CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

प्रेस क्लब कोरिया की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार भवन हेतु 25 लाख रुपये की घोषणा की...

प्रेस क्लब कोरिया की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार भवन हेतु 25 लाख रुपये की घोषणा की...

Sawankumar 05-Jul-2022 51

मुख्यमंत्री ने सोसल मीडिया में किया पोस्ट, भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर कोरिया को दिए आवश्यक निर्देश,...


बैकुंठपुर/ प्रेस क्लब कोरिया बैकुंठपुर की मांग व ज्ञापन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जुलाई को कोरिया प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बैकुंठपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त घोषणा की। जिले के पत्रकारों ने इसके लिए मुख्यमंत्री व विधायक  गुलाब कमरो का विशेष सहयोग के लिये आभार प्रकट किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब कोरिया (बैकुंठपुर)  कोरिया जिले के सबसे पुराना और रजिस्टर्ड प्रेस क्लब है। मुख्यमंत्री के कोरिया आगमन पर  जिले के पत्रकारों के हित में प्रेस क्लब के सदस्य अविनाश चन्द्र ने प्रेस वार्ता में अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उक्त घोषणा की। विदित हो कि जिले के पत्रकार जनहित के  समाचारों के लिए कार्य करते है, लेकिन जिले के कोई ऐसा भवन नही है जहां वे एकत्र हो सकें। अपना आयोजन करें या फिर कोई संवाद अथवा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकें। इस हेतु प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष कमलेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने  कार्यकारिणी सदस्यों के साथ 3 जुलाई को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से पत्रकार   भवन के लिए ज्ञापन सौंप कर भूमि आबंटन की मांग की। साथ ही घड़ी चौक में स्थित ग्रन्थालय के उन्नयन को लेकर भी अपनी बात रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कोरिया को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इसे सोसल मीडिया में पोस्ट किया है।

 

continue reading
पत्रकार अज़ीम अंसारी पर हुए जानलेवा हमले का  पत्रकार संघ के सदियों ने किया विरोध...कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को सौंपा ज्ञापन...

पत्रकार अज़ीम अंसारी पर हुए जानलेवा हमले का पत्रकार संघ के सदियों ने किया विरोध...कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को सौंपा ज्ञापन...

Ibtesam Deshmukh 02-Jul-2022 82

 आज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार अजीम अंसारी के ऊपर किए गए जानलेवा हमला के विरोध में कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया। एवं पुलिस महानिरिक्षक द्वारा दोषियों पर पूर्ण कार्यवाही करने का अस्वासन दिया गया । साथ ही साथ हमारे पत्रकार साथी अजीम अंसारी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी । जिसमें उपस्थित प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र सोनी ,प्रदेश प्रभारी द्रोणाचर्य दुबे ,सचिव कविराज विश्वकर्मा, अम्बिकापुर जिला अध्यक्ष आकाश जायसवाल, रवि मिश्रा, महेंद्र सिंह, विशाल दास उपस्थित रहे

continue reading
महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जताया हॄदय से आभार..  चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम व माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की घोषणा से विभूत हुआ चिरमिरी..

महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जताया हॄदय से आभार.. चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम व माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की घोषणा से विभूत हुआ चिरमिरी..

Sawankumar 01-Jul-2022 171

कोरिया/ चिरमिरी 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत कटकोना में जन चौपाल के बाद . मनेंद्रगढ़ विधायक की मांग पर चिरमिरी को बड़ी सौगात देते हुए विकास की नई गाथा को गति दी जिनका मै सभी शहर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए उनका दिल से धन्यवाद करती हु । जानकारी अनुसार बीते 29 जून को अपने दो दिवसीय प्रवास पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के दौरे एवं आगमन पर सभी कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से भेट मुलाक़ात व संवाद कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यो की घोषनाएं कर सौगात दी ।


इसी दौरान  कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल जी की मांग पर चिरमिरी शहर में खेल कूद हेतु नवीन इंडोर स्टेडियम व बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए माइनिंग कोर्स के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की । इन घोषणाओं को लेकर शहरवासियों में खुशी की लहर है । 

बता दे, की इंडोर स्टेडियम के बनने से शहर के खेल प्रेमियों को खेल - कूद हेतु कही बाहर जाना नही पड़ेगा, वे अपने ही शहर में खेल की प्रतिभा को निखार सकेंगे. इसके साथ ही माईनिंग कोर्स के साथ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को कही दूर जाने की आवश्यकता नही होगी, चिरमिरी में ही शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण शुरू होगा । जिसके लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा भी कर दी है।

 

महापौर चिरमिरी की मांग पर मनेंद्रगढ़ विधायक ने राज्य के मुखिया से रखा था प्रस्ताव जो हुआ पूरा*

