CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

बीएसएनएल टावर के  120 मी. केबल चोरी करने वाले अपराधियों को चिरमिरी पुलिस ने भेजा जेल

बीएसएनएल टावर के 120 मी. केबल चोरी करने वाले अपराधियों को चिरमिरी पुलिस ने भेजा जेल

Sawankumar 01-Jun-2021 119

कोरिया

चिरिमिरी-  पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध कार्य पर अंकुश लगाने हेतु स्टाफ को टीम बनाकर लगाया गया है तथा सूचना तंत्र को प्रभावी किया गया है। व लगातार चोरी रोकने के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।दिनांक31.05.2021 को प्रार्थी शम्भू नाथ यादव निवासी हल्दीबाड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2021 को अज्ञात चोरो द्वारा
बीएसएनएल टावर के केबल 120 मीटर को चोरी कर लिये है। कि सूचना पर अपराध क्रमांक 156/2021 धारा 457,380 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संदेही अजय कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपने साथी भोलू विश्वकर्मा तथा परंतोष के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अजय कुमार विश्वकर्मा, भोलू उर्फ राजेश विश्वकर्मा से चोरी किये माल 09 किलो तांबा केबल तार कीमती 13 हजार रूपये गवाह के समक्ष जप्त किया गया। परंतोष फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिंह, सउ0नि0
जे0डी0 कुशवाहा, सउनि हीरालाल कुजूर, आरक्षक अशोक मलिक, देवानंद चौहन, देवसिंह, तथा अन्य
स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही, इसी प्रकार आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
continue reading
ब्रेकिंग - रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार मामला छग का

ब्रेकिंग - रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार मामला छग का

Rajesh 26-Apr-2021 49

रायपुर सायबर सेल की टीम द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते कुल 06 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 09 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,58,400/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर एवं थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही औषधि विभाग की टीम द्वारा भी आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. रोहित क्षेत्रपाल पिता शिव क्षेत्रपाल 25 साल निवासी समता कालोनी थाना आजाद चैक रायपुर।
02. वैभव साहू पिता पी आर साहू उम्र 25 साल सिंधु स्कुल के पास थाना मौदहापारा रायपुर।
03. राहुल गोयदानी पिता स्व0 बी.एन. गोयदानी उम्र 28 साल निवासी नेमीचंद गली नंबर 03 थाना आजाद चैक रायपुर।
04. आयुष माहेश्वरी पिता संजय माहेश्वरी उम्र 25 साल निवासी शक्ति बाजार फौव्वारा चौक थाना कोतवाली रायपुर।
05. कमलेश रतलानी पिता हरिराम रतलानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।
06. सुमित कुमार मोटवानी पिता गिरधारी लाल मोटवानी उम्र 27 साल निवासी कचहरी चैक सिंधी गली थाना मौदहापारा रायपुर।

continue reading
लॉक डाउन में खुले मिले 3 दुकानों को एसडीएम ने किया सील

लॉक डाउन में खुले मिले 3 दुकानों को एसडीएम ने किया सील

Rajesh 26-Apr-2021 63

रायगढ़, 25 अप्रैल2021/ लॉकडाउन में दुकानों का संचालन प्रतिबंधित है। आज रायगढ़ शहर में तीन दुकानों को इस दौरान संचालित होते पाए जाने पर रायगढ़ एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा ने सील कर दिया। आज निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री जगन्नाथ लॉज एवं रेस्टोरेंट, रमेश ट्रेडर्स एवं अग्रवाल ट्रेडर्स को लॉकडाउन में संचालित होते पाए जाने पर सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में 6 मई तक लॉक डाउन घोषित किया है। इस बीच निर्देश विरुद्ध दुकानों का संचालन होने पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी एसडीएम को दिये है। उन्होंने दुकानों की नियमित जांच करने व शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम रायगढ़ में एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा ने आज उक्त तीन दुकानों को सील करने की कार्यवाही की।

continue reading
dpboss