CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Sawankumar 30-Jun-2021 243

 

टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ईश्वर नगर नहरपार स्थित मकान में देह व्यापार करते महिला दलाल, ग्राहक व महिलाओं सहित कुल 06 गिरफ्तार
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ईश्वर नगर नहरपारा स्थित एक मकान में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का कारोबार।
महिला दलाल द्वारा अपने घर में कराया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का कारोबार।
मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा प्वाइंटर भेजकर कराया गया था सौदा तय।
प्वाइंटर द्वारा ईशारा करने पर पुलिस टीम द्वारा की गई रेड कार्यवाही।
रेड कार्यवाही के दौरान महिलाओं एवं ग्राहक सहित देह व्यापार में संलिप्त कुल 06 लोगों को किया गया गिरफ्तार।
देह व्यापार के छापे के दौरान जप्त किये गये है नगदी 12,700/- रूपये एवं आपत्ति जनक सामान।
देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण-   दिनांक 29.06.21 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ईश्वर नगर नहरपार स्थित मकान में एक महिला दलाल द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री मनोज ध्रुव एवं थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को नगदी 1,000/- रूपये देकर महिला दलाल से सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस पर टीम द्वारा मकान में दबिश दिया गया जहां कमरे में कुछ महिलायें बैठी थी तथा एक बंद कमरे में एक महिला व पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। टीम द्वारा महिला दलाल से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मकान में अन्य महिलाओं एवं ग्राहक बुलाकर देह व्यापार का संचालन करना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 12,500/- रूपये एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं एवं ग्राहक सहित कुल 06 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार  
01.  जागेश्वर साहू पिता भरत साहू उम्र 26 साल निवासी सिमरन सिटी मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर। 
02.  देह व्यापार में संलिप्त 05 महिलायें।
continue reading
लग्जरी कार से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

लग्जरी कार से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

29-Jun-2021 79
रिपोर्ट - लोकनाथ खूंटे
 
पुलिस व चेकिंग के बचने के लिए कार में गुप्त चेम्बर बनाकर, कर रहे थे अवैध चांदी की सिल्ली व आभूषण की तस्करी।*
दोनो व्यक्तियों के पास से 235 किलो 600 ग्राम कच्चा चांदी की सिल्ली व 08 किलोग्राम (चांदी का आभूषण) करीबन 1,76,05,000 (एक करोड़, छिहत्तर लाख, पांच हजार) एवं नगदी रकम 5,78,900 रूपयें व कार जुमला 1,96,83,900 रूपयें (एक करोड़ छयानबे लाख तिरासी हजार नौ सौ0) रूपयें भी बरामद।
      पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना व चैकी प्रभारियों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 28.06.2021 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार क्रमांक MP 07 CJ 5069 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जो सामान्य रूप से वाहनो नही होता है। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के सिल्ली 69 नग, चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी की सिल्ली अलग-अलग आकार एवं वजन का 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। गौरव शल्या से चांदी का कच्चा सिल्ली व चांदी के ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने बताया कि फतेहाबाद से 100 किलो ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) लेकर बिक्री करने उडीसा जाना व उडीसा में बी.जू. ज्वेलरी शाॅप सम्बलपुर ओडिशा में चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्चा सिल्ली को लेकर आना बताया। पुलिस की टीम द्वारा गौरव शल्या से चांदी की कच्चा सिल्ली, नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। चांदी की कच्चा सिल्ली, चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना से नगदी 5,78,900 रूपये, चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये व 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये,  नगदी रकम 5,78,900/- रूपये एवं वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं प्रभारी अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चंद्रकांत साहू आर. चितरंजन प्रधान, श्रीकांत भोई, विजय चंद्राकर, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, मनोहर साहू, जैकी प्रधान व सरोज बारिक द्वारा की गई है। 
 
आरोपी:-
01. गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।
02. संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।
 
