CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

एक्सिस बैंक में 7 करोड़ की डकैती

एक्सिस बैंक में 7 करोड़ की डकैती

रायगढ़- एक बार फिर से रायगढ़ में 7 करोड़ की डकैती हुई। आज सुबह लगभग 8:45 बजे बैंक मैनेजर और कर्मचारी रोजाना की भांति बैंक खोलने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक 5 से 6 डकैत बैंक के अंदर घूस और सभी बैंक कर्मियों को एक तरफ कर बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी की मांग की गई, नहीं देने पर बैंक मैनेजर के जांघ में मारी चाकू। अब तक की जानकारी के अनुसार 7 करोड रुपए की डकैती की बात सामने आ रही है।

वही बैंक में आए लोगों को डकैतों ने एक रूम में बंद कर दिया था। घटना की जानकारी के तुरंत बाद पुलिस ने अपना नाकेबंदी कर दी है वही बैंक के पास डॉग स्क्वायड और पुलिस जांच चालू कर दिया है। कुछ वर्ष पूर्व भी रायगढ़ के आइसीआइसीआइ बैंक में डकैतो ने इसी तरह डकैती की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस की विवेचना कमजोर होने के कारण सभी डकैत बाइज्जत बरी हो गए थे। अब देखना यह है कि इस डकैती में पुलिस की विवेचना कैसी रहती है।


 
continue reading
 राजनांदगांव/लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद/ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजनांदगांव/लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद/ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 29

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में लगातार जिला पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ,साथ ही अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.... जिसके तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गांजे की तस्करी करते हुए बस से गिरफ्तार किया है.... पकड़े गए गांजा तस्कर का नाम अनिकेत वर्मा है जो ग्वालियर एमपी का निवासी है.... आरोपी के पास से पुलिस में एक बैग से लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद किया है वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है....

 

continue reading
मादक पदार्थ तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही

मादक पदार्थ तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 54

 बलरामपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद से जिले मादक पदार्थ तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही है,


.वहीं जिले के बसंतपुर पुलिस ने किराना दुकान के आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने के मामले में कार्यवाही की है। बसंतपुर पुलिस ने ग्राम स्याही में छापेमार कार्यवाही में किराना दुकान के अंदर से अवैध रूप से रखे 22 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद किया है। आपको बता दे की बलरामपुर जिला उत्तर प्रदेश झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है जहां अवैध मादक पदार्थों का परिवहन एवं बिक्री की शिकायतें पुलिस को मिलती रहती है। जिसको देखते हुए जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी के द्वारा किराना दुकान में रखकर अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दुकान के अंदर से अवैध अंग्रेजी शराब वा बियर को जप्त किया है। वहीं आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

 
continue reading
37 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जप्त खडगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही

37 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जप्त खडगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बता दे की पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा रेंज के द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षको को अवैध गांजा, शराब, सटटा, जुआ, कबाड़ पर कार्यवाही करने हेतू देशित किया गया था जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशित करने पर व अति0 पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02.09.2023 को दौरान रात्रि गस्त जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम दुल्लापुर थाना पसान का रहने वाला बाबू सिंह ग्राम रतनपुर के बैगापारा सी.सी. रोड पर अंधेरे अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की अत्याधिक मात्रा मे रखकर आस पास के क्षेत्रो मे बटवारा कर बिकी करने वाला है कि सूचना पर थाना प्रभारी खडगवा के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा सीसी रोड के पास पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेंड कार्यवाही कर आरोपी बाबू सिंह के कब्जे से 23 कार्टून पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब कीमती 2,30000 / रूपये को आरोपी बाबू सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 45 वर्ष सा० ग्राम दुल्लापुर थाना प्रसान जिला कोरबा छ०ग० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) . 59.क. 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में दिनांक 05.09.2023 को दौरान रात्रि गस्त जरिये मुखबिर से सूचना मिला की दो व्यक्ति सफेद रंग की कार स्विफ्ट वाहन क्रमाक एम.पी. 20- के. जे - 5555 में मध्य प्रदेश में निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा लोड कर ग्राम रतनपुर खडगवा की ओर बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी खडगवा के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा के पास पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन कनाक एम.पी 20 के जे 5555 को पकड़ा गया उक्त वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते मिला उक्त वाहन में 14 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 80 500/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की कार स्विफ्ट क्रमाक एम.पी. 20- के. 5555 पुराना इस्तेमाली किमती करीबन 2,00000/- रूपये को आरोपी रमाकांत तिवारी उर्फ राहुल पिता मनोज तिवारी उम्र 22 साल सा० हरदी -32 थाना सिंहपुर जिला शहडोल राज्य म०प्र० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2), 59, क, 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया इस प्रकार उपरोक्त दोनो प्रकरण में कुल 37 पेटी. (1850 पाव 333 लीटर) कीमती 310500 / रूपये व प्रकरण में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कमाक एम.पी. 20- के. जे 5555 पुराना इस्तेमाली कीमती 2,00000/ रूपये कुल जुगला रकम 510500 / रूपये जप्त किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रविन्द्र कुर्रे, सुखलाल खलखो, प्र. आर. 38 इस्तयाक खान, आर. धर्मेन्द्र पटेल, रवि शर्मा, गौ० आजाद, अनिल यादव, दिनेश साहू, जोसेफ कुजूर, जसप्रीत सैनी एवं सै. विनय श्याम, अशोक का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग पीड़िता के साथ लाॅज में किया दैहिक शोषण

योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग पीड़िता के साथ लाॅज में किया दैहिक शोषण

राजनांदगांव कोतवाली थाना पहुंच कर दिव्यांग लड़की द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी गई दिव्यांग लड़की अपने पिता जी के साथ कलेक्टेड राजनांदगाॅव में नोनी योजना का फार्म भरकर वापस अपने पिता जी के साथ घर लौट रही थी कि रास्ते में एक व्यक्ति मोटर सायकल से आया और मेरे पिता जी से मेरे दिव्यंगता के बारे में जानकारी लेकर बोला कि मैं तुम्हारी लडकी को दिव्यंगता का एवं मनरेंगा का लाभ दिलवा दूंगा मेरे साथ भेज दो और कुछ लडकियों का फोटो निकालकर दिखाते हुए बोला कि इन्हे भी लाभ दिलवाया हुॅ और मुझे व मेरे पिता जी को विश्वास दिलाकर मुझे अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर राजनांदगाॅव लाय और फार्म भरना है कहकर पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाव स्थित लाॅज के रूम में ले जाकर मेरे साथ  मेरे मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती दैहिक शोषण (बलात्कार) किया एवं किसी को बताने पर चाकु दिखा कर  मेरे को एवं मेरे माता पिता  को जान से मार दूँगा, की धमकी देकर मेरे गांव में  स्कूल के पास छोड़कर चला गया। घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजन को बताने पर मेडिकल काॅलेज राजनांदगाॅव में मुझे ले जाकर ईलाज कराना बतायी।  रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 342, 376 (2) (एन), 506 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया 


          मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अभिषेक मीना के निर्देश एवं  मार्गदर्शन मे तत्काल थाना व सायबर सेल की सयुक्त टीम रवाना कर पीड़िता के बताये अनुसार घटना की विस्तृत जानकारी लेकर सी0सी0टीव्ही फुटेज के आधार पर ग्राम खैरझिटी थाना घुमका से संदेही को हिरासत में लेकर लाया गया एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय राजनांदगांव के समक्ष पेश कर पहचान कार्यवाही कराया गया जो पीड़िता द्वारा आरोपी को देखकर पहचान किया, आरोपी खेमचंद मारकण्डे पिता श्यामरतन मारकंण्डे उम्र 34 साल निवासी बैगाटोला आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी  को जिला जेल राजनांदगाॅव भेजा गया। लाॅज संचालक के विरूद्व  पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गय
 
continue reading
दुकान दार से चाकू बाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

दुकान दार से चाकू बाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । शहर के रामनिवास चौक में 2 दिन पहले हुए चाकू बाजी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो वही एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है, दरअसल 2 दिन पहले रामनिवास टॉकीज चौक में पनवाड़ी के दुकान में दो युवकों ने शराब की नशे में समान लेनदेन को लेकर दुकानदार से पहले विवाद हुआ उसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे, आरोपियों ने उसी दिन और दो लोगों पर अलग-अलग जगह चाकू से हमला किया था जिसमे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज रायगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है, घटना के बाद जिले के एसपी एडिशनल एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन किया और शहर के चौक चौराहा के सी सी टीवी फुटेज भी खंगाले गए ,  पुलिस को मुखबिर की सूचना पर शहर में चाकू बाजी करने वाले एक मुख्य आरोपी अजय सारथी को कोतरा रोड थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार किया, तो वही चाकू बाजी में शामिल एक और आरोपी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है। फिलहाल पुलिस शहर में  तीन अलग अलग जगह में चाकू बाजी के घटना के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 
continue reading
शराब पीकर युवक ने व्यापारी से की गाली गलौज पुलिस ने शिकायत पर की कार्यवाही शुरू

