CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

 अवैध खनिज परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी,1 जेसीबी सहित 3 हाईवा जब्त

अवैध खनिज परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी,1 जेसीबी सहित 3 हाईवा जब्त

पिछले 3 दिनों ही में 1 माउंटेन चेन,1 जेसीबी,12 हाईवा,3 रेत से भरे ट्रैक्टर सहित अब तक कुल 17 वाहन जब्त
चंद्रप्रकाश टोंडे  सिमगा की  रिपोर्ट: : राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत मुरूम खनन और किरचा पत्थर के उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
जिसमें आज भी 1 जेसीबी सहित 3 हाईवा ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि आज भीं खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई। जांच के दौरान सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनसांकरा में मुरूम सहित किरचा पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी मशीन जिसका वाहन क्रमांक सीजी 09 जेई 9333 एवं तीन हाइवा सीजी 04 एमआर 7722, सीजी 25 बी 0115 सीजी 04 एमपी 7722 वाहन को जब्त किया गया हैं। सभी जब्त वाहन नजदीकी सिमगा थाना की सुपुर्दगी में रखा गया है। यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है की कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के मामलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते पिछले तीन दिनों में जिले के अलग अलग क्षेत्रो से 1 माउंटेन चेन,1 जेसीबी,12 हाईवा,3 रेत से भरे ट्रैक्टर सहित अब तक कुल 17 वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
continue reading
 गौ वंश की कटिंग और बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गौ वंश की कटिंग और बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्य में सत्ता बदलते ही प्रशासनिक कार्यवाही भी बदलने लगी है. इसका ताजा उदाहरण अवैध रूप से चखना सेंटर चलाने वाले, मांस बिक्री करने वाले तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही के साथ अब सिमगा  थाना प्रभारी  प्रवेश  मिश्रा ने सिमगा थाना क्षेत्र में गौ वंशो की कटिंग व उसका मांस बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की है.
सिमगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर व विश्रामपुर मे गौ वंशो की कटिंग कर मांस बेचने व अन्य राज्यों में तस्करी करने का बड़ा मामला सामने आया है. पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विशेष टीम बनाकर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में गौवंश के मांस के टुकड़े मांस काटने के औजार सहित गाय पकड़ा गया. वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.
घटना पर जानकारी देते हुए सिमगा थाना प्रभारी  प्रवेश  मिश्रा ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर व विश्रामपुर में गौ वंशो की कटिंग व मांस बिक्री की जानकारी मिलने पर सिमगा थाना पुलिस व पुलिस लाईन से अलग टीम बनाकर दबिश दी गई. इसके बाद घटना स्थल से गौवंश के कटे हुए अंगों के साथ मांस मिले हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों याकुब मसीह व योहान मसीह निवासी गणेशपुर को गिरफ्तार किया गया. वही मांस बिक्री में अन्य राज्यों के आरोपी भी संलिप्त होने की जानकारी मिली है. इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी किया जाएगा. आरोपियों पर अभी पशु क्रुरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है. यह आगे भी जारी रहेगी. आपको बता  दे की लम्बे समय के बाद आज  बड़ा कार्यवाही सिमगा थाना की  टीम ने की हैं
continue reading
मध्यप्रदेश से परिवहन किये जा रहे 27 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई

मध्यप्रदेश से परिवहन किये जा रहे 27 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई

Ibtesam Deshmukh 13-Dec-2023 87
मनेंद्रगढ़// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जांच दलों द्वारा विगत रात्रि मध्यप्रदेश राज्य के कोठी से आ रहे पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 2010 से करीब 27 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। उक्त जब्त धान को उपार्जन केन्द्र केल्हारी में सुपुर्द कर मंडी अधिनियम एवं धान उपार्जन नीति 23-24 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सहायक खाद्य अधिकारी श्री जतिन देवांगन ने बताया कि कलेक्टर श्री दुग्गा के मार्गदर्शन में गठित जांच दल द्वारा राज्य के सीमा पर निगरानी रखकर सघन जांच करने के दौरान मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी18 जीए 2010 से अवैध धान मनेंद्रगढ़ जिले में परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जो की मनवारी निवासी दिनेश साहू की है। जाँच के दौरान खाद्य निरीक्षक सदानंद पैकरा, प्रवीण मिश्री तथा स्थानीय पुलिस मौजूद थे ।
 
continue reading
थाना हथबंद को मिली सफलता लोक जन सुनवाई होने के लिये बने टेट मंच को तोड फोड करने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद को मिली सफलता लोक जन सुनवाई होने के लिये बने टेट मंच को तोड फोड करने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