जप्त सामग्री:-
01. 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये।
02. चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये।
03. नगदी रकम 5,78,900 रूपये
04. वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये।
  
जुमला कीमती 1,96,83,900 रूपयें।
continue reading
मूल्यवान वृक्ष.सागौन को काटकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के शिकंजे में

मूल्यवान वृक्ष.सागौन को काटकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के शिकंजे में

Sawankumar 27-Jun-2021 118
रिपोर्टर  - प्रहलाद साहू
 
कबीरधाम  थाना पांडा तराई क्षेत्र का यह पूरा मामला है.
 ग्राम महली के निजी भूमि नर्सरी प्लांट में लगाए गए कीमती मूल्यवान पौधा, सागौन 8 नग, किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर  ले गया था. जिसे पांडा तराई थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. 
सूचना के आधार पर आरोपी मनमोहन लहरिया पिता द्वारिका लहरिया उम्र 22 वर्ष. दीपक नेताम ,एवं प्रकाश तिवारी को अपराध क्रमांक 128/2021 , 130/2021 , धारा 379,34 के तहत कार्यवाही करते हुए 4 नग सागौन लकड़ी का गोला एक  नग आरा. और एक पिकअप वाहन जुमला कीमती ₹2.50.000 जब्त कर  आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया  है
continue reading
10 वर्ष पूर्व हुये अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या में शामिल 02 आरोपी गिरफ्तार

10 वर्ष पूर्व हुये अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या में शामिल 02 आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 25-Jun-2021 111
 
थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरहदा में दिनांक 14.01.2011 को मृतक लेखराम सेन की किये थे हत्या।
आरोपी द्वारा प्रेमिका के साथ स्वयं का अवैध संबंध छिपाने किये थे हत्या।
आरोपियों ने मृतक लेखराम सेन की मारपीट व बेल्ट से गला दबाकर की थी हत्या।
आरोपियान घटना में प्रयुक्त बेल्ट को फेंक दिये थे नहर में। 
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपीगण फरार होकर अपने गृह ग्राम जरौद में करते थे निवास।
आरोपी संतोष यादव द्वारा हत्या की घटना को किसी अन्य व्यक्ति को बताने पर हुआ इस अंधेकत्ल का खुलासा।
आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 18/11 धारा 302, 201, 34 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरणः- प्रार्थी तोषन लाल सेन ने वर्ष - 2011 में दिनांक 15.01.2011 को थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोसरंगी में रहता है तथा अपने पिता लेखराम सेन के साथ ग्राम कोसरंगी में सैलून दुकान चलाता है। प्रार्थी के पिता लेखराम सेन दिनांक 14.01.2011 को रात में करीबन 11ः00 बजे ग्राम फरहदा में आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम देखने गए थे। घर से अकेले निकले थे जो रात में वापस नहीं लौटे। दिनांक 15.01.2011 को प्रातः 08ः00 बजे गांव के जैलूराम सेन ने प्रार्थी को बताया कि तुम्हारे पिता लेखराम सेन ग्राम फरहदा में एक खेत में मृत अवस्था में पड़े है। जिस पर प्रार्थी अपने परिवार के साथ ग्राम फरहदा जाकर देखा तो उसके पिता लेखराम सेन के सिर, चेहरे में चोट के निशान थे, खून निकला था जो मृत अवस्था में झाडूराम सतनामी के खेत में पड़े थे। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 18/11 धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण में लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी, परंतु प्रकरण में सफलता प्राप्त नहीं हो रहीं थी एवं प्रकरण लंबित था। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित हत्या के प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर हत्या के प्रकरणों के निकाल करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री राहुल देव शर्मा द्वारा अपने अनुभाग के थाना खरोरा के उक्त हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेकर विशेष रूचि लेते हुये पुनः संपूर्ण केश डायरी का बारिकी से अवलोकन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री राहुल देव शर्मा द्वारा थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक नितेश सिंह ठाकुर सहित एक विशेष टीम बनाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतक व घटना के संबंध में मृतक के पुत्र प्रार्थी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। मृतक का शव जिस खेत में पड़ा था उस खेत के स्वामी सहित घटना स्थल के आसपास के लोगों से भी मृतक व घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा मृतक के साथियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। मृतक को अंतिम बार किस व्यक्ति के साथ देखा गया था तथा किन - किन साथियों/व्यक्तियों से मृतक का मिलना - जुलना अधिक था, के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम जरौद निवासी संतोष यादव उर्फ घनश्याम उर्फ आमला ने कुछ दिनों पूर्व ग्राम फरहदा के ढ़ाबे में किसी व्यक्ति को बताया था कि उसी ने लेखराम सेन की हत्या की है। सूचना को, अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा गंभीरता से लेते हुये घटना के बिन्दुओं को कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुये महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा संतोष यादव उर्फ घनश्याम उर्फ आमला की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा संतोष यादव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर संतोष यादव अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः आरोपी संतोष यादव द्वारा अपने साथी लोकेश यादव के साथ मिलकर हत्या की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी लोकेश यादव को भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी संतोष यादव ने बताया कि वह 10 वर्ष पूर्व अपने नाना के घर ग्राम फरहदा खरोरा में रहता था। दिनांक घटना की रात्रि वह अपनी प्रेमिका से मिलने खेत में गया था और रखवाली हेतु अपने साथी लोकेश यादव को खड़ा किया था। इसी दौरान आसरोपी संतोष यादव एवं उसकी प्रेमिका को मृतक लेखराम सेन ने मिलते हुये देख लिया जिससे आरोपी की प्रेमिका भाग गयी तथा मृतक लेखराम सेन दोनों आरोपियों को फटकार लगाते हुए बोला तुम्हारी हरकत को मैं गांव वालों को बता दूंगा। इस बात से गुस्सा होकर दोनों आरोपियों ने लेखराम सेन के साथ हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया तथा पास पडे़ मिट्टी में ढेलों से लेखराम सेन के सिर पर वार किये और अंत में बेल्ट से लेखराम सेन का गला दबाकर हत्या कर बेल्ट को नहर में फेंक कर फरार हो गये तथा आरोपी संतोष यादव भागकर अपने गृहग्राम जरौद मंदिर हसौद में निवास करने लगा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