ग्राम कटकोना में जनता भेट मुलाकात व संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल की मांग पर शहर को एक अलग पहचान देने इन बड़ी सौगातों का प्रस्ताव रख कर उन्हें मूल रूप देने की बात कही, जिन मांगो को तरजीह देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर इन मांगो की घोषणा कर शहर वासियों को विभूत किया । बहरहाल इन घोषनाओं को लेकर शहरवासियों की ऒर से महापौर कंचन जायसवाल ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
continue reading
CG बंद का ऐलान: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान, सामने आई ये वजह…

CG बंद का ऐलान: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान, सामने आई ये वजह…

Ibtesam Deshmukh 01-Jul-2022 273

 रायपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है. 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े नेताओं का दावा है कि 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को बंद करवाया जाएगा. उदयपुर में हुई घटना की आंच अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है. विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल छत्तीसगढ़ की तरफ से कहा गया है की राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध मे 2 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ बंद रहेगा. 2 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता सड़कों पर भी उतर सकते हैं.

तमाम स्कूल कॉलेज बंद करने की अपील की जा रही है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजारों को बंद करवाएंगे. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेता सभी जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दे रहे हैं. बजरंग दल नेता ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है. उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है. बजरंग दल नेता ने बताया कि इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी. बजरंग दल नेता ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा.


आज भी बस्तर संभाग के नारायणपुर , दंतेवाड़ा , जगदलपुर, सुकमा जैसे जिले बंद रहे. हिंदू संगठनों ने इन शहरों को बंद करवाया सड़कों पर हिंदू संगठन के नेता उतरे. जगदलपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों का पुतला भी फूंका गया. इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के इस बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसे व्यापारिक संगठन ने अपना समर्थन दिया है.

continue reading
बैकुंठपुर के प्रेमबाग स्थित 101 वर्ष पुराने शिवमंदिर प्रेमशंकर महादेव के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की,

बैकुंठपुर के प्रेमबाग स्थित 101 वर्ष पुराने शिवमंदिर प्रेमशंकर महादेव के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की,

Sawankumar 29-Jun-2022 84

बैकुंठपुर के प्रेमबाग स्थित 101 वर्ष पुराने शिवमंदिर प्रेमशंकर महादेव के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की, उनके साथ राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव भी रही। देवराहा बाबा सत्संग समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने उनका स्वागत किया, मंदिर प्रांगण के अंदर गए 98 वर्षीय बाबा जी से मिले उन्हें एक बैटरी चलित सायकल देने के निर्देश दिये, गौ सेवक अनुराग दुबे के अनुरोध पर रोटी बैंक के वाहन को देखा, तस्वीर खिंचवाई और कहा अच्छा कर रहे है।



*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बैकुंठपुर के प्रेमा बाग स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।*

*मंदिर के पुजारी श्री प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है, जिसे सन 1921 में तत्कालीन महाराजा के दीवान ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रेमा देवी की स्मृति में बनवाया था।*

*प्रत्येक सोमवार को भक्तों के द्वारा यहां विशेष पूजा आराधना की जाती है। प्रेमा देवी की स्मृति में यहां प्रेमा बाग भी अवस्थित है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी नगरवासियों की आस्था या केंद्र है।*

 

continue reading
छत्तीसगढ़ में 18 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें हुई रद्द...जानिए रद्द होने वाली ट्रेनों के नाम...

छत्तीसगढ़ में 18 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें हुई रद्द...जानिए रद्द होने वाली ट्रेनों के नाम...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 98

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के एक बार फिर 18 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। यह निर्णय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में तीसरी लाइन के काम के चलते लिया है। ऑटो सिग्नलिंग के साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनें 29 जून की सुबह 10 बजे से 1 जुलाई तक नहीं चलेंगी। इस दौरान कुछ गाड़ियां विलंब से रवाना होगी।


रद्द होने वाली गाड़ियां

  1. 29 एवं 30 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी।
  2. 29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी।
  3. 29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  4. 29 एवं 30 जून को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. 29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 29 एवं 30 जून को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. 30 जून एवं 1 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी- बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 29 जून को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. 29 जून को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद 28 एवं 29 जून निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12410 निज़ामुद्दीन रायगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  11. 30 जून को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  12. 29 एवं 30 जून को रायगढ़ से छूटने वाली 12409 रायगढ़ - निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  13. 28 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20846 बीकानेर - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  14. 30 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  15. 28, 29 एवं 30 जून को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 जून, 1 व 2 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  1. 29 एवं 30 जून को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी।
  2. 29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर से ही मुंबई के लिए रवाना होगी।
  3. 29 एवं 30 जून को कुर्ला से छूटने वाली 11039 कुर्ला-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी।
  4. 30 जून एवं 1 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया कुर्ला महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर से ही कुर्ला के लिए रवाना होगी।
 
continue reading
 श्री धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना: जिले में संचालित 7 मेडिकल स्टोर से 10,643 लोगों ने 1.32 करोड़ की दवाइयां ली सिर्फ 56.71 में, 75.83 लाख की बचत

