Breaking News
ताज़ातरीन
धमतरी नेशनल हाइवा एक साथ एक ही परिवार के दस लोगों की मौत.... मची चीख पुकार.. दुखत घटना
छत्तीसगढ़ धमतरी-जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 में बालोदगहन-जगतरा के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक ही परिवार के 10 लोगों की जानें जा चुकी है, वही एक मासूम बच्चा भी घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एसईसीएल की खदान को राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार एसईसीएल चिरमिरी एरिया की एनसीपीएच कोलियरी को मिला सम्मान
वन परिक्षेत्र चिरमिरी में वृक्षों की कटाई चरम सीमा पर सागौन वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई, वन परिक्षेत्र अधिकारी रोकथाम लगा पाने में नाकाम
एमसीबी (चिरमिरी) वृक्ष लगाओ जीवन पाओ जैसा स्लोगन हम बचपन से सुनते आ रहे हैं वनों की रक्षा करना वृक्ष लगाओ जीवन पाओ जैसे दायित्व और कर्तव्य पर जिम्मेदारी के रूप में वन विभाग को दिया गया है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कोरिया वन मंडल के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी वन परिक्षेत्र में इन दिनों वृक्षों की अवैध कटाई चरम सीमा पर चल रही है जिसे रोक लगा पाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी चिरमिरी और उनकी टीम पूरी तरह से फेल साबित हो रही है

आपको बता दें कि वन विभाग की भूमि पर पूर्व वन परिक्षेत्र चिरमिरी के अधिकारियों के द्वारा सागौन के वृक्षों का वृक्षारोपण कराया गया था जोकि फल फूल रहे थे लेकिन वर्तमान में चिरमिरी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों की उदासीनता के कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई चल रही है वन परिक्षेत्र चिरमिरी के कई हिस्सों में सागौन के महंगे वृक्ष धड़ल्ले के साथ काटे जा रहे हैं लेकिन विडंबना की बात कहेंगे कि जहां एक और चिरमिरी वन परिक्षेत्र में चल रहे अवैध वृक्षों की कटाई पर रोक लगा पाने में वन अमला फेल साबित हो रहा है वहीं वन विभाग के उच्च अधिकारी भी मौन धारण किए हुए कुंभकरण निद्रा में सो रहे हैं जब इस संदर्भ में वन अधिकारियों से मीडिया बाइट लेना चाह जाता है तो एक दूसरे के ऊपर ठीकरा तो फोड़ दिया जाता है लेकिन जवाब देने से बस्ते नजर आते हैं इसी का खामियाजा आज वन परिक्षेत्र चिरमिरी के जंगलों में सागौन की वृक्षों को धड़ल्ले के साथ काटा जा रहा है

जब पत्रकार अपनी टीम के साथ जंगल का मुआयना कर रहा था तो वन परिक्षेत्र में सागौन कि वृक्षों को बिना किसी डर भय के साथ काटते नजर आए वही वन परिक्षेत्र के आला अधिकारी अपने मस्त माहौल दत्तक पुत्र बने आनंद ले रहे हैं सबसे बड़ी बात यह है कि इन सब विषयों पर उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बावजूद भी जहां एक और वन परिक्षेत्र चिरमिरी के अधिकारियों के द्वारा अवैध वृक्षों की कटाई रोकी नहीं जा पा रही है वहीं दूसरी ओर उच्च अधिकारी भी किसी भी प्रकार का कार्यवाही करने से बच रहे हैं शायद देश के चौथे स्तंभ को हल्के में लेने की भूल कर रहे हैं सत्यता और निष्पक्ष पत्रकारिता के हर पहलू को इसी प्रकार से जनता के सामने परोसना ही एक सच्ची पत्रकारिता कहलाती है अब देखने वाली बात होगी कि वन परिक्षेत्र चिरमिरी में चल रहे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर किस प्रकार से रोक लग पाएगी या फिर ऐसे ही जंगल नष्ट होते रहेंगे और आला अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे
चालान जमा करने के बाद भी गरीबों को नहीं मिला पट्टा। कार्यवाही नही होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
मनेंद्रगढ़। पार्षद अजय जायसवालके नेतृत्व में आधा दर्जन पार्षदों नेए सडीएम अभिषेक कुमार को राजीवगांधी आश्रय योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिलाये जाने की मांग रखी गई। इस दौरान कार्यवाही नहीं होने पर 15 दिन के बाद तहसील कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी गई है।
चिरमिरी वन परिक्षेत्र परिसर में कटे आयुर्वेदिक वृक्ष करंज के सवाल पर भड़के डीएफओ कोरिया कहां रेंजर पैसा नहीं दिए
वन परिक्षेत्र चिरमिरी में चल रही वनस्पतियों की अवैद्य कटाई धड़ल्ले से... जब रेंजर ही मौन, वनस्पतियों को संरक्षण फिर देगा कौन
चिरमिरी। अनियमितताओं एवं अवैद्य कारोबारों को लेकर वन परिक्षेत्र चिरमिरी अब सुर्खियां बटोर रहा है, जहां के पदस्थ रेंजर का कहना है कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की जानकारी के संबंध में उनसे बाईट वर्ज़न लेने के बजाय उनके उच्च अधिकारियों से बात की जाए, अपने कार्य क्षेत्र को ले कर लापरवाही बरतते चिरमिरी रेंजर बाईट देने से साफ़ साफ़ इन्कार कर दिया, क्या उनके लिए गए जवाबों से उनकी संलिप्तता इन सब अवैद्य कारोबारों में देखी जा सकती है?

