Breaking News
खास खबर
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्रामीण सचिवालय की प्रभावी सक्रियता सुनिश्चित करें - संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्रामीण सचिवालय की प्रभावी सक्रियता सुनिश्चित करें - संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र
ग्राम पंचायत मुरमा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, काम में लापरवाही की शिकायत पर पीडीएस संचालक को नोटिस देने के निर्देश
कोरिया 01 जून 2022/ लेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत मुरमा के शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में रजिस्टरों एवं स्टॉक का अवलोकन कर हितग्राहियों से नियमित राशन उपलब्धता की जानकारी ली।
इस दौरान राशन दुकान संचालक द्वारा काम मे लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर श्री शर्मा ने एसडीएम बैकुंठपुर को संचालक को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने आदिवासी बालक आश्रम का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
’नवीन गौठान पटना में गोबर ख़रीदी के पहले दिन रूथ ने बेचा 65 किलोग्राम गोबर, आयमूलक गतिविधियों के लिए कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित’
ग्राम पंचायत पटना में नवीन गौठान का निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि गौठान की मुख्य प्राथमिकता जैसे वर्मी टांका, नांद, कोटना, पानी तथा बिजली की व्यवस्था अच्छी हो, साथ ही शेड तथा अन्य निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
इस दौरान गौठान में उपस्थित ग्रामीणों एवं गौठान आजीविका हेतु चयनित समूह की महिलाओं से आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर श्री शर्मा ने चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। बरकत स्व सहायता समूह की महिला रूथ माइकल ने बताया कि गौठान में आज से गोबर खरीदी की शुरुआत हुई है। मैंने आज यहाँ 65 किलोग्राम गोबर बेचा है तथा गौठान में समूह के साथ मिलकर वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण करने की योजना है। वहीं समूह की अन्य सदस्य हिना बेगम ने बताया कि समूह द्वारा पूर्व में ट्री गार्ड निर्माण का काम किया गया है जिससे 2 लाख तक का लाभ भी समूह को मिला। नवीन गौठान में समूह की महिलाएं बकरी पालन का कार्य करेंगी।
गौठान में उपस्थित ग्रामीणों से कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीणों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र हितग्राहियों के लिए सुनहरा अवसर है, छूटे हुए पात्र हितग्राही एवं नवीन पंजीयन आवेदक 10 जून तक पंचायत में आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अन्य आवश्यकताओं तथा समस्याओं पर भी ग्रामीणों से चर्चा की।
’दिव्यांग बच्ची श्वेता सिंह को ऑडियोमैट्री के लिए भेजा जाएगा’
कलेक्टर के समक्ष अपनी दिव्यांग पुत्री श्वेता सिंह के इलाज का आवेदन लेकर पहुंचे श्री कृष्ण कुमार को कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में ऑडियोमैट्री जांच के लिए ले जाने की सलाह दी। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम बैकुंठपुर को बालिका को तुरंत ओडियोमैट्री जांच हेतु भेजने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने किया जिले के 100 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान
कोरिया / बैकुंठपुर

तांबा तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही
प्रशासन ने विशेष पहल कर बैगा और पंडो जनजाति के 20 परिवारों को किया नवीन राशन कार्ड वितरण*
कोरिया/ खड़गवां
आप को बता दे कि विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत जरौंधा के अंतर्गत निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और पंडो के 20 परिवारों को रविवार को नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया।बीते दिनों गांव में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के आवेदन लिए गए एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा निराकरण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम के द्वारा जनजातीय परिवारों को शासन के महत्वांकाक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे वे शासन की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठा सके। बैगा परिवारों को रोजगार मुहैया कराने हेतु 10 बैगा परिवारों को मनरेगा के तहत भूमि समतलीकरण कार्य स्वीकृत होने की जानकारी दी। शीघ्र ही काम शुरू भी किया जाएगा।
बालिका सशक्तिकरण हेतु हुआ प्रेरक कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोरबा रहे मुख्य अतिथि एनटीपीसी द्वारा किया गया आयोजन