शराब पीकर युवक ने व्यापारी से की गाली गलौज पुलिस ने शिकायत पर की कार्यवाही शुरू

मनेन्द्रगढ़। शराब के नशे में व्यापारी से गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

                   आपको बता दें कि
सलुजा मार्केट के धीरज ललवानी पिता हरिश ललवानी पर मनेन्द्रगढ सिटी कोतवाली में शराब पीकर हुड़दंग करने, गाली- गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भादवि की धारा 294,506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
               व्यापारी सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया की धीरज ललवानी के द्वारा रविवार दोपहर 1 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर मार्केट में ही उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर व्यापारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा मनेन्द्रगढ सिटी कोतवाली में सूचना दी गई। एफ़आइआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक धीरज ललवानी की तलाश में पुलिस द्वारा उसके अग्रवाल लाज रोड स्थित निवास में दबिश दी गई लेकिन वह फ़रार हो गया। फिलहाल पुलिस जल्द ही आरोपी पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
continue reading
नक्सलियों ने ग्राम कोटवार  की हत्या पोस्टर चश्पा कर लिया जिम्मा

नक्सलियों ने ग्राम कोटवार की हत्या पोस्टर चश्पा कर लिया जिम्मा

जिला कोण्डागांव के अति संवेदनशील ग्राम पंचायत रेंगागोंदी में बीती रात माओवादियों ने कोटवार को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया ।
 स्वतंत्र दिवस के ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम जानकारी के मुताबिक जिले की सुदूर अंचल बयानार थाना क्षेत्र  ग्राम रेगांगोंदी के कोटवार  गौर पारा के निवासी उम्र लगभग 45 साल के धर्मदास बघेल पर नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया वहीं नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के ऊपर एक पोस्टर भी चस्पा किया जिसमें इलाके के लोगों को पुलिस भर्ती कराना साथ ही पुलिस की मुखबिरी करने के साथ बाकी बातों का भी उल्लेख किया गया है ।
       डीएसपी सतीश भार्गव ने बताया जांच में पता चला है की एक दर्जन से अधिक हथियारबंध वर्दी धारी नक्सली शनिवार की रात मृतक के घर पहुंचे और उसे आवाज देकर घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसे मार दिया हालांकि अभी इस घटना को लेकर जांच जारी है।
continue reading
1 क्विंटल 26 किलो गांजा सहित एक कार किया जप्त

1 क्विंटल 26 किलो गांजा सहित एक कार किया जप्त

बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव शवाय अक्षय कुमार  के निर्देशन  एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल  भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में विश्रामपुरी चौक केशकाल के सामने NH-30 रोड़ पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी प्रातः कार्यवाही के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक JH 05 DA-4850 को पुलिस स्टाफ द्वारा रूकवाया गया। तभी कार चालक द्वारा वाहन कार को तेजगति से चलाते हुए केशकाल घाटी की ओर भाग गया। उक्त कार संदिग्ध लगने पर एमसीपी में लगे केशकाल पुलिस स्टाफ के द्वारा पीछा करने पर केशकाल घाटी मोड़ के पास सड़क किनारे वाहन को लॉक कर चाबी लेकर अज्ञात चालक फरार हो गया। उक्त सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्रायबर कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट एवं डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ 62 पैकेट कुल वजन 126.771 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ एवं रेनाल्ट ट्रायबर कार  को थाना लाकर जप्त किया गया है। बरामद किये गांजे की अनुमानित कीमत बाजारू मूल्य के अनुसार 1,267,710 /- रूपये हैं।
अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से रेनाल्ड ट्रायबर कार  में परिवहन करने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध किया गया है फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही मे केशकाल पुलिस की अहम भूमिका रही ।
continue reading
कोण्डागांव पुलिस ने किया बाघ खाल के तस्करो को गिरफ्तार।  आरोपियों के कब्जे से बाघ खाल बरामद

कोण्डागांव पुलिस ने किया बाघ खाल के तस्करो को गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से बाघ खाल बरामद

