CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

नागपुर उप नवीन -तहसील कार्यालय का विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट किया शुभारंभ

नागपुर उप नवीन -तहसील कार्यालय का विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट किया शुभारंभ

Sawankumar 05-Aug-2022 86

प्रदेश की भूपेश सरकार समाज के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचा रही है

जल जंगल जमीन सहित हर तरह के स्थानीय समुदायों के अधिकार सुनिश्चित करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना प्रदेश की संवेदनशील सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है-विधायक गुलाब कमरो

प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के घोषणानुरूप एवं माननीय विधायक गुलाब कमरो की मंशानुरूप आज नागपुर में नवीन उप-तहसील कार्यालय का माननीय विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट किया शुभारंभ

नवीन उप तहसील में नायब तहसीलदार विभोर यादव की पदस्थापना की गई

इस गरिमामय शुभारंभ अवसर पर OSD पीएस ध्रुव,तहसीलदार श्रीकांत पांडेय,जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित सम्मानीय जनप्रातिनिधि,ग्रामीनजन व अधिकारी कर्मचारीगण रहे मौजूद
continue reading
मनेंद्रगढ़  विधायक ने कम वर्षा होने की स्थिति पर मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो को सुखा ग्रषित करने की रखी मांग.  स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर कोरिया को दिया मांग पत्र.

मनेंद्रगढ़ विधायक ने कम वर्षा होने की स्थिति पर मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो को सुखा ग्रषित करने की रखी मांग. स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर कोरिया को दिया मांग पत्र.

Sawankumar 03-Aug-2022 79
कोरिया/ चिरमिरी 


छत्तीसगढ़ राज्य सहित कोरिया जिले में भी वर्तमान वर्ष कम बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे पर मयूशि देखने को मिल रही है इस बड़ी समस्या को देखते हुए कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कलेक्टर कोरिया को मांग पत्र जारी कर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के जनपद पंचायत खड़गवां एवं विकास खण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायतो को सुख ग्रषित करने की मांग की है । विधायक मनेंद्रगढ़ ने अपने पत्र में अपने शब्दों को अंकित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश सहित कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 में भी इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण खेत खलिहान सूखा ग्रस्त हैं, इन दिनों बारिश नहीं होने की वजह से खेत में धान की रोपाई भी सूख गई है, जिससे किसानों के द्वारा खेती - खलियानी में लगाई गई पूंजी भी पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार में है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है, बारिश नहीं होने के कारण रोपाई भी सूखने लगी है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है।

सामान्य तौर पर जून-जुलाई के माह में तेज वर्षा होनी चाहिए पर इस वर्ष बारिश नहीं होने की वजह से किसान आसमानों की ओर निहार रहे है। जिससे लगे धान भी तेज धूप से जलकर नष्ट होते नजर आ रहे है। 
श्री जायसवाल ने आगे कहा की कम वर्षा होने की वजह से मेरे विकास खण्ड खड़गवां एवं विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ में सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने एवं रोजगार मूलक कार्य अविलम्ब प्रारम्भ करने प्रक्रिया को गति देते हुए हमारे किसान भाइयों उनका ख़ुशी दे ।
continue reading
समूचे कोरिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे प्रदेश सरकार: भैयालाल राजवाड़े

समूचे कोरिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे प्रदेश सरकार: भैयालाल राजवाड़े

Sawankumar 03-Aug-2022 109

किसानों को मुआवजा व राहत पैकेज के साथ राहत कार्य शुरू किये जाने की पूर्व मंत्री ने उठाई मांग, स्थानीय विधायकों की चुप्पी पर जताई चिंता..




बैकुंठपुर। पूर्व केबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े ने प्रदेश सरकार से कोरिया जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए जिले की सभी विकासखण्डों को  सूखा घोषित कर किसानों के फसल का मुआवजा देने एवं गांव में रोजगार मूलक कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने 
इस विषय पर स्थानीय विधायकों की चुप्पी पर चिंता जताई है। पूर्व मंत्री श्री राजवाड़े ने कहा है कि राजस्व आपदा व प्रबंधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने की सराहना करते हुऐ कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ में खंड वृष्टि हो रही है, जिससे पूरा कोरिया जिला प्रभावित है। अतः जिले के समस्त विकासखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ में न के बराबर वर्षा हुई है। वास्तविक रुप से जितनी वर्षा होनी चाहिए उसे काफी कम है। किसानों में इससे अत्यधिक हताशा और निराशा है। किसान कर्ज लेकर खेती किसानी का कार्य प्रारंभ करना चाहते थे लेकिन आज तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से भीषण सूखे की स्थिति निर्मित हो गई है। किसानों के धान बिंडा सुख गए, जिन किसानों ने रोपा लगाया था वो भी सूखने के कगार पर है। किसानों का धन बीज, खाद सब बर्बाद हो गया। वर्तमान में ज़िले में रोजगार मूलक किसी भी मद का कार्य संचालित नहीं है। समूचे क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर क्षेत्र में तत्काल किसानों को मुआवजा देने और रोजगार मूलक राहत कार्य प्रारंभ करने की मांग उन्होंने की है।
श्री राजवाड़े ने कहा कि जिले में अल्पवर्षा की स्थिति चिंताजनक है। खेतों में खरीफ की फसल बारिश के अभाव में नष्ट हो रही है। किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनके द्वारा लिए गए बीज और खाद बेकार हो गए हैं। ऐसे में किसानों को शीघ्र उनके नुकसान का मुवावजा सरकार को देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के कार्य बंद हैं। श्रमिकों को ग्राम पंचायतों में भी रोजगार की व्यवस्था शीघ्र की जानी चाहिए।  कई गांवों में आने वाले समय में भीषण पेयजल का संकट आ सकता है। छोटे बड़े नालों के अस्थायी अथवा स्थायी बंधान के रोजगार मूलक कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने चाहिए। पहले बने  छोटे तालाबों की मरम्मत तथा जल संरक्षण व संवर्धन के आवश्यक उपाय करना चाहिए।