कोरबा एनटीपीसी परियोजना कोरबा द्वारा कर्मचारी विकास केंद्र ऑडिटोरियम एनटीपीसी दर्री में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत *प्रेरक कार्यक्रम* का आयोजन किया गया , जिसमें भोज राम पटेल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए । इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से छात्राओं को बुलाया गया था जिनको संबोधित करते हुए भोजराम पटेल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जितना अधिक परिश्रम किया जाए उसका प्रतिफल उतना ही अच्छा होता है , छात्राओं को लगन एवं परिश्रम के साथ विद्याध्यन करने की प्रेरणा दी ।
इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के विद्यार्थी जीवन, शिक्षक कार्यकाल एवं आईपीएस तक के सफर में आई कठिनाइयों एवम संघर्ष के बारे में प्रश्न किए और उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा लेकर आगे उनके नक्शे कदम पर चलते हुए देशसेवा करने की इच्छा जाहिर की ।इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना कोरबा के प्रमुख पी एम जेना, वीरेन्द्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों के साथ थाना प्रभारी दर्री श्री विवेक शर्मा उपस्थित थे ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया द्वारा देवर्षि नारद जयंती मनाया गया
आज दिनांक 17 मार्च 2022 को देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष में कोरिया जिला में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई द्वारा देव श्री नारद मुनि के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया

जिसमें वाद संवाद में प्रथम माने जाने वाले पत्रकार को महासंघ के सदस्यों द्वारा श्रद्धा पूर्वक नारद जी से पत्रकारिता क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना की गई। यह कार्यक्रम पत्रकार महासंघ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उपस्थित रहे महेश प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष , सत्येंद्र सोनी प्रदेश महासचिव, द्रोणाचार्य दुबे प्रदेश प्रभारी, सावन कुमार जिलाध्यक्ष, हेमंत कार फार्मा जिला उपाध्यक्ष, बाला राव ब्लॉक, अध्यक्ष हल्दीबाड़ी, मनोज श्रीवास्तव कृपाचार्य दुबे अन्य सभी साथी गण मौजूद रहे।

नारदजी विष्णु भगवान के परम भक्तों में से एक माने जाते हैं। देवर्षि नारद मुनि विभिन्न लोकों में यात्रा करते थे, जिनमें पृथ्वी, आकाश और पाताल का समावेश होता था। ताकि देवी-देवताओं तक संदेश और सूचना का संचार किया जा सके। नारद मुनि के हाथ में हमेशा वीणा मौजूद रहता है। उन्होंने गायन के माध्यम से संदेश देने के लिए अपनी वीणा का उपयोग किया। देवर्षि नारद व्यासजी, वाल्मीकि तथा परम ज्ञानी शुकदेव जी के गुरु माने जाते हैं। कहा जाता है कि नारद मुनि सच्चे सहायक के रूप में हमेशा सच्चे और निर्दोष लोगों की पुकार श्री हरि तक पहुंचाते थे। इन्होंने देवताओं के साथ-साथ असुरों का भी सही मार्गदर्शन किया। यही वजह है कि सभी लोकों में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।
ग्राम पंचायत बुडार के निरीक्षण में पहुँचे कलेक्टर, जुगरी बाई एवं कमलेश बाई की शिकायत पर अपने सामने जमीन का नापजोख करवा कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण’
कोरिया / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज ग्राम पंचायत बुडार के अंतर्गत पंचायत कार्यालय और पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया। पंचायत कार्यालय में कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव की मूलभूत आवश्यकताओं के विषय में चर्चा की। इस दौरान बुडार निवासी ग्रामीण जुगरी बाई ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा के तहत दर्ज भूमि के अनुसार भूमि प्रदाय न किये जाने की शंका से अवगत कराया।
कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिए पटवारी को नाप जोख करने के निर्देश दिए एवं स्वयं भी जमीन का मुआयना करने पहुंचे। कलेक्टर एवं प्रशासनिक अमले के समक्ष नाप जोख किया गया जिसमें रिकॉर्ड अनुसार सही नाप पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा जुगरी बाई तथा कमलेश बाई की समस्या का निराकरण किया गया।
कलेक्टर ने पंचायत कार्यालय में गत दिनों लगाए गए शिविरों में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण, पंचायत में आवेदनों और शिकायतों की पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने की जानकारी फोन कर व्यक्तिगत रूप से हितग्राही को देने के सम्बंध में निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वयं फोन कर हितग्राही कलावती को पेंशन स्वीकृति की जानकारी दी।
’पीडीएस दुकान में राशन लेने आई माता फुलेश्वरी से की मुलाकात, रजिस्टरों की जांच कर व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश’
