CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला है यह बजट-रीत जैन

मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला है यह बजट-रीत जैन

विकाश के लिए प्रितिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र GYAN पर केंद्रित हैG-गरीब,Y-युवा,A-अन्नदाता किसान N-नारी का विशेष ध्यान रखते हुए यह बजट बनाया गया है छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में न कोई नया कर और न ही करो की दरों में कोई वृद्धि की है बजट कुल 1 करोड़ 47 हजार पांच सौ करोड़ का पेश किया गया पिछले साल की तुलना में बजट में 22%अधिक है देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के सपनो को साकार करता हुआ सभी मापदंडों पर खरा उतरता हुआ ये बजट है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला MCB के जिला संयोजक रीत जैन इस बजट में चिरमीरी नागपुर हाल्ट रेल लाइन निर्माण के लिए राज्यांश की लंबित राशि 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने के लिए छेत्र के विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का मनेंद्रगढ़ विधानसभा के जनमानस की ओर से आत्मीय आभार व्यक्त किया है जिनके भागीरथी ओर सार्थक प्रयास से ये स्वीकृति मिल पाई।
     ज्ञात हो की 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एम ओ यू के तहत उक्त रेल लाइन का भूमि पूजन किया था लेकिन राज्य में सरकार के बदलते ही कांग्रेस सरकार ने राज्यांश की राशि को जारी नही किया था जिसके कारण यह महत्वपूर्ण रेल लाइन निर्माण कार्य लंबित रह गया था जिसकी स्वीकृति पुनः भाजपा सरकार बनने पर आज मिल पाई जिसका पूरे चिरमीरी शहरवाशियो में हर्ष है,साथ ही खड़गवां में कृषि महाविद्यालय की घोषणा मिल का पत्थर साबित होगी,200 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति भी इस बजट में मिली है जो कि पूरी विधानसभा की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में अहम भूमिका रहेगी ,एम सी बी जिले में 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल से छेत्र की माताएं और शिसुओ को अच्छी चिकित्सा शुलभ हो पाएगी ,खड़गवां के पी एच सी अपग्रेड होकर सी एच सी बनेगा ,मनेंद्रगढ़ में जिला आयुर्वेद कार्यालय एवं कोरिया में आयुर्वेद औषधालय खुलेगा साथ ही कोरिया के जिला अस्पताल को मॉडल व हाईटेक बनाने की बजट में मंजूरी मिली है मोदी की 11 गारंटी पूरी हुई है 8369 करोड़ रुपये पीएम आवास योजना,3000 करोड़ रुपये महतारी वंदन योजना,10 हजार करोड़ रुपये कृषक उन्नति योजना,4500 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन ,500 करोड़ रुपये भूमिहीन कृषि मजदूर योजना,35 करोड़ रुपये रामलला दर्शन योजना,05 करोड़ रुपये राजधानी छेत्र का विकास,05 करोड़ रुपये इवेंट छत्तीसगढ़ के आयोजन,05करोड़ रुपये उद्यम क्रांति योजना के लिए,5500 प्रति बोरा तेंदुपत्ता संग्राहकों को,22 सहरो में नालंदा जैसी लाइब्रेरी खुलेगी,जवानों को इस्पाइक बूट मिलेंगे,ग्राम पंचायतों में महिला सदन योजना, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना साथ ही  युवाओं को हर साल मिलेगा युवा रत्न सम्मान।
यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देगा यह छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को साकार करने वाला बजट है यह प्रदेश के विकास का एक रोड मैप है जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा हो सकेगा बजट में कई ऐसे प्रावधान है जो विकास को तेज गति देंगे यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने वाला है पांच शक्तिपीठों के लिए 5 करोड रुपए का प्रावधान स्वागतेय है, एम्स की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। विष्णु देव सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से जनता बहुत उत्साहित है भाजपा  सरकार में नागरिकों के हित की चिंता की गई है, छत्तीसगढ़ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला यह विश्वसनीय बजट है।
continue reading
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न 306 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न 306 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन

कोरिया 08 फरवरी 2024/ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 306 मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत कुल मतदाता 2 लाख 4 हजार 608 जिसमें महिला 1 लाख 2 हजार 320 पुरुष 1 लाख 2 हजार 287 तृतीय लिंग 6 पंजीकृत थे। प्रकाशन उपरांत दिनांक 05 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया। जिसके पश्चात वर्तमान स्थिति में कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 329 जिसमें 1 लाख 3 हजार 356 महिला 1 लाख 2 हजार 967 पुरुष 6 तृतीय लिंग पंजीकृत हैं। 
आयोग द्वारा किसी भी मतदान केन्द्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में सभी मतदान केंद्रों में मतदान होगें। प्राप्त आवेदनों की जानकारी जिले की वेबसाइट में अद्यतन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के सापेक्ष अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किये गये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतिरिक्त सामान्य सतत प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 2 हजार 875 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जो सक्षम मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते है एवं घर पहुँच मतदान का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
लोक सभा निर्वाचन हेतु प्रथम बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के 6 हजार 662 मतदाता पंजीकृत है तथा 80 प्लस आयु वर्ग के 1 हजार 599 मतदाता पंजीकृत है। बैठक में  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क 1 प्रति मतदाता सूची प्रदान किया गया। लोकसभा की तैयारी व आगामी सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच दिनांक 05 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 के बीच की जाएगी। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का शामिल कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखा गया है। 09 फरवरी 2024 को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मॉकपाल में हिस्सा ले सकेंगे।
continue reading
चौरेंगा में किर्केट प्रतियोगिता शुभारंभ