आप को बता दे कि प्रकाश बाचवानी पता सिंधी कैम्प झुलेलाल मंदिर के सामने तिल्दा थाना तिल्दा जिला रायपुर दिनांक 24/09/2023 के 03/00 बजें ग्राम मोहभठ्ठा के लोगो महिला द्वारा बलवा करने के उद्देश्य से हाथ में लाठी डंडा लेकर गाली गुप्तार एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लोक जन सुनवाई मे लगे लगाये कैम्प निर्माण कार्य को तोडफोड़ कर टेंट में लगे निर्माण कार्य करने वाले व्यक्तिमयो को को दौड़ाया गया। टेन्ट निर्माण हो गया था उसका तोड - फोड़ कर दिया। टेन्ट में लगे कुर्सी- टेबल, बांस बल्ली, तारपोलीन- दरी कारपेट को तोड फोड़ कर एवं टेंट में लगे कपड़े को फाड़ दिया सामान को इधर ऊधर तोडफोड कर बिखेर दिये। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 97/2023 धारा 147,148,294,506,427 IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं एसडीओपी भाटापारा श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन एवं श्री अजय झा निरीक्षक थाना प्रभारी हथबंद के नेतृत्व तोडफोड करने वाले आरोपीगणो को गिर. कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलता पर रिहा किया गया है


आरोपिगणो के नाम
01. मधु वर्मा पति अनिल वर्मा उम्र 40 साल 
02. मुन्नी वर्मा पति समेलाल वर्मा उम्र 45 साल 
03. किर्ती निषाद पति प्रमोद कुमार निषाद उम्र 43 साल 
04. नितु यादव पिता शिव चरण यादव उम्र 19 साल 
05. रितेश वर्मा पिता नारद वर्मा उम्र 25 साल 
06. राजू वर्मा पिता मनोहर वर्मा उम्र 39 साल 
07. प्रमोद कुमार निषाद पिता स्व लल्लु राम निषाद उम्र 45 साल 
08.खिलेश्वर वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा उम्र 54 साल 
09. घनश्याम वर्मा पिता बलराम वर्मा उम्र 40 साल 
10. प्रहलाद वर्मा पिता मनोहर वर्मा उम्र 42 साल 
11. विरेनू उर्फ सोनू पिता झालाराम वर्मा उम्र 29 साल 
12. बिरेनू बघेल पिता देवशिंग बघेल उम्र 44 साल 
13. बेदराम वर्मा पिता स्व केजूराम वर्मा उम्र 56 साल 
14. बली राम वर्मा पिता केजूराम वर्मा उम्र 48 साल 
15. राजेश वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 32 साल 
16. भिखम चंद वर्मा पिता भगत राम वर्मा उम्र 45 साल 
17. दुष्यंत वर्मा उर्फ राजा पिता श्रवण वर्मा उम्र 28 साल सभी साकिनान मोहभटठा थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग.


उक्त कार्यवाही में सउनि जगदेव कुमार साहू आरक्षक प्रशांत धर दीवान, धर्मेन्द्र यादव, भरत बंजारे, कमलेश्वर बर्मन, भुवन वर्मा  का विशेष योगदान रहा
continue reading
ऋण घोटाले की जांच कर की गई कार्रवाई की मांग, मामला जिला कोरिया के धौराटिकरा समिति का

ऋण घोटाले की जांच कर की गई कार्रवाई की मांग, मामला जिला कोरिया के धौराटिकरा समिति का