शासकीय उचित मूल्य दुकान का अवलोकन कर कलेक्टर श्री शर्मा ने पंजियों तथा स्टॉक की जांच की। शिकायत पंजी में खामी पायी जाने पर उन्होंने समस्त पंजियों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। पीडीएस दुकान में राशन लेने आए लोगों से बात कर कलेक्टर श्री शर्मा ने जारी किए गए राशन का मापन करवाया। हितग्राही फुलेश्वरी ने उन्हें बताया यहां समय पर राशन मिल जाता है और किसी प्रकार की समस्या नही है। कलेक्टर द्वारा पिछले दिनों कुछ राशन दुकान संचालकों द्वारा बचे रुपए अगले माह के लिए रोक दिए जाने की शिकायत मिलने के संबंध में संचालक को चिल्हर पैसों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए गए ।
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें - जिले के प्रभारी सचिव एस प्रकाश’
कोरिया जिले के प्रभारी सचिव श्री एस प्रकाश ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। प्रभारी सचिव श्री एस प्रकाश ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण करें। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सभी कार्य करें। जिले मेें बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में स्थित सी-मार्ट के संचालन की जानकारी ली और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के संचालन में जिले की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत किश्त वितरण, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं समितियों में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव श्री एस प्रकाश ने कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण की निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है। लोकहित में यह जिला प्रशासन का बेहतर प्रयास है। उन्होंने मनरेगा से हो रहे कार्यों की जानकारी ली और विभागों से मनरेगा के तहत काम जारी करने के निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर और सुपोषण अभियान के संबंध में समीक्षा की।
.jpg)
कटे-फटे होंठ, तालु की सर्जरी के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित मुस्कान कैम्प की प्रभारी सचिव ने की सराहना
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि समस्त 7 नगरीय निकायों में धन्वंतरि मेडिकल स्टोर संचालित है जिनमें अब तक 121 लाख की एमआरपी की दवाइयां 54 से 58 प्रतिशत की छूट के साथ 53 लाख रुपये में हितग्राहियों को विक्रय की गई हैं। इस वर्ष जिले में 1 लाख 40 हज़ार मीट्रिक टन धान खरीदी की गयी और शतप्रतिशत धान का उठाव पूरा किया जा चुका है। उन्होंने मुस्कान कैम्प, समाधान तुंहर दुआर और दिव्यांगजन सहायता शिविर में आमजन की समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने मुस्कान कैम्प के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। सी-मार्ट में समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री प्रारंभ हो गई है। समूह की महिलाओं द्वारा मसाले, फिनाईल, खाद्य तेल, अचार, बड़ी, पापड़ की आपूर्ति आश्रम-छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभागों में की जा रही है। बैठक में ओएसडी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-
मनेंद्रगढ़ चैनपुर पूल के निचे अवैध रूप से रेत उत्खनन जोरों पर अधिकारी मौन
कोरिया / मनेंद्रगढ़


बहरासी स्कूल परिसर में कलेक्टर ने लगाई चौपाल, काम में लापरवाही की शिकायत, पटवारी को निलंबित करने के निर्देश
*उपस्वास्थ्य केंद्र शेरी का किया औचक निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था देख एएनएम सरिता और स्मिता की प्रशंसा की*

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया इकाई के जिला अध्यक्ष सावन कुमार के अध्यक्षता में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया ।
कोरिया /छत्तीसगढ़


https://youtu.be/Fnfh1o2EixM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद कलेक्टर ने बिटिया और एसपी सहित आम वृक्ष की छाया में लिया बोरे बासी का आनंद
कोरिया, 01 मई प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे बासी खाने का आव्हान किया। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, और आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों और छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति को सम्मान दिया।

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी ट्रेन में कन्फर्म सीट…इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच…रेलवे ने लिए 72 ट्रेनों के लिए ये बड़ा फैसला…
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब ट्रेनों में रिजर्वेशन के दौरान यात्रियों को कंम्फर्म सीट मिलेगी. गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने 72 ट्रेनों के लिए ये बड़ा फैसला लिया है.