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े मांग की है कि  कोरिया ज़िले को अल्प वर्षा के कारण सूखा व  अकालग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि ज़िले में सामान्य वर्षा से काफी कम वर्षा हुई है । ऐसी स्थिति में किसान परेशान है । किसी तरह से ट्यूबवेल से सिंचाई व अथक परिश्रम, कर्ज लेकर महंगा खाद बीज लेकर धान की नर्सरी तैयार की थी। लेकिन वह भी अब सूखने लगी है। खेतों में दरारें पड़ने लगी है इसलिए क्षेत्र को अकाल ग्रस्त घोषित कर रोजगार की सुविधा तत्काल मुहैया कराए जाने की जरूरत है।
continue reading
11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी जारी, हर घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान सहित जिले में चार प्रमुख स्थलों पर फहरेगा तिरंगा

11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी जारी, हर घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान सहित जिले में चार प्रमुख स्थलों पर फहरेगा तिरंगा

Sawankumar 03-Aug-2022 87

कोरिया /आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।  आगामी स्वतंत्रता को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन होगा जिसमें 13 से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कोरिया जिले में अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज सोनहत विकासखंड का दौरा कर कटगोड़ी स्थित वॉच टावर का निरीक्षण किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगभग 30 मीटर ऊंचाई फहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में झुमका बोट क्लब, झुमका आइलैंड और कोरियागढ़ पहाड़ पर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने तिरंगा हर घर, शासकीय, अर्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में सम्मान के साथ फहराया जाना है।

continue reading
उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य, पावर-2047 थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य, पावर-2047 थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

Sawankumar 31-Jul-2022 109
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर 2047 बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदान्ती तिवारी, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यापर्ण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने उद्बोधन में बिजली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बिजली के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बिजली संरक्षण करें और इसके दुरुपयोग से बचें। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने भी लोगों से बिजली संरक्षण की अपील की।
इस दौरान चलचित्र के माध्यम से आजादी के बाद से अब तक बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण, परिवर्तन और नवीनीकरण का प्रदर्शन किया गया। बिजली के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी के साथ विद्युत क्षेत्र के उपलब्धियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली उपयोगिता एवं संरक्षण विषय पर प्रस्तुति दी गई।

*विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में दी गई जानकारी-*
कार्यक्रम में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना, सौभाग्य योजना, डीडीयूजीजेवाई योजना के सम्बंध में जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ शासन की मोर बिजली एप, बिजली बिल हाफ योजना के साथ ही क्रेडा विभाग द्वारा जिले में स्थापित सौर संयंत्रों की परियोजनावार जानकारी सहित अन्य योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया।

*उपभोक्ताओं ने साझा किए अपने अनुभव-*
कार्यक्रम में जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित उपभोक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। ग्राम मण्डलपारा के विनोद ने कृषि पम्पों से सिंचाई सुविधाओं, ग्राम कैलाशपुर के श्याम लाल राजवाड़े ने क्रेडा की ओर से प्राप्त 3 एचपी के पम्प द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विषय में तथा अन्य उपभोक्ताओं ने भी विभिन्न योजनाओं के द्वारा प्राप्त लाभ पर अपने अनुभव साझा किए।
continue reading
कोरिया ब्रेकिंग: चरचा कोल माइंस में करीब रात 1:00 बजे झटकों के साथ चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हवा में तिनके की तरह उड़े श्रमिक दो कॉलरी कर्मचारी अपोलो रेफर

कोरिया ब्रेकिंग: चरचा कोल माइंस में करीब रात 1:00 बजे झटकों के साथ चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हवा में तिनके की तरह उड़े श्रमिक दो कॉलरी कर्मचारी अपोलो रेफर

Sawankumar 29-Jul-2022 105

चर्चा / कोरिया


कोरिया जिले बैकुंठपुर में रात लगभग एक बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


इन झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिरने से एयर ब्लास्ट हो गया गया, जिसके बाद भागते समय तीन मजदूर घायल हो गए. तीनो मजदूरों को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय माइंस में 10 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार  भूकंप का असर चरचा स्थित अंडरग्राउंड माइन्स पर भी पड़ा और वहां काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर कोल स्टोन का टुकड़ा गिर गया। तीन घायल में से दो किहलत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है । उनको अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।
continue reading
अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार, गोबर के बाद अब जिले से सोनहत के पोड़ी गौठान और बैकुंठपुर के जूनापारा गौठान से शुरू हुई गौमूत्र की खरीदी

अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार, गोबर के बाद अब जिले से सोनहत के पोड़ी गौठान और बैकुंठपुर के जूनापारा गौठान से शुरू हुई गौमूत्र की खरीदी

Sawankumar 28-Jul-2022 95

कलेक्टर श्री शर्मा ने पोड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर तिहार की दी बधाई, गौमूत्र खरीदी का किया अवलोकन*