बीईओ ने प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक (एल.बी ) को जारी किया कारण बताओ नोटिस
कोरिया 22 मार्च 2023/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज प्राथमिक शाला पतरापाली निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक अब्दुल शमीम द्वारा स्कूल में कार्य में लापरवाही तथा पूर्व में बिना अवकाश स्वीकृत कराए अवकाश में रहने पर नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी लोलस कुजूर के बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 3 के विपरीत है। इस संबंध में दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के अंदर संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत ना किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कोरिया एमसीबी:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ होली मिलन समारोह, कार्यक्रम हुआ संपन्न
एमसीबी, मनेंद्रगढ़। दिनांक 19/03/2023भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के एमसीबी जिला एवं कोरिया जिला के पत्रकारों ने होली मिलन समारोह अमृतधारा में मनाया गया साथ ही बैठक पर चर्चा की गई। वार्तालाप में जनहित के मुद्दे पर चर्चा हुई राष्ट्रीय पत्रकार एमसीबी जिला अध्यक्ष ने समस्त प्रिंट मीडिया पत्रकार साथियों से अनुरोध किया


भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला से आनंद शर्मा को मिली जिलाध्यक्ष की कमान, कृष्णा वस्त्रकार बने उपाध्यक्ष

कोरिया,बिना पूर्व सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस, कार्य में लापरवाही पर आरएईओ को निलंबित करने के निर्देश
एसईसीएल में अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड लागू. कम्पनी के निदेशक मण्डल की बैठक में लिया गया निर्णय
बिलासपुर/छत्तीसगढ़
एसईसीएल में अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड लागू*. कम्पनी के निदेशक मण्डल की बैठक में लिया गया निर्णय । कम्पनी के अधिकारी, किसी औपचारिक बैठक में कम्पनी का प्रतिनिधित्व करते हुए/ समारोह / कॉन्फ़्रेन्स /वर्क-शॉप /वीआईपी विज़िट आदि के दौरान आवश्यक रूप से ड्रेस कोड में उपस्थित होंगे । (All executives while representing the company at any formal business meetings/ summit/ eventf conference/ workshop/ vlp visits, shall mandatorily follow the Dress code with 'sky Blue' colour for shirt of male executives & Kurti/shirt/saree of female executives.)

अमृतधारा व झुमका महोत्सव की तर्ज पर जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी हिल्स महोत्सव का आयोजन करने की मांग जिला प्रशासन से पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

बबीता तीसरी बार महिला काँग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
चिरमिरी-अविभाजित कोरिया जिले से एक बार फ़िर जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री पार्षद नगर निगम चिरमिरी बबीता सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस में उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं।ये तीसरी बार होगा कि बबीता सिंह का मनोनयन प्रदेश महिला काँग्रेस उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठापूर्ण पद पर किया गया हैं।कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अनुशंसा से बबीता सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।बबीता की पहचान जिले की तेज़तर्रार महिला नेत्री में की जाती हैं। वे पूर्व में कोरबा एवं सरगुजा लोकसभा की प्रभारी रह चुकी हैं।गौरतलब है कि बीते दिनों राजधानी से सचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला काँग्रेस सुनीता सहरावत के हस्ताक्षरित छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई जिसमें अविभाजित कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम की काँग्रेस पार्षद बबीता सिंह की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई। नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस उपाध्यक्ष बबीता सिंह ने काँग्रेस संगठन में मिले महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत,छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम एवं समस्त काँग्रेस जनों के प्रति आभार ज्ञापित कर कहा कि वे पूर्णनिष्ठा से काँग्रेस संगठन की मजबूती के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण पद में कोरिया एवं नवगठित एमसीबी जिले से एकमात्र बबीता को जगह मिली हैं।
जनकपुर रेंजर चन्द्रमणि तिवारी जी के आकस्मिक निधन पर , भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, 2 मिनट का मौन धारण किया गया एवं कैंडल जलाकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई
जनकपुर। जिला एम.सी.बी. के जनकपुर से एक बड़ा ही दुखद समाचार शनिवार की सुबह लोगों को सुनने को मिला, जब जनकपुर में कार्यरत वन विभाग के एक सक्षम अधिकारी चन्द्रमणि तिवारी का शोक संदेश लोगों के बीच हवा की तेज़ रूख पकड़ता दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों की मनोस्थिति दुख के भाव में परिवर्तित हो गई।


दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मोहा मन
एसईसीएल प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रत्न श्री सम्मान से सम्मानित हुई अलीशा
चिरमिरी/छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ मंच चिरमिरी द्वारा बालिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों और समाज हित में योगदान देने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने रत्न श्री सम्मान समारोह संगत भवन गोदरीपारा में आयोजित किया गया। गौरतलब है की चिरमिरी निवासी अलीशा शेख़ को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, जैसे बड़े सम्मान साहित्य, पावरलिफ्टिंग, एंकरिंग एवं मॉडलिंग में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु रत्न श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। सुश्री अलीशा शेख़ ने बेटी बचाओ मंच चिरमिरी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, महापौर कंचन जयसवाल, पूर्व महापौर के डमरु रेड्डी, सभापति गायत्री बिरहा, पार्षद बबीता सिंह, राकेश पराशर, समाजसेवी विश्वजीत पारीक,नेता प्रतिपक्ष अभय जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन आदि उपस्थित रहे। बेटी बचाओ मंच की जिलाध्यक्ष मिथलेश पाराशर, अध्यक्ष नीलम राय, सचिव रश्मि बधावन, कोषाध्यक्ष रश्मि एवं समस्त मंच सदस्यों की कार्यक्रम सफल बनाने में एहम भूमिका रही।
जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर श्री लंगेह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने की महोत्सव स्थल की सफाई भी
कोरिया 21 जनवरी 2023/फीफा विश्वकप 2022 के दौरान जापानियों ने तब दिल जीत लिया जब मैच के बाद जापानी स्टेडियम की भी सफाई में जुट गए। जापान और क्रोएशिया के बीच हुए मैच के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम की सफाई की। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह कोरिया जिले में भी देखने को मिला जब कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झुमका बोट क्लब में जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। दो दिन हुए इस महोत्सव में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया।
इसी कड़ी में झुमका जल महोत्सव 2023 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु श्रमदान का आयोजन आज सुबह 7ः30 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह सपत्नीक झुमका बोट क्लब पहुंचे और टीम बनाकर श्रमदान किया गया।
टीम अनुसार बोट क्लब एरिया एवं स्टेज एरिया में जिला पंचायत, स्टेज के सामने एरिया एवं ग्रीन रूम एरिया में कलेक्ट्रेट टीम, गार्डन एरिया में टीम नगर पालिका परिषद, लेज़र लाइट एरिया में टीम पीडब्ल्यूडी, फ़ूड स्टाल एरिया में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पार्किंग एरिया में टीम तहसीलदार बैकुण्ठपुर, बिहान मेला स्थल में स्वास्थ्य एवं वनविभाग की टीम को सफाई की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं।
वन परिक्षेत्र केल्हारी में पेड़ों की अवैद्य कटाई निरंतर जारी संबंधित अधिकारी रोक लगाने में असमर्थ या नहीं पड़ता उनको फर्क
मनेन्द्रगढ़/केल्हारी।
आप को बता दे कि वन परिक्षेत्र केल्हारी में अनियमितता का भरमार लंबे समय से देखा जा रहा है, जहां जंगलों की अवैद्य कटाई का कारनामा थम नहीं रहा है, वहां के जंगलों में कई मूल्यवान पेड़ कटे नज़र आए, बात करें भालुडांड़ से लगे हुए बीट केल्हारी की तो वहां छोटे बड़े कई मूल्यवान पेड़ जिन्हें बेरहमी से काटा गया है, कहीं कुछ पेड़ों को काट कर ले जाया गया तो कहीं कुछ पेड़ों के कटे हुए हिस्सों को बड़े चालाकी से ले जाने के ताक में छुपा कर रखा गया है, सागौन के प्लांटेशन जैसे एरिया में, यह कोई आम बात नहीं जहां अवैद्य कटाई को इस कदर देखा गया, जिस पर वन विभाग लगाम कसने में अब तक तो असमर्थ ही नज़र आ रहा है।



झुमका जल महोत्सव पहला दिन,पूरा कोरिया पहुंचा झुमका के किनारे,लोगो मे दिखा गजब का उत्साह
*झुमका जल महोत्सव पहला दिन*