गिरफ्तार आरोपी
01. संतोष यादव उर्फ घनश्याम उर्फ आमला पिता रमेश यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम जरौद थाना मंदिर हसौद रायपुर। 

02. लोकेश यादव पिता गेंदूराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम जरौद थाना मंदिर हसौद रायपुर। 


              आरोपियों को गिरफ्तार करने में नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री राहुल देव शर्मा, निरीक्षक श्री नितेश सिंह ठाकुर थाना प्रभारी खरोरा, उपनिरीक्षक रवीन्द्र धु्रव, सउनि. अमित अंदानी, आर. सुरेन्द्र सिंह चैहान, रूपलाल ध्रुवंशी, सचिन पाण्डेय, महेन्द्र वर्मा, आर. टीकम साहू एवं लोकनाथ वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
continue reading
अज्ञात युवती के हुए हत्या कि गुत्थी सुलझी, युवती का प्रेमी ही निकला हत्यारा,..

अज्ञात युवती के हुए हत्या कि गुत्थी सुलझी, युवती का प्रेमी ही निकला हत्यारा,..

  जांजगीर चांपा जिले के सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की के पास, किसी अज्ञात युवती के शव पड़े होने कि सूचना 15  जून को सक्ति पुलिस को मिली थी, पुलिस ने अज्ञात युवती के शव का पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले कि विवेचना कर रही थी, विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की, मृतक युवती का नाम संतोषी महंत है और वह ग्राम नंदौर खुर्द कि रहने वाली है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस को इस बात का पता चला की, संतोषी महंत की गला दबाकर हत्या किया गया है, पुलिस ने ग्राम नंदौर खुर्द के रहने वाले ओमप्रकाश साहू को, संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, इस बात का खुलासा हुआ कि स्कूल के समय से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, और मृतिका संतोषी ओमप्रकाश को बार बार शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर ओमप्रकाश ने अपने साथी परमेश्वर सिदार के साथ मिलकर, संतोषी की गला दबाकर हत्या कर दिया और संतोषी के शव और मोबाइल को नाले के पास फेक कर वापस आ गए थे, पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका संतोषी का मोबाइल भी घटना स्थल से बरामद कर लिया है, संतोषी महंत कि हत्या करने वाले प्रेमी ओमप्रकाश साहू और उसके साथी परमेश्वर सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है !

 
continue reading
नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल !

नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल !

 जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने 19 जून को बिर्रा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उनके पड़ोस में रहने वाला प्रहलाद लहरे का उनके घर में आना जाना था, और उसने नहाते वक्त उनके नाबालिग पुत्री का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले एक साल से उनसे छेड़छाड़ करता है, और अश्लील वीडियो बनाकर भेजने के लिए प्रताड़ित करते रहता है, नाबालिग पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर बिर्रा पुलिस ने थाने में अपराध दर्ज कर लिया और विवेचना कर रही थी, बिर्रा पुलिस ने  आरोपी प्रहलाद लहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपी प्रहलाद लहरे से नाबालिग का वीडियो बनाये जाने वाले मोबाइल को जब्त कर लिया है,  और आरोपी प्रहलाद लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है !

 
continue reading
प्रेस और पुलिस को बदनाम करने वाले नकली पुलिस चढ़े असली पुलिस के हत्थे

प्रेस और पुलिस को बदनाम करने वाले नकली पुलिस चढ़े असली पुलिस के हत्थे

Sawankumar 24-Jun-2021 75
 
जांजगीर - चाम्पा जिले के अंतर्गत शिवरीनारायण थाने की पुलिस ने दो नकली पुलिस को अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया है।
मामला शिवरीनारायण थाना अंतर्गत खरौद की है जहाँ के निवासी सत्यनारायण यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.06.2021 को करीब सुबह 09:00 बजे दो व्यक्ति  मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BA 2138 से आये जिसमें PRESS और सलवा जुडूम लिखा था।वे साधारण कपड़ों में थे और घर अंदर घुसकर उन्हें गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देने लगे और हाथ पकड़ कर ले जाने लगे।प्रार्थी के निवेदन करने पर उन लोगों ने प्रार्थी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की।अंत मे 25 हजार पर छोड़ने की बात तय हुई।प्रार्थी ने घर में रखे 12 हजार रुपये तत्काल उन लोगों को दे दिए।शेष रकम बाद में लेने आने की बात कहकर दोनों चले गए।आज सुबह दोनों व्यक्ति शेष रकम लेने आये तब प्रार्थी के बताने पर उनके मित्रों ने थाने से पुलिस बुला लिया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम प्रहलाद साहू उम्र 45 वर्ष निवासी जांजगीर तथा दूसरे ने अपना नाम नरोत्तम बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी सुकली जिला जांजगीर बताया।

आरोपियों ने प्रार्थी को डरा धमका कर 25 हजार रुपये की अवैध वसूली करने की बात भी स्वीकार की।इस तरह  जागरूक नागरिक सत्यनारायण यादव की शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस ने पत्रकारिता और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले दो नकली पुलिस को अपनी गिरफ्त में लिया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,384,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
continue reading
पाइप लाइन की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार...

पाइप लाइन की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार...

