Breaking News
खास खबर
भाटापारा में जीके इलेक्ट्रिक कंपनी के अधिकृत डीलर माँ ई व्हीकल पहली 3 व्हीलर ई रिक्शा किया डिलीवरी
छत्तीसगढ़ की नंबर वन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के माँ इलेक्ट्रिक व्हीकल भाटापारा में शोरूम में सवारी थ्री व्हीलर, लोडिंग थ्री व्हीलर की सभी रेंज उपलब्ध है। वही ग्राहकों की सुविधा के लिए कम से कम ब्याज दर में और कम से कम डाउन पेमेंट में सभी एक ही छत के नीचे छत्तीसगढ़ के नंबर वन ब्रांड जी के इलेक्ट्रिकल के साथ सर्विस सेल्स स्पेयर सभी सुविधा उपलब्ध है ।
चुनावी फंडिंग के लिए शराब भट्ठी बनी सहारा/सुपरवाइजरों ने खोला मोर्चा/पढ़िए शराब दुकानों में की जा रही बेतहाशा अवैध वसूली के काले काले कारोबार की कहानी
आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक
बिलासपुर/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र तिफरा क्र. 1 वार्ड क्रमांक 6, तिफरा केन्द्र क्र 8 वार्ड क्रमांक 8, बोदरी केन्द्र क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 5 एवं ग्राम पंचायत संबलपुरी क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक-एक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय, जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
आज भी सड़क सुविधाओं से कोसो दूर है बैकुंठपुर क्षेत्र - मेजर प्रसाद यादव
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी मेजर प्रसाद यादव ने कहा आज़ादी के 76 वर्ष गुज़र गए आज तक जनता मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है मेजर यादव ने कहा वादा करके न निभाने वाली सरकार गंगा जल छू कर खाने वाली सरकार वादा तो बहुत कुछ करती है पर अमल नहीं कर पाती मामला बैकुंठपुर से लगा कसरा गांव का है जो आज भी 3 से 4 किलोमीटर की कच्ची सड़क है जो गवाही दे रहीं है यहां के लोगो को आवागमन में काफी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शायद इस ओर वर्तमान विधायक का ध्यान ही नही गया की इन गांव वासियों को शायद एक पक्की सड़क की जरूरत है जो इस सड़क के लिए यह गांव के वासी जूझ रहे है पांच वर्ष होने को है केवल इन्होने जनता के साथ धोखा किया है इनकी सरकार में न जाने कितने घोटाले हुए है शराब घोटाला चावल घोटाला psc घोटाला न जाने यह लोग क्या क्या घोटाले करेंगे पूरी जनता जान चुकी की यह घोटाले बाज सरकार की नियत साफ नहीं है मेजर ने कहा कसारा गांव में आकर देखे वर्तमान विधायक यहां की आम जनता सड़क को लेकर कीतना परेशान है आप को बता दू हमारे देश का विकास जरूरी है।केवल गांव गांव में बकरा काट कर खिलाने से कुछ नही होगा गांव की जनता जागरूक हो चुकी है गांव लोगो को ठगना बंद करो आने वाला समय एक दिन सब बदल कर रख देगा तुम जवाब देते देते थक जाओगे पर जवाब नही दे पाओगे।
बलरामपुर पुलिस को मिला बड़ा सफलता


नहीं मिल पाया जल योजना का लाभ स्वच्छ पानी के लिए आज भी तरस रहे लोग - महेश प्रसाद
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मनेंद्रगढ़ प्रत्यासी महेश प्रसाद ने कहा की बड़ी बड़ी बाते करने वाली यह सरकार आज भी अपने क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाई है।आज भी मूल भूत सुविधाओं से लोग वंचित है । उन्होंने ने कहा की चिरमिरी नगर पालिक निगम की बात करे तो नल जल योजना देना तो दूर चिरमिरी के लोगो को स्वच्छ साफ पानी तक नहीं दे पाए है आज भी गंदा धुंधला पानी पीने को जनता मजबूर है और इसी गन्दे पानी से लोगो को गुजारा करना पड़ रहा है।
पटवारी और तहसीलदार ने 10 एकड़ से भी अधिक गौचर भूमि का बना दिया पट्टा /पट्टे में स्कूल परिसर भी शामिल/अब ग्रामीण कर रहे विरोध ।
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
*ब्रेकिंग*
नेताप्रतिपक्ष ने प्ररियोजना कार्यालय बैकुंठपुर में किया छत्तीसगढ महतारी का फ्रेम चित्र वितरण
.jpeg)
जशपुर से प्रारंभ हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा का आगमन मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी में हुआ।
चिरमिरी/जशपुर से प्रारंभ हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा का आगमन मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी में हुआ। डोमनहिल के अमर कुंज ग्राउंड में आयोजित आमसभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सभा से कांग्रेस सरकार की कमियों को गिनाई।


गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने फील्ड पर पहुंचे/ कलेक्टर लापरवाहक कर्मी को किया निलंबित
कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर गिरदावरी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। श्री लंगेह ने मौके पर जाकर खेती-किसानी के बारे में जायजा लिया। इसी कड़ी में गिरदावरी से संबधित सही जानकारी संधारण नहीं करने पर ग्राम कुड़ेली के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री बीरबल पैकरा को निलंबन करने आदेश दिया, वहीं तरगवां के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री जयकुमार कुशवाहा, जामपारा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पा सिंह तथा तरगवां के पटवारी ज्योति नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह निरीक्षण करने फील्ड में पहुंचें। उन्होंने राजस्व टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। उन्होंने कुड़ेली, तरगवां में चल रहे गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि समर्थन मूल्य पर धान व मक्का खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबे एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक उन्होंने मौके पर निर्देश किया कि धान की फसल की रकबे के साथ पड़ती भूमि के रकबा का चिह्नांकन किया जाए। उन्होंने खसरा, नक्शा और समिति के पत्रक का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, तहसीलदार चांदनी कवंर, नायब तहसीलदार, कृषि विस्तार अधिकारी, आरआई, पटवारी, सरपंच व ग्रामीण भी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी खेती किसानी के संबंध में बातचीत की। उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने किसानों से कहा कि गिरदावरी का काम पूरा होने के बाद कई फायदे होंगे। गिरदावरी का काम पूरा होने के बाद फसल कटाई, फसल खराब, फसल उत्पादन की सही जानकारी मिलेगी। किसानों को फसल में हुए नुकसान, अकाल की स्थिति और आरबीसी 6-4 के तहत सही मुआवजा भी मिलेगा।
कांग्रेस के भूपेश राज में देश का सबसे बड़ा अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ - नारायण चंदेल भूपेश सरकार और बैकुंठपुर की इंटरनेशनल विधायक की विदाई तय
परिवर्तन यात्रा की सभा 19 सितंबर को बैकुंठपुर नगर पालिका कांप्लेक्स प्रांगण में आयोजित की गई।परिवर्तन यात्रा को कोरिया जिले अंतर्गत कुडेली ग्राम से सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा और भाजपा द्वारा बाईक और चार पहिया वाहनों पर रैली की अगुआई करते हुए भाड़ी होते हुए बैकुंठपुर शहर लाया गया।भाजपा के परिवर्तन यात्रा के विश्राम पूर्व सभा आयोजित की गई।जिस सभा को सर्वप्रथम पूर्व गृह मंत्री राम विचार नेताम ने संबोधित करते हुए।मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विधायक विनय जैसवाल पर निशाना साधते हुए कहा की जनाब विधायक जी शराब और कोयले के व्यवसाई बन चुके हैं। मछली के कांटे का जिक्र करते हुए कहा की वो तो मछली का कांटा था निकल गया पर भ्रष्टाचार का कांटा आसानी से नहीं निकलेगा।इसी क्रम में परिवर्तन यात्रा प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए कहा की भूपेश सरकार और सरगुजा संभाग के सभी विधायकों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।उन्होंने कहा की बैकुंठपुर की जनता ने जिसे अपना नेता चुना था वो विधायक इंटरनेशनल विधायक बन चुकीं हैं।एक जननेता अपनी जनता के सुख दुख और खुशियों में हमेशा खड़ा रहता है।पर बैकुंठपुर विधायक के यहां तो बड़े बड़े डॉग रहते हैं।साथ ही न तो इन्हे अपने क्षेत्र की जनता का खयाल रहा और न ही उनका यहां के विकास से सरोकार रहा।नारायण चंदेल के द्वारा आधे घंटे सभा को भूपेश सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार सहित भाजपा के परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य बताया गया तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा की जिस पैराशूट विधायक पर बैकुंठपुर की जनता ने अपना विश्वास जताया था आज उसी के द्वारा यहां के भोले भाले लोगों पर कुठाराघात किया गया है।उन्होंने कहा की विकास तो नही पर बैकुंठपुर विधायक ने विनाशलीला जरूर रचा है जिसका जवाब यहां का हर वर्ग देगा और पैराशूट विधायक को इनके गंतव्य की ओर विदा करेगा।परिवर्तन यात्रा के सभा संबोधन की कतार में कोरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने आम जन को अवगत कराते हुए बताया की जिस तरह बैकुंठपुर की आम जनता का आशीर्वाद पाकर बैकुंठपुर विधायक अंबिका दीदी ने उन पर अन्याय पूर्ण जिला विभाजन का गहरा चोट मारा है वो भुलाया नहीं जा सकता कृष्ण बिहारी ने कहा की आज मातृत्व जिला कोरिया का व्यवसाय,व्यापार,विकास गर्त में जा पहुंचा उसका न्याय बैकुंठपुर की जनता अंबिका दीदी को यहां से बाहर का रास्ता दिखाकर करेगी।

बीजेपी कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
एमसीबी जिला सीतामढी-हरचौका में 25 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