जिले भर में हुए विविध आयोजन, गौ एवं कृषि यंत्रों की पूजा, गेड़ी नृत्य और गेड़ी दौड़, रस्साकशी, परम्परागत खेलों से भरा रहा*


कोरिया ज़िले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पोड़ी के गोठान में अभूतपूर्व उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली तिहार का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। पर्व के अवसर पर पूरे जिले में विविध रंगारंग कार्यक्रम, परम्परागत खेल तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक ने हिस्सा लेकर हरेली तिहार मनाया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर के साथ आज से गौमूत्र की खरीदी भी शुरू की गई है। जैविक खाद के बाद अब जैविक कीटनाशक किसानों को उपलब्ध कराने की दिशा में यह शुरुआत की जा रही है। कोरिया ज़िले के दो गोठान विकासखण्ड सोनहत के पोड़ी और विकासखण्ड बैकुंठपुर के जूनापारा में गोमूत्र ख़रीदी प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कार्यक्रम में सभी को हरेली तिहार की शुभकामनाएँ दी और कृषि यंत्रों की पूजा कर जिले की खुशहाली की कामना की। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि गौमूत्र ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोबर के साथ ही अब गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही है। गौमूत्र से जीवामृत जैसी जैविक कीटनाशक के साथ ही विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। गोठान से गोबर वर्मी कम्पोस्ट और गौमूत्र कीटनाशक के रूप में ग्रामीणों को मिलेगा। 
गोठान को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर ख़रीदी कर महिला समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेच रही है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

 
स्कूली बच्चों के गेड़ी नृत्य ने सबका मोहा मन, नारियल फेंक, पिट्ठुल जैसी परम्परागत खेलों का हुआ आयोजन*
जिला स्तरीय हरेली महोत्सव में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने परम्परागत खेलों का आनंद लिया। इस दौरान शासकीय उ मा स्कूल सुंदरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा लाजवाब गेड़ी नृत्य में आयोजन ने सभी का मन मोह लिया। कलेक्टर ने बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति पर प्रशंसा की तथा प्रोत्साहन स्वरूप राशि, मेडल एवं शील्ड दिया। वहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लेकर कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में उत्पादित सब्जियां खरीदी तथा महिलाओं द्वारा बनाए पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान गौठान में  पौधरोपण किया किया। 

*गौमूत्र खरीदी की प्रक्रिया और कीटनाशक निर्माण के संबंध में संलग्न स्वसहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा*
कलेक्टर श्री शर्मा ने हरेली तिहार के दिन से शुरू हो रहे गौमूत्र खरीदी पर संलग्न समूह से चर्चा की। उन्होंने शासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंशा अनुरूप योजना का सफल क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने योजना से समूह को होने वाले लाभ की भी जानकारी दी।समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा को गौठान में बताया कि गौमूत्र के पीएच का परीक्षण डिजिटल पीएच मीटर से करने के उपरांत 7.5 पीएच से अधिक होने पर ही खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोमूत्र में बेसन, गुड़, गोबर, पत्ते मिलाकर जीवमृत का निर्माण किया जा रहा है, वहीं ब्रम्हास्त्र का निर्माण गोमूत्र के साथ विभिन्न प्रकार के पत्तों को मिलाकर किया जाता है।
continue reading
देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी के ग्रामीणों द्वारा तालाब अतिक्रमण के मामले में वन विभाग पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी के ग्रामीणों द्वारा तालाब अतिक्रमण के मामले में वन विभाग पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

Sawankumar 28-Jul-2022 116

कोरिया/ छत्तीसगढ़


कोरिया जिले के देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी में वन विभाग समिति  द्वारा सन् 2003 में बनी तालाब में विगत 2 वर्षों से ही गांव के ग्रामीण के द्वारा अतिक्रमण का मामला आया सामने 



आपको बता दें की ग्रामीणों  का कहना है कि  ग्राम सुनारी में वन विभाग समिति द्वारा 2003 में ग्रामीणों एवं पशुओं के जल आपूर्ति के लिए तालाब का निर्माण कराया गया था जिस पर गांव के ही ग्रामीण  देव नंदन यादव के पुत्र विरेंद्र विक्रम यादव के  द्वारा तालाब में अतिक्रमण कर खेत बनाने का कार्य विगत दो वर्षों से किया जा रहा है। जिस पर गांव के अन्य ग्रामीणों द्वारा विरोध कर कलेक्टर एवं वन विभाग को ज्ञापन सौंपा गया जिस पर आज तक अतिक्रमण कर्ता के ऊपर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया गया।जिससे गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर पवन रुपलिहा द्वारा रिश्वत लिया गया जिसके कारण वन विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। और  इस कारण धीरे धीरे अतिक्रमणकर्ता का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लगभग एक एकड़ के आस-पास तालाब को घेर लिया है।गर्मियों में ग्रामीणों एवं जानवरों के जलापूर्ति का एक मात्र साधन है।