रेलवे पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा नगर निगम जेसीबी मशीन से मैदान को कराया गया बराबर... रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान को किया गया तैयार...
बिलासपुर। आज रेलवे खोखो मैदान पर रेलवे के पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव भैया के द्वारा आज नगर निगम से जेसीबी मशीन से मैदान को बराबर कराकर लेबल किया गया एवम् वहां गड्ढा बनाकर* *निगम द्वारा रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान भी तैयार किया गया है।
9 दिन में तीसरी बार शहर का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ…अभी और बढ़ेगा…मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी…
9 दिन में तीसरी बार शहर का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इस बीच एक दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बाकी दिन अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। वैसे अप्रैल के 27 दिनों के तापमान की बात करें तो पारा औसत 42 डिग्री के करीब रहा है। इसमें दो बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे भी रहा। इस बार अप्रैल में अच्छी गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे हो जा रहे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह से ही तेज धूप महसूस हुई।
ट्रेनों को एक साथ रद्द करने के बाद टिकट दलालों का यात्रियों से पैसा वसूलने का महापर्व अब शुरू…टिकट काउंटर के बाहर टिकट को लेकर मारामारी…
रायपुर। रेलवे ने 22 ट्रेनों को एक साथ रद्द करने के बाद टिकट दलालों का यात्रियों से पैसा वसूलने का महापर्व अब शुरू हो चुका है। इनदिनों स्टेशन के टिकट काउंटर के बाहर चार में से एक यात्री कंफर्म टिकट को लेकर परेशान मिल जाएगा, इसका ही फायदा अब टिकट दलाल उठाने लगे है। क्योंकि रेलवे ने जिस रूट में टिकट को रद्द किया है, यात्रियों के पास दूसरी ट्रेन के लिए ज्यादा विकल्प बचा नहीं है। जो ट्रेन उपलब्ध है उसमें वेटिंग संख्या 100 से पार है इसमें टिकट कंफर्म होने की संभावना शून्य है।
22 ट्रेनो के रद्द होने का मामला गरमाया,,,नगर विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार के पास,,,कहा अगर ट्रेनों का परिचालन नही हुआ शुरू तो जनता के साथ करेंगे उग्र अंदोलन,,,
बिलासपुर/एसईसीआर द्वारा अचानक 22 ट्रेनों को रद्द कर दिए जाने के बाद आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रेलवे के इस तुगलकी फैसले से आम लोगों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों को रेलवे के इस निर्णय के कारण रद्द करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को लेकर नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी मेंबर शैलेष पांडेय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से भेंट की एवं उनके समक्ष आम जनता को ट्रेनें रद्द होने के कारण आ रही परेशानियों की जानकारी दी।
बिलासपुर/ रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के द्वारा दिया गया क्षेत्रवासियों को उपहार... अजय यादव जी और मजदूर कांग्रेस के मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया खेल मैदान का भूमिपूजन...
रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के प्रयास पर बिलासपुर नगर निगम के सौजन्य से गजरा चौक रेलवे के टाइप टू क्वार्टर्स के मैदान में छोटे बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन हेतु झूला सहित विभिन्न खेलकूद समान लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया है जिसमें प्रमुख रुप से रेलवे चेत्र के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव एवं मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वय श्री बी कृष्ण कुमार जी श्रीनिवास राव जी नरेश कुर्रे जी एवं टाइप टू कॉलोनी के नेता शुभम भाई चितरंजन जी सहित अन्य सभी उस कॉलोनी के निवासी गण मौजूद रहे । भूमि पूजन उपरांत अजय यादव ने कहा है आज मुझे जो राजनीति या जहां भी सम्मान मिलता है वो आप लोगो के चुनाव में जीत दिलाने से ही मिला है आप लोगो ने मुझे भले ही 5 साल के लिए चुना है लेकिन आजीवन इस जीत के लिए मैं रेलवे क्षेत्र वासियो मतदाताओं का ऋणी रहूंगा ।
