Breaking News
अपराध
बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद
गौवंश हत्या मामले में 30 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने गौ मांस के अवशेष, टांगी और चाकू किया जब्त
बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के महज 30 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को ग्राम पोड़ी कंवरपारा के पीछे गड्ढे वाले खेत में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर सरपंच सुशीला पति जय प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर चौकी पोड़ी बचरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और चौकी पोड़ी बचरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के दौरान संजय कुमार कुर्रे, धर्मेन्द्र कुर्रे, सुभाष कुर्रे, विक्की उर्फ अमन कुमार कुर्रे, सभी निवासी पोड़ी बैरडांड तथा एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष गौ मांस के अवशेष तथा घटना में प्रयुक्त टांगी और चाकू बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपियों को 29 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में चौकी प्रभारी लवांग सिंह, सउनि एल.सी. कश्यप, प्रधान आरक्षक सुनील कुमार साहू, चालक सूरज यादव, आरक्षक अजय कुमार सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सहित चौकी स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी अमोल खलखो, आरक्षक सजल जायसवाल, अमरेशा नंद ठाकुर, राजेश रगड़ा और अमल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोरिया पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, पशु क्रूरता सहित अन्य अपराधों के खिलाफ त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नागपुर हाईवे गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता पुलिस ने पायलटिंग कर रास्ता दिखाने वाले तस्करी में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा, कार भी जब्त
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के नागपुर हाईवे पुलिस चौकी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों दो पिकअप वाहनों से करीब 8 से 9 क्विंटल गांजा बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गांजे से भरे वाहनों की पायलटिंग करते हुए आगे चलकर रास्ता दिखाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की है। इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिलने की बात सामने आई है।

दरअसल, नागपुर हाईवे पुलिस चौकी की टीम ने बीते दिनों संदिग्ध दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में गांजे की खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी की ओर ले जाए जाने की जानकारी सामने आई थी।
मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को तस्करी में पायलटिंग करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा मुख्य गांजा लदे वाहनों से पहले चलकर रास्ता दिखाने और संभावित पुलिस जांच से बचाने में मदद करने की भूमिका सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
नागपुर हाईवे पुलिस चौकी की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पहले बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने के बाद अब पायलटिंग करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी और कार की जब्ती से तस्करी के नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाने में पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
पुलिस द्वारा मामले में NDPS एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस की ओर से किए जाने के बाद आरोपियों की भूमिका, जब्त गांजे की सटीक मात्रा और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की पूरी जानकारी सामने आएगी।
इस पूरे कार्यवाही में चौकी प्रभारी शेषनारायण एवं सायबर टीम सहित पुरी टीम की अहम भूमिका रही
छात्रावास में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार पटना पुलिस ने 1.80 लाख रुपए की चोरी की सामग्री की बरामद
पटना/कोरिया। प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास में हुई चोरी के मामले का पटना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोर ने छात्रावास अधीक्षिका के आवास का ताला तोड़कर सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नगद समेत करीब 2 लाख 30 हजार 600 रुपए की संपत्ति चोरी कर ली थी। मामले में थाना पटना में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना और पुलिस की तस्दीक के आधार पर महबूब रजा उर्फ बाबू (19) निवासी सरनापारा वार्ड क्रमांक 5 तथा सौरभ गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता (24) निवासी सरनापारा वार्ड क्रमांक 5 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी का पायल और कान की बाली बरामद कर जब्त की गई।
दोनों आरोपियों को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।
चोरी की घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक संदीप साय और प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NH-43 पर ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चालक पर कार्रवाई मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने ट्रक हटवाकर यातायात कराया सुचारू, 10 अन्य ट्रकों पर भी MV एक्ट के तहत जुर्माना
मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 48 पाव अंग्रेजी शराब जब्त