 
एसडीओ के द्वारा दिया गया निष्पक्ष जांच का आदेश

हमारी टीम के द्वारा S.D.O. से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हड़ताल होने के कारण हमारे द्वारा कार्यवाही करने में विलंब होने से गांव के ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए जा रहा है जल्दी इस पर पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही की जाएगी,SDO मैडम के द्वारा कब्जा धारी से सम्पूर्ण कागजात जमा करने को कहा है मैडम का कहना है कब्जा धारी द्वारा कागजात जमा नही करने के कारण कार्यवाही मे बिलम्ब हो रही  हैं  अधिकारियो का कहना है कि जांच टीम गठित कर दी गई हैं कर्मचारी का हडताल होने के कारण जांच में विलंब हो रही हैं हड़ताल समाप्त  होते ही जांच टीम स्थल पर पहुँच कर मुआयना करेगी एवं निस्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाएगी
continue reading
 कार्य मे लापरवाही पर तहसीलदार बैकुण्ठपुर को नोटिस जारी

कार्य मे लापरवाही पर तहसीलदार बैकुण्ठपुर को नोटिस जारी

Sawankumar 26-Jul-2022 192
बैकुंठपुर/ कोरिया

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा गत दिवस किए गए आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 112 आश्रम- छात्रावासों के भ्रमण रिपोर्ट तैयार कर चेकलिस्ट के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त करें, अनिवार्य आवश्यकताओं की तात्कालिक रूप से पूर्ति करें। सभी छात्रावसों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें,  होमगार्ड ड्यूटी पर समय पर उपस्थित हों।  उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रोस्टर अनुसार दिन निर्धारित कर सभी छात्रावसों में चिरायु टीम के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा पहुँचायी जाए तथा सभी बच्चों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बैठक में जाति प्रमाणपत्र शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक का कोई भी बच्चा जाति प्रमाणपत्र से वंचित ना रहे, सभी सम्बंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन रिपोर्ट चार्ट आंगनबाड़ी केंद्र में चस्पा कराए जाने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ को गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी किए जाने के निर्देश दिए। 

बैठक के राजस्व मामलों से सम्बंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने लंबित मामलों का निराकरण समय सीमा के अंदर किए जाने कहा, निराकरण में देरी पाए जाने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व मामलों से सम्बंधित प्रकरणों में देरी पर कलेक्टर ने तहसीलदार बैकुण्ठपुर को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।बिना सूचना के समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर खनि अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


*छतीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली में जिले के सभी गौठानों में होगा कार्यक्रम का आयोजन-*
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को हरेली त्यौहार हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हेतु राज्य शासन द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए है, जिसके अनुसार जिला सहित ब्लॉक स्तर पर भी सभी गौठानों में आयोजन किए जाने हैं। नोडल अधिकारी गौठानों में विजिट कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करें।
continue reading
सरगुजा में सेवा में सक्रिय है विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

सरगुजा में सेवा में सक्रिय है विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

Ibtesam Deshmukh 26-Jul-2022 98

 कांवरियों की थकान एवं दर्द में अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे रहा विश्व हिंदू परिषद अंबिकापुर :- प्रत्येक हिंदुओं से संपर्क रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और सहायता करना विहिप का मुख्य कार्य है। श्रावण मास को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के द्वारा ग्राम बतौली में प्राथमिक स्वास्थ शिविर लगाकर कांवरियों को सेवा दिया गया ।

बुखार एवं दर्द से पीड़ित भक्त तथा चोटिल श्रद्धालुओं कांवरियों के लिए के लिए दवाई एवं मलहम- पट्टी की व्यवस्था संगठन द्वारा की गई। जगह जगह पर रुक कर, राहगीरों से उनकी समस्या को पूछताछ कर कई घंटों तक लगातार सेवा कार्य चलता रहा। पिछले वर्ष कांवरियों की अपार भीड़ को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी भक्तों की अपार भीड़ बाबा के दर्शन को कैलाश गुफा में उमड़ेगी।

विहिप के पदाधिकारियों द्वारा कंवर यात्रा निकाल रहे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच सेवार्थ कार्य कर रहे अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराया गया। उन्हें निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जरुरी सुझाव दिये गये।पत्रकारों से चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि सेवा कार्य के माध्यम से लोगों के बीच जाकर संस्कार और सशक्त हिंदू समाज बनाने के उद्देश्यों से कार्य किया जा रहा है।


जिले के शहरी एवं ग्रामीण हिंदुओं से संपर्क रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और सहायता करना विहिप का मुख्य कार्य है। कई सालों से हिंदू धर्म की अस्मिता के लिए कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री विनीत गुप्ता ,नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला प्रमुख धर्म – प्रसार आदित्य गुप्ता, नगर सह मंत्री विकास शर्मा, अनुज सिंह ,अंबिका गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

continue reading
प्रेस क्लब कोरिया की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन...

प्रेस क्लब कोरिया की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन...

Sawankumar 24-Jul-2022 38

बैकुंठपुर / कोरिया


 

 

पत्रकार भवन के नाम पर कतिपय संगठन के द्वारा की जा रही अवैध वसूली के मामले पर हुई चर्चा...कोरिया के पत्रकारगण हुए शामिल, आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय...