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  साइबर सेल कोण्डागांव को जरिये मुखबिर से सूचना मिली की बयानार क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम टेमरू गांव के जंगल के पास 04 व्यक्ति अपने मोटर सायकल में एक नीलेेेे रंग के पाॅलिथीन में वन्य प्राणी बाघ का खाल रखे है और ग्राहक जुगाड रहे है। कि सूचना को  पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिस पर साइबर सेल एवं थाना बयानार पुलिस को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होने पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम टेमरू जंगल के पास 02 मोटर सायकल को 04 व्यक्तियो को पकडा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे में एक नग बाघ खाल पाॅलिथीन के अंदर मिला था दूसरे पाॅलिथिन में बाघ के दांत व अवशेष मिला जिनके नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम *1.कारूराम गोटा निवासी ओरछा जिला नारायणपुर* 

*2.सोनू राम निवासी  ओरछा जिला नारायणपुर,* 
*3.देउराम उसेण्डी ओरछा जिला नारायणपुर एवं*

4.लखमु ध्रुव  निवासी  ओरछा जिला नारायणपुर बताए। पुछताछ पर वन्य प्राणी बाघ का खाल एवं अवशेष का बिक्री करने हेतु ग्राहक इंतजार करना स्वीकार किए आरोपियो के कब्जे से *वन्य प्राणी बाघ खाल, दांत किमती करीबन 20 लाख रूपये, घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकल एवं 04 मोबाईल* जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूध्द  वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम  के तहत पंजीबध्द किया गया। आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। 
         उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही साइबर प्रभारी निरीक्षक  का विशेष योगदान रहा।
continue reading
दरिमा क्षेत्र में जमीन में दफन मिला अज्ञात युवती का शव क्षेत्र में सनसनी

दरिमा क्षेत्र में जमीन में दफन मिला अज्ञात युवती का शव क्षेत्र में सनसनी

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल ग्राम भालूकछार से पुलिस ने जमीन में दफन एक अज्ञात युवती के शव को बरामद किया है. गुरुवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दरिमा पुलिस को सूचना दी कि एक शव जमीन में दफ़न है और शव के पैर का पंजा बाहर नज़र आ रहा है.

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची.  जिसे बाद जमीन में दफ़न शव को बाहर निकाला गया. इस वारदात के सामने आने के बाद एक तरफ जहां गांव में सनसनी फैली हुई है. वही दूसरी ओर पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जहा प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. इधर पुलिस का कहना है कि शव चार से पांच दिन पुराना है. जिस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई है. फिलहाल सरगुजा पुलिस स्पेशल टीम गठित कर इस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। 


 
continue reading
नाबालिक को सादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

नाबालिक को सादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बताते चले कि दिनांक 08.07.2023 को प्रार्थी थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की बहन घर के सामने अपने दुकान के पास अकेली थी  तभी आरोपी लक्ष्मण कुर्रे द्वारा पीड़िता को बहला फूसलाकर शादी का झांसा देकर अपनी मोटर सायकल में भगाकर ले गया और जंगल में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बावजूद पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और फिर आरोपी लक्ष्मण कुर्रे पीड़िता को उसी हालत में रात के अंधेरे में जंगल में अकेला छोड़कर भाग गया। पीड़िता घर वापस आकर घटना के संबंध में परिवार वालों को बताई। पीड़िता के भाई प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 363,366,376भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी भलपहरी में उपस्थित है और लुक छिप रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, आरोपी को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
          उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल, आर. प्रफुल्ल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही
continue reading
पहले मांगा प्यार से लिफ्ट फिर लुटलिया सारा सामान अगर आप भी देते हैं किसी को लेट तो रहिएगा सावधान

पहले मांगा प्यार से लिफ्ट फिर लुटलिया सारा सामान अगर आप भी देते हैं किसी को लेट तो रहिएगा सावधान