बैकुंठपुर। शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने व गौ पालकों के आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से सहकारी समिति के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज दर पर के. सी.सी. ऋण उपलब्ध कराने की योजना में हुए घोटाले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। बैकुंठपुर के अमरपुर निवासी सिद्धनाथ गोयन ने कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखा है। लिखे पत्र के अनुसार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने व गौ पालकों के आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से सहकारी समिति के माध्यम से एक प्रतिशत ब्याज दर पर के.सी. सी. ऋण उपलब्ध कराने की योजना में प्रत्येक गौ पालक को एक दुधारू गाय पर 25,750 रूपये प्रति गाय के मान से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण वितरण के पूर्व जिसका स्थल निरीक्षण समिति प्रबंधक को करना आवश्यक होता है, किन्तु समिति धौराटिकरा के समिति द्वारा ऐसा नही किया गया सिर्फ इस समिति से सरगुजा संभाग में सर्वाधिक लगभग 2 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है। यही कारण है कि आज तक इसकी राशि वसूली नहीं हो सकी है और इनके द्वारा शासन से ऋण माफी का इंतजार किया जा रहा है। ताकि ऋण माफी हो जाये और कृषकों को पता ही ना चले की उनके नाम से ऋण निकला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस कार्य में इन्हें सहकारी बैंक शाखा बैकुण्ठपुर सहकारिता विभाग के जिला अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, बैंक के शाखा प्रबंधक तो इनके ऋण देने वाले के रिश्तेदार ही हैं। उन्होंने कलेक्टर से लीड बैंक प्रबंधक के माध्यम से समिति धौराटिकरा द्वारा वितरित गौ पालन के के.सी.सी. ऋण फर्जीवाड़ा की जांच उचित कार्रवाई करने की मांग की।
continue reading
भैयाथान के बहुचर्चित पौने दो करोड़ के पशु ऋण घोटाले के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, एक आरोपी जेल, दो पहुँचे अस्पताल

भैयाथान के बहुचर्चित पौने दो करोड़ के पशु ऋण घोटाले के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, एक आरोपी जेल, दो पहुँचे अस्पताल

सूरजपुर। शिवप्रसादनगर सहकारी समिति में हुए पशु ऋण गड़बड़ी मामले में आरोपी सहकारी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी की जमानत
याचिका खारिज कर दी गई है। हालांकि सोमवार को अस्पताल प्रबंधन व पुलिस की मेहरबानी से शाखा प्रबंधक व समिति प्रबंधक जेल जाने से बच गए। ज्ञात हो कि शिवप्रसादनगर सहकारी समिति के द्वारा अपात्र किसानों को नियम विरुद्ध तरीके से पशु संबंधी ऋण प्रदान किया गया था। जिसकी शिकायत कलेक्टर इफ्फत आरा से की गई थी। जिसपर कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बैक के सीईओ को दी थी, लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा 10 बिंदुओं पर आपत्ति लगाकर पुनः जांच हेतु वापस जांच दल के पास भेज दिया था। जांच दल ने पुनः10 बिंदुओं पर जांच कर जमा कर दिया तदोपरांत थाना झिलमिली में तत्कालीन बैंक के शाखा प्रबंधक अजित सिंह, समिति प्रबंधक साधना कुशवाहा व समिति के कर्मचारी मन्नू लाल के विरुद्ध धारा 409, 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। मामले में रिपोर्टकर्ता प्रायवेट रूम क्र 18 सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी रामचंद्र ठाकुर ने जांच प्रतिवेदन के अनुसार
झिलमिली थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया है कि बैंकिंग नियम उलंघन करते हुए निर्धारित ऋणमान के
विपरीत दोषियों ने 71 किसानों को 1,88, 59000 (एक करोड़ अठ्ठासी लाख उनसठ हजार रुपये) का ऋण स्वीकृत करा दिया था। जिससे समिति व बैंक को आर्थिक क्षति पहुंची है। पुलिस ने तब आरोपियों को चेक लिस्ट के आधार पर जमानत दे दिया था। मगर सोमवार को इस मामले की डायरी जब अदालत में पेश हुई तो तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया। अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। जिससे वे जेल जाने से बच गए पर तीसरा आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया था। मंगलवार को फिर एक बार जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अस्पताल में कायदे से कैदी वार्ड में रखना था पर बताते है कि अस्पताल प्रबंधन व पुलिस की मेहरबानी से शाखा प्रबंधक को फीमेल के प्रायवेट वार्ड में पूरे सुख सुविधा के साथ रखा गया था। हालांकि, बाद में मीडिया के सवालों से बचने के लिए देर रात दिखाने के लिए कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया था।आरोपी को क्या परेशानी है इसे लेकर डॉक्टर कोई स्पष्ठ जवाब नहीं दे पा रहे थे जिस चर्चित डॉक्टर ने चेक किया था वे मोबाइल रिसीव नही कर रहे थे और हायर अथार्टी किसी मीडिया पर्सन को कुछ बीमारी तो कुछ को बीमारी बता कर पल्ला झाड़ रहे थे। सूत्रों की माने तो अस्पताल में आरोपी मौज मस्ती में थे जिसकी कीमत भी अदा की गई थी। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन को जबाव देते नही बन रहा था। इधर देर रात जब कुछ मीडिया कर्मी अस्पताल पहुँचे थे तो आरोपी
जहाँ आय बाय चिल्ला कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था तो वहीं पुलिस कर्मियों के चेहरे की हवाइंया उड़ी हुई थी और वे मिन्नते कर रहे थे जबकि अफसर डाक्टर का हवाला देकर खुद बचते नजर आए। जैसे ही न्यायालय से जमानत याचिका रद्द हुई वैसे ही शाखा प्रबंधक व समिति प्रबंधक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने उन्हें अनफिट घोषित कर अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। जिससे वे जेल जाने से बच गए पर तीसरा आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया था। मंगलवार को फिर एक बार जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अस्पताल में कायदे से कैदी वार्ड में रखना था पर बताते है कि अस्पताल प्रबंधन व पुलिस की मेहरबानी से शाखा प्रबंधक को फीमेल के प्रायवेट वार्ड में पूरे सुख सुविधा के साथ रखा गया था हालांकि, बाद में मीडिया के सवालों से बचने के लिए देर रात दिखाने के लिए कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। आरोपी को क्या परेशानी है इसे लेकर डॉक्टर कोई स्पष्ठ जवाब नही दे पा रहे थे जिस चर्चित डॉक्टर ने चेक किया था वे मोबाइल रिसीव नही कर रहे थे और हायर अथार्टी किसी मीडिया पर्सन को कुछ बीमारी तो कुछ को बीमारी बता कर पल्ला झाड़ रहे थे। सूत्रों की माने तो अस्पताल में आरोपी मौज मस्ती में थे जिसकी कीमत भी अदा की गई थी। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन को जबाव देते नही बन रहा था । इधर देर रात जब कुछ मीडिया कर्मी अस्पताल पहुँचे थे तो आरोपी जहाँ आय बाय चिल्ला कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था तो वहीं पुलिस कर्मियों के चेहरे की हवाइंया उड़ी हुई थी और वे मिन्नते कर रहे थे जबकि अफसर डाक्टर का हवाला देकर खुद बचते नजर आए।
continue reading
चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