 प्रेस क्लब कोरिया की की आवश्यक बैठक शनिवार को सर्किट हाउस बैकुंठपुर  में आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रेस क्लब कोरिया अध्यक्ष कमलेश शर्मा के निर्देशन में समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने प्रेस क्लब के हित व  विस्तार हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कार्यशैली एवम आगामी कार्यक्रम हेतु अपने सुझाव दिए वहीं आगे की कार्ययोजना एवं रणनीति बनाई गई। जिसमें आगामी दिनों में प्रेस क्लब कोरिया के तत्वाधान में  होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि कतिपय नए पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार भवन भूमि आबंटन के नाम राशि जमा करने हेतु जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों से अवैध वसूली की जा रही है। जिससे जिले में स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों व प्रेस क्लब कोरिया की छवि धूमिल हो रही है। जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। प्रेस क्लब इसकी निंदा करता है। निंदा प्रस्ताव के बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस सम्बंध में अपने अपने सुझाव दिए। जिस पर शीघ्र अमल करते हुए इस मामले को संज्ञान को लेकर कलेक्टर कोरिया व पुलिस अधीक्षक से भी मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य व पत्रकार अजीत पाटकर को सर्वसम्मति से महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
 
साथ ही प्रेस क्लब के नए सदस्य डीसी बघेल व हरिओम पांडेय व अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उक्त बैठक में प्रेस क्लब के संयोजक विनोद शर्मा,  प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महासचिव एस. के. "रूप", अजीत पाटकर,  उपाध्यक्ष यशवंत राजवाड़े, द्रोणाचार्य दुबे, कृष्ण विभूति तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,  सचिव मनोज सिंह, सहसचिव कमरून निशा, अनूप बड़ेरिया, महेश प्रसाद, अविनाश चंद्र, कृष्णासिंह बाबा, फारुख ढेबर,  कमालुद्दीन अंसारी, सुरेश मिनोचा, विवेकानंद पांडेय, नरेश यादव, सत्येंद्र सोनी, प्रदीप पटवा, दामोदर सिंह, रविन्द्र सोनी, अजय रजक सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

 

continue reading
Breaking : मशहूर Singer Bhupinder Singh का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Breaking : मशहूर Singer Bhupinder Singh का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Ibtesam Deshmukh 19-Jul-2022 66

 महाराष्ट्र। मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार शाम 7:45 बजे मुंबई के अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया।


वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे जहां आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। भूपिंदर सिंह ने दिल ढूंढता है, नाम गुम जाएगा, एक अकेला इस शहर में, बीते ना बिताए रैना, हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए, किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है जैसे कई मशहूर गाने गए थे।
उनके निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा – दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति। अमृतसर में जन्मे भूपिंदर ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी और वे दिल्ली दूरदर्शन केंद्र से भी जुड़े रहे।
continue reading
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने ली अपराध समीक्षा बैठक, 10 घंटे चली बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी प्रभारीगण रहे उपस्थित*

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने ली अपराध समीक्षा बैठक, 10 घंटे चली बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी प्रभारीगण रहे उपस्थित*

Sawankumar 19-Jul-2022 87
आप को बता दे कि  रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल द्वारा समस्त पुलिस प्रभारी अधिकारियों  की समीक्षा बैठक ली गई। एस पी कोरिया ने अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक मे अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओ के विरुद्ध करवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही लंबित अपराध, विवेचना, चालान, लघु अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मर्ग जैसे अनेक विषयों पर गंभीरता से प्रत्येक थाना प्रभारी से विस्तृत चर्चा की। लगभग 10 घंटे चलीं इस मेराथन बैठक मे पुलिस कप्तान की ने थाना प्रभारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक स्वयं गणना लेंगे, शिकायत के सम्बन्ध मे निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति थाना से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करें, सभी की शिकायतों पे निष्पक्ष जांच हो। एस पी ने आगे कहा कि निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की थाना मे लगातार बुलाकर चेकिंग करते रहें। पैदल मार्च, कॉम्बिग गस्त और शाम को प्रभारी स्वयं क्षेत्र मे निकले। पुलिस कप्तान ने सिलसलेवार सभी थाना/चौक़ी के लंबित अपराधो एवं शिकायतों के बारे मे जानकारी एवं यथाशीघ्र लंबित अपराधो एवं शिकायतों के तुरंत निराकरण करने का निर्देश दिया।


*उच्च स्तर की हो विवेचना - एसपी कोरिया*
नवपदस्थ एस पी ने जिलें के अपराध समीक्षा बैठक मे थाना प्रभारियों को विवेचक के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि उच्च स्तर की विवेचना की जाए। राजपत्रित अधिकारी विवेचकों के कार्य का बटवारा पर विशेष ध्यान दे।
कोरिया जिले की इस अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके अधिनस्थ एवं आपके द्वारा की जाने वाली विवेचना एवं दोषसिद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए।  विवेचना का स्तर पर आवश्यक सुधार कर स्तर बढाने का भरपूर प्रयास करें। साथ ही मामलों में फास्ट ट्रैक चालान करने को भी निर्देशित किया।

*सभी एस.डी.ओ.पी. हफ्ते मे एक बार करें थाना विजिट - त्रिलोक बंसल*
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एस पी कोरिया ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी एस.डी.ओ.पी. हफ्ते मे कम से कम एक बार अपने अधिकार क्षेत्र के किसी एक थाना मे विजिट जरूर करें। जिससे थाना का दस्तावेज चेक, रजिस्टर चेक आदि की जाँच हो सके और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करें।

उक्त अपराध समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुंठपुर श्रीमती कविता ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी. पी. सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री नेल्सन कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री श्याम लाल मधुकर समेत रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना/चौक़ी एवं कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहें।
continue reading
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल का लगातार विरोध प्रदर्शन हुआ सफल..  24 जुलाई से बिलासपुर - चिरमिरी तो 26 जुलाई से चिरमिरी - अनुकपुर की ट्रेनों का होगा संचालन जारी हुआ शासकीय आदेश.