Sawankumar 23-Jun-2021 91
कोरिया- चर्चा
प्रार्थिया- अनामिका एक्का पिता कामेश्वर राम उप अभियंता नगर पालिका परिषद शिवपुर थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की, दिनांक 20.06.2021 के रात्रि 10 बजे से सुबह 5.00 बजे के मध्य नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड नं. 02 चेरहापारा में संजय राय के घर के पास लगा सप्लाई पाईप लाईन में से 04 नग जी०आई० पाईप किमती करीब 24,000.00 रुपये को कोई अज्ञात चोर बीच पाईप लाईन में चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, कोरिया (श्री चन्द्रमोहन सिंह) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी लालचन्द्र चेरवा आ० रामप्रसाद चेरवा उम्र 25 वर्ष, एवं हरजीत राजवाड़े आ० आनंद राम उम्र 26 वर्ष जाति रजवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये अपने- अपने कब्जे से 02-02 नग, पानी सप्लाई पाईप पेश करने पर जप्ती किया गया है। प्रकरण के आरोपियों के विरुद्ध भली भांति अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने में थाना प्रभारी चरचा उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहु प्र.आर. 227 बृजेश सिंह, आर. 354 अमित त्रिपाठी, आर 365 अखिलेश जायसवाल, सैनिक 26 राजेश टाण्डे, इन सभी अधिकारी / कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।
continue reading
20 टन लोहे की सरिया से भरा ट्रक को लोहे की सरिया सहित अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले भागे

20 टन लोहे की सरिया से भरा ट्रक को लोहे की सरिया सहित अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले भागे

जांजगीर चाम्पा - ट्रांसपोर्टर तरुण गुप्ता ट्रक चालक बसंत महापात्र निवासी बाराद्वार के द्वारा ट्रक में  सरिया रायगढ़ से छड़ लोड करा कर बिलासपुर के लिए निकला था जो रास्ते में बाराद्वार घर पड़ने से बसंत महापत्रो ने सोचा अपने घर में रात्रि विश्राम कर सुबह चला जाऊंगा अपने घर के सामने  लोड ट्रक को खड़ा कर रात्रि विश्राम करने घर चला गया और माल को अनलोड करने जाने के लिए सुबह उठकर  देखा तो घर के सामने खड़ा ट्रक को कोई चोरी कर ले गया है जिसकी शिकायत सुबह बसंत महापट्रो द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराया है। वाहन क्र. CG 4E 0562 के संबंध में थाना बाराद्वार अभी तक के कोई जानकारी जुटा नहीं पाई है नाही आरोपियों का पता सजी किया जा रहा है बाराद्वार शहर में इतनी बड़ी वारदात हो गई है इससे पता चलता है कि बाराद्वार पुलिस कितनी सजग है आए दिन छोटी-मोटी चोरियां शहर में हो रही है फिर भी बाराद्वार पुलिस गस्त के नाम से खानापूर्ति करते रहता है ट्रक की चोरी से बाराद्वार में व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा है व्यापारी वर्ग असंतुष्ट है

continue reading
पत्नी के चरित्र पर था सन्देह पति ने प्लान बनाकर किया था मर्डर हुआ खुलासा

पत्नी के चरित्र पर था सन्देह पति ने प्लान बनाकर किया था मर्डर हुआ खुलासा

पंतोरा चौकी के पास हुए महिला की हत्या के साथ लूट की झूठी शिकायत के मामले में एसपी ने खुलासा किया है। जिसमें पुलिस नें मृतिका दीप्ती सोनी के पति देवेंद्र सोनी के साथ बिलासपुर के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। और १५ जून को देवेंद्र सोनी द्वारा की गई   कट्टा के नोक पर लूट के बाद  कार में बैठी पत्नी के गला दबा कर हत्या करने की शिकायत को झूठा बताया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी देवेंद्र सोनी अपनी पत्नी के चरित्र शंका करता था और दोनो के बीच विवाद होता ही रहता था। जिससे तंग आकर देवेंद्र सोनी ने अपनी पहचान वाले प्रदीप सोनी और सालू सोनी के साथ मिल कर तीन दिन पहले हत्या की योजना बना ली थी और रैकी कर स्थान और समय तय किया था। तय योजना के अनुसार देवेंद्र सोनी अपनी पत्नी दीप्ति सोनी को बाल्को लेकर बैक का काम किया और देर रात कार से बिलासपुर लौट रहा था और पंतोरा को पास तय स्थान में रुक कर बाहर निकाला और नकाब पोश प्रदीप सोनी ,सालू सोनी के साथ कार में घूसे और दीप्ति के गला को नायलोन की रस्सी से दबा कर हत्या की। मामले को लूट साबित करने के लिए लैपटाप,मोबाईल और पैसे भी लेकर दोनो चले गए । मामले से पर्दा उठने के बाद पुलिस ने आरोपियो से लैपटांप और मोबाईल जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