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम पटेल उर्फ शुभ पिता श्री शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष सा० छातापाठ थाना उरगा जिला कोरबा, हा०मु० कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2023 के रात 11.00 बजे के आसपास यह अपने मोटर सायकल से बच्चे का दुध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था वहा पर रांझा कंसारी एवं सोनू अर्केल दोनो निवासी सुभाष ब्लाक नर्सरी मोहल्ला का मिला, जो इसे बोले कि हमारे पास मोटर सायकल नही हैं आप हमारा मदद कर दो और हमें मुड़ापार हेलीपेड के पास छोड़ दो बोले तो यह उनका मदद करने के नाते उनको अपने मोटर सायकल से बैठाकर मुड़ापार के पास ले गया जो इसे बोला कि कब्रिस्थान के पास वाला भवन के पास छोड़ देना यह उनको उनके बताये जगह पर लेकर गया, वहां पर पहले सतीष बेला और राम साहू शराब पी रहे थे जैसे ही यह वहां पर पहूंचा तो सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीश बेला और राम साहू सब मिलकर इसे मारने पीटने का भय दिखाकर इसके पास से एक काला रंग का लेविस कम्पनी का पर्स तथा उसके अंदर नगदी रकम 8,300 रूपये, इसका आधार कार्ड का मूल प्रति, 02. रियलम भी नार्जी 58 ए प्राईम का एन्ड्राईड मोबाईल फोन जिसमें जियो कम्पनी का सिम - 8959382593 एवं सिम नम्बर - 7441194468 लगा था कीमती 8,000 रूपये, 03. चांदी का ब्रेसलेट कीमती करीबन 3,500 रूपये, 04. कान का सोना का बाली कीमती करीबन 10,000 रूपये कुल कीमती करीबन 29,800 रूपये को लूट कर ले गये है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध क्रमांक 406 / 2023 धारा 392, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के गम्भीरता को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू०उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्वदीपक त्रिपाठी को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी के पतासाजी शुरू किया गया, पता साजी के क्रम में लूठरो की तासाजी हेतु मुखीबर का जाल फैलाया गया । 

         इसी दौरान चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ है कि लूट करने वाले आरोपी सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीष बेला और राम साहू मुड़ापार की अस्पताल कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपे है, जिनको पकड़ने हेतु टीम तैयार कर मुड़ापार में पकड़ा गया, जिनको पृथक-पृथक पूछताछ करने पर पहले तो गुमराह करते रहे जो पुलिस टीम के द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर टुट गये और लूट की मशरूका को बरामद कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से धारा सदर में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 
           उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू, प्रआर० अवधेश यादव, आरक्षक संजय रात्रे, संदीप सिंह, प्रदीप राठौर, अशोक पाटले, कृष्णा पटेल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नाम पता आरोपीयान-
 01. सोनू अर्केल पिता चुन्नीलाल अर्केल उम्र 24 वर्ष सा० मुड़ापार बाई पास रोड एसईसीएल बेरियर के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा 
02. रांझा कंसारी पिता दुकालू कंसारी उम्र - 31 वर्ष सा० एसईसीएल हॉस्पिटल के पीछे मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरया 
03. सतीश बेला पिता गोविंद बेला उम्र 24 वर्ष सा० एसईसीएल हॉस्पिटल के पीछे मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा 04. राम साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 24 वर्ष सा० मुड़ापार बाईपास रोड लकटी टाल के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
continue reading
दुर्ग पुलिस के हत्थे एक स्पाइडर मैन लगा है जानिए

दुर्ग पुलिस के हत्थे एक स्पाइडर मैन लगा है जानिए

दुर्ग पुलिस के हत्थे एक स्पाइडर-मैन लगा है, यकीन मानिए ये स्पाइडर-मैन छतों पर जाता था,एक छत से दूसरे छत पर उछल कूद मचा, और चोरी कर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाता था लेकिन अब ये स्पाइडर मैन दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में है,दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, शातिर चोर स्पाइडरमैन की तरह घरों की छतों से मकान में एंट्री करता और चोरी के बाद तेजी से कूदते फांदते भाग निकलता था।।।।

पिछले कुछ दिनों से दुर्ग के  मोहन नगर थाने में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थी कि कॉलोनियों के कुछ घरों में लगातार चोरियां हो रही है,और इन चोरी को करने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो रहा है, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि चोर पलक झपकते ही गायब हो जाता था, मोहन नगर थाने में दर्ज हुई शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच की तो सीसी टीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान हुई, चोर के पास से कुल पांच लाख रुपए का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है, एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस संयुक्त टीम बनाकर इनकी पतासाजी शुरू की गई इस दौरान आदतन अपराधियों जेल से रिहा हुए बदमाशों से भी पूछताछ की गई।मोहन नगर क्षेत्र में जहां चोरी की घटना घटी वहां सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान की गई।सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने मनीष यादव को हिरासत में लिया गया।पुलिस की पूछताछ में मनीष ने सारी सच्चाई उगल दी,आरोपी ने बताया कि उसने आर्य नगर एवं दीपक नगर के मकानों में चोरी की थी,आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने  रुपए नगदी के अलावा सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल, आईपैड सहित अन्य सामासन बरामद किया है।।।।


 
continue reading
67 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  नशे के विरूद्ध कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

