Breaking News
खास खबर
बस और कार में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह वार्ड में साफ-सफाई रखने हेतु सभी नगर वासियों से अपील की

पहली बार दिखा ये नजारा जब झुमका बोट क्लब में पानी के बीचों-बीच लहराया तिरंगा’ ’जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास पर बोट के माध्यम से निकले गई तिरंगा यात्रा,
कोरिया / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हमर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोश, उत्साह तथा देशभक्ति की भावना के साथ बारिश की रिमझिम फ़ुहारों के बीच झुमका बोट क्लब में पहली बार पानी के बीचों-बीच तिरंगा लहराया। यह पहला अवसर रहा, जब इस तरह पानी पर बोटिंग के माध्यम से तिरंगा लहराया। अथाह जलराशि के बीच इस अद्भुत दृश्य को देखने सैकड़ों लोग झुमका बोट क्लब में मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में झुमका बोट क्लब में आयोजित इस अनोखी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जेटस्की पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत भी जेटस्की के माध्यम से शामिल रहे। स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी गुब्बारों से सजे बोट के माध्यम से पानी में तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। खूबसूरत नजारे को देखने बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर देशभक्ति के नारों के साथ सभी का उत्साहवर्धन कर तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभायी।
झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया’
हमर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी कड़ी में झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हवा में ऊंचा लहराता
तिरंगा हमें देशप्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दे रहा है
झमाझम बारिश में भी जिले में पूरे उल्लास और गरिमामय मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह’
कोरिया 15 अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का अवसर और झमाझम होती बारिश के बीच भी स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में पूरे जोश और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद श्री राजवाड़े ने तिरंगे के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े। इस दौरान संचालक, सीजीएमएससी एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल भी शामिल रहे।स्वतंत्रता दिवस
समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम सन्देश का वाचन मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े ने किया। संदेश वाचन करते हुए देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महान विभूतियों की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि न्याय योजनाओं की पहल की गई थी उसे निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए भी शासन संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संदेश में कहा है कि आपसी विश्वास, समन्वय, सद्भाव, एकता और समझदारी की बदौलत हम भावी चुनौतियों का मुकाबला भी पूरी क्षमता से करेंगे। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरा करेगा।
.jpg)
मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों एवं जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित-’
कार्यक्रम में श्री राजवाड़े ने शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद थे
मनेंद्रगढ़, विधायक प्रतिनिधि एवं B.J.P किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के बीच हुई जम कर मारपीट दोनों हुये लहूलुहान
कोरिया/ चिरमिरी
आपको बता दें की मनेंद्रगढ़ विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद बी.जे.पी कार्यकर्ताओ द्वारा थाने में जाकर जम कर हंगामा किया गया।

ग्रामीण अंचल खड़गवां में रायपुर के डॉक्टरों निःशुल्क इलाज. MLA मनेंद्रगढ़ ने चिरायू हैल्थ कैम्प के आयोजन का किया शुभ आरंभ.


गजब गरजे विधायक जायसवाल मनेंद्रगढ़. बढ़ती महंगाई को लेकर हुआ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं मनेंद्रगढ़ विधायक की उपस्थिति में एसडीएम चिरमिरी को दिया ज्ञापन .

नागपुर उप नवीन -तहसील कार्यालय का विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट किया शुभारंभ
प्रदेश की भूपेश सरकार समाज के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचा रही है
जल जंगल जमीन सहित हर तरह के स्थानीय समुदायों के अधिकार सुनिश्चित करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना प्रदेश की संवेदनशील सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है-विधायक गुलाब कमरो


मनेंद्रगढ़ विधायक ने कम वर्षा होने की स्थिति पर मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो को सुखा ग्रषित करने की रखी मांग. स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर कोरिया को दिया मांग पत्र.
समूचे कोरिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे प्रदेश सरकार: भैयालाल राजवाड़े
किसानों को मुआवजा व राहत पैकेज के साथ राहत कार्य शुरू किये जाने की पूर्व मंत्री ने उठाई मांग, स्थानीय विधायकों की चुप्पी पर जताई चिंता..