श्री धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना: जिले में संचालित 7 मेडिकल स्टोर से 10,643 लोगों ने 1.32 करोड़ की दवाइयां ली सिर्फ 56.71 में, 75.83 लाख की बचत

Sawankumar 27-Jun-2022 82

कोरिया / शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री धनवन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को दवाईयों के खर्च पर होने वाले बोझ से बड़ी राहत मिली है।जिले में संचालित सात मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त जेनरिक दवाइयां सस्ते दाम पर उपलब्ध हो रहीं हैं, यहां 251 प्रकार की दवाइयां, 27 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद के साथ हीं छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद भी सस्ते कीमत पर मिल रहे है।


10,643 लोगो ने 75.83 लाख की बचत पर खरीदी 56.71 लाख की दवाइयां-
श्री धनवन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना से अब तक 10 हजार 643 लोगों को 75 लाख 83 हजार रुपए की बचत हुई हैए आरंभ से 20 जून 2022 तक 1 करोड़ 32 लाख 54 हजार एमआरपी की दवाइयां आमजनों को 56 लाख 71 हजार रुपए में मिली है।नगर पालिका निगम बैकुण्ठपुर में 31 लाख 65 हजार, नगर पालिका परिषद चिरमिरी में कुल 18 लाख 46 हजार, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में 5 लाख 82 हजार रुपये की दवाइयां खरीदी गई हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखण्ड तथा नगर पंचायत नई लेदरी में 78 हज़ार रुपए की दवाइयों की लोगों द्वारा खरीदी गई है।

मेडिकल स्टोर में दवा खरीदने आए लोगों ने साझा किया अनुभव-
केस 1- नगर पालिका परिषद चिरमिरी स्थित मेडीकल स्टोर में दवा खरीदने आए फिरोज खान बताते हैं कि उन्हें पहले परिवार के लिए माह में 2500 से 3000 तक कि दवाइयां ख़रीदनी पड़ती थीए शासन की इस योजना से उन्हें दवाइयों पर मात्र 600.700 रुपए ही खर्च करना पड़ रहा है।
केस 2- शासन की धनवन्तरि जेनेरिक मेडिकल योजना बजट में फिट बैठने वाली है, ये कहना है चिरमिरी बड़ा बाजार निवासी प्रहलाद पाठक का। वे बताते हैं कि महंगी दवाइयों के बदले असरकारक जेनेरिक दवाओं से उनकी तबियत और जेब दोनों को काफी राहत मिली है।
केस 3- मेडिकल स्टोर में अपनी माता के लिए ब्लड प्रवेश तथा शुगर की दवा खरीदने आए गोदरीपारा के विजय कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की यह योजना आमलोगों के लिए लाभकारी योजना है, जेनरिक दवाइयां आधी से कम कीमत पर मिलने से मैं बहुत खुश हूं।

continue reading
अग्निपथ' के विरोध में कांग्रेस का 'सत्याग्रह': विधानसभावर आंदोलन चिरमिरी में गरजे विधायक विनय. केंद्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना ; नेताओं ने कहा- यह योजना देश से धोखा.

अग्निपथ' के विरोध में कांग्रेस का 'सत्याग्रह': विधानसभावर आंदोलन चिरमिरी में गरजे विधायक विनय. केंद्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना ; नेताओं ने कहा- यह योजना देश से धोखा.

Sawankumar 27-Jun-2022 48
कोरिया/ चिरमिरी 
रक्षा सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सड़क पर है। आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल की अगुवाई में नगर निगम चिरमिरी के डोमनहिल क्षेत्र में स्थापित जय स्तंभ चौक के सामने प्रदर्शन किया ।  कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की रीती निति के विरोध में जम कर बरसे और ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए विपक्ष में रहने की कामना की ।

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा पिछले सप्ताह की थी। तीन दिन पहले सभी ने जगह तय कर लिया। एक दिन पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे से ही सत्याग्रह के मंच पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। जो मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मनेंद्रगढ़ विधायक की अगुवाई और आह्वान पर चिरमिरी के डोमनहिल स्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया । 

विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जन मानस को कहा की, यह योजना देश के साथ धोखा है। इससे सेना भी कमजोर होगी और सैनिक बनने के लिए कई सालों से मेहनत कर रहे युवा भी चार • साल की सर्विस से निराश होंगे। इससे उनका मनोबल भी टूटेगा ।  विधायक डॉ विनय ने कहा की अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। यह अग्निपथ योजना भी तीन कृषि कानूनों की तरह ही है और इसे भी केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा । 
इस दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए विधायक जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पहले 18 से 21 फिर 21 से 24 साल तक के युवाओं को सेना की चार साल तक की ट्रेनिंग देने की योजना लाई है। ये वही समय होता है, जब युवा कॉलेज की पढ़ाई में व्यस्त होते हैं। ऐसे में चार साल की आधी-अधूरी नौकरी के कारण उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा । 
बहरहाल इस विरोध प्रदर्शन में और भी वक्ताओं ने अपने कथन अनुसार केंद्र सरकार की योजना का विरोध किया और यह आंदोलन को मात्र शुरवात करने की बात कही जो निरंतर जारी रहेगा । 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रभा पटेल, उपध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर निगम सभा पति गायत्री बिरहा, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय,उपध्यक्ष सत्तार अली, ब्लाक 
अध्यक्ष चिरमिरी सुभाष कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ राजेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खड़गवां मनोज साहू, सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद बलदेव दास, कांग्रेस पार्टी के सभी निर्वाचित पार्षद, मनोनीत पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य,किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।

 

continue reading
ट्रेन के रद्द होने से दो से तीन गुना किराया देकर सफर करने को यात्री मजबूर

ट्रेन के रद्द होने से दो से तीन गुना किराया देकर सफर करने को यात्री मजबूर

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 67

 रायपुर। रेलवे ने सफर के ठीक एक दिन पहले 34 ट्रेनों को रद्द कर हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी। शुक्रवार को यात्रियों के फोन में जैसे ही जानकारी मिल कि आपकी ट्रेन रद्द हो चुकी हैं। यात्री तुरंत पैसा रिफंड लेने और दूसरी ट्रेन की उपलब्धता जानने स्टेशन पहुंचे। सुबह से ही पूछताछ केंद्र ट्रेनों की जानकारी लेने यात्रियों की भीड़ लग चुकी। कई यात्रियों ने महीने भर पहले से सफर के लिए टिकट बुक करवा लिया था, अचानक रद्द होने से दिक्कत बढ़ गई। ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेन रद्द होने से छोटे शहर में जाने के लिए यात्रियों को एक भी ट्रेन नहीं मिली। मजबूरी में कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट और बस के जरिए सफर करना पड़ा, जिसके लिए उन्हे दो से तीन गुना अधिक किराया देना पड़ा। इसी तरह जिन यात्रियों ने लंबी दूरी के लिए कनेक्टिंग ट्रेन में सफर किया उन्हे भी सीधी ट्रेन के मुकाबले दो गुना पैसा देना पड़ा।


कंफर्म टिकट रद्द होने से यात्रियों को भीड़ धक्के खाते हुए जनरल डिब्बे में सफर करना पड़ा।बीकानेर जाने दिल्ली से मिली फ्लाइटट्रेनों के रद्द होने से शुक्रवार को दूसरी ट्रेनों में यात्रियों को दबाव बढ़ गया। अधिक भीड़ होने से कई यात्रियों ने ट्रेन से जाना स्थगित कर बस और प्लाइट को ही अंतिम साधन बनाया, लेकिन यहां भी यात्रियों की समस्या कम नहीं हुई। बीकानेर, हटिया, रीवा, संतरागाछी, जयपुर, गुजरात के छोटे शहर में जाने के लिए ना सीधी बस मिली और ना ही प्लाइट। रायपुर से बीकानेर जाने के लिए ट्रेन में स्लीपर का 730 रुपए किराया है, लेकिन बस में यात्रियों को 950 और एसी के लिए 1210 रुपए देना पड़ा। उसमें भी यात्रियों को नागपुर से बस बदलना होगा। रायपुर से बीकानेर फ्लाइट नहीं होने से यात्रियों को दिल्ली से बीकानेर के लिए फ्लाइट लेनी पड़ी, जिसके लिए उन्हे 8 हजार रुपए किराया देना पड़ा।रेलवे ने हटिया एक्सप्रेस को रद्द कर झारखंड जाने वाले यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया। क्योंकि शुक्रवार को झारखंड रूट में कोई भी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में कई यात्री झारसुगुड़ा से ट्रेन बदलनी पड़ी
continue reading
मुंगेली-  पिकअप ने स्कूल जा रहे छात्र को मारी टक्कर...एक छात्र की मौत...दूसरा गंभीर...

मुंगेली- पिकअप ने स्कूल जा रहे छात्र को मारी टक्कर...एक छात्र की मौत...दूसरा गंभीर...

Ibtesam Deshmukh 24-Jun-2022 41

 मुंगेली। स्कूल जा रहे स्कूली बच्चे की सड़क हादसे में मौत हौ गयी। हादसे के वक्त दो छात्र चैतराम कोशले और पालन कुमार स्कूल जा रहा था, उसी दौरान दोनों छात्र को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में चैतराम कोशले की मौत हो गयी। वहीं पालन कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जा रहा है और इन प्रकरणों में आहत व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसके परिपालन में मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार के मार्गदर्शन में फास्टरपुर के नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल ने आज ग्राम लालपुर थाना फास्टरपुर में सड़क हादसे में मृत 12 साल के बच्चे चैतराम कोशले की माता फुहारा बाई को तत्काल 25 हजार रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की।

नायब तहसीलदार जायसवाल ने बताया कि आज सुबह लगभग 7.30 बजे कुण्डा-फास्टरपुर मार्ग पर ग्राम माराडबरी के दो छात्र चैतराम कोशले पिता शत्रुहन कोशले एवं पालन कुमार टोण्डर पिता चितराम टोण्डर फास्टरपुर स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान इन दोनों छात्रों को पिक-अप वाहन क्रमांक एमपी 50 जी 1222 ने टक्कर मार दी। इन दोनों छात्रों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जहां श्री चैतराम कोशले की मृत्यु होने और श्री पालन कुमार टोण्डर की आहत होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आहत छात्र पालन कुमार टोण्डर का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वाहन क्रमांक एमपी 50 जी 1222 पिक-अप को मौके से जब्त कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही गई है।

continue reading
बड़ा खुलासा,महासमुंद जिले के झलप,विद्युत वितरण केंद्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला,बिजली के खम्भे को मिट्टी में दबाकर,ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर सरकार को भी लगा रहें हैं लाखों का चूना,

बड़ा खुलासा,महासमुंद जिले के झलप,विद्युत वितरण केंद्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला,बिजली के खम्भे को मिट्टी में दबाकर,ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर सरकार को भी लगा रहें हैं लाखों का चूना,

आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के झलप ग्राम पंचायत में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ साथ सरकार को भी चुना लगाने का मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा नव निर्माण बिजली के खंभे को खोदकर सिर्फ मिट्टी से खंभे भर दिए जाते हैं जिसका परिणाम होता है कुछ दिन बाद ख़म्भे लटक जातें हैं जबकि सरकार के मानक के हिसाब से खम्भे लगाने के बाद सीमेंट, रेती गिट्टी डालकर खम्भे को मजबुती दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नही किया जाता है,जिसकी जानकारी होने पर मीडिया की टीम ने इसकी जाँच पड़ताल की जांच में ग्रामीणों द्वारा जी बात बताई गई थी वो सही निकला बिजली के खम्भे सीमेंट रेती मिट्टी के स्थान पर खानापूर्ति करते हुवे सिर्फ और सिर्फ मात्र मिट्टी पटिंग से खम्भे खड़े कर दिये गये है झलप के बिजली अधिकारियों कर्मचारियों से मिली भगत कर के ठेकेदारों ने लाखों रुपए का वारा न्यारा आसानी से कर रहें है परिणाम स्वरूप

 

मिट्टी से दबाए गए खम्भे पहली बरसात में ही पूरी तरह से झुक गए हैं? जिससे हल्की सी हवा पानी चलने एवं गिरने से 4 से 5 दिन तक गांव में लाइट गुल हो जाती है, जिससे गाँवो में कई कई दिनों तक लाइट नही मिलती है,जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा फोन लगाया जाता है तो ग्रामीणों का फोन तक बिजली कर्मचारियों द्वारा नही उठाया जाता थक हार कर ग्रामीण उपभोक्ता अपनी जीवन अंधेरे में ही व्यतीत करने के लिए मजबूर है झलप बिजली ऑफिस कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी अपनी सुविधा के लिए प्राइवेट व्यक्तियों को अपना असिस्टेंट शागिर्द बनाकर रखते हैं प्राइवेट व्यक्ति आज भी कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं से  समस्त बिजली संबंधि  कार्यालय एवं लाइट संबंधित कार्य को खुले आम अंजाम दे रहा है इससे झलप वितरण केंद्र में पदस्थ जूनियर इंजीनियर शैलेश कुमार पाटले का आशीर्वाद प्राप्त है  शैलेश कुमार पाटले इसी बाहरी व्यक्ति के जरिए नियम कानून ताक पर रखकर गलत तरीके से  पैसा कमा रहा है!इतना ही नही विभाग भी शैलेश कुमार पटेल के ऊपर मेहरबान है कई वर्षों से इसी ग्राम।के पदस्थ है,जिसके क्रियाकलापों से कई गाँव के लोग त्रस्त हैं,विभाग द्वारा शैलेश कुमार  पाटले के क्रियाकलापों को गम्भीरता से नही लेता है तो निश्चित रूप से किसी दिन ग्रामीणों के कोप भाजन का शिकार बिजली विभाग को होना पड़ेगा।

continue reading
आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संचालक सीजीएमएससी एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में रामानुज मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ

आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संचालक सीजीएमएससी एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में रामानुज मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ

Sawankumar 21-Jun-2022 86

कोरिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में रामानुज मिनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ष्मानवता के लिए योगष् थीम पर आधारित आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिले में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण शामिल हुए और योग कर तन-मन से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि डॉ जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि योग मन को शांत करता है, जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अत्यंत तनावग्रस्त रहते हैं, जिससे बीमारियों से घिर जाते हैं। समय के अभाव के कारण वे अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाते। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन आधा घंटा योग करके भी स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी में भी सामूहिक योग प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा बैठकर, पेट और पीठ के बल लेटकर, खड़े होकर आदि विभिन्न तरीकों से योगाभ्यास कराया गया। इनमें मुख्य रूप से वृक्षासन, ताड़ासन, पद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया। आज योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक योगाभ्यास किया गया

continue reading
सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

कोरिया/छत्तीसगढ़




आप को बताते चले छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान योजना आज कल आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है.. मामला कोरिया जिले के ग्राम पंचायत बिछियाटोला का है जहां पर पंचायत सचिव त्रिभुवन नारायण सिंह पर जनपद सदस्य मकसूद आलम ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.. उन्होंने बताया कि
 
उन्हें ग्रामीणों ने बताया है कि गौठान में चार-पांच आदमी काम करते हैं और हाजिरी ज्यादा लोगों एंव उनके चहेतो का लगाया जाता है आगे उन्होंने यह भी बताया बिछियाटोला गौठान समिति के अध्यक्ष ने जनदर्शन में कलेक्टर से लिखित शिकायत की है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है...
 
 
जनपद सदस्य ने कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि गौठान की जांच कर पंचायत सचिव पर कार्यवाही की जाए... उक्त मामले में जब हमने पंचायत सचिव से बात करने की कोशिश की तो वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
 
 
 
 
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग द्वारा जांच टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाती है या फिर इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

 
continue reading
कोरिया जिला स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु बच्चों के टीकाकरण में राज्य में उच्च प्रतिशत की उपलब्धि हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया गया सम्मानित

कोरिया जिला स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु बच्चों के टीकाकरण में राज्य में उच्च प्रतिशत की उपलब्धि हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया गया सम्मानित

Sawankumar 17-Jun-2022 73

कोरिया / बैकुंठपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कोरिया जिले को बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन में बेहतर प्रगति अर्जित करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया है। कोरिया जिले के साथ ही रायपुर एवं नारायणपुर जिले को भी सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों का नशे की आदत से बचाव, चुनौतिया व समाधान के विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने इस उपलब्धि पर जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह अथक प्रयास एवं निष्ठा के साथ काम करते हुए लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रोत्साहित किया।
जिले में 15 से 17 साल के बच्चों की श्रेणी में 94 प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण

 

कोरिया जिला स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण दल को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु बच्चों के टीकाकरण में निर्धारित लक्षित संख्या के विरुद्ध अब तक उच्च प्रतिशत की उपलब्धि राज्य में प्रदर्शित करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में कोरिया जिला स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, जिला सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल, जिला डाटा प्रबंधक भूपेंद्र पाटनवार शामिल रहे। कलेक्टर श्री शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों में टीकाकरण कैम्प आयोजित कर टीकाकरण किये जा रहे हैं। जिले में 39 हजार 645 बच्चों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 37 हजार 329 बच्चों को टीका लगाया गया है।
पूर्व में कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट में भी कोरिया जिला रहा है अव्वल
उल्लेखनीय है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कोविड पेशेंट फीडबैक रिपोर्ट में भी जिले ने सर्वे में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े जिले को पीछे छोड़ते हुए शत प्रतिशत सकारात्मक फ़ीडबैक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसमें फीडबैक सर्वे प्रश्नावली के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की गई। इस फीडबैक सर्वे में कोरोना से बचाव एवं इलाज के संबंध में जिले के कोविड अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा एवं चिकित्सा को शामिल किया गया। साथ ही भोजन एवं पेयजल आपूर्ति, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा सैनिटाइजेशन का कार्य भी शामिल रहे।

continue reading
पत्रकारहित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु प्रेस क्लब कोरिया की बैठक आयोजित...

पत्रकारहित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु प्रेस क्लब कोरिया की बैठक आयोजित...

Sawankumar 11-Jun-2022 94

कोरिया के पत्रकारगण हुए शामिल, प्रेस क्लब के तत्वाधान में जल्द ही होगा भव्य समारोह...


एस. के."रूप"

बैकुंठपुर–कोरिया/ विगत 23 वर्षों से जनहित की पत्रकारिता के लिए कटिबद्ध प्रेस क्लब कोरिया के पत्रकार हित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु आवश्यक बैठक  स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब कोरिया अध्यक्ष कमलेश शर्मा के निर्देशन में समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने प्रेस क्लब के हित में विस्तार में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशैली हेतु अपने सुझाव दिए वहीं आगे की कार्ययोजना एवं रणनीति बनाई गई। जिसमें आगामी दिनों प्रेस क्लब के तत्वाधान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाना, प्रेस भवन हेतु क्लब द्वारा भूमि का चिन्हांकन करना, प्रेस क्लब के सदस्य पर किसी भी तरह का प्रकरण दर्ज होने पर उसके साथ खड़ा रहना, बैठक आहूत करना और अगर उसके ऊपर आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं तो सत्यता की जांच करते हर संभव मदद करना शमिल है l