67 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नशे के विरूद्ध कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया त्रिलोक बंसल (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक  मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनु० अधिo बैकुण्ठपुर  कविता ठाकुर के दिशा
निर्देश पर जिला क्षेत्र में अवैध मादक मादक पदार्थ गांजा, कबाड़, आबकारी अधिनियम एवं जुआ
सट्टा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर दिनाँक 17.07.2023 को मुखबीर
 
सूचना मिली कि एक सफेद रंग का कार नंबर सी०जी०- 10 / ए0आर0 / 8126 में अवैध रूप से स्वापक औषधि तथा मनःप्रभावी पदार्थ गांजा रामानुजनगर तरफ से आ रहा है, सूचना पर तत्काल टीम बनाकर शासकीय वाहन क्रमांक सी०जी०- 03/5911 में लेकर मुखबीर के बताए स्थान ग्राम कुडेली मोड़ के पास पहुंचे, कुछ समय इंतजार करने के बाद रामानुजनगर तरफ से एक सफेद कार क्रमांक सी०जी०- 10/ ए0आर0 / 8126 आता हुआ दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन में (1) महबूब खान निवासी सरभोका (2) गोलू यादव निवासी मण्डलपारा बैकुण्ठपुर (3) राजलाल उर्फ संतोष दास निवासी जूनापारा सरभोका मिले, जिनके कब्जे से 1. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भुरे रंग के टेप में लपेटा हुआ गांजा पैकेट -19 पैकेट तथा एक काला बैग में 03 पैकेट गांजा 2. एक बैग में 12 पैकेट गांजा 3. एक प्लास्टिक बोरी में 15 पैकेट गांजा सभी जप्त गांजा का पैकेट भुरे रंग के टेप में लपेटा हुआ है। कुल मादक पदार्थ गांजा 67 किलो ग्राम कीमती लगभग
 
13,40,000 / रूपये, एवं 01 कार की कीमत 7,00000 /- रूपये तथा मोबाइल कीमत करीब
40,000 / रूपये, कुल कीमत 20,80,000/ रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज दिनाँक 18.07.2023 को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में स.उ. नि. लवांग सिंह, रघुनाथ राम भगत, प्र.आर. नवीन दत्त तिवारी, प्र. आर. नवीन साहू, प्र.आर. अरविंद कौल, आर. रामायण सिंह, आर. सजल जायसवाल, आर. अजित राजवाडे, आर. संदीप साय, आर. राजेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम -
(1) महबूब खान पिता श्री जुम्मन खान उम्र 38 वर्ष सा. हाईस्कूलपारा सरभोका थाना पटना
(2) गोलू यादव पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह यादव उम्र 32 वर्ष सा. मण्डलपारा, थाना बैकुण्ठपुर
(3) राजलाल उर्फ संतोष दास पिता अमर दास उम्र 25 वर्ष सा. जूनापारा सरभोका, थाना पटना
आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन
मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 67 किलो ग्राम, कीमत लगभग 13,40,000/ रूपये,
एवं 01 कार कीमत लगभग 7,00,000/- रूपये तथा मोबाइल कीमत करीब 40,000/-
रूपये,
कुल कीमती 20,80,000/ रूपये ।
continue reading
सोसायटी में  चावल  एवं खाद चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा

सोसायटी में चावल एवं खाद चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा

 ▪️सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज ( चावल ) एवं खाद चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

 
▪️ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दे रहे थे चोरी की घटनाओं को अंजाम।
 
▪️लगभग 35 जगहो पर चोरी, नकबजनी की घटनाओं को दे चुके है अंजाम ।
▪️ आरोपी के कब्जे से चावल, कृषि खाद एवं घटना में प्रयुक्त टाटा डीआई कीमती करीबन 9 लाख की मशरूका बरामद। 
 
▪️रेकी कर देते थे घटना को अंजाम ।
 
▪️एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना अंडा, थाना बोरी, नगपुरा चौकी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही । 
 
▪️50 किलोमीटर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा के फूटेज को खंगाल कर किया आरोपियों को गिरफ्तार ।
continue reading
चैन स्नेचिंग करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश  6 महिलाओं सहित चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदा गिरफ्तार