रायपुर ब्रेकिंग : ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड लेने उमड़ी यात्रियों की भीड़, तेज धूप में स्टेशन पर भटकते रहे यात्री नहीं मिली ट्रेन…
रायपुर। पटरियों में काम बताकर रेलवे ने रविवार से एक महीने के लिए ट्रैक को खाली कर दिया है। अब स्टेशन से यात्री गाड़ी के ज्यादा मालगाड़ी गुजरने की संख्या बढ़ गई है। रेलवे के 22 ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद अब माल ढुलाई के काम में तेजी आएगी। लेकिन रेलवे के इस जनविरोधी फैसले के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को बड़ी संख्या में यात्री रिफंड लेने के लिए आरक्षण भवन पहुंचे हुए थे। भीड़ बढ़ने से आरपीएफ को व्यवस्था संभालने आना पड़ा।यात्रियों में ट्रेन रद्द होने का आक्रोश साफ दिखाई पड़ रहा था। दोपहर तेज गर्मी के बीच यात्रियों ने अपना रिफंड तो रेलवे से ले लिया लेकिन सफर करने की समस्या यही खत्म नहीं हुई। स्टेशन के बाद स्टेशन के पूछताछ केंद्र यात्रियों की भीड़ एकत्र होने लगी। ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को यात्रा करने दूसरी ट्रेन नहीं मिल पाई, जो ट्रेन उपलब्ध है उसमें भी रेलवे ने सीट फूल होने से टिकट खरीदना ही बंद कर दिया है।आरक्षण भवन में लगी भीड़ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलते ही रविवार को आरक्षण भवन खुलने से पहले यात्री टिकट का रिफंड लेने पहुंच गए थे। रेलवे अधिकारी मुताबिक पहले दिन सुबह से रात तक रिफंड का आंडका लाख रुपए पार कर चुका है। 1 से 5 लाख रुपए तक काउंटर और ऑनलाइन के जरिए पैसे लौटाने की बात कही जा रही हैं। एक से दो दिनों में रेलवे ऑफिसियल जानकारी देगा। रेलवे को यात्रियों को रिफंड देने में जितना नुकसान हो रहा उससे अधिक माल ढुलाई किए जाने में फायदा हो रहा है। ट्रैक खाली होने से एक दिन में दो से तीन बार ट्रेन राउंड लगाएंगी। मालगाड़ी को बार-बार आउटर में रुकना नहीं पड़ेगा।भटकते रहे पंजाब के यात्रीट्रेन रद्द के बाद पहले दिन अमृतसर जाने वाली कोरबा-अमृतसर रद्द रही। अचानक रद्द होने से यात्रियों के पास दूसरी व्यवस्था बनाने का समय ही नहीं मिल पाया। स्टेशन में ट्रेन रद्द होने दूसरी ट्रेन से यात्रा करने यात्री पहुंचे थे, लेकिन पंजाब जाने के लिए महीने भर तक कोई ट्रेन अब नहीं मिलेगी। यात्री नागपुर, झारखंड के रास्ते पंजाब जाने का प्लान बना रहे है। अब दमूपरे से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। दिनभर यात्री ट्रेन को लेकर परेशान स्टेशन में भटकते रहे।बस में बढ़ने लगी भीड़22 ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों के पास उसी तारीख में सफर करने के लिए बस ही अंतिम विकल्प बचा गया है। ऐसे में अब यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब जाने के लिए बस की टिकट बुक करवाने पहुंचने लगे है, लेकिन यहां भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। बस ट्रेवल्स एजेंसी के अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया, लंबी दूरी के लिए बस यात्री अचानक इजाफा हुआ है। पंजाब व मुंबई जाने वाली बस पैंक हो चुकी है। ट्रेन रद्द के बाद से लोगों ने रविवार को सप्ताह भर पहले बस बुकिंग कराया है। बस में सीट कम होने से फैमली यात्री को टिकट नहीं मिल रही। ऐसे में दूसरी तारीख में टिकट खरीद रहे हैं।पैसेंजर यात्री हुए परेशानपैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रोज सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। अब सुबह और शाम के वक्त झारसुगुड़ा से गोंदिया और डोंगरगढ़ जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। रेलवे ने पहले 4 फिर शनिवार को 4 ट्रेन पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दिया। अब यात्रियों को मजबूरन महंगे किराया देकर एक्सप्रेस में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को अभी काउंटर से टिकट नहीं मिल रहा है, लेकिन टीटीई अतिरिक्त किराने के साथ तत्काल टिकट बनाकर देने लगे है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों ने ट्रेन के जगह बस में सफर करना शुरू कर दिया है।