एमसीबी। मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का भरतपुर विकासखंड अपनी सांस्कृतिक विविधताओं और पुरातात्विक अवशेषों से भरा हुआ है। इस कारण यहां की जनता इस भू भाग को राम वन गमन पथ कहती है। एमसीबी जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर कठौतिया केल्हारी जनकपुर होकर पहुंचा जाता है सीतामढ़ी हरचौका। यह रामचंद्र जी का दक्षिण कौशल (छत्तीसगढ़) में प्रथम पड़ाव था।

स्टैंड में चार्जिंग पॉइंट को लेकर ई रिक्शा संध विधायक और कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
थाना चिंतागुफा क्षेत्र में सक्रिय 01 लाख ईनामी सहित 04 नक्सलियों द्वारा किया आत्मसमर्पण
सुकमा /सभी आत्मसमर्पित नक्सली वितग् 04-05 वर्षो से नक्सली संगठन में थे कार्यरत्। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के निर्देशन तथा प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा, रजत नाग, उप पलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, गिरिजाशंकर साव के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति" के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली क्रमशः 01. करत सुक्का (डीएकेएमएस अध्यक्ष 01 लाख ईनामी छ०ग० शासन द्वारा ), 02 माड़वी कामा डीएकेएमएस सदस्य, 03. कवासी पाण्डु (जनमिलिशिया सदस्य 04. माड़वी माड़का जनमिलिशिया सदस्य, सभी निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र के द्वारा आज नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में श्री रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है।
धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में, धान को लेकर सियासत
धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में, धान को लेकर सियासत होना लाजमी है। और जब चुनाव करीब हो तो यह मुद्दा बार-बार उठता है। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने धान खरीदीयो को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि... केंद्र सरकार पूरा धान खरीद रही है। जिस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, इनका काम केवल झूठ बोलना है। आज से 4 साल पहले उस वक्त के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ,खाद मंत्री अमरजीत भगत और कई अधिकारी केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से मिले, और उनसे छत्तीसगढ़ के धान को खरीदने का आग्रह किया। तो वही पीयूष गोयल ने साफ मना कर दिया था और कहा कि आप समर्थन मूल्य से ज्यादा में धान खरीद रहे हैं इसीलिए आपका धान हम नहीं खरीदेंगे केंद्र सरकार की बेरुखी के कारण, हमें धन दूसरी जगह बेचना पड़ा। पीयूष गोयल आए हैं, और फिर झूठ बोलकर जा रहे हैं। अभी भी हमें खाद विभाग से 6 हजार करोड रुपए लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इनको छत्तीसगढ़ से तकलीफ है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता से तकलीफ है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो परिवर्तन यात्रा के रथ पर पैर रखने की जगह लगाए जाने पर भी भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया।
नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के बस में लगी आग
नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के बस में लगी आग, कांकेर के ताड़ोकि थाना अंतर्गत हवेचुर के पास की है घटना आश्रम के 17 बच्चो समेत दो शिक्षक को लेकर बिलासपुर जा रही थी बस, सभी बच्चो समेत शिक्षक सुरक्षित, देर रात बारह बजे की है घटना टायर के ग्रशण होने से आग लगी। बस पूरी तरफ से जल कर राख हुआ।
खनिज के अवैध उत्खनन पर प्रशासन हुआ सख्त/अवैध उत्खननकर्ता ,परिवहनकर्ता, भण्डारकर्ताओं केे विरूद्ध की जा रही निरंतर कार्यवाही
खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता ,परिवहनकर्ता, भण्डारकर्ताओं के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किये जाने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में खनि अमला द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध परिवहनकर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए खनिज रेत के 04 वाहन, खनिज गिट्टी के 01 वाहन एवं खनिज मिट्टी तथा ईट के 01 वाहन पर प्रकरण दर्ज कर उक्त वाहनों को समीपस्थ थाना बैकुण्ठपुर, चरचा एवं पटना के सुपुर्दगी में दिया गया है।
कलेक्टर सभाकक्ष में डाटा एन्ट्री सॉफ्टवेयर में एन्ट्री प्रशिक्षण का आयोजन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की डाटा एंट्री, कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर (PPES&Polling Personnel Entry Software ) में किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित किया गया।