continue reading
चिरमिरी में हो रही लगातार चोरियों के बड़े गिरोह को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिरमिरी में हो रही लगातार चोरियों के बड़े गिरोह को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 10-Jun-2021 280

कोरिया जिले के चिरमिरी पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से चोरी का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। 30 मई की दरम्यानी रात प्रार्थी बाबुलाल के गेल्हापानी स्थित मोबाईल रिपेरिंग दुकान से अज्ञात चोर छप्पर को तोड़कर कम्प्यूटर, कम्प्यूटर पार्ट्स एवं मोबाईल चोरी कर ले गये थे प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश में लग गई थी प्रार्थी के दुकान से चोरी गये सामानो की पता साजी संदेहियों से पूछताछ कर तथा दुकान से चोरी हुए रेडमी कम्पनी के IMEI नम्बर के आधार पर सायबर सेल बैकुण्ठपुर की सहायता से अज्ञात आरोपी की पता साजी का प्रयास किया गया, जिसके आधार पर चोरी हुए रेडमी कम्पनी के मोबाईल फोन का इस्तेमाल साजिद नाम के व्यक्ति द्वारा किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर संदेह के आधार पर बुधवार को साजिद को हिरासत में लेकर कर पूछताछ किये जाने पर उसके द्वारा घटना दिनांक 30 मई की दरम्यानी रात गेल्हापानी मेन मार्केट में स्थित कम्प्यूटर दुकान से इन्टेक्श कम्पनी का कम्प्यूटर मॉनिटर, CPU, सहित और भी समान जिसकी कुल कीमत करीबन 20 हजार रूपये की चोरी कर लेने की बात स्वीकार करते हुए उक्त चोरी के सामानों को अपने दोस्त देवप्रसाद एवं बड़े भाई शाहिद के साथ मिलकर बेचने के लिये अपने पास रखे होने की जानकारी दी गई जिसके आधार पर प्रकरण के आरोपी साजिद, शाहिद एवं देव प्रसाद के पास से दुकान से चोरी हुए सभी सामानों को उनके कब्जे से जप्त कर बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 
continue reading
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध देता था फोटो वायरल की धमकी कोरिया जनकपुर पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध देता था फोटो वायरल की धमकी कोरिया जनकपुर पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

Sawankumar 08-Jun-2021 110

 जनकपुर - पीड़िता थाना आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर अपराध पंजीबद्ध करायी कि भरतपुर 8 साल पहले अपने फुफेरी दीदी