Ibtesam Deshmukh 20-Nov-2023 39
बस्तर/उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्ग दर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में ग्राम नेगानार नाकापारा के एक घर में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 18.11.2023 के रात्री 02 बजे प्रार्थी अपने घर में सोया हुआ था  कि एक व्यक्ति दबे पैर चुपचाप प्रार्थी के घर से निकल रहा था जिसे देख कर प्रार्थी चिल्लाया तो चोर बाहर निकल कर भागने लगा। प्रार्थी का बेटा शंकर आवाज़ सुनकर उठा और चोर के पीछे भागा और चोर को पकड़ भी लिया परंतु चोर शंकर के  हाथ में दांत से काट कर छुडाकर भाग गया। प्रार्थी जब घर वापस आकर देखा तो आलमारी में रखे 20,000 रूपये, एक सोने का मंगलसुत्र, एक जोड़ी चांदी का पायल, दो मोबाईल व आधार कार्ड कीमती 48,000/-रूपये को चोर ने चोरी कर लिया है।  प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।  प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार एवं पुलिस अनु.विभागीय अधिकारी श्री ऐश्वर्य चंद्राकर,के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा केसरीचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान दौरान आरोपी के धरपकड़ हेतु प्रार्थी व गवाहो के निशानदेही के आधार पर एम.सी.पी. व नाकेबंदी कर एक संदेही को पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम गोपाल साउद निवासी बीजापुर तहसील पारा वर्तमान पता अटल आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी, थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.) का होना बताया और घटना दिनांक को ग्राम नेगानार के एक घर से नगदी रकम व एक सोने का मंगल सुत्र, एक जोडी चांदी के पायल, दो मोबाईल फ़ोन, आधार कार्ड तथा पेनकार्ड को चोरी कर छिपा कर रखना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् जप्त कर, कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
continue reading
पखांजुर क्षेत्र में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी/जिओ टॉवर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

पखांजुर क्षेत्र में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी/जिओ टॉवर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

Ibtesam Deshmukh 17-Nov-2023 140
पखांजुर/पखांजुर क्षेत्र में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी.....
 