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल का लगातार विरोध प्रदर्शन हुआ सफल.. 24 जुलाई से बिलासपुर - चिरमिरी तो 26 जुलाई से चिरमिरी - अनुकपुर की ट्रेनों का होगा संचालन जारी हुआ शासकीय आदेश.

Sawankumar 18-Jul-2022 98
कोरिया/ चिरमिरी 


आखिरकार रेलवे द्वारा कोविड काल से बंद की गई ट्रेन अनूपपुर - चिरमिरी एवं चिरमिरी - अनूपपुर को पुनः 26 जुलाई 2022 से प्रारंभ किया जा रहा है । इस कर्म में बीते 15 दिवस से बंद हुई चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन जो 20 जुलाई से प्रारंभ होने की बात कही गई थी उस आदेश को रेलवे विभाग ने संशोधन करते हुए चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन के संचालन की तिथि को अब 24 जुलाई कर आरंभ/ चालू करने की बात कही गई है । शासकीय पत्र के जारी होते ही मानो पुरे शहर में ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा है । 
बहरहाल अदेश पत्र की प्राप्ति होने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने उन सभी साथियों का आभार जताया जिन्होंने उनके साथ बंद ट्रेन को शुरू करवाने के लिए तरह-तरह के संघर्षों में साथ दिया । 

श्री जायसवाल ने अपने कथन में ये भी कहा की पिछले कई महीनों से बंद पड़ी ट्रेनों को चालू कराने हेतु ना जाने हमारे कितने साथियों पर एफआईआर तक दर्ज कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद हमारा संघर्ष रुका नहीं और आखिरकार ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ हुआ आगे  भी अभी जिन ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ है उनके संचालन पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा । ट्रेनों के संचालन की मै पुनः सभी को बधाई देता हु और आपकी यात्रा मंगलमय हो इसकी ईश्वर प्रार्थना करता हु ।
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 23 वां स्थापना दिवस कोरिया जिला इकाई  संघ के सदस्यों द्वारा  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 23 वां स्थापना दिवस कोरिया जिला इकाई संघ के सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Sawankumar 15-Jul-2022 111

प्राथमिक शाला सड़क दफाई हल्दी बड़ी में किया गया बच्चों को कॉपी किताब पेनशील एवं चॉकलेट वितरण का आयोजन...



भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 23 वां स्थापना दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र सोनी एवं प्रदेश प्रभारी द्रोणाचार्य दुबे के दिशा-निर्देशों पर  जिलाध्यक्ष सावन कुमार के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया ,

 

जिसमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश प्रभारी द्रोणाचार्य दुबे के साथ ही साथ जिला कोरिया के अन्य संघ के सदस्य सम्मिलित हुए। आपको बता दें कि संघ के 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सर्व प्रथम चिरमिरी शहर के हल्दीबाड़ी में स्थित प्राथमिक शाला के समस्त बच्चों को मिठाई एवं पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण करते हुए बैकुंठपुर के पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस में सभी सदस्यों की उपस्थिति में संघ को सशक्त करने के लिए चर्चा विमर्श भी की गई, जिसके पश्चात केक काटा गया एवं सभी सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।


भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवीन सदस्यों का स्वागत किया गया एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अविनाश चंद्रा, जिला सचिव सुरेश कुमार सार्थी, जिला संगठन महामंत्री राम लखन यादव, जिला मीडिया प्रभारी देबाशीष गांगुली (जॉय) को नियुक्त किया गया, साथ ही साथ राजू खान कोपटना ब्लाक अध्यक्ष, हरिओम पांडे को केल्हारी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप पाटकर को मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, मुस्ताक कुरैशी को चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष एवं बाला राव को चिरमिरी ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में महेश प्रसाद, द्रोणाचार्य दुबे, सावन कुमार,कमलेश शर्मा, अब्दुल कय्युम, संतोष कुमार, अनिल पांडेय, रामलखन यादव, हरिओम पांडेय, कमलेश एक्का, अनवर आलम सिद्दीकी, मुस्ताक कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, नोहर प्रसाद, त्रिलोचन चक्रवर्ती, अजय पांडेय, कमलेश शर्मा, बाला राव, देबाशीष गांगुली (जॉय), हेमन्त, अजित पाटकर, भरत, देवेंद्र सिंह, मनीश सिंह, प्रदीप पाटकर, इब्तेशाम देशमुख, अविनाश चंद्रा, विजय यादव, अफ़सर अलि, कृपाचार्य दुबे, अशोक कुमार एवं गोपाल महराज उपस्थित हुए

 

continue reading
शहरी क्षेत्र में स्कूटी तो ग्रामीण अंचल में मोटर साईकल पर सवार हो. मनेंद्रगढ़ विधायक. दे रहे विधानसभा वासियों के घर दस्तक. .

शहरी क्षेत्र में स्कूटी तो ग्रामीण अंचल में मोटर साईकल पर सवार हो. मनेंद्रगढ़ विधायक. दे रहे विधानसभा वासियों के घर दस्तक. .