चैन स्नेचिंग करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश 6 महिलाओं सहित चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदा गिरफ्तार

बलरामपुर जिले की पुलिस ने  चैन स्नेचिंग करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 महिलाओं सहित चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है ,आरोपियों के पास से एक नग मंगलसूत्र और एक सोने की चैन सहित एक बोलेरो वाहन को पुलिस ने जप्त किया है ।
दरअसल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले के साप्ताहिक बाजारों सहित भीड़ भाड़ वाले मार्केट से महिलाओं के द्वारा चैन स्नेचिंग की जा रही है ,जिसके बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए अलग अलग टीमो का गठन किया था ,जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तातापानी साप्ताहिक बाजार में कुछ महिलाएं बोलेरो वाहन में संदिग्ध रूप से घूम रही है ,जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 6 महिलाओं को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो महिलाओं द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया गया और चोरी का माल महिलाओं द्वारा अम्बिकापुर में चंदन ज्वेलर्स के यहाँ बेचती थी ,जिसपर आरोपी दुकानदार के साथ बोलेरो वाहन को भी गिरफ्तार कर लिया है ,,वही आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बुलेरो वाहन सहित एक सोने की चैन और एक मंगलसूत्र भी जप्त करने में सफलता हासील की है ।
 
 
continue reading
पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की पति की हत्या   ऐसे दिया घटना को अंजाम

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की पति की हत्या ऐसे दिया घटना को अंजाम

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में बीते दिन हुए युवक की हत्या कर घर के ही समीप कुएं में फेंक दिया गया था और मौके पर पहुंचकर रघुनाथ नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी उक्त मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 
बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना अंतर्गत पंडरी गांव में कल एक युवक की कुएं में तैरती हुई लाश मिली थी लाश मिलने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने रघुनाथनगर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई तफ्तीश के दौरान पुलिस को आसपास खून के छींटे मिले वही लाश को जब कुएं से निकाल कर देखा गया उस पर धारदार हथियार से सर हमला किया गया था।
 
पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की गई जहा कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वहीं मृतक की पत्नी के बताए अनुसार उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही से युवक की हत्या में उपयोग किए गए टांगी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। प्रेम प्रसंग में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में हैं पुलिस हत्या के आरोप में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
 
 
continue reading
सड़क किनारे खड़े मां बेटे को कार ने मारी जोरदार टक्कर

सड़क किनारे खड़े मां बेटे को कार ने मारी जोरदार टक्कर

बलौदाबाजार ब्रेकिंग..


रायपुर से बलौदाबाजार आ रही कार ने

ग्राम रसोटा के पास मोटरसाइकिल सवार मां बेटे सड़क के किनारे खड़े थे जिन्हें कार सवार ने मारी ठोकर

घटना कार की टायर फटने से हुई है 

टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार की जोरदार टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

जिसे तुरंत उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी लाया गया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वही कार का चालक भी हादसे में घायल हैं इसका उपचार जारी है 

पलारी पुलिस ने कार को जप्त कर जांच में जुटी हुई है
continue reading
नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत इलाके में फैली सनसनी

नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत इलाके में फैली सनसनी

आप को बता दे की गौरेला थानाक्षेत्र के कोटखर्रा गाँव मे नवविवाहिता की फांसी पर लटकी हुई संदिग्ध परिस्तिथियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है।।।मृतिका के मायके पक्ष के लोगो का आरोप है मृतिका के शरीर मे चोट के निशान है और उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे मार कर शव को फाँसी में लटका दिया है।।।वही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आने की बात कही है।।।।
 
पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र के कोटखर्रा गांव का है जहां पर मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गाँव ने रहने वाली निर्मला की शादी 2017 में कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुआ था शादी के बाद से ही निर्मला अपने मायके वालों को बतलाती थी कि ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है और कई बाद तो विवाद के बाद वह अपने ससुराल आ जाती अभी पिछले दिनों ही फिर निर्मला अपने पति के साथ मायके से ससुराल पहुची थी कि आज निर्मला का शव उसी के कमरे में फांसी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला और दोषियो ने घटना की जानकारी निर्मला के मायके में दी मायके वाले आनन फानन में कोटखर्रा गांव पहुचे जहा पर शव को देखने के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे है और मामले को संदिग्ध बतला रहे है वही पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष के बयान और आरोप के अनुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
continue reading


dpboss