अचीनपुर में लगे जिओ टॉवर को बीते रात नक्सलियों ने किया आग के हवाले.....
 
आग से जिओ टॉवर की पूरी मशीन जलकर खाक.....
 
इलाके में दहशत का माहौल.....
 
जिओ टॉवर को नक्सलियों के द्वारा जलाने से क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था ठफ.....
 
इससे पूर्व में भी नक्सलियों ने क्षेत्र के कई जिओ टॉवर को किया आग के हवाले.....
 
छोटेवेटिया थाना क्षेत्र का मामला.....
 

 

continue reading
 आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई*/*प्लास्टिक की बोरियों में भरा 2173 नग शराब किया जब्त*

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई*/*प्लास्टिक की बोरियों में भरा 2173 नग शराब किया जब्त*

Ibtesam Deshmukh 16-Nov-2023 23

बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रसारित किए गए है। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य मेंजिले के ग्राम बिल्हा क्षेत्र के गैस गोदाम में बिल्हा तहसीलदार, एफएसटी बिल्हा थाना बिल्हा एवं आबकारी टीम द्वारा जांच किया।  

जिले के सकरी बाईपास रोड में तखतपुर नायब तहसीलदार, एफ.एस.टी. टीम 2 तखतपुर से प्राप्त सूचना पर थाना तखतपुर, थाना सकरी तथा आबकारी टीम द्वारा दिनांक 15.11.2023 को बिलासपुर सकरी बाईपास रोड पर अवैध मदिरा के संग्रहण संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर छापामार कार्यवाही की गयी। अजमानतीय प्रकरण-01 उक्त कार्यवाही में अज्ञात घटना स्थल सकरी बाईपास रोड के करीब थाना सकरी से प्लास्टिक की बोरियों में भरा 2173 नग प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल 391.14 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इस प्रकार जिला बिलासपुर में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 15.11.2023 को धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के तहत कुल 01 प्रकरणों में 391.14 लीटर देशी मदिरा प्लेन, बाजार मूल्य 164278.8/-जप्त कर कार्यवाही किया गया। अवैध शराब के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

continue reading
 अवैध शराब विक्रय पर आबकारी विभाग सख्त/55 लीटर हाथ भट्ठी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब विक्रय पर आबकारी विभाग सख्त/55 लीटर हाथ भट्ठी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2023 81

 

मनेन्द्रगढ़// आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में सतत् रूप से जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित होटल तथा ढाबों में मंदिरा अथवा अन्य मादक द्रव्यों का सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु औचक निरीक्षण करते हुए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे एवं अपर आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन में 06 नवम्बर 2023 को गस्त के दौरान ग्राम चनवारी डांड़ वार्ड नं 02 थाना खड़गवां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निवासी सोनू कुमार आ. बाबूलाल कुशवाहा के पास से 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जिसका मूल्य रूपये 8250 की जप्ती की गई। आदर्श आचार संहिता के दौरान अर्थात् 09 अक्टूबर 2023 से 07 नवम्बर 2023 तक जिले में कुल 40 जगहों में छापा मार कर आबकारी के 27 प्रकरण कायम करते हुए कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल 118.570 लीटर मदिरा तथा 91 किग्रा महुआ लाहन की जप्ती की गई है। जप्त सामग्रियों का कुल मूल्य रूपये 30628 है। इसी प्रकार आगे भी विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी।
continue reading
नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही/SST टीम ने स्विफ्ट कार से सवा 06 किलो का गांजा किया जप्त

नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही/SST टीम ने स्विफ्ट कार से सवा 06 किलो का गांजा किया जप्त