चौरेंगा में किर्केट प्रतियोगिता शुभारंभ

ग्राम चौरेगा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्री अभिनव यदु जी (जिला पंचायत सदस्य एवम प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़),जनपद सदस्य श्री लखन अग्रवाल जी,श्री धन्नू चौहान जी,सरपंच श्री नरेंद्र वासुदेव जी, उपसरपंच श्री युगल वर्मा जी,श्री हेतराम,श्री भावसिंग जी पंच क्रिकेट समिति के सदस्य एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे
continue reading
सिमगा कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

सिमगा कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में वार्षिकोत्सव की शुरुआत प्राचार्य डॉ. बीरू लाल बरगाह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की गई, साथ ही महाविद्यालय की प्रतिभा सम्मान के तहत वर्ष पर्यंत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर प्राचार्य डॉ बीरू लाल बरगाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे सामाजिक मूल्यों से युक्त नाटक, स्टैंड अप कॉमेडी, सोलो तथा ग्रुप नृत्य एवं गायन छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड गानों पर नृत्य इत्यादि। कार्यक्रमों की सफल एवं मनोरंजन प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई उक्त कार्यक्रम में कुशल मंच संचालक विद्यार्थी थे अभिषेक कुमार, कीर्तन, रेशमी तथा जमुना। 

कार्यक्रम के समापन पर सहायक अध्यापक सुश्री अर्चना कुजूर द्वारा सभी विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम के आयोजन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
continue reading
संजरी नवागांव में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सफल, कई गांव की ग्रामीण हुए उपस्थित

संजरी नवागांव में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सफल, कई गांव की ग्रामीण हुए उपस्थित

  

जिला बलौदा बाजार भाटापारा अंतर्गत ग्राम संजारी नवागांव में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका अभिनव यदु, सचिव महेश बंजारे की अध्यक्षता में तीन फरवरी को शाला प्रांगण में संपन्न हुई , विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु, श्रीमती मेनका मानिकपुरी नोडल अधिकारी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक साहित्यकार डॉ गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा,साहू समाज अध्यक्ष बाबु लाल साहू,टेक राम मिरी शिक्षक कवि हाई स्कूल संबलपुर, मंच पर विराजमान रहे, अतिथियों द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी व सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, इंग्लिश मीडियम स्कूल संजारी नवागांव के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत पारस्परिक लोकगीतों सुवा करमा ददरिया, पंथी, भजन, राऊत नाच व देश भक्ति गीतों आदि पर भाव विभोर डांस, नृत्य पेश किया गया,जिसे उपस्थित अभिभावक,पालक गण,व श्रोता गण खूब सराहना की, कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को खेल कूद से संबंधित व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर,व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शाला संचालन समिति द्वारा शाल श्रीफल,व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेणुका यदु ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,व साहित्यकार डॉ गोकुल बंजारे चंदन ने अपनी कविता व गीत सुनाये, साथ ही टेक राम मिरी शिक्षक द्वारा भी गीत आदि पेश किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता रात्रे ने किया, कार्यक्रम में शाला के शिक्षक शिक्षिका व कमलेश रात्रे अध्यक्ष, मनोज खाण्डेकर भूत पूर्व सरपंच, दिनेश पटेल, सुख देव साहू,श्रवन साहू, राम बिलास साहू,भागवत साहू, अशोक खाण्डेकर,पुनित बंजारे, सुरेश साहू हेमंत साहू मोहरेंगा,सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
continue reading
 झुमका जल महोत्सव में जमकर झूमे कोरियावासी/सूफियाना गीत और इंडियन आयडल फेम सिंगर के साथ युवाओं ने जमकर थिरके/झुमका महोत्सव में दर्शकों का उमड़ा जन सैलाब

झुमका जल महोत्सव में जमकर झूमे कोरियावासी/सूफियाना गीत और इंडियन आयडल फेम सिंगर के साथ युवाओं ने जमकर थिरके/झुमका महोत्सव में दर्शकों का उमड़ा जन सैलाब