109 किलो गांजा जब्त, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक पिकअप के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा था गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 109 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए बोलेरो पिकअप के डाले के नीचे विशेष गुप्त चेंबर बना रखा था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 में भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोबाइल चेक पोस्ट (MCP) लगाकर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की और उसकी जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पिकअप के डाले के नीचे कुछ छिपाए जाने का संदेह हुआ। डाले को उठाकर जांच करने पर उसके नीचे एक गुप्त चेंबर मिला। चेंबर खोलने पर उसमें 100 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 109 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया है।
मामले में पुलिस ने योगीराज पिता ऐशन शाह (29 वर्ष), निवासी ग्राम कतिकनार, थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा था और इस तस्करी के पीछे एक बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट: विश्व दीपक त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर
चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री का खुलासा नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
चिरमिरी। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 नशीले इंजेक्शन, स्कूटी और मोबाइल फोन समेत करीब ₹53,200 की सामग्री बरामद की है।
एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 21.80 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
चिरमिरी। एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 21 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चिरमिरी पुलिस ने करीब एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार, संचालक पाम कैरियर कंसल्टेंसी प्रा. लि., भिलाई के रूप में हुई है।
14 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला
एमसीबी - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी द्वारा वर्ष 2012 में थाना जनकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है की रिपोर्ट पर थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 103/2014 धारा 363 भादवि काम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान प्रकरण की अपहरित नाबालिक बालिका को दिनांक 27 11 2014 को बरामद किया गया था जिसने अपने कथन में बताया की वीर सिंह सिसोदिया उर्फ विरू राममिलन जाति कंजर निवासी देवेंद्र नगर बड़पारा गुन्नौर जिला पन्ना मध्य प्रदेश द्वारा शादी का झांसा देकर गुन्नोर् जिला पन्ना ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया जाना बताया जिससे प्रकरण में धारा 366 ( क) 376 भारतीय दंड विधान तथा पास्को एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई है प्रकरण सदर के आरोपी घटना कारित् बाद विगत 14 वर्ष से पुलिस से लुक छुपकर फरार था कई बार आरोपी के गिरफ्तार के लिए प्रयास किया गया था लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार था! मामले में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक झा द्वारा पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को टीम गठित कर फरार आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अरविंद खलखो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा टीम गठित कर जिला पन्ना आरोपी पता तलाश हेतु भेजा गया था . आरोपी वीर सिंह सिसोदिया उर्फ़ वीरू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर उप जेल मनेंद्रगढ़ दाखिल किया गया 14 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी विजय सिंह प्रधान आरक्षक 228 संदीप बागिस तथा प्रधान आरक्षक 57 संजय कुमार पाण्डेय का योगदान रहा ।
चरचा में सूने मकान से हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरिया। थाना चरचा क्षेत्र के व्हीटीसी कॉलोनी में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 92 हजार 300 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी तन्मय भंडारी, निवासी व्हीटीसी कॉलोनी चरचा, परिवार सहित अपने गृह ग्राम दुर्गापुर, आसनसोल पश्चिम बंगाल गए हुए थे। इसी दौरान 22 और 23 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया।
23 अगस्त को पड़ोसी से चोरी की सूचना मिलने पर तन्मय भंडारी वापस घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर रखी अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। जांच करने पर सोने का हार, कंगन, कान की बालियां, अंगूठियां, मांग टीका, बच्चे का लॉकेट सहित चांदी के कड़े, पायल और कमरबंध समेत करीब 2 लाख 99 हजार रुपये के जेवरात चोरी होना पाया गया।
मामले की रिपोर्ट 28 अगस्त को थाना चरचा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पड़ोसी ही निकला चोरी का आरोपी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चरचा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रार्थी के पड़ोसी हर्षवर्धन शर्मा और एक अपचारी बालक से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों ने 22 अगस्त की रात तन्मय भंडारी के घर में चोरी करना स्वीकार किया। अपचारी बालक की निशानदेही पर चोरी का सामान बेचकर मिले 5 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वहीं आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।
चोरी के जेवर बेचने का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बिक्री के लिए अक्षय बसोर, निवासी ग्राम सलका को दिए गए थे। अक्षय बसोर ने इन आभूषणों को पटना निवासी सत्येन्द्र सोनी को बेच दिया था।
बताया गया कि सत्येन्द्र सोनी ने जेवरात के बदले आरोपियों को 1 लाख 33 हजार रुपये दिए थे। रकम का एक हिस्सा अपचारी बालक को दिया गया, जबकि शेष राशि आरोपियों ने आपस में रख ली और कुछ पैसे खर्च कर दिए।