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2023 181

नशे के अवैध कारोबार पर कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही
SST टीम ने स्विफ्ट कार से सवा 06 किलो का गांजा किया जप्त अप.क्र.- 370/2023
धारा - 20 (बी) एन.डी.पी.एस एक्ट
गिरफ्तार आरोपी का नाम -
भुनेश्वर यादव पिता चिंतामणी यादव जाति महकुल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम डांगबंधी थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.)
आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन -
मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 6.230 किलो ग्राम, कीमती लगभग 60,000/ रूपये, एवं एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार कीमती- 3,00,000/ रूपये तथा दो मोबाइल फोन कीमती 22,000 / रूपये, कुल कीमती 3,82,000 / रूपये ।
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर श्रीमति कविता ठाकुर के दिशा निर्देश पर समर्थ अभियान के तहत जिला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, कबाड़, आबकारी अधिनियम एवं जुआ सट्टा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश एवं थाना प्रभारी पटना के मार्ग दर्शन पर तथा विधान सभा निर्वाचन की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने उपरांत कोरिया जिला के सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी लगाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों / अवैध वस्तुओं की सघन चेकिंग किया जा रहा है। SST टीम के चेकिंग के दौरान लगे नाकाबंदी डुमरिया में दिनाँक 17.10.2023 को एक सफेद रंग का स्वीफ्ट क्रमांक OD23H6187 को चेक करने पर अवैध रूप से स्वापक औषधि तथा मनःप्रभावी पदार्थ गांजा एक प्लास्टिक की बोरी में 06 पैकेट सेलो टेप से लपेटा हुआ, करीबन 6.230 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000/ रूपये का मिला। घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार कीमती- 3,00,000/ रूपये तथा दो मोबाइल फोन कीमती 22,000/रुपये, कुल कीमती 3,82,000/रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनाँक 18.10.2023 को रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. शैलेन्द्र त्रिपाठी, आर. प्रदीप साहू, आर. संदीप साय, एवं NCO 71 सोमारू सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

continue reading
सिमगा पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया

सिमगा पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता द्वारा  दिनांक 13/10/2023 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोट दर्ज कराई कि इसके गांव का हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन निवासी पौसरी थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ0ग0 ने तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर बातचीत करने लगा दिनांक 20/06/2022 को सुबह 11.00 बजें हिमांशु अपने घर में बुलाकर शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया था। फिर हिमांशु देंवागन ने  मई 2023 में अन्य लडकी से शादी कर लिया फिर दिनांक 25/09/2023 को फोन कर गांव के बाहर बुलाया शारीरिक संबंध बनाओं नही तो तुम्हारे होने वाले पति को बता दूंगा बालकर जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और लगातार आने जाने के रास्ते में आकर धमकी देते है कि रिपोर्ट अपराध तत्काल  आरोपी हिमांशु देवांगन के विरूध्द थाना सिमगा में अपराधक क्रमांक 321/2023 धारा 376,376(2),(ढ),506 भादवि पंजीबध्द कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिसके निर्देश पर थाना प्रभारी सिमगा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर  प्रकरण के आरेापी हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन  उम्र 26 साल निवासी पौसरी थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ0ग0 को  24 घंटे के अंदर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया जो अपने जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 13/10/2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14/10/2023 को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैा 


सम्पूर्ण कार्यवाही:- निरीक्षक मंजूलता राठौर, सउनि एस के कुरैशी ,  प्रआर जागेश्वरी वर्मा, मआर अहिल्या वर्मा, आर. धनेश्वर ध्रुव , बब्बू साहू व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
continue reading
 आबकारी विभाग ने की छापेमारी/9 छापे, आधे दर्जन गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने की छापेमारी/9 छापे, आधे दर्जन गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 12-Oct-2023 47

कोरिया/जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का असर आबकारी अधिकारियों पर दिखने लगा है।
बता दें कल कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बैठक में आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से मदिरा बिकने व पिलाने पर कार्यवाही करें। पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अवैध कार्यों को लगाम कसने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित होटल तथा ढांबों मेँ मदिरा अथवा आन्य मादक द्वव्योँ का सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित संचालकों को समझाइश दी जा रही है कि किसी भी हालत में मादक पदार्थाे का विक्रय न किया जाए।
सघन जाँच करते हुए विगत तीन दिन में 9 छापे मारे गए औऱ 6 प्रकरण कायम करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 17 बल्क लीटर मदिरा की जप्ती की गई है। वहीं अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