Ibtesam Deshmukh 02-Feb-2024 88

कोरिया /झुमका जल महोत्सव के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करीब 74 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी थी, साथ ही झुमका व घनघुटा डैम को पर्यटन केंद्र बनाने व कोरिया में नालन्दा परिसर खोलने की घोषणा की है।
कल रात को बॉलीवुड डांस ग्रुप के अलावा अलंकार सूफ़ी बैंड की प्रस्तुति ने दर्शको को थिरकने के लिए विवश किया तो इंडियन आयडल फेम सिंगर निहाल तारो,  सनमुख प्रिया व नचिकेत लेले की प्रस्तुति से दर्शकों ने मोबाइल की टार्च चालू कर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।
निहाल तारो व निचेकत लेले ने पुराने व नए गीत गाकर दर्शको की वाहवाही लूटे तो, दर्शको ने भी उनके गीत को सराहते हुए अपने सीटो पर झूमते आए।
सूफी गीत तुम्हे दिल लगी भूल जानी पड़ेगी... कभी दिल लगाकर तो देखो तो नचिकेत लेले ने दर्द ए दिल, दर्द ए जिगर, दिल में लगाया, पहले तो मै शायर था.. जैसे कई पुराने फिल्मों के गीत गाकर संगीतमय झुमका बना दिया।
कार्यक्रम में कोरिया वासी देर रात तक इस कार्यक्रम के साक्षी बने तो जिले के आम से लेकर खास तक भी गीत सुनकर थिरकते नजर आए।

continue reading
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का झुमका महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा कोरिया ने किया आतिशी स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का झुमका महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा कोरिया ने किया आतिशी स्वागत

कोरिया बैकुंठपुर - 1 फरवरी को कोरिया जिले अंतर्गत बैकुंठपुर में झुमका महोत्सव के प्रथम दिवस पर झुमका बोट क्लब समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का शुभ आगमन हुआ जो कोरिया भाजपा परिवार सहित समस्त जिले वासियों में इस बात का उल्लास रहा की राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार और जोरदार तरीके से उनसे मुखातिब हुए। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कोरिया भाजपा परिवार के एक एक सदस्य को मंच में बुलाकर  माननीय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत अभिनंदन कराया गया जिससे भाजपाईयों में खुशी और जोश का माहौल रहा । मंच का संचालन प्रशासन की ओर से रुद्र मिश्रा के द्वारा किया गया  जिसमे कार्यक्रम के आजोयक जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,विधायक बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े सहित भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल का प्रशासनिक रूप से स्वागत उद्बोधन किया । कार्यक्रम के मंच में उद्बोधन हेतु सर्वप्रथम कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े को आमंत्रित किया गया जिसमे भईया लाल राजवाड़े की ओर से कोरिया की धरती में माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मंच और पत्र के माध्यम से कोरिया जिले में झुमका जलाशय बैकुण्ठपुर एवं घुनघुटटा जलाशय सोनहत को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाना, कोरिया जिले में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाओ के दृश्टिगत कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित झुमका जलाशय में पर्यटन के विकास हेतु मांग । घुनघुट्टा जलाशय के पास पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्री हाउस तथा अन्य क्षेत्रीय विकास कार्य किये जा रहे है। जिसमे घुनघुटटा जलाशय पर्यटक स्थल घोषित होने पर वहां पर भी मोटर वोट, पैडल वोट तथा अन्य सुविधाओ की मांग । कोरिया जिले में नालन्दा परिसर की स्वीकृति - कोरिया जिला सुदूर आदिवासी अंचल में स्थित है जहां पर उच्च स्तर की गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध नही है। जिले में इस हेतु बैकुण्ठपुर के आनी में स्थल का चयन किया जा चुका है तथा नालन्दा परिसर की स्थापना की मांग, जिसकी लागत करीब 13.50 करोड है । कोरिया को राजस्व संभाग से जिले के विभाजन पश्चात कोरिया जिले के आम नागरिकों में व्याप्त रोश समाप्त होगा साथ ही कोरिया जिले के विकास तथा आम जनता की सुविधाओं को बल मिलेगा इसलिए कोरिया जिले को राजस्व संभाग घोषित करने की मांग । लॉ कालेज, बी एड कालेज, नर्सिंग कॉलेज, सड़क चौड़ीकरण सहित अधिकारी कर्मचारी ट्रांजिट हॉस्टल जैसी मांग रखी गई।जिसमे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नालंदा लाइब्रेरी,सड़क चौड़ी करण,झुमका - घुनघुट्टा पर्यटन विकास और ट्रांजिट हॉस्टल की मांग को स्वीकृति दी गई।साथ ही एम्स की स्थापना को लेकर माननीय स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अपनी ओर से कराने का वादा किया और बैकुंठपुर जिला अस्पताल को हाई टेक अस्पताल सहित तमाम सुविधा देने की बात कही। विधायक भईया लाल राजवाड़े की अन्य मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री ने आगामी पूरा किए जाने की बात कही।उद्बोधन की अगली कड़ी में कार्यक्रम के अतिथि स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन सहित कोरिया वासियों को आयोजन की बधाई देते हुए कहा की अब हम आप सभी कोरिया सहित समस्त प्रदेश में स्वास्थ सुविधाओं के क्षेत्र में अकल्पनीय कार्य करेंगे और राज्य की जनता को अच्छी स्वास्थ सेवाएं देंगे । साथ ही उन्होंने ने कोरिया जिला अस्पताल को बेहतर और हाई टेक सुविधाओं वाला अस्पताल बनाने वादा किया। मुख्य उद्बोधन की कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया वासियों को अयोध्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए अयोध्या राम लला दर्शन के लिए कोरिया वासियों को आमंत्रित किया । तत्पश्चात प्रदेश में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी बावत धान के दो वर्षों का बोनस भुगतान,18 लाख आवास,21 क्विंटल धान 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित महतारी वंदन योजना से प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग जैसी घोषणाओं को पूरा करने की बात कही गई है और बताया गया की उनकी रूपरेखा को साकार रूप दिया जा रहा है और मोदी की गारंटी का एक एक वादा इसी तरह पूरा किया जाएगा और जिससे समूचे राज्य में विकास की गंगा बहेगी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने अन्य विकास कार्यों की घोषणा करते हुए करीब 74 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया और झुमका महोत्सव के अवसर पर झुमका जलाशय जल विहार हेतु 5 शिकारा बोट का उद्घाटन किया और शिकारा बोट की सवारी का भी लुत्फ उठाया । झुमका महोत्सव के प्रथम दिवस आयोजन पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।और रात में कई तरह के मनोरंजन और गीत संगीत का आयोजन निर्धारित रहा।आयोजन के मंच पर मुख्य रूप से मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,विधायक भईया लाल राजवाड़े,कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,सहित जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,लक्ष्मण राजवाड़े,विमल कांत गुप्ता,भानूपाल,वंदना राजवाड़े,नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे,राजेश सिंह,रेणुका सिंह,सौभाग्यवती सिंह,सुनीता कुर्रे सहित जिला प्रशासन के मुख्य अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
 मुख्यमंत्री श्री साय का किसानों के हित में बड़ा फैसला/अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी

मुख्यमंत्री श्री साय का किसानों के हित में बड़ा फैसला/अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी

Ibtesam Deshmukh 01-Feb-2024 46

कोरिया /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। किसानों से अब रविवार 4 फरवरी 2024 तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बाद भी बचे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
विदित हो कि राज्य में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको मद्देनजर रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं जिसके तहत मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।
 जिले के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय विनयपूर्ण ळें

continue reading
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम/हर मतदाता मतदान में बढ़चढ़ कर लें हिस्सा - डीजे श्री ध्रुव/हर वोट महत्वपूर्ण होता है - कलेक्टर श्री लंगेह/एक वोट भी इतिहास रचता है - एसपी श्री बंसल/मतदाता जागरूकता के उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारी को किया गया सम्मानित/वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम/हर मतदाता मतदान में बढ़चढ़ कर लें हिस्सा - डीजे श्री ध्रुव/हर वोट महत्वपूर्ण होता है - कलेक्टर श्री लंगेह/एक वोट भी इतिहास रचता है - एसपी श्री बंसल/मतदाता जागरूकता के उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारी को किया गया सम्मानित/वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 116

कोरिया जिला पंचायत के आडीटोरियम में आज राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैकुंठपुर कोरिया के जिला सत्र न्यायाधीश श्री आंनद कुमार ध्रुव ने आव्हान करते हुए कहा कि मतदान करना जिम्मेदारी तो है ही साथ ही इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें साथ ही आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।

मताधिकार की शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि भारत वर्ष विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, प्रजातंत्र में जनता ही सबसे प्रमुख होता है। जनता के मताधिकार की शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र देती है। प्रत्येक नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग कर अन्य लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कोरिया में गत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर निर्वाचन कार्य मे जुटे में मतदान कर्मियों को बधाई भी दी। कोरिया जिले ने बेहतर व्यवस्था कर निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न करवाया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने भी कोरिया के कार्य को सराहा है।

