। यह हॉस्पिटल एसईसीएल द्वारा संचालित है। कलेक्टर ने यहां लगाए गए वाटर एटीएम में स्वयं दो रूपए का सिक्का डालकर पानी निकालने का प्रयत्न किया। पानी न निकलने पर लोगों ने बताया कि वाटर एटीएम काफी दिनों से बंद और बेकार पड़ा है। कलेक्टर ने इस मामले में एसईसीएल के महाप्रबंधक से दूरभाष पर चर्चा कर वाटर एटीएम को तत्काल ठीक कराने के साथ ही हॉस्पिटल की चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

चिरमिरी के वार्ड क्रमांक-13 में स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल आने-जाने का मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर ने एसईसीएल के सिविल इंजीनियर संजय सिंह को मार्ग का मरम्मत एवं डामरीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि एनसीपीएच हॉस्पिटल को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी यह कार्य न कराए जाने को लेकर कलेक्टर ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इस कार्य को तत्काल पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए। एनसीपीएच हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन की बदहाल स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने इसके रखरखाव पर ध्यान देने के साथ ही गार्डन में औषधीय एवं छायादार वृक्षों का रोपण करने के निर्देश भी दिए। गार्डन के समीप डम्प कचरे को साफ करवाने के साथ ही पानी की पाईप के मरम्मत के भी निर्देश दिए गए।

continue reading
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नवीन जिले में मनाया जाएगा पहला गणतंत्र दिवस, अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नवीन जिले में मनाया जाएगा पहला गणतंत्र दिवस, अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 23 जनवरी 2023/गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मुख्य समारोह का आयोजन आमाखेरवा ग्राउण्ड मनेन्द्रगढ़ में होगा। मुख्य समारोह की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक श्री टी आर कोशिमा ने किया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने डिप्टी कलेक्टर श्री सी एस पैंकरा ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने विभागीय झांकियो के प्रदर्शन के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर सोनहत श्री गुलाब कमरो जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

continue reading
छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक प्राथना सभा भवन में पत्रकारों से हुई मुखातिब...हुई 155 जन सुनवाई...

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक प्राथना सभा भवन में पत्रकारों से हुई मुखातिब...हुई 155 जन सुनवाई...

Ibtesam Deshmukh 18-Jan-2023 42
बुधवार को छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक प्राथना सभा भवन में पत्रकारों से मुखातिब हुई, इस दौरान उन्होंने बताया की, अब तक 155 जन सुनवाई हो चुकी है। वही बुधवार को 30 मामले आए थे जिसमे 5 मामले नस्तीबध हो चुके है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया की बुधवार को हुई जन सुनवाई में डॉक्टरों से संबंधित ज्यादा मामले आए है। उन्होंने बताया की 18 जनवरी को हुई सुनवाई में करीब 4 से 5 मामलों में डॉक्टरों ने डॉक्टरों के खिलाफ और आवेदकों ने डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत की है, वही एक मामले में दो डॉक्टरों के बीच एफ आई आर का था, जिसे नस्तीबध कर दिया गया है, अगर कोई मामला कोर्ट में चला जाता है तो महिला आयोग में सुनवाई नहीं की जाती है। इसी तरह रेडियो लाजिस्ट के खिलाफ भी शिकायत आई है जिसमे आवेदक ने बताया है की पहले रिडियोलाजिस्ट ने जांच में प्रेगनेट महिला को बताया था,की उसके गर्भ में 2 बच्चे थे, वही डेढ माह बात जांच में पता चला की की गर्भ में 3 बच्चे है। और इसी बीच महिला की मौत हो गई, जिसके बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी महिला के भाई के ऊपर आ गई है। जिसे देखते हुए महिला आयोग ने इस मामले को जांच में लिया है। इसी तरह सिम्स के डीन और डॉक्टर के खिलाफ आए मामले में संज्ञान लिया गया है और दोनो पक्ष को 15 फरवरी तक सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है। जिसके बाद स्पेशल टीम दस्तावेजों की जांच करेगी, और फिर मामले को जांच में लिया जाएगा।
continue reading


dpboss