continue reading
92 किलो, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

92 किलो, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 11-Oct-2023 141
एक आरोपी सहित ट्रक वाहन भी किया गया जप्त
बलरामपुर/जिले के थाना बसंतपुर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा धनवार चेक पोस्ट नाका पर ट्रक वाहन में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तानव पदस्थ थाना प्रभारी बसंतपुर कुमार चंदन सिंह द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही, कुछ दिन पूर्व भी घनवार नाका से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरफ व टैबलेट भी किया गया था बरामद.
नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर लगातार की जा रही है सघन चेकिंग
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा  अंकित गर्ग एवं  पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में  चन्द्रेश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं  रामअवतार ध्रुव, एसडीओपी वाड्रफनगर के दिशा निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर पूर्णतः अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर नियमानुसार वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 11.10.2023 को सुबह में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक विजय दुबे, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह के द्वारा  उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा धनवार बार्डर नाका में एमसीपी लगाकर वाहनों को चेक किया जा रहा था। उसी दौरान उड़ीसा से चलगर उत्तर प्रदेश की ओर से जा रही आइसर ट्रक वाहन क्रमांक ओ.डी. 17-जेड 1158 के चालक पंकज कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी कालापानी, थाना बरगढ़, जिला बरगढ़, उड़ीसा को रोककर, वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन के ट्रॉली में मादक पदार्थ गांजा 92 किलो पाया गया। जिसकी सूचना वरिष्ट अधिकारियों को देकर आरोपी वाहन चालक पंकज कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद, उम्र 48 वर्ष, निवासी कालापानी, थाना बरगढ़, जिला बरगढ़, उड़ीसा का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT का पाये जाने से थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक-154/2023, धारा-20 (ख) NDPS ACT दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पास से मादक पदार्थ गांजा 92 किलो, कीमती 13,80,000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन क्रमांक
जे ड 1158 कीमती 20,00000/- रूपये एवं आरोपी के पास से नगदी 1900/- रूपये कुल 13.81,900 जप्त किया गया है। आरोपी वाहन चालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है

 

continue reading
 अवैध शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही

Ibtesam Deshmukh 11-Oct-2023 55
जगदलपुर/बस्तर जिलें में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि हिकमीपारा क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा हिकमीपारा में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम सूरज ठाकुर निवासी हिकमीपारा का होना बताया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब 19.440 लीटर कीमती-14040/-रूपये, बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
 

 

continue reading
पुलिस ने दो आरोपियों को एक कार में गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है

पुलिस ने दो आरोपियों को एक कार में गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है

Ibtesam Deshmukh 11-Oct-2023 65
राजनांदगांव/ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव की दिशा निर्देश अनुसार जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्दे नजर पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.... इसी क्रम में आज सिटी कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है जहां पुलिस ने दो आरोपियों को एक कार में गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है.... पकड़े गए आरोपी सबास खान और अली खान के कब्जे से पुलिस ने लगभग 44किलो 470ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित लागत 3लाख 52हजार है को जप्त किया है.... वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले में आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के कार्यवाही की जा रही है.... 
 
continue reading
दो अलग अलग मामलों में 5 संदेहियों से 63 लाख के सोने और चांदी परिवहन करते जप्त किया गया

दो अलग अलग मामलों में 5 संदेहियों से 63 लाख के सोने और चांदी परिवहन करते जप्त किया गया

बात दे कि महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर राज्ययी टेमरी चेक पोस्ट में दो अलग अलग मामलों में पांच संदेहियों के पास से 63 लाख रुपए के सोना और चांदी बरामदा किए गए हैं। आज दोपहर 3.30 बजे मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी अंतर राज्ययी चेक पोस्ट पर जिला पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। कोमाखान थाना क्षेत्र के जांच चौंकी टेमरी में पुलिस ने खरियार रोड उड़ीसा से आ रही फरचुनर कार ओडी 0E 9090 में सवार संसूराम पटेल पिता माधव पटेल, ब्रज मोहन पिता देवराज मेहर और मलय

कुमार पिता नलिनी रंजन उड़ीसा कालाहंडी  निवासियों के पास से 912 ग्राम सोना और 11 किलो 149 ग्राम चांदी जिसकी कीमत 40 लाख बरामद की गई है वही दूसरों मामले में आर जे 14 gl 4332 में  सवार मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मद रोशन संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर और देवेंद्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार सत्य बिहार कॉलोनी खल्लारि मंदिर ढीढ़ी नगर रायपुर निवासी के पास 37 किलो 600 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत 2300000 रुपय बताई जा रही है। आसाम जिले के कोमाखान पुलिस ने मामले में धारा 102 की कारवाई करते हुए दोनो मामले को इनकम टेक्स डिपार्ट को सौंफ दिया है।