एक वोट ने हिटलर को पहचान दी
पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने एक-एक वोट के महत्व के बारे में रोचक जानकारी साझा की। श्री बंसल ने बताया कि लोग कहते हैं कि एक वोट से क्या होगा, जबकि सन 1923 में एडोल्फ हिटलर एक वोट के अंतर की जीत से ही नाजी दल का मुखिया बन गया था। इसी कारण आज हिटलर के बारे में पढ़ते, जानते, समझते भी हैं। उन्होंने वर्ष 2004 के विधानसभा चुनाव का किस्सा बताया कि कर्नाटक में प्रत्याशी ए. आर. कृष्णमूर्ति को 40 हजार 751 मत प्राप्त हुआ था, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी के.आर. ध्रुवनारायण को 40 हजार 752 मत प्राप्त हुआ था। बताते हैं कि उनके ड्राइवर के छुट्टी नहीं मिलने के कारण वोट नहीं दे पाए थे। श्री बंसल ने सभी युवाओं से कहा खुद वोट डालें और अपने परिचितों को भी वोट डालने के लिए कहें।

एक-एक मत से लोकतंत्र मजबूत
जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने एक एक वोट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक बूंद पानी से घड़ा भर जाता है, उसी तरह एक-एक मत से लोकतंत्र मजबूत होते हैं। मतदान दिवस इस वर्ष 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए अपने पड़ोसियों को मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही।

 वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’’ जिला सत्र न्यायाधीश श्री ध्रुव ने मतदान के लिए शपथ भी दिलवाया। वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम थीम पर युवाओं से वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान व पुरस्कार
 सामान्य निर्वाचन 2023 में  मतदाता जागरूकता में अधिक मेहनत करने वाले कर्मियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरूस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कॉलेज छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

जनसंपर्क विभाग के कर्मियों का हुआ सम्मान
जनसंपर्क विभाग के जिला समन्वयक श्री आदर्श मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर श्री रामेश्वर दास, फोटोग्राफर श्री पुरंजय राजवाड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया।

नए वोटर्स को एपिक कार्ड
कार्यक्रम में ने नए वोटर्स को एपिक कार्ड (मतदाता परिचय पत्र) प्रदान किया गया।

मतदान गीत की प्रस्तुति
कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय, बैकुंठपुर की छात्राओं ने मतदान के महत्व पर अलग अलग भाषाओं पर रचित गीत की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी, एडीएम, सहित नए मतदाता तथा निर्वाचन कार्यालय अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

continue reading
 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आवेदन आमंत्रित 27 जनवरी तक

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आवेदन आमंत्रित 27 जनवरी तक

Ibtesam Deshmukh 23-Jan-2024 57

कोरिया/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा जारी सहायक ग्रेड-03/कम्प्यूटर आपरेटर/प्रोसेस राईटर के पद हेतु 08 सितम्बर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था जिसका अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2023 तक थी। सहायक ग्रेड-03/कम्प्यूटर आपरेटर/प्रोसेस राईटर के पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन मकें 5000 की डिप्रेषन प्रति घंटा का प्रमाण पत्र संबंधी शैक्षणिक योग्यता को विलोपित कर संशोधित/शुद्धि पत्रक का विज्ञापन जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से 22 जनवरी से 27 जनवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। विज्ञापन की शेष शर्ते पूवर्वत रहेंगी। पूर्व में जो अभ्यर्थी उक्त पद हेतु आवेदन कर चुके है उन्हें पुनः आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। अधिकजानकारी  के लिए सालसा की शासकीय वेबसाईट https://cgslsa.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।

continue reading
 भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के लिए 06 फरवरी तक ऑनलाइन आवदेन

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के लिए 06 फरवरी तक ऑनलाइन आवदेन

Ibtesam Deshmukh 23-Jan-2024 69

कोरिया/भारतीय वायु सेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर पद पर भर्ती के हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 06 फरवरी 2024 को रात्रि 11ः59 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन फार्म एवं विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in  पर आवेदन कर सकते है। अग्निवीर भारतीय वायु सेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक अर्हता के तहत आवेदक की जन्मतिथि 02 फरवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 तक अर्थात दोनों तिथियों के मध्य होना आवश्यक है। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय के 50 प्रतिशत अंकों के साथ अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10$2) द्विवर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।

continue reading
 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रत्ति वर्ष 2022-23/अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु दिये गये बैंक खाते को आधार सीडिंग हेतु अंतिम तिथि 23 जनवरी

ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रत्ति वर्ष 2022-23/अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु दिये गये बैंक खाते को आधार सीडिंग हेतु अंतिम तिथि 23 जनवरी