उक्त बैठक में प्रेस के संयोजक रामचरित द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महासचिव एस. के. "रूप", रवि सिंह, उपाध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे, यशवंत राजवाड़े, कृष्ण विभूति तिवारी,  सचिव मनोज सिंह, सहसचिव कमरून निशा, विनोद शर्मा, अजीत पाटकर, अविनाश चंद्र, प्रदीप पाटकर, महेश प्रसाद, राजन सिंह चौहान, सावन कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, सुरेश मिनोचा, कृष्णासिंह बाबा, फारुख ढेबर,  विवेकानंद पांडे, रामचंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार कुजूर, दामोदर सिंह, राहुल बल्लभ द्विवेदी, आयुष नामदेव, रविंद्र सोनी, अमित श्रीवास्तव ,रवि सिंह एवं आशीष सोनी उपस्थित रहे।
continue reading
रायपुर,धरसीवां विधायक,गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार,कार्यक्रम के माध्यम से  कर रहीं हैं,लगातार ग्रामीणजनों की समस्या का त्वरित समाधान,

रायपुर,धरसीवां विधायक,गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार,कार्यक्रम के माध्यम से कर रहीं हैं,लगातार ग्रामीणजनों की समस्या का त्वरित समाधान,

रायपुर। धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गोठ बात बर विधायक तुंहर द्वार के अंतर्गत आज गुरूवार 9 जून को खरोरा परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडेरा और केवराडीह के ग्रामीणों के समस्याओ के निदान के लिए विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने जन चौपाल लगाया जहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया ।

 *प्रमुख समस्या जिनका तुरंत समाधान किया*......

आवास हेतु आज सैकड़ो आवेदन आए जिसको विधायक महोदया के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव को निर्देश दिया कहा आवास की पात्र अपात्र सूची की जांच कर जल्द प्रक्रिया शुरू कर त्वरित इन सभी हितग्राहियों को आवास दिया जाए।

विद्युत पोल से संबंधित समस्या को लेकर आए व्यक्ति का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया

लोन नही मिलने बाद भी बैंक के द्वारा किश्त (ईएमआई) पैसे की माग की जा रही हैं जिसको तत्काल बैंक अधिकारी निर्देश दिया और कहा की इस समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीण जनों के द्वारा मांग की गई जिसमें ग्राम पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम में शेड निर्माण सहित नाली निर्माण एवं पानी की समस्या के लिए बोरिंग की माग ग्रामीण जनों के द्वारा की गई जिसमें विधायक महोदय जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु कर्मचारी अधिकारियों को निर्देशित किया। 

इस अवसर पर ग्राम बुडेरा सरपंच, पंच गण, ब्लॉक अध्यक्ष एवम भारी संख्या में ग्रामीणजनों के साथ साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
प्रकृति का संरक्षण कर पर्यावरण को मानवीय समाज के प्रति अनुकूल रखना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है....डॉ..विनय जायसवाल ।

प्रकृति का संरक्षण कर पर्यावरण को मानवीय समाज के प्रति अनुकूल रखना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है....डॉ..विनय जायसवाल ।

Sawankumar 05-Jun-2022 76

कोरिया/ चिरमिरी 

 
 
आप को बता दे कि मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने रविवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल चिरमिरी के प्रांगण में पर्यावरण की शुद्धता व पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण किया ।  
 
 
 
 
 
इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण कर पर्यावरण को मानवीय समाज के प्रति अनुकूल रखना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक । वृक्ष हमारे जीवन का आधार है जो हमें ऑक्सीजन देते हैं और जिससे हमारा जीवन चलता है इससे हमें कई प्रकार की औषधियां मिलती है, छाया मिलती है और फल फूल मिलते हैं हमें वृक्षों को काटने से बचाना चाहिए और नए पौधे लगाने के लिए सभी को प्रेरणा देना चाहिए और उसके लाभ से सभी को अवगत कराना चाहिए ।
 
 
 
 
वन मंडलाधिकारी ने कहा कि बारिश के सीजन में हमारे विभाग द्वारा कई प्रकार के फलदार पौधे और अन्य पौधे वितरित किए जाते हैं जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए ।
इस मौके पर मुख्य रूप से डीएफओ श्री आऊ ,प्राचार्य श्री डी.के.उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, एस.डी.ओ. कुजूर ,रेंजर सूर्यदेव सिंह. रेंजर खड़गवां अर्जुन सिंह,वन परिक्षेत्र प्रतिनिधि शहाबुद्दीन,पार्षद संदीप सोनवानी, सन्नी चौहथा, मो. इकराम, प्रताप चौहान,समीर गौड़, राजा मुखर्जी , राहुल भाई पटेल,गौरव गुप्ता एवम अभिषेक उपस्थित रहे ।