 

 

continue reading
बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

⚜️ पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में प्राचीनकालीन मूर्ति की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।
⚜️ मारूति स्वीफ्ट कार से 02 नग छोटा, बडा,बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की प्रतिमा तस्करी करते 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार।
⚜️ जिला अंगूल, ओडिसा के क्षेत्र के मंदिर से दोनो मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे तस्कर।
⚜️ 02 नग छोटा, बडा बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी प्रतिमा कीमती 2,50,00000 रूपये।
अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि की गई पुरात्तव विभाग द्वारा कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने माना महत्वपूर्ण प्रतिमा
⚜️ थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी।
इसी दौरान दिनांक 23.09.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। जो पुलिस पार्टी को वाहन चेकिंग करते खडा देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोडकर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर 03 व्यक्ति को पकडा गया। जिसमें 01 व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 48 वर्ष सा. ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश (02) सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं. 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश तथा (03) सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेयरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी होना बताये।
जिनसे पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर कार की तलाशी ली गई। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के तलाशी दौरान पीछे डिक्की से 02 नग छोटा, बडा मूर्ति मिला।
जिसे बाहर निकालकर देखने पर प्राचाीनकालीन मूर्ति मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करते रहे। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गये और बताया कि दिनांक 18.09.2023 को इंदौर से ओडिसा जाने के लिए निकले थे दिनांक 21.09.2023 को जिला अंगूल ओडिसा के 60-70 किमी. आगे पहुंचे जहां पर एक मंदिर था उक्त मंदिर में स्थापित छोटा, बडा 02 नग मूर्ति को चोरी कर कार के डिक्की में रखकर वापस इंदौर, मध्य प्रदेश जा रहे।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपीयों से दोनो मूर्ति को जप्त कर पुरातत्व विभाग, रायपुर को उक्त दोनो मूर्ति के संबंध में पृथक से सूचना दिया गया। पुरातत्व विभाग के द्वारा यह मूर्ति 10वीं-11वीं सदी की प्रतीत होना एवं पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति) होना बताया एवं मूर्ति का आकार (01) बड़ी मूर्ति की ऊंचाई 49 सेमी ,चौडाई 34 सेमी,मोटाई 13 सेमी (02) छोटा मूर्ति की ऊंचाई 10 सेमी, चौडाई 09 सेमी, मोटाई 06 सेमी होना बताया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2,50,00,000 रूपये का होना बताये।
पुलिस की टीम के द्वारा 03 आरोपियों के पास से 02 नग छोटा, बडा पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति) जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मुल्य 2,50,00000 रूपये एवं 01 स्वीफ्ट डीजायर वाहन क्रमांक MP 09 TB 5054 कीमती करीबन 4,00,000 रूपये एवं 03 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कुल जुमला कीमती 2,54,00,000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 41(1+4) जा.फौ., 379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी हासीम खान पिता सलीम खान की पतासाजी की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, प्रआर. जितेन्द्र कुमार आर. संदीप भोई, हेमन्त नायक, जैकी प्रधान, शुसान्त बेहरा, बिरेन्द्र बाघ, बिरेन्द्र कर, रोहित सिदार, जिवर्धन बरिहा, बसंत कुमार, मनोहर साहू, डिग्री मेहेर, यश ठाकुर के द्वारा की गई

 

continue reading
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला

 * छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला......
* गर्दन मे चाकू से वार, अस्पताल मे भर्ती उपचार जारी......
* आरोपी फरार, पुलिस जाँच मे जुटी.....
* गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष है मन्ना यादव....
* मामला कोतवाली थाना के जीई रोड का.....
continue reading
 रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Ibtesam Deshmukh 20-Sep-2023 87

रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.।

ट्रक से भाग रहे डकैती के मामले में चार आरोपी को किया गिरफ्तार.!
लगभग चार करोड़ रूपए सहित डकैती किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद.!
झारखंड भगाने के फिराक में थे आरोपी.!
झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा.!
मौके पर मौजूद रहे बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक.!
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने की मामले की पुष्टि.!
continue reading


dpboss