11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी जारी, हर घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान सहित जिले में चार प्रमुख स्थलों पर फहरेगा तिरंगा
कोरिया /आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी स्वतंत्रता को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन होगा जिसमें 13 से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कोरिया जिले में अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज सोनहत विकासखंड का दौरा कर कटगोड़ी स्थित वॉच टावर का निरीक्षण किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगभग 30 मीटर ऊंचाई फहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में झुमका बोट क्लब, झुमका आइलैंड और कोरियागढ़ पहाड़ पर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने तिरंगा हर घर, शासकीय, अर्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में सम्मान के साथ फहराया जाना है।
उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य, पावर-2047 थीम पर कार्यक्रम का आयोजन


कोरिया ब्रेकिंग: चरचा कोल माइंस में करीब रात 1:00 बजे झटकों के साथ चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हवा में तिनके की तरह उड़े श्रमिक दो कॉलरी कर्मचारी अपोलो रेफर
चर्चा / कोरिया
कोरिया जिले बैकुंठपुर में रात लगभग एक बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार, गोबर के बाद अब जिले से सोनहत के पोड़ी गौठान और बैकुंठपुर के जूनापारा गौठान से शुरू हुई गौमूत्र की खरीदी
कलेक्टर श्री शर्मा ने पोड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर तिहार की दी बधाई, गौमूत्र खरीदी का किया अवलोकन*



देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी के ग्रामीणों द्वारा तालाब अतिक्रमण के मामले में वन विभाग पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
कोरिया/ छत्तीसगढ़
कोरिया जिले के देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी में वन विभाग समिति द्वारा सन् 2003 में बनी तालाब में विगत 2 वर्षों से ही गांव के ग्रामीण के द्वारा अतिक्रमण का मामला आया सामने


कार्य मे लापरवाही पर तहसीलदार बैकुण्ठपुर को नोटिस जारी

बैठक के राजस्व मामलों से सम्बंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने लंबित मामलों का निराकरण समय सीमा के अंदर किए जाने कहा, निराकरण में देरी पाए जाने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व मामलों से सम्बंधित प्रकरणों में देरी पर कलेक्टर ने तहसीलदार बैकुण्ठपुर को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।बिना सूचना के समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर खनि अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सरगुजा में सेवा में सक्रिय है विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
कांवरियों की थकान एवं दर्द में अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे रहा विश्व हिंदू परिषद अंबिकापुर :- प्रत्येक हिंदुओं से संपर्क रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और सहायता करना विहिप का मुख्य कार्य है। श्रावण मास को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के द्वारा ग्राम बतौली में प्राथमिक स्वास्थ शिविर लगाकर कांवरियों को सेवा दिया गया ।
बुखार एवं दर्द से पीड़ित भक्त तथा चोटिल श्रद्धालुओं कांवरियों के लिए के लिए दवाई एवं मलहम- पट्टी की व्यवस्था संगठन द्वारा की गई। जगह जगह पर रुक कर, राहगीरों से उनकी समस्या को पूछताछ कर कई घंटों तक लगातार सेवा कार्य चलता रहा। पिछले वर्ष कांवरियों की अपार भीड़ को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी भक्तों की अपार भीड़ बाबा के दर्शन को कैलाश गुफा में उमड़ेगी।
विहिप के पदाधिकारियों द्वारा कंवर यात्रा निकाल रहे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच सेवार्थ कार्य कर रहे अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराया गया। उन्हें निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जरुरी सुझाव दिये गये।पत्रकारों से चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि सेवा कार्य के माध्यम से लोगों के बीच जाकर संस्कार और सशक्त हिंदू समाज बनाने के उद्देश्यों से कार्य किया जा रहा है।
जिले के शहरी एवं ग्रामीण हिंदुओं से संपर्क रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और सहायता करना विहिप का मुख्य कार्य है। कई सालों से हिंदू धर्म की अस्मिता के लिए कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री विनीत गुप्ता ,नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला प्रमुख धर्म – प्रसार आदित्य गुप्ता, नगर सह मंत्री विकास शर्मा, अनुज सिंह ,अंबिका गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब कोरिया की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन...
बैकुंठपुर / कोरिया
पत्रकार भवन के नाम पर कतिपय संगठन के द्वारा की जा रही अवैध वसूली के मामले पर हुई चर्चा...कोरिया के पत्रकारगण हुए शामिल, आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय...


Breaking : मशहूर Singer Bhupinder Singh का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
महाराष्ट्र। मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार शाम 7:45 बजे मुंबई के अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया।













