Breaking News
खास खबर
एमसीबी जिले में अब तक 851.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू. अभिलेख जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार आज दिनांक तक जिले की औसत वर्षा 851.5 मि.मी हैं । अधीक्षक भू० अभिलेख जिला मनेन्द्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक तहसील मनेन्द्रगढ़ में 922.9, खड़गवां में 896.6, चिरमिरी में 973.0 केल्हारी में 642.6, भरतपुर में 746.6तथा कोटाडोल में 927.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सीजी समाचार की खबर का बलरामपुर में हुआ असर
मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण/बलरामपुर
अब जिले में 25 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार/ बच्चों की वृद्धि निगरानी को दृष्टिगत रखते हुए वजन त्यौहार की अवधि में की गई वृद्धि
विद्यार्थी दुर्घटना बिमा योजना के अंतर्गत 1 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया/ विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत शासकीय उचत्तर माध्यमिक विद्यालय कुडे़ली में अध्ययनरत् छात्र स्व. राजेन्द्र कुमार आत्मज श्री लालमन राजवाड़े की मृत्यु 06 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सड़क दुर्घटना बीमा योतना के अंतर्गत मृतक छात्र के वैध वारिस को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। ज्ञतवय है कि इस योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 एवं 9 से 12 में अध्ययनरत् छात्र छात्राओं के दुर्घटना में घायल अथवा मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति दिया जाता है।
बेमेतरा के किस आवारा मवेशियों से परेशान इकट्ठा कर कलेक्ट में छोड़ने की बात से जिला प्रशासन हरकत में आया
लाख ईनामी मिलिशिया कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़, सुकमा /शासन के ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ (नई सुबह-नई शुरूआत) से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति /ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर तक
बिलासपुर/जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कालेज, आईटीआई एवं पालीटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। ऐसे विद्यार्थी 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 17 अक्टूबर एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-
निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबाइल पर रहेंगे अपडेट/ माताओं व शिशु का रखें बेहतर देखभाल
कोरिया/हम सब जानते हैं कि गर्भवती माताओं को जब भरपेट, ताजा पौष्टिक आहार मिलेगा तभी आने वाले बच्चे स्वस्थ होंगे, वहीं शिशुओं को भी दूध के साथ फल, प्रोटीनयुक्त आहार व पौष्टिक भोजन मिलेगा तभी वे शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होगा, इसलिए आप लोग स्वयं के साथ नवजात शिशुओं के देखभाल बेहतर तरीके से कीजिए। यह बात संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने कोरिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्र महुआपारा- शिवपुर चरचा में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में कही।
बता दें आज 16 गर्भवती माताओं के गोदभराई व 8 बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया था।
वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी समय पर मिलेगा ही साथ ही मोबाइल के माध्यम से अपडेट होंगी।
आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया गया। स्थानीय उत्पाद व पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, पोषण समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कोरिया /आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी हैं कि कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले तथा छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, नर्सिग कॉलेज, डाइट, आई.टी.आई.,पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु https://postmatri-scholarship.
छात्रवृति हेतु विद्यार्थी नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर, ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने हेतु 15 सितम्बर से 17 अक्टूबर एवं सेंक्शन ऑडर लॉक करने 15 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीें किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल अथवा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतक व्यक्ति के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूरी दी है। बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम चेरवापारा के श्री महेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोनकुवंर एवं पटना तहसील के ग्राम बरदिया के श्री अवध बिहारी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शांति देवी के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
चिरिमिरी/एनसीपीएच क्लब ग्राउंड में दही हांडी का भव्य आयोजन/आकाश विश्वकर्मा एंड ग्रुप ने किया कार्यक्रम का आयोजन
हल्दीबाड़ी/चिरिमिरी: श्री युवा जन्माष्टमी समिति हल्दीबाड़ी चिरिमिरी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फैन्सी ड्रेस और दही हांडी का भव्य आयोजन एनसीपी क्लब ग्राउंड में किया गया जिसमें फेनशी ड्रेस प्रतियोगिता में 71 प्रतिभागी थी तो वही मटका फोड़ में 9 प्रति भागी ने भाग लिया। बतादे की कार्यक्रम स्थल लोगों से भरा पड़ा हुआ था लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया और कमेटी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग विधायक डॉ विनय जायसवाल के तरफ से पहली मटकी फोड़ने वाले को 31 हजार और ट्रॉफी वही दूसरी मटकी फोड़ने वाले को पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के तरफ से 11 हजार का उपहार एवम विशेष सहयोग के रूप में शिवांश राजू जैन चंदन गुप्ता अभय जायसवाल लखन लाल श्रीवास्तव संजय सिंह अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ ।बतादे की इस मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन आकाश विश्वकर्मा एंड ग्रुप ने किया था।

वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान (Virat and group) godripara
दूसरा स्थान (Arush panday ) Haldibadi
राम वन-गमन पदयात्रा पर निकले मनोज का बैकुन्ठपुर में ढोल नगाडो के साथ जोरदार स्वागत नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह व सर्मथको ने घडी चौक पर किया पुष्पवर्षा
पिता सेे वनवास का आदेश पाकर प्रभु श्रीराम चन्द्र जी जिन राहो पर गुजरकर मर्यादा पुरुशेत्तम भगवान बने आज एमसीबी जिले का एक युवा उनके त्रेता युग में तय किये गये मार्गो पर चलने का निर्णय किया है वही एमसीबी जिले का युवक मनोज चतुर्वेदी आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर पहुॅचे। जहा घडी चौक पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सर्मथको व शहरवासियो संग पुष्पवर्शा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि इस आधुनिक युग के सांसारिक मोह माया को छोड़कर हम सभी को यह संदेश दे रहे हैं कि ईश्वर की शरण में ही सब कुछ है । स्वागत कार्यक्रम के दौरान .वेदांती तिवारी.आशीष डाबरे अजीत लाकड़ा राजीव गुप्ता प्रभाकर सिंह विजय प्रजापति ननकू महाराजअर्पित गुप्ता वैभव सिंह सौरभ गुप्ता साजिद उस्मानी मन्नू गुप्ता अंकित गुप्ता लवी दिनेशदुबे रवि राजवाड़े प्रमोद सिंह प्रखर जायसवाल मयंक गुप्ता प्रशांत सिंह लाल दास अंकित गुप्ता नंदू प्रजापति संगीता राजवाड़े लक्ष्मी सिंह उषा सिंहएवं अन्य धर्म प्रेमी भारी संख्या में घड़ी चौक में उपस्थित रहे

युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनाथ नगर के द्वारा ग्राम पंचायत हरिगवां में खेलकूद का सामग्री वितरण किया गया
मनेंद्रगढ़ विधायक चिरमिरी महापौर के द्वारा पहली बार सावन माह के अंतिम सोमवार को भव्य त्रिशूल यात्रा का हुआ आगाज


नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया वं नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिख की मांग
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया नगर पालिकाप्रशासन को पत्र लिख ध्यान आकर्षण करते हुए मांग की है कि इन दिनों शहर मे मच्छरों के काटने से कई लोगों को गंभीर बीमार हो जा रहे हैं नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर से मांग की है कि समस्त वार्डों में मच्छर से बचाव के लिए उपाय किया जाए मात्र फॉगिंग करने से मच्छर पर कोई असर नहीं पड़ रहा है मच्छर रोधी दवा भी छिड़काव कराया जाए वार्ड पार्षदों की सहयोग से जहां-जहां पानी का जमाव है जहां ज्यादा मच्छर का प्रकोप है हर सप्ताह समस्त वार्डों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव आवश्यक रूप से करने की मांग की है मच्छरों से बचाव के लिए घरेलू नुस्खा भी प्रयोग कर सकते है घर में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा, डेंगू से बचना है तो मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय हमारे घर में ही किचन में कई सामान ऐसे हैं जिससे मच्छर को आसानी से घरों से भगाया जा सकता है डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है. मच्छर भगाने के लिए आप को लिक्विड की जगह इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं. रात में मच्छरों के काटने से किसी का भी जीना दुष्वार हो सकता है. अगर घर में मच्छर हैं तो न सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. पिछले कुछ दिनों में बैकुंठपुर मैं डेंगू के मरीज पाए गए हैं डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं. आजकल मच्छरों पर कॉयल और दूसरे मच्छर भगाने वाले लिक्विड रिफिल भी असर नहीं करते हैं. इन तरीकों से बस थोड़ी देर के लिए आराम मिलता है, जैसे ही इनका असर कम होता है मच्छर काटने लगते हैं. ऐसे में आप मच्छरों को भगाने के लिए असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं. मच्छरों को भगाने के लिए ऐसी कई नेचुरल चीजें हैं जो आपको चैन की नींद दिला सकती हैं. इस महंगाई के दौर में जानते हैं मच्छर भगाने के लिए घरेलू उपाय.
प्रदेश के नेताओं से मुलाकात कर प्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर अशोक श्रीवास्तव ने जताया आभार
कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न लगातार फ़ील्ड भ्रमण कर लंबित राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण
इंसानों की तरह पशुओं को भी घर पहुच ईलाज की सुविधा शुरू रायपुर जिले में चार मोबाईल वेटनरी यूनिट से गौवंश का हो रहा ईलाज

मिठाई दुकानों पर गुणवत्ता की जांच करने फ़ूड ऑफिसर ने दी दबिश
मनेंद्रगढ़, 19 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुंदा इत्यादि खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आशंका होती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
नियंत्रण आयुक्त खाद्य सुरक्षा छग एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा के निर्देशानुसार एमसीबी जिले में संचालित समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट के आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स होरीलाल सुरेशचंद्र मिष्ठान भंडार गाँधी चौक से पेड़ा का और बिज्जू मिष्ठान भंडार बरबसपुर से मिठाई खोया का विधिक नमूना जब्त कर परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण तथा विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी












