CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

बिलासपुर/ रेलवे क्षेत्र के  पार्षद  mic सदस्य अजय यादव जी के द्वारा दिया गया  क्षेत्रवासियों को उपहार... अजय यादव जी और मजदूर कांग्रेस के मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया खेल मैदान का भूमिपूजन...

बिलासपुर/ रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के द्वारा दिया गया क्षेत्रवासियों को उपहार... अजय यादव जी और मजदूर कांग्रेस के मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया खेल मैदान का भूमिपूजन...

Ibtesam Deshmukh 25-Apr-2022 123

 रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के प्रयास पर बिलासपुर नगर निगम के सौजन्य से गजरा चौक रेलवे के टाइप टू क्वार्टर्स के मैदान में छोटे बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन हेतु झूला सहित विभिन्न खेलकूद समान लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया है जिसमें प्रमुख रुप से रेलवे चेत्र के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव एवं मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वय श्री बी कृष्ण कुमार जी श्रीनिवास राव जी नरेश कुर्रे जी एवं टाइप टू कॉलोनी के नेता शुभम भाई चितरंजन जी सहित अन्य सभी उस कॉलोनी के निवासी गण मौजूद रहे । भूमि पूजन उपरांत अजय यादव ने कहा है आज मुझे जो राजनीति या जहां भी सम्मान मिलता है वो आप लोगो के चुनाव में जीत दिलाने से ही मिला है आप लोगो ने मुझे भले ही 5 साल के लिए चुना है लेकिन आजीवन इस जीत के लिए मैं रेलवे क्षेत्र वासियो मतदाताओं का ऋणी रहूंगा । 

मेरे कार्यकाल का आधा समय करोना में बीत चुका है आधा समय ही बचा है लेकिन 
आने वाले दिनों में मेरी प्राथमिकता होगा कि रेलवे के हर कॉलोनी के पार्क में बच्चो के लिए झूला सामान ,एवम महिलाओं के लिए ओपन जीम का सामान के अलावा अन्य जो भी कार्य मुझे सेवा करने का आदेश मिलेगा अवश्य ही करने का प्रयास करूंगा ।
 इस नेक कार्य के लिए महिला पुरुष युवा बच्चों सहित सभी कॉलोनी वासियों ने पार्षद अजय यादव का हृदय से आभार जताया है
continue reading
रायपुर ब्रेकिंग : ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड लेने उमड़ी यात्रियों की भीड़, तेज धूप में स्टेशन पर भटकते रहे यात्री नहीं मिली ट्रेन…

रायपुर ब्रेकिंग : ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड लेने उमड़ी यात्रियों की भीड़, तेज धूप में स्टेशन पर भटकते रहे यात्री नहीं मिली ट्रेन…

Ibtesam Deshmukh 25-Apr-2022 110

 रायपुर। पटरियों में काम बताकर रेलवे ने रविवार से एक महीने के लिए ट्रैक को खाली कर दिया है। अब स्टेशन से यात्री गाड़ी के ज्यादा मालगाड़ी गुजरने की संख्या बढ़ गई है। रेलवे के 22 ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद अब माल ढुलाई के काम में तेजी आएगी। लेकिन रेलवे के इस जनविरोधी फैसले के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को बड़ी संख्या में यात्री रिफंड लेने के लिए आरक्षण भवन पहुंचे हुए थे। भीड़ बढ़ने से आरपीएफ को व्यवस्था संभालने आना पड़ा।यात्रियों में ट्रेन रद्द होने का आक्रोश साफ दिखाई पड़ रहा था। दोपहर तेज गर्मी के बीच यात्रियों ने अपना रिफंड तो रेलवे से ले लिया लेकिन सफर करने की समस्या यही खत्म नहीं हुई। स्टेशन के बाद स्टेशन के पूछताछ केंद्र यात्रियों की भीड़ एकत्र होने लगी। ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को यात्रा करने दूसरी ट्रेन नहीं मिल पाई, जो ट्रेन उपलब्ध है उसमें भी रेलवे ने सीट फूल होने से टिकट खरीदना ही बंद कर दिया है।आरक्षण भवन में लगी भीड़ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलते ही रविवार को आरक्षण भवन खुलने से पहले यात्री टिकट का रिफंड लेने पहुंच गए थे। रेलवे अधिकारी मुताबिक पहले दिन सुबह से रात तक रिफंड का आंडका लाख रुपए पार कर चुका है। 1 से 5 लाख रुपए तक काउंटर और ऑनलाइन के जरिए पैसे लौटाने की बात कही जा रही हैं। एक से दो दिनों में रेलवे ऑफिसियल जानकारी देगा। रेलवे को यात्रियों को रिफंड देने में जितना नुकसान हो रहा उससे अधिक माल ढुलाई किए जाने में फायदा हो रहा है। ट्रैक खाली होने से एक दिन में दो से तीन बार ट्रेन राउंड लगाएंगी। मालगाड़ी को बार-बार आउटर में रुकना नहीं पड़ेगा।भटकते रहे पंजाब के यात्रीट्रेन रद्द के बाद पहले दिन अमृतसर जाने वाली कोरबा-अमृतसर रद्द रही। अचानक रद्द होने से यात्रियों के पास दूसरी व्यवस्था बनाने का समय ही नहीं मिल पाया। स्टेशन में ट्रेन रद्द होने दूसरी ट्रेन से यात्रा करने यात्री पहुंचे थे, लेकिन पंजाब जाने के लिए महीने भर तक कोई ट्रेन अब नहीं मिलेगी। यात्री नागपुर, झारखंड के रास्ते पंजाब जाने का प्लान बना रहे है। अब दमूपरे से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। दिनभर यात्री ट्रेन को लेकर परेशान स्टेशन में भटकते रहे।बस में बढ़ने लगी भीड़22 ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों के पास उसी तारीख में सफर करने के लिए बस ही अंतिम विकल्प बचा गया है। ऐसे में अब यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब जाने के लिए बस की टिकट बुक करवाने पहुंचने लगे है, लेकिन यहां भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। बस ट्रेवल्स एजेंसी के अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया, लंबी दूरी के लिए बस यात्री अचानक इजाफा हुआ है। पंजाब व मुंबई जाने वाली बस पैंक हो चुकी है। ट्रेन रद्द के बाद से लोगों ने रविवार को सप्ताह भर पहले बस बुकिंग कराया है। बस में सीट कम होने से फैमली यात्री को टिकट नहीं मिल रही। ऐसे में दूसरी तारीख में टिकट खरीद रहे हैं।पैसेंजर यात्री हुए परेशानपैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रोज सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। अब सुबह और शाम के वक्त झारसुगुड़ा से गोंदिया और डोंगरगढ़ जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। रेलवे ने पहले 4 फिर शनिवार को 4 ट्रेन पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दिया। अब यात्रियों को मजबूरन महंगे किराया देकर एक्सप्रेस में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को अभी काउंटर से टिकट नहीं मिल रहा है, लेकिन टीटीई अतिरिक्त किराने के साथ तत्काल टिकट बनाकर देने लगे है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों ने ट्रेन के जगह बस में सफर करना शुरू कर दिया है।

continue reading
सीएचसी सोनहत में पहुंचे कलेक्टर ने ओपीडी पर्ची और दवा स्टॉक व्यवस्था को पूर्णत ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

सीएचसी सोनहत में पहुंचे कलेक्टर ने ओपीडी पर्ची और दवा स्टॉक व्यवस्था को पूर्णत ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

Sawankumar 22-Apr-2022 85

कोरिया / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दवा वितरण कक्ष में दवाइयों के स्टॉक को संधारित करने की प्रक्रिया और ओपीडी पर्ची निकलने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएचसी सोनहत में एक्स-रे मशीन का संचालन, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, ओपीडी, आपरेशन थिएटर, आदि में स्वच्छता और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
कलेक्टर ने बीएमओ को वार्डों और शौचालयों में स्वच्छता बनाये रखने की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से बात करें और सुविधाओं पर फीडबैक लेते रहे जिससे स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में सुधार होता रहे और बेहतर चिकित्सा के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण भी मिले। 


इसके बाद कलेक्टर ने मरीजों से बात कर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं से भी उन्होंने पोषण आहार की जानकारी ली। जननी शिशु सुरक्षा योज के तहत मेनू अनुसार आहार ना मिलने की बात संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने बीएमओ को फटकार लगाई। उन्होंने सीएमएचओ को बीएमओ सोनहत को इस लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने किया जनपद-तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद और तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में सभी शाखाओं के अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान नई पहल करते हुए निर्देशित किया कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आई कार्ड जारी किये जायें जिससे कार्यक्षेत्र में नवीनता आये। इसी तरह तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम सोनहत एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

continue reading
विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता मेले का आयोजन’

विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता मेले का आयोजन’

Sawankumar 22-Apr-2022 131

कोरिया 22 अप्रैल 2022/स्वास्थ्य विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता मेले के अंतिम दिन आज विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में लगाए गए स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में आमजनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। विकासखण्ड जनकपुर में आयोजित मेले में सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो ने शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मेले में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से बात कर सुविधाओं से लाभ पर चर्चा भी की। 

 


स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, नाक कान एवं गले से संबंधित जांच, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टी.बी. नियंत्रण, मलेरिया, आंखों की जांच, धूम्रपान और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और जांच, कैंसर नियंत्रण के साथ साथ रक्तदान के महत्व और अंगदान के लिए भी जागरूक किया गया। जनकपुर स्वास्थ्य मेले में 1200 से भी ज्यादा लोग पहुचें और नेत्र और टी.बी जॉच, हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया।
’कलेक्टर ने विकासखण्ड सोनहत में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने आए लोगों से की बात,मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टरों सहित आमजनों ने रक्तदान कर मानव सेवा में निभायी भूमिका’
सोनहत में आयोजित मेले का कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने जायजा लिया। उन्होंने मेले में इलाज के लिए आए लोगों से बात कर समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान कमर दर्द की समस्या लेकर पहुँची हीरामनी को कलेक्टर ने मेले स्थल में ही उचित इलाज किए जाने हेतु आश्वस्त किया।


इसी तरह ग्राम कुरथी के रमसाय ने भी स्वास्थ्य मेले में मिल रही सुविधाओं पर कलेक्टर से अनुभव साझा किया। सोनहत स्वास्थ्य मेले में 950 से भी ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। कलेक्टर श्री शर्मा ने नेत्र परीक्षण के लिए आए लोगों को निःशुल्क चश्मा, हेल्थ आईडी कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
स्वास्थ्य जागरूकता मेले में रक्तदान हेतु शिविर का भी आयोजन किया। मेले में डॉक्टरों सहित आमजनों ने भी जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए रक्तदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर शुभकामनाएं दी।

continue reading
ब्रेकिंग न्यूज़ बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई

ब्रेकिंग न्यूज़ बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई

Sawankumar 20-Apr-2022 155

  बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई जिसमें से दो सब्जी व्यापारी थे एवं एक बाइक सवार व्यक्ति था सोचने वाली बात यह है कि सरकारी विभाग के बाउंड्री के अंदर लगा हुआ पेड़ जो कि आधा पहले से ही सूखा हुआ

 

था यह दीवाल के भरोसे पर था तो क्या  इस घटना की लापरवाही कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारियों पर जाती है  सूखे पेड़ की अनदेखी करते हुए इसे ऐसे ही छोड़ दिया जिसकी वजह से आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया

continue reading
डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाई लिखने पर सीएस और सीएमएचओ को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाई लिखने पर सीएस और सीएमएचओ को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

Sawankumar 19-Apr-2022 111

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गत दिवस बैठक में सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए डॉक्टर द्वारा सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।  इसी कड़ी में कलेक्टर ने आज बैठक में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ एवं औषधि नियंत्रक को भी निरीक्षण और कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए।

continue reading
जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल विवाह रोकने में पायी गई सफलता

जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल विवाह रोकने में पायी गई सफलता

Sawankumar 19-Apr-2022 100

कोरिया  कलेक्टर एवं जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण समिति सचिव श्रीमती अभिलाषा बेहार के नितृत्व मे जिले मे गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला बैकुण्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल मे निरूद्व बंदियो से उम्र के संबध मे पूछताछ की गई,

जिनमें जिला जेल बैकुण्ठपुर 205 बंदी तथा मनेन्द्रगढ़ मे कुल 270 पूछताछ की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह मे जेलो का निरीक्षण इस उददेश्य से किया जाता है कि जेल मे ऐसे बंदी तो नही है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलो मे निरूद्व हो गये हो तथा साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो।
 निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदीयों को चिन्हांकित किया गया जिनके बच्चे घर पर रहकर जीवन यापन कर रहे है एवं जिन्हे देखरेख संरक्षण आवश्यकता है। विभाग द्वारा ऐसे पात्र बच्चो को प्रवर्तकता कार्यक्रम मे सम्मलित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। निरीक्षण दल मे किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती जयश्री श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशीष गुप्ता, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित श्रीवास्तव एवं आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजीव कुमार साहू शामिल रहे।

continue reading
रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया

रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया

Ibtesam Deshmukh 16-Apr-2022 71

 भारत संविधान के महानायक भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन हर वर्ष 14 अप्रैल को उनके अनुयाई द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है उनकी जीवन गाथा को और दलित शुद्ध के प्रति निष्ठावान और त्याग को याद किया जाता है कि कैसे उन्होंने छूत अछूत के दौर में भी इतने कष्ट झेल कर एक अच्छा मुकाम हासिल किया और तो और उन्होंने सभी को समानता का अधिकार दिलाया जब जहां लोग जात पात पर भरोसा करते थे वहां बाबा भीमराव अंबेडकर जी ज्ञान के सागर बन लोगों में जागरूकता का काम करते थे और खुद के ज्ञान को बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेकों डिग्रियां प्राप्त की साथ ही उन्होंने भारत का संविधान लिखा जिस वजह से लोग उनको मानने के साथ पूजने भी लगे आज भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी के त्याग को याद करें तो उसके आगे कोई भी त्याग कम पड़ जाए उन्होंने इतने कष्ट पाकर भी एक अलग ही मुकाम पाया है । 

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस को नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में मनाया गया जहां मुख्य रूप से आईजी रतनलाल डांगी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और रेलवे आला अधिकारी पदाधिकारी भी शामिल थे इसी कड़ी में उद्बोधन मैं आईजी रतनलाल डांगी ने बताया की मैं बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही आज आईजी बना हूं उन्होंने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए भी कुछ बातें कहीं और माता-पिता को बच्चों का रोल मॉडल बताया।
continue reading
रायपुर स्टेशन पर कांग्रेस विधायक की कटी जेब, विनय जयसवाल का आईफोन ले गया चोर, एक लाख रुपए कीमत; ट्रेस नहीं कर पा रही पुलिस…..

रायपुर स्टेशन पर कांग्रेस विधायक की कटी जेब, विनय जयसवाल का आईफोन ले गया चोर, एक लाख रुपए कीमत; ट्रेस नहीं कर पा रही पुलिस…..

Ibtesam Deshmukh 14-Apr-2022 73

 रायपुर। मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस के विधायक विनय जयसवाल अपने साथ लगभग 1 लाख की कीमत का आईफोन 13 लेकर घूमा करते थे। यह फोन अब चोरी हो चुका है। बीती रात यह वारदात रायपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई । विधायक अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनके फोन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। भीड़ में विधायक जी का फोन कौन लेकर गया अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विधायक विनय जयसवाल का फोन उनके बॉडीगार्ड के पास था और अचानक यह फोन चोरी हो गया।

पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेलवे के अफसरों को यह बात पता चली कि विधायक का फोन गायब है तो देर रात तक आरपीएफ और जीआरपी की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। रायपुर रेलवे स्टेशन में लगे दर्जनों कैमरों को खंगाला गया किसी में उनके गायब होने का कोई सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है।

ट्रेस नहीं हो पाते फोन

रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी एलएस राजपूत ने बताया कि आई फोन ट्रेस नहीं हो पाते। इनके ट्रैकिंग की जानकारी मोबाइल के मालिक के पास पहुंचती है हालांकि हम अपने स्तर पर इस फोन को सर्च करने का काम कर रहे हैं। ज्यादातर आईफोन आई क्लाउड नाम के डिजिटल सिस्टम से जुड़े होते हैं यहां फोन के मालिक अपने हैंडसेट की जानकारी अपलोड करके फाइंड माय फोन ऑप्शन पर क्लिक करते हैं इसके बाद आईफोन ट्रेस किया जा सकता है। हालांकि बहुत से मामलों में इस तकनीक से भी कामयाबी नहीं मिलती।

continue reading
ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव : कर्मचारियों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश के लिए जनसभा ने सौंपा ज्ञापन*

ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव : कर्मचारियों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश के लिए जनसभा ने सौंपा ज्ञापन*

Sawankumar 14-Apr-2022 108
श्रम क़ानून के तहत 30 दिवस का वार्षिक अवकाश और अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान*

● जनसभा के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों ने ज़िला श्रम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

● निगम आयुक्त ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा, कहा गुमास्ता अधिनियम का पालन करवा पाना मेरे बस की बात नही*

 
 
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । छत्तीसगढ़ दुकान व स्थापना पंजीयन / गुमास्ता अधिनियम के अनुसार कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिवस अनिवार्य अवकाश का प्रावधान है। इस हेतु नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग को जिम्मेदारी भी है। लेकिन जगदलपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को इस सबन्ध में 15 दिवस पूर्व ज्ञापन के माध्यम से जानकारी मिलने के बावजूद किसी भी तरह कर्मचारियों के हित में काम करते वे नही दिखें।
 
 
*नगर पालिक निगम के आयुक्त ने झाड़ा पल्ला - कहा सप्ताह में एक दिन दुकान बंद करवाना मेरे बस में नही*
 
 
स्थानीय दलपत सागर वेंडिंग ज़ोन में ओपन आर्केस्ट्रा का आनंद लेने पहुंचे नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार से कामगार सभा से जुड़े कर्मचारियों ने बीते शनिवार मुलाक़ात किया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त से सवाल किया कि आपको साप्ताहिक अवकाश की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया था उसपर क्या कार्यवाही हुई। तब आयुक्त ने सार्वजनिक रूप से कहा कि गुमास्ता अधिनियम को कड़ाई से लागू करवा पाने में वे अक्षम हैं, जबकि जनसभा सन्गठन के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिवस पूर्व ज्ञापन देकर अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश दिलवाने की मांग की थी, इसतरह कर्मचारियों के हित में इस तरह उनकी अक्षमता दिख गई। 
 
 
*रैली के रूप में सैकड़ो कर्मचारी पहुंचे ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय*
 
*ज़िला श्रम अधिकारी ने कहा सोमवार को व्यापारी संघ व निगम प्रशासन के साथ करेंगे बैठक*
 
 
जनसभा के प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में कामगार सभा से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 200 कर्मचारियों ने आज हमारी मांग पूरी करो और जनसभा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उक्त संबन्ध में शिक़ायत की है। जिसपर ज़िला श्रम अधिकारी ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही है। मीडिया से चर्चा करते हुए जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि नगर पालिक निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी हैकि गुमास्ता अधिनियम का पालन कराया जावे, परंतु क़ानून का पालन करवा पाने की उनकी अक्षमता यह साबित करती हैकि वे सत्ता पक्ष के साथ हां में हां भरने वाले कठपुतली मात्र हैं। जनसभा ने अब ज़िला श्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर इस बात की शिकायत दर्ज़ कराई है। नियम के अनुसार कर्मचारियों को वार्षिक 30 दिन व साप्ताहिक 1 दिन के अवकाश का प्रावधान है, इसके साथ ही कर्मचारियों को लगभग 08 लाख रुपये का बीमा लाभ भी दिया जाना होता है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही नही होने पर जिला कार्यालय का घेराव करेंगे।
continue reading
चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

Ibtesam Deshmukh 09-Apr-2022 130

 पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 08.04.2022 को थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत मोहन कॉलोनी हल्दीबाड़ी में चलित थाना का आयोजन किया गया । जिस दौरान वार्ड पार्षद तथा वार्ड नागरिक उपस्थित हुये, जिन्हें वर्तमान में घटित होने वाले अपराधों, साईबर क्राईम, ऑनलाइन ठगी, एटीएम, फ्राड, सोशल मिडिया से जुड़े अपराध, महिलाओं तथा बच्चों पर घटित अपराध, बैंड व गुड टच तथा अन्य अपराधों के संबंध में अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाले तरीकों तथा उनसे सुरक्षा के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा के संबंध में अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुये मोबाईल पर डाऊनलोड करने की समझाईस दी गई, साथ ही नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा सामाज को नशा मुक्त बनाये जाने का अपील किया गया । बैठक दौरान बैठक में उपस्थित नागरिकों से उनकी शिकायत / समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निराकरण किया गया है ।

continue reading
मनमाने ढंग से निजी स्कूलों में ली जा रही फीस पर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी की पत्र l

मनमाने ढंग से निजी स्कूलों में ली जा रही फीस पर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी की पत्र l

Sawankumar 06-Apr-2022 121

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को जिला स्तरीय फीस विनियमन समितियों का गठन करने और छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले के सभी निजी स्कूलों के फीस के संबंध में जानकारी प्राप्त करके अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे निजी विद्यालयों द्वारा अनियंत्रित तरीके से फीस न बढ़ाई जाए एवं पालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कलेक्टरों को संदर्भित पत्रों के साथ अधिनियम तथा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए अधिनियमों की छायाप्रति भी भेजी है।

 
 प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों से ऐसी जानकारी मिली है कि अशासकीय विद्यालयों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना अपनी फीस में असाधारण रूप से वृद्धि की गई है, जिसके कारण पालकों को कठिनाई का समाना करना पड़ रहा है।
 
 
उन्होंने जिला कलेक्टरों को अधिनियम की धारा-10 की उपधारा-8 की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि इसमें यह प्रावधान है कि विद्यालय फीस समिति द्वारा एक बार में अधिकतम 8 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।
 इससे अधिक फीस की वृद्धि करने के लिए विद्यालय फीस समिति को अपने प्रस्ताव जिला फीस समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिला स्तर पर फीस विनियमन समिति द्वारा इस प्रस्ताव पर युक्ति-युक्त निर्णय लिया जाएगा। अधिनियम की धारा-13 के तहत विद्यालय फीस समिति के विरूद्ध अपील सुनने का अधिकार जिला समिति को है। अधिनियम की धारा-4 के अनुसार जिला फीस समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सचिव है। निजी स्कूलों द्वारा अनियंत्रित तरीके से बढ़ाई फीस को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिनियम में पर्याप्त अधिकार प्राप्त है

 

continue reading
बड़ी खबर : आज फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम… इतने रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी…

बड़ी खबर : आज फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम… इतने रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी…

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 107

 रायपुर/दिल्ली। पिछले 14 दिन में पेट्रोल डीजल की कीमतें 12 बार बढ़ चुकी हैं. इसी क्रम में तेल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है. वहीं सीएनजी भी महंगाई के मामले में पेट्रोल डीजल का पीछा कर रही है. बता दें कि बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि महंगाई का आलम ये है कि पिछले 14 दिन में पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में 12 बार इजाफा हो चुका है. इसी क्रम में तेल की कीमतें दो हफ्ते में 8.40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गईं.

बात CNG की करें तो गैस के दामों में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. अब दिल्ली में एक किलोग्राम CNG के लिए 61.61 रुपये का भुगतान करना होगा. CNG की कीमत में भी एक सप्ताह के भीतर 3 बढ़ोतरी हुई है. लिहाजा सीएनजी की कीमतों में तीन सप्ताह में 2.40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ोतरी हुई है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 118 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है वहीं अब डीजल भी 102 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

continue reading
किस्तानो के लिए बड़ी खुशखबरी : इतने तारीख तक बढ़ी e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि…PM Kisan की e-KYC अपने मोबाइल से ऐसे करें पूरी…

किस्तानो के लिए बड़ी खुशखबरी : इतने तारीख तक बढ़ी e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि…PM Kisan की e-KYC अपने मोबाइल से ऐसे करें पूरी…

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 113

 केंद्र सरकार ने करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी दी है. जी हां, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य (e-KYC) की तारीख अब बढ़ा दी गई है अब इसकी तारीख बढ़ाकर 22 मई कर दी गई है, जबकि पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च ही रखी गई थी.देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ

​​​​​ बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के 12 करोड़ से अधिक किसान उठा रहे है. एक आंकड़ें के मुताबिक, इस योजना के तहत 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं. इस योजना के जरिए हर वित्त वर्ष में केंद्र सरकार (Central Government) किसानों को 6 हजार रुपये तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये कर के देती है, जिसमें हर साल की पहली किस्त 1 अप्रैल-31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त- 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर-31 मार्च के बीच आती है.
कैसे करें e-KYC का काम पूरा? इसके लिए सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसमें जाने के बाद आपको e-KYC का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करकें आपको अपना आधार नंबर डाल कर सर्च करना होगा. इसके बाद इसमें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा.

इसके बाद मोबाइल नंबर पर गए ओटीपी को डालकर सबमिट करना होगा. इसके बाद अगर सबकुछ सही रहा तो e-KYC पूरी हो जाएगी और अगर सही नहीं हुआ तो Invalid लिख कर आ जाएगा. इसको ठीक कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. ’

स्वयं से ई-केवाईसी करने हेतु क्या करें –

’ 1. अपने मोबाईल के गूगल में जाकर https://pmkisan.gov.in./aadharekyc.aspx टाइप करें उसके बाद अपना आधार नंबर डालें ।

  1. आधार नंबर डालने के बाद सर्च में क्लिक करें फिर आप अपना आधार में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर डालें ।
  2. मोबाईल नंबर डालने के बाद गेट मोबाइल ओटीपी में क्लिक करें फिर आपके मोबाईल में 4 अंक का ओटीपी आयेगा उसको डालें फिर सबमिट ओटीपी में क्लिक करें ।
  3. उसके बाद पुनरू

6 अंक ओटीपी आयेगा उसको डालें फिर सबमिट फ़ॉर ऑथोरिजशन में क्लिक करें आपका ई-केवाईसी पूर्ण हो जायेगा

continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष

आज दिनाँक 30/03/2022 को राष्ट्रीय संयोजक श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय जी के दिशा निर्देश पर एवं  प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक ग्राम सेंधा के पी.एच.ई. के गेस्ट हाउस में रखी गई

जिसमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से सावन कुमार को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया जिससे सभी पत्रकार साथियों में हर्ष था ।

इसी के साथ ही प्रदेश में अनवर आलम सिद्दकी उपाध्यक्ष एवं अब्दुल कयूम खान एवं कविराज विश्वकर्मा जी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री महेश प्रशाद, सत्येंद्र सोनी, अनवर आलम, राम लखन यादव ,प्रदीप पाटकर, दीपेंद्र शर्मा ,त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती ,अंसारी, हफीज खान ,द्रोणाचार्य दुबे ,रवि मिश्रा, महेश साहू ,मनीष सिंह, राकेश सिंह, सुमंत गांगुली, मुस्ताक कुरैशी, अमजद कुमार ,राजू खान ,नोहर विश्वकर्मा ,सुरेश कुमार

continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष
बाप के कंधे पर बेटी का जनाजा नही मिली एंबुलेंस 10किलोमीटर पैदल लेकर गया शव*

बाप के कंधे पर बेटी का जनाजा नही मिली एंबुलेंस 10किलोमीटर पैदल लेकर गया शव*

Sawankumar 28-Mar-2022 352
सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह 7 वर्षीय बेटी सुरेखा को पिता ने भर्ती कराया था सुरेखा को बुखार और पेट दर्द था. आरोप है कि बुखार से पीड़ित मासूम बच्ची की इंजेक्शन लगाने से असमय मौत हो गई. दर्दनाक बात ये है कि बेटी को इंजेक्शन उस वक्त लगाया गया जब उसे भूख लगी थी और दूध मांग रही थी.जिसके कुछ ही समय बाद बच्ची की मौत हो गई. अब बच्ची के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में मजबूर पिता बच्ची के मृत शरीर को कंधे पर उठाए हुए दिखाई दे रहा है. पिता का कहना है कि दो दिन से बच्ची को बुखार था. रात में 12 बजे पेट दर्द भी हुआ था. आज सुबह 7 बजे लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कहा ठीक हो जाएगा. बच्ची को ऑक्सीजन लगाया गया. उस वक्त अस्पताल में एक नर्स और एक डॉक्टर मौजूद था.
 
उन्होंने बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया. पिता ने स्टाफ से कहा कि बच्ची ने कुछ नहीं खाया है. बेटी ने दूध पीने के लिए मांगा. तत्काल में दूध की व्यवस्था नहीं हो सकी. तुरंत बच्ची ने पेट में दर्द होने की बात कही. डॉक्टरों ने फिर ऑक्सीजन लगाया तो नाक से खून निकलने लगा.
 
पिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और नाक से खून निकलने के साथ मौत हो गई. दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खुल गई. लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में एक भी शव वाहन नहीं है. मजबूरी में बच्ची के पिता को शव कंधे पर उठाकर पैदल ले जाना पड़ा.
 
लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में एक भी शव वाहन नहीं होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को है. बावजूद  इसके व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
continue reading
छत्तीसगढ़ : बेकाबू हुई जंगल की आग, 24 गांवों के ऊपर मंडरा रहा खतरा… कार्यालय भी आग की चपेट में…

छत्तीसगढ़ : बेकाबू हुई जंगल की आग, 24 गांवों के ऊपर मंडरा रहा खतरा… कार्यालय भी आग की चपेट में…

Ibtesam Deshmukh 28-Mar-2022 111

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गुरूघासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक सप्ताह से भीषण आग जंगल में कहर बरपा रही है। आग बढ़ते हुए 24 गांव की सीमाओं तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि महुआ बीनने आने वाले लोगों ने पेड़ के नीचे सफाई के लिए आग लगाई थी। बाद में यह आग पूरे जंगल में फैल गई। चांदनी बिहारपुर स्थित रेंज कार्यालय भी आग की चपेट में आने वाला था। हालांकि शनिवार रात ग्रामीणों व चौकीदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद यहां आग पर काबू पाया। फिलहाल दफ्तर तो बच गया है, लेकिन अभी भी आग जंगल में फैली हुई है और जंगली जानवर भी चपेट में आ रहे हैं।

सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्राम चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से जंगल में भीषण आग लगी हुई है। यह इलाका टाइगर रिजर्व में शामिल है और संरक्षित क्षेत्र है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जंगल के आस-पास स्थित ग्रामीणों के घर अब आग की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग के डर से जानवर गांव की तरफ आने लगे हैं। इसके बाद भी टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अफसर मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आग मध्य प्रदेश की जंगलों की तरफ से इधर आ रही है। मैदानी स्तर पर आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। आग लगाने वालों का भी पता नहीं चल पा रहा है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के फोन बंद मिले, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अवन्तिकापुर, कोल्हुआ, महुली, कछवारी, चोंगा, खैरा, कसौटी, पेंडारी, पासल, नवडिहा, कछिया, जुडवनीया, मोहरसोप, बसनरा, खोहिर, बैजनपाठ, लुल, तेलाईपाठ, भून्डा, रसौकी, रामगढ़, उमझर, पालकेवरा, छतरंग, बाक, कुदरगढ़ के जंगल आग की चपेट में आकर जल रहे हैं। इससे गांवों में धुंआ भर रहा है। वहीं इससे वे ग्रामीण दहशत में हैं, जिनके घर जंगल किनारे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि जंगल का आग कहीं उनकी झोपड़ियों तक न पहुंच जाए।

continue reading
समाधान तुंहर दुआर शिविर: कलेक्टर कुलदीप शर्मा पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी के शिविर में, लोगों के साथ किया संवाद

समाधान तुंहर दुआर शिविर: कलेक्टर कुलदीप शर्मा पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी के शिविर में, लोगों के साथ किया संवाद

Sawankumar 25-Mar-2022 141
शिविर में फौती नामांतरण के लिए आवेदक श्री कृष्ण बिहारी साहू का आवेदन शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज कर निराकृत, बंटवारा हेतु कलेक्टर ने 15 दिन के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर निराकरण के दिये निर्देश, बरबसपुर के श्री राजेंद्र प्रसाद को आवेदन के तुरंत बाद मिली ऋण पुस्तिका
परसगढ़ी में भी बड़ी संख्या में पहुँच रहे लोग, आमजन की पेयजल की समस्या के 1 सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
अभिलेख दुरुस्तीकरण,
 
 
फौती नामांतरण, बंटवारा, सहित सड़क मरम्मत, विद्युत, पेयजल आपूर्ति आदि के आवेदन लेकर पहुँच रहे ग्रामीण, शिविर स्थल पर ही आवेदनो से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही पूर्ण
continue reading
समाधान तुंहर दुआररू 25 मार्च से पंचायत स्तर पर शुरू होंगे शिविर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के मामलों का त्वरित समाधान

समाधान तुंहर दुआररू 25 मार्च से पंचायत स्तर पर शुरू होंगे शिविर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के मामलों का त्वरित समाधान

Sawankumar 24-Mar-2022 126

कोरिया /कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में वृहद पैमाने पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, और आम जन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और मांगों को सुनकर उनका समाधान करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के समस्त विकासखंडों में ष्समाधान तुंहर दुआरष् शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च 2022 से शिविर की शुरुआत की जा रही है। सभी विकासखंडों में पंचायत वार दिन निर्धारित किये गए हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गयी है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, ऋण पुस्तिका वितरण, आरबीसी 6-4 के आवेदन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र, ई डब्लू एस प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ने और नवीन आवेदन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 95 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 07 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत 29 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक, विकासखण्ड भरतपुर के 84 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 05 अप्रैल तक, विकासखण्ड खड़गवां के 63 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 21 अप्रैल तक, विकासखण्ड सोनहत के 42 ग्राम पंचायतों में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक, चिरमिरी के 16 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 04 अप्रैल तक एवं केल्हारी के 34 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

continue reading
dpboss