Ibtesam Deshmukh 19-Jan-2024 65

कोरिया/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022-23 ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनसीपीअीई मैपिंग एनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तानांतरित किया जाता हैं।
      कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, डाईट, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृŸिा प्रभारी एवं उनमंे अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया है, को अंतिम अवसर प्रदाय करते हुए सूचित किया जाता है कि षिक्षा सत्र 2022-23 का 23 जनवरी 2024 तक आप अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रुप से बैंक खाते को आाधार से सीडिंग कराये एवं एन.पी.सी.एल मैपिंग भी इलेवन कराये, ताकि बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तानांतरण की कार्यवाही की जा सके।
आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण विद्यार्थी यदि छात्रवृत्ति की राशि से वंचित होते है, तो छात्रवृत्ति से संबंधित विद्यार्थी स्वयं संपूर्ण जवाबदेही होंगे। बैंक खाते से आधार सीडिंग का यह अंतिम अवसर प्रदाय किया गया है।

continue reading
 राजस्व अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्व अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 राजस्व अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंद्रप्रकाश टोंडे: :जिले में कुछ धान खरीदी केन्द्रों में किसानों द्वारा अव्यवस्थता की शिकायत कलेक्टर चंदन कुमार को की गई। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिले के सभी राजस्व अधिकारी एसडीएम,तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्र के धान खरीदी  केन्द्रों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जिस पर आज सुबह से ही एसडीएम,तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुहेला नायब तहसीलदार दिलीप सामल द्वारा धान खरीदी केन्द्र बड़े जरौद, पलारी तहसीलदार देवेन्द्र नेताम द्वारा सिसदेवरी एवं वटगन,कसडोल तहसीलदार विवेक पटेल द्वारा हटौद एवं कुसुमसरा, भाटापारा तहसीलदार श्री पेखन टोंडरे द्वारा निपनिया एवं बिटकुली,भाटापारा नायब तहसील प्रकाश पटेल द्वारा खैरी एवं गुर्रा, सिमगा नायब तहसीलदार भूपेन्द्र नेताम द्वारा मनोहरा एवं चौरेंगा, सोनाखान तहसीलदार कुनाल कुमार सरवैया द्वारा देवरी एवं थरगांव, लवन तहसीलदार निवेश कुरेटी द्वारा लवन धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा भी सतत निरीक्षण आज किए जा रहे है। निरीक्षण के दौरान धान के उठाव नहीं होने की शिकायत किसानों द्वारा की गई जिस पर कलेक्टर चंदन कुमार ने तत्काल उप पंजीयक सहकारिता,डीएमओ एवं खाद्य अधिकारी को तलब करते हुए धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने दो टूक कहा कि किसी भी किसान को धान खरीदी केन्द्रों में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.सर्वोच्च प्राथमिकताओं के साथ यह कार्य सम्पादित होना चाहिए।
continue reading
 हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं,किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं आने की अपील-कलेक्टर/वाहन चालकों को डरने की नही है आवश्यकता,सुरक्षा का रखें जाएंगे ख्याल

हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं,किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं आने की अपील-कलेक्टर/वाहन चालकों को डरने की नही है आवश्यकता,सुरक्षा का रखें जाएंगे ख्याल

 हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं,किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं आने की अपील-कलेक्टर/वाहन चालकों को डरने की नही है आवश्यकता,सुरक्षा का रखें जाएंगे ख्याल 

कलेक्टर-एसपी ने की वाहन चालकों से की बातचीत,वाहन चालकों ने भी दिया प्रशासन को भरोसा नही होगी हड़ताल
चंद्रप्रकाश टोंडे: :हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है।अभी पुराना कानून ही लागू है। कतिपय स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। जिसकी सूचना मिलते ही आज कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में वाहन चालक संघ, ट्रक ड्राइवर संघ,वाहन मालिक संघ,बस मालिक संघ के प्रतिनिधियों से मिलकर6 उनके संदेहों को दूर किया। कलेक्टर श्री कुमार कहा वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है।  केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने वाहन चालकों को  किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नही है। सभी की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएंगे.इसके साथ ही एसपी ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा ऐसे वाट्सअप ग्रुप सहित अन्य सोशल मिडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नाराजगी रखी जा रही है। इस दौरान ड्राइवर संघ द्वारा विभिन्न3 समस्याओं पर बात रखी गई। जिस पर प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने शीघ्र ही निराकरण करने के आश्वासन दिए है। इसके साथ ही पुरे ड्राइवर संघ द्वारा प्रशासन को भरोसा दिलाया गया है की किसी भी प्रकार हड़ताल नही होगी। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी भूपेंद्र गावरे, यातायात टीआई श्री कुजूर,वाहन मालिक संघ संजीव सिंह,बस मालिक संघ मानक ठाकुर, अशोक जैन,सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस को पत्र प्रेषित कर स्पष्ट किया है कि भारत सरकार का संबंधित विभाग इस कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि भारतीय न्याय संहिता 106(2) लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।
continue reading
धान उपार्जन केंद्र बंजारीडांड में धान उठान की कमी से चिंतित समिति प्रबंधक अब तक मात्र 13 प्रतिशत धान उठाव

धान उपार्जन केंद्र बंजारीडांड में धान उठान की कमी से चिंतित समिति प्रबंधक अब तक मात्र 13 प्रतिशत धान उठाव

कोरिया,आपको बता देंगे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जमकर धान खरीदी हो रही है जहां किसान बड़ी संख्या में अपने  धान को उपार्जन केंद्रों में बेच रहे हैं। कोरिया जिले  में लगभग अगर बात करें तो 22 उपार्जन केंद्र है जिसमें से अगर उठान की बात करें तो अभी अधिकतम उपार्जन केदो में 50% उठान हो चुका है लेकिन कुछ ऐसे उपार्जन केंद्र हैं जहां उठाओ की प्रतिशत बहुत ही काम है।बात करे उपार्जन केंद्र बंजारीडांड का जहां पर अभी तक जिले में सबसे कम उठान हुआ है मात्र 13 प्रतिशत उठान हुआ कुल अभी तक, 13100.00 क्विंटल अभी तक धान खरीदी की गई जिसमें

से  मात्र,1810 क्विंटल धान का उठाव हुआ। जिसको लेकर समिति प्रबंधक और वहां के कर्मचारी काफी परेशान है।समय से उठान नहीं हो रहा है और उपार्जन केंद्र में रखने की व्यवस्था भी कम कम है। उपार्जन केंद्र समिति प्रबंधक परेशान है। अवि आगे भी धान खरीदी का लक्ष्य बाकी है। लगातार किसान अपने धरो से धान लेकर उपार्जन केन्द्र पहुँच रहे है। ऐसे में  उठान नहीं होने से उनको सही तरीके से रखरखाव करना बड़ा ही मुश्किल है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मौसम का अभी परिवर्तन देखा जा रहा कई जगह बारिश हो रही है।और बादल की स्थिति को देखते हुए प्रबंधक  काफी परेशान है। उनका यही कहना है कि जिले में अभी तक लगभग अधिकतर उपार्जन केदो में 50% तक  धान की उठाई हो चुकी है लेकिन हमारे यहां अभी तक 13% ही उत्थान हुआ है जिससे हम काफी चिंतित हैं। हम चाहते है कि जितना जल्दी उठान हो जाए ताकि किसानों को धान सुरक्षित राइस मिलों में पहुंच जाए और सरकार को  किसी प्रकार का नुकसान ना हो। फिलहाल आगे देखने वाली बात यह होगी कि सरकार उठान को लेकर किस प्रकार से अपनी रणनीति तय करती है

continue reading
 कलेक्टर के निर्देश पर मिष्ठान प्रतिष्ठानों की जांच की गयी/खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत की जाएगी कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देश पर मिष्ठान प्रतिष्ठानों की जांच की गयी/खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत की जाएगी कार्यवाही

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2024 60
मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा 04 जनवरी 2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद गुप्ता को खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न खाद्यान्न एवं अमानक, गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये गये। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के समस्त मिठाई दुकानों व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया गया। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स राहुल स्वीट्स, झगराखाण्ड़, पेड़ा भण्डार, मनेन्द्रगढ़, हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़, हनुमान डेयरी, सिंह डेयरी, बावर्ची बिरयानी सेंटर का निरीक्षण किया गया। अवमानक एवं अपमिश्रण की शंका पर जया डेयरी, मनेन्द्रगढ़ से भैंस का दूध, पैराडाईज फूड पॉइंट, मनेन्द्रगढ़ से वेज बिरयानी व लकी एजेन्सी मनेन्द्रगढ़ से एल्पेनलिबे जूसी फिल्स टॉफी का विधिक नमूना जब्त कर परीक्षण, विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण, विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।
continue reading
कलेक्टर ने सचिव आदिम जाति विकास विभाग का प्रभार मिलते ही बैगा परिवार से की बातचीत

कलेक्टर ने सचिव आदिम जाति विकास विभाग का प्रभार मिलते ही बैगा परिवार से की बातचीत

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2024 93

मनेंद्रगढ़/विगत दिवस कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सचिव आदिम जाति विकास विभाग अनुसूचित जाति विकास विभाग एंव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के बनते ही विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम डगौरा के बैगापारा के आंचलिक बैगा परिवार से बातचीत करते हुए पीवीजीटी के तहत पीएम जनमन योजना अन्तर्गत आधार कार्ड, आयुुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जनधन खाता सहित जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर बैगा परिवार को संबंधित समस्त योजनाओं का लाभ लक्षित परिवार को शिविर लगाकर शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जनपद सीईओ रघुनाथ राम, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित सचिव ग्राम पंचायत सीताराम उपस्थित रहे।

continue reading
 कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा को दी गई भावभीनी विदाई

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा को दी गई भावभीनी विदाई

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2024 46

मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा को आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी,  अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा,  एसडीएम अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
     अपने विदाई के अवसर पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि जब वे नवगठित जिला में आये तो टीम का अभाव था। धीरे-धीरे टीम बनाने पर ध्यान दिया। इसका ही परिणाम कि नवगठित जिला होने के बाद भी निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित हो गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे।
शासन के नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा का स्थानांतरण सचिव आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर में हुआ है।

continue reading
सभी पंचायत में अयोध्या से आए कलश एवं पुजित अक्षत सभी पंचायत में वितरण के दौरान सभी ग्रामीण गाजे  बाजे के साथ झूमते गाते हाथों में झंडा लिए नगर भ्रमण करते देखे गए