 

continue reading
शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती तिवारी हुई निलंबित

शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती तिवारी हुई निलंबित

Sawankumar 04-Jun-2022 100

आप बात दे  कुछ दिनों पहले कोरिया जिले के सबसे प्राचीन महाविद्यालय शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय की सबसे पुराने लाइब्रेरी से पूरी किताब लगभग 50000 हजार किताबो की  चोरी हो गई है। जिसके बाद यह चोरी आम लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ था। इस चोरी में कहीं ना कहीं प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही थी।जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई और कढ़ाई के साथ जांच पड़ताल की गई  जिसके बाद महाविद्यालय की पुस्तकालय से 50000 पुस्तकों के चोरी होने पर सही जानकारी ना देने और अन्य अनियमितताओं पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती तिवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई

continue reading
बिशुनपुर में लगी जनचौपाल, लोगों के बीच पहुंचे कलेक्टर, शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के गांव में क्रियान्वयन पर लोगों से लिया फीडबैक’

बिशुनपुर में लगी जनचौपाल, लोगों के बीच पहुंचे कलेक्टर, शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के गांव में क्रियान्वयन पर लोगों से लिया फीडबैक’

Sawankumar 03-Jun-2022 101

कोरिया - कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने ग्राम पंचायत बिशुनपुर में आयोजित जनचौपाल में लोगों के बीच बैठकर गांव की आवश्यकताओं, समस्याओं, लोगों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की पहुंच आदि पर चर्चा की। जनचौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से गांव की मूलभूत आवश्यकताओं पेयजल व्यवस्था, विद्युत, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की।
गांव में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से कलेक्टर ने गांव के लोगों तक शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कर गांव को बेहतर आदर्श ग्राम बनाने की मंशा के कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा स्वास्थ्य पर सहयोग करने कहा। उन्होंने सदस्यों को गांव की शासकीय भूमि चिन्हांकित कर क्लब के द्वारा तालाब निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित किया।
’बिजली बिल संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए होगा शिविर का आयोजन’
जनचौपाल में गांव में बिजली सम्बन्धी समस्या संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री शर्मा में शिविर का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कल ही ग्राम पंचायत भवन में बिजली विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से बिजली बिल, कनेक्शन, लो वोल्टेज से सम्बंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

’बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं-’
इस दौरान 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों से कलेक्टर श्री शर्मा ने मुलाकात कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर के 12वीं कक्षा के छात्र सुभाष कुमार सैनी ने 86 प्रतिशत के साथ विद्यालय में सर्वाधिक अंक लाए हैं। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। वहीं विद्यालय की छात्रा विद्या राजवाड़े ने 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

continue reading
नेशनल पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर महिला शक्ति ने बढ़ाया जिले का मान

नेशनल पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर महिला शक्ति ने बढ़ाया जिले का मान

02-Jun-2022 76

 कोरिया 02 जून 2022/ नेशनल पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में जीत दर्ज कर महिला शक्ति ने जिले का मान बढ़ाया है। इनमें पेशे से पटवारी आशा भगत, व्याख्याता शालिनी खलखो और गृहणी आशा मिंज शामिल हैं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज तीनों विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने तीनों के अब तक के सफर पर बात की और कहा कि आप सभी हर जिलेवासी के लिए प्रेरणा है। कलेक्टर ने खेल अधिकारी को आगामी महीनों में जिले में विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर से जिला स्तरीय तक प्रतियोगिताएं आयोजित करें जिससे अन्य खेलों के भी खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिले।ये हैं हमारी वीमेन पावर 


पॉवरलिफ्टिंग 58 किग्रा कैटेगरी में विजेता पेशे से पटवारी आशा भगत बताती हैं कि बतौर राजस्व कर्मचारी काम के बीच वक़्त निकालना थोड़ा मुश्किल रहा। उनका ये सफर वजन कम करने के साथ शुरू हुआ था, धीरे-धीरे उनमें रुचि जगी और उन्होंने पॉवरलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेने शुरू किया। बेहतर तैयारी के साथ आज उन्होंने जीत हासिल की है।
पॉवरलिफ्टिंग 72 किग्रा कैटेगरी में विजेता रही आशा मिंज गृहणी हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने अपने पैशन को भी बखूबी बनाये रखा है। मायके और ससुराल दोनों परिवारों से भरपूर सहयोग मिला जिसने आशा को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
डेडलिफ्ट 72 किग्रा कैटेगरी में ही विजेता रही शालिनी खलखो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुड़ेली में व्याख्याता हैं। इसके साथ ही वे एक मां भी हैं। घर और पेशे की जिम्मेदारियों के साथ शालिनी ने अपनी पहचान बनाने के जुनून को भी जगाए रखा और आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

continue reading


dpboss