पुलिस ने सत्येन्द्र सोनी के पास से सोने की अंगूठियां, कान की बालियां, लॉकेट तथा गला हुआ सोना और चांदी बरामद की है। बरामद सोने का कुल वजन करीब 29.91 ग्राम और चांदी का वजन करीब 177 ग्राम बताया गया है। बरामद माल की कुल कीमत 4 लाख 92 हजार 300 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
- हर्षवर्धन शर्मा, उम्र 18 वर्ष 9 माह, निवासी व्हीटीसी कॉलोनी चरचा।
- अक्षय बसोर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सलका, थाना बैकुंठपुर।
- सत्येन्द्र सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी बाजारपारा पटना, थाना पटना।
- एक अपचारी बालक।
सभी आरोपियों को 4 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
चोरी के मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, प्रधान आरक्षक शशि भूषण, राकेश भगत, अमित त्रिपाठी, आरक्षक बृजेश सिंह, प्रभुनारायण सहित साइबर सेल के आरक्षक सजल जायसवाल, अमरेशानंद, अमल कुजूर, सैनिक राजेश टांडे और विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी ने आमजन से की अपील
पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि चोरी और अन्य अपराधों की रोकथाम में आम लोगों से मिलने वाली सूचना बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि चोरी और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
टीएमसी के स्टोर में 50 लाख की चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार खरीदार के कब्जे से 10 लाख के पार्ट्स बरामद, चोरी का पूरा माल पुलिस ने किया जब्त
कोरिया। थाना पटना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पटना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसा समेत अन्य धातुओं से बने महंगे मशीन पार्ट्स बरामद किए हैं।

कार में ब्लैक फिल्म और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया
बैकुंठपुर (कोरिया):जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली बैकुंठपुर द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है।

मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त
मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने कुल 92 हजार 680 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने फॉरेस्ट डिपो के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोका।
तलाशी के दौरान स्कूटी से रॉयल स्टैग की 28 पाव और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 77 पाव, कुल 105 पाव (18.900 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई गई। वहीं जब्त स्कूटी की कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह धुर्वे (22 वर्ष) निवासी ग्राम मेढ़ाखार करपा, थाना राजेन्द्रग्राम, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम चनवारीडांड के रूप में हुई है। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
चिरमिरी, दिनांक 01 अगस्त 2026। “नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती दीपिका मिंज के निर्देशन में थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नशीले इंजेक्शन की तस्करी एवं बिक्री से जुड़े एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf
चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार
चिरमिरी, एमसीबी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चिरमिरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर अवैध महुआ शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनें और भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त
दुर्ग। जिले के जेवरा सिरास चौक क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से मिक्सर मशीन, कटर मशीन सहित बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाला रॉ मैटेरियल जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के मालिक ने अपनी यूनिट उत्तर प्रदेश निवासी सानू नामक व्यक्ति को किराए पर दी थी। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 20 दिनों से फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। इसी दौरान परिसर में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर गार्ड ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध गुटखा निर्माण से संबंधित मशीनें और सामग्री बरामद हुई। मामले का खुलासा होने के बाद किरायेदार सानू फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई जेवरा चौकी क्षेत्र में की गई है।
कोरिया आबकारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही,14 दिन के रिमांड पर एक आरोपी जेल दाखिल
कोरिया, 20 जून 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है।
चिरमिरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चिरमिरी, एमसीबी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अवैध नशीले इंजेक्शन कारोबारियों के खिलाफ चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।
SP वैभव बैंकर की मॉनिटरिंग में बलरामपुर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, 10 करोड़ का गांजा जब्त
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग में बलरामपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बसंतपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही करीब 1941.110 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके साथ तस्करी में प्रयुक्त 50 लाख रुपये मूल्य का 16 चक्का टाटा ट्रक भी जब्त किया गया है। कुल जब्ती का मूल्य लगभग 10.50 करोड़ रुपये है।