के घर घुमने गई थी वहां से मेरा इस लड़के से परिचय हुआ वो मुझे रवि महाराज बता कर बात करने लगा
फिर मुझे भरतपुर में प्रा0 शा0 स्कूल के पास बुलाया और वहां मेरा जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया मै बहुत बोली रोई और चिल्लाई थी कि मैं घर में बता दूंगी तो वो लड़का बोला कि मैं तुमसे शादी करूंगा फिर जब मैं उससे बोली कि आओ अब मुझसे शादी करो मेरे घर में बात करो तो वो फिर मिलने बुलाया फिर मैं भरतपुर नदी के पास गई फिर वहां मेरा दुबारा जबरजस्ती शारीरीक संबंध बनाया और मेरा फोटो खींच लिया और फोटो का डर दिखा कर मिलने का धमकी देता था और बोलता था कि तुम नहीं मिलोगी  तो मैं तुम्हारा फ़ोटो वायरल कर दूंगा जब फिर मैं शादी के लिए बोली तो वो मना कर दिया और तब मैं अपने घर वालों को बताई तब मेरे घर वालों को पता चला की वो रवि महाराज नहीं रवि केवट है और वो पहले से शादी शुदा है ।और दो बच्चों का पिता है फिर मैं उससे किसी भी प्रकार का कान्टेक्ट छोड़ दि फिर मैं उससे बात चीत सब बंद कर दी अब वो मुझे ब्लैक मेल करता है और मेरे फोटो को बोलता है कि वायरल कर दूंगा । और अब तो मेरी शादी नहीं होने देता है जब भी शादी लगता है वो किसी प्रकार से परेशान करना शुरू कर देता है और अब वो
मेरे दोनों भाई मां और भाभी को ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया है फोन करता है Msg करता है फोन में गाली गलौज देता है फिर मेरे भाभी को बोला कि तुम उसका शादी कहीं भी करोगी तो मैं तुम्हारे बच्चे को उठा लूंगा इस प्रकार से कई बार मेरी भाभी के मो0 फोन में Msg और फोन करता है और रिपोर्ट करने की बात बोलने पर बोलता है कि मैं तुम्हारे इकलौते भतीजे को उठवा लूंगा । कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जो श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह व श्रीमान् अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़
श्री कर्ण कुमार ऊके सर के मार्ग दर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी रविकांत पतवार पिता
स्व० शंकर कुमार पतवार उम्र 35 वर्ष सा0 भरतपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया (छ0ग0) को
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर
लाल गायकवाड़, सउनि अजय बघेल, सउनि चित्रबहोर यादव, सउनि एल0सी0 कश्यप, प्र0आर0 12
महेश साहू, प्र0आर0 343 बालकृष्ण राजवाड़े, प्र0आर0 118 रविन्द्र कुरे, आर0 533 विनोद टोप्पो.
आर0 340 ओमप्रकाश राजवाड़े, आर0 212 नीरज पढ़ियार, आर0 466 रघुनन्दन सिंह, आर0 416
सुनील तिर्की, आर0 481 विजय राजवाड़े, आर0 568 जयकुमार निकुंज, आर0 80 मनोज चौधरी
म0आर0 494 दिनको तिर्की, आर0 294 अर्जुन टोप्पो, आर0 104 रजभान परस्ते, आर0 147 अजी
राजवाड़े, आर0 360 अरविन्द मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
continue reading
नाबालिक बालिका को जबरन अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को जबरन अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sawankumar 04-Jun-2021 100

 

चिरिमिरी-पोड़ी

कोरिया जिला अंतर्गत आने वाले पोंड़ी थाना क्षेत्र   से एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत 2 जून को पोंड़ी थाना में दर्ज कराई गई। जिस पर पोंड़ी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पतासाजी प्रारंभ की गई। पोंड़ी पुलिस द्वारा 3 जून को आरोपी तरुण कुमार पनिका को अपहृत बालिका के साथ पटना के उरूमदुगा से बरामद कर पोंड़ी थाना लाया गया। आपको बता दें कि पोंड़ी पुलिस को बालिका के अपहरण की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे द्वारा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपहृत बालिका को पटना के उरूमदुगा से बरामद कर पोंड़ी थाना लाया गया। अपहृत बालिका ने बताया कि आरोपी तरुण कुमार द्वारा उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है जिसपर पोंड़ी पुलिस द्वारा आरोपी पर IPC की धारा 366, 376(2) ढ एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।पोंड़ी पुलिस द्वारा ततपरता पूर्वक 24 घण्टे के भीतर अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही में पोंड़ी पुलिस के थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे, ASI विनय तिवारी, प्रधान आरक्षक धीरेन्द सिंह, आरक्षक मनोज कुमार, रियाज, आनंद लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

continue reading
बीएसएनएल टावर के  120 मी. केबल चोरी करने वाले अपराधियों को चिरमिरी पुलिस ने भेजा जेल