Sawankumar 10-Jul-2022 87

कोरिया/ चिरमिरी   


मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरिया भ्रमण के पश्चात उन्होंने अपनी पुरानी शैली में  सुबह की सैर और अपनों की खैर का स्लोगन बीते एक वर्ष से निरंतर चिरमिरी शहर सहित विधानसभा क्षेत्र में दिखाई दे रहा है जिसको एक नए रूप में गति देते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक बीते दिवस से पुनः प्रारंभ किया जो हर तरफ चरचा का विषय बना हुआ है ।

 

जिस कर्म में मनेंद्रगढ़ विधायक अब शहरी क्षेत्रों के साथ अपने विधानसभा के ग्रामीण अंचल की पगडंडियों में मोटर साईकल पर सवार होकर  जनता के बीच पहुचते दिख रहे है  । ऐसा ही दृश्य शनिवार  को देखने को मिला जहाँ वह स्वयं की स्कूटी में सवार होकर नगर निगम चिरमिरी की महापौर के साथ गेल्हापानी के वार्ड क्रमांक 09 में लोगो के बीच उनकी समस्याओं से रूबरू होते दिखे जिन रास्तो पर आज दिवस तक कोई जनप्रतिनिधि तो क्या शासन प्रशासन के अधिकारी नहीं गए उन स्थलों पर एक साथ दो निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति से वार्ड वासियों में चर्चा बनी हुई है की पहली बार कोई विधायक और महापौर हमारे पास आये. और उनकी समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण करने के साथ सभी वार्ड में घूम घूम कर जनता से मुलाकात की । 
उल्लेख़नीय है की डॉ विनय स्कूटी वाले विधायक के नाम से तो जाने जाते ही है पर अपने साथ अपनी पत्नी एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर को निगम प्रशासन के कमिश्नर और निगम अमले के साथ सभी वार्डो में लोगो के घर तक दस्तक देना एक अनोखी पहल है । जब मीडिया ने उनसे इस पहल की जानकारी ली तो उन्होंने कहा ये कोई नई परम्परा नहीं ये जनता नहीं मेरा परिवार है इनके सुख दुःख का मै साथी हूँ । जो लोग किसी भी कारण वश मुझसे नहीं मिल पाते और उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पता उस परिस्थिति को खत्म करने का एक तरीका है और कुछ नहीं । 
इसी तारतम्य में विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं महापौर कंचन जायसवाल ने रविवार को भी "सुबह की सैर अपनों की खैर" के दौरान चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26, आजाद नगर 750 गोदरीपारा में वार्ड भ्रमण कर आमजनों एवं सब्जी व्यापारियों से भेट-मुलाक़ात कर उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना वार्डवासियों ने एसईसीएल के जर्जर मकान को लेकर उन्हें अवगत कराया एवं इसके साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए साफ - सफ़ाई, पानी, बिजली जैसी अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर मौके पर नगर निगम आयुक्त व निगम के अन्य अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए । 


इस दौरान वार्ड पार्षद प्रताप चौहान ,पार्षद सन्नी चौथा, पार्षद मुकेश बीनकर, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद कुमारी पप्पी, पार्षद संदीप सोनवानी,एल्डरमैन बलदेव दास, शैल कुमारी, शिवराम प्रधान, सहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद श्रीमती हीराबाई चौहान, महिला कांग्रेस अध्य नीता डे, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री ननकी साहू, युवा नेता राहुल भाई पटेल, भागवत साहू, परवेज खान व अन्य वार्डवासी मौजूद रहे ।

continue reading
जनजाति क्षेत्रों के जर्जर छात्रावास-आश्रम तथा स्कूलों के भवन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

जनजाति क्षेत्रों के जर्जर छात्रावास-आश्रम तथा स्कूलों के भवन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Sawankumar 09-Jul-2022 86

जनजाति क्षेत्रों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण करने के निर्देश*


*बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर किया जाएगा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण*

*पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुसमर्थन*

*जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही कठिनाईयों के अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए टीआरआई के कैम्प लगेंगे*

*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक*
 
      रायपुर 09 जुलाई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने बैठक में जनजाति क्षेत्रों के जर्जर छात्रावास-आश्रम तथा स्कूलों के भवन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दो साल बाद स्कूल, छात्रावास और आश्रम प्रारंभ हुए हैं, जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां मरम्मत का कार्य तत्परता से कराया जाए। मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्रों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण करने के निर्देश भी दिए। इसी तरह उन्होंने स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश दिए। 
        जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नेे कहा कि जनजाति क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) के कैम्प आयोजित कर वहां जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही दिक्कतों का अध्ययन कर इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम-1996 (पेसा एक्ट) के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुसमर्थन किया गया। इसी तरह अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल का प्रतिवेदन वर्ष 2020-21 का अनुमोदन भी बैठक में किया गया। अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर बैठक में अनुमोदित किए गए राज्यपाल को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जनजातियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक, आर्थिक प्रोत्साहन हेतु संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन, विभिन्न विकास विभागों द्वारा अनुसूचित क्षेत्र में क्रियान्वित प्रमुख योजनाओं का विवरण, प्रदेश के विशेष रूप से कमजोर जनजातियों की जनसांख्यिकीय जानकारी, प्रशासकीय इकाई एवं विकास कार्यो की स्थिति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के क्रियान्वयन का उल्लेख है।
        बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनजाति सलाहकार परिषद की पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में नारायणपुर जिले के 19 ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा दो ग्रामों के सर्वे का कार्य प्रक्रियाधीन है। बैठक में यह भी बताया गया कि मार्च 2022 तक 4 लाख 46 हजार 41 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 45 हजार 764 सामुदायिक वन अधिकार, 3 हजार 516 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण कर दिया गया है। इस तरह कुल 4 लाख 95 हजार 455 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के 9623 शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने के संबंध में जिलेवार सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। 
        बैठक में आदिमजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, जनजातीय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामपुकार सिंह, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी,संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी सहित परिषद के सदस्यगण विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्री मोहन मरकाम, श्री चक्रधर सिंह, श्री इंद्रशाह मंडावी, श्री मोहित राम, श्री गुलाब कमरो और पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ,आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ.एस.भारतीदासन, आयुक्त आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक सर्वश्री विनय भगत, श्री लखेश्वर बघेल, श्री वृहस्पति सिंह, श्री चिंतामणी महाराज, श्रीमती देवती कर्मा, श्री बृहस्पत सिंह, श्री अनूप नाग बैठक में शामिल हुए।
continue reading
विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’

विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’

Sawankumar 07-Jul-2022 28

 कोरिया /छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 20 जुलाई से 27 जुलाई 2022 तक संचालित होना है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप शर्मा द्वारा इस अवधि में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु शासकीय अवकाश के दिनों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किये जाने के लिए  कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। 9 जुलाई को राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड 03 श्री ज्ञान प्रसाद भगत तथा भृत्य श्री बाल कुमार, 10 जुलाई को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री दयाशंकर साहू तथा भृत्य श्री नारेन्द्र सिंह, 16 जुलाई को भू- अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 के श्री दिव्य कुमार राजवाड़े तथा चौनमेन श्री अर्जून, 17 जुलाई को भू- अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 श्री रामेश्वर द्विवेदी तथा निर्वाचन के भृत्य श्री विष्वास साहू, 23 जुलाई को श्रम विभाग के डाटा एन्ट्री आपरेटर श्री परमानंद राजवाड़े तथा महिला बाल विकास श्री मुक्ति कुमार शर्मा, 24 जुलाई को आदिवासी विकास के सहायक ग्रेड-03 श्री नारेन्द्र कुमार विष्वकर्मा एवं राजस्व विभाग प्रोसेस सर्वर श्री लखन राम की डयूटी लगाई गयी है।

continue reading
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक वर्मी खाद उत्पादक स्व सहायता समूह की महिलाओं का हुआ सम्मान’

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक वर्मी खाद उत्पादक स्व सहायता समूह की महिलाओं का हुआ सम्मान’

Sawankumar 05-Jul-2022 90

कोरिया / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले में सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन करने वाले समूह को समान्नित किये जाने की बात कही थी जिसके अनुपालन में आज जिला पंचायत ऑडिटोरियम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के गौठानो में सर्वाधिक वर्मी खाद उत्पादक 50 स्व सहायता समूह की  महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, सीईओ जनपद, सीएमओ तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

 

उन्होंने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं तथा इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि जब एक पुरूष आगे बढ़ता है तो वह स्वयं अकेला आगे बढ़ता है, परन्तु जब महिला आगे बढ़ती है तो वह अपने साथ पूरे परिवार को आगे बढ़ाती है।
महिलाओं ने साझा किया अनुभव -’
जिले में सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन करने वाली विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ की सदस्य श्रीमती प्रीति टोप्पो ने बताया कि वो पहले कचरा क्लेक्शन का कार्य करती थीं, गोधन न्याय योजना के तहत जब मैंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का कार्य शुरू किया तब घर-परिवार के लोग खुश नहीं थे, लेकिन जैसे-जैसे उत्पादन एवं विक्रय से लाभ मिला समाज में हमारा मान-सम्मान बढ़ा है। समूह द्वारा 9 लाख 30 हजार किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन से 36 लाख 49 हजार 305 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

 

 


नई लेदरी के सहयोग क्षेत्र स्तरीय संघ की सदस्य ने बताया कि मैंने पहले कभी नही सोचा था कि मैं आज यहां तक पहुंच सकूंगी, मैं पहले सब्जी बेचने का काम करती थी। शासन की गोधन न्याय योजना ने मुझे और मेरी समूह की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सबल बनाया है। समूह ने 1 लाख 36 हजार किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर 5 लाख 35 हजार रुपए अर्जित किए हैं।

 

continue reading
बड़ी खबर : Zee News के बड़े पत्रकार को राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज बनाने के मामले मे पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बड़ी खबर : Zee News के बड़े पत्रकार को राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज बनाने के मामले मे पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Ibtesam Deshmukh 05-Jul-2022 91

  दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. ZEE NEWS के एक बड़े पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची, ZEE NEWS के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस हाथ अभी भी खाली हैं.

नोएडा पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया. रोहित के खिलाफ नोएडा थाना सेक्टर 20 में भी मामला दर्ज किया गया था. वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई मामले एंकर रोहित के खिलाफ दर्ज हैं, जिसके तहत पुलिस गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी.


माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की प्राथमिकी के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस भी यहां आई है. रायपुर पुलिस जब रोहित के घर पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- रोहित ने अपने ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को भी टैग किया है. हालांकि, सरकार या पुलिस ने अभी तक इस ट्वीट पर कोई टिप्पणी नहीं की है.


एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा- ‘सूचना देने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. हालांकि अब उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस टीम ने कोर्ट का अरेस्ट वारंट दिखाया है. आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में करना चाहिए.


कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में एंकर रोहित रंजन ने अपने खास टीवी शो में राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था. इससे उनकी छवि धूमिल हुई है. इस मामले में छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं नोएडा में दो दिन पहले टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतले जलाने के आरोप में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था. इस बयान को लेकर रोहित रंजन के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं.


 
continue reading


dpboss