सभी पंचायत में अयोध्या से आए कलश एवं पुजित अक्षत सभी पंचायत में वितरण के दौरान सभी ग्रामीण गाजे बाजे के साथ झूमते गाते हाथों में झंडा लिए नगर भ्रमण करते देखे गए

 जयनगर प्रखंड के सभी पंचायत में अयोध्या से आए कलश एवं पुजित अक्षत सभी पंचायत में वितरण के दौरान सभी ग्रामीण गाजे  बाजे के साथ झूमते गाते हाथों में झंडा लिए नगर भ्रमण करते देखे गए। वही देखा गया कि प्रखंड के ग्राम घरौंजा घूरमुंडा में सभी ग्राम वासी महिला बच्चे बूढ़े हाथों में झंडा लेकर जय श्री राम जय हनुमान जय माता दी जय कारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ झूमते गाते सभी ग्राम वासी नगर भ्रमण करते हुए ग्राम के सभी मंदिरों में पूजा करते देखे गए। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे लिए गौरव एवं सौभाग्य की बात है की अयोध्या से आए पूजित अक्षत को हम लोग अपने गांव के सभी मंदिरों में पहुंच पहुंच कर पूजा कर रहे हैं नगर भ्रमण के दौरान सभी ग्रामीण महिला बच्चे बूढ़े झूमते नाचते गाते नगर भ्रमण में शामिल थे । नगर भ्रमण के दौरान उपस्थित विकास सिंह सुरेंद्र चौधरी पिंटू कुमार यादव. सिकंदर यादव. महेश यादव.  परमेश्वर यादव.मंदोदरी सुनीता देवी आकाश आकाश सभी ग्रामीण महिला बच्चे बूढ़े उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट

continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक अमृतधारा रेस्ट हाउस में हुई संपन्न, जिला कोरिया के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ पत्रकार अजीम अंसारी

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक अमृतधारा रेस्ट हाउस में हुई संपन्न, जिला कोरिया के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ पत्रकार अजीम अंसारी

एमसीबी/कोरिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर में सक्रिय संगठन के रूप में उभरते हुए देखा जा रहा है, ऐसा संगठन जिसे समाज हित में कार्य करते देखा जा रहा है, इस संगठन में युवा पीढ़ी के ऊर्जावान पत्रकार साथियों को भी आगे बढ़ चढ़ कर उभरते देखा जा रहा है, सामाजिक समस्याओं के मुद्दों एवं मसलों पर निष्पक्षता से कार्य करते एवं बुलंदियों के साथ अपनी आवाज़ उठाते हुए भी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यों को अक्सर देखा जाता है।


दिनांक 24.12.2023 दिन रविवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला एमसीबी एवं जिला कोरिया के सदस्यों की एहम बैठक संपन्न हुई, यह बैठक अमृतधारा जलप्रपात के रेस्ट हाउस में आयोजित की गई और संगठन के विस्तार को ले कर एहम फैसले भी लिए गए और नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की जिनमें अजय तिवारी एवं रविंद्र सोनी शामिल हुए।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया से अजीम अंसारी को नए जिलाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया और उनके नाम पर सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष का मोहर लगाते हुए सम्मानित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद जो कि अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए और जिला कोरिया के पुर्व जिलाध्यक्ष सावन कुमार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में शामिल किया गया, साथ ही जिला एमसीबी के पुर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला एमसीबी के लिए जिलाध्यक्ष की घोषणा फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित करते हुए आगामी नव वर्ष 15 जनवरी 2024 को नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। 

आज के आयोजित कार्यक्रम में महेश प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव सतेंद्र सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष सावन कुमार, जिला कोरिया के नए जिलाध्यक्ष अंजीम अंसारी, देबाशीष गांगुली (जॉय), मुस्ताक कुरैशी, दिनेश काशी, हेमंत कार्फारमा, प्रमोद तिवारी, हरि ओम पांडेय, अजय तिवारी, सुरेश कुमार, बाला राव, सत्येन्द्र सोनी, कमरून निशा, त्रिलोचन चक्रवर्ती, साहिल अंसारी, रामलखन यादव, करन कुमार सोनी, अनवर आलम सिद्दीकी, बृजभूषण श्रीवास्तव, सावन कुमार, कृष्णा वस्त्रकार, ऋषि शर्मा, नागेंद्र दुबे, महेंद्र शुक्ला, कृपा दुबे, रविंद्र सोनी, आनंद शर्मा एवं समस्त अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
continue reading

dpboss