बीएसएनएल टावर के 120 मी. केबल चोरी करने वाले अपराधियों को चिरमिरी पुलिस ने भेजा जेल

Sawankumar 01-Jun-2021 114

कोरिया

चिरिमिरी-  पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध कार्य पर अंकुश लगाने हेतु स्टाफ को टीम बनाकर लगाया गया है तथा सूचना तंत्र को प्रभावी किया गया है। व लगातार चोरी रोकने के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।दिनांक31.05.2021 को प्रार्थी शम्भू नाथ यादव निवासी हल्दीबाड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2021 को अज्ञात चोरो द्वारा
बीएसएनएल टावर के केबल 120 मीटर को चोरी कर लिये है। कि सूचना पर अपराध क्रमांक 156/2021 धारा 457,380 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संदेही अजय कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपने साथी भोलू विश्वकर्मा तथा परंतोष के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अजय कुमार विश्वकर्मा, भोलू उर्फ राजेश विश्वकर्मा से चोरी किये माल 09 किलो तांबा केबल तार कीमती 13 हजार रूपये गवाह के समक्ष जप्त किया गया। परंतोष फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिंह, सउ0नि0
जे0डी0 कुशवाहा, सउनि हीरालाल कुजूर, आरक्षक अशोक मलिक, देवानंद चौहन, देवसिंह, तथा अन्य
स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही, इसी प्रकार आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
continue reading
ब्रेकिंग - रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार मामला छग का

ब्रेकिंग - रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 6 गिरफ्तार मामला छग का

Rajesh 26-Apr-2021 47

रायपुर सायबर सेल की टीम द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते कुल 06 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 09 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,58,400/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर एवं थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही औषधि विभाग की टीम द्वारा भी आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. रोहित क्षेत्रपाल पिता शिव क्षेत्रपाल 25 साल निवासी समता कालोनी थाना आजाद चैक रायपुर।
02. वैभव साहू पिता पी आर साहू उम्र 25 साल सिंधु स्कुल के पास थाना मौदहापारा रायपुर।
03. राहुल गोयदानी पिता स्व0 बी.एन. गोयदानी उम्र 28 साल निवासी नेमीचंद गली नंबर 03 थाना आजाद चैक रायपुर।
04. आयुष माहेश्वरी पिता संजय माहेश्वरी उम्र 25 साल निवासी शक्ति बाजार फौव्वारा चौक थाना कोतवाली रायपुर।
05. कमलेश रतलानी पिता हरिराम रतलानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।
06. सुमित कुमार मोटवानी पिता गिरधारी लाल मोटवानी उम्र 27 साल निवासी कचहरी चैक सिंधी गली थाना मौदहापारा रायपुर।

continue reading
लॉक डाउन में खुले मिले 3 दुकानों को एसडीएम ने किया सील

लॉक डाउन में खुले मिले 3 दुकानों को एसडीएम ने किया सील

Rajesh 26-Apr-2021 60

रायगढ़, 25 अप्रैल2021/ लॉकडाउन में दुकानों का संचालन प्रतिबंधित है। आज रायगढ़ शहर में तीन दुकानों को इस दौरान संचालित होते पाए जाने पर रायगढ़ एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा ने सील कर दिया। आज निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री जगन्नाथ लॉज एवं रेस्टोरेंट, रमेश ट्रेडर्स एवं अग्रवाल ट्रेडर्स को लॉकडाउन में संचालित होते पाए जाने पर सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में 6 मई तक लॉक डाउन घोषित किया है। इस बीच निर्देश विरुद्ध दुकानों का संचालन होने पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी एसडीएम को दिये है। उन्होंने दुकानों की नियमित जांच करने व शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम रायगढ़ में एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा ने आज उक्त तीन दुकानों को सील करने की कार्यवाही की।

continue